CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नाला के पास युवक का मिला शव, लोगों में मचा हडकंप

नाला के पास युवक का मिला शव, लोगों में मचा हडकंप

कोरबा : जिले में करतला मार्ग पर केंदई नाला के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर कोई कपड़े मौजूद नहीं है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के साथ यहां पर शव फेक दिया गया है।


करतला पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। करतला थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक का शव मर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही हैं।
 

CG NEWS : मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से हुई मौत

CG NEWS : मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से हुई मौत

महासमुंद : मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से मौत हो गई। वहीं इनके तीन साथी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पतेरापाली के 5 ग्रामीण मनरेगा के कार्य निपटा कर सुबह करीब 11 बजे सितली नाला डायवर्सन मछली मारने गए थे। वे जाल बिछा ही रहे थे कि नाला में लगे टुल्लू पम्प की करंट के चपेट में साकूराम ध्रुव पिता सुकलाल ध्रुव (60), जीवराज ध्रुव पिता बगतार ध्रुव (55) की मौत करंट लगने से मौके पर ही हो गई।

बताया जाता है कि जीवराज ध्रुव को बचाने गए साकूराम आगे आया था जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनो की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार सितली नाला में साकूराम ध्रुव, जीवराज ध्रुव, शंकर गांड़ा, मोहन संवरा, कन्हाई यादव मनरेगा कार्य से आकर सितली नाला डायर्वसन मे मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे तभी यह घटना घटित हो गई।

इस घटना को प्रत्यक्ष देख रहे मृतक के तीनों साथियों को यह समझते देर नहीं लगी कि उनके दोनों साथी विद्युत करंट से ही मारे गए हैं। लिहाजा उन्होंने सबसे पहले टुल्लू पम्प बंद कर उसका कनेक्शन अलग किया। बाद कोटवार ने घटना की सूचना महासमुंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची ओर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। बहरहाल, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

यूक्रेन में फंसे बस्तर के छात्र-छात्राएं वहां से निकालने की अपील..

यूक्रेन में फंसे बस्तर के छात्र-छात्राएं वहां से निकालने की अपील..

जगदलपुर : बस्तर के छात्र-छात्राएं भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, लगातार हो रहे हमले से परेशान इन छात्रों ने बस्तर के पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि हमारी व्यथा सरकार तक पहुंचाइये। बस्तर के दीप्ति और निहाल तोमर ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनकी बाजू वाली बिल्डिंग में मिसाइल गिरी जिसके बाद से हॉस्टल में रह रहे सभी लोगों में भय व्याप्त हैं। अब तो उनके पास खाने की सामाग्री भी खत्म हो चुकी है।

उन्होंने नम आंखों से अपील की है कि वे सरकार को वहां के हालात बताएं और उन्हें वहां से निकाले। छात्रों ने बताया कि वे यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हॉस्टल में रहते हैं। अब तो आलम यह है कि यहां तक रूस के हेलिकॉप्टर पहुंचकर हमला कर रहे हैं। इस बीच वे रात में बंकर में चले जाते हैं जिससे की अपने आप को सुरक्षित कर सकें, वहीं सुबह आने पर भी खतरा कम नहीं होता। जैसे ही सायरन बजता है वे फिर से अपने बंकर में चले जाते हैं। शनिवार को ही बगल की बिल्डिंग में हमला हुआ। अब मौत के खतरे के बीच रहना मुश्किल हो गया ह ।


दीप्ति ने बताया कि हम यहां तीन दिन से फंसे हुए हैं। यहां काफी बमबारी हो रही है। हम 11 से 12 बजे रात को बंकर में जा रहे हैं और यहां सुबह बाहर आते हैं, बंकर में काफी ठंड होती है। छात्र निहाल तोमर ने बताया कि हमले की वजह से रातभर रहे तो खाना भी खत्म हो गया है। खाने के नाम पर सिर्फ ब्रेड और बिस्किट बचा हुआ है। दिन ब दिन स्थिति खराब होती जा रही है। हम यह चाहते हैं कि सरकार हमे जल्द से जल्द बाहर निकाले। जिस तरह का घटनाक्रम चल रहा है, हर पल यह डर लगा रहता है कि कब क्या हो जाए।
 

कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप...

कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप...

भिलाई : रायपुर से नागपुर की ओर जा रही इंजन से लगी पहली बोगी मे आग दिखने पर चरोदा व पुरानी भिलाई स्टेशन को पार करती मालगाड़ी को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर रोक कर हाईटेशन लाईन बंद किये जाने का इंतजार किया जा रहा है लगभग 25 मिनट से फायर बिगेड की गाडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव,सीएसपी विश्वास चन्द्राकर,पुरानी भिलाई के थानाध्यक्ष निरीक्षक विनय कुमार सिंह बघेल,कोतवाली सेक्टर 06 के थानाध्यक्ष निरीक्षक एम एस शुक्ला पुलिस टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद है

लेकिन रेल्वे व क्रक्कस्न व त्रक्रक्क का अमला अभी तक स्टेशन पर नही पहुंचा है।फायर की टीम हाईटेंशन लाईन बंद किये जाने का इंतजार कर रही है मालगाड़ी के बोगी मे आग सुलग रही है बोगी से धुआ नजर आ रहा है पूरी मालगाड़ी कोयले से भरी है जो रूस्क्क जा रही है। 

नही रहे रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्य रूपानंद जी महाराज

नही रहे रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्य रूपानंद जी महाराज

रायपुर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज का निधन हो गया, उनका अंतिमसंस्कार आज शाम 4:00 बजे महादेव घाट मैं संपन्न होगा। 

RAIPUR NEWS : दिन-दहाड़े सोने-चांदी के जेवर और नकदी पैसे ले उड़े चोर....

RAIPUR NEWS : दिन-दहाड़े सोने-चांदी के जेवर और नकदी पैसे ले उड़े चोर....

रायपुर : पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी में रहने वाले गौतरिहा साहू किसान हैं। वे अपनी पत्नी पंचकुंवर के साथ बैंक गए थे। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। दोपहर दो बजे वे बैंक से लौटे। ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो पीछे के दरवाजे खुला हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया था। अंदर रखी पेटी का सामान बिखरा हुआ था।

पेटी में रखे सोने और चांदी के जेवर व 10 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
 

बड़ी खबर : दुरधा पहाड़ी में हुई मुठभेड़ 2 महिला वर्दीधारी नक्सली हुये ढेर...

बड़ी खबर : दुरधा पहाड़ी में हुई मुठभेड़ 2 महिला वर्दीधारी नक्सली हुये ढेर...

बीजापुर : जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत दुरधा पहाड़ी में आज सुबह 06 बजे हुई मुठभेड़ में 02 महिला वर्दीधारी नक्सली को डीआरजी व सीआरपीएफ के जवानों ने मार गिराया है। घटनास्थल से एक 12 बोर की बंदूक, पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। नैमेड थाना से मुठभेड़ स्थल की दूरी लगभग 15 किमी है, नक्सली इस बीहड़ क्षेत्र को सुरक्षित मानते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए, नैमेड व पेदाकोड़ेपाल से मुठभेड़ स्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दुरधा की पहाड़ी पर नक्सलियों की बैठक की मिली सूचना पर डीआरजी व सीआरपीएफ के जवान शनिवार की रात में सर्चिंग पर निकले थे। जवानों को देखते ही नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दिया, जवानों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके पर सर्चिंग करने पर दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गये, तथा घटनास्थल से एक नग 12 बोर बंदुक, पिस्टल और भारी मात्रा में में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।


बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गये महिला नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। मारे गये नक्सलियों के शव को बीजापुर लाने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।
 

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों का खर्चा वहन करेगी सरकार : मुख्यमंत्री बघेल

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों का खर्चा वहन करेगी सरकार : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है।
 

मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में  निराकरण के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न तहसीलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरणों में हो रहे विलंब को गंभीरता से लिया है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण कराने के लिए सभी संभाग आयुक्तों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी संभागीय कमिश्नरों से कहा है कि वे तहसील कार्यालयों में आने वाले राजस्व प्रकरणों के निराकरण की सतत् रूप से मानीटरिंग करें और माह में कम से कम दो तहसीलों अथवा उप तहसीलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं एवं आम जनता से अवश्य रूप से भेंट भी करें, साथ ही उन्हें भेंट के लिए तय समय और तिथि के बारे में पूर्व में अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि तहसील कार्यालय में प्रत्येक राजस्व प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिए। कोई भी प्रकरण अपंजीबद्ध न हो। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तय की गई समय-सीमा का अनिवार्य रूप पालन किया जाए, समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे संभागीय आयुक्त माह में दो बार पालन प्रतिवेदन प्राप्त करें। मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के माध्यम से प्राप्त इन पालन प्रतिवेदन का स्वयं अवलोकन करेंगे। 

पत्नी से विवाद होता देख कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पढ़े पूरी खबर

पत्नी से विवाद होता देख कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। न्यायधानी में एक बेटे ने अपनी ही पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शराब पीकर घर में झगड़ा कर रहा था। वो अपनी बहू को गालियां दे रहा था। जिसके चलते आरोपी बेटा पिता को समझाने गया था। मगर बुजुर्ग ने अपने ही बेटे पर रॉड से हमका कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर अपने पिता की हत्या की है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। छिरहा पचबहरा गांव में रहने वाले रामपुरी धुरी (64) शराब पीने का आदि था। वह हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। शनिवार दोपहर को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था और अपनी बहू से विवाद कर रहा था। इस बात की जानकारी बहू ने करीब दोपहर डेढ़ बजे अपने पति दीपक धुरी (29) को दी थी तब वह घर आ गया।

दीपक ने घर आकर पहले तो पिता को समझाना शुरू किया। मगर रामपुरी धुरी कुछ सुनने को तैयार नहीं था। वो दीपक से भी झगड़ा करने लगा। इससे बाद उसने रॉड से दीपक को मारा। जिससे दीपक घायल हो गया। इसी बात से नाराज दीपक ने पास में रखे कुल्हाड़ी को उठाया और पिता पर कई वार गिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। दीपक की मां जोर-जोर से रोने लगी। जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
 

रायपुर: थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत ईदगाह भाठा स्थित मकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत ईदगाह भाठा स्थित मकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, प्रार्थिया आशमा जिनरान ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ईदगाह भाठा मंगलू गली में रहती है। दिनांक 21.02.2022 की रात्रि प्रार्थिया अपने घर के कमरे में सायी थी इसी दौरान कुछ गिरने की आवाज आई तो उसकी नींद खुली तो देखी कि कुछ व्यक्ति कमरे में आलमारी के पास खडे़ थे जिन्हंे देख कर वह चिल्लाई एवं पकड़ने का प्रयास की तो दोनों लड़के प्रार्थिया को धक्का देकर भाग गये। प्रार्थिया अपने आलमारी को चेक की तो आलमारी के लाॅकर में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात नहीं थे। अज्ञात चोर आलमारी में रखें सोने एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गये थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 61/22 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध मंे प्रार्थिया व आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर प्रकरण में संलिप्त ईदगाह भाठा आजाद चौक निवासी आरोपी शेख जमाल, मोह0 सैफी एवं शेख जमाल को पकड़कर चोरी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. शेख जमाल पिता शेख कल्लू उम्र 24 साल निवासी ईदगाह भाठा ईमाम बाड़ा थाना आजाद चौक रायपुर।

02. मोह0 सैफी पिता मोह0 शराफत उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक रायपुर।

03. शेख जमाल पिता शेख सलीम उम्र 22 साल निवासी ईदगाह भाठा लाखेनगर चौक थाना आजाद चौक रायपुर।
 

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 05 और 06 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन केे आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य श्री श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, श्री क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार श्री अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख श्री शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंशुल त्रिपाठी, श्री गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

CG कांग्रेस का संगठन चुनाव : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद ऐलान, इस तारीख से चरणबद्ध होगा चुनाव

CG कांग्रेस का संगठन चुनाव : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद ऐलान, इस तारीख से चरणबद्ध होगा चुनाव

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शाम लगभग साढ़े पांच बजे खत्म हो गई है। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने एक बड़ा निर्णय लिया है। नेताओं ने संगठन चुनाव एक अप्रैल से शुरू कराने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक से 15 अप्रैल तक जिलों से जारी होगी प्रारम्भिक सदस्यों की सूची। 16 से 31 मई तक बीसीसी (ब्लॉक)पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इसके बाद एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटियों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। फिर 10 जुलाई से 20 अगस्त तक पीसीसी जनरल बॉडी का चुनाव होगा। और फिर होगा 21 अगस्त से 20 सितम्बर तक होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव। फिर सितम्बर-अक्टूबर महीने में एआईसीसी के कांग्रेस कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इस तरह कांग्रेस पार्टी में बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न होंगे।

 

बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा ,  5 किलो गांजा जब्त

बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा , 5 किलो गांजा जब्त

महासमुंद : सराईपाली पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चालक से 5 किलो गांजा जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने सरसींवा मार्ग पर घेराबंदी की और सराईपाली की ओर से आ रही बिना नंबर की बाइक से आ रहे युवक को रोककर पूछताछ की।

पुलिस को शक होने पर उसकी सीट की जांच की तो पांच अलग-अलग पैकेटों में पुलिस को पाच किलो कीमत 1 लाख रुपए का गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जांचवगीर वार्ड 25 निवासी प्रेम लाल कहरा और गांजा जांजगीर ले जाना बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से परिवहन में प्रयुक्त वाहन और नकद 5 किलो गांजा जब्त किया गया।

 

ट्रक का टायर फटा, बाइक चालक आए चपेट में

ट्रक का टायर फटा, बाइक चालक आए चपेट में

महासमुंद : शहर से लगे ग्राम खैरा में आज सुबह ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया और सड़क पार कर रहे राहगीर को चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक व साइकिल और ठेले को ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक बागबाहरा से ऑयल लेकर रायपुर की ओर जा रहा ट्रक ग्राम खैरा के पास पहुंचा ही था कि परिचालक साइड का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे राहगीर टिकेश्वर चंद्राकर को चपेट में लिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर, ट्रक सड़क किनारे खड़ी बाइक क्रमांक सीजी 06 डी 1499, बाइक क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 1990, बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 4704 और एक साइकिल व ठेले को ठोकर मारकर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना में सड़क किनारे पान ठेले और चाय दुकान के आसपास खड़े कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सब भयभीत हैं। वाहन मालिकों ने पुलिस से शिकायत करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग करने थाने पहुंचे।जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए टिकेश्वर चंद्राकर को लभरा स्थित सोहम हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है कि घायल हादसे के बाद से बेहोश है जिन्हें गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

छत्तीसगढ़ :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं 2022 के एडमिट कार्ड , ऐसे करे डाउनलोड

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं 2022 के एडमिट कार्ड , ऐसे करे डाउनलोड

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने होने वाली बोर्ड परीक्षा 2022 10वी और 12वी  के लिए सीजीबीएसई के एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीधे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं हॉल टिकट (CGBSE Exam Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी विषयों की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रश्न पत्र सुबह 9:05 बजे वितरित किए जाएंगे और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा. वे सुबह 9:15 बजे से सवालों के जवाब देना शुरू कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा समय सारणी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी. CGBSE कक्षा 12 की परीक्षा 2022 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

राज्य सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा किए जाने पर भी परीक्षाएं जारी रहेंगी. हालांकि,कोरोना के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। CGBSE ने कक्षा 10 और 12 के लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

 

छत्तीसगढ़ : मछली पकड़ने गए दो युवक करंट की चपेट में आए, मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़ : मछली पकड़ने गए दो युवक करंट की चपेट में आए, मौके पर हुई मौत

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित सितली नाला में मछली पकड़ने गये दो ग्रामीणो की करंट लगने से मौत हो गयी है। वही अन्य तीन ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतकों में ग्राम पतेरापाली निवासी साकू राम ध्रुव (60) और जीवराज (55) शामिल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली के पांच ग्रामीण मनरेगा कार्य से वापस आकर सितली नाला डायर्वसन मे मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे ,तभी नाले मे लगे पनडुब्बी पंप के चपेट मे जीवराज आ गया, और उसे बचाने गया साकू भी करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से गांव मे मातम पसरा है।

 

5 साल की मासूम बच्ची के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

5 साल की मासूम बच्ची के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के  दुर्ग जिले में एक 5 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल और 10 साल के दो लड़कों ने अपराध को अंजाम दिया है। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376डीबी और पास्को एक्ट की धारा 5जी के तहत मामला दर्ज किया है।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का। पीड़िता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं।

शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली खेल रही थी। तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल और लड़का था। दोनों ने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के माता पिता आए तो बच्ची ने रो रोकर पूरी घटना उन्हे बताई। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंचा। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

नाबालिगों ने अपने दो दोस्तों पर किया चाकू से हमला, चार गिरफ्तार

नाबालिगों ने अपने दो दोस्तों पर किया चाकू से हमला, चार गिरफ्तार

रायपुर ; सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ नाबालिगों ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को समता कॉलोनी गार्डन गैस गोदाम के पास की है।

यहां कुम्हारपारा निवासी नवीन महादेवा 17 वर्ष अपने दोस्त उदय चक्रवर्ती के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नवीन महादेवा की मौत हो गई है, जबकि उदय की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। राजगीत का पहला शब्द भी अरपा से शुरू होता है। इसको बचाने के लिए सभी लोगों और संस्थाओं के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। नदी के जल को शुद्व रखने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जायेगा। धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। बघेल आज यहां बिलासपुर के शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कहीं। इससे पूर्व उन्होंने बिलासपुर जिले में 353 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले 97 विकास एव निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू हुई है। यहां से अभी केवल दिन में दो-तीन स्थानों के लिए फ्लाईट सुविधा उपलब्ध है। इसके विस्तार की जरूरत है। लेकिन बगल में सेना की जमीन होने के कारण अनुमति नहीं मिल पाई है। अनुमति मिलने के बाद जरूरी सुविधाएं विकसित करके रात में भी उड़ान शुरु करने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बिलासपुर सांसद को इस में मदद करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है। न्यायधानी एवं संस्कारधानी का दर्जा इसे प्राप्त है। सबके सहयोग एवं साथ लेकर शहर को सुन्दर बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए पुराने स्कूल बंद नहीं किये जाएंगे। पुराने स्कूल भी चलते रहेंगे, जरूरत पड़ी तो कक्षाएं दो पारी में संचालित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आगामी 5 सालों में 5 लाख लोगों को नौकरी दी जायेगी। इसके लिए कार्य-योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि चालू सीजन में किसानों से 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। इससे किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। संपूर्ण भारत में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश है जो कि ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूरों को 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष मदद दे रही है। भूमिहीन परिवारों को योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे गोधन न्याय योजना की पूरे देश में चर्चा हो रही है। केन्द्र सरकार भी इसी तर्ज पर योजना चलाने पर विचार कर रही है। गौठानों में स्व-सहायता समूह की महिलाएं दीया, पेण्ट, गमला, गौकाष्ठ आदि घरेलू सामान बनाकर आमदनी अर्जित कर रही हैं। महिलाएं इन गौठानों में बिजली पैदा करने का उद्यम कर रही है।

कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, विधायक शैलेश पाण्डेय और महापौर रामशरण यादव ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने प्रतिवेदन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले तीन साल में हुए जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं भावी कार्य-योजना पर प्रकाश डाला। तीन बरस की विकास उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने आभार प्रकट किये।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, छग पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन बिलासपुर के कमिश्नर डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, एसपी पारूल माथुर सहित निगम के पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 छत्तीसगढ़ : देशी कट्टा और कारतूस चोरी करने वाले 2 कर्मचारी हुए निलंबित

छत्तीसगढ़ : देशी कट्टा और कारतूस चोरी करने वाले 2 कर्मचारी हुए निलंबित

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह ने आज रिवाल्वर और असला चोरी के मामले सँयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ दो आरोपी भृत्य रोशन कुमार ध्रुव भू-अभिलेख शाखा एवं उमेश कुमार ध्रुव को आज निलंबित कर दिया गया है।

उक्त प्रकरण में दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तारी के उपरांत 48 घंटे से अधिक कालावधि के लिए न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध रहने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) अंतर्गत गिरफ्तारी दिनांक 22 फरवरी 2022 से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

गौरतलब है कि संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के कक्ष कमांक 65 से ताला तोड़कर कक्ष में उपलब्ध संपत्ति कमांक 332/98 में रखे एक देशी कट्टा एवं 03 कारतूस तथा अन्य संपत्तियां को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 

RAIPUR NEWS : राजधानी में सिलेंडर फटा, 2 लोग घायल

RAIPUR NEWS : राजधानी में सिलेंडर फटा, 2 लोग घायल

रायपुर : राजधानी के कबीर नगर इलाके के सोंडोंगरी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 2 लोग घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से एक निजी मकान में गैस गोदाम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीयों के मुताबिक अवैध गैस गोदाम में लगभग 80 से 85 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

 

छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा: समधी मिलन कार्यक्रम में जा रहे थे, पिकअप पलटने से 4 की मौत, 24 घायल

छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा: समधी मिलन कार्यक्रम में जा रहे थे, पिकअप पलटने से 4 की मौत, 24 घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को ‌शादी के बाद संबंधी मिलन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं ‌सहित चार लोगों की मौत हुई है, जबिक 24 लोग घायल हैं। घायलों में 3 को सूरजपुर से अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर नगर पंचायत के टिकरापारा निवासी 30 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर शिवपुर में शादी के बाद संबंधी मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। प्रेमनगर के ठाकुर प्रसाद के बेटे की शादी के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित था। तेज रफ्तार पिकअप वाहन बिरंचि बाबा धाम के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे में लीलावती (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। 18 अन्य घायलों को सूरजपुर के लिए रेफर किया गया। सूरजपुर अस्पताल में देवान (42 वर्ष), मानती (35 वर्ष) और इंद्रावती (37 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में 3 को अंबिकापुर रेफर किया गया है, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई गई है।
सवारी गाड़ी के तौर पर मालवाहकों का उपयोग
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। जहां यह हादसा हुआ है वह स्थल मृतकों व घायलों के घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। हादसे के बाद टिकरापारा में मातम पसरा है। बता दें कि सरगुजा संभाग के ग्रामीण अंचल में बारात और मजदूरों को ढोने के लिए अक्सर मालवाहकों का उपयोग किया जाता है। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जानें भी जा चुकी है, बावजूद मालवाहकों का उपयोग बंद नहीं हो रहा है। यातायात अमले की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रेमनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

 

CG NEWS : पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या

CG NEWS : पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या

कोरबा : प्रार्थी राकेश कुमार गुप्ता पिता काशी प्रसाद गुप्ता निवासी ज्योति नगर कोरबा के द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का गला दबाकर हत्या कर दिया गया है । रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्र दृ 25ध् 2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक सु लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस जाँच में पाया गया कि आरोपी एवम मृतिका मूलत: बिहार के निवासी हैं । राजेन्द्र गुप्ता से मृतिका सुनीता गुप्ता का विवाह सन् 2008 में हुआ था। पिछले 07 वर्षो से मृतिका का दिमागी संतुलन खराब था जिसका उपचार बिहार में चल रहा था।


करीब 11 दिन पूर्व आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ बेहतर ईलाज के लिए अपने बड़ा साला. संतोष गुप्ता के पास ज्योति नगर दीपका में आकर अलग से किराये का मकान लेकर रह रहा था। कल रात करीब 09.00 बजे मृतिका सुनीता गुप्ता का आरोपी राजेन्द्र गुप्ता के साथ लड़ाई.झगड़ा होने लगा और आरोपी मृतिका के गला पर पैर रखकर उसका गला घोटकर हत्या कर दिया और पास ही रह रहे अपने छोटे साले राकेश गुप्ता को जाकर बताया की तुम्हारी बहन को कुछ हो गया है वह बेहोश हो गई है।

तब सभी आरोपी के घर आये तो मृतिका की बड़ी बेटी. रिया बताई की पिताजी मम्मी को पैर से गला दबा कर जान से मार दिये है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के दिमागी सन्तुलन खराब होने और रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर घटना कारित किया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम- राजेन्द्र गुप्ता पिता स्वण् छट्टू गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी. ग्राम लालापुर थाना कुदरा जिला. कैमूर ;भभूआद्ध बिहार हाल मुकाम. ज्योति नगर दीपका जिला कोरबा। मृतिका का नाम- मति सुनिता गुप्ता पति राजेन्द्र गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी. ग्राम लालापुर थाना कुदरा जिला. कैमूर, भभूआ बिहार
 

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने AICC के OBC विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा ....

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने AICC के OBC विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा ....

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को लेकर बड़ी खबर आ रही है जिन्होंने AICC के OBC विभाग के अध्यक्ष पद से आपना इस्तीफा दे दिया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

बता दें कि ताम्रध्वज साहू को साल 2018 में AICC ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए OBC विभाग का अध्यक्ष बनाया था। तब ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद थे।

ताम्रध्वज साहू एआईसीसी के कई बड़े नेताओं के बड़े ही पसंदीदा रहे हैं। लिहाजा, उनके काम और जिम्मेदाराना छवि को देखते हुए ही एआईसीसी ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी।