CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
एसीबी के हत्थे चढ़ा एसडीएम कार्यालय का रिश्वतखोर क्लर्क, इतने हजार रुपये ले रहा था रिश्वत

एसीबी के हत्थे चढ़ा एसडीएम कार्यालय का रिश्वतखोर क्लर्क, इतने हजार रुपये ले रहा था रिश्वत

बेमेतरा | एसीबी की टीम ने बेमेतरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने एक किसान से उसके पिता की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के बाद मिलने वाले मुआवजा की राशि दिलाने के नाम 50 हजार रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार क्लर्क का नाम हनी सिंह कश्यप है, जो एसडीएम कार्यालय साजा में पदस्थ है।

दरसअल, बेमेतरा के रहने वाले किसान ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क हनी कश्यप के खिलाफ 50 हजार रुपए मांगने की शिकायत रायपुर एसीबी की अधिकारियों से की थी। उसने बताया कि क्लर्क ने मुआवजा की राशि दिलाने के नाम पर 50 हजार मांगा था, जिस पर 10 हजार देने की सहमति बनी थी। इस शिकायत के बाद एसीबी चीफ आरिफ शेख ने एसीबी एसपी पंकज चंद्रा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसीबी की टीम ने पीड़ित किसान को आज 10 हजार देकर बेमेतरा तहसील कार्यालय एसडीएम के क्लर्क हनी कश्यप के पास भेजा। किसान ने जैसे ही बाबू को 10 हजार की रिश्वत दी, उस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथों क्लर्क को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार क्लर्क अपने से ऊपर बैठे अधिकारियों के नाम पर लोगों से घूस लेता था। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बाजे-गाजे और पूरी भव्यता के साथ 110 जोड़ों ने नवदाम्पत्य जीवन में किया प्रवेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बाजे-गाजे और पूरी भव्यता के साथ 110 जोड़ों ने नवदाम्पत्य जीवन में किया प्रवेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों के धूम-धाम से विवाह के सपनों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना साकार कर रही है। योजना के तहत रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 110 जोड़े वर-वधुओं ने नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकरकला गौरेला में आयोजित विवाह समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और उनकी धर्मपत्नी तथा कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधे नवजोड़ो को बधाई दी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने नवदम्पत्तियों को गृहस्थ जीवन के लिए उपयोगी उपहार भी भेंट किए। सामूहिक विवाह समाजिक रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चारण, शहनाईयों की गूंज और बाजे-गाजे के साथ पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

गृहमंत्री साहू और महिला बाल विकास मंत्री भेंड़िया हुए चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 52वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल

गृहमंत्री साहू और महिला बाल विकास मंत्री भेंड़िया हुए चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 52वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल

रायपुर | गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रविवार को बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वें वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री द्वय का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभकामना देते हुए श्री साहू कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज शिक्षा, कृषि, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ-साथ नागरिकों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    मंत्री श्रीमती भेंडिया ने भी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने लोगों को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। समाज की ओर से श्री साहू और श्रीमती भेंड़िया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी चन्द्राकर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री संजय चन्द्राकर सहित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत राजधानी रायपुर के इस ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निकली गई जागरूकता रैली

जल जीवन मिशन के अंतर्गत राजधानी रायपुर के इस ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निकली गई जागरूकता रैली

रायपुर | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज आरंग विकासखंड के ग्राम कोटनी में जन जागरूकता व सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया।

आज आयोजित इस जन जागृति रैली में सरपंच राजेश साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक ओ.के. वर्मा, प्राथमिक शाला के शिक्षक मनीषा सिंह, मीना साहू प्रोजेक्टर को-ऑर्डिनेटर प्रणीता पांडे, अमोलाक्षी अवस्थी, अमित चतुर्वेदी एवं अमन सिंह के साथ-साथ पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं व पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। ज्ञात हो ग्राम कोटनी में सिंगल विलेज जल प्रदाय योजना के माध्यम से ‘‘हर घर नल से जल“ शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इस ग्राम की जनसंख्या 1 हजार 795 है, वर्तमान में सिंगल विलेज प्रदाय योजना से कुल 290 एच.एफ.टी.सी घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना हैं।

छत्तीसगढ़ : डी.एन.बी. कोर्स के लिए रायपुर, कांकेर और सूरजपुर जिला अस्पताल को भी मान्यता, NBEMS ने दी मान्यता

छत्तीसगढ़ : डी.एन.बी. कोर्स के लिए रायपुर, कांकेर और सूरजपुर जिला अस्पताल को भी मान्यता, NBEMS ने दी मान्यता

रायपुर : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण इलाज के कारण राज्य में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम की सीटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल के बाद रायपुर, कांकेर और सूरजपुर स्थित जिला अस्पतालों को भी दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स (Post MBBS Diploma Course) डी.एन.बी. के लिए मान्यता दी गई है। इन सभी अस्पतालों को पांच-पांच वर्ष के लिए इस कोर्स की अनुमति दी गई है।

रायपुर जिला अस्पताल को जनवरी-2022 से दिसम्बर-2026 तक के लिए डी.एन.बी. के कुल छह सीटों की मान्यता मिली है। इनमें पिडियाट्रिक्स (शिशु रोग) के तीन, प्रसूति एवं स्त्री रोग के दो और फैमिली मेडिसीन की एक सीट शामिल है।

कांकेर जिला अस्पताल को जनवरी-2022 से दिसम्बर-2026 तक के लिए नेत्र रोग में डी.एन.बी. की एक सीट के लिए तथा सूरजपुर जिला अस्पताल को जनवरी-2021 से दिसम्बर-2025 तक स्त्री एवं प्रसूति रोग में एक सीट के लिए मान्यता प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन्स द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल को भी पूर्व में ई.एन.टी. एवं पिडियाट्रिक्स में दो-दो सीटों के लिए डी.एन.बी. की मान्यता प्रदान की गई है।

 

छत्तीसगढ़ : बदलता दंतेवाड़ा, सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

छत्तीसगढ़ : बदलता दंतेवाड़ा, सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

दंतेवाडा : जिले में राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की महिलाओं को सुगमता से पानी उपलब्ध हो रहा है दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप से जहां एक ओर खेती में प्रोत्साहन से उत्पादन में वृद्धि हो रही है, वही दूसरी ओर पीने का स्वच्छ जल मिल रहा है।

राज्य सरकार के जल जीवन मिशन योजनांतर्गत जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसके तहत विभिन्न 09 स्थलों में सौर संयंत्र स्थापित कर लिया गया है जिससे ग्रामीण इनसे पानी भरने लगे हैं। वहीं 21 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

जिन स्थलों पर संयंत्र स्थापना किया गया है उन स्थलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामिणों के घरों में पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल सप्लाई का कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को शुध्द पेयजल की समुचित लाभ मिल रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव इससे लाभांवित हो रहे हैं। सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से ग्रामीणों को पूरे दिन 24 घण्टे पीने का साफ पानी मिल रहा है। 

सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

 स्कूल परिसर में मिली दुकानदार की लाश , जाचं में जुटी पुलिस

स्कूल परिसर में मिली दुकानदार की लाश , जाचं में जुटी पुलिस

महासमुंद : स्कूल परिसर में युवक की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बलौदा सरायपाली निवासी किशोर बारिक पिता नीलकंठ (21) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतक दुकानदारी करता था।

पिछले कुछ दिनों से आवक नहीं थी, इससे वह परेशान था। आइसक्रीम धंधा चलाने के लिए अपने परिजन से सात हजार रुपए लेकर 24 फरवरी को घर से निकला। 25 फरवरी सुबह उसकी लाश स्कूल परिसर में लटकती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

 

 सड़क हादसा : पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, इंजिन तीन भाग में टूटकर हुए अलग-अलग

सड़क हादसा : पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, इंजिन तीन भाग में टूटकर हुए अलग-अलग

महासमुंद : पिकअप की ठोकर से एक ट्रैक्टर की इंजिन क्षतिग्रस्त हो गई। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। फतेहसिंह बरिहा ने पुलिस को बताया कि बीते 12 फरवरी को वह ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 ई 5886 की ट्राली में रेत लोडकर हाड़ाबंद गया था। वापसी में एनएच 353 में कोसरंगी मुड़मार मोड़ के पास वह मुड़मार जाने के लिए हाथ से संकेत देकर मोड़ रहा था।

उसी समय महासमुंद की तरफ से आ रहा पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 03 एस 4404 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर ट्रैक्टर के इंजिन भाग में ठोकर मार दिया जिससे इंजिन तीन भाग में टूटकर अलग हो गई।
 

अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी

अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी

रायपुर :  अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर अवंति विहार स्थित हनुमान मंदिर में भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी, उक्त जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि प्रातः10 बजे भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात भगवान का श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक गुप्ता,अध्यक्ष संतोष गंगवानी,उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह तोमर, हरीश लोखवानी, महामंत्री किशोरचन्द नायक, मंत्री दिनेश शुक्ला, राजकुमार गंगवानी सहित संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

विधायक विकास उपाध्याय के दादा बंशीलाल उपाध्याय का निधन

विधायक विकास उपाध्याय के दादा बंशीलाल उपाध्याय का निधन

रायपुर : रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के दादा बंशीलाल उपाध्याय का 107 वर्ष की आयु में देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बीते पिछले दिनों कुछ शारीरिक अस्वस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनकी अंतिम यात्रा कल 1 मार्च को सुबह 10 :30 बजे सरकारी निवास सी-01 साईस  कॉलेज परिसर जी ई रोड से महादेव घाट के लिये निकली जायेगी 

 

 भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जो दुनिया को महायुद्ध के विनाश से बचा सकता है - अशोक बजाज

भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जो दुनिया को महायुद्ध के विनाश से बचा सकता है - अशोक बजाज

रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि भगवान राम की आराधना से व्यक्ति संस्कारवान होता है तथा उसके मन में देश व समाज की सेवा का भाव जागृत होता है। उन्होनें कहा कि राम की भक्ति से राष्ट्र की शक्ति बढ़ती है. उक्त उदगार श्री बजाज ने ग्राम रवेली, आमदी एवं सिंगारभांठा में आयोजित नवधा रामायण के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी है, रूस और यूक्रेन में छिड़ा युद्ध व्यापक रूप ले सकता है। सारी दुनिया की निगाह भारत की ओर है क्योंकि भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जो दुनिया को महायुद्ध के विनाश से बचा सकता है। 

बजाज ने आगे कहा कि भारत का तिरंगा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए रक्षा कवच का काम कर रहा है यह भारत की शक्ति का परिचायक है जो राम की भक्ति हासिल हुआ है. उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि अन्यान्य समस्याओं की जननी है. बजाज ने कहा कि भगवान राम शांति, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक थे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भारत की शक्ति को मजबूत करना है.

इस अवसर पर पुरानी बस्ती भाजपा मंडल के अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में स्थापित शोध पीठ के पूर्व अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सरपंच चंद्रकांत सोनकर, डॉ. आर के ठाकुर, पूर्व सरपंच लखन निषाद, विकास चंद्राकर, प्रशांत ठाकुर, बहादुर अग्रवाल, कोमल वर्मा, भेनुराम साहू, हरिश चंद्राकर, सरपंच सिंगारभांठा प्रेमिन चंद्राकर, उर्मिला वर्मा, हेमलता चंद्राकर, तुलसीराम पाल, पूर्व सरपंच गिरीश पटेल, आचार्य योगेश शर्मा, चेतन साहू, अनिल जोशी, धनवांराम जांगड़े, रामखुमान साहू, डॉ घनश्याम सिन्हा, गीतेश सेन, रुपेश सिन्हा, कोमल सोनकर, लीलाराम सोनकर, गयाराम सोनकर, गोबिंदराम साहू एवं बालमुकुंद सोनकर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री बजाज ने समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

 

RAIPUR : बेटे के साथ झगड़ा कर रहे आरोपी को समझाना महंगा पड़ा, चाकु से किया हमला

RAIPUR : बेटे के साथ झगड़ा कर रहे आरोपी को समझाना महंगा पड़ा, चाकु से किया हमला

रायपुर :शहर के आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द में एक व्यक्ति को आरोपी युवक को झगड़ा नहीं करने की समझाईश देना महंगा पड़ा। आरोपी ने समझा रहे व्यक्ति पर ही चाकु से हमला कर उसे घायल कर दिया।

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरडीए कालोनी मेें आरोपी तिलक पिता विजय सिंह ठाकुर 22 वर्ष 27 फरवरी की शाम 6.30 प्रार्थी धनंजय मिश्रा के लड़के अभिषेक से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। अपने बेटे के साथ झगड़ा होते देख धनंजय झगड़ा को शांत कराने के लिए आरोपी तिलक को समझाईश दी, लेकिन आरोपी ने इस बात पर प्रार्थी पर यह कहते हुए चाकु से वार कर दिया कि वो कौन होता है उसे समझाईश देने वाला। चाकु से प्रार्थी के जांघ के पास चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

 RAIPUR NEWS : गुप्ती और चाकु लेकर घुमते दो युवक पकड़ाए

RAIPUR NEWS : गुप्ती और चाकु लेकर घुमते दो युवक पकड़ाए

रायपुर : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों को गुप्ती और चाकु लेकर घुमते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल आनंद पिता संतोष 21 वर्ष को थाना कोतवाली अंतर्गत कालीबाड़ी चौक के पास से गुप्ती के साथ और मो. नासिर पिता ईसाक 19 वर्ष को थाना उरला अंतर्गत बुधवारी बाजार चौक से चाकु के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

RAIPUR NEWS : महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले और 2 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

RAIPUR NEWS : महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले और 2 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले और 2 व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपी मोबाईल फोन 9993860235 के धारक दीपक पिता करूण दीप के खिलाफ आईटी 67, 67बी और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन 8085053909 के धारक सुमीत पिता कीर्ति कुलदीप के खिलाफ आईटी 67बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

 छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

रायपुर : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की जिले में शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर की गयी । अभियान का उद्देश्य नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाना और देश को पोलियो मुक्त करना भी है। अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरें ने बताया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के 3.48 लाख से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने की जिम्मेदारी राज्य से दी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्मा ने इस अवसर पर कहा पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पोलियो से होने वाली हानि को रोकती है। सभी माताएं अपने शिशुओं को पोलियो बूथ तक लेकर जाएं और उन्हे दो बूंद जिंदगी की पिलवाकर पोलियो के खतरे से लडऩे से मजबूत बनाएं । रायपुर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष वर्मा ने कहा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक 'Óदो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार मंत्र के साथ पिलाई जा रही है । इसके लिए 27 फऱवरी को बूथ में एवं 28 तथा 1 मार्च को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे। जिले में 1,392 से अधिक बूथ बनाए गए जिसमें प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों की टीम मौजूद रही।

डॉ. वर्मा के अनुसार पल्स पोलियो अभियान को सफल करने के लियें महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी संचालित किया गया था। विशेष रुप में उच्च जोखिम वाले क्षेत्र , रेल्वे बस्ती, घुमन्तु परिवार, ईंट भट्ठा अर्बन स्लम आदि का चिन्हांकन एवं पल्स पोलियो के हितग्राही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का चिन्हांकन किया गया एवं सभी बूथों पर पोलियों की खुराक निर्धारित समय पर पिलाई गई। उद्घाटन केअवसर पर जि़ला रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी रायपुर डॉ. आशीष वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी डीके बंजारे, सीपीएम अंशुल, सीसीएम काजेशवर सिंह, सुरेश शर्मा वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर, कार्यालय सहायक राज यदु, हमर अस्पताल गुढिय़ारी के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

 

छत्तीसगढ़ :  आज है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस , मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ : आज है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस , मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें दिखाई पड़ती हैं। इसे दूर करने के लिए परिष्कृत सोच उत्पन्न करना जरूरी है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार और तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।

 

छत्तीसगढ़ : मेला घूमने गए युवक की हत्या,  अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ : मेला घूमने गए युवक की हत्या, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर : प्रदेश में हत्या के वारदात बढते जा रहे है। प्रतिदिन लोग किसी न किसी वारदात में अपनी जान गवा रहे है। इसी बीच जांजगीर जिले से एक खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहाँ से भाग निकला। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था। इसी बीच भीड़ में से किसी ने चाकू निकाला और युवक पर हमला कर दिया। मृतक युवक का नाम राज देवांगन है जो खरौद गांव का रहने वाला है। वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने गया था। वो वहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सभी मेले का आनंद ले रहे थे। मेले में काफी भीड़ थी। उसी दौरान शाम को 7 से 7.30 बजे के बीच भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और राज के शरीर में कई वार किए, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर गया।

वारदात के दौरान काफी भीड़ होने से पता नहीं चल पाया की आखिर ये हमला किसने किया। हमले के बाद राज जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत ही पहले शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर ले जाने के दौरान ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि उसके शरीर के कई हिस्सों से काफी खून बह चुका था। जिसके चलते उसकी जान चली गई। इधर, घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने इब इस मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

कवर्धा : महाशिवरात्री पर्व 1 मार्च को और उर्सपाक चादर जुलूस  2 मार्च को सौहार्द और शांतिपूर्ण आयोजन करने की अपील

कवर्धा : महाशिवरात्री पर्व 1 मार्च को और उर्सपाक चादर जुलूस 2 मार्च को सौहार्द और शांतिपूर्ण आयोजन करने की अपील

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त रूप से आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भव्य बारात एवं शिव गौरी विवाह आयोजन और 2 मार्च को उर्सपाक पर आयोजित होने वाले चादर जुलूस के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य, आयोजन समिति के सदस्य एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, डीएसपी श्रीमती मोनिका परिहार, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, थाना प्रभारी श्री सोम सहित वरिष्ठ अधिकारी व समाज प्रमुख उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने शांति समिति की बैठक में 1 मार्च को महाशिव रात्रि पर्व पर आयोजन होने वाले बारात एंव शिव गौरी विवाह तथा 2 मार्च को उर्सपाक पर आयोजित चादर जुलूस संगीत मय आयोजन पर चर्चा करते हुए दोनों आयोजन समिति के प्रमुख जनों से आयोजन की रूपरेखा और रूटचार्ट की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने इन दोंनों आयोजन के संबंध में निर्धारित तिथियों में शांति पूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। कलेक्टर ने महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव गौरी विवाह के बारात एंव शोभायात्रा के रूटचार्ट में बदलाव किया है। इसके लिए आयोजन सभी भी तैयार हो गया है। कलेक्टर श्री शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने दोनों आयोजन को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील करते हुए दोंनों आयोजको के पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की अस्त्र, त्रिशूल-भाला, तलवार व हथियार लेकर बारात-शोभायात्रा एवं जुलूस में शामिल होने की अनुमति नही दी है। साथ ही 2 मार्च को आयोजित उर्सपाक चादर जुलूस के लिए मटका पार्टी संगीत मय आयोज की अनुमति देते हुए अन्य किसी भी प्रकार के धुमाल पार्टी की अनुमति नहीं दी है।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन दोनों पर्व को शांति एवं सोहार्द वातावरण में सम्पन कराने के लिए दोनों आयोजकों को मांग के आधार पर हर संभव सुरक्षा-व्यवस्था मुहैया कराने के लिए भरोसा दिलाया, साथ ही शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन के लिए सहायोग के लिए भी आग्रह किया है।
आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री विकास केसरी ने महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव-गौरी विवाह बारात एवं आयोजन का स्वरूप और रूटचार्ट विस्तार से जानकारी देते हुए आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातारण में सम्पन्न कराने का पूरा भरोसा दिलाया।
मुस्लिम समाज के अध्यक्ष श्री शमीम गौरी ने कहा कि मुस्लिम समाज के धार्मिक आयोजन को पूर्ण सादगी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आश्वस्त किया। श्री शमिम गौरी ने बताया कि मुस्लिम समाज का धार्मिक आयोजन उर्सपाक चादर जुलूस पहले 1 मार्च को निर्धारित था, लेकिन समाज को जब महाशिवरात्रि पर्व के आयोजनों की जानकारी मिली तो समाज प्रमुखों के साथ बैठक कर अपने समाज के आयोजन को स्थिगित करते हुए 2 मार्च को उर्सपाक चादर जुसूल का आयोजन किया गया। 2 मार्च को आयोजित उर्सपाक चादर जुसूल के लिए रूट चार्ट जामा मस्जिद से सिग्नल चौक, रमन मेडिकल स्टोर्स से गुरूनानक गेट, मुख्य बाजार मार्ग, सराफा मार्ग, करपात्री चौक, यूनियन चौक से दरगाह मार्ग निर्धारित है।

कलेक्टर ने निर्देश पर शिव-गौरी बारात की रूटचार्ट बदली

कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व पर 1 मार्च को कवर्धा शहर में आयोजित शिव-गौरी विवाह बारात की रूटचार्ट बदली गई हैं। कलेक्टर के निर्देश पर बैठक में नए मार्ग का पुलिस अधिकारी व आयोजन समिति के सदस्यों ने अवलोकन किया। नई रूटचार्ट के मुताबित बुढामहोदव मंदिर से बारात निकलेगी। यह बारात बुढा महादेव से शितला मंदिर,सराफा मार्ग से सीधा महावीर स्वामी-चौक आजाद चौक से विक्की वीडियो मार्ग से होते हुए दर्रीपारा और ठाकुरदेव चौक पहुंचेगी। वहां नगर देवता ठाकुर जी का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद शहर की तरफ से गुरूनानक देव चौक से होते हुए पुनःआजाद चौक पहुंगी फिर बसस्टैट मार्ग से सिग्नल चौक से भारतमाता चौक पहुंचेगी। भारत माता चौक के पास महामाया मंदिर से सामने शिव-गौरी का विवाह संपन्न होगा तथा शिव जी का भस्म श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन होगा।  

यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम

यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम

रायपुर, यूक्रेन से भारत लौट छत्तीसगढ़ के छह छात्रों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों के सकुशल वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए छह छात्रों की आज एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली वापसी हुई है। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया।
यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है - यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
 

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष समेत 4 को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जानिये क्या है माजरा

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष समेत 4 को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जानिये क्या है माजरा

जगदलपुर, जिले के थाना कोतवाली अंर्तगत दर्ज एक वर्ष पूर्व हुए आरटीओ कार्यालय आड़ावाल के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में स्याही कांड मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने मामले में शामिल भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रवी कश्यप, मनोहर दत्त तिवारी और रघु सेठिया को आज सुबह 06 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर षढयंत्र पूर्वक भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व भाजपा कार्यकर्ता आरटीओ दफ्तर में लगी शिलालेख में अपने नेताओं (रमन सिंह, राजेश मूणत, केदार कश्यप, संतोष बाफना व अन्य) के नाम को मिटा देंने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता प्रर्दशन करने गये थे, कार्यकताओ का कहना था कि भाजपा कार्यकाल में यहां के सारे कार्यकाल का उद्धघाटन हुआ और उन्ही के नेताओं का अपमान हो रहा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने आरटीओ कक्ष के बाहर आरटीओ की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय के बाहर लगी नाम पट्टिका में स्याही पोतकर अपना विरोध किया था।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इसे अपना अपमान मानते हुई दूसरे दिन कोतवाली थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करावाया था। थाने में 06 नामजद सहित अन्य 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले को लेकर आज सुबह-सुबह कोतवाली पुलिस भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रवि कश्यप, मनोहर दत्त तिवारी और रघु सेठिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल जगदलपुर जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास एवं अन्य को पुलिस तलाश कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बस्तर पुलिस का अब तक कोई बयान नहीं आया है।
 

रायपुर के इस थाना क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर के इस थाना क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री और अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के लिए अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी क्रम में 27 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड पास एक लड़का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है जो कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक माना कैम्प एलसीमोहले ने थाना प्रभारी माना कैम्प शरद चन्द्रा को आरोपी को टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना कैम्प पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिये के लड़के की जाँच करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा।
टीम के सदस्यों ने पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम अल्ताफ रजा उर्फ विक्की निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर नाईट्रोसन -10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसने किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग डिब्बों में रखें कुल 1900 नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जिनकी कीमती लगभग 50,000 रूपये जप्त किया आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 56/22 धारा 22ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

बड़ी खबर : दो टिफिन बम, डेटोनेटर के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

बड़ी खबर : दो टिफिन बम, डेटोनेटर के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी एवं थाना बीजापुर का बल ग्राम पदेड़ा, चेरपाल की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पदेड़ा रेगडग़ट्टापारा नाले के पास 04 से नक्सलियों कोरसा सन्नू, मुन्ना हपका, मंगल कोरसा, सोनू हपका को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं आवापल्ली और मुरदण्डा के बीच एक नक्सली डीएकेएमएस सदस्य सुखराम कारम उर्फ लच्छु निवासी बेलम नेण्ड्रा को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों के कब्जे से 02 टिफिन बम, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, बिजली का तार, नक्सली साहित्य, नक्सली पर्चा एवं पिटठू बैग बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली सोनू कोरसा 2020 में मुनगा में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था। वहीं नक्सली कोरसा सन्नू पर वर्ष 2006 में पुलिस पार्टी को जान मारने व कैम्प लूटने की नियत से सीआरपीएफ कैंप चेरपाल पर फायरिंग कर अटैक करने की घटना में शामिल था।

गिरफ्तार नक्सली डीएकेएमएस सदस्य सुखराम कारम थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत 22 दिसंबर 2021 को कमरगुड़ा मुरदण्डा मेन रोड पर निर्मित क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन एवं जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। इसके विरुद्ध थाना बासागुड़ा में एक स्थाई वांरट लंबित है। 2011 में चेरपाल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर आरक्षक पवन मण्डावी की हत्या करने व एसपीओ रमैया पुसपुल का अपहरण कर हत्या करने की घटना में भी शामिल था। 

RAIPUR NEWS : बाथरूम जाने के बहाने हथखडी खोलकर आरोपी फरार

RAIPUR NEWS : बाथरूम जाने के बहाने हथखडी खोलकर आरोपी फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस का एक बार फिर लापरवाही पूर्वक रवैया सामने आए आम्र्स एक्ट जैसे संगीन आपराधिक घटना के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाने की बताई जा रही है

आरोपी लक्ष्मी प्रसाद को कल राजबंधा मैदान के पास से आम्र्स एक्ट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था गिरफ्तार कर मौदहापारा पुलिस की टीम ने उसे थाने ले आई आरोपी बाथरूम जाने के बहाने खाने में ही हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है पुलिस की टीम आरोपी की पताशाजी में जुट गई है। 

पिता ने अपने ही मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, पढ़िये पूरी खबर...

पिता ने अपने ही मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, पढ़िये पूरी खबर...

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां पिता ने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया, जब पिता शिव प्रसाद साहू ने ही अपने ही छोटे मासूम बेटे को जो कि महज 12 माह का था जिनका नाम हरिराम साहू बताया जा रहा है

जिनको घर के बाहर खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से हत्या कर आरोपी फरार हो गया था , हत्या में मासूम बच्चे की गला शरीर से अलग हो गया है हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं के खेत मे काम करने गए पत्नी को सूचना देकर की मैं अपने बेटे को मार दिया हु, अब हम दोनों दुश्मन हो गए है करके अपनी पत्नी को सूचना कर स्वयं मौके से फरार हो गए था । जिसके बाद फरार आरोपी इधर-उधर भटक कर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया गया है पूरी वारदात शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे चंदनु चौकी क्षेत्र के ग्राम बुचिपुर की है। 

CG NEWS : पीएम आवास दिलाने के नाम पर वसूली मामले में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार..

CG NEWS : पीएम आवास दिलाने के नाम पर वसूली मामले में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार..

जगदलपुर : संजय गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद कोमल सेना के द्वारा पीएम आवास दिलाने के नाम पर उनसे दो साल पहले 25-25 हजार रुपए वसूली मामले पर बोधघाट थाने में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद देर शाम करीब 07 बजे के बाद न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पार्षद को न्यायालय में लाने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल हो गया और भीड़ जमा हो गई।

 

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करने का आदेश दिया, लेकिन मेडिकल टेस्ट में कांग्रेस पार्षद कोमल सेना का आश्चर्यजनक रूप से कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उल्लेखनिय है कि संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना पर उनके ही वार्ड के रेलवे कॉलोनी इलाके में रहने वाले करीब 47 महिलाओं ने आरोप लगाये थे, कि पार्षद कोमल सेना पीएम आवास दिलाने के नाम पर उनसे दो साल पहले 25-25 हजार रुपए लिये है।

इसके बाद पार्षद न घर उपलब्ध करवा रही है और न ही पैसे वापस दे रही है। पीडि़तों ने यह भी आरोप लगाये कि जब वे अपनी रकम वापस मांगने गये तो पार्षद ने उनके साथ हाथापाई भी की। इसके बाद पीडि़तों ने मामले की शिकायते थाने में की थी। इस मामले में भाजपा शामिल हो गई और पीडि़तों ने एक के बाद एक पार्षद के वीडियो और ऑडियो भी जारी किये। पीडि़तों ने भाजपा के साथ मिलकर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलन भी किया था।