CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बेरहम पिता ने अपने 12 माह के माशूम बच्चे को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या....

बेरहम पिता ने अपने 12 माह के माशूम बच्चे को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या....

बेमेतरा : बेमेतरा जिले से दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक पिता ने 12 महीने के अपने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना नांदघाट थाना के अंतर्गत ग्राम बुचीपुर की है. यहां पिता शिव प्रसाद साहू ने महज 12 माह महीने के अपने बेटे हरिराम साहू को घर के बाहर खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. वार इतना घातक था कि बच्चे की गला शरीर से अलग हो गया.


हत्या करने के बाद आरोपी ने खेत में काम करने गए पत्नी को बेटे को मारने की जानकारी देते हुए मौके से फरार हो गया. कुछ घंटे इधर-उधर भटकने के बाद आरोपी ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक और नांदघाट और चंदनू चौकी की पूरी टीम पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर रही है.
 

छत्तीसगढ़ : इस विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होगी ऑनलाइन, टाइम टेबल जारी

छत्तीसगढ़ : इस विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होगी ऑनलाइन, टाइम टेबल जारी

रायपुर : कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर की जाएगी। सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरु होगी। इस संबंध में कुलसचिव आनंद शंकर बहादुर ने आदेश जारी किया है।

 

छत्तीसगढ़ : हाइवा वाहन और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर , एक युवक कि मौत

छत्तीसगढ़ : हाइवा वाहन और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर , एक युवक कि मौत

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सड़क हादसा हो गया है । बताया जा रहा है कि NH-30 में हाइवा वाहन और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में स्कार्पियो सवार 1 युवक की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को चारामा के अस्पताल लाया गया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार होकर 5 लोग चारामा से जगदलपुर की तरफ पार्टी के बाद लौट रहे थे। झिपाटोला के पास विपरीत दिशा से आ रही हाइवा वाहन से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसा होते देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इस हादसे की सूचना फौरन चारामा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से चाराम अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 लोग फोर्स में है जो हाल ही में छुट्टियों में घर आए हुए थे। दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गए हुए थे। घर लौटते समय हादसा हो गया। इधर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। TAGS

 

फ्लीप कार्ड के जरिए एक लाख रूपये की खरीदी कर धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

फ्लीप कार्ड के जरिए एक लाख रूपये की खरीदी कर धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

रायपुर : फ्लीप कार्ड के जरिए अज्ञात आरोपी द्वारा फ्लीप कार्ड के जरिए एसबीआई के एक ग्राहक के खाता से 01 लाख रूपये का सामान की खरीदी कर धोखाधड़ी की। घटना की रिपोर्ट आरंग थाना में दर्ज कराई गई है।

आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमन कालोनी आरंग निवासी सिंधू पिता शेषदेव साहू 34 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके एसबीआई खाता से अज्ञात आरोपी ने फ्लीप कार्ड के जरिए 01 लाख रूपये की खरीदी कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

 

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने फ्लाईओव्हर का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने फ्लाईओव्हर का किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन किया।

सीएम बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।

 

छत्तीसगढ़ :  तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में युवक, मौत.....

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में युवक, मौत.....

दंतेवाड़ा : जिले के भांसी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी को 10 चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए , वहीं पिंटूराम ओयामी की इलाज के दौरान मौत हो गई। भांसी के एएसआई रावतराम पात्रे ने घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में तीन युवक फरसपाल के तो एक दंतेवाड़ा का था। घायलों में फरसपाल के राजकुमार उज्जी, जोगेंद्र और दंतेवाड़ा के आकाश कुमार नाग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, ट्रक दंतेवाड़ा के किसी सूर्यकांत सिंह की बताई जा रही है।

 

RAIPUR NEWS : अवैध देशी शराब, चाकू, सट्टा-पट्टी के साथ 04 पकड़ाए

RAIPUR NEWS : अवैध देशी शराब, चाकू, सट्टा-पट्टी के साथ 04 पकड़ाए

रायपुर : राजधानी में अलग-अलग जगहों से अवैध देशी शराब के साथ 02, चाकू के साथ 01, सट्टा-पट्टी के साथ 01 तथा आम जगहों पर शराब पीते 09 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से शंकर मानिकपुरी पिता उदला दास 45 वर्ष के कब्जे से 37 पाव देशी शराब, खरोरा थाना क्षेत्र से भागबली पिता गीताराम गेंड्रे 31 वर्ष के कब्जे से 60 पाव देशी शराब जब्त की गई है। इसी प्रकार तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे आरोपी प्रदुम वर्मा पिता कृष्णकुमार 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। उरला थाना पुलिस ने महावीर सिंह राजपूत पिता गौकरण 44 वर्ष को सट्टा-पट्टी एवं 770 रूपये के साथ पकड़ा गया है।

इसके अलावा आम जगह पर शराब पीते हुए राजेश यादव पिता नजरू 25 वर्ष, किशन ताण्डी पिता रामप्रसाद 27 वर्ष, माधव महानंद पिता जगह 24 वर्ष, उदयशंकर सोनवाने पिता रंजनलाल 40 वर्ष, अरूण मेश्राम पिता श्रीराम कृष्ण 51 वर्ष, दीपक कुमार सेन 25 वर्ष, चितरंजन पिता हरीराम कुर्रे 38 वर्ष, शिवकुमार पिता दिलीप कुमार वर्मा 33 वर्ष एवं रंजीत पिता बलजीत सिंह 34 वर्ष के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली विवाहिता की लाश, जाच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली विवाहिता की लाश, जाच में जुटी पुलिस

भिलाई : शहर के जोरतराई में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका पूजा निर्मलकर का शव संदिग्ध अवस्था मे पाया गया है। जिसके कारण उतई थाना पुलिस ने इस मामले में प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना को शुरू कर दिया है। उतई थाना टीआई नविमोनिका पांडये ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया है, की 25 वर्षीय पूजा निर्मलकर की दो शादियां हुई थी।

पहले पति को छोड़कर फि़लहाल वह दूसरे पति केे साथ उम्दा क्षेत्र में रहती थी। आज सुबह जोरातराई के शराब भ_ी के पास उसके शव मिलने के बाद उसे पीएम के लिए मरच्यूरी भिजवाया गया है। और मामले में अपराध दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

छत्तीसगढ़ : दो गुटों में लड़ाई,मामला दर्जकर पुलिस जाचं में जुटी

छत्तीसगढ़ : दो गुटों में लड़ाई,मामला दर्जकर पुलिस जाचं में जुटी

भिलाई : बीती रात कोहका फुटबाल ग्राउंड बस स्टैंड के पास दो गुट आपस में भिड़े और जमकर मारपीट की। एक-दूसरे को पीटने के बाद स्मृति नगर चौकी पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है। इस मामले में अमरपाल सिंह (21 वर्ष) की रिपोर्ट पर आदिल अंसारी, इरशाद कुरैशी और एक अन्य के खिलाफ तथा आदिल (21 वर्ष) की शिकायत पर लाला, अमर व एक अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अमरपाल सिंह (21 वर्ष) रात्रि करीब 9:30 बजे को भाई आयुष सिंह बंसल के साथ हाउसिंग बोर्ड कोहका जा रहा था तभी बस स्टैंड के पास आदिल अंसारी, इरशाद कुरैशी ने इन्हें रोका और पुरानी रंजिश को ले धक्का मुक्की करने लगे। आयुष बीच बचाव करने आया तो सभी में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में अमरपाल के सिर के दाहिने तरफ, कान के उपर, आयुष बंसल के दाहिने पैर के घुटने आदिल के दाहिने हाथ के अंगूठे, उंगुली एवं कमर, विकास पाल के दाहिने हाथ के अंगूठे एवं बाये पैर के घुटने पर चोट आई है।

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम , CAF जवान की हत्या कर शव सड़क पर फेका

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम , CAF जवान की हत्या कर शव सड़क पर फेका

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्या के बाद जवान का शव रेड्डी मार्ग पर फेंक दिया। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। पुलिस जवान की हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है।

बता दे कि क्सलियों ने जिस आरक्षक की हत्या की है। उसका नाम अर्जुन कुडियम है। जो 15वी वाहिनी छसबल में पदस्थ था और मेडिकल लीव पर अपने गृहग्राम धनोरा में रहकर अपना इलाज करवा रहा था। नक्सलियों ने 24 फरवरी रात को आरक्षक अर्जुन कुड़ियम की हत्या कर दी। आरक्षक का शव गंगालूर मड़कमपारा (रेड्डी रोड) से बरामद किया गया है।

 

नक्सलियों ने आरक्षक की हत्या कर उसके शव पर एक पर्चा रखा है। जिस पर लिखा है कि ‘ कुडियम अर्जुन साल 2018 से मुखबिरी का काम करता था। इसलिए इसकी हत्या की जा रही है। नक्सलियों ने युवक पर गांव में आदिवासियों की हत्या करना, ग्रामीणों की संपत्ति लूटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दूसरे फेंके पर्चे में ये भी लिखा है कि जो भी जनता का दुश्मन बनेगा पीएलजीए के हाथों उसे मौत मिलेगी। हत्या की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है।

 

 TODAY CG WEATHER : आज गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना , मौसम विभाग ने दी जानकारी

TODAY CG WEATHER : आज गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना , मौसम विभाग ने दी जानकारी

रायपुर : प्रदेश में इन दिनों तापमान गर्म होने लगा है। दोपहर तेज धुप निकल रही है. लोगों  को अब गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच गर्मी से राहत दिलाने कल छत्तीसगढ़ के कई इलाकों बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पश्चिम मध्य प्रदेश से नागालैंड तक मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, असम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 

 यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर स्थापित, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा : हर संभव मदद की कोशिश जारी

यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर स्थापित, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा : हर संभव मदद की कोशिश जारी

रायपुर, यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों एवं छात्रों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दिल्ली में हेल्प सेंटर गठित किया गया है। यूक्रेन में उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए वहां प्रवासित छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता एवं समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली आवासीय आयुक्त कार्यालय के सम्पर्क अधिकारी डॉ. गणेश मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. मिश्र के दूरभाष क्रमांक-011-46156000, मोबाईल नम्बर 99970-60999 एवं फेक्स नम्बर-011-46156030 से सम्पर्क कर छत्तीसगढ़ के नागरिक इस हेतु सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन का वर्तमान संकट चिन्ता का विषय है। यूक्रेन में 20 हजार विद्यार्थी फंसे हुए हैं, उसमें छत्तीसगढ़ राज्य के भी हैं। उनकी मदद के लिए दिल्ली में हमने हेल्प सेंटर प्रारंभ किया है, वहां लोग लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। हम हर स्तर पर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार और विदेशी दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं कि हम अपने विद्यार्थियों को कैसे छत्तीसगढ़ वापस ला सकें। कूटनयिक चर्चा तो भारत सरकार को करनी होगी। राज्य शासन की ओर से हमने इसके लिए अधिकारी नियुक्त किया है और लगातार सम्पर्क में हैं।
संयुक्त आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली श्री संजय अवस्थी ने बताया कि 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ हेल्प सेंटर के नई दिल्ली के नोडल अधिकारी से यूक्रेन रह रहे सर्वश्री उपेन्द्र गुप्ता, अंकित कुमार, जीवनदास रात्रे, राजेश मोदी, मेदनी दुबे, धनेश देवांगन, संत कुमार साहू, अनिल जायसवाल, बी.एस., भूपेन्द्र सिंह, गनेश यादव, संजय, देवेन्द्र कौशिक, नजीब जंग, राजेश सिंह, शिव कुमार पांडे, सुहैल अंसारी, दीपक तामकर, एम कुमार राव, सुकवंत कौर, बीएस बनाटर, शिवांशु सिंह, कृष्णा खंडेलवाल, टीकेश चन्द्राकर ने सम्पर्क किया, जिनकी जानकारी संधारित की गई है।
इसी तरह 23 फरवरी को सर्वश्री शेरसिंह तोमर, जी.जी. मंडल, रियाज अंसारी, डॉ. अंजु, गीता शास्त्री, गौरव शास्त्री, संविता घोषाल, एसपी द्विवेदी, दिनेश कुमार श्रीवास, विरेन्द्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार, नीरा जैन, आयुषश्री बोइदी, इमानुएलजय मस्से ने संपर्क किया। इसी तरह 24 फरवरी को रीतु त्रिवेदी, राजेश कुमार, डीके सिंह, रानी खंडेलवाल, श्री शर्मा, राहुल कुमार श्रीवास, विकास पुरी, खुर्शीद खान, कृष्णा खंडेलवाल, प्रदीप नारायण खंडेलवाल, सीमा लदेव, फरदीन, रविकांत साव, सजन परिहार, अविनश पटेल, मयंक पाल, रिजवराम भगत, इन्द्रिश कुरैशी, विश्वकुमार देवांगन, धनेश देवांगन, डॉ. गजभिये, योगेन्द्र पटेल, शिव प्रसाद, अनिल वर्मा, मनोहर भोय, अजय कुमार लाद, रविकांत साव, राजेन्द्र चंद्राकर, सौरभ सिंह, धनेश्वर सरदाल, ओम प्रकाश सिंह, शिव कुमार पांडेय, संतोष शुक्ला, गेनलाल साहू, राहुल मिश्रा, सनत कुमार साहू, मनोज खलहार तथा रघु चैन ठाकुर ने सम्पर्क किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केन्द्र शासन से भी समन्वय बनाकर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग और समन्वय के बिना सम्भव नहीं है। फिलहाल केन्द्र सरकार द्वारा यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को अपने-अपने स्थानों में सुरक्षित रूप से बने रहने की सलाह दी गई है।

 

CG NEWS : धमतरी जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला हुई लापता, परिजनों की तलाश जारी...

CG NEWS : धमतरी जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला हुई लापता, परिजनों की तलाश जारी...

धमतरी : धमतरी जिले के अरौद गांव से महिला की गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही है महिला का नाम उत्तरा यादव तथा उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है परिजनों का कहना है की अपने घर से गांव जा रही हूं बोल कर निकली है परंतु वह अभी तक अपना घर नहीं पहुंच पाई है अगर किसी को भी यह महिला दिखती है तो इस नम्बर पर संपर्क कर 6267950401 जानकारी दे सकते है


गुमशुदा महिला 
की  जानकारी

नाम उत्तरा यादव
उम्र :- 35
ग्राम : - अरौद
जिला : - धमतरी
पति का नाम :- मोहन यादव
संपर्क नंबर : - 6267950401

कुलाधिपति सुश्री उइके ने डॉ. चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

कुलाधिपति सुश्री उइके ने डॉ. चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने डॉ. गिरीश चंदेल, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम, 1987 (क्रमांक 20 सन् 1987) की धारा 14 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। इस संबंध में आज आदेश जारी किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है। डॉ. चंदेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं विकास कार्यों का वृहद अनुभव है। उन्होंनेे इंटरनेशनल जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं बॉयोटेक्नोलॉजी सेंटर में पी एच.डी. फेलो तथा इंटरनेशनल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट में विजिटिंग वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है। 

 छत्तीसगढ़ : आत्मनिर्भर का खुला द्वार, आलू की खेती से महिलाओं को मिला रोजगार

छत्तीसगढ़ : आत्मनिर्भर का खुला द्वार, आलू की खेती से महिलाओं को मिला रोजगार

रायपुर : जशपुर जिले के इन महिलाओं को अब आत्मनिर्भर की राह में आगे बढऩे का द्वार मिल गया है। पाठ इलाका होने और मौसम के अनुरूप आलू की खेती करने की सलाह मिलने के पश्चात महिलाओं द्वारा इस खेती का अपनाने का ही परिणाम है कि जय भवानी स्व-सहायता समूह की महिलाओं के खाली हाथों को रोजगार के साथ आमदनी भी होने लगी है। आलू की खेती से एक सीजन में हुई 1 लाख 40 हजार रुपए की आमदनी से महिलाओं को भी लगने लगा है कि आने वाले दिनों में आलू की खेती उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

बगीचा विकासखंड के सुलेसा गौठान की जय भवानी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से उन्हें आलू की खेती के लिए वैज्ञानिक सलाह के साथ वित्तीय एवं अन्य सहायता मिली। इसके बाद समूह की महिलाओं ने आलू की खेती करने का फैसला लिया। गौठान की चार एकड़ बाड़ी में लगभग 10 क्विंटल बरसाती आलू की खेती की गई। महिलाओं ने बताया कि मण्डी में थोक विक्रेताओं के पास आलू का विक्रय करने से उन्हें तुरंत पैसा भी मिल जाता है। समूह को इस खेती से सीजन अनुसार 1 लाख 40 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ। समूह की महिलाओं ने यह भी बताया कि बिहान योजना से 15 हजार रुपए और सूक्ष्म ऋण योजना से 60 हजार रुपए प्राप्त कर एक से अधिक गतिविधियांओं को बढ़ाने में मदद मिली।

आजीविका गतिविधियों के रूप में एक से अधिक व्यवसाय के चयन से ही आज हमारा समूह आर्थिक रूप से मजबूत होने लगा है और 20 से 30 हजार रुपए का आर्थिक लाभ प्रतिमाह अर्जित कर रहा है। समूह द्वारा रेडी टू ईट निर्माण और उससे हुई आमदनी की बचत राशि को अन्य गतिविधियां संचालित करने में लगाया गया। सदस्यों के बीच आपसी लेन-देन व समय पर ऋण वापसी होने के कारण भी बचत राशि में इजाफा हुआ। अलग-अलग व्यवसाय का अपना कर आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ रही जशपुर अंचल की महिलाओं को उम्मीद है कि आलू की खेती से उन्हें आने वाले समय में बड़ी आमदनी हासिल होगी।

 

 धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भैंसथान स्थित बंसल ट्रांसपोर्ट के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी जीतू सोना पिता नकुल सोना उम्र 27 साल निवासी बांसटाल गंजपारा थाना गंज रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 58/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

छत्तीसगढ़ : शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

छत्तीसगढ़ : शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

सूरजपुर : सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केशवनगर गौठान बाड़ी में सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घूरवा, बाड़ी के उम्मीदों को सकार करते हुए कृषकों और खासकर महिलाओं को दिखा दिया है कि यदि इच्छा शक्ति और दृढ़ता से कोई भी कार्य किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को अंजाम दिया जा सकता है। शासन की बाड़ी विकास योजना से केशव नगर में महिला समूह को हो रहा बेहतर लाभ और कृषि के क्षेत्र में मिसाल साबित हो रही है।

महिलाओं द्वारा गौठान बाड़ी के लिए चयनित 1.5 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दैनिक उपभोग के साग-भाजियों तथा फलों व फूलों की खेती कर रबी 2022 में अब तक 1 हजार 62 किलोग्राम सब्जियों का विक्रय कर 16 हजार 150 रुपए प्राप्त किये हैं। जिसमें 11 हजार रुपये का लाभ लाभ हुआ है। जिसमें 6 क्विंटल आलू, 175 किग्रा बैंगन, 50 किग्रा मटर, 120 किग्रा टमाटर व अन्य साग भाजियाँ जैसे पालक, मेथी तथा कुछ मात्रा में गाजर एवं बीन्स का विक्रय किया है एवं अभी भी प्याज, बैंगन, पपीता एवं लहसून आदि रोपित है, जिसका उत्पादन अगले एक महीने में आशातीत है।इसके अलावा मक्के की बुवाई 0.50 एकड़ क्षेत्र में अगले 3 दिनों में करने की योजना है।

समूह की महिलाओं को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव जी के निर्देशन में जिले के उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में तथा गौठान अध्यक्ष सम्बल सिंह व सरपंच  सोनामती सिंह के साथ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी आयुष मिश्रा का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

RAIPUR NEWS : राजधानी के रवि भवन से 3 दुकान संचालक गिरफ्तार , एप्पल कंपनी के नकली सामान बेच रहे थे

RAIPUR NEWS : राजधानी के रवि भवन से 3 दुकान संचालक गिरफ्तार , एप्पल कंपनी के नकली सामान बेच रहे थे

रायपुर : राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में स्थित इलेक्ट्रनिक बाजार रवि भवन में  एप्पल कंपनी के नकली सामान बेचते पुलिस ने 3 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। तीन  अलग – अलग मोबाईल दुकानों से लाखों रूपये के एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया है। इसमें एप्पल कंपनी यूएसबी केबल आडप्टर, यूएसबी लाईटनिंग केबल, एयरपोट्स, बैक कवर जब्त किया गया है। कुल 1 लाख 70 हजार रूपए का सामान जब्त किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने दुकानों पर रेड कार्रवाई की। रेड कार्यवाही के दौरान जय मोबाईल एसेसरीज दुकान में तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कंपनी का नकली उत्पाद यू.एस.बी. केबल अडप्टर 107 नग कुल कीमती 29,960 रू., यूएसबी लाईटनिंग केबल 51 नग कुल कीमती 6,630 रू., एयरपोट्स 44 नग कुल कीमती 28,600 रू. और मोबाइल का बैक कवर 275 नग कुल कीमती 30,250 रू. जुमला कीमती 95,440 रू. होना पाया गया।

इसी प्रकार के एस के आर मोबाईल एसेसरीज दुकान में जाकर तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कपंनी के नकली उत्पाद मोबाईल के बैक कवर कुल 295 नग कुल कीमती 32,450 रू. होना पाया गया।

इसी प्रकार मोबाईल पावर होलसेल मोबाईल एसेसरीज दुकान में तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कपंनी के नकली उत्पाद मोबाइल का बैक कवर कुल 350 नग कुल कीमती 38,500 रू एवं एयरपोट्स लाईटनिंग कनेक्टर 04 नग प्रत्येक नग कुल कीमती 4000 रू. जुमला कीमती 42,500 रू होना पाया गया। तीनों दुकानदारों के कब्जे से एप्पल कंपनी के उक्त नकली उत्पाद जुमला कीमती 1,70,390/- रूपये जप्त कर दुकान संचालकों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार दुकान संचालकों के नाम

नितेश खत्री पिता केशवलाल खत्री उम्र 31 वर्ष निवासी आनंद नगर सेक्टर 02 मकान नबंर 39 थाना तेलीबांधा रायपुर।

रितेश कुमार अंदानी पिता राजकुमार अंदानी उम्र 21 वर्ष पता गीतांजली नगर से0 03 मकान न0 53,54 थाना खम्हारडीह रायपुर

विनय कृष्णानी पिता श्री श्यामलाल कृष्णानी उम्र 35 वर्ष पता एच 43 से 02 आनंद विहार आनंद नगर थाना तेलीबांधा रायपुर। 

 छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी ट्रक , चालक और हेल्पर की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी ट्रक , चालक और हेल्पर की तलाश जारी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी है। ट्रक सहित चालक और हेल्पर पानी डूबा गए है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन के माध्यम से ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश लगतार जारी है।

चालक और हेल्पर को ढूढ़ने के लिए गोताखोरों को पानी उतारा गया है। घटना डौंडीलोहारा से दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर ग्राम जाटादाह के पास की है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों की आशंका पानी की गहराई को देखते हुए चालक और हेल्पर की मौत हो चुकी होगी। गोताखोरों की तलाश जारी है।

 

छत्तीसगढ़ :  मुख्यमंत्री 25 को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 25 को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी, लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल है।

 

 RAIPUR NEWS : विवाह समारोह में शामिल होने गये युवक पर चाकू से हमला....

RAIPUR NEWS : विवाह समारोह में शामिल होने गये युवक पर चाकू से हमला....

रायपुर : शहर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में विवाह समारोह में शामिल होने गए एक युवक पर आरोपी युवक ने चाकू से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात करीब 9 बजे बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में घायल किशन पिता रूपेश क्षत्री 22 वर्ष निवासी शांतिनगर कुंदरापारा सिविल लाईन एक विवाह समारोह में शामिल होने आया हुआ था।

इसी दौरान आरोपी राहुल पिता संतोष 20 वर्ष ने जिसका प्रार्थी किशन से पुरानी रंजिश थी के साथ विवाद कर उस पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में किशन को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि: 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।

 

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवकों को रौंदा , सरपंच समेत दो लोगों कि गई जान

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवकों को रौंदा , सरपंच समेत दो लोगों कि गई जान

रतनपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र  में एक सड़क हादसा हो गया है. यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सरपंच सहित एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिलासपुर मुख्य मार्ग के रानीगांव के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चपोरा गोवर्धन सिंह आर्मो ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार को मेरा साथी ग्राम चपोरा का सरपंच केजाराम ध्रुर्वे और रमेश सिंह परमार अपनी वाहन पर सवार होकर बिलासपुर गये हुये थे तभी रात करीबन 11.30 बजे मैं घर में था उसी समय रानीगांव से मेरे परिचित ने फोन करके बतलाया कि करीबन रात 11 बजे एक अंनियत्रित ट्रैलर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना बिलासपुर रतनपुर मुख्य मार्ग मे रानीगांव के पास की है। हादसे में केजाराम ध्रुर्वे औऱ रमेश सिंह की मृत्यु हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब गुलजार सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग रानीगांव पहुंचे और देखा तो दुर्घटना में केजाराम और रमेश सिंह परमार की मौत हो चुकी थी। वही चालक मौके से फारार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड फौजी के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो , चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में छात्र गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड फौजी के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो , चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में छात्र गिरफ्तार

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्र को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी ने सोशल मीडिया में एक 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद छात्र पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी प्रवीण साहू शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। हालांकि वीडियो कहा का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद NCRB की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 छत्तीसगढ़ : प्रदेश के नाम एक और ख़िताब , राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक और उपलब्धि

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के नाम एक और ख़िताब , राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक और उपलब्धि

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से सहज बनाने के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है। इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को डिजीटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 आवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड स्कूली बच्चों के शैक्षणिक आंकलन के लिए एनआईसी के सहयोग से विकसित एनक्लियर एप्प तथा टेली प्रेक्टिस एप्प के उपयोग लिए दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा उपयोग में लाए जा रहे उक्त दोनों एप्प के माध्यम से स्कूली बच्चों सहजता से आंकलन एवं मॉनिटरिंग की जा सकती है।

यहां यह उल्लेखीय है कि कोरोना संकटकाल के दौरान शिक्षा में नवाचार एवं डिजिटल टेक्नॉलाजी के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे देश में अपनी एक पहचान कायम की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना संकटकाल के दौरान स्कूली बच्चों को घर बैठे शिक्षा उपलब्ध कराने की तकनीक को देश ने सराहा है। पढई तुंहर दुआर को इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा विभाग को इन्डियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राज्य में एक वर्चुअल सम्मेलन में एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री. ए.के. सोमशेखर द्वारा उनकी टीम की उपस्थिति में ग्रहण किया गया। यह पूरा कार्य प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में दो आंकलन टूल एनक्लियर एवं टेली-प्रेक्टिस एप्प की शुरूआत की गई। इनमे से एक टूल एनक्लियर में बच्चों को उनके आईडी के साथ एक क्यूआरकोड कार्ड दिया जाता है, जिसका सालभर का 40 विद्यार्थियों पर व्यय मात्र 20 रूपए आता है। बच्चों को इस कार्ड को अपने पास सुरक्षित रखना होता है। एनक्लियर एप्प का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कक्षा में शिक्षकों द्वारा बहुविकल्पीय प्रश्न पूछने पर बच्चों को सही उत्तर के आधार पर कार्ड को एक विशेष दिशा में पकड़कर प्रदर्शित करना होता है। शिक्षक द्वारा अपने मोबाइल कैमरे से कक्षा में एक जगह से सभी बच्चों के कार्ड को दूर से ही स्केन कर लिया जाता है। स्केन करते ही विद्यार्थियों का अपने आप आकलन हो जाता है और प्रश्नवार, विद्यार्थीवार रिपोर्ट शिक्षक एवं विभिन्न स्तरों पर देखी जा सकती है। इसमें शिक्षकों को प्रत्येक प्रश्न के उत्तर को जांचने एवं अंक देने के झंझट से मुक्ति मिलती है।

इस तरह विद्यार्थियों के आकलन का दूसरा एप्प जिसे एनआईसी ने विकसित किया है, वह है-टेली-प्रेक्टिस। इसके माध्यम से बच्चों के साथ मौखिक क्विज का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए टेलीग्राम ग्रुप में विद्यार्थियों को जोड़कर पायथोन नामक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को वोयस मेसेज भेजकर और स्क्रीन पर चित्र एवं लिखित प्रश्न भेजा जाता है। इन प्रश्नों के मौखिक जवाब विद्यार्थियों द्वारा दिया जाता है। जिसे इस कार्यकम में एक साथ के विद्यार्थियों के उत्तरों को एक फिल्म के रूप में व्यक्तिगत विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों एवं पालकों द्वारा देखा जा सकता है। शिक्षक विद्यार्थीवार वीडियो देखकर प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के आधार पर अंक दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ बहुत से विद्यार्थियों से सवाल करते हुए उनसे एक ही समय में उतर देने का प्रावधान होने से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों का समय बचता है। शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की स्थिति की जांच करने में भी आसानी होती है और समय बचता है। इस प्रकार के आकलन के सप्रमाण होने से गलत आकलन की संभावनाओं से भी बचा जा सकता है। प्रत्येक विद्यार्थी को उनके उत्तरों के आधार पर उनका अपना वीडियो प्रश्न और उत्तर के साथ देखने का अवसर मिलता है। इन सबसे शिक्षकों का कार्य बहुत आसान हो जाता है।

दोनों एप्प को शिक्षा विभाग के लिए विकसित करने का कार्य एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी संचालक श्री सोम शेखर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया है। अवार्ड वितरण के अवसर पर छत्तीसगढ़ एनआईसी के राज्य सूचना अधिकारी डॉ. ए. के. होता, एन.आई.सी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री. ए.के. सोमशेखर, सहायक संचालक समग्र शिक्षा डॉ. एम. सुधीश, वैज्ञानिक-'बीÓ, एन.आई.सी श्रीमती ललिता वर्मा उपस्थित थे।

 

TODAY CG WEATHER :  मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी, प्रदेश में आज हल्की बारिश होने के असार

TODAY CG WEATHER : मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी, प्रदेश में आज हल्की बारिश होने के असार

रायपुर : प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप भी चुभने लगी है। वही बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले गर्म और नमी युक्त दक्षिण हवा का संगम स्थल पूर्वी मध्य प्रदेश है।

इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। वही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।