रायपुर : अवैध शराब की बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 33 पौव्वा देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक उरला पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति दाऊ बाडा अछोली ग्रेवेटी रोड तालाब किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करने जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर तालाब के पास अवैध शराब बेचते पाए जाने पर घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम एक ने जितेन्द्र वर्मा पिता इन्द्र कुमार वर्मा उम्र 31 साल निवासी अछोली गौरा चौरा के पास थाना उरला रायपुर एव दूसरे ने अपना नाम छन्नूराम निषाद पिता सेवाराम निषाद उम्र 30 साल टांटीबंध भाटापारा गायत्री मंदिर के पास थाना आमानाका रायपुर का रहने वाला बताए किन्तु पुलिस को देखकर भागने का असफ ल प्रयास करने का कारण पूछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दिये हिकमत अमली से पूछताछ करने पर मंदिर के पीछे एक चाँवल के प्लास्टिक बोरी मे अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला शराब बिक्री करने के लिए रखना अपना जुर्म स्वीकार आरोपियों के कब्जे से एक बोरी में रखी गई 33 पौव्वा देसी शराब कीमत 3630 रुपये को जब्त की है।
रायपुर : साइकिल से जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर राजिम निवासी होमेन्द्र सिन्हा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का बड़ा भाई अशोक सिन्हा 28 वर्ष पिता बनवाली सिन्हा साइकिल से अपने दोस्त को देखने अस्पताल गया था। मंगलवार को देररात उसकी सड़क हादसे में मैडम चौक नवापारा में मौत हो गई।
मौके पर जाकर देखने पर किसी अज्ञात वाहन से उसका सिर कुचल गया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि माफ़ियाओं, ट्रांसपोर्टर्स और पुलिस की साँठगाँठ से अब ऑक्शन के कोयला की तस्करी कर भारी हेराफेरी और रोजाना लाखो रुपए (प्रति ट्रक) से अधिक मूल्य का कोयला चोरी करके पार किए जाने के खुलासे के बाद प्रदेश सरकार का भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र बेनक़ाब हो गया है। श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस इस ओर से जिस तरह आँखें मूंदकर इस अवैध कृत्य को अनदेखा कर रही है, उससे यह यह साफ़ साबित हो रहा है कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में ये सब अवैध काम चल रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरगुजा ज़िले की महान-3 कोल माइंस में ऑक्शन का कोयला माफ़ियाओं द्वारा ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलीभगत कर उसे पहले कोल डिपो ले जा रहे हैं और फिर घटिया कोयला लोड कर उसे संबंधित कम्पनियों को भेज रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने हैरत जताई कि इस काम में जिन ट्रकों का इस्तेमाल हो रहा है, उस ट्रक, उसके डाला और चेसिस का नंबर एकदम अलग और अलग-अलग राज्यों का होता है, परंतु बावज़ूद इसके पुलिस राजनीतिक दबाव में ऐसे ट्रकों को छोड़कर ख़ुद इस गोरखधंधे में संलिप्त प्रतीत हो रही है। इसके अलावा उक्त माइंस से प्रतिदिन 50 ट्रक कोयला लोड होता है और इस मान से रोजाना 25 से 50 लाख रुपए मूल्य का कोयला चोरी से पार हो रहा है। माह में इस तरीक़े से लगभग न्यूनतम 7.5 करोड़ रुपए का कोयला पार किया जा रहा है।
श्रीवास्तव ने सवाल किया कि हर माह इस माइंस से साढ़े सात करोड़ रुपए का कोयला चोरी से पार हो रहा है, तो प्रदेश सरकार यह साफ़ करे कि इस चोरी में उसका कितना हिस्सा है? दिल्ली कितना भेज रही है? छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को इसमें कितना हिस्सा मिल रहा है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि देश-प्रदेश में एक ओर उद्योगों में कोयला संकट का शोर मचाया जा रहा है, वहीं कोयले की तस्करी, चोरी और दलाली का शर्मनाक खेल चल रहा है।
प्रदेश में ऐसा अब कोई काम नहीं बचा है, जिसे इस निकम्मी प्रदेश सरकार ने माफ़ियाओं के हवाले न किया हो। इस काम में 25 रुपए प्रति क्विंटल बतौर कमीशन कांग्रेस के खाते में जाना यह साबित करता है कि कांग्रेस और भूपेश-सरकार पूरी तरह माफ़ियाओं के साथ खड़ी है। श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को माफ़ियाओं के हाथों बेचकर या माफ़ियाओं के हवाले करके कहीं भागने की फ़िराक़ में है? आख़िर प्रदेश सरकार अपने ही प्रदेश के लोगों के साथ गद्दारी करने पर आमादा क्यों नज़र आ रही है?
भिलाई : भिलाई में 57 साल के एक टीचर ने 15 साल की छात्रा से अश्लील हरकतें की। आरोपी टीचर ने व्हॉट्सऐप पर मैसेज कर पहले छात्रा को जल्दी ट्यूशन क्लास आने के लिए कहा। जब वह पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया और अभद्रता करने लगा। इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं पहुंच गए तो आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भागने की फिराक में था। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, एमआईजी कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह (57) घर में ही ट्यूशन क्लासेज का संचालन करता है। उसने क्लास में पढऩे वाली 15 साल की लड़की को व्हॉट्सऐप पर सोमवार को मैसेज किया और पढ़ाई को लेकर बात करने के लिए जल्दी आने को कहा। इस पर छात्रा शाम को ट्यूशन क्लास पहुंच गई। आरोप है कि ट्यूशन टीचर कमलजीत ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए तो आरोपी ने छात्रा को डरा-धमका कर छोड़ दिया।
इसके बाद छात्रा ने अपनी सहेली को इसके बारे में बताया और फिर हिम्मत कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर एफआरआई दर्ज कराई। इस बीच घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो वह आक्रोशित हो गए। खुद ही आरोपी और उसके परिजनों से बदला लेना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया। पुलिस ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग चुका था। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। इस बीच मंगलवार को उसके मोहल्ले में ही छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में पहुंच गए और घेराबंदी कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
धमतरी : वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजिम पुन्नी मेला के दौरान मेला क्षेत्र के आसपास की देशी, विदेशी मदिरा दुकान को 16 फरवरी से एक मार्च तक कुल 14 दिन तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके परिपालन में कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने धमतरी जिले की मगरलोड स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 16 फरवरी से एक मार्च तक, कुल 14 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
रायपुर : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त गर्म हवा के प्रभाव से ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा।
हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड कम हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढऩे लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 05.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसा ही रहने वाला है।
रायपुर। अभनपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई। वही हादसे में 6 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक भिलाई के सुभाष नगर की निवासी है। कार में सवार होकर सभी लोग राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे थे। अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची अभनपुर थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राष्ट्र निर्माण की दिशा में किये जा रहे कार्यों में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, कई असफलताएं भी आएंगी, परन्तु जीवन में असफलता भी सफलता के रास्ते में एक सीढ़ी की तरह है। उक्त बातें राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में जे.सी.आई रायपुर के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीस ऑफ सुपर चैप्टर 2022 के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान कही। राज्यपाल सुश्री उइके ने जे.सी.आई. के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जे.सी.आई. राज्य में लोगों को जागरूक करने एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। यह संगठन युवाओं के लिए भी कार्य करता है जो निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वे बेहतर कल का निर्माण कर सकें। जे.सी.आई. संस्था द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने प्राध्यापक से राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बतौर प्राध्यापक उन्होंने किस तरह संसाधनों के अभाव में भी शिक्षण कार्य किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कार्य करने का अनुभव उनके जीवन का स्मरणीय समय रहा।
व्यक्तित्व विकास पर बात करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि लोग बड़ी-बड़ी डिग्रियां ले लेते हैं, अच्छे नंबरों से पास हो जाते हैं, परन्तु व्यक्तित्व विकास न होने से उनका आचार-विचार और संस्कार प्रभावपूर्ण नहीं होता। जेसिस द्वारा व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे कार्य युवाओं के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जेसीस यह भी प्रयास करें कि ग्रामीण अंचलों में लोगों का किस तरह से विकास किया जाए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे पाएं। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि समाज सेवा की भावना बाध्यकारी नहीं अपितु स्वस्फूर्त और अंतर्मन से जागृत होनी चाहिए। इस अवसर पर जेसीस छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल से सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का परिचय कराया। श्री अग्रवाल ने जेसीस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल सुश्री उइके को बैज, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी श्री राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के तहत राजिम माघी पुन्नी मेले को उसके प्राचीन मूल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते है। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को दी हैं।
दुर्ग : अहिवारा की एक विधवा महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष मकान वापस दिलाने का आवेदन दिया। महिला का कहना था कि मकान के स्वामित्व के निर्धारण के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। जब मुझे अपने माँ की बीमारी का समाचार मिला तो मैं उनसे मिलने चली गई। वापस आने पर मैंने पाया कि मकान पर क्लेम करने वाले एक व्यक्ति ने ताला तोड़कर घर में कब्जा कर लिया है। महिला का आरोप है कि इस व्यक्ति ने कूटरचना कर मकान अपने नाम से कराया है जिसका केस चल रहा है।
कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर जनदर्शन में एक आवेदन जिले के एक स्कूल प्रबंधन के संबंध में पालक संघ का भी आया। पालक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपे अपने आवेदन में कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानकों के अलावा अतिरिक्त राशि फीस के रूप में वसूली जा रही है। इसकी जांच करा प्रबंधन पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। समोदा निवासी एक ग्रामीण ने जनदर्शन में अपनी जमीन में पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण कराये जाने की शिकायत रखी।
कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये। एकता परिसर मालवीय नगर की एक महिला ने बताया कि उन्होंने बैंक से किसी भी तरह का शापिंग कार्ड इशू करने आवेदन नहीं दिया था। फिर भी उनके खाते से 28 जनवरी को 68 हजार 880 रुपए निकाल लिये गये। जब बैंक में पता किया तो बताया गया कि उनकी यह राशि उनके शापिंग कार्ड का क्लोन बनाकर निकाली गई है। महिला का कहना है कि खाते से राशि निकालने का संदेश भी उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रबंधन की लापरवाही है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने खाते से आहरित राशि वापस दिलाने का निवेदन भी किया है।
कलेक्टर ने उन्हें बताया कि साइबर क्राइम के संबंध में बैंकर्स को भी निर्देशित किया गया है कि समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान करें। जनदर्शन में एक पिता ने कैंसर से जूझती अपनी बिटिया के इलाज के लिए भी निवेदन किया। उनकी बिटिया का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। जनदर्शन में अतिक्रमण से संबंधी आवेदन भी आये। कलेक्टर ने इन सभी आवेदनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
दुर्ग : भिलाई के वैशाली नगर में कोचिंग टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआइजी-127 में संचालित एक ट्यूशन क्लासेस में शिक्षक ने 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 57 साल है, जिसका नाम कमलजीत छाबड़ा है। इस पर पहले से भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज थे। दुष्कर्म के बाद घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने यह बात सिख समाज के लोगों को बताई और उसके बाद पूरा समाज एकत्रित होकर वैशाली नगर थाने का घेराव करने पहुंचे। तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। वैशाली नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा उस आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि छात्रा को सुबह ही आरोपी टीचर ने अपने घर बुला लिया था। ट्यूशन के बहाने उसे छेड़छाड़ की और उसका दुष्कर्म किया।
रायपुर : राजधानी रायपुर में देशी कट्टा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत बड़ा अशोक नगर स्थित बाजार के पास एक्टिवा वाहन में सवार 02 लड़के अपने हाथ में कट्टा रखकर लहरा रहे है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी गुढियारी को आरोपियों को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
सायबर सेल एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं लड़कों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में लड़कों ने अपना नाम रोहित उके उर्फ छोटा भाऊ एवं सतीश यादव उर्फ सियाराम निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग कट्टा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग कट्टा एवं एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 64/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. रोहित उके उर्फ छोटा भाऊ पिता राजकुमार उके उम्र 22 साल निवासी प्रेमनगर पूजा किराना स्टोर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02. सतीश यादव उर्फ सियाराम पिता स्व0 तुलाराम यादव उम्र 22 साल निवासी केनरा बैंक के पीछे विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
कार्यवाही में सायबर सेल से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपा सिंधु पटेल, मोह0 सुल्तान, आर. आशीष राजूपत, दिलीप जांगडे, राजिक खान तथा थाना गुढ़ियारी से सउनि. घनश्याम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के राजिम जिले में माघी पुन्नी मेला प्रारंभ होने पर 16 फरवरी 2022 से 1 मार्च 2022 तक कुल 14 दिवस राजिम मेला क्षेत्र के आसपास देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।
इसमें कुल 6 मदिरा दुकानों को 14 दिन तक बंद रखा जाएगा। राजिम (बाह्य) जिला गरियाबंद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा जिला रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड जिला धमतरी कुल 6 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखने आदेशित किया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष 11 मार्च 2021 को राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में की गई घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है।
कोंड़ागांव : जिले के केशकाल घाट के गारका पुलिया से घाट की सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। इसके लिए भारी वाहनों के आवागमन के लिए 10 दिन के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। अब भारी वाहनों को कांकेर से भानुप्रतापपुर होते हुए नारायणपुर से कोंडागांव भेजा जाएगा। जबकि जगदलपुर से आने वाली गाडिय़ों को को कोंडागांव से नारायणपुर-अंतागढ़ और भानुप्रतापुर होते कांकेर आएंगी।
एनएचडीपी के इंजीनियर कैलाश साहू ने कहा कि केशकाल घाट की सड़क का मेंटनेंस करने जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, वह लेटलतीफी कर रहा था। कलेक्टर ने उसे काम जल्द से जल्द पूरा करने कहा है। साहू ने कहा कि यह काम 10 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
रायपुर : आम जनता के बहुप्रतीक्षित मांग लक्ष्मण झूला के शीघ्र लोकार्पण के लिए पिछले वर्ष से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन काम पूर्ण नहीं होने के चलते लोकार्पण नहीं हो पाया था और अब लक्ष्मण झूला पूरी तरह से बनकर तैयार हो गए हैं रंग-बिरंगे रंगों से सजाया गया है रात में लाइटों की रोशनी से इनकी आभा बिखर रही है। पहले मिला कि शुरुआती दौर में 16 फ रवरी माघ पूर्णिमा को लोकार्पण की बात चल रही थी लेकिन यकायक 1 मार्च महाशिवरात्रि को लोकार्पण होने की बात कहीं जा रही है। बार-बार तिथि बदलने के कारण लोगों को आप विश्वास नहीं हो पा रहा है कि कहीं 1 मार्च को भी टल ना जाएं।
उल्लेखनीय है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में देशभर से लोग पहुंचते हैं। क्योंकि आसपास लक्ष्मण झूला खारुन नदी पर महादेव घाट रायपुर में है उसके बाद प्रदेश का सबसे बड़ा लक्ष्मण झूला राजिम के त्रिवेणी संगम सोंढूर, पैरी एवं महानदी में बंद कर अस्तित्व में आया है। ब्रिज की लंबाई 600 मीटर तथा चौड़ाई 3 .75 मीटर है नदी तल से झूले की ऊंचाई 10 मीटर है। इनकी निर्माण लागत 34 करोड़ बताई जा रही है। वैसे लोगों को बहुत उम्मीद थी की माघ पूर्णिमा को शुभारंभ होगा और पूरे मेला तक लोग लक्ष्मण झूला में चढ़कर लुफ्त उठाएंगे।
इसमें चढऩा कोई झूले से कम नहीं है लेकिन अब सपना पूरा नहीं हो पाएगा क्योंकि लोकार्पण की डेट 1 मार्च कर दी गई है मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को या तो अगले साल लक्ष्मण झूला में चढऩे के लिए आना पड़ेगा या फिर महाशिवरात्रि के बाद कभी भी आकर लक्ष्मण झूला का उपयोग कर पाएंगे वैसे इस मेले में दूर दूर से लोग आते हैं और इनकी भव्यता से अभिभूत होते हैं। बताया गया है कि 1 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन समारोह महाशिवरात्रि पर आ रहे हैं उसी दिन उनके लोकार्पण की जानकारी मिली है।
धमतरी : वेलेंटाइन डे पर एक जवान द्वारा महिला से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। महिला की शिकायत पर आरोपी जवान को अरेस्ट कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जवान विशाखापट्टनम में पदस्थ है, जवान के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की विवेचना में जुट चुकी है। वेलेंटाइन डे पर आईटीबीपी के एक जवान द्वारा महिला से छेड़छाड़ की बात सामने आई है. महिला की शिकायत पर आरोपी जवान को अरेस्ट कर लिया गया है। जवान का नाम डोमार सिंह बताया जा रहा है, जवान करेली बड़ी का रहने वाला है।
भिलाई : वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा दंतेवाड़ा से भिलाई पढऩे के लिए आई थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के बचेली निवासी दीक्षा समुद्र (22) पुत्री भरत समुद्र भिलाई के प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में पेइंग गेस्ट रहती थी। वह पीजी डीसीए की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम को दीक्षा ने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो वे मिलने के लिए कमरे में पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर दीक्षा का शव लटक रहा था।
दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका हुआ मिला।
बताया जा रहा है कि दीक्षा ने कुर्सी पर चढ़कर फासी लगाई है। पुलिस ने बताया कि दीक्षा ने अपने एक दोस्त को दोपहर को कॉल किया था। उसे बताया था कि वेलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसका बॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। मंगलवार को शव का पीएम कराया जाएगा।
रायपुर : प्रदेशभर के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत आरआई, पटवारी, कोटवार काम बंद कर हड़ताल पर है। वहीं वकीलों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बात दें कि रायगढ़ में राजस्व कर्मचारियों से विवाद पर अधिकारी में नाराजगी है। वहीं अब इस मामले में वकीलों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के नायब तहसीलदार, तहसीलदार समेत आरआई, पटवारी, कोटवार प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते अब फ रवरी में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इधर अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते फ रवरी में 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। बलरामपुर में पारा 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।
इधर बैकुंठपुर में भी तापमान 8 के करीब दर्ज किया गया। जिसके चलते इन इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। लोग अब भी गर्म कपड़ों के सहारे बाहर निकल रहे हैं। राजधनी रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी ठंड ने लोगों को परेशान किया है।
रायपुर : भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर को कलाकारों ने स्वरांजलि के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दिए स्वरांजलि कार्यक्रम में नया सवेरा संस्था सहित प्रदेश के विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने मिलकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में बतौर अतिथि सूफी गायक पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले, रंगमंच के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं लोक गायक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, वाद्य सर्जक रिखी क्षत्रिय, सुप्रसिद्ध गायक कुलेश्वर ताम्रकार, बीएल कुर्रे, पुष्, मौसमी कमल टंडन, पायल शर्मा इस अवसर पर स्वरांजलि देते हुए पद्मश्री राधेश्याम बारले ने कहा कि कलाकारों के लिए किसी का जाना एक कला युग का अंत हो जाता है।
कार्यक्रम में स्वरांजलि देते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि स्व. लता जी का जाना सर्व कला बिरादरी एवं समाज के साथ पूरे विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। स्वरांजलि सभा में पद्मश्री भारती बंधु पद्मश्री मदन चौहान डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं पुष्पा साहू ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के लिए सम्मान दिया गया जिसमें स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर स्मृति सम्मान पंथी भरथरी व लोकगीतों की विशिष्ट गायिका अमृता बारले, छत्तीसगढ़ कला रत्ना सम्मान लोक गायक एवं रंगमंच अभिनेता डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर को, स्वर पुरोधा सम्मान कुलेश्वर ताम्रकार को छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान पुष्पा शंकर साहू को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एएसपी कविलास टंडन, डॉ विनोद सोनी, ब्रह्म देव पटेल, कमल चंद्राकर, अजय चंद्राकर, गायिका छाया, पवन बंजारे, रेनू जांगड़े, आदि उपस्थित रहे।
रायपुर : राजधानी के सभी स्कूल में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी स्कूल में शुरू हो चुकी है। कोरोना महामारी के बाद रायपुर में सोमवार को करीब डेढ़ महीने बाद स्कूलों को खोला गया तो 50 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने प्रिंसिपल्स की बैठक ली। अब तय किया गया है कि परीक्षा तक संडे को भी क्लासेस लगेंगी। ये स्पेशल क्लासेस होंगी। सभी विषयों के टीचर स्कूल पहुंचेंगे और परीक्षा की तैयारी करवाएंगे।
रायपुर के सबसे बड़े सरकारी जेएन पांडे स्कूल के प्रिंसिपल एम आर सावंत ने बताया, 'हमने इसके लिए कुछ खास तैयारियां कर रखी हैं। बोर्ड परीक्षा की वजह से स्टूडेंट्स का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है, सब्जेक्ट एक्सपर्ट टीचर और स्टूडेंट्स इस ग्रुप में अपने सिलेबस से जुड़े सवाल करते हैं। क्लास में भी अब रिवीजन कराते हुए एग्जाम की प्रैक्टिस करवाई जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणीं के दौरान 2 मार्च से 12 व 3 मार्च से 10 वी की परीक्षाएं शुरू होनी है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे और ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही थी। कोरोना कम होने के पश्चात सोमवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों के काफी दिनों तक बंद रहने से सिलेबस काफी पिछड़ गया है। व कठिन विषय मे छात्रो की समस्या दूर करने के लिये रायपुर में संडे को भी स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अब बाकी दिनों की तरह संडे को भी स्कूल खुलेंगे। और हर विषय के विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रह कर परीक्षार्थियों के शंकाओं का समाधान करेंगे। रविवार को भी स्कूल खोलने के आदेश 28 फरवरी तक के लिये जारी किए गए हैं।
रायगढ़ : रायगढ़ में एक बेटे ने अपनी ही बाप की हत्या कर दी। उसने अपने पिता को इसलिए मार दिया क्योंकि बुजुर्ग ने आरोपी से पीने के लिए शराब मांगी थी। जिसके बाद बेटे ने अपने पिता को लकड़ी से पीट-पीटकर मार दिया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
पखनाकोट गंजहापारा निवासी मुन्ना किस्पोट्टा(41) शराब पीने का आदी है। शनिवार शाम को भी वह शराब लेकर घर आया था और घर पर ही शराब पी रहा था। ये देखकर उसके पिता शनिराम किस्पोट्टा(65) ने कह दिया किया मुझे भी शराब पीनी है। ये सुनते ही मुन्ना ने शराब देने से इनकार कर दिया। कहने लगा कि मैं तो शराब नहीं दूंगा। बेटे के मना करने के बाद बुजुर्ग को गुस्सा आ गया और उसने लकड़ी( खाट की पटिया) उठाया। फिर उसी लकड़ी से मुन्ना पर हमला कर दिया।
हमला करने के बाद पहले तो युवक ने उसे रोका। मगर वह जब नहीं माना तो मुन्ना ने उससे लकड़ी छीन ली और उसके छाती और पेट में कई बार मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उसकी बहन जयमनी किस्पोट्टा भी घर पर थी। लेकिन भाई के डर से वह तुरंत कुछ नहीं कर सकी। वहीं घटना के अगले दिन जयमनी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुर्ग : बैंक मैनेजर से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वहीं तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इन आरोपियों ने बीते 24 जनवरी को एसबीआई की दुर्ग शाखा के बैंक मैनेजर से 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि 24 जनवरी को भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुर्ग के बैंक मैनेजर को एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को शहर के वेंकटेश मोटर्स का मालिक कैलाश मध्यानी बताया। उसने बैंक मैनेजर से कहा कि उसे एक बड़े अमाउंट की एफडी कराना है और एक बैंक खाते में 18 लाख रुपए आरटीजीएस करना है। फिर उसने ये कहा कि अभी वह किसी काम में व्यस्त है। इसलिए नहीं आ पाएगा। वो अपना खाता नंबर और चेक मेल कर रहा है। उसमें पैसे ट्रांसफर कर दें। थोड़ी देर में बैंक आकर वह चेक जमा कर देगा। यही बात सुनकर मैनेजर उसके झांसे में आ गया।
बैंक मैनेजर को कैलाश मध्यानी ने जो खाता नंबर बताया था उसने उस नंबर पर 18 लाख 24 हजार 780 रुपए ट्रांसफर कर दिया। थोड़ी देर बाद फिर उसी अंजान नंबर से फोन आया और कहा कि मुझे कुछ और फंड दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करना है। इस पर बैंक मैनेजर को शक हुआ तो उसने कैलाश मध्यानी को फोन किया। जब कैलाश मध्यानी ने बताया कि उसे न तो कोई एफडी करानी है और न ही उसने किसी को रुपए ट्रांसफर करने को बोला है। इसके बाद बैंक मैनेजर को ठगी का अहसास हुआ है। उन्होंने थाना मोहन नगर में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया और 20 दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर : बलौदाबाजार से लापता युवक का शव सोमवार को महासमुंद में मिला है। शव को रेत में दफन किया गया था। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भिजवा दिया है। मामला साकरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, साकरा के ग्राम चारभाटा और डुमर पाली के बीच कंतरा नाला है। ग्रामीण सोमवार को काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें नाले में रेत के नीचे कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने रेत हटाई तो देखा कि एक युवक का शव था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में तस्वीर भेजी तो युवक की शिनाख्त बलौदाबाजार में राजा देवरी क्षेत्र के डुमर पाली गांव निासी बीसी केशन (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक 26 जनवरी से लापता था। वह घर से निकला, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कोरबा : कोरबा जिले से बड़े हादसे कि खबर सामने आ रही है बालको एल्युमिनियम संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बालको में काम करने वाले अगस राम साहू की एनोड और हाइड्रोलिक जेक मशीन के बीच दबने से मौत हो गई है। मृतक अगस राम साहू जोगियाडेरा दर्री निवासी बताया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक बालको प्लांट के थाइसन कम्पनी में कार्यरत था।
घटना के बाद मशीन को किसी तरह से बंद कराया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि घटना के वक्त अगस राम मशीन के पास अकेली ही काम कर रहा था।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमने 2 महीने पहले ही प्रबंधन को बताया था कि मशीन खराब है। इसमें काम करना मुश्किल है, फिर भी कंपनी ने हमारी बात नहीं सुनी। आखिरकार ये हादसा हो गया। उनका कहना है कि मशीन की खराबी की ही वजह से उसके एयर का झटका तेजी से लगा और अगस दूसरे हिस्से में जाकर दब गया। उन्होंने इंजीनियर पर भी जबरदस्ती काम करवाने का आरोप लगाया







