CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सीएम बघेल ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना, ट्विट के माध्यम से कही ये बड़ी बात

सीएम बघेल ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना, ट्विट के माध्यम से कही ये बड़ी बात

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार को लेकर की गईं टिप्पणी को लेकर कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि 'जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं।'

दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘घर की कांग्रेस’ नहीं, बल्कि ‘सबकी कांग्रेस’ चाहते हैं।

सिब्बल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं। युद्ध के बीच जो दुबके हुए हैं घरों में, वे शहादत की महत्ता बता रहे हैं। जो कटे रहे जड़ों‌ से, वे वटवृक्षों को उगना सिखा रहे हैं। कांग्रेस का सच्चा सिपाही वही है जो इस वक़्त विलाप करने की बजाय युद्धरत है। हम लड़ते रहेंगे।"

एक अन्य ट्वीट में बघेल ने लिखा, "कांग्रेस तो घर-घर की ही कांग्रेस है, हर घर की कांग्रेस है. लेकिन कुछ लोग उसे 'डिनर' और 'बंगलों' की कांग्रेस बना देना चाहते हैं। एक बार उप्र आकर देख लेते कि अगुवाई और लड़ाई कैसी होती है। मिट गए वो सब जो कांग्रेस के मिटने की बात करते रहे‌‌।"

बता दें रि कांग्रेस के ‘जी 23’ ग्रुप के सदस्य सिब्बल ने यह टिप्पणी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दो दिनों बाद की। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पार्टी जब चुनाव हार रही है तो ऐसे समय में नेताओं को एकजुट होना चाहिए।’ गहलोत ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब पार्टी चुनाव हार रही है तो नेताओं को एकजुट होना चाहिए।’’ सिब्बल ने कहा कि गांधी परिवार को पार्टी से अलग हटकर किसी अन्य नेता को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित

सूरजपुर | कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्थापना शाखा, निर्माण कार्य शाखा का निरीक्षण किया तथा मनरेगा सहित अन्य कार्यों के मजदूरी भुगतान की लंबित प्रकरण को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ संजय राय सहित जनपद पंचायत के विभिन्न शाखाओं के कमर्चारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनपद स्तर पर जितने भी राशन व पेंशन के लंबित प्रकरण है, लंबित प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने जनपद में जितने नये गौठान बने है कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनसंवाद शिविर में जो भी समस्या संबंधी विषय ग्रामीणों की ओर से आए हैं उन्हें प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर जितने भी कार्य अप्रारंभ है उनको शीघ्र प्रारंभ कर जानकारी उपलब्ध कराने तथा जो कार्य पूर्ण हो गये है उनकी सीसी जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ सिंह ने जनपद स्तर पर जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, सभी कार्यों को गुणवत्ता युक्त निर्माण कर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों को मनरेगा की मजदूरी भुगतान, जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने सख्त निर्देश दिए हैं।

होली के मद्देनजर गुंडे व निगरानी बदमाशों व चाकूबाजों के विरुद्ध  विगत 1 सप्ताह में 150 से अधिक लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

होली के मद्देनजर गुंडे व निगरानी बदमाशों व चाकूबाजों के विरुद्ध विगत 1 सप्ताह में 150 से अधिक लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले में त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिस के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें शांति समिति की बैठक लेने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए थे हैं।

जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों में बदमाशों तथा चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना क्षेत्र के फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों की गश्त की जा रही है तथा शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे 150 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है। 120 आरोपियों के विरुद्ध लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण शामिल हैं। साथ ही 300 बदमाश बदमाशों के विरुद्ध सक्षम मजिस्ट्रेट न्यायालय में बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई जा रही है।

त्योहारों के दौरान बेहतर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में फिक्स पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं तथा सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां चलाई जा रही हैं ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव होने से रोका जा सके तथा उपद्रवियों के विरुद्ध पहले ही प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

ध्यातव्य है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार आगामी त्यौहारों होली तथा शब ए बारात को देखते हुए त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लगातार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेना थाना क्षेत्र में घूम कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा करना तथा उनका सामंजस्य एवं सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा 

रायपुर नगर निगम का बजट पेश: विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए समेत 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, पढ़े पूरी खबर

रायपुर नगर निगम का बजट पेश: विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए समेत 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम का बजट पेश कर दिया गया है। 1474 करोड़ 24 लाख का यह बजट शहर के महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया। साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष का ये बजट करीब 90 लाख 74 हजार घाटे का है।
यहां भी बजट पेश करने महापौर गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर नगर निगम पहुंचे थे।इस बजट को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर इस बजट में खास ध्यान दिया गया है, जिसकी मांग शहर की जनता कर रही थी।
यह मिलेंगी सुविधाएं
1-रायपुर नगर निगम के 10 जून इलाकों में नई 10 एंबुलेंस होगी, जो उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करेंगी।
2-रायपुर नगर निगम के 10 जोन इलाकों में डी फ्रीजर रखा जाएगा। मोहल्लों में यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो शव के लिए फ्रीजर की सुविधा दी जाएगी।
3-गरीब तबके के लोगों के लिए रायपुर शहर के हर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए गोबर से बनी गौ काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
4-रायपुर के भाटागांव इलाके में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए बिन्नी भाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से अंग्रेजी स्कूल शुरू किया जाएगा।
5-लोगों की घरेलू जरूरतों के लिए भी नगर निगम काम करेगा। लोगों को कारपेंटर, प्लंबर , टीवी रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, कूलर मैकेनिक जैसी सुविधाएं एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी । स्थानीय युवकों को काम भी मिलेगा।
6-रायपुर शहर में 80 मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। हर मोहल्ला क्लीनिक के लिए 25- 25 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार देगी। 70 वार्ड में यह क्लीनिक खोले जाएंगे।
7-रायपुर शहर के तत्यापारा -फूल चौक स्थित सड़क को 30 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
8-कोरोना काल से सीख लेकर रायपुर नगर निगम 5 लाख रुपये तक सभी कर्मचारियों अधिकारियों का बीमा करेगा।
9-रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य के लिए हर पार्षद को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तम्बोली ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस संवेदनशील निर्णय से शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों में आर्थिक निश्चिंतता बढ़ी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका सम्मानपूर्वक पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमेशा शासकीय सेवकों के हित में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए हैं। यही कारण है कि आज राज्य में शासकीय सेवकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरे मनोयोग से शासकीय योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं। श्री तंबोली ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त होगी। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशहाली का माहौल है। इससे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक श्री जे.एल.दरियो और श्री उमेश मिश्रा सहित सर्वश्री प्रेमलाल पटेल, आनंद सोलंकी, मुन्नालाल चौधरी, मनराखन मरकाम, नितिन शर्मा, जरीफ खान, कमलेश साहू, कमलज्योति जाहिरे, सचिन शर्मा, ओमप्रकाश डहरिया, भवानी सिंह ठाकुर, रविन्द्र चौधरी शामिल थे। 

नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा में पहुंचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रचा इतिहास

नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा में पहुंचकर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रचा इतिहास

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने मंगलवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर नगर निगम के सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर न केवल प्रदेश में संभवत: देश में नया इतिहास रचा। इससे पूर्व किसी भी राज्य के नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में राज्यपाल के शामिल होने की जानकारी अप्राप्त है। राज्यपाल श्री उइके न केवल सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई बल्कि सामान्य सभा को संबोधित भी किया।

महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इससे पूर्व महापौर के आमंत्रण पर नगर निगम की सामान्य सभा में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने सभा में मौजूद पार्षदों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि महापौर, सभापति सहित पार्षदों मेरे स्वागत के लिए धन्यवाद देती हूं।

मैंने वाइट हाउस का नाम बहुत सुना था। इसे देखने की इच्छा भी व्यक्त की थी, और आज यह देखने का मौका मिला। छात्र राजनीति का मुझे अनुभव है, हालांकि पार्षद बनने का कभी सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। पर मुझे जागरूक विधायक का सम्मान मिला है। मैं सभी पार्षदों से भी कहना चाहूंगी कि जनप्रतिनिधि से जनता की बहुत अपेक्षा रहती है, उस लक्ष्य के अनुरूप सभी काम करें।

राज्यपाल उइके ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि का लोगों से जुड़ाव बहुत आवश्यक है। रायपुर नगर निगम का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम से शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। कोरोना काल में निगम के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ने बहुत ही बेहतर काम किया, लोगों की हर संभव मदद की गई। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी से बधाई के पात्र हैं। रायपुर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए निगम की अहम भूमिका रही है।

राज्यपाल के स्वागत में गांधी सदन में रेड कार्पेड बिछाया गया। दोपहर 12:10 बजे रेड कार्पेड से राज्यपाल गुजरकर सभागार में स्थान ग्रहण किया। इस मौके पर प्रोटोकाल के तहत राजभवन से उनका बैंड भी साथ आया, बैंड की धून से राष्ट्रगान से पूरा सदन गूंज उठा। सभा में सांसद, विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश...

राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश...

रायपुर : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा श्रेणी के दो अफसरों को नया प्रभार सौंपा है, जिसमें कोरबा के संयुक्त कलेक्टर विजेंदर सिंह पाटले को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का प्रबंधक नियुक्त किया है।

इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक प्रणव सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबंधक नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतरिक्त प्रभार सौँपा है। 

छत्तीसगढ़ : बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत, युवक की मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़ : बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत, युवक की मौके पर हुई मौत

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एनएच 30 पर केरलापाल के गिरधाल पारा के पास बस और दोपहिया वाहन में भिड़ंत हुई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य को भी गंभीर चोट आई है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस जगरगुंडा से आ रही थी। केरलापाल के पास दोपहिया वाहन की भिड़त हो गई। फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वही घायल का इलाज जारी है। 

 

महापौर ढेबर का बजट भी गोबर के सूटकेस में...

महापौर ढेबर का बजट भी गोबर के सूटकेस में...

रायपुर : जनता की नजर पहले देश के बजट पर, फिर राज्य और अंत में अपने शहर की बजट पर होती है। देश में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने फरवरी में फरवरी में पेश किया फिर मार्च के शुरुआत में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में बजट पेश किया। मंगलवार को राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम के सभाकक्ष में बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान सबसे बड़ी बात है कि राज्य की प्रथम नागरिक राजयपाल अनुसुइया उइके इस मौके पर मौजूद थीं। पूरे देश में ये पहला अवसर है जब राज्यपाल किसी नगर निगम के बजट पेश होते वक्त मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि, महापौर ढेबर अपने साथ गोबर से बना सूटकेस लेकर आए। ऐसा ही सूटकेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इस्तेमाल किया था। बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने सम्पतिकर, यूजर चार्ज और गोलबाजार के मामले को लेकर सभापति से जबाब मांगने के लिए निवेदन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो भजपा के पार्षदों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया।

भाजपा के आठ पार्षदों ने टेबल के ऊपर खड़े होकर हंगामा करने करने लगे। इसपर सभापति ने आठों पार्षदों के निलंबित कर दिया था। निलबंन के बाद भाजपा के सभी पार्षद नारेबाजी लगाने लगे। इस दौरान सदन की करवाई चलती रही। छह पार्षदों ने इस बार मच्छर, आवारा मवेसी और सामुदायिक भवन पर सवाल लगाकर जबाब मांगा था, जिसका एमआइसी के सदस्यों ने जबाब दिया।
 

घर के बाहर मिली युवक की लाश, अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

घर के बाहर मिली युवक की लाश, अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर : सोमवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह के पास पड़ोसियों ने एक युवक की लाश घर के बाहर देखी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके में पहुँची पुलिस ने पाया कि युवक उसी घर मे अपने एक दोस्त के साथ रहता था, जो नशे का आदि था और कबाड़ का काम करता था।

वही उसके शव के पास ही सील बट्टा भी पड़ा हुआ था, जिससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मृतक की पहचान धमला सारथी 18 वर्ष के रूप में हुईहै। वही इस घटना के बाद से ही उसका दोस्त फरार था, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। फि़लहाल पुलिस अपनी विवेचना में जुट गई है।

RAIPUR NEWS : होली में हुड़दंग मचाने वालों की  खैर नहीं, रायपुर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

RAIPUR NEWS : होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, रायपुर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

रायपुर : देश में दो दिनों के बाद होली का पर्व मनाया जायेगा. इसके लिये राजधानी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. रायपुर में होली में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है।

नियमों के तहत लापरवाही पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी किया है।होली को लेकर जारी पुलिस गाइडलाइन के अनुसार होली में मुखौटा और स्प्रे बैन रहेगा, वहीं मुखौटा बेचा तो दुकान सील होगी। बता दें कि पुलिस ने 250 बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल में डाल दिया है। वहीं निगरानी, गुंडा बदमाश और वारंटी की पुलिस ने सूची तैयार की है।

 जानकारी के अनुसार शहर के हर थाने में 10 से ज्यादा बदमाशों पर कर्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।​ लोग हुड़दंगियों की जानकारी 94791 91099 नंबर पर कॉल कर दे सकेंगे। इसके अलाव पुलिस ने एक बार पर 3 सवारी मिलने से जब्त की कार्रवाई करेगी। बता दें कि 17 तारीख को रात में होलिका दहन होगा। इसके दूसरे दिन होली मनाई जाएगी। 

विस बजट सत्र : सदन में उठा पाइप लाइन विस्तार का मुद्दा, भाजपा विधायकों ने पीएचई मंत्री को घेरा

विस बजट सत्र : सदन में उठा पाइप लाइन विस्तार का मुद्दा, भाजपा विधायकों ने पीएचई मंत्री को घेरा

रायपुर : विधानसभा बजट में विपक्ष ने सदन में पानी टंकी निर्माण पाइप लाइन विस्तार का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायकों ने पीएचई मंत्री रुद्र गुरु को घेरा। भाजपा विधायक रंजना साहू ने प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि टंकी निर्माण के बाद फिर से उसका टेंडर निकाला गया। धमतरी में पुरानी टंकी को नई योजना में बना बताया फिर किया गया भुगतान। उन्होंने सवाल किया कि पुरानी टंकी को नई योजना में कैसे जोड़ा जा रहा है। जल जीवन योजना के तहत भुगतान कैसे किया गया।

सवाल के जवाब में मंत्री रूद्र गुरु ने कहा कि पुरानी टंकी निर्माण को नई योजना में समायोजित की गई है। विपक्ष ने इस मामले में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच के निर्देश दिये।
 

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, निगम की सामान्य सभा में पेश होगा बजट...

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, निगम की सामान्य सभा में पेश होगा बजट...

रायपुर : खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की मंगलवार को अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में राजीव भवन में ये मीटिंग होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ओर आज नगर निगम की सामान्य सभा में निगम का बजट पेश होगा। यूजर चार्ज, संपत्ति कर, मच्छर की समस्या समेत कई मामलों में हंगामा हो सकता है। राज्यपाल भी सामान्य सभा में हो शामिल सकती हैं। राज्यपाल अनुसुईया उईके को सामान्य सभा में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
 

राजधानी रायपुर में किरना पार ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में इनकी रही उपस्थिति

राजधानी रायपुर में किरना पार ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में इनकी रही उपस्थिति

रायपुर | प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किरना पार यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन राधकृष्ण मंदिर, बोहरही धाम, ग्राम- पथरी, धरसींवा रायपुर मे सम्पन्न हुआ। जिसमें किरना पार के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम के ठेठवार समाज के सदस्य व माता बहने सहपरिवार उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा जी, विधायक- धरसींवा जी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुलेन्द्र यादव, प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती हेमप्रभा नंदकुमार यदु जनपद सदस्य, श्रीमती ललिता यदु प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्री परमानंद यादव, प्रांताध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्री धनेश यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, श्री सन्तोष  यदु रायपुर राज अध्यक्ष, श्री नत्थु यदु पूर्व सरपंच सिलतरा, श्री जनकराम यदु सरपंच बुडे़नी, श्री संतोष यदु अ.भा, यदुवंशी महासभा प्रांताध्यक्ष , श्री ओमप्रकाश यादव मंदिर हसौद नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण जी के पूजा अर्चना से किया गया तत्पश्चात समाज के प्रतिभावान कलाकारों का सम्मान, अतिथि स्वागत व उद्बोधन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के जाने माने लोक कलाकार श्री संदिप यदु कृत रंग श्रृंगार लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढी लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं ज्योति बालिका मानस मंडली के संचालिका कु. पूजा यदु द्वारा रामायण व भजन संध्या कि मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।

        मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा समाज को दिये गये उद्बोधन में यादव समाज को समय के अनुसार परिवर्तन करते हुए महिलाओ को बढ़ चढ कर आगे आने की बात कही और नारी शसक्तिकरण पर जोर दिया व ठेठवार समाज के परंपरागत व्यवसाय को और अधिक बढ़ावा देते हुए बडे रूप में संचालित करने हेतु समुह बनाकर काम करने की बात कही। इसके साथ साथ समाज के लिए भवन निर्माण हेतु आगामी वित्तीय वर्ष में 5 लाख रूपये की निधि स्वीकृत करने की घोषणा की।
     कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि के रूप मे महासभा के पदाधिकारीगण महासचिव श्री समलिया यादव, उपाध्यक्ष श्री शंकर यादव, उपकोशाध्यक्ष श्री गजानंद यादव, सलाहकार श्री रामा यादव, श्री देवीदयाल यादव,  रायपुर राज के कोषाध्यक्ष श्री शोभाराम यादव, श्री रामजीवन यदु, श्री बसनुराम यदु, श्री प्रवीण यादव, श्री अमृतलाल यदु, श्री बसंत रामजीवन यदु, रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री गंगोत्री यदु, महासचिव श्रीमती केसरी यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गेशनंदनी यदु, विजय यदु चंपारण पार अध्यक्ष, संतोष यदु खौना पार अध्यक्ष, रघुनंदन यदु कठिया पार अध्यक्ष, चुम्मन यदु कुम्हारी पार अध्यक्ष , ईशवरी यदु, जगदेव यदु व आयोजक के रूप में किरना पार के पदाधिकारीगण सर्व श्री भागीरथी यदु, आत्माराम यदु, जनक राम यदु, डेरहु राम यदु, आशाराम यदु, पीलु यदु, भागवत यदु, कमलेश यदु, मनोहर यदु, कांशीराम यदु, नन्दलाल यदु, पवन यदु, परदेशी यदु, बोधन यदु, मनेाज यदु, संतराम यदु, अश्वनी यदु, भुजबल यदु, आनंद राम यदु, युवा प्रकोष्ठ से धनेश्वर यदु, बंशीलाल यदु, कुलेश्वर यदु, बलराम यदु, दीलेन्द्र यदु, प्रकाश यदु, पितांबर यदु, श्रवण यदु कोमल यदु, बलराम यदु, लेखराम यदु, टीकाराम यदु, महिला प्रकोष्ठ से सती यदु, संतोशी यदु, कल्याणी यदु गंगोत्री यदु, सविता यदु, लाली यदु, कामनी यदु लक्ष्मी यदु, ममता यदु, यशोदा यदु, शशि यदु, रीना यदु व समस्त ग्राम वासी अधिक संख्या में उपस्थित हुए व कार्यक्रम को सफल बनायें।कार्यक्रम का संचालन मनीष यदु के द्वारा किया गया । अंत मे किरना पार के अध्यक्ष श्री मनीराम यदु के द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया व कार्यक्रम में विशेष भागीदारी निभाने वाले पूरी टीम का सम्मान किया गया।
12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण 16 से......

12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण 16 से......

रायपुर : कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी टीके लगाए जाएंगे। प्रदेश में 16 मार्च से इसकी शुरूआत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार 286 बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए पात्र लाभार्थी कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स टीके लगाए जाएंगे। प्रथम डोज के चार सप्ताह के बाद इसका द्वितीय डोज लगाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है।


डॉ. शुक्ला ने बताया कि राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के प्रिकॉशन डोज़ के लिए कोमोरबिडिटी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, वे अपनी तीसरी खुराक निकटतम कोविड टीकाकरण केंद्र में जाकर ले सकते हैं। पात्र नागरिक कोविन एप में पंजीयन कर तीसरा टीका लगवा सकते हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए अभी दस लाख 64 हजार से अधिक टीके उपलब्ध हैं।


प्रदेश की 1.73 करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के एक करोड़ 73 लाख 26 हजार 449 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 97 लाख 95 हजार 312 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं एक करोड़ 65 लाख 80 हजार 649 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।


राज्य में 15 से 18 वर्ष के 11 लाख 16 हजार 786 किशोरों को भी इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के 68 प्रतिशत बच्चों को पहला डोज लगाया जा चुका है, जबकि 45 प्रतिशत किशोरों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां सात लाख 45 हजार 800 बच्चों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश के चार लाख पांच हजार 018 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। कोरोना से बचाव के लिए राज्य में अब तक (13 मार्च 2022 तक) कुल तीन करोड़ 86 लाख 43 हजार 565 टीके लगाए गए हैं।
 

CG NEWS : कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की  हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

CG NEWS : कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, लोगों में मचा हडकंप...

अंबिकापुर : अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठी में 5 दिन से लापता युवक की लाश सोमवार की सुबह घर के ही कुएं में मिली। सूचना मिलते ही बड़ा भाई समेत काफी संख्या में लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए। मृतक का बड़ा भाई कुएं में झांक ही रहा था कि उसे चक्कर आ गया और वह भी कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला।


अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे ग्राम कंठी के कंवरपारा निवासी हरिमोहन यादव 10 मार्च से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी हरिमोहन यादव नहीं मिला तो परिजन ने 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह जब मृतक का बड़ा भाई शिवचंद यादव सुबह सो कर उठा तो छोटे भाई का शव कुएं में मिला।

यह देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना तत्काल सरपंच और गांववालों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और कुएं को घेरकर खड़े हो गए। इसी बीच कुएं के समीप खड़े बड़े भाई शिवचंद को चक्कर आ गया और वह भी कुएं में गिर गया। बेहोशी की हालत में काफी देर तक कुएं से रहने से उसकी भी मौत हो गई। इधर सरपंच ने इसकी जानकारी दरिमा पुलिस को दी तो वे मौके पर पहुंच
 

CG NEWS : इंजेक्शन और दवा देने के बाद पथरी पीडि़त युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा...

CG NEWS : इंजेक्शन और दवा देने के बाद पथरी पीडि़त युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा...

कोरबा : सतरेंगा की पहाड़ी कोरवा महिला सोनी बाई और करतला क्षेत्र की राजकुमारी महंत उपचार के दौरान लापरवाही बरतने से मौत का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा नहीं पड़ा है। इस बीच शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी से पीडि़त मरीज की मौत होने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।


जानकारी के अनुसार नगर के डीके हास्पिटल रामपुर क्षेत्र में यह घटना हुई। जांजगीर-चांपा जिले के करनौद गांव में रहने वाले संतोष डडसेना को पथरी की शिकायत थी। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने पर जब उसे कोई राहत नहीं मिली तो उसने कोरबा का रूख किया। पथर्रीपारा में उसका साढू हरिश रहता है। उससे यह जानकारी साझा की गई और आगे निराकरण पर बातचीत की गई।

बाद में ये दोनों निजी अस्पताल पहुंचे। कहा गया कि वहां के चिकित्सक ने पथरी के कारण दर्द होने की बात कही और संतोष को भर्ती कर लिया। इंजेक्शन और दवा देने के कुछ देर बाद संतोष को पसीना आने लगा। उसने बेचैनी भी महसूस की। इसके कारण छटपटाहट शुरू हो गई। मामले बिगड़ता देख अस्पताल स्टाफ हरकत में आया। आनन-फानन में एंबुलेंस से पीडि़त को दूसरे अस्पताल ले जाया गया लेकिन कहीं भी उसे उपचार देने को कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीडि़त को वापस डीके हास्पिटल लाया गया जहां संतोष की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार और परिजन इस घटनाक्रम को लेकर रामपुर चौकी पहुंचे और नाराजगी दिखाते हुए लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी ओर अस्पताल के संचालक ने तर्क दिया कि उसके द्वारा सही इलाज किया जा रहा था, नतीजे अनुकूल क्यों नहीं आए समझ से परे हैं।


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने दो महिला मरीजों की मौत को लेकर चिकित्सक व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। दोनों मृका ग्रामीण क्षेत्रों से वास्ता रखती थी। इनमें से एक पहाड़ी कोरवा विशेष संरक्षित जनजाति की सोनी बाई थी। अपने घर पर गिर जाने से उसके पैर में फ्रैक्चर आया था। जिला अस्पताल में उसे उपचार देने के बजाय निजी अस्पताल का रास्ता दिखा दिया गया। वहां प्राथमिकता की बात कहते हुए दूसरे मरीजों का ऑपरेशन किया गया है और पहाड़ी कोरवा को अनावश्यक इंतजार करवाया गया।

इस खेल में उसकी मौत हो गई थी। मामले के तूल पकडऩे पर मामले की जांच की गई और जिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई जो जीवनदीप के अंतर्गत रखे गए थे। जबकि दूसरे मामले में एक निजी अस्पताल को सील करने के कुछ दिनों के बाद उसे बहाल कर दिया गया।
 

CG CRIME NEWS : मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, 9 माह बाद सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी....

CG CRIME NEWS : मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, 9 माह बाद सुलझी अंधे क़त्ल की गुत्थी....

अंबिकापुर : शहर से लगे बधियांचुआं के ग्राम गर्दनपाठ में बिना सिर-पैर के बोरी में टुकड़ों मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने 9 माह बाद सुलझाने में सफलता हासिल की है। हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि लाश का न तो सिर मिला था और न पैर। पुलिस ने इसके लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा गुम इंसान के बारे में पता किया।

उसी दरमियान शहर के एक ऑटो रिक्शा चालक के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने इस ओर कार्य करते हुए ऑटो चालक की बेटी के डीएनए से शव के डीएनए का मिलान कराया तो डीएनए मैच हो गया। इसके बाद पुलिस कंफर्म हो गई कि उक्त शव ऑटो चालक का ही है। फिर पुलिस ने उसकी पत्नी व संदेही उसके प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृत ऑटो चालक की पत्नी का 1 साल से आरोपी प्रेमी से अवैध संबंध चल रहा था। इसका पता ऑटो चालक को चल गया था। इसी कारण उसकी हत्या की गई।


अंबिकापुर कोतवाली अंतर्गत बधियाचुआं निवासी पूर्व सरपंच विश्राम कुजूर ने 21 जून 2021 को पुलिस को सूचना दी कि 20 जून को गांव के लोग तालाब में मछली बहने से रोकने जाल बांधने गए थे। यहां झाडिय़ों में पड़ी जूट की 2 बोरियों से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बोरियों को खुलवाकर देखा तो कई टुकड़ों में लाश मिली थी। शव के सिर तथा घुटने से नीचे के पैर गायब थे। शव 20-25 दिन पुराना था। पुलिस के लिए अंधे कत्ल की यह गुत्थी सुलझाना काफी चुनौती भरी थी।


इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी से लेकर एफएसएल, डॉग स्क्वायड व साइबर की टीम लगी हुई थी। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज व गुम इंसान खंगालने के अलावा अन्य सोर्स से पता करने के बाद अंतत: 9 महीने बाद पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।
शहर का ऑटो चालक था गायब सरगुजा आईजी अजय यादव, एसपी अमित तुकाराम कांबले द्वारा अपने मार्ग दर्शन, एएसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। एसपी द्वारा शव की शिनाख्ती के लिए एक पोस्टर जारी किया गया जिसे शहर के प्रमुख स्थानों, संभाग के सभी जिलों व दीगर राज्य जाने वाले बसों, टैक्सी, बाजार, हॉट, रेल्वे स्टेशन व सरहदी इलाकों के महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर चस्पा किया गया।

साथ ही सोशल मिडिया के द्वारा भी अज्ञात शव की पता तलास हेतु अभियान चलाया गया। इसी दौरान विशेष टीम को यह पता चला कि जनपद पारा अम्बिकापुर का रहने वाला व्यक्ति राजेश जायसवाल पिछले 3-4 महीनों से गायब है तथा उसके संबंध में कोई गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है। उक्त संबंध में राजेश जायसवाल की बहन ललीता जायसवाल पति देवकांत दुबे 35 वर्ष निवासी चांदनी चौक से पुछताछ के बाद उसने अपने भाई राजेश जायसवाल पिता मनकु जायसवाल 32 वर्ष निवासी नवाडीह थाना चांदो, वर्तमान पता जनपदपारा अंबिकापुर के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी l


अवैध संबंध के चक्कर में हत्या गुम ऑटो चालक राजेश जायसवाल की शादी सुनीता जायसवाल से वर्ष 2007 में हुई थी। पति-पत्नी के बीच में अक्सर अनबन व विवाद होता रहता था। इस जानकारी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो सफलता मिल गई। उक्त शव तथा राजेश जायसवाल के बेटी का डीएनए सैम्पल लेकर जांच हेतु एफएसएल रायपुर भेजा गया। डीएनए रिपोर्ट आने तक संदेही सुनीता जायसवाल तथा बैजनाथ जायसवाल नामक युवक पर निगरानी रखी गई थी। डीएनए रिपोर्ट में शव राजेश जायसवाल का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेही बैजनाथ जायसवाल एवं सुनीता जायसवाल से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर लीl


प्रेमी ने की हत्या, पत्नी ने शव टुकड़े करने में दिया साथ सुनीता एवं बैजनाथ के बीच लगभग एक वर्ष से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी। इस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हत्या वाले दिन 31 मई 2021 की शाम राजेश तथा सुनीता के बीच राजेश के जनपदपारा स्थित किराये के मकान में ही विवाद हो रहा था।
 

इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, अवैध शराब बेचने पर होगी कार्रवाई

इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, अवैध शराब बेचने पर होगी कार्रवाई

बेमेतरा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान द्वारा बेमेतरा जिले में रंग पर्व होली के अवसर पर आगामी 18 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

18 मार्च शुष्क दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जिले में स्थित समस्त देशी-विदेशी मंदिरा एफ.एल.-1(घघ) सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट) एवं मद्य भंडारण भण्डारागार बंद रहेगा। कलेक्टर ने पुलिस एव आबकारी अमले को सम्भावित मंदिरा विक्रय अड्डों पर सतत निगरानी और नियन्त्रण रखने के आदेश दिये है।

 

छत्तीसगढ़ : आईईडी बम की चपेट में बम की चपेट में आया जवान,  गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ : आईईडी बम की चपेट में बम की चपेट में आया जवान, गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर :  नारायणपुर जिला मुख्यालय 51 किमी दूर आमदई खदान से 500 मीटर दूरी ओरछा मार्ग पर दोपहर को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से फिर एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद नारायणपुर लाया गया फिर वहां से हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की पुष्टि एएसपी नीरज चंद्राकर ने की है।मालूम हो कि आमदई घाटी के पास नक्सलियों द्वारा रविवार की रात को खदान के विरोध में पेड़ों पर दो बड़े बड़े पोस्टर लगाए व विधुत पोल व पेड़ डालकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया था। जिसकी सुचना मिलते ही छोटेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया और मार्ग से विद्युत पोल और पेड़ को हटाया।

इस घटना के बाद एरिया डेमिनेशन के लिए छोटेडोंगर व आमदई कैम्प से पुलिस की टीम आमदई घाटी में निकली थी। सवा बारह बजे के करीब आमदई खदान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर जिस जगह पर नक्सलियों ने पोस्टर लगाया था आईईडी ब्लास्ट किया जिसकी चपेट में आने से आमदई कैम्प में तैनात सीएएफ के जवान स्वयं भीमा पिता गंगा भीमा 9ह्लद्ध बीएन निवासी एराबोर जिला सुकमा आईईडी की चपेट में आ गया है। घायल जवान को एम्बुलेंस की मदद से छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर रैफर किया गया। जवान को दाये पैर पर चोट आई है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश मे ईडी की दबिश, कांग्रेस नेत्री और रिश्तेदार भी निशाने पर...

छत्तीसगढ़ : प्रदेश मे ईडी की दबिश, कांग्रेस नेत्री और रिश्तेदार भी निशाने पर...

रायपुर : पाटन की कांग्रेस नेत्री के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक 13 अधिकारियों की टीम सोमवार सुबह दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार पहुंची।

यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू एवं विमल साहू के घर छापे मारे गए और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इनके दल्लीराजहरा समेत अन्य जगहों पर रिश्तेदारों के यहां भी छापे की खबर है।

फिलहाल ईडी की टीम वहां कार्रवाई कर रही है और दस्तावेज खंगाले जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इनके रिश्तेदारों के यहां भी (दल्लीराजहरा समेत अन्य जगहों पर) छापा मारने की सूचना दी।
 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सुभाष, मुकेश,राजकुमार राठी प्रभारी बने,बड़ी संख्या में व्यापारियों को प्रकोष्ठ से जोड़ संगठन को अधिक सक्रिय करने के निर्देश

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सुभाष, मुकेश,राजकुमार राठी प्रभारी बने,बड़ी संख्या में व्यापारियों को प्रकोष्ठ से जोड़ संगठन को अधिक सक्रिय करने के निर्देश

रायपुर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला प्रभारियों की घोषणा की गई,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि प्रदेश सह संयोजक सुभाष अग्रवाल बिलासपुर एवं रायगढ़, मुकेश शर्मा दुर्ग एवं भिलाई, राजकुमार राठी राजनांदगांव, कांतिलाल बोथरा कोंडागांव एवं बस्तर,संजय खटवानी सुकमा एवं बीजापुर, चंद्रप्रकाश छाबड़ा जांजगीर चांपा एवं मुंगेली, विष्णु अग्रवाल बेमेतरा,सुषमा कोठारी रायपुर शहर, संतोष बैद महासमुंद,महावीर चोपड़ा रायपुर ग्रामीण,मुकेश दुबे कवर्धा, बलदेव सिंह हुंदल कांकेर, संजय मुरारका कोरबा एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही, कैलाश मिश्रा सूरजपुर एवं बलरामपुर, पुरुषोत्तम गांधी सरगुजा नारायण भूषणीया बलोदा बाजार एवं भाटापारा,प्रशांत लोधा बालोद, विकास खस्तगीर कोरिया,राजकुमार अग्रवाल जशपुर, मोहन नेभानी गरियाबंद,दिलीप गंगवानी दंतेवाड़ा गणेश भगत नारायणपुर के प्रभारी बनाए गए है।

राठी ने बताया कि प्रदेश संयोजक बाफना द्वारा उक्त नियुक्ति जारी कर तत्काल प्रभारियों को संबंधित जिले में व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित कर संगठन को पहले से अधिक सक्रिय करने एवं अधिक से अधिक व्यापारियों को प्रकोष्ठ से जोड़कर उनकी समस्या को सरकार के सामने रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शन करने धरना देने हेतु निर्देशित किया है। 

विस बजट सत्र : किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्ष का हंगामा, 5 मिनट के लिए कार्रवाई स्थगित

विस बजट सत्र : किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्ष का हंगामा, 5 मिनट के लिए कार्रवाई स्थगित

रायपुर : बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने सदन में नया रायपुर के किसान आंदोलन व किसान की मौत का मामला उठाया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा धर्मजीत सिंह ने यह मामला उठाया। भाजपा के अलावा बसपा और जनता कांग्रेस ने भी अपनी बात रखी।

विपक्ष ने सवाल उठाया कि किसान सिया राम की मौत के लिए जवाबदार कौन है? किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। 27 गांव के किसान 70 दिनों से आंदोलन में बैठे है। राहुल ग़ांधी से मिलने नही दिया गया । लाठी चार्ज किया गया । बेरहमी से पुलिस ने लाठियों से पीटा। वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों को 50 लाख दिया गया, छत्तीसगढ़ के किसानों को मात्र 4 लाख। विपक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल पंजाब-दिल्ली के किसान आंदोलन में टेंट लगवा रहे थे, छत्तीसगढ़ से चावल भेज रहे थे । और छत्तीसगढ़ के किसानों को 4 लाख। यही है किसान हितैषी सरकार का चेहरा।

नया रायपुर के किसान आंदोलन व किसान की मौत के मामले में विधानसभा मे स्थगन पेश किया गया। मामले को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
 

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम , सुरक्षाबलों ने 10 किलो का आईईडी बरामद कर नष्ट किया

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम , सुरक्षाबलों ने 10 किलो का आईईडी बरामद कर नष्ट किया

सुकमा : जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने लगाए गए आईईडी को बरामद कर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट कर दिया है। दरअसल, करिगुंडम जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। जिसका पता जवानों को सर्चिंग के दौरान लगा।

जिसे एसपी सुकमा और सीआरपीएफ़ डीआईजी के निर्देश पर सर्चिंग के दौरान बम को जवानों ने विस्फोट कर डिफ्यूज किया। सीआरपीएफ़ की 150 वी बटालियन और ज़िला बल की संयुक्त कार्रवाई जारी है। नक्सलियों द्वारा टीसीओसी के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश थी। सुरक्षाबलों के सुझबुझ से सर्चिंग के दौरान 10 किलो का आईईडी बरामद किया गया है।
 

RAIPUR NEWS : आभास एवं फीडिंग इंडिया सामाजिक संस्थान के सहायता से सूखा वितरण किया गया,  राशन पाकर मोहल्ले वासियों के चेहरे खिले

RAIPUR NEWS : आभास एवं फीडिंग इंडिया सामाजिक संस्थान के सहायता से सूखा वितरण किया गया, राशन पाकर मोहल्ले वासियों के चेहरे खिले

रायपुर : रायपुर शहर की सामाजिक संस्था आभास और राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था फ़ीडिंग इंडिया (जोमैटो द्वारा संचालित ) रायपुर इकाई के संयुक्त तत्वाधान से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले मजदूर वर्ग के श्रमिक एवं बेसहारा लोगों को एक हफ्ते का सूखा राशन वितरित किया गया , जिसमें चावल, आटा ,दाल, तेल, नमक, शक्कर, हल्दी, मिर्च पाउडर सम्मिलित था ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आभास संस्था के राहुल खास्तगीर, अमान खान, मनोज देवांगन,  रिशब और रायपुर फीडिंग इंडिया टीम से रंजन पॉल (सिटी प्रेसिडेंट), मयंक लौतरिया (एक्सपेंशन मैनेजर), गौरव, वांचना लाबान,प्रभजीत, उत्कर्ष शर्मा, नेहा, रतनेश, निधी, श्रद्धा, मोहल्ले के स्थानीय प्रमुख एस ललिता राव जी ,एस हरीबाबू , आशा महानंद एवं जितेश कनपान उपस्थित थे.

बढ़ती महंगाई के बीच एक हफ्ते का सूखा राशन पाकर झुग्गी बस्तियों के समस्त लाभान्वितों के चेहरे पर प्रसन्नता थी । इस जनकल्याणकारी सेवा भावना कार्य के लिए मोहल्ले वासियों ने सामाजिक संस्था आभास एवं फ़ीडिंग इंडिया जोमैटो की सराहना की एवं भावात्मक रूप से सभी सदस्यों को धन्यवाद कहते हुए आभार व्यक्त किया।

फिडिंग इंडिया के सहयोग से रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से ज़रूरत मंद लोगों को राशन वितरण का कार्य कर रहे है।
जिसमें कोटा, सिलतरा ,सड्डू, दलदल सिवनी ,पंडरी बस्ती, डंगनिया, पठारीडीह जैसे और भी जगहों पर बीपीएल कार्ड धारको को एवं बेसहारा लोगों को सूखा राशन वितरण किया गया है ।