CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भैंसथान स्थित बंसल ट्रांसपोर्ट के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी जीतू सोना पिता नकुल सोना उम्र 27 साल निवासी बांसटाल गंजपारा थाना गंज रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 58/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

छत्तीसगढ़ : शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

छत्तीसगढ़ : शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

सूरजपुर : सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केशवनगर गौठान बाड़ी में सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घूरवा, बाड़ी के उम्मीदों को सकार करते हुए कृषकों और खासकर महिलाओं को दिखा दिया है कि यदि इच्छा शक्ति और दृढ़ता से कोई भी कार्य किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को अंजाम दिया जा सकता है। शासन की बाड़ी विकास योजना से केशव नगर में महिला समूह को हो रहा बेहतर लाभ और कृषि के क्षेत्र में मिसाल साबित हो रही है।

महिलाओं द्वारा गौठान बाड़ी के लिए चयनित 1.5 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दैनिक उपभोग के साग-भाजियों तथा फलों व फूलों की खेती कर रबी 2022 में अब तक 1 हजार 62 किलोग्राम सब्जियों का विक्रय कर 16 हजार 150 रुपए प्राप्त किये हैं। जिसमें 11 हजार रुपये का लाभ लाभ हुआ है। जिसमें 6 क्विंटल आलू, 175 किग्रा बैंगन, 50 किग्रा मटर, 120 किग्रा टमाटर व अन्य साग भाजियाँ जैसे पालक, मेथी तथा कुछ मात्रा में गाजर एवं बीन्स का विक्रय किया है एवं अभी भी प्याज, बैंगन, पपीता एवं लहसून आदि रोपित है, जिसका उत्पादन अगले एक महीने में आशातीत है।इसके अलावा मक्के की बुवाई 0.50 एकड़ क्षेत्र में अगले 3 दिनों में करने की योजना है।

समूह की महिलाओं को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव जी के निर्देशन में जिले के उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में तथा गौठान अध्यक्ष सम्बल सिंह व सरपंच  सोनामती सिंह के साथ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी आयुष मिश्रा का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

RAIPUR NEWS : राजधानी के रवि भवन से 3 दुकान संचालक गिरफ्तार , एप्पल कंपनी के नकली सामान बेच रहे थे

RAIPUR NEWS : राजधानी के रवि भवन से 3 दुकान संचालक गिरफ्तार , एप्पल कंपनी के नकली सामान बेच रहे थे

रायपुर : राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में स्थित इलेक्ट्रनिक बाजार रवि भवन में  एप्पल कंपनी के नकली सामान बेचते पुलिस ने 3 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। तीन  अलग – अलग मोबाईल दुकानों से लाखों रूपये के एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया है। इसमें एप्पल कंपनी यूएसबी केबल आडप्टर, यूएसबी लाईटनिंग केबल, एयरपोट्स, बैक कवर जब्त किया गया है। कुल 1 लाख 70 हजार रूपए का सामान जब्त किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने दुकानों पर रेड कार्रवाई की। रेड कार्यवाही के दौरान जय मोबाईल एसेसरीज दुकान में तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कंपनी का नकली उत्पाद यू.एस.बी. केबल अडप्टर 107 नग कुल कीमती 29,960 रू., यूएसबी लाईटनिंग केबल 51 नग कुल कीमती 6,630 रू., एयरपोट्स 44 नग कुल कीमती 28,600 रू. और मोबाइल का बैक कवर 275 नग कुल कीमती 30,250 रू. जुमला कीमती 95,440 रू. होना पाया गया।

इसी प्रकार के एस के आर मोबाईल एसेसरीज दुकान में जाकर तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कपंनी के नकली उत्पाद मोबाईल के बैक कवर कुल 295 नग कुल कीमती 32,450 रू. होना पाया गया।

इसी प्रकार मोबाईल पावर होलसेल मोबाईल एसेसरीज दुकान में तलाशी लेने पर दुकान में एप्पल कपंनी के नकली उत्पाद मोबाइल का बैक कवर कुल 350 नग कुल कीमती 38,500 रू एवं एयरपोट्स लाईटनिंग कनेक्टर 04 नग प्रत्येक नग कुल कीमती 4000 रू. जुमला कीमती 42,500 रू होना पाया गया। तीनों दुकानदारों के कब्जे से एप्पल कंपनी के उक्त नकली उत्पाद जुमला कीमती 1,70,390/- रूपये जप्त कर दुकान संचालकों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार दुकान संचालकों के नाम

नितेश खत्री पिता केशवलाल खत्री उम्र 31 वर्ष निवासी आनंद नगर सेक्टर 02 मकान नबंर 39 थाना तेलीबांधा रायपुर।

रितेश कुमार अंदानी पिता राजकुमार अंदानी उम्र 21 वर्ष पता गीतांजली नगर से0 03 मकान न0 53,54 थाना खम्हारडीह रायपुर

विनय कृष्णानी पिता श्री श्यामलाल कृष्णानी उम्र 35 वर्ष पता एच 43 से 02 आनंद विहार आनंद नगर थाना तेलीबांधा रायपुर। 

 छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी ट्रक , चालक और हेल्पर की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी ट्रक , चालक और हेल्पर की तलाश जारी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी है। ट्रक सहित चालक और हेल्पर पानी डूबा गए है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन के माध्यम से ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश लगतार जारी है।

चालक और हेल्पर को ढूढ़ने के लिए गोताखोरों को पानी उतारा गया है। घटना डौंडीलोहारा से दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर ग्राम जाटादाह के पास की है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों की आशंका पानी की गहराई को देखते हुए चालक और हेल्पर की मौत हो चुकी होगी। गोताखोरों की तलाश जारी है।

 

छत्तीसगढ़ :  मुख्यमंत्री 25 को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 25 को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी, लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल है।

 

 RAIPUR NEWS : विवाह समारोह में शामिल होने गये युवक पर चाकू से हमला....

RAIPUR NEWS : विवाह समारोह में शामिल होने गये युवक पर चाकू से हमला....

रायपुर : शहर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में विवाह समारोह में शामिल होने गए एक युवक पर आरोपी युवक ने चाकू से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात करीब 9 बजे बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में घायल किशन पिता रूपेश क्षत्री 22 वर्ष निवासी शांतिनगर कुंदरापारा सिविल लाईन एक विवाह समारोह में शामिल होने आया हुआ था।

इसी दौरान आरोपी राहुल पिता संतोष 20 वर्ष ने जिसका प्रार्थी किशन से पुरानी रंजिश थी के साथ विवाद कर उस पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में किशन को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि: 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।

 

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवकों को रौंदा , सरपंच समेत दो लोगों कि गई जान

छत्तीसगढ़ : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवकों को रौंदा , सरपंच समेत दो लोगों कि गई जान

रतनपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र  में एक सड़क हादसा हो गया है. यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सरपंच सहित एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिलासपुर मुख्य मार्ग के रानीगांव के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चपोरा गोवर्धन सिंह आर्मो ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार को मेरा साथी ग्राम चपोरा का सरपंच केजाराम ध्रुर्वे और रमेश सिंह परमार अपनी वाहन पर सवार होकर बिलासपुर गये हुये थे तभी रात करीबन 11.30 बजे मैं घर में था उसी समय रानीगांव से मेरे परिचित ने फोन करके बतलाया कि करीबन रात 11 बजे एक अंनियत्रित ट्रैलर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना बिलासपुर रतनपुर मुख्य मार्ग मे रानीगांव के पास की है। हादसे में केजाराम ध्रुर्वे औऱ रमेश सिंह की मृत्यु हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब गुलजार सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग रानीगांव पहुंचे और देखा तो दुर्घटना में केजाराम और रमेश सिंह परमार की मौत हो चुकी थी। वही चालक मौके से फारार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड फौजी के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो , चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में छात्र गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड फौजी के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो , चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में छात्र गिरफ्तार

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्र को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी ने सोशल मीडिया में एक 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद छात्र पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी प्रवीण साहू शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। हालांकि वीडियो कहा का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद NCRB की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 छत्तीसगढ़ : प्रदेश के नाम एक और ख़िताब , राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक और उपलब्धि

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के नाम एक और ख़िताब , राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक और उपलब्धि

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से सहज बनाने के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है। इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को डिजीटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 आवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड स्कूली बच्चों के शैक्षणिक आंकलन के लिए एनआईसी के सहयोग से विकसित एनक्लियर एप्प तथा टेली प्रेक्टिस एप्प के उपयोग लिए दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा उपयोग में लाए जा रहे उक्त दोनों एप्प के माध्यम से स्कूली बच्चों सहजता से आंकलन एवं मॉनिटरिंग की जा सकती है।

यहां यह उल्लेखीय है कि कोरोना संकटकाल के दौरान शिक्षा में नवाचार एवं डिजिटल टेक्नॉलाजी के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे देश में अपनी एक पहचान कायम की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना संकटकाल के दौरान स्कूली बच्चों को घर बैठे शिक्षा उपलब्ध कराने की तकनीक को देश ने सराहा है। पढई तुंहर दुआर को इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा विभाग को इन्डियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राज्य में एक वर्चुअल सम्मेलन में एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री. ए.के. सोमशेखर द्वारा उनकी टीम की उपस्थिति में ग्रहण किया गया। यह पूरा कार्य प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में दो आंकलन टूल एनक्लियर एवं टेली-प्रेक्टिस एप्प की शुरूआत की गई। इनमे से एक टूल एनक्लियर में बच्चों को उनके आईडी के साथ एक क्यूआरकोड कार्ड दिया जाता है, जिसका सालभर का 40 विद्यार्थियों पर व्यय मात्र 20 रूपए आता है। बच्चों को इस कार्ड को अपने पास सुरक्षित रखना होता है। एनक्लियर एप्प का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कक्षा में शिक्षकों द्वारा बहुविकल्पीय प्रश्न पूछने पर बच्चों को सही उत्तर के आधार पर कार्ड को एक विशेष दिशा में पकड़कर प्रदर्शित करना होता है। शिक्षक द्वारा अपने मोबाइल कैमरे से कक्षा में एक जगह से सभी बच्चों के कार्ड को दूर से ही स्केन कर लिया जाता है। स्केन करते ही विद्यार्थियों का अपने आप आकलन हो जाता है और प्रश्नवार, विद्यार्थीवार रिपोर्ट शिक्षक एवं विभिन्न स्तरों पर देखी जा सकती है। इसमें शिक्षकों को प्रत्येक प्रश्न के उत्तर को जांचने एवं अंक देने के झंझट से मुक्ति मिलती है।

इस तरह विद्यार्थियों के आकलन का दूसरा एप्प जिसे एनआईसी ने विकसित किया है, वह है-टेली-प्रेक्टिस। इसके माध्यम से बच्चों के साथ मौखिक क्विज का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए टेलीग्राम ग्रुप में विद्यार्थियों को जोड़कर पायथोन नामक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को वोयस मेसेज भेजकर और स्क्रीन पर चित्र एवं लिखित प्रश्न भेजा जाता है। इन प्रश्नों के मौखिक जवाब विद्यार्थियों द्वारा दिया जाता है। जिसे इस कार्यकम में एक साथ के विद्यार्थियों के उत्तरों को एक फिल्म के रूप में व्यक्तिगत विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों एवं पालकों द्वारा देखा जा सकता है। शिक्षक विद्यार्थीवार वीडियो देखकर प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के आधार पर अंक दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ बहुत से विद्यार्थियों से सवाल करते हुए उनसे एक ही समय में उतर देने का प्रावधान होने से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों का समय बचता है। शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की स्थिति की जांच करने में भी आसानी होती है और समय बचता है। इस प्रकार के आकलन के सप्रमाण होने से गलत आकलन की संभावनाओं से भी बचा जा सकता है। प्रत्येक विद्यार्थी को उनके उत्तरों के आधार पर उनका अपना वीडियो प्रश्न और उत्तर के साथ देखने का अवसर मिलता है। इन सबसे शिक्षकों का कार्य बहुत आसान हो जाता है।

दोनों एप्प को शिक्षा विभाग के लिए विकसित करने का कार्य एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी संचालक श्री सोम शेखर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया है। अवार्ड वितरण के अवसर पर छत्तीसगढ़ एनआईसी के राज्य सूचना अधिकारी डॉ. ए. के. होता, एन.आई.सी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक श्री. ए.के. सोमशेखर, सहायक संचालक समग्र शिक्षा डॉ. एम. सुधीश, वैज्ञानिक-'बीÓ, एन.आई.सी श्रीमती ललिता वर्मा उपस्थित थे।

 

TODAY CG WEATHER :  मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी, प्रदेश में आज हल्की बारिश होने के असार

TODAY CG WEATHER : मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी, प्रदेश में आज हल्की बारिश होने के असार

रायपुर : प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप भी चुभने लगी है। वही बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले गर्म और नमी युक्त दक्षिण हवा का संगम स्थल पूर्वी मध्य प्रदेश है।

इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। वही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

 

ग्रामीण की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार

ग्रामीण की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा : जिले के थाना एर्राबोर क्षेत्र अंर्तगत पोलमपल्ली के ग्राम पालामडग़ू व अरलमपल्ली के जंगल से जिला बल और सीआरपीएफ 74 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक लाख के इनामी सहित तीन नक्सलियोंं एक लाख का इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सोड़ी आयता, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष माड़वी मासा और भुमकाल मिलिशिया सदस्य हेमला लच्छू को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार तीनों नक्सली ऐर्राबोर थाना अंतर्गत 14 दिसंबर 2021 को ग्राम कोंगड़म के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल थे। थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत वर्ष-2018 में तोयागुड़ा-अरलमपल्ली के बीच स्पाईक लगाने की घटना में शामिल थे, वर्ष 2019 में मेढ़वाही मार्ग को खोदकर अवरूद्ध करना एवं पोलमपल्ली-अरलमपल्ली के बीच स्पाईक लगाने एवं अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद थाना ऐर्राबोर में कार्यवाही के उपरांत सुकमा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
 

CG NEWS : सड़क दुर्घटना में जनपद सदस्य की हुई मौत

CG NEWS : सड़क दुर्घटना में जनपद सदस्य की हुई मौत

जगदलपुर : जिले के तोकापाल ब्लाक के सिंगनपुर निवासी जनपद सदस्य धनीराम पटेल विवाह समारोह से वापसी के दौरान पोटानार चित्रधारा नाला के पास बाईक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नाले में गिरने से जनपद सदस्य की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य धनीराम पटेल अपने किसी परिचित के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था, वापसी के दौरान पोटानार चित्रधारा नाला के पास बाईक अनियंत्रित होकर पुलिया के नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिया के नीचे शव रात भर पड़ा रहा, बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना परिजनों को एवं पुलिस दिये जाने से पुलिस मौके पर पंहुचकर कार्यवाही उपरांत शव का पीएम के बाद सौंप दिया गया।
 

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए खास खबर , पहली से आठवीं तक नही लिया जाता किसी भी तरह का शुल्क

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए खास खबर , पहली से आठवीं तक नही लिया जाता किसी भी तरह का शुल्क

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान लागू होने के कारण किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से विभिन्न मद में शासन द्वारा निर्धारित राशि स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए ली जाती है।

यह फीस अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ली जा रही है, जो स्कूल संचालन की गतिविधियों में सहयोगात्मक सहयोग के रूप में है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों से शैक्षणिक शुल्क नहीं लिया जाता है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासन की विशेष योजना के तहत प्रारंभ किए गए हैं। जिससे इनमें फीस की छूट विशेष तौर पर प्रदाय की गई है।

 

छत्तीसगढ़ : हाफ बिजली बिल योजना , 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली 2145 करोड़ रुपए की छूट

छत्तीसगढ़ : हाफ बिजली बिल योजना , 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली 2145 करोड़ रुपए की छूट

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की हाफ बिजली बिल योजना प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस योजना को लागू कर ना सिर्फ महंगाई के दौर में लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई है, अपितु जनता से किया गया एक बड़ा वायदा भी पूरा किया है। छत्तीसगढ़ के हर गांव, हर शहर में लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। पहले 1 माह का जो बिजली बिल 1000 से 1200 रुपए तक आता था, वह बिल अब उतनी ही बिजली की खपत के लिए 500 से 600 रुपए तक आ रहा है। इससे लोगों के बिजली पर होने वाले खर्च में कमी आई और वे बचत राशि का उपयोग अपनी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 1 मार्च 2019 से लागू की गई हाफ बिजली बिल योजना में बिजली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि बिजली उपभोक्ताओं का कोई भी बिल लंबित ना हो, उन्होंने अपने पुराने बिजली बिल चुका दिए हों। हाफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल में 2145 करोड़ रुपए की बड़ी छूट मिली है। सस्ती बिजली से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के घर का बजट सुधरा है। इस योजना के माध्यम से जहां घरेलू बचत को प्रोत्साहन मिला है, वहीं यह भी सुनिश्चित हुआ है कि लोग अपने बिजली बिल का नियमित भुगतान करें। बिल की राशि जमा नहीं करने वाले योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।

योजना के क्रियान्वयन के लिए घरों में मीटर रीडिंग कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने में उपयोग में लाई जा रही स्पॉट बिलिंग मशीन के सॉफ्टवेयर को हाफ बिजली बिल योजना के अनुसार अपडेट किया गया है। मशीन 400 यूनिट तक बिजली की हर खपत के लिए स्वचालित रूप से 50 प्रतिशत छूट के साथ बिजली बिल जनरेट करती है। राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के अलावा एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है। लगभग 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 2 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता बढ़े हैं।

घरेलू बिजली उपभोक्ता इस योजना को लागू करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। महासमुंद के  अनिल चौधरी इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री  बघेल को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि पहले जो बिजली बिल 1000 से 1200 रुपए आता था, वह सिमट कर 500 से 700 रूपए रह गया है। महासमुंद के ही बिजली उपभोक्ता  चमन चंद्राकर बताते हैं कि उन्हें बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है, इससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिली है। रायपुर की सीनू योजना के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहती हैं कि योजना से मिली छूट से राहत मिली है। रायपुर के  राकेश साहू भी राज्य सरकार को धन्यवाद देते नहीं थकते।

 

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने एक मालगाड़ी के इंजन को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने एक मालगाड़ी के इंजन को किया आग के हवाले

दतेवाड़ा : जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंर्तगत भांसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात 09 बजे किरंदुल-विशाखापट्टनम केके रेल लाइन पर डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में पहुंचे नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र नक्सलियों ने एक मालगाड़ी के इंजन को आग के हवाले कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) के बचेली खदान से ट्रेन नंबर- केएमआइ्रएसएल- 2/जी9 एमयू लोको नंबर -33400/41553 में लौह अयस्क लेकर कोरापुट के लोको पायल एके पटेल व असिस्टेंट लोको पायल आरके कुमार निकले थे। दंतेवाड़ा जिले के भांसी रेलवे स्टेशन के पास लगभग 150 से ज्यादा नक्सली रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिए। नक्सलियों ने ट्रैक पर बैनर लगा रखे थे, चालक ने किसी आशंका में मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। जैसे ही मालगाड़ी रुकी नक्सलियों ने दोनों पायलट को बंधक बना लिया। उनसे वॉकी-टॉकी समेत मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद नक्सलियों ने लोको (इंजन) में आग लगा दी और जंगल की तरफ चले गए।

नक्सलियों ने जिस क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है, वहां नक्सली कई बार ट्रेन को डिरेल्ड कर चुके हैं। मंगलवार की रात बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम देकर पर्चे भी छोड़े हैं। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी व भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चे में नया भारत के नाम से देश के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, महिलाओं व मुसलमानों को विनाश करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने 23-24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान भी किया है।

 

छत्तीसगढ़ :  बाल विवाह कानून अपराध, इससे बचने की अपील

छत्तीसगढ़ : बाल विवाह कानून अपराध, इससे बचने की अपील

कांकेर : कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के नागरिकों को बाल विवाह न करने और न ही बाल विवाह होने देने की अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, जिसे जड़ से खत्म करना होगा। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का निर्मम उल्लंघन भी है। बाल विवाह के कारण बच्चों के पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने के अधिकार, इच्छा, स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पाने और हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से बचाव के मूलभूत अधिकारों  का हनन होता है। कम उम्र में विवाह से बालिका का शारीरिक विकास रूक जाता है तथा कम उम्र की मां के नवजात शिशुओं का वजन कम रह जाता है, साथ ही उनके सामने कुपोषण व खून की कमी की भी आशंका बनी रहती है।

बाल विवाह की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं, जिससे उनके सामने अच्छा रोजगार पाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह प्रतिबंधित है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है, उसमें सहायता करता है, बाल विवाह को बढ़ावा देता है, उसकी अनुमति देता है अथवा बाल विवाह में सम्मिलित होता है, उन्हें 2 वर्ष तक का कठोर करावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

बाल विवाह होने की सूचना ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत सचिव, ग्राम के शिक्षक, कोटवार, आंगनबाडी कार्यकर्ता जो ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य भी होते हैं, के द्वारा तत्काल पहुॅचाई जा सकती है। बाल विवाह की सूचना बाल विकास परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाईन नंबर 181 में दी जा सकती है।

 

 छत्तीसगढ़ : मक्का की खरीदी होगी 31 मई तक, जिले के पंजीकृत किसान सहकारी समितियों में बेच सकते हैं मक्का

छत्तीसगढ़ : मक्का की खरीदी होगी 31 मई तक, जिले के पंजीकृत किसान सहकारी समितियों में बेच सकते हैं मक्का

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के विकासखंड-मैनपुर एवं देवभोग के अधिकांश कृषकों द्वारा खरीफ एवं रबी में मक्का फसल का उत्पादन लगभग 19000 हेक्टेयर रकबा में लगाया जाता है। खरीफ 2021 में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1870 रूपये घोषित किया गया है, तथा राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से उर्पाजन की व्यवस्था की गई है। खरीफ 2021 में जिले के 5051 मक्का उत्पादन कृषकों द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन कराया गया, परन्तु बाजार मूल्य अधिक होने के कारण मक्का उत्पादक कृषकों द्वारा सहकारी समितियों में टोकन कटाने नही पहुंचे।

कोरोना के कारण विगत वर्ष मक्के के बाजार मूल्य में कमी आई थी तथा सहकारी समिति के माध्यम 539 कृषकों से 16546 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का उर्पाजन किया गया था। सहकारी समिति में मक्का उर्पाजन की कार्यवाही 31 मई 2022 तक चालू रहेगी। जिले के इच्छुक किसान सहकारी समिति में जाकर टोकन कटवाकर मक्का बेच सकते है। उक्त जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपसंचालक श्री संदीप भोई ने बताया कि जिले की जलवायु व मिट्टी मक्का फसल उत्पादन हेतु उपयुक्त है तथा मक्का का उत्पादन अधिक होने के कारण कृषकों द्वारा परम्परागत रूप से मक्के की खेती की जाती है।

कृषि विभाग द्वारा रबी 2021-22 में विभिन्न योजना के तहत 5352 हेक्टेयर में निःशुल्क हाईब्रिड मक्का बीज व आदान सामाग्रीयों का वितरण कर मक्का फसल उत्पादन हेतु क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान फसल की तुलना में मक्का फसल उत्पादन में लागत कम आता है। ग्रीष्मकालीन धान फसल की बाजार मूल्य 1100 से 1200 रूपये प्रति क्विंटल होती है, वही इस वर्ष मक्का उत्पादक कृषकों को 1900 से 2200 प्रति क्विंटल प्राप्त हो रही है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का लाभप्रद है।

उप संचालक कृषि  भोई ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत खरीफ 2021 से खरीफ मौसम में धान के साथ-साथ अन्य सभी कृषि एवं उद्यानिकी फसल पर 9000 रूपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। खरीफ 2020 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किये गये रकबे में यदि कृषक द्वारा धान के बदले मक्का, दलहन, तिलहन अथवा अन्य उद्यानिकी अथवा वृक्षारोपण करने पर 10000 रूपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को तीन वर्ष तक आदान सहायता राशि दी जायेगी।

खरीफ के मक्का उत्पादक कृषक राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। किसान भाई जिले की जलवायु एवं बाजार मांग को देखते हुए अधिक से अधिक मक्का फसल लगाकर अतिरिक्त लाभ अर्जित करे। बाजार मूल्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य की तुलना में कम होने की स्थिति में विभागीय कर्मचारियों व सहकारी समितियों से सम्पर्क कर 31 मई 2022 तक मक्का विक्रय कर सकते है। 

मामूली विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पर किया जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पर किया जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी के सिविल लाइन में मामूली बात को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया रेशम लहरे ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह झंडा चैक पंडरी सिविल लाईन की निवासी है। रात्रि प्रार्थिया के मोहल्ले में रहने वाले उसकी नातिन सावित्री सोनवानी एवं नाती दामाद देव कुमार सोनवानी आये। देव कुमार सोनवानी के पेट में चोट लगी थी और खून बह रहा था।

प्रार्थिया द्वारा चोट कैसे लगी पूछने पर सावित्री ने बताया कि घर में उसके पति देव कुमार सोनवानी के छोटे भाई देवराज सोनवानी जो उन्हीं के साथ घर में रहता है, ने मोबाईल फोन की बात पर उससे लडाई झगड़ा कर मेरे पुराने मोबाईल को बनाकर क्यों चला रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर रहा था। जिस पर देव कुमार सोनवानी द्वारा समझाने पर गुस्सा होकर देवराज सोनवानी ने घर के अंदर ही हत्या करने की नियत से पास रखें सब्जी काटने वाले चाकू से देव कुमार सोनवानी के पेट में मार कर प्राण घातक चोट पहुंचाया। जिस पर आरोपी देव कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 111/22 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी देव कुमार सोनवानी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उसके मोबाईल फोन को उसके बड़े भाई देव कुमार द्वारा बनवाकर उपयोग करने तथा वापस मांगने पर नहीं देने की बात से सब्जी काटने की घरेलू चाकू से वार कर हमला करना बताया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

RAIPUR NEWS : डीजे धुमाल संचालकों के लिए नया निर्देश , राजधानी में रात 10 बजे के बाद डीजे बैन, पकड़े जाने पर आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी

RAIPUR NEWS : डीजे धुमाल संचालकों के लिए नया निर्देश , राजधानी में रात 10 बजे के बाद डीजे बैन, पकड़े जाने पर आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी

रायपुर : राजधानी रायपुर की पुलिस ने सभी डीजे और धुमाल संचालकों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के बाद अब राजधनी रायपुर में रात 10:00 बजे के बाद डीजे या धुमाल बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। अगर ऐसा करते डीजे धुमाल वाले पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, उनका सेटअप जब्त किया जाएगा। इतना ही नहीं आयोजकों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

यह निर्देश रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किए हैं, इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने डीजे संचालकों के साथ एक बैठक लेकर उन्हें सारे निर्देश समझाए हैं।

इस वजह से सख्ती 

नाइट कर्फ्यू में ढील देने के बाद रात भर पार्टियां चलने लगीं। परेशान होकर लोगों ने शिकायतें पुलिस से कीं। कई जगह पर ट्रैफिक जाम की परेशानियां सामने आईं। इस वजह से प्रशासनिक तौर पर रात 10 के बाद डीजे बैन करने का फैसला लिया गया है। लोग इस मामले में अपनी शिकायत वॉट्सऐप नंबर 9479191234 पर शिकायत भेज सकते हैं। हाल ही में पुलिस ने 12 डीजे धुमाल संचालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 50 हजार से अधिक का फाइन वसूला गया है।

 

इन नियमों का करना होगा पालन

बुकिंग के पूर्व लेनी होगी अनुमति, नजदीकी थाने में देनी होगी जानकारी, बिना अनुमति के डीजे धुमाल बजाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई।गाड़ी की बॉडी के बाहर DJ धुमाल का बॉक्स निकला पाया जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई।साइलेंट जोन मैं डीजे धुमाल बजाना होगा पूर्णता प्रतिबंधित, जैसे की स्कूल, अस्पताल वाले हिस्सों को इस जोन में रखा गया है।

 

 

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति ,  युवा पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली बने उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति , युवा पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली बने उपाध्यक्ष

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्य स्तरीय पत्रकार संगठन 'छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब' के उपाध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली को नियुक्त किया गया है।

महासचिव आशीष मिश्रा ने सुधीर आज़ाद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर आज़ाद के सक्रियता और पत्रकार हित मे उनकी उन्नत सोच से सभी वाकिफ है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

सुधीर आज़ाद तम्बोली ने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अध्यक्ष व महासचिव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश में पत्रकार व पत्रकार परिवार के लिए बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता है जिसे हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के माध्यम से करने का प्रयास करेंगे इसके लिए हमें सभी पत्रकार साथियों के सहयोग की आवश्यकता है इसलिए मेरी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब पंजीयन क्रमांक 4276 से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाये ताकि हम सब मिलकर पत्रकारों व पत्रकार परिवार के लिए कुछ सार्थक कर पाएं। 

CG WEATHER : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ,  अगले आने वाले 2-3 दिनों में बारिश होने की संभावना

CG WEATHER : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , अगले आने वाले 2-3 दिनों में बारिश होने की संभावना

रायपुर : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी का एहसास होने लगा है । ठंड कम होने के बाद मौसम का बदलाव शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से मैदानी जिलों में गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर में कड़ी धूप चुभने लगी है। लेकिन 24 फरवरी के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर ने 24 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान जताया है और उत्तर छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर ने संभावना जताई है कि आज शाम से सरगुजा संभाग में काले बादल छाए रहेंगे. अगले दिन 24 फरवरी से मध्य छत्तीसगढ़ बिलासपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है. धीरे धीरे उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक अगले 2-3 दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

 उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया है. बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रायपुर स्थित लालपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से बारिश की संभावना है।


 

छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन विक्की जैन एक्टिंग की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम, जल्द इस शो में पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ आयेंगे नजर, देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन विक्की जैन एक्टिंग की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम, जल्द इस शो में पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ आयेंगे नजर, देखें विडियो

रायपुर | अंकिता लोखंडे को तो आप सब ने अभी तक टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते देखा है, लेकिन अब आप उनके हस्बैंड विक्की जैन को भी देख पाएंगे. पेशे से बिजनेसमैन विक्की भी जल्द ही कैमरे के सामने एक्टिंग करते नजर आएंगे. खुद अंकिता ने शो का प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अंकिता संग विक्की नजर आएंगे. अंकिता ने अपने हस्बैंड के डेब्यू का स्वागत किया है.

‘एक जैसे हम दो पागल टकरा गए’
अंकिता लोखंडे ने अपने हस्बैंड विक्की जैन संग एक प्रोमो शेयर किया है. अंकिता प्रोमो में बोलती नजर आ रही हैं कि ‘दोस्ती की दुनिया में अपने टाइप की मैं बिल्कुल अकेली हूं. पर किस्मत से हम एक जैसे दो पागल टकरा गए. हमारी पसंद भी एक सी है’. विक्की कहते हैं ‘मुझे रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं’ तो अंकिता कहती हैं कि ‘मुझे रोमांस करना’. विक्की कहते हैं कि ‘सोचा नहीं था कि 7 बरसों की पहचान सात फेरों में बंध जाएगी’. अंकिता कहती हैं ‘पसंद वैसे हमेशा नहीं मिलती पर हां में हां मिला लेती हूं’.

लाइट, कैमरा, एक्शन की दुनिया में स्वागत है- अंकिता
प्रोमो के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा है ‘कभी नहीं जानती थी कि आप एक्टिंग भी कर सकते हैं. बेबी लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में स्वागत है. मुझे उम्मीद है कि हम इस जर्नी को साथ में एन्जॉय करेंगे और खूबसूरत यादें बनाएंगे जो हमारे साथ सदा के लिए रहेगी. तो देखना ना भूले इस शनिवार रात 8 बजे स्मार्ट जोड़ी केवल स्टार प्लस पर’.

प्रोमो से लग रहा है कि हस्बैंड-वाइफ की पसंद-नापसंद के साथ किस तरह खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं, इसकी कहानी दिखाई जाएगी. ‘स्मार्ट जोड़ी’ के नाम से शुरू हो रहे इस टीवी शो में अंकिता के लिए तो कोई नई बात नहीं है, लाइट, कैमरा, एक्शन उनकी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन बिजनेसमैन विक्की जैन के लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि वह पहली बार कैमरा फेस कर रहे हैं. हालंकि प्रोमो में विक्की काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं. बहरहाल, कुल मिलाकर इस जोड़ी को एक साथ देखना दर्शकों के लिए मजेदार होगा.

CG NEWS : नक्सलियों ने किसान-मजदूर संगठन के हड़ताल का किया समर्थन

CG NEWS : नक्सलियों ने किसान-मजदूर संगठन के हड़ताल का किया समर्थन

बीजापुर : नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी पर्चे में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेते समय जो वादा किया गया था उन वादो को पूरा नहीं करने का विरोध एवं मजदूर कानूनों में पूंजीपति परस्त संशोधन के खिलाफ देश व्यापी मजदूरों के आव्हान पर 23-24 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए पर्चा जारी किया है।


नक्सलियों ने मजदूरों के 23-24 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल बंद को अपना समर्थन देने के साथ ही देश के सरकारी संस्थानों को जैसे रेलवे, हवाई अड्डा, बीमा कंपनी आदि पूंजीपतियों और बहुराष्ट्रीय कंपनी के बेचने का आरोप लगाया है। कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद, संयुक्त किसान मोर्चा की 06 सूत्रीय मांग को स्वीकार करने की बात भी कही गई है।
 

CG NEWS : राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचने लगे नागा साधु...

CG NEWS : राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचने लगे नागा साधु...

राजिम : राजिम माघी पुन्नी मेला में लोमश ऋषि आश्रम में विभिन्न आखाड़ों के नागा-साधु, संत आए हुए है। जिसमें सनतपुरी जुन्ना अखाड़ा बड़ा हनुमान घाट काशी मोहन कार्तिक पुरी ओकोश्वर विध्यांचल पर्वत मध्यप्रदेश सचिदानंद गिरी सिद्धीविनायक आश्रम नवागाव धमतरी दिगम्बर जनकपुरी पंचदशानाम जुना अखाड़ा से नागा साधु बाबा आश्रम मे अपनी धुनी रमाय बैठे हुए है।

उल्लेखनीय हैं कि कोविड संक्रमण के कारण इस बार साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन मेला में आने वाले सभी संतों का स्वागत किया जा रहा है। ये संत श्रद्धालुओं को राख की भभूति से तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं। काशी जूना अखाड़ा से आए सनतपुरी महाराज ने बताया कि वे 18 साल से राजिम मेला में रहे है। मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और प्रशासन का अच्छा स्नेह मिलता है। इसलिए छत्तीसगढ राज्य हमारे आशीर्वाद से समृद्धि शाली हो रहा है।  

आंगनबाड़ी सहायिका को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सुहागरात से पहले दूल्हा गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

आंगनबाड़ी सहायिका को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सुहागरात से पहले दूल्हा गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

जशपुर : मामला तपकरा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। दुल्हा बने शख्स के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बारात के साथ दुलहनियां को लेकर घर पहुंचते ही पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के बाद दूल्हा सुहागरात मनाने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वह 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा करा अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया। अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई है।


इसमें आरोप लगाया गया है कि युवती और अनिरूद्ध का पिछले 4 साल से संबंध था। वह अनिरूद्ध से प्यार करती है और उसने भी शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। शादी के दिन ही युवती ने FIR दर्ज कराई। धूमधाम से शादी की थी।