CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : तीन वर्षों में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को दिए गए बिजली कनेक्शन

छत्तीसगढ़ : तीन वर्षों में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को दिए गए बिजली कनेक्शन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षो में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 60 हजार 197 स्थाई कनेक्शन तथा 35 हजार 446 अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाईन के विस्तार के लिए प्रति पंप एक लाख रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। पूर्व में दिए गए बिजली कनेक्शनों को मिलाकर वर्तमान में लगभग 5 लाख 81 हजार से अधिक कृषि पंपों को स्थाई एवं अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष 1 जनवरी की स्थिति में बिजली कनेक्शन के लिए लंबित 35 हजार 161 कृषि पंपों को बिजली कनेक्शन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 30 नवम्बर 2021 तक इनमें से 23 हजार 985 पंपों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। शेष पंपों को चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा किसानों को उनके बिजली बिलों में राहत देने के लिए कृषक जीवन ज्योति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 3 हार्स पावर तक के सिंचाई पंपों को बिजली बिल में 6000 यूनिट प्रति वर्ष तथा 3 से 5 हार्स पावर तक के कृषि पंपों के बिजली बिल में 7500 यूनिट प्रतिवर्ष छूट दी जा रही है।

इसके अलावा किसानों को फ्लेट रेट पर बिजली प्राप्त करने का विकल्प भी दिया गया है।राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसान के लिए विद्युत खपत की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इन वर्गों के किसानों द्वारा खेती में उपयोग की जा रही पूरी बिजली नि:शुल्क रखी गई है। वर्तमान में कृषक जीवन ज्योति योजना से प्रदेश के 5 लाख 81 हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

 

CG WEATHER ALERT : छग में पड़ेगी तेज गर्मी,मार्च में ही लू पडऩे के आसार

CG WEATHER ALERT : छग में पड़ेगी तेज गर्मी,मार्च में ही लू पडऩे के आसार

रायपुर : इस साल छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ेगी। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च से मई की अवधि के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में गर्मी की लहरों की संख्या सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। वहीं, मार्च से ही गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में मार्च का पहला दिन ही तपिश लिए हुए रहा। प्रदेश में महासमुंद सबसे गर्म हुआ और दोपहर का तापमान करीब 37 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्से में दोपहर का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा। यह भी सामान्य से अधिक है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आए बादल छंट रहे हैं। आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, इसलिए तापमान कुछ बढ़ सकता है।

ऐसा रहा ठंड का ट्रेंड
पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो प्रदेश में मार्च में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक गया है, जो 30 मार्च 2017 को रिकार्ड किया गया था। अर्थात, यह काफी गर्म माना जा सकता है। इसी तरह, रात में कभी-कभी ठंड का मामला भी रहा है। जैसे, पिछले एक दशक में रात में सबसे कम तापमान 15.1 डिग्री 31 मार्च 2014 को रिकार्ड किया गया था।

क्या होती है गर्मी की लहर
मैदानी इलाकों के लिए, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर गर्मी की लहर घोषित की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर गंभीर गर्मी की लहर घोषित की जाती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि भारत में सर्दियों के मौसम में 44 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। देश में 2021 और 2020 में भारी बारिश की 18 घटनाएं और 2019 में 82 घटनाएं देखी गईं।


 

एनएसयूआई पदाधिकारियों की सूची जारी, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, देखे सूची

एनएसयूआई पदाधिकारियों की सूची जारी, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, देखे सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष के पद पर विभिन्न ने लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने यह नियुक्ति जारी की है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा एनएसयूआई ने अपनी नई कार्यकारिणी जारी करते हुए आदित्य सिंह बिसेन, नरेंद्र यादव और पुरनंद साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष की के नामों की घोषणा की गई है।
देखें सूची… 

 

RAIPUR : पति- पत्नी के बीच मामूली विवाद,  गला दबाकर पत्नी की हत्या

RAIPUR : पति- पत्नी के बीच मामूली विवाद, गला दबाकर पत्नी की हत्या

रायपुर : मोवा थाना में पुलिस ने पति पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, 1 मार्च को जयहिंद चौक के पास लोधीपारा पण्डरी में अरुण जंघेल ने अपनी पत्नी नंदना कोसरिया से झगडा किया और उसकी घर के कमरे मे गला दबाकर हत्या कर दी, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कार कार्रवाई की है। 

यूक्रेन में फंसी मेडिकल छात्रा की हुई वापसी, परिवार को मिली राहत

यूक्रेन में फंसी मेडिकल छात्रा की हुई वापसी, परिवार को मिली राहत

कोरबा : यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसी मेडिकल छात्रा दीपका की गीतिका टांडेकर की मंगलवार को देश वापसी हो गई। वह दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां पहले से परिजन उसे लेने पहुंच गया था। बेटी की सुरक्षित वापसी पर परिवार ने राहत की सांस ली। जिला पुलिस बल में पदस्थ निरीक्षक हरीशचंद टांडेकर की बेटी गीतिका यूक्रेन के दनिप्रो पेट्रोवक्स शहर के स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले गीतिका की वापसी की तैयारी थी।

वह दनिप्रो पेट्रोवक्स से ट्रेन में 600 किमी की सफर करके ओडेसा एयरपोर्ट तक पहुंच गई थी। इसके बाद फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, कि इसी दौरान गुरुवार की सुबह रूस ने हमला कर दिया, जिससे यूक्रेन के हवाई सेवा प्रतिबंधित हो गए। गीतिका समेत अन्य छात्रों को लेने के लिए यूक्रेन रवाना हुए फ्लाइट को लौटना पड़ा। इसके बाद गीतिका यूक्रेन में ही फस गई थी।

वहां युद्ध के बीच मोबाइल व इंटरनेट सेवा बाधित होने से गीतिका का संपर्क टूटने से परिवार  की परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार टांडेकर परिवार के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि गीतिका की देश वापसी हो गई। वह दोपहर में रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। जहां पिता हरीशचंद टांडेकर परिवार समेत गीतिका को लेने पहुंच गए थे।

 

 छत्तीसगढ़ : गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

छत्तीसगढ़ : गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

रायपुर : ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी, उनका भरण पोषण और अपने जीवन स्तर में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं।

विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत लोढ़ाझर इस सफलता का साक्षी बन रहा है, यहां बिहान के अंतर्गत 2018 में गठित कान्हा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भविष्य को देखते हुए पहले स्वयं एवं समूह के सदस्यों के आर्थिक सहयोग के लिए एक निश्चित राशि समूह के खाते में डालना प्रारंभ किया, ताकि बचत राशि का उपयोग कर समूह की आय में वृद्धि और रोजगार गतिविधियां की जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई, जिसमें ग्राम पंचायत लोढ़ाझर में गौठान का निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ, यहां कान्हा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कार्य करना शुरू किया गया।

गौठान निर्माण में महिला स्वसहायता समूह को सीपीटी, वृक्षारोपण, खुदाई आदि कार्य मिला। समूह द्वारा किए गए कार्यों की कुशलता से प्रभावित होकर, उन्हें गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जिम्मेदारी दी गई, इसके लिए उनकी ट्रेनिंग भी की गई, तब से अब तक कान्हा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, केंचुआ उत्पादन एवं सब्जी उत्पादन का कार्य लगातार किया जा रहा है। महिलाओं को इससे आर्थिक लाभ मिल रहा है और वे अपने परिवार के भरण-पोषण में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

अब तक 2 लाख 84 हजार की बिक्री
कान्हा स्व-सहायता समूह वर्मी खाद, केंचुआ तथा सब्जी उत्पाद एवं बिक्री के जरिए अब तक 2 लाख 84 हजार 825 रूपए का लाभ कमा चुका है। उत्पादों की बिक्री ने महिलाओं में गौठान में उनके कामों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। इस काम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाएं भविष्य में वर्मी वाश, जैविक रसायन, गमला निर्माण व अगरबत्ती निर्माण की कार्ययोजना बना रही हैं।

दूसरे समूहों को भी कर रही प्रशिक्षित
कान्हा स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वयं प्रशिक्षित होकर अब दूसरे समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ, सब्जी उत्पादन एवं अन्य उत्पादों के लिए प्रशिक्षण एवं प्रायोगिक कार्यशाला के जरिए महिला स्वावलंबन की अलख जगा रही हैं। 

ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

 छत्तीसगढ़ : सिंचाई परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ : सिंचाई परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने पांच सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 47 करोड़ 50 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार तीन सौ बहत्तर हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत नगोई(कटोरी) व्यपवर्तन कार्य के लिए तीन करोड़ 95 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोरबा के अंतर्गत चिर्रा व्यपवर्तन योजना कार्य के लिए छः करोड़ 22 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 270 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की आमनेर मोतीनाला व्यपवर्तन के मुख्य नहर तथा माईनर नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाईनिंग कार्य के लिए 18 करोड़ 14 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 1741 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाटन की भिलाई डिस्ट्रब्यूटरी एवं माईनर नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए तेरह करोड़ 61 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1216 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकासखण्ड-नरहरपुर की टुरी व्यपवर्तन योजना के मरम्मत कार्य के लिए पांच करोड़ 57 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

दो नाबालिग लड़की लापता , जाँच में जुटी पुलिस

दो नाबालिग लड़की लापता , जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के अलग-अलग इलाको से दो नाबालिग लड़की लापता हो गई। लापता हुई लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उनकी लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गये है। परिजनों की रिपोर्ट पर दोनों मामलों में पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पहली घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के तेलीबांधा की है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर 1 मार्च की शाम 6 बजे उसे अपहरण कर ले गया, वहीं दूसरी घटना दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा की है। यहां रहने वाली लगभग 15 वर्षीय लड़की को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट से एनआईए को बड़ा झटका, राज्य सरकार को मिला अधिकार

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट से एनआईए को बड़ा झटका, राज्य सरकार को मिला अधिकार

बिलासपुर : झीरम घाटी मामले में राज्य सरकार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार की जांच एजेंसी को जांच के लिए स्वतंत्र करार दिया है। बता दें कि झीरम घाटी नक्सली हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने बस्तर में दूसरी एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसके खिलाफ एनआईए की ओर से निचली अदालत में लगाई याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद एनआईए ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अब हाईकोर्ट से भी एनआईए को झटका लगा है। मामले में जितेंद्र मुदलियार की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और सरकार की ओर से सुनील ओटवानी की ओर अपना-अपना पक्ष रखा। 

छत्तीसगढ़ : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 3 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , 3 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। मारे गए माओवादी की पहचान लखमा कवासी के रूप में की गई है। वह नक्सलियों के सबसे मजबूत दरभा डिवीजन कमेटी के प्लाटून नंबर 31 का सदस्य था।

पुलिस ने इसके ऊपर 3 लाख का इनाम भी रखा था। मौके से जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा के केतकल्याण इलाके में तुमकपाल गांव के पास मंगलवार शाम 4 बजे हुई। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा

 

छत्तीसगढ़ :  दो साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा दिला रहे, 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

छत्तीसगढ़ : दो साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा दिला रहे, 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

रायपुर : प्रदेश में आज दो साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा दिला रहे हैं। पिछली बार कोरोना की वजह से छात्रों ने घर बैठे ही परीक्षा दिलाया था। आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

 इस बार 12वीं की परीक्षा में प्रदेशभर से 2 लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल होंगे । इनमें 2,89,808 परीक्षार्थी नियमित हैं और 3,617 प्राइवेट एग्जाम दिला रहे हैं। इसके लिए प्रदेश भर में 6,743 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 9:05 बजे से उत्तर पुस्तिका का वितरण हो गया, 9:10 तक प्रश्न-पत्र का वितरण किया गया है।
 

 

गांजा तस्करी का गलियारा बन गया छत्तीसगढ़, यही है भूपेश मॉडल- बृजमोहन

गांजा तस्करी का गलियारा बन गया छत्तीसगढ़, यही है भूपेश मॉडल- बृजमोहन

रायपुर : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कोंडागांव में दो करोड़ से अधिक कीमत का एक टन से अधिक वजनी गांजा बरामद किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों का स्वर्ग बन गया है। कभी उड़ीसा से गांजे की खेप आ रही है तो कभी आंध्र प्रदेश से। गांजा छत्तीसगढ़ से गुजरकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, सहित अन्य राज्यों में जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक पत्ती गांजा तक प्रवेश नहीं करना चाहिए तो सीमा पार कर इतने अंदर तक थोक में गांजा पहुंच कैसे रहा है। सीमा पर ऐसी कौन सी चौकसी हो रही है जो टनों गांजा आर पार हो रहा है। सरकार दावा करती है कि छत्तीसगढ़ सीमा पर गांजा तस्करी रोकने के लिए भारी इंतजाम किया गया है। क्या यही इंतजाम है कि छत्तीसगढ़ की सीमा से होते हुए गांजा दूसरे राज्यों में जा रहा है। यह एक पत्ती नहीं एक टन का जखीरा है भूपेश जी, देख सकते हैं कि राज्य की सीमाओं पर बने चेकपोस्टों में आपकी हुकूमत चल रही है या गांजा तस्करों की?

पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य आंध्रप्रदेश-हरियाणा के बीच गांजा गलियारा बन गया है। एक पत्ती गांजा तक छत्तीसगढ़ न आने का ढकोसला करने वाले का छत्तीसगढ़ मॉडल यही है कि मादक पदार्थों की तस्करी और राज्य के हर शहर, कस्बे, गांव, गली मोहल्ले में गांजा बिक रहा है। प्रदेश की युवा पीढ़ी का भविष्य धुंए में उड़ रहा है। नशीली गोलियों और सीरप में उजड़ रहा है। यह सरकार इन्हें रोजगार तो दे नहीं सकती। कम से कम उनकी जिंदगी से खिलवाड़ का पाप करने से तो बाज आये। 

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लक्ष्मण झूला का लोकार्पण...

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लक्ष्मण झूला का लोकार्पण...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को राजिम में नवनिर्मित लक्ष्मणझूला (सस्पेंशन ब्रिज) आम जनता को समर्पित किया। त्रिवेणी संगम के समीप बने इस झूले से राजिम के राजीव लोचन मंदिर से कुलेश्वर महादेव मंदिर और लोमश ऋषि आश्रम आपस में जुड़ जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध राजिम के लिए लक्ष्मणझूला एक बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री बघेल ने 33.12 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए इस बहुप्रतिक्षित लक्ष्मणझूला को समर्पित करते हुए अंचल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस झूले से राजिम पुन्नी मेला को और भव्यता मिलेगी। इससे यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि पर्यटकों को राजीव लोचन मंदिर से कुलेश्वर महादेव मंदिर या लोमष ऋषि आश्रम से कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग से ही नदी पार करके जाना पड़ता था, जो बरसात के दिनों में अत्यंत जोखिमभरा था। महानदी पर निर्मित यह ब्रिज अपनी वास्तुकला के कारण काफी आकर्षक है इसमें रोशनी के लिए आधुनिक एवं सुसज्जित प्रकाश व्यवस्था है।

 

जिसके कारण रात को भी पर्यटकों का आवागमन सुगमता से हो सकता है। राजिम संगम स्थल पर निर्मित यह सस्पेंशन ब्रिज राज्य के बाहर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे इस पौराणिक स्थल का ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी एवं लगातार पर्यटकों की वृद्धि होगी। इस सस्पेंशन ब्रिज की चौंडाई 3.25 मीटर है तथा लंबाई 610 मीटर है। इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
 

नारियल की आड़ में करता था गांजे की तस्करी, दो करोड़ दस लाख का गांजा जब्त...

नारियल की आड़ में करता था गांजे की तस्करी, दो करोड़ दस लाख का गांजा जब्त...

कोंडागांव : कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ 10 लाख का गांजा पकड़ा है। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। साथ ही दो अंतरराज्यीय तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


दरअसल 28 फरवरी सोमवार को कोण्डागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, टाटा कंपनी की मेटाडोर से बड़े पैमाने पर गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद कोण्डागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मदार्पाल तिराहा चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। थोड़ी देर बाद सफेद रंग की एचआर 38 Z-0280 नंबर की मेटाडोर जगदलपुर से आ रही थी। मेटाडोर को रोककर चेक किया गया तो दो संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठे हुए मिले।

 

पूछताछ में ड्रायविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रवि हसन 31 वर्ष थाना बदरपुर दिल्ली और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार 22 वर्ष गोंडा थाना अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बताया। वाहन की जांच की गई तो पीछे तिरपाल के अंदर ढका हुआ नारियल रखा हुआ था। नारियल की बारी को जब पुलिस ने हटाया तो गांजे से भरी कई बोरिया अंदर मिली। इतनी बड़ी तादाद में बोरियों में गांजा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। जब्त गांजे का वजन करीब 1050 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये गांजा आंध्रप्रदेश के चिंतरु के जंगल से लेकर उतराखंड की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायीक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 

 छॉलीवुड की "फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती"  रिलीज के पहले ही रही चर्चा में...

छॉलीवुड की "फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती" रिलीज के पहले ही रही चर्चा में...

दुर्ग : ए.एस.के. इंटरटेनमेंट के बेनर तले और छत्तीसगढी और भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती आगमी 4 मार्च को दुर्ग,भिलाई,रायपुर,बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के 25 टॉकीजों में एक साथ रिलीज होने वाली है लेकिन यह फिल्म रिलीज के पहले ही इन दिनो जर्बदस्त चर्चा में है। इस फिल्म के गाने एवं ट्रेलर धमाल मचा रहे हैं। इस फिल्म का गाना चिकारा चिकारा लोगों के जुबान पर इतना चढ गया है कि हर जगह लोग चिकारा चिकारा ही गुनगुनाते दिख रहे है, इसके कारण आज इस फिल्म की चर्चा पूरे छत्तीसगढ में हो रही है। फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती अपनी तरह की छॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें हारर के साथ ही जबर्दस्त कामेडी का तड़का है। छॉलीवुड में आई अब तक की सभी फिल्मों से ये अलग फिल्म है। ज्ञातव्य हो कि इस फिल्म के प्रोडयूसर पवन तातेड़ है तों फिल्म के हिरो छत्तीसगढ के प्रसिद्ध एक्शन स्टार दिलेश साहू और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री हंस जन पगली फंस जाबे फेम अनिकृति चौहान है।

इस फिल्म के बारे इसके निर्माता पवन तातेड़ ने बताया कि मैं फिल्म बनाना चाह रहा था। इसके लिए पांच छै: स्टोरी मैं पढा जिसमें मुझे ये अलग हटकर कहानी लगी इसके अलावा इसमें हारर और लोगों के मनोरंजन के लिए जबर्दस्त कॉमेडी दिखाई दिया तो मैं इस फिल्म को बनाने तैयार हो गया। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस फिल्म में दिलेश साहू और अनिकृति चौहान दोनो की खूब कमेस्ट्री जमी है। फिल्म में दिलेश साहू, अनिकृति चौहान के अलावा छॉलीवुड और भोजपूरी फिल्मों में जर्बदस्त अभिनेता रजनीश झांजी, अनिल शर्मा, नकुल महलवार, उर्वशी साहू संतोष निषाद बोचकू,अंशुल अवस्थी, निशांत उपाध्याय, राशि पांडे, अंजली चौहान, टिंकू जिया,राजू नागरची एवं अमित सिंह जैसे लोगों ने अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा दिखाया है।


डायेरक्टर अभिषेक सिंह ने आगे बताया कि इस फिल्म के संगीतकार छॉलीवुड के प्रमुख संगीतकार सुनिल सोनी है जो हंस जन पगली फंस जाबे में संगीत देकर तहलका मचा दिया था तो इसके कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय एवं चंदनदीप है तो फिल्म के सभी सीन को अपने कैमरे में कैद किया है भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध कैमरामैन सिद्धार्थ सिंह ने। वहीं इसका एडिटिंग मनीष मानिकपुरी ने तो वीएफएक्स प्रवीर दास ने किया है। इसके सहायक निर्देशक लव के चक्कलस फेम कौशल उपाध्याय एवं अनुपमा मनहर है।


दबंग दरोगा से चर्चा में आये थे अभिषेक सिंह,आज लगी है फिल्मों की लाईन: फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती के डायरेक्टर भिलाई निवासी अभिषेक सिंह अपनी पहली ही फिल्म दबंग दरोगा से छॉलीवुड में चर्चा में आये थे। भिलाई के इस युवा निर्देशक ने पहले मुंबई जाकर कई हिन्दी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य करते हुए फिल्म निर्देशन के बारीकियों को समझे और उसके बाद वे भिलाई आकर दबंग दरोगा नाम की फिल्म बनाये जिसमें यहां के सुपर स्टार अनुज शर्मा और जीत शर्मा हिरो थे।


इसी फिल्म से जीत शर्मा को छॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली और वे आज यहां हिरो के रूप में स्थापित हैे। अभिषेक सिंह के कार्यकुशलता को देखकर भोजपूरी में भी इनको ऑफर मिलते गया और वहां के प्रसिद्ध अभिनेता चिंटू पाण्डेय को लेकर पिया मिलन चौराहा जैसे फिल्म का निर्देशन कर भोजपूरी फिल्मों में भी अपना अलग स्थान बना लिये हैं। अभिषेक सिंह के पास आज छत्तीसगढी फिल्मों के अलावा कई भोजपूरी फिल्में है, जिसमें वहां के बड़े बडे प्रसिद्ध एक्टर प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे है।
 

महिला संगठन द्वारा रायपुर जिले के आतिथ्य में 2 दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन का आयोजन...

महिला संगठन द्वारा रायपुर जिले के आतिथ्य में 2 दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन का आयोजन...

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा रायपुर जिले के आतिथ्य में 2 दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन का आयोजन 12 एवं 13 मार्च को माहेश्वरी भवन डुंडा में प्रदेश अध्यक्ष अमिता मूंदडा के नेतृत्व में किया जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः भगवान महेश की पूजा-अर्चना से की जाएगी जिसके बाद व्यक्तित्व विकास व कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति द्वारा सारथी-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


तत्पश्चात महिला अधिकार सुरक्षा सशक्तिकरण समिति द्वारा श्रेष्ठा-मणिकर्णिका कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।दोपहर 1 बजे से पर्व एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा संस्कृति-ईशर गौर का आयोजन करने के पश्चात शाम 5 बजे से प्रदेश के सभी आमंत्रित अतिथियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रायपुर जिला द्वारा बसंत बार कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं धमतरी जिला द्वारा सोलह संस्कार के साथ बाकी 4 जिलों की संयुक्त प्रस्तुति दी जायेगी।

श्रीमती राठी ने बताया कि 13 मार्च को साहित्य व चिंतन मनन समिति द्वारा स्पंदन स्टैंडअप कॉमेडी का आयोजन सुबह 7 बजे किया जाएगा जिसके पश्चात स्वास्थ्य व पारिवारिक समरसता समिति व विवाह संबंध सहयोग समिति के संयुक्त तत्वाधान में संवाद-वाद विवाद प्रतियोगिता व बाल व किशोरी विकास समिति एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में संवेदना-नुक्कड़ नाटिका का भी आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं के पश्चात समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
 

  नौकरी के नाम पर 3.80 लाख की ठगी,  केस दर्ज

नौकरी के नाम पर 3.80 लाख की ठगी, केस दर्ज

महासमुंद : नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने करीब 3.80 लाख रुपए की ठगी की है। कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि वार्ड 21 विनोद कुमार तंबोली और आस-पास के युवाओं को कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ग्राम किसड़ी निवासी शशि कुमार तांडी व गिरजाशंकर भारती ने ठगी की है।

प्रार्थी से ग्राम तुसदा निवासी गिरजाशंकर भारती ने मुलाकात की और शशि कुमार तांडी के विषय में कहा कि वह नायब तहसीलदार के पद पर दुर्ग में पदस्थ हैं, जिसने उनकी महिला एवं बाल विकास रायपुर में चपरासी के पद नौकरी लगवाई। वो किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है। प्रार्थी उसके झांसे में आ गया और कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के लिए 3.80 लाख रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि शशि कुमार तांडी लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा है।

इधर, प्रार्थी रुपए की वापसी के लिए महीनों से आरोपियों के घर का चक्कर काट रहा है। प्रार्थी ने जब शशि भारती के संबंध में पतासाजी की तो पता चला कि गिरजा शंकर व शशि नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करते हैं और फर्जी नियुक्त पत्र देते हैं। आरोपियों ने तुसदा निवासी युवराज दुबे पिता संतोष दुबे, वार्ड 03 अयोध्या नगर निवासी अनिल कुमार देवदास पिता मेवा लाल देवदास, वार्ड क्रमांक-16 निवासी शरद कुमार सोनी पिता प्रहलाद सोनी से भी नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिया और फर्जी नियुक्त पत्र दिया है।

 

छत्तीसगढ़ :  अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन कराने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन कराने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रायपुर : जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा विगत 3 वर्षों से सफलता पूर्वक अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि मैराथन का अगला सीजन का आयोजन करने जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। अभी मैराथन आयोजन के सम्बंध में तारीख का एलान नही किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस दौड़ का मकसद माड़ में पूर्ण शांति का पैगाम देना है। इस आयोजन को जिलेवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है। इस आयोजन से अबूझमाड़ में पहले से ज्यादा शांति हुई है। नारायणपुर जिला अब धीरे-धीरे नक्सल खौफ से उभरने लगा है। इस जिले में खेल-खिलाड़ियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये है। जिला प्रशासन द्वारा सही समय पर तारीख का एलान किया जाएगा और पंजीयन हेतु लिंक जारी किया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ : लड़ते बैल बाइक सवार से टकराए, घायल

छत्तीसगढ़ : लड़ते बैल बाइक सवार से टकराए, घायल

महासमुंद : दो बैल लड़ाई करते हुए बाइक सवार से टकरा गए। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे उनकी पसली टूट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची और घायल अधेड़ बाइक सवार का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुरकी निवासी अखिलेश पिता केजू राम साहू (50) शनिवार रात आठ बजे अपने घर जा रहा था। इधर, सड़क के बीचो-बीच दो बैल आपस में लड़ाई कर रहे थे। जैसे ही अखिलेश की गाड़ी वहां से गुजरने वाली थी, दोनों बैल लड़ाई करते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। इधर, बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

 

 नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी , आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी , आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : प्रार्थिया शशि प्रभा साहू नगरी के दो बच्चों को पुलिस एवं पीएससी में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रूपये लिया था एवं जल्द नौकरी लग जाने की बात कही थी,लेकिन महिनों बीत जाने के बाद जब नौकरी नही लगा तो रूपये मांगने पर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा,जिसके बाद पीडि़ता महिला ने थाना सिटी कोतवाली में आकर अपना शिकायत दी।

जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा थाना कोतवाली को त्वरित कार्यवाही के निर्देश के बाद थाना कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए ठगी के तीनों आरोपियों पतासाजी कर गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी फुलदास मानिकपुरी ने प्रार्थिया से मात्र 5,00,000 / - रूपये लेना स्वीकार कर खर्च कर देना बताता है ।

इस क्रम में अन्य पीडित से भी 2,90,000 / - रूपये ठगी कर अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कराकर अपने साथियों के साथ आपस में बांट लेना बताया है । आरोपी मोहम्मद इमरान कादरी ने 12 लाख रूपये नगद प्रार्थिया से लेना स्वीकार किया है । आरोपी जाहिद उल्ला खान अपराध में आरोपियो का साथ देना स्वीकार किया है ।

आरोपियों के विरुद्ध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.-:105 / 2022 - धारा 420.120 ( ख ) . 171.417 34 भा0द0वि0 के तहत विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया गिरफ्तार आरोपियों का नाम-:(01 ) फुलदास मानिकपुरी पिता छेदीदास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर सार्वजनिक शिव मंदिर के पास भनपुरी जिला रायपुर मोहम्मद इमरान कादरी पिता स्वर्गीय इकबाल कादरी उम्र 34 वर्ष निवासी पुलिस लाईन पेंशनबाडा थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर जाहिद उल्ला खान उर्फ जावेद पिता सलीम उल्ला खान उम्र 62 वर्ष निवासी मेठा डेयरी के पास कटोरातालाब रायपुर। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू,उप निरीक्षक सुभाष लाल, प्र.आर.उमाकांत साहू,आर. रंजीत कुर्रे, आर.राजेन्द्र कतलम, एवं म.आर.जागृति शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

 कार से गाँजा तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख का गांजा जब्त

कार से गाँजा तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख का गांजा जब्त

धमतरी : आरोपी से एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 05 लाख 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 87 किग्रा0 कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये, एक विवो स्मार्ट फोन कीमती 10 हजार,कुल जुमला कीमती 22 लाख 50हजार जप्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानों में लगातार अवैध शराब, गांजे, अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए की जा रही है लगातार कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने समय समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रूद्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर के त्वरित निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  जी.सी.पति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रुद्री एवं विशेष टीम द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर नहर रोड रूद्री के पास संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार  UP 16 AP 2447 को रोककर कार चालक से पुछताछ किया गया कार चालक के द्वारा अपना नाम ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मुरैना बार्ड क 047 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया, जिसके कार की विधिवत तालाशी ली गई तालाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में रखे 10 पैकेट कुल बजनी 87 कि 0 ग्रा 0 गांजा कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये बरामद किया गया ।

बरामद गांजा घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल को जप्त कर आरोपी ध्रुव सिंह जाटव को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में एन0 डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी का नाम- ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मुरैना वार्ड क 47 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश। जप्ती सामान-:01 मारूती कंपनी की स्वीफ्ट डिजायर कार  UP 16 AP 2447  कीमती 05 लाख 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 87 कि 0 ग्रा 0 कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये,एक विवो कंपनी स्मार्ट फोन कीमती जुमला 10 हजार । कुल जुमला कीमती 22 लाख 50 हजार। सम्पुर्ण कार्यवाही में रूद्री थाना प्रभारी  विनय कुमार पम्मार सउनि 0 प्रदीप सिंह, प्रधान आर 0 उत्तम साहू, आर0कुलदीप सिंह, आर.योगेश साहू, आर.शक्ति सोरी ,आर.विनोद मरकाम, आर.पंकज प्रधान, आर. जितेंद्र ठाकुर, महेश्वर ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।


 

 मोबाईल फोन वेरिफेकशन कराने का झांसा देकर, खाते से उड़ाये एक लाख रूपये

मोबाईल फोन वेरिफेकशन कराने का झांसा देकर, खाते से उड़ाये एक लाख रूपये

रायपुर : ऑनलाईन ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने मोबाईल फोन वेरिफेकशन कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति के मोबाईल फोन पर एनिडेस्ट साफ्ट वेयर डाउनलोड कराकर उसके खाते से एक लाख रूपये आहरण कर धोखाधड़ी की। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्र नगर थाना में दर्ज कराई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महात्मानगर अमलीडीह निवासी श्रवण दास मानिकपुरी 44 वर्ष के मोबाईल फोन पर आरोपी मोबाईल फोन 9692884258 से फोन आया। आरोपी ने फोन पर प्रार्थी से कहा कि उसके मोबाईल फोन का नंबर वेरिफाइ नहीं कराया गया है जो बंद हो जाएगा।

आरोपी ने वेरिफाइ कराने के लिए प्रार्थी के मोबाईल फोन पर एनिडेस्ट साफ्ट वेयर डाउनलोड कराया, जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के एसबीआई खाते से एक बार में एक लाख रूपये तत्काल आहरण कर लिया, जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले की जांच कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ :  बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था। बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। पता चला है कि विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे।

उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

 

Today CG WEATHER : मौसम विभाग ने दी चेतावनी , आज प्रदेश के इन संभागो में बारिश होने की संभावना

Today CG WEATHER : मौसम विभाग ने दी चेतावनी , आज प्रदेश के इन संभागो में बारिश होने की संभावना

रायपुर : प्रदेश में अब मौसम गर्म होने लगा है। दोपहर की धुप अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच अब मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवाओं का संगम क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

हल्की बारिश का केंद्र मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के बीच का क्षेत्र रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है। प्रदेश के खड़गवा-कांसाबेल में 3 सेमी, मरवाही-लखनपुर और जशपुर नगर में 1-1 सेमी वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

RAIPUR NEWS : पूजा करने महादेव घाट गई लड़की की मौत , नदी में डूबने से गई जान

RAIPUR NEWS : पूजा करने महादेव घाट गई लड़की की मौत , नदी में डूबने से गई जान

रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट में आज महाशिवरात्रि के मौके पर हादसा हुआ है। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से बच्ची की लाश बरामद की। जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में