CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 विस बजट सत्र : रायपुर जिले में 20 उद्योगों में से 07 पूरी तरह से बंद है, शेष पर प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं-मो. अकबर

विस बजट सत्र : रायपुर जिले में 20 उद्योगों में से 07 पूरी तरह से बंद है, शेष पर प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं-मो. अकबर

रायपुर : प्रदेश के पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक कुलदीप जूनेजा के लिखित प्रश्रों के जवाब में बताया कि 31 जनवरी 2022 की स्थिति में 20 उद्योगों में से 07 उद्योग पूरी तरह से बंद हो चुके है, वहीं शेष उद्योगों पर वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं है।

मंत्री अकबर से कांग्रेस सदस्य ने प्रश्र किया कि तारांकित प्रश्र क्रमांक 14 (क्र.1) 26 जुलाई 2021 के उत्तर में रायपुर जिले के 20 उद्योगों द्वारा समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित नहीं होना बताया गया था। यदि हां तो 31 जनवरी 2022 तक की स्थिति में इनमें से कितने उद्योगों द्वारा समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित की गई और नहीं करने वाले उद्योगों पर क्या कार्यवाही की गई।

इन प्रश्रों के लिखित जवाब में मंत्री श्री अकबर ने बताया कि समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने वाले उद्योगों की संख्या निरंक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 20 उद्योगों में से 07 उद्योग तो पूरी तरह से बंद हो चुके हैं और शेष 13 उद्योगों का परबॉईल्ड इकाई बंद है। अत: वर्तमान में किसी भी उद्योग के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की वैधानिक बाध्यता नहीं है।

 

 छत्तीसगढ़ : पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या,  खुद पर भी चाकू से किया हमला

छत्तीसगढ़ : पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, खुद पर भी चाकू से किया हमला

दुर्ग : जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शिक्षिका पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने खुद पर भी चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना देर शाम की है, मृतिका साधना साहू अपने पति से अलग कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहती है और वह अंडा गांव के स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी।

बताया जाता है कि कल शाम जब साधना साहू स्कूल से वापस लौटी तब चरित्र संदेह को लेकर उसका पति पोषण साहू उससे पहले तो बहस करने लगा फिर नौबत हाथापाई तक आ गई। उसके बाद चाकू लेकर उसे बुरी तरह गोद दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद पर भी वार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया।

वहीं पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया कि दोनों पति पत्नि के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा हैं। विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। मामले में पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया हैं। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं।

 

14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : जिले में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उससे रेप किया था। मामले में पीडि़ता की मां ने शिकायत की थी। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 मई 2021 को पीडि़ता की मां ने शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि 5 मई से उसकी 14 साल की बेटी लापता है, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। रिश्तेदारों से पता किया गया है। मगर किसी को उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़की जिस दिन गायब हुई है।

उस दिन उसके साथ उसकी एक सहेली थी। ये पता चलते ही पुलिस ने उस लड़की से पूछताछ की तो पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने कुछ सीसीटीवी भी तलाशे, जिसमें पुलिस को लड़की को टिकैतगांज ले जाते एक युवक दिखा था। इसी आधार पर पुलिस ने टिकैतगंज इलाके में दबिश दी, तब पुलिस को लड़की के एक घर में मिली थी । 

उस दौरान पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी शुभम नायक को गिरफ्तार किया था। मगर मुख्य आरोपी दीपक तिग्गा 36 वर्ष फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने बघिमा इलाके से गिरफ्तार किया है।

 

बजट सत्र : विधानसभा सदन में बढ़ती ऑनलाइन ठगी के मामलों पर हुई चर्चा, गृह मंत्री ने यह जवाब दिया

बजट सत्र : विधानसभा सदन में बढ़ती ऑनलाइन ठगी के मामलों पर हुई चर्चा, गृह मंत्री ने यह जवाब दिया

रायपुर : बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में ध्यानाकर्षण में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेश में बढ़ती ऑनलाइन ठगी के मामले में गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि ऑनलाइन दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी की जा रही है। प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों का सदन में उल्लेख किया। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कहा कि साइबर ठगी के मामले में गृह विभाग संवेदनशील है। 7 प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग ठगी का शिकार ना हो। 

राज्य के पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम रोकने विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है।   बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट का गठन किया है। अजय चंद्राकर ने कहा कि जो अपराध अभी बताये गये वो प्रदेशभर से हैं। लेकिन आपने प्रदेश में केवल 3 साइबर सेल खोले हैं. उनको क्या सुविधाएं दी गई। क्या सेटअप है और क्या कोई टोल फ्री नंबर जारी किया गया। 

 

RAIPUR NEWS : बाल आश्रम परिसर में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना

RAIPUR NEWS : बाल आश्रम परिसर में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना

रायपुर : कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर में आज राष्ट्रीय विद्यालय समिति, बाल आश्रम समिति एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आज महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को आमनिर्भर बनाने के हेतु सिलाई मशीन प्रशिक्षण केन्द्र बाल आश्रम परिसर में खोला गया। प्रशिक्षण केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय  सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान विधायक ग्रामीण थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राजश्री महंत डॉ  राम सुन्दर दास अध्यक्ष, राज्य गौ सेवा आयोग छग के द्वारा की गई।

इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में ज्योति राठी राष्ट्रीय कोषाध्यक अखिल भारतवर्षीय महिला संगठन उपस्थित थी। इसके अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अजय तिवारी, सचिव रुप चंद श्रीमाल, अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष राजकिशोर नत्थानीमानी, आदि भी उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में  उषा मोहन्ता राष्ट्रीय समिति प्रभारी के अलावा कार्यक्रम में प्रतिभा जी नत्थानी सह प्रभारी राष्ट्रीय समिति तथा समिति संयोजिका  कल्पना राठी अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन थी। वही कार्यक्रम में  गोकुल दास डागा, मदनलाल तालेडा,  गोवर्धन दास डागा,  विजय दम्मानी, पी आर गोलदा उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में डागा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संगीता घई, प्राध्यापिका  इनके अलावा समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच में उपस्थित अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जहां जहां नारीशक्ति कि पुजा कि जाती है वहां देवताओं का वास होता हैं। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यकता कर रहे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज श्री महंत, डॉ राम सुंदर दास ने अपने सम्बोधन में सीता मैया का उदहारण देते हुए कहा कि त्रेतायुग में राजा जनक सीता मैया के विदाई के बाद प्रथम बार जब चित्रकूट में मिले तो उन्होंने कहा कि बिटिया तुमने मेरे कुल को पवित्र कर दिया।

जिसके बाद से प्रत्येक नवरात्रि में यह पद पाठी चली आ रही है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन महिलाओं के उत्थान में अच्छा कार्य कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने संस्था बाल आश्रम को वट वृक्ष बताया और कहा कि घन की गति होती है। बशर्ते हम उसका उपयोग किस रूप में करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था बाल आश्रम कर्मठ लोगों के हाथ में है। जो इस संस्था को आगे बढ़ने का कार्य रहे हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय समिति प्रभारी उषा मोहन्ता ने कहा गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये पुरे भारत में 16 सेंटर खोले गये है। संगठन महिलाओं के उत्थान के लिये कार्य कर रहा है।

महिलाओं के लिये सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना उनको स्वालंबी बनाएगी। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापना का यह कार्यक्रम गोल्डन बुक में दर्ज होगा।. कार्यक्रम को प्रतिमा जी नत्थनी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वकृतिता बनाने अथवा आत्म निर्भर के लिये पुरे देश सिलाई केन्द्र खोले गये है।कार्यक्रम में  रार्ज किशोर नशानी, श्री गोकुल दाख डागा ने भी अपने विचार रखें और कहा कि महिला जनजात योद्धा हैं। समाज में महिलाओं के बिना जीवन अधूरा है। सिलाई प्रशिक्षण केल की स्थापना से बेरोजगारी की समस्या हल होगी। 

छत्तीसगढ़ : सदन में पेश हुआ छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण

छत्तीसगढ़ : सदन में पेश हुआ छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर : विधानसभा बजट सत्र में आज छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश हो गया है। राज्य का GDP दर 11.5% हो गया है। प्रति व्यक्ति आय अनुमान 1 लाख 18,401 रु पहुंच गया है।

मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 की रिपोर्ट पेश कर दी है। सर्वेक्षण में GSDP में कृषि में 3.88% की वृद्धि दिखाई गई है। उद्योग क्षेत्र में 15.44% की वृद्धि हुई है। सेवा क्षेत्र 8 .54% की वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय में 11.93% की वृद्धि हुई है। विधानसभा 

 

छत्तीसगढ़ : विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ : विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में हुआ हंगामा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच सदन में आज न्यूवोको सीमेंट संयंत्र से सल्फ़र डाई आक्साइड निकलने का मामला सदन में गूंजा उठा है। जेसीसी विधायक प्रमोद शर्मा ने मामला उठाते हुए कहा जब मैंने ये प्रश्न लगाया तब संयंत्र के आसपास कुछ पाउडर का छिड़काव कराया गया है।

जवाब में मंत्री मो अकबर ने अपने जवाब में कहा कि सल्फ़र डाई आक्साइड के उत्सर्जन के नियंत्रण के लिए संयंत्र में लाइम डोज़िंग सिस्टम स्थापित किया गया है। मंत्री के जवाब के बाद विधायक प्रमोद शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारी मौजूदगी में अधिकारियों की एक टीम बनाकर जाँच करा ली जाए।

मामले में जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा यदि विधायक चिंतित है तो सरकार को भी चिंतित होना चाहिए। इसमें ज़िद जैसी कोई बात नहीं है। उसी ज़िले से लोग जाकर जाँच कर ली जाए। जिस पर मो. अकबर ने कहा कि सब मापडंडो के अनुरूप है। अनावश्यक जाँच की ज़रूरत नहीं है। मामले में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा कि संयंत्र क्षेत्र में लोग दमे से पीड़ित हो रहे हैं। नदियाँ भी प्रदूषित हो रही है। वहीं सौरभ सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि केंद्र की गाइडलाइन के तहत सभी संयंत्रों में एफजीडी लगने हैं? कितने प्लांट में लगाए गए हैं। 

 

करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाला शराब कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार…

करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाला शराब कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर : ईडी ने दिल्ली में छापा मारकर रायपुर के एक शराब कारोबारी कों पकडा है। कारोबारी पर कई बैंकों से 25 से 30 करोड़ लोन लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुभाष शर्मा बैंकों से धोखाधड़ी कर काफी समय से गायब था। इस मामले में 2015 में कारोबारी के खिलाफ एक पीड़ित ने रायपुर गोलबाजार थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये लोन लेकर उसकी क़िस्त नहीं पटाई थी। इस मामले में पुलिस ने उसे 2018 में एफआईआर दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ रायपुर के कई थाने में 420 का अपराध दर्ज है। बता दें कारोबारी सुभाष शर्मा शराब कारोबार से जुड़े है। आरोपी ने फर्जी कंपनियों के नाम पर 30 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा था। 

छत्तीसगढ़ :  शिकार के लिए बिछाए थे करंट, घर लौट रहे दो युवक आए चपेट में

छत्तीसगढ़ : शिकार के लिए बिछाए थे करंट, घर लौट रहे दो युवक आए चपेट में

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला जंगल में शिकारियों द्वारा जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित बिछाए गए तार में शादी घर से वापस जंगल के रास्ते घर लौट रहे दो युवक चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार ग्राम विरसिंघा निवासी दो युवक सुरेश भगत पिता बलसाय भगत और प्रदीप कुमार भगत पिता हसन भगत गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे गमेकेला दलदली पारा से शादी घर से नाच कर नजदीकी रास्ते से जंगल से होते हुए लौट रहे थे। तभी ठिंनठिनी पत्थर के पास शिकारियों के द्वारा बिछाए गए विद्युत तार के चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि बिछाए गए तार पतला होने के वजह से देख नहीं पाए और करंट प्रवाहित तार के उपर पैर पड़ गया। जिसमे बिरसिंघा रहवासी सुरेश भगत को तेज झटका लगा और व झुलस गया। वही प्रदीप भगत की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की चीख सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां दोनों युवक अचेत लहूलुहान झुलसे अवस्था में पड़े थे। किसी तरह ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगो को आवाज लगाकर एकत्रित किए और तत्काल पुलिस वाहन 112 को सूचित किए।

घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाना प्रभारी मौक़े पर पहुंचे और सुरेश को इलाज के लिए रेणुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वही प्रदीप के शव का पंचनामा की कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। लैलूंगा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए करंट तार लगाने वाले अज्ञात शिकारियों की खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

 

विधानसभा बजट सत्र : आज बजट सत्र का दूसरा दिन,  भाजपा-कांग्रेस विधायक लाएंगे ध्यानाकर्षण सूचना

विधानसभा बजट सत्र : आज बजट सत्र का दूसरा दिन, भाजपा-कांग्रेस विधायक लाएंगे ध्यानाकर्षण सूचना

रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। आज राज्य पाल के अभिभाषण पर चर्चा के अलावा ध्यानाकर्षण लाए जाएंगे।

सत्र के दौरान प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस होने के आसार है। वहीं भाजपा और कांग्रेस विधायकों द्वारा 4 ध्यानाकर्षण लाए जाएंगे। इसमें भाजपा विधायकों द्वारा प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले में निरंतर वृद्धि और प्रदेश के हिंदी मीडियम स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम में बदले जाने को लेकर संबंधित विभागों के मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कांग्रेस विधायकों द्वारा रायगढ़ जिले में केलो परियोजना अंतर्गत किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिलने और बिलासपुर जिले में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव पेश करेंगे। वही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी। 

छात्रा से रेप और अपहरण की अजब कहानी : रॉन्ग नंबर से हुई थी पहचान, छात्रा को अगवा कर ले गया तीन बीवियों का पति

छात्रा से रेप और अपहरण की अजब कहानी : रॉन्ग नंबर से हुई थी पहचान, छात्रा को अगवा कर ले गया तीन बीवियों का पति

छत्तीसगढ़ में ब्लैकमेलिंग, अपहरण और दुष्कर्म की अजब कहानी सामने आ रही हैं। कांकेर में एक कॉलेज छात्रा को तीन बीवियों का पति अगवा कर तमिलनाडु ले गया। वहां छात्रा को अपनी बहन बताया और साथ रख दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह करीब एक माह बाद छात्रा उसके चंगुल से छूटी तो पूरा मामला खुला। अब छात्रा ने परिजनों संग आमाबेड़ा थाने पहुंच FIR दर्ज कराई है।

दरअसल, इस कहानी की शुरुआत हुई एक रॉन्ग नंबर कॉल से। आमाबेड़ा इलाके की 19 साल की लड़की कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। वह अंतागढ़ में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करती है। जब वह नवंबर 2021 में अपने घर आई थी तो उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल छात्रा के भाई ने रिसीव किया तो कट हो गया। कुछ देर बाद फिर मोबाइल बजा तो इस बार छात्रा ने रिसीव किया और रॉन्ग नंबर बता कट कर दिया।

फार्म भरने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
इसके बाद भी उसी नंबर से एक युवक बार-बार कॉल करता रहा। फिर छात्रा से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने खुद को आमाबेड़ा का ही रहने वाला बताया। इसके बाद दोनों की मुलाकातें होने लगीं। दिसंबर 2021 में युवक ने छात्रा को कॉल किया और कांकेर में फार्म भरने जाने का बहाना बना बुलाया, लेकिन उसे बाइक पर कोरर ले गया। छात्रा ने वापस जाने जिद की तो उसे आमाबेड़ा डैम ले गया और जंगल में उससे दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेलिंग और अपहरण कर ले गया तमिलनाडु
युवक ने इसके बाद छात्रा को घर छोड़ दिया, लेकिन फिर बार-बार कॉल कर उस पर मिलने का दबाव बनाता। छात्रा के मना करने पर दुष्कर्म की घटना को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी दौरान छात्रा पर दबाव बना उसे रायपुर-दुर्ग चलने के लिए कहा और फिर 21 जनवरी को उसे ट्रेन से तमिलनाडु के एक शहर ले गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक वहीं एक मिल में काम करता था। मिल मालिक को बताया था कि छात्रा उसकी बहन है।
मिल मालिक ने भरोसा कर उसे एक कमरा रहने के लिए दे दिया। अनजान जगह होने के चलते छात्रा भी डर से चुप रही। वहां भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पत्नी तमिलनाडु आने वाली थी तो वह छात्रा को सुकमा के कोंटा में छोड़ कर भाग निकला। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच परिजन छात्रा को तलाश करते रहे। जब छात्रा के आमाबेड़ा और अंतागढ़ दोनों जगह पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

छात्रा के मोबाइल से सारे कॉन्टेक्ट किये डिलीट, सिम भी तोड़ा गया
छात्रा का मोबाइल बंद कर दिया। सभी कॉटेक्ट नंबर भी डिलीट कर दिए और सिम तोड़ दिया था। छात्रा ने मोबाइल व सिम मांगा तो उसे नया दिया। युवक ने स्वयं को आमाबेड़ा निवासी व मंडावी परिवार का बताया था। छात्रा को तमिलनाडु में पता चला कि उसकी तीन पत्नियां हैं। एक गांव में, दूसरी यहां आने वाली है और तीसरी छोड़ चुकी है। थाना प्रभारी भोजराम ध्रुव ने बताया कि आरोपी के तुमसनार निवासी नारद प्रधान होने का पता चला है, पर इस नाम पर संदेह है।
 

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में 8सीजी बटालियन में आयोजित "ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर " प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन समारोह

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में 8सीजी बटालियन में आयोजित "ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर " प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन समारोह

रायपुर, 8सीजी गर्ल्स बटालियन के प्रांगण में कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला के मार्गदर्शन में "परमानेंट इंस्ट्रक्टर ओरियंटेशन कार्डर्र" आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह का आगाज सेक्शन ड्रिल के डिमॉन्स्ट्रेशन के द्वारा पाकिस्तान के पोस्ट को कब्जा करने का दृश्य से हुआ । जिसमें 29 प्रशिक्षकों (4जेसीओ, 25एनसीओ)ने भाग लिया। सर्वप्रथम फील्ड सिग्नल के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात, युद्ध स्थल पर सैनिकों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत किया जो कि बहुत आकर्षक था। तत्पश्चात कोसा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विग्नेश महंती एसएम ने सभी प्रशिक्षकों (पी आई स्टाफ) को ट्रेनिग के महत्व बताते हुए ,"प्रशिक्षण की सभी बारीकियों को ध्यान रखने की हिदायत दी। प्रशिक्षकों की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए , एनसीसी कैडेटों को अनुशासित एवम प्रशिक्षित कैडेट बनाने पर जोर दिया"। कोसा कमांडर के करकमलों से ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया । बेस्ट इन पीपीटी प्रथम पुरस्कार हवलदार दिनेश (27सीजी एनसीसी) , बेस्ट इन इंस्ट्रक्शनल प्रैक्टिस ड्रिल प्रथम पुरस्कार सीएचएम थंबे विजय (37सीजी एनसीसी), बेस्ट इन इंस्ट्रक्शनल प्रैक्टिस वेपन ट्रेनिंग प्रथम पुरस्कार हवलदार राकेश अंबरे(8सीजीगर्ल्स बटालियन),ओवरऑल कोर्स मेरिट हवलदार नरेश कुमार(8सीजी आई कोय) प्रशिक्षकों ने उम्दा प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्राप्त किए। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम ने कोसा कमांडर को धन्यवाद प्रेषित करते हुए , सभी प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी।


इस प्रशिक्षण शिविर मे विभिन्न भारतीय सशस्त्र सेना के तीनों प्रभागो से आए स्थाई प्रशिक्षकों को एनसीसी के कैडेट्स को दी जाने वाली इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग के विषय एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। परमानेंट इंस्ट्रक्टर जो की मुख्यत: सेना के अभ्यस्त प्रशिक्षक हैं, एनसीसी के कैडेट्स को प्रशिक्षित करने हेतु, प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में 4 जेसीओ एवं 28 एनसीओ को ट्रेनिंग दी गई। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रायपुर के अधीन कुल 16 यूनिटों रायपुर , दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, बस्तर, राजनंदगांव कांकेर एवम बिलासपुर से आए प्रशिक्षक 15 दिवसीय कार्डेर मे शामिल हुए ।आज शिविर में मुख्य रूप से कोसा कमांडर ब्रिगेडियर विग्नेश महंती एसएम,ग्रुप मुख्यालय के प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम ,8सीजी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला, 27सीजी के कमान अधिकारी कर्नल गुरबक्श चेतन, ग्रुप मुख्यालय से ट्रेनिग ऑफिसर कर्नल एम एस धनकर एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर पी सुरेखा राव शामिल रहे।
 

CG NEWS : विवाद के चलते मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला....

CG NEWS : विवाद के चलते मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला....

रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्रान्तर्गत फुंडहर चौक पर कार को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। आशीष यादव अपनी ऑल्टो कार व आरोपी क्रेटा कार में सवार थे। फूंदहर चौक में दोनो में विवाद हुआ जिसके बाद आशीष अपने दोस्तों के साथ कटोरा तालाब चला गया था। आरोपियों क्रेटा कार से पीछा किया और कटोरा तालाब के पास आशीष की कार को रोककर आरोपियों ने गालीगलौज की जिसके बाद आशीष यादव को कार में उठाकर फुंडहर ले गए और मारपीट की।


घटना की सूचना मोबाइल से मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आशीष को बचाया व आरोपियों को क्रेटा कार सहित हिरासत में लिया। आशीष की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया । आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार CG 04 NR 3679 की जब्त की गई है। विधिवत कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है ।
 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, दूसरी बेटी के जन्म पर महिलाओं को मिलेगा इतने रुपये...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, दूसरी बेटी के जन्म पर महिलाओं को मिलेगा इतने रुपये...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, उन्होंने आज राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व के लिए पांच हितग्राहियों को 05-05 हजार रूपए के चेक दिया गया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। योजना से बच्चियों के लालन-पोषण और शिक्षा में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की सभी बहन-बेटियों और माताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में हमेशा महिलाओं का ऊंचा स्थान रहा है। यहां समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होने के बावजूद आर्थिक भागीदारी के मामले में वें पुरूषों से पीछे रह गई थी। छत्तीसगढ़ में माता-बहनों ने योग्यता, क्षमता और आगे बढ़ने के जज्बें की कमी नहीं है। हमने संकल्प के साथ महिलाओं को अधिकार और न्याय दिलाने का जो काम किया है

 

वह सब के सामने है। महिलाओं की यह ताकत महिला मड़ई में देखी जा सकती है। आज महिलाएं गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न सामग्रियां तैयार कर रही है। बड़े उद्योगपतियों के समान अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं गोबर से पेंट, बिजली भी तैयार करेंगी। बिजली उत्पादन के साथ बिजली बेचने का काम कर महिलाएं पैसे भी कमाएंगी। छत्तीसगढ़ में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में गौठान विकसित हो रहे है, जिसमें सभी बहन-बेटियों को काम दिया जा रहा है।

बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने तीजा-पोरा के अवसर पर स्व-सहायता समूहों का 13 करोड़ रूपए का ऋण भी माफ कर दिया है और महिलाकोष से उनकी लोन लेने की सीमा दोगुनी कर दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में आंगनबाड़ी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने वाले स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया। इसी प्रकार उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर और नवा बिहान योजना के तहत महिला संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

उन्होंने इस मौके पर कन्या विवाह योजना कॉफी टेबल बुक, सखी वन स्टॉप सेंटर टेलीफोन डायरेक्ट्री और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं के ब्रोशर का भी विमोचन किया।मुख्यमंत्री बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई में प्रदेशभर से आई महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टालों का भी अवलोकन किया। बस्तर के महिला समूहों के स्टॉल से मुख्यमंत्री ने बेलमेटल से निर्मित कला कृति खरीदी और तुरही बजा कर महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।


कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई कौशल्या मातृत्व योजना बेटियों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के साथ उनके पोषण में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं। आज महिला समूहों के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में हो रहा है।

 

इन समूहों को अपने समानों के प्रदर्शन के साथ बिक्री का अवसर महिला मड़ई में दिया गया है। इससेे अनुभवों का आदान-प्रदान होने के साथ उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में नशा-मुक्ति के लिए महिलाओं का आहवान करते हुए उन्हें बेहतर समाज के निर्माण और परम्पराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मती तेजकुंवर नेताम, विधायकगण अनिता योगेन्द्र शर्मा, शकुंतला साहू, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी साहू सहित नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
 

छत्तीसगढ़ : कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी

छत्तीसगढ़ : कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी

रायपुर : प्रदेश में कक्षा 10 वी और 12 वी की वार्षिक परीक्षा जारी है। बीते दो सालो के बाद विद्यार्थी अब परीक्षा हाल में बैठकर परीक्षा दे रहे है। इस बीच अब कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

नौवीं की परीक्षा 29 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगी। 11वीं की परीक्षा 30 मार्च से 13 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। परीक्षाएं दोपहर 12:00 से 3:00 तक होंगी।

Accident News : तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराई, मौके पर हुई पति पत्नी की मौत

Accident News : तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराई, मौके पर हुई पति पत्नी की मौत

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। हादसा रविवार की रात धरदेई गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार वैन के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद पति के शव को कार से बाहर निकलवा सकी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण के लोहर्सी गांव निवासी नरेश श्रीवास (26) अपनी पत्नी पूनम श्रीवास (24) के साथ लेकर वैन में अपनी ससुराल पेंड्री जा रहा था। अभी वे लोहर्सी से आगे धरदेई गांव के पहले पहुंचे थे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पति-पत्नी दोनों उसी में फंस गए।

 

पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेश दम तोड़ चुका था, जबकि पूनम बुरी तरह से घायल थी। पुलिस ने पूनम को पामगढ़ अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेश और पूनम की शादी हुए महज 7 माह ही हुआ था। बताया जा रहा है कि पूनम और नरेश के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में नरेश उसको मायके छोड़ने जा रहा था इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। 

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलटा , दो लोगों हुई की मौत

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलटा , दो लोगों हुई की मौत

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण दर्जनों लोग अपनी जान गवा बैठे हैं जिसका एकमात्र कारण तेज रफ्तार और अनियंत्रित पूर्वक गाड़ी चलाना होता है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 16 लोग घायल हुए हैं।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लवन चौकी क्षेत्र के कोहरौद गांव के रहने वाले हैं। सभी ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे।

 

Online Fraud :  ढाई लाख रुपये की आनलाइन ठगी, अपराध दर्ज

Online Fraud : ढाई लाख रुपये की आनलाइन ठगी, अपराध दर्ज

कोरबा : दर्री थानांतर्गत ग्राम लाटा निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा बाल्को संयंत्र में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि मई 2021 में उसके मोबाइल पर कृतिका अग्रवाल नामक युवती ने चेन्नई आंध्रप्रदेश से फोन कर अपने टेलीकाम कम्यूनिकेशन कंपनी में जुड़कर इंकम दोगुना करने का अश्वासन दिया। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से अलिशा नामक युवती ने फोन कर मेडिकल के लिए कुछ रकम जमा करने कहा। उसने मीट एंड डेटिंग ग्रुप में ज्वाइन होना बताते हुए मोबाइल के जरिए किस्तों में 45 हजार 500 रुपये चंदना डे नामक युवती के खाते में जमा करा दिया। इसके कुछ दिन बाद कृतिका अग्रवाल ने उसे फोन कर बताया कि उसकी जमा रकम लेकर अलिशा भाग गई है।

कृतिका और दीपक ने उसे जमा रकम वापस दिलवाने का झांसा देते हुए 45 हजार 500 रुपये फिर से जमा करने कहा। इस पर मनोज ने इंकार कर दिया, तब युवतियों ने उसे फंसाने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के महाराजा होटल में आयोजित बैठक में आने को कहा, पर मनोज ने इंकार कर दिया। इस बीच कृतिका ने फोन कर कंपनी के खाते में 63 हजार रुपये जमा कराने कहा ताकि पुरानी जमा राशि 45 हजार 500 रुपये वापस मिल सकें। इस बार मनोज झांसे में आ गया और 45 हजार 500 लेने के चक्कर में उसने 63 हजार रुपये सोनिया डिबेटा के मोबाइल में जमा करा दिया। कुछ दिनों बाद दीपक महतो नामक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस बताकर एक युवती के साथ दुष्कर्म कराने का आरोप लगा कर धमकाया और इससे बचने के लिए पांच लाख की मांग रखी।

वहीं अविनाश नामक युवक ने फोन कर दीपक से नहीं डरने का आश्वासन देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा इस मामले सुलझा लिया जाएगा। पुरानी रकम वापस लेने के लिए फिर अभिषेक गांगुली व सिबा आरती के गूगल पे अकाउंट में 19500 रुपये जमा कराने कहा। बाद में नवरात्रि के समय दीपक ने 8500 जमा करने कहा गया। इस तरह मनोज कुमार से लगभग ढाई लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली गई। रकम वापस नहीं मिलने पर मनोज ने कृतिका अग्रवाल, दीपक साव, सोनिया डिबेटा,ऋतु भाटिया, दीपक महतो, माही, अंकिता, संजना शर्मा उर्फ अलिशा व अभिषेक गांगुली के विरुद्ध बाल्को थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

यात्री गण ध्यान दे : नॉन इंटरलॉकिंग मेंटनेंस के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें , देखे लिस्ट

यात्री गण ध्यान दे : नॉन इंटरलॉकिंग मेंटनेंस के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें , देखे लिस्ट

रायपुर : त्योहारी सीजन में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। होली से पहले उन यात्रियों को तगड़ा झटका लगा है, जो अपनी यात्रा के लिए निश्चिंत थे। क्योंकि इस बार दुर्ग रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से चलने वाली लगभग 34 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। तीसरी लाइन का काम चल रहा है और यही वजह है कि एक लंबे समय से लगातार ट्रेनें प्रभावित हैं। लगातार कुछ कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी जा रही है। होली आने वाली है, ऐसे में यात्रियों की संख्या बेहद अधिक होती है।

कई महीनों पहले से इसके लिए बुकिंग करवाई जाती है। लेकिन अब अचानक ट्रेन रद्द होने के बाद जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट थी उनके लिए भी परेशानी बढ़ गई है रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट भी नहीं मिल रहा है। उत्तर भारत की ओर सफर करने वाले यात्रियों से ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं।

7-9 मार्च तक तीसरी रेल लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग के मेंटनेंस की वज़ह से रायपुर से जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रद्द होने वाली गाड़ियों में…

7 से 13 मार्च तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तुमसर रोड से चलने वाली 07811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तिरोडी से चलने वाली 07812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 11 मार्च तक गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
 

छत्तीसगढ़ : युवक ने दो मासूम बच्चों को कुरकुरे में मिलकर दिया जहर,  खुद झूल गया फांसी पर

छत्तीसगढ़ : युवक ने दो मासूम बच्चों को कुरकुरे में मिलकर दिया जहर, खुद झूल गया फांसी पर

अंबिकापुर : गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दो बच्चों को कुरकुरे में जहर देकर खुद फांसी पर झूल गया। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। मृतक सुदीप मिश्रा गोधनपुरी में सीमेंट दुकान चलाता है। वह अपनी पत्नी और साले को किसी काम से बाजार भेज दिया।

जिसके बाद सुदीप ने कुरकुरे में जहर मिलाकर अपनी 8 वर्षीय पुत्री और डेढ़ वर्ष के पुत्र को खाने को दे दिया। फिर खुद कमरे में आकर फांसी लगा लिया। जब उसकी पत्नी बाजार से लौटी तो देखा की सुदीप फांसी पर लटका हुआ है। वहीं उसकी 8 वर्षीय पुत्री ने भी दम तोड़ दिया वहीं उसके पुत्र गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,  बाइक  सवार की मौत

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के  अभनपुर में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जयप्रकाश यादव अपनी बाइक से जा रहा था, कि भरेंगाभाठा पेट्रोंल पंप पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक एक्सीडेंट कर दिया।

 

जिससे गंभीर चोट लगी थी। वही हॉस्पिटल ले जाने के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ के 

 

यूकेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी, घर लौटने पर चेहरे में छाई खुशी

यूकेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी, घर लौटने पर चेहरे में छाई खुशी

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र में 22 फरवरी 2022 से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 23 छात्र-छात्राओं और उनके 7 परिजन सहायता केन्द्र के सम्पर्क में हैं।

 

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

बीजापुर : प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 1 जवान जख्मी हो गया है। घायल जवान सरैया तलंडी ज़िला बल में है पदस्थ। यह हादसा तब हुआ जब जवान नक्सल पर्चे को निकाल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला इलमिडी थानाक्षेत्र का है। थाना से लगभग 1 किमी दूर संजयपारा के पास यह विस्फोट हुआ।

फिलहाल घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है और जवान को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान राज्य के किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसान खाद-बीज के अग्रिम उठाव की तरह सोसायटियों और गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का भी अग्रिम उठाव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को उनकी गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए एंडवास राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालक ग्रामीणों सहित गौठान समितियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 5 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है कि हमारी गोधन न्याय योजना को झारखंड राज्य में जस-का-तस अपने राज्य में लागू करने का निर्णय लेते हुए इसे अपने बजट में शामिल किया है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गौठान और गोधन न्याय योजना की सफलता अब किसी से छुपी नहीं रह गई है। मुझे यह बताते हुए गर्व  हो रहा है कि आज राज्य के 2800 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो राज्य में निर्मित एवं संचालित गौठनों की संख्या का एक तिहाई से भी अधिक है। यह स्वावलंबी गौठान अब गोधन न्याय योजना के अंतर्गत स्वयं की राशि से गोबर खरीदी और गौठान की व्यवस्था स्वयं संभालने लगे हैं। यह खुशी की बात है कि स्वावलंबी गौठान अब पशुपालक ग्रामीणों से गोबर खरीदी में स्वयं की पूंजी का निवेश करने लगे हैं।  स्वावलंबी गोठनों ने  12 करोड़ 60 लाख  रुपये का गोबर, स्वयं की राशि से खरीदा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वावलंबी गोठान समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले हम लोगों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था, अपने छत्तीसगढ़ को नयी पहचान दिलाने का संकल्प लिया था, अपनी छत्तीसगढ़-महतारी का मान बढ़ाने का संकल्प लिया था। आज तीन साल बाद मैं बहुत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी  सरकार ने अपने हर वादे की तरह इस संकल्प को भी पूरा कर दिखाया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और शोषित-पीड़ित लोगों के लिए इन तीन वर्षों में जो कदम उठाए हैं, आज उनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। विपक्ष के लोग भी छत्तीसगढ़ की योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी ऐसी ही योजनाएं लागू करने का वादा कर रहे हैं। अभी उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी जी ने वहां के लोगों से गोबर खरीदी की योजना शुरु करने का वादा किया। इससे पहले भी संसद में कृषि मामलों की स्थायी समिति गोधन न्याय योजना को पूरे देश में लागू करने की मांग कर चुकी है। नीति आयोग को भारत सरकार का थिंक-टैंक कहा जाता है। नीति आयोग ने परसों ही ट्वीट करके पूरे देश को बताया है कि बस्तर और दंतेवाड़ा की महिलाएं किस तरह महुआ-लड्डू, चाय, जैम, जेली और कुकीज जैसे खाद्य पदार्थ तैयार करके खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित हो रहे हमारे गौठानों में भी तरह-तरह की चीजों का उत्पादन हमारी महिला बहनें कर रही हैं। इन वस्तुओं की ऑन लाइन मार्केटिंग की जा रही है। तीन साल पहले तक छत्तीसगढ़ को सिर्फ नक्सली उपद्रव के नाम पर लोग जानते थे, आज हमारे गांव की समृद्धि हमारे राज्य की पहचान है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। दुनियाभर में महिलाएं सदियों से अपने अधिकारों से वंचित रही हैं। हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन्हें उनके अधिकार दिलाने का संकल्प लेते हैं। मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि हमने माताओं-बहनों को उनके अधिकार दिलाने का केवल संकल्प ही नहीं लिया, उसे पूरा भी किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना से 02 लाख 8 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ हो रहा है। इनमें 45 प्रतिशत महिलाएं हैं।  राज्य में अभी तक 10 हजार 591 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 8 हजार 48 गौठान निर्मित हो चुके हैं। शेष का निर्माण प्रगति पर है। पिछले एक महीने के भीतर ही हमने 301 गौठानों का निर्माण पूरा किया है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आज जैविक खाद के साथ-साथ बिजली, प्राकृतिक पेंट का भी उत्पादन किया जा रहा है। गौठानों में तेल मिल और दाल मिल लगाई जा रही है। आज यह योजना एक मिशन के रूप में संचालित की जा रही है।  गोधन न्याय योजना में 15 फरवरी तक 64 लाख 92 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी थी। इसके एवज में ग्रामीणों और पशुपालकों को 129 करोड़ 86 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। बीते एक पखवाड़े में की गई गोबर खरीदी के एवज में 02 करोड़ 07 लाख रुपए का और भुगतान किया गया है। इसे मिलाकार अब तक हुए भुगतान की कुल राशि 131 करोड़ 93 लाख रुपए हो गई है।  गौठान समितियों को अब तक 48.05 करोड़ रुपए तथा महिला स्व सहायता समूहों को 31.34 करोड़ रुपए के लाभांश का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने गोधन न्याय योजना को मिल रही सफलताओं और उपलब्धियों के लिए सभी किसान भाई-बहनों, पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को बधाई दी।

इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गौठान और गोधन न्याय योजना की पूरे देश में चर्चा हो रही है। देश के अलग-अलग राज्य इस योजना को अपने यहां लागू कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को झारखंड में अपनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान छुट्टा पशुओं की समस्या और गौ माता की रख-रखाव पर राजनीतिक दलों का भाषण केन्द्रित रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य ने इसे कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में गोबर विक्रेताओं को राशि का भुगतान किए जाने का वादा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बीते डेढ़ सालों से लगातार निभाते आ रहे हैं। यह बड़ी बात है।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भविष्य में रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति में कमी का अंदेशा है। छत्तीसगढ़ राज्य इस कमी को गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद के जरिये पूरा करने की स्थिति में है। राज्य में 16 लाख क्विंटल का उत्पादन हो चुका है। अभी भी साढे़ 6 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद किसानों को वितरण के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ सीजन के लिए राज्य के किसानों को 20 लाख क्विंटल वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित कर इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने कम्पोस्ट खाद का उपयोग किया है, अब वह दूसरी किसी खाद का उपयोग नहीं करना चाहते हैं। कम्पोस्ट खाद का उपयोग किसानों, पशुपालकों, महिलाओं के लिए लाभकारी है। इसके उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और विषरहित खाद्यान्न की उपलब्धता जन सामान्य के लिए होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गौठान देश के लिए मॉडल बनेंगे।
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने गौठान की गतिविधियों और गोधन न्याय योजना के प्रगति के बारे में कार्यक्रम के प्रारंभ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौठानों में आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। महिला समूहों द्वारा अब तक 56.02 करोड़ रूपए की आय विभिन्न आयमूलक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, सचिव कृषि डॉ एस. भारतीदासन, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी में हो रहे नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप में रेसिंग ट्रैक पर चलाई बाइक

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी में हो रहे नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप में रेसिंग ट्रैक पर चलाई बाइक

 रायपुर । राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित हो रहे नेशनल सुपरक्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंच चुके हैं । सीएम बघेल ने खुद बाइक चलाकर लोगों का अभिवादन किया स्वीकार । सीएम ने देश और विदेश से शामिल हुए बाइक राइडर्स का उत्साहवर्धन किया ।