CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के नाम पर वसूली की खबर पर प्रिंसिपल ने कही ये बात.......

छत्तीसगढ़ : शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के नाम पर वसूली की खबर पर प्रिंसिपल ने कही ये बात.......

बिलासपुर | जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाजपतराय बिलासपुर के प्राचार्य के  संबंध में प्रकाशित समाचार भ्रामक है जिसमें प्राचार्य के द्वारा बच्चों के प्रवेश के नाम पर वसूली के आरोप को प्रमाणित बताया गया है, इस संबंध में गठित जांच समिति  के अभिमत अनुसार जांच अधिकारियों को पालकों से संपर्क करने पर प्रवेश हेतु रकम वसूली का कोई प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है|

छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक स्कूलों में इस दिन होेगा कहानी उत्सव का आयोजन, स्कूलों में बड़े बुजुर्गों को किया जायेगा आमंत्रित

छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक स्कूलों में इस दिन होेगा कहानी उत्सव का आयोजन, स्कूलों में बड़े बुजुर्गों को किया जायेगा आमंत्रित

रायपुर | राज्य में मूलभूत साक्षरता के विकास के लिए बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 22 फरवरी को राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में कहानी उत्सव मनाया जाएगा। कहानी सुनाने के लिए स्कूलों में बड़े-बुजुर्गाें को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्थानीय भाषा में बच्चों को कहानी सुनाएंगे। आयोजन के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से दिशा-निर्देश सभी जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को जारी कर दिए गए हैं।

कहानी सुनाना दुनिया को सबसे प्राचीन शिक्षण उपकरण है। प्राचीन काल से मौखिक परंपरा का उपयोग, ज्ञान, विश्वास, परंपराओं और इतिहास को प्रसारित करने के लिए किया जाता रहा है। कहानी सुनाना किसी की कल्पना को उसके रहने वाले परिवेश या संदर्भ के साथ जोड़ता है, वह वाचक और श्रोता के बीच सार्थक संबंध के लिए आपसी अंतर को दूर करता है। कहानी एक बहुसांस्कृतिक समाज में अनेक लोगों के दिल और दिमाग को छुने के लिए सामान्य आधार बनाता है। छोटे बच्चों को कहानियां बहुत पसंद आती है। स्थानीय बुजुर्गाें से स्थानीय भाषा में कहानी सुनाने का अवसर मिलने से उनके सुनने की दक्षता का विकास होता है। 

जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि सभी प्राथमिक स्कूलों में कहानी उत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। बड़े बुजुर्गोें द्वारा सुनाई गई कहानियों को बड़ी कक्षा के बच्चों द्वारा लिखकर संकलित किया जाए। स्कूलों में उसकी वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था रखें, ताकि उसे बाद में साझा किया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापक स्तर पर करते हुए राज्य में मूलभूत साक्षरता और गणितीय कौशल विकास अभियान में सुनने के कौशल का विकास करने की दिशा में ठोस कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए बड़े बुजुर्गाें के माध्यम से कहानी सुनाने की परंपरा को प्राथमिक स्कूलों में निरंतर जारी रखने की व्यवस्था की जाए |

एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, 11 का एमबीबीएस और 1 का डेंटल में हुआ चयन

एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, 11 का एमबीबीएस और 1 का डेंटल में हुआ चयन

रायपुर | अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त किया है। इनमें से 11 विद्यार्थी एमबीबीएस और एक विद्यार्थी का चयन बीडीएस (डेंटल) के लिए हुआ है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा के 5 विद्यार्थी पीयूषा वेक और रमशिल्ला बेक का चयन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, इंदू कोडोपी और पद्मा माडे का चयन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर, साल्वम पाले का चयन शासकीय डेंटल कॉलेज रायपुर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के दो छात्र- रघुनंदन धुर्वे का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर और दिग्विजय सिंह मसराम का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार जिला रायगढ़ के दो छात्र त्रिभुवन और पारसमणि राठिया का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसाद नगर जिला-सूरजपुर के 2 छात्र – शेषकुमार और सत्यनारायण सिंह का चयन मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जिला बस्तर के छात्र सुखराम मंडावी का चयन भी मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव हुआ है।

सबसे प्रमुख बात यह है कि चयनित विद्यार्थियों में से ज्यादातर छात्र दूरस्थ आदिवासी अंचल से संबंधित हैं। सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक परिवार से संबंधित हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलता अर्जित की है। प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जाति के विद्यार्थियों के समकक्ष लाना है। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है। यह विद्यालय कक्षा 5वीं से 12वीं तक संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में 10 कन्या, 6 बालक और 55 संयुक्त विद्यालय सहित कुल 71 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक 60 सीटर प्रति कक्षा के मान से प्रत्येक विद्यालय में 420 बच्चों को प्रवेश देने का प्रावधान है। वर्ष 2021-22 में 4 नये एकलव्य विद्यालयों के संचालन के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इनमें से रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलुंगा, सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा में आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विद्यालय संचालन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस प्रकार शिक्षा सत्र 2022-23 से प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 73 हो जाएगी।

BIG BREAKING CG : जिले के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई शिक्षक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

BIG BREAKING CG : जिले के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई शिक्षक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर है कि जिले में एक शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई है | दिनदहाड़े हुई शिक्षक के हत्या के बाद इलाके के लोग दहशत में है | जानकारी के मुताबिक घटना कुटरू थाना क्षेत्र की है | मृतक शिक्षक की शिनाख्त अनिल चिड़ियम के रूप में हुई है | कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है |

बताया जाता है कि पाताकुटरू के पास शिक्षक को मौत के घाट उतारा गया | मृतक पोटाकैबिन आवसीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ था | हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि शिक्षक की हत्या नक्सलियों ने की है या फिर आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने की नवा रायपुर के आन्दोलनकारी किसानों की 8 मे से 6 मांगे पूरी, आदेश जारी करने दिए निर्देश

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने की नवा रायपुर के आन्दोलनकारी किसानों की 8 मे से 6 मांगे पूरी, आदेश जारी करने दिए निर्देश

रायपुर | राजधानी रायपुर के बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है भूपेश सरकार ने नवा रायपुर के किसानों की मांगें पूरी कर दी है | जानकारी के अनुसार आज राजधानी में मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनौपचारिक बैठक हुई, यह बैठक नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर हुई है। मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई अनौपचारिक बैठक में अन्य मंत्री और अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में आंदोलन को खत्म कराने की चर्चा की गई। इसके पहले भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में नया रायपुर किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। किसानों की 8 में से 6 मांगों को सरकार ने मान लिया है। सभी 6 मांगों से जुड़े आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए है। निर्णयों के अनुसार जहां बसाहट वहां आवासीय पट्टा दिया जाएगा, भू-स्थापितों और भूमिहीनों को भूखंड दिया जाएगा। जिसके बाद अब सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है।

इनके आलवा देय वार्षिक के ऑडिट आपत्ति का निराकरण किया जाएगा, शिक्षित बेरोजगारों को प्राधिकरण की सेवाओं में 60% आरक्षण दिया जाएगा, गुमटी, चबूतरा-दुकान लॉटरी के माध्यम से लागत मूल्य पर दिया जाएगा। भूखंड खरीदी-बिक्री प्रतिबंध 13 गांवों से हटाया गया है। कुल 41 में 27 गांव को NOC से मुक्त किया गया है।

 

 

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला : अब इन लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य में खरीदी हेतु किया शामिल, पढ़ें पूरी खबर

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला : अब इन लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य में खरीदी हेतु किया शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है।

बड़ी खबर रायपुर : राजधानी के इस क्षेत्र में कार और जीप में हुई जबरदस्त भिडंत, तेज रफ़्तार ने ले ली 1 की जान

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत 52 से बढ़ाए गए 61 लघु वनोपजों में हर्रा बाल, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड), झाडू छिंद (घास), कोदो, कुटकी (काला), कुटकी (भूरा), रागी, अमचूर (सफेद) तथा अमचूर (भूरा) नवीन लघु वनोपज शामिल है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें हर्रा बाल 30 रूपए, महुआ फूल कच्चा (फूड ग्रेड) 10 रूपए, झाडू छिंद (घास) 15 रूपए, कोदो 30 रूपए, कुटकी (काला) 30 रूपए, कुटकी (भूरा) 30 रूपए, रागी 33.77 रूपए, अमचूर (सफेद) 120 रूपए तथा अमचूर (भूरा) 80 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी।

छत्तीसगढ़: शादी से नाबालिग बालिका को अगवाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

इस संबंध में प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य में वर्तमान में समर्थन मूल्य के अंतर्गत खरीदी की जा रही लघु वनोपजों में संग्रहण दर मालकांगनी बीज (सूखा) 100 रूपए, बायबडिंग 94 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-1-35 रूपए, कालमेघ/भूईनीम (सूखा) ग्रेड-2-31.50 रूपए, आंवला (बीज रहित) सूखा 57 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसी तरह रंगीनी लाख/छिली लाख (सूखा) 220 रूपए, रीठा फल (सूखा) 14 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, सतावर जड़ (सूखा) 107 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-1-16 रूपए, चरौटा बीज ग्रेड-2-14.50 रूपए, शहद 225 रूपए तथा नागरमोथा (सूखा) 30 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। माहुल पत्ता 15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-15 रूपए, हर्रा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-13.50 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-1-17 रूपए, बहेड़ा साबूत (सूखा) ग्रेड-2-15.30 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए तथा गिलोय (सूखा) ग्रेड-1-40 रूपए, गिलोय (सूखा) ग्रेड-2-36 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।

इसी तरह कुसुमी लाख/छिली लाख (सूखा) 300 रूपए, वन तुलसी बीज 16 रूपए, भेलवा 9.75 रूपए, शिकाकाई फल्ली (सूखा) 50 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-1-36 रूपए, इमली आटी (बीज सहित) ग्रेड-2-33 रूपए, इमली फूल (बीज रहित) 69 रूपए, इमली बीज 11 रूपए तथा महुआ फूल (सूखा) 33 रूपए, महुआ बीज 29 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। झाडू फूल (घास) 50 रूपए, कौंच बीज 21 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-1-37 रूपए, धवई फूल (सूखा) ग्रेड-2-33.50 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-1-126 रूपए, चिरौंजी गुठली ग्रेड-2-115 रूपए, करंज बीज 24 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-1-30 रूपए, बेलगुदा (सूखा) ग्रेड-2-27 रूपए तथा कुल्लू गोंद 125 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। काजू गुठली ग्रेड-1-90 रूपए, काजू गुठली ग्रेड-2-81 रूपए, साल बीज 20 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-1-23 रूपए, कुसुम बीज ग्रेड-2-20.70 रूपए, नीम बीज (सूखा) 27 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-1-42 रूपए, जामुन बीज (सूखा) ग्रेड-2-38 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।

इसके अलावा संग्रहण दर आंवला फल (कच्चा) 28 रूपए, रंगीनी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) 200 रूपए, कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) ग्रेड-1-275 रूपए, कुसुमी लाख बीहन (जीवित लाख कीट के साथ) ग्रेड-2-245 रूपए, झाडू कांटा (घास) 25 रूपए, बेलफल (कच्चा) 10 रूपए, जामुन फल (कच्चा) 23 रूपए, सवई घास 15 रूपए, पाताल कुम्हड़ा कंद (सूखा) 21 रूपए, सफेद मूसली कंद (सूखा) 650 रूपए, तीखुर कंद (कच्चा) 20 रूपए, अश्वगंधा जड़ (सूखा) 350 रूपए, कोरिया बीज (इन्द्र जौ) (सूखा) 150 रूपए, कुटज छाल (सूखा) 12 रूपए तथा पलाश फूल (सूखा) 11.50 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।

बड़ी खबर रायपुर : राजधानी के इस क्षेत्र में कार और जीप में हुई जबरदस्त भिडंत, तेज रफ़्तार ने ले ली 1 की जान

बड़ी खबर रायपुर : राजधानी के इस क्षेत्र में कार और जीप में हुई जबरदस्त भिडंत, तेज रफ़्तार ने ले ली 1 की जान

रायपुर | राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातापारा के पास सड़क हादसा हो गया है | जानकारी के अनुसार महिंद्रा जीप और ब्रेजा कार में भिड़ंत हुई है | बताया जा रहा है कि जीप सवार 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है वहीँ 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

जानकारी के मुताबिक पंडरी लोधिपारा इलाके के 6 युवक अंगार मोती गंगरेल बांध डेम घूमने जा रहे थे | इस दौरान अभनपुर के सातापारा में यह हादसा हो गया| भीषण भिड़ंत में शंकर उर्फ तुलसी उम्र 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई | साथ ही 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है | सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अभनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है |

अभनपुर थाना एसआई मनीष वाजपाई ने बताया कि धमतरी की ओर से आ रही ओपन जीप और ब्रीजा कार आपस मे भीड़ गए, जिसमें 1 युवक की मौत हो गई है | अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है |

बड़ी खबर: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर ही 3 लोगों की मौत

बड़ी खबर: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर ही 3 लोगों की मौत

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में एनएच 30 में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक 13 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है, घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 की टीम और बस्तर पुलिस भी मौके पर पहुँची है।
हादसे की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी सुरित सारथी ने बताया कि नेगानार निवासी मोहन कश्यप, उसका रिश्तेदार गोरडू कश्यप व उसका 13 वर्षीय पुत्र लकीराम जो रामपाल के मुर्गा फार्म में काम से गये थे, काम खत्म करने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे कि अचानक नेगानार चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसके वाहन को रौद दिया, जिससे गोरडू व उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई7घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया, वही 3 लोगों की मौत से गाँव में मातम छा गया है।
 

बड़ा हादसा: 14 वर्षीय नाबालिग चला रहा था कार, अनियंत्रित होकर पलटी

बड़ा हादसा: 14 वर्षीय नाबालिग चला रहा था कार, अनियंत्रित होकर पलटी

बिलासपुर, शहर के स्वदेशी प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बोलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय कार में कुल 4 लोगों के बैठने की जानकारी मिल रही है। जिसमें किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। भीड़ में ऐसा कहा जा रहा है कि गाड़ी में सवार कोई 14 वर्षीय लड़का गाड़ी चला रहा था। उसे उससे गाड़ी सम्हली नहीं और अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 12 बजे के आसपास हुई है फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुच गई है। 

बड़ी खबर: डीआरजी की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी हुआ ढेर

बड़ी खबर: डीआरजी की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी हुआ ढेर

दंतेवाड़ा, बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और डी आर जी को बड़ी सफलता मिली हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार शाम को मिली आसूचना के आधार पर बुरगुम क्षेत्र में माओवादियों के गतिविधियों और उनकी हलचल की जानकारी मिली, जिसके बाद एस पी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस और डी आर जी का संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में सर्चिंग के दौरान फोर्स और माओवादियों कि बीच मुठभेड़ शुरू हो गई , इस मुठभेड़ में माओवादी खुद को कमज़ोर पड़ता देख जंगल का सहारा लेकर फरार हो गए। माओवादियों के फरार होने के बाद जब जवानों ने एरिया कि सर्चिंग की तो वहा मलांगेर एरिया कमिटी का सदस्य उर्फ मिलिशिया कमांड इंचार्ज का शव बरामद हुआ , जिसकी पहचान अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के रूप में हुई, जो बुरुगुम क्षेत्र का इंचार्ज था। इस मारे गए माओवादी पर कई अपराध दर्ज थे और सरकार द्वारा 5 लाख का और एसपी दंतेवाड़ा की तरफ से 10 हजार का इनाम घोषित था।
माओवादी के शव के साथ एक 5 किलो का टिफिन बम, एक पिस्तौल , काली वर्दी आदि समान भी बरामद हुआ।

 

रायपुर के VIP रोड स्थित आलिशान बंगले पर चला एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम का बुलडोज़र, जाने क्या है मामला

रायपुर के VIP रोड स्थित आलिशान बंगले पर चला एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम का बुलडोज़र, जाने क्या है मामला

रायपुर । राजधानी रायपुर में नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों ने अपनी धौंस दिखते हुए अवैध निर्माण करवा लिया। कई कॉलोनी तैयार हो गईं, तो कई बिल्डिंग तन गई। लेकिन अब प्रशासन ने ऐसे अवैध निर्माण पर सख्ती शुरू कर दी है। अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर प्रशासन ने उन्हें नेस्तोनाबूत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला आज, रविवार को सामने आया है, जिसमे नियमों को ताक पर रखकर बनाये गए आलिशान बंगले पर एनआरडीए और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की, और उसे तोड़ना शुरू कर दिया है।
यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बनरसी का है, जहां बिना अनुमति के आलिशान बंगला खड़ा कर दिया गया था। यह बंगला राजधानी के पत्रकार सुनील नामदेव का बताया जा रहा है। आज सुबह एनआरडी और राजस्व विभाग के टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से पहले बंगले को खाली करवा दिया गया था।
दरअसल जिस भूमि पर यह निर्माण किया गया था, वह भूमि कृषि भूमि है और एनआरडीए के मास्टर प्लान के अंतर्गत है। बिना अनुमति इस भूमि पर हुए निर्माण पर कार्रवाई जारी है, और मौके पर एसडीएम देवेंद्र पटेल, एनआरडीए तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद है। यह पूरी कार्रवाई सीईओ ऐयाज तम्बोली के दिशा निर्देश पर हो रही है।
 

CG मौसम अलर्ट: इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, जाने बाकी प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

CG मौसम अलर्ट: इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, जाने बाकी प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा बदलने से आसमान में फिर बादल छा गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से पश्चिम हवा और बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त गरम हवा दक्षिण से आ रही है। हवा का संगम क्षेत्र छत्तीसगढ़ बनने की वजह से मौसम में बदलाव आया है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। 20 फरवरी को अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त गरम हवा दक्षिण से आने के कारण हवा का संगम क्षेत्र छत्तीसगढ़ में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
 

छत्तीसगढ़: शादी से नाबालिग बालिका को अगवाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

छत्तीसगढ़: शादी से नाबालिग बालिका को अगवाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला जिले के बगीचा थाना अंतर्गत पंडरापाठ क्षेत्र की है। नाबालिग यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहां से पांच युवक उसे उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। बालिका ने भागने की कीशिश की तो युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी की रात आदिवासी पृष्ठभूमि की 14 वर्षीय बालिका गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब 9.30 बजे वह शादी समारोह से बाहर निकली तो वहां मौजूद पांच युवक उसे बलपूर्वक उठाकर गवासी जंगल में ले गए। बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन शादी समारोह में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर के कारण कोई आवाज नहीं सुन पाया। युवकों ने जंगल में बालिका के साथ गैंगरेप किया।
किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी तो वह एक गड्ढे में गिर गई। आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और उसकी बहुत ज्यादा पिटाई कर दी। मारपीट के चलते उसके नाक-मुंह से खून निकलने लगा। वह किसी तरह वह घर पहुंची। देर रात उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है शेष आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पीड़िता और आरोपी एक ही क्षेत्र के हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जशपुर एसपी अग्रवाल भी आज घटना क्षेत्र में पहुंचेंगे।
 

 छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस सत्र में होगी सवालों की बौछार, बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस सत्र में होगी सवालों की बौछार, बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13वां सत्र का 7 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्र के लिए विधायकों ने सरकार से जानकारी के लिए सवालों की बौछार लगा दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 12 सौ सवाल लगाए हैं। सत्र के दौरान 11 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है।
आपको बता दे राज्यपाल अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठक होंगी। अब तक कुल 12 सौ सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 537 तारांकित, 494 अतारंकित सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, वहीं 89 तारांकित और 80 अतारांकित सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं।
 

CG NEWS : मां-बेटे की हत्या मामले में पति की तलाश के लिए पुलिस ने गठित की टीम

CG NEWS : मां-बेटे की हत्या मामले में पति की तलाश के लिए पुलिस ने गठित की टीम

जगदलपुर : थाना कोतवाली अंर्तगत लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में मां-बेटे के शव मिलने के मामले में अब पुलिस उस लेटर के आधार पर जांच कर रही है जो कमरे से बरामद हुआ था। इस पत्र में मृतिका के पति अमिताभ राय की रायटिंग में लिखा हुआ कि इस पाप का भागीदार मैं स्वयं हूं, मैने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया है। अब मैं भी पुलिस को मृत अवस्था में मिलूंगा। इस पत्र की फारेसिक जांच व हेंडराइटिंग की जांच के बाद पत्र अमिताभ राय के हाथों से लिखे होने की की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में अमिताभ राय की फोटो भेजकर पता तलाश कर रही है। इसके अलावा किसी भी स्थान में संदेह के आधार पर मृत शरीर की भी तलाश कर रही है। साथ ही उनके कॉल डिटेल व अन्य संसाधनों की भी पड़ताल कर रही है।


बरामद पत्र के आधार पर ही पुलिस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस की पहली प्राथमिकता अमिताभ को तलाशना है और इस काम में कोतवाली पुलिस, बाहरी क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की टीम लगी हुई है। बस्तर एसपी जितेंद्र मीणा भी आज कॉलोनी पहुंचे और अपनी टीम के साथ फ्लैट का मुआयना किया। साथ ही कॉलोनी के लोगों से बातचीत भी की। पुलिस अब तक अमिताभ राय का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने मृतक मां-बेटे के शव का पीएम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

ACCIDENT NEWS : ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, मासूम की मौत

ACCIDENT NEWS : ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, मासूम की मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ़्तार ट्रक ने एक मासूम की जान ले ली है। स्कूल से माँ के साथ घर जा रहा  मासूम को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।

हादसे के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर 13 वर्षीय छात्र विपुल सोनी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही मीनाक्षी सोनी का इलाज जारी है। सड़क हादसे की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को जप्त कर लिया गया, आगे की कार्यवाही कर रहे है। 

Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,वाहन चालक मौके से फरार

Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,वाहन चालक मौके से फरार

जांजगीर : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। युवक बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित उस ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक चक्काजाम किया।

हादसा अकलतरा के आजाद नगर में रहने वाला नितेन्द्र सिंह राणा 28 वर्ष अकलतरा नगर पालिका में ही प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को 11 बजे वह कहीं से वापस अपने घर लौट रहा था। वो अभी यहां अकलतरा-शिवरीनारायण रोड जनपद कार्यालय के पास पहुंचा था कि सामने अकलतरा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर वहां से भाग निकला। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर, घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई थी।

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। मगर लोग नहीं माने, वे पनी मांगों को लेकर अड़े रहे। बाद में जब जांजगीर एसडीएम नंदनी साहू मौके पर गईं और उन्होंने लोगों को समझाया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। एसडीएम ने लोगों को ट्रेलर मालिक से उचित मुआवजा दिलाने और नितेन्द्र की मां को नगर पालिका में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है।

RAIPUR NEWS : अखबार गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का माल जलकर खाक

RAIPUR NEWS : अखबार गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का माल जलकर खाक

रायपुर : रायपुर के शारदा चौक इलाके में एक प्रेस बिल्डिंग में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई है। अखबार के गोदाम में लगी इस आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि रेस्क्यू टीम ने अंदेशा जताया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई होगी।

गोदाम में रखे पेपर रोल में अचानक आग लगने की वजह से लपटें उठीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, घटना कैसे हुई इस मामले की जांच की जा रही है। अचानक भड़क उठी आग की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। जब घटना हुई गोदाम के आसपास कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। पास ही मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली कुछ देर तक काटी गई। आग बुझने के बाद बिजली की सप्लाई शुरू की गई।

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात पुरुष की लाश, जाच में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात पुरुष की लाश, जाच में जुटी पुलिस

महासमुंद : बेलसोंडा रेलवे ट्रैक पर अज्ञात पुरुष की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। मृतक के संबंध में पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस पहचान में जुटी है। रेलवे स्टेशन बेलसोंडा के कर्मचारी टीकाराम निषाद ने पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार रात 10 बजे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है।

 

RAIPUR NEWS : पानी टँकी में मिला महिला का शव , जांच में जुटी पुलिस

RAIPUR NEWS : पानी टँकी में मिला महिला का शव , जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को सूने में फेंककर हत्यारे भाग गए है। शुक्रवार की सुबह कुंती बाई साहू उम्र 55 वर्ष का शव पानी टँकी में मिला था।

मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी। वह राइस मिल में हमाली का काम करती थी। आरोपियों ने महिला का गमछे से गला घोटा है। वही हत्या के बाद गले मे ही गमछा छोड़कर भाग गए है। घटना की सूचना के बाद तिल्दा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया कर आगे की जांच में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ : दादा ने लगाई फ़ासी, पोते की जाने वाली थी बारात, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : दादा ने लगाई फ़ासी, पोते की जाने वाली थी बारात, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी की खुशिया मातम में बदल गई। यहाँ पोते की जिस दिन बारात जाने वाली थी उसी दिन दादा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के खैरवाही गांव का है। मृतक दादा का नाम चैतराम बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि घर वाले हल्दी की रस्म के बाद बारात निकालने की तैयारी कर रहे थे। सब तैयारी करने में लगे थे की उसी दौरान दादा ने इस वारदात को अंजाम दिया। पोते की बारात जाने से पहले दादा 70 साल के चैतराम ने घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,  1 घंटे तक चली मुठभेड़ में भाग खड़े हुए नक्सली

छत्तीसगढ़ : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 घंटे तक चली मुठभेड़ में भाग खड़े हुए नक्सली

कांकेर : जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी इलाके में बीती रात नक्सलियों ने घात लगाकर सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में लगभग 01 घंटे तक हुई गोलीबारी में जवानों के जवाबी कार्यवाही से नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देखकर भाग खड़े हुए।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जवानों ने नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

 CG BREAKING NEWS : भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय , देखे सूची

CG BREAKING NEWS : भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय , देखे सूची

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिये गये।

1. तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 का विधानसभा में उपस्थापन के संबंध में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया।

2. बजट अनुमान वर्ष 2022-23 का विधानसभा में उपस्थापन के लिये छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन

किया गया ।

3. छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया।

4. संचालनालय आयुष के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की भर्ती किये जाने हेतु भर्ती परिणाम की वैधता एक वर्ष के लिये बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया।

5. राज्य के 6536 स्थानों पर जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल परिसर में स्थित हैं वहां 05 से 06 वर्ष के बच्चों के लिये बालवाड़ी प्रारंभ किये जाने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के 5-6 वर्ष के आयु समूह के 3, 23, 624 विद्यार्थियों में से 68,054 विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लाभान्वित होंगे।

6. छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा आवंटित अविकसित / लैंड बैंक की भूमि फ्री होल्ड किये जाने पर दरों के निर्धारण के संबंध नियमावली की कंडिका में समावेश हेतु संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया ।

7. छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 में संशोधन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत बीज एवं कृषि विकास निगम को कृषि विभाग तथा समान प्रकृति के अन्य विभागों के लिये आवश्यक वस्तुओं के दर निर्धारण हेतु अधिकृत किया गया ।

8. राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत मेसर्स व्हीटेक प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक उत्पाद उद्योग तथा मेसर्स एसबीटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल उद्योग की स्थापना के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज निर्धारण के लिये प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया ।

9. राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के (कनिष्ठ श्रेणी) वेतनमान से वरिष्ठ श्रेणी (संयुक्त कलेक्टर) वेतनमान में पदोन्नत करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

10. छत्तीसगढ़ भूराजस्व संहिता 1959 में (संशोधन) विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया। जिसके अंतर्गत भू सर्वेक्षण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने, सर्वेक्षण के उपरांत धारणाधिकार के सुगम निर्धारण करने, भूमि अभिलेखों के निर्माण एवं संधारण, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे डिजिटल प्रक्रियाओं को विधिक रूप देने, औद्योगिक नीति 2019-24 अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्रों, पार्कों के संनिर्माण को प्रोत्साहित करने, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के उद्देश्यों की पूर्ति तथा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के गैर जरूरी उपबंधों को विलोपित कर प्रासंगिक प्रावधानों को नियमित करना शामिल है।

11. नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि आवंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूस्वामी हक प्रदान करने के नवीन प्रावधानों का अनुमोदन किया गया।

12. वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के 10 आकांक्षी जिलों ( कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा) एवं 02 हाई बर्डन जिले (कबीरधाम एवं रायगढ़) में मार्च 2022 से राज्य योजना के राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाईड चावल वितरित करने का निर्णय लिया गया। राईस फोर्टिफिकेशन की शत-प्रतिशत राशि (39.59 करोड़ ) राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी।

13. खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जूट कमिश्नर द्वारा जूट बैग की कम आपूर्तिकृत सीमा तक केंद्रीय पूल में धान उपार्जन के लिये नये एचडीपीई/ पीपी बारदाना की उपयोगिता शुल्क भारत सरकार से प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उपयोग में लाये गये एचडीपीई/पीपी बारदाना मार्कफेड की संपत्ती होगी। इस एक भरती बारदाना का उपयोग खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किया जाये।

14. मंत्रीपरिषद द्वारा बजट सत्र हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया ।

15. छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क नियम 1949 के नियम के तहत प्रत्येक फैक्ट्री द्वारा प्रारूप एच एवं प्रारूप जे के वार्षिक विवरण प्रस्तुत करने की बाध्यता को समाप्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 सड़क हादसा : कार की ठोकर से युवक की मौत, मामले की जाच में जुटी पुलिस

सड़क हादसा : कार की ठोकर से युवक की मौत, मामले की जाच में जुटी पुलिस

महासमुंद : कार की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम साढ़े छह बजे वार्ड 3 शांति नगर निवासी बलराम ठाकुर (25)अपनी नई मोटर साइकिल से कोमाखान से बागबाहरा आ रहा था। उसी समय बागबाहरा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 06 जीआर 9777 के चालक ने मोटर साइकिल को सामने से ठोकर मार दिया।

जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई, उन्हें ईलाज हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

 

छत्तीसगढ़ : सेल्फी लेने के चक्कर में एक मजदूर मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोप-वे से गिरा.....

छत्तीसगढ़ : सेल्फी लेने के चक्कर में एक मजदूर मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोप-वे से गिरा.....

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोप-वे में गुरुवार को फिर हादसा हो गया। सेल्फी लेने के चक्कर में एक मजदूर पहाड़ी से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही मंदिर प्रबंधन ने उसे अस्पताल भिजवा दिया। वहां उसकी हालत गंभीर देख राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस दौरान रोप-वे में कार्यरत एक मजदूर बधियाटोला निवासी नितेश भी वहां काम रहा था। बताया जा रहा है कि ऊपर मंदिर स्थित टर्मिनल के प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान अचानक से पहाड़ी से नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि वह वहीं अटक गया, इसके चलते उसकी जान बच गई।हादसे के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया गए।इससे पहले भी मंदिर के रोप-वे पर हादसे होते रहे हैं।