CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : प्रदेश के नौ जिलों में कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने 92 उर्वरक बिक्री केन्द्रों में दी दबिश, इतने केन्द्रों पर हुई कार्रवाई

बड़ी खबर : प्रदेश के नौ जिलों में कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने 92 उर्वरक बिक्री केन्द्रों में दी दबिश, इतने केन्द्रों पर हुई कार्रवाई

रायपुर | किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी एवं कबीरधाम के 92 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों में उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने पर 48 केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक केन्द्रों के लायसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।


प्राप्त जानकारी अनुसार गरियाबंद जिले में 20 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण 18 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 08 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 02 केन्द्रों में अनिमियतता पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रायपुर तथा जांजगीर जिले में क्रमश: 15 एवं 05 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें रायपुर के  05 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं जांजगीर में 02 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दुर्ग जिले में 07 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें से 03 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस एवं 01 केन्द्र को विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार राजनांदगांव जिले में 04 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 03 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बलौदाबाजार जिले में 18 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 03 केन्द्रों पर लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी एवं 03 केन्द्रों पर 21 दिवस के लिये विक्रय प्रतिबंध करते हुए 09 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। धमतरी जिले में 10 केन्द्रों तथा कबीरधाम जिले में 05 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जहाँ कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।
 
रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, सभी से माफ़ी मांगते गए आरोपी

रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, सभी से माफ़ी मांगते गए आरोपी

रायपुर | राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और लूटपाट की घटना बढ़ते ही जा रही है| राजधानी पुलिस भी इन वारदातों पर लगाम लगाने हेतु कड़ी मशक्कत कर रही है साथ ही राजधानी पुलिस का ऑपरेशन "रहोगे कायदे में तो रहोगे फ़ायदे में" जारी है। राजधानी पुलिस ने गैंग बनाकर चाकूबाजी कर ईलाके में दहशत मचाने वाले शातिर बदमाश को उसी इलाक़े में माफ़ी मँगवाते हुए पैदल जुलुस निकाला है।

पंडरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार तरुण नगर निवासी दिलकश अली ने पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद पर निखिल साहू से मारपीट की। जिस पर दिलकश के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी, शिकायत से नाराज दिलकश अली देर रात अपने साथियों शाहिद अली, साईमन सिंह, आशीष बघेल, अविनाश सोनी और एक नाबालिक के साथ निखिल साहू पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। बीच बचाव करने आये लखन साहू, भरत साहू, देवेंद्र साहू, पुनीत साहू और लकी साहू पर भी दिलकश और उसके साथियों ने चाकू और डंडे से वार किया जिसके बाद उन्हें गम्भीर चोटें लगी। हमले के बाद दिलकश और उसके साथी घटनास्थल से फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 41/22 धारा 147, 148, 149, 294, 307 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पंडरी पुलिस ने घटना के आरोपी दिलकश अली, साईमन सिंह, आशीष बघेल, अविनाश सोनी, शाहिद अली और 1 नाबालिक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 2 चाकू और डंडा जब्त किया है। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा "कायदे से रहना चाहिए.. नहीं आता तो पुलिस उस क़ायदे को सीखाने के लिए पूरी मुस्तैदी से तैयार है.. कोई भी हो.. क़ानून के रसूख़ को चुनौती देगा तो आफ़त उसके लिए होगी"

RAIPUR NEWS : घर में घुसकर दूल्हे और 5 रिश्तेदारों को बदमाशों ने चाकू से किया वार ...

RAIPUR NEWS : घर में घुसकर दूल्हे और 5 रिश्तेदारों को बदमाशों ने चाकू से किया वार ...

रायपुर : राजधानी रायपुर से चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। शहर में चाकूबाजी घटना थमने का नाम नहीं ले रही है 6-7 बदमाशों के झुंड ने शादी वाले घर में घुसकर दूल्हे को चाकू मारा है। शनिवार देर रात हुई वारदात के बाद अब पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। हमले के वक्त बीच बचाव करने आये दूल्हे के अन्य पांच परिजनों को भी चोट आई है जिनका इलाज अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।


यह वारदात पंडरी थाना इलाके की खबरभट्टी मोहल्ले की है। तरुण नगर इलाके के रहने वाले दिलकश अली ने अपने अन्य बदमाश साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। धारदार चाकू लेकर दिलकश अली अपने दोस्तों के साथ शादी वाले घर में घुसा और दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए चाकुओं के वार से उसे घायल कर दिया। जिस युवक की शादी थी। उसके चेहरे और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं । अन्य रिश्तेदारों के भी कमर पेट और हाथों पर चाकू से वार किए गए।

 


मोहल्ले के भरत साहू नाम के युवक की शादी का समारोह चल रहा था परिवार जश्न की तैयारी में था। घर पर सभी रिश्तेदार पहुंचे हुए थे, भरत के रिश्तेदार निखिल साहू ने घर के सामने पटाखे फोड़े इनमें से एक पटाखा इस मामले में आरोपी दिलकश अली के पास फूटा और इसी बात से गुस्से में आकर दिलकश ने निखिल से मारपीट की । कुछ देर बाद दिलकश वहां से चला गया और फिर अपने बदमाश साथियों के साथ रात में चाकू लेकर लौटा। उसने दूल्हे के साथ-साथ उसके घर वालों पर भी हमला किया।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया, पूरे मोहल्ले में बवाल के हालात बनने लगे। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स मंगा कर मामला शांत करवाने की कोशिश पुलिस करती रही। करीब 2 से 3 घंटे तक हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मुख्य आरोपी दिलकश अभी फरार चल रहा है।
 

प्रतिबंधित नशीला पदार्थ के साथ 2  युवको को किया गया गिरफ्तार....

प्रतिबंधित नशीला पदार्थ के साथ 2 युवको को किया गया गिरफ्तार....

बिलासपुर : सिविल लाइन पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाकर 2 अलग मामलो में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से मोटर साइकल समेत 3 किलो गांजा, नशीली टेबलेट, और प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में एनड़ीपीएस की कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर मगरपारा चौक के पास से लखन उर्फ कुर्रे नामक को मोटरसाइकिल में गांजा रखकर बिक्री करते ग्राहक तलाशते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा बरामद किया गया। मोटरसायकल को भी जब्त किया गया।आरोपी को एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया।


एक अन्य मामले में सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड नंबर 2 के पास नशीली प्रतिबंधित दावा की बिक्री करने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 680 नग नाइट्रावेट 10, 480 नग नाइट्रोसन -10 और 17 नग प्रतिबंधित सिरप को बरामद किया गया।
बरामद सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपयों से अधिक है। पूछताछ के दौरा्न आरोपी ने अपना आकाश राव निवासी कोशगाई मन्दिर के पास रतनपुर होना बताया। एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर आरोपी कोजेल दाखिल कराया गया है।


पकड़े गए आरोपियों के नाम
1)लखन कुर्रे उर्फ छोटू पिता गोविंद कुर्रे उम्र 18 साल वर्ष निवासी जरहाभाटा
2) नोम उर्फ आकाश राव पिता परदेसी राव निवासी रामनगर जगाई मंदिर के पास रतनपुर।
त्रिपाठी
 

RAIPUR NEWS : प्रधानपाठक स्कूल की खिड़की में फंदा बनाकर कर ली खुदकुशी

RAIPUR NEWS : प्रधानपाठक स्कूल की खिड़की में फंदा बनाकर कर ली खुदकुशी

रायपुर : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के धनसूली प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक ने स्कूल में ही फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधानपाठक ने स्कूल की स्कूल की खिड़की में फं दा बनाकर खुदकुशी कर ली।
रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के धनसूली प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक ने स्कूल में ही फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधानपाठक ने स्कूल की खिड़की में फं दा बनाकर खुदकुशी कर ली।
 

CG NEWS : तेंदुआ का शिकार:5 आरोपी गिरफ्तार ...

CG NEWS : तेंदुआ का शिकार:5 आरोपी गिरफ्तार ...

बिलासपुर : सीपत सोठी सर्किल तेंदुए का शिकार मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीपत पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से तेंदुए का पंजा और नाखून को जब्त किया है।

बता दें कि 7 फरवरी को तेंदुए के शिकार की सूचना वन विभाग को मिली थी। शिकारियों ने तेंदुए के दांत और पंजें को काटकर अपने साथ ले गए थे। वन विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई जिसके बाद जांच कर टीम ने तस्करों को गिरफ्त में ले लिया है। 

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास में घुसा...

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास में घुसा...

बिलासुपर : बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल तोड़कर महिला डिप्टी कलेक्टर ललिता भगत के सरकारी आवास में जा घुसा । जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत की बात ये है कि कोई भी बड़ा हादसा होने से टला है। घटना नेहरू चौक के पास की है। घटना के बाद पड़ोस में ही रहने वाली सीएसपी ने ड्राइवर को पकड़कर सिविल लाइन थाने को सौंपा दिया है। जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

CG NEWS : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी जेल दाखिल

CG NEWS : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी जेल दाखिल

कोरबा : पीएचई विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर एक रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी ने लबेद के 3 ग्रामीणों से 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इसके लिए उसने फर्जी नियुक्ति लेटर भी भेजा। मामले में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक ने बताया कि एसईसीएल मानिकपुर में पदस्थ मूलतरू आंध्रप्रदेश निवासी धुल्लीपाला महाडेवन वर्ष 2011 में रिटायर हुआ। उसने अगस्त 2020 में लबेद गांव पहुंचकर 28 वर्षीय सुखसिंह पटेल से पहचान बनाई थी। उसने खुद की पहुंच ऊपर तक होने की बात कहते हुए पीएचई में निकली भर्ती में नौकरी दिलाने का दावा किया था। इसके लिए हर व्यक्ति का एक लाख रुपए लगेगा बताया। सुख सिंह उसकी बात में आ गया। उसने अपनी पत्नी गोमती पटेल समेत रिश्तेदार प्रीति पटेल और भाई घासीराम पटेल को नौकरी दिलाने उसे अलग-अलग किस्त में करीब सवा लाख रुपए बैंक खाता में व 75 हजार रुपए नकद दिया गया। 10 दिन पहले उसने गोमती और प्रीति पटेल को सहायक ग्रेड.3 और साधराम पटेल को भृत्य पद में भर्ती का पीएचई विभाग का फर्जी नियुक्त लेटर दिया, जिसे लेकर वे विभाग में ज्वाइनिंग देने पहुंचे तो धोखाधड़ी होने का पता चला। तब वे लौटे और उरगा थाना में आरोपी धुल्लीपाला के खिलाफ रिपोर्ट करने पहुंचे, जहां गोमती की रिपोर्ट पर मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

CG NEWS : ट्रेफिक सिपाही से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार...

CG NEWS : ट्रेफिक सिपाही से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार...

राजनांदगांव : शहर में उस समय सनसनी फैल गई , जब शहर के बीचोबीच ट्रेफिक आरक्षक पर तीन युवको ने मारपीट व हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गए ।


राजनांदगांव शहर में अपराधियो के हौसले इतने बुलंद हैं की आज उन्होंने राजनांदगांव ट्रेफिक विभाग के आरक्षक पर आज तीन युवको ने हमला कर दिया ट्रेफिक नियमो का उलंघन करने की बात को लेकर बहस होने के बाद अचानक तीनो युवक नशे की हालत मे ट्रेफिक आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा के उपर हमला कर फरार हो गए , रुपेन्द्र वर्मा ने तत्काल इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और ट्रेफिक विभाग को दी और शहर में वायरल विडियो के आधार पर तत्काल तीनो हमलावर युवको महावीर , प्रभु , शेख शहबाज को गिरफतार कर लिया गया है । पहले भी शेख शहबाज पर लूट की घटना को अंजाम देने का अपराध दर्ज है ।
 

रायपुर: धान खरीदी में लाखों का फर्जीवाड़ा,कंप्यूटर आपरेटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: धान खरीदी में लाखों का फर्जीवाड़ा,कंप्यूटर आपरेटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,कृषि साख सहकारी समिति के कंप्यूटर आपरेटर सहित उसके तीन साथियों को धान खरीदी में लाखों के फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर पांच लाख की राशि हड़प ली।
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी के प्रबंधक तेज राम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। समिति मर्यादित भिंभौरी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम करते हुए टेकराम साहू ने वर्ष 2021-22 में अपने तीन अन्य सहयोगी साथियों तुकाराम साहू, वीरेंद्र कुमार धीवर, हेम कुमार धीवर के साथ मिलकर धान खरीदी कार्य में फर्जी नाम पर छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया।
मिली जानकारी के अनुसार टेकराम साहू ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी नाम पर कूटरचना एवं छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया। इसमें तीन पृथक कृषक का रकबा नाम, बिना उन कृषकों का सहमति के जोड़कर रकबा बढाया गया है। वहीं, किसानों का बैंक खाता ना देकर पैसा, अपने सहयोगी वीरेंद्र कुमार धीवर के खाता में दर्ज कराया गया। धान आवक टोकन संजय कुमार नायक के नाम पर काटकर धान विक्रय किया गया है। वीरेंद्र के खाते में दो लाख 83 हजार 500 रुपये डाल दिए गए। इस प्रकार समिति के आपरेटर द्वारा कूटरचना कर नारायण के नाम पर फर्जी धान विक्रय कर शासन को तीन लाख 31 हजार 904 रुपये की निकाल लिए गए। वहीं हेमकुमार के नाम पर राजस्व अभिलेखों में कृषक को 8.40 क्विंटल धान विक्रय करना था लेकिन एक बार 29.60 क्विंटल, 54.40 क्विंटल धान विक्रय किया गया है। एक लाख 62 हजार 960 रुपये दूसरे निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

पटाखा फोडऩे के विवाद पर हुई चाकूबाजी, छह घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

पटाखा फोडऩे के विवाद पर हुई चाकूबाजी, छह घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी में शनिवार को देर रात शादी समारोह में चाकूबाजी की वारदात में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चाकूबाजी के मुख्य आरोपित दिलकश अली समेत 5 आरोपितों को हिरासत में लिया है। पंडरी के खपराभट्टी में रहने वाले भरत साहू का शादी हो रहा था, दिन में निखिल साहू पटाका फोड़ रहा था तभी एक पटाका तरुण नगर निवासी बदमाश दिलकश अली के पास जाकर फूटा।
दिलकश अली ने निखिल साहू के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत दिन में ही पंडरी थाने में दर्ज हुई थी और पुलिस आरोपित की तलाश करी रही थी। देर रात करीब 12 बजे आरोपित दिलकश अली नशे में अपने 5-6 साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचकर निखिल साहू को ढूंढने लगा, तभी वहां समारोह में शामिल होने आए लोगों ने आरोपी को समझने की कोशिश की लेकिन आरोपी दिलकश अली ने अपने साथ लाए चाकू से सामने आने वाले सभी बरातियों को ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरू कर दिया।
जिससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद बारातियों के शोर मचाने के बाद ने दिलकश साथियों के साथ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा भरत साहू समेत सभी पांचों घायलों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर बताई गई है। चाकूबाजी में दूल्हा भरत साहू समेत देवेंद्र साहू, पुनीत साहू, लखन साहू और लक्की साहू व गोलू साहू घायल हुए है।
घटना के बाद देर रात पुलिस के आलाधिकारी समेत चार थानों के टीआई मौके पर पहुंचे थे और सभी फरार आरोपियों को कई टीमें लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पंडरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित दिलकश अली समेत पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है।
 

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी में आज ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत की। मुख्यमंत्री श्री बघेल की रेडियोवार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी का प्रसारण आज छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से प्रातः 10.30 से 11 बजे तक किया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि संभावनाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ में देश और दुनिया के निवेशक आकर देखें कि यहां उद्योग मित्र, व्यापार मित्र, कारोबार मित्र, उपभोक्ता मित्र, पर्यटक मित्र, रोजगार मित्र नीतियों से कैसे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। राज्य में हमने शुरू से ही ऐसे कार्यों को महत्व दिया है, जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आए और रोजगार के अवसर बढ़ें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने यह सपना देखा था कि जब हमारा अपना छत्तीसगढ़ राज्य बनेगा, तब यहां कोई बेरोजगारी नहीं होगी। इसी ध्येय को ले करके हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में सभी को आजीविका और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहल की जा रही है। वन क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, सरकारी क्षेत्र, अर्द्धसरकारी क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र, जहां भी रोजगार के अवसर दिख रहे हैं, वहां हमारी सरकार योजना बना कर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे फैसलों से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। उसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को मिला। निश्चित तौर पर सबके सहयोग से हम छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने औद्योगिक नीति 2019-2024 की घोषणा की थी, जिसमें फूड, एथेनॉल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, दवा, सोलर जैसे नए उद्योगों को प्राथमिकता दी गई थी। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिले। इसके लिए पर्यटन के अलावा अन्य कार्यों को भी चिन्हांकित किया गया है। एम.एस.एम.ई. सेवा श्रेणी उद्यमों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सेवा केन्द्र, बी.पी.ओ., 3-डी प्रिंटिंग, बीज ग्रेडिंग इत्यादि 16 सेवाओं को सामान्य श्रेणी के उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान हमने देखा कि बहुत से मेडिकल उपकरण तथा सामग्री स्थानीय स्तर पर ही बनाए जा सकते हैं, इसलिए इन्हें भी उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है।
औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन नियमों का सरलीकरण किया गया था, जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन भू-प्रब्याजी में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में भू-भाटक में 33 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने हेतु नियम तैयार कर अधिसूचना जारी की गई। ऐसे प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नए उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा 149 एमओयू भी किए गए हैं, जिसमें 74 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और 90 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हमने बायो एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 18 निवेशकों के साथ 3 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू किया है, जिसमें 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हमने तो धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति भी केन्द्र सरकार से मांगी है। यदि यह अनुमति मिल गई तो धान के बम्पर उत्पादन को सही दिशा में उपयोग करते हुए हम बड़े पैमाने पर एथेनॉल बना सकते हैं और इससे बहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का अवसर भी बना सकते हैं। इससे हम धान उत्पादक किसानों को बेहतर दाम दिलाने और उनकी माली हालत में लगातार सुधार के रास्ते भी बना सकते हैं।
हमने अपना वादा निभाते हुए विकासखण्डों में फूडपार्क की स्थापना के लिए 110 विकासखण्डों में भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। औद्योगिक नीति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, कृषि उत्पादक समूहों, तृतीय लिंग के लोगों के लिए विशेष पैकेज हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऐसा कोई प्रावधान औद्योगिक नीति में नहीं था। इस दिशा में ध्यान देते हुए ओबीसी प्रवर्ग हेतु 10 प्रतिशत भू-खण्ड आरक्षित किए जाएंगे, जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समाज के सभी वर्गों से यह अनुरोध करता हूं कि हमने प्रदेश में उद्यमिता विकास के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। सभी वर्ग के लोग इन अवसरों का लाभ उठाएं, बड़े पैमाने पर स्वयं भी स्वावलंबी बनें तथा कई लोगों को रोजगार देने का माध्यम भी बनें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने उद्योगों की सुगमता पर भी जोर दिया है। निश्चित तौर पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मापदण्ड विश्व बैंक द्वारा तय किए जाते हैं। इससे पता चलता है कि किसी देश अथवा किसी राज्य में कामकाज की सुगमता की क्या स्थिति है। मुझे यह कहते हुए खुशी है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मापदण्डों में हमारा छत्तीसगढ़ देश के प्रथम 6 राज्यों में शामिल है। उद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से 56 सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत 82 सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं, जिसमें दुकान पंजीयन से लेकर कारोबार के लायसेंस तक शामिल हैं। हमने गुमाश्ता एक्ट के अंतर्गत हर साल नवीनीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किया ताकि छोटे व्यापारियों को राहत मिले। सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए ई-मानक पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस तरह से राज्य में उद्योग, व्यापार और कारोबार का फ्रैंडली वातावरण बना है। इस तरह के सुधार किए जाने से लोगों का काफी समय बच रहा है। पहले जो समय दफ्तरों के चक्कर काटने में बिताना पड़ता था, उसका उपयोग अब लोग अपने काम-धंधे में कर रहे हैं। हमने छोटे भू-खण्डों की खरीदी और बिक्री पर पूर्व में, शासन द्वारा लगाकर रखी गई रोक को हटाने का निर्णय लिया था और कहा था कि इससे भी कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मैं बताना चाहता हूं कि हमारे इस एक निर्णय से 2 लाख 87 हजार भू-खण्डों के सौदे हुए। एक भू-खण्ड बिकने से क्रेता-विक्रेता के अलावा उस भू-खण्ड को विकसित करने वाले कई लोगों को लाभ मिलता है। सीमेंट, लोहा, भवन सामग्री के विक्रेता, बिजली, नल, मिस्त्री, बढ़ई, राजमिस्त्री और कई तरह के काम करने वाले लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी चलने लगी। यह पैसा बाजार में आया। इसके अलावा हमने महिलाओं के पक्ष में पंजीयन कराने पर स्टाम्प शुल्क में छूट दी है, जिससे 50 हजार 280 पंजीयन पर 37 करोड़ रुपए से अधिक की छूट दी गई है। इस तरह हमारी सरकार की जनहितकारी योजनाओं से बाजार में पैसा भी आया तथा लोगों को रोजगार भी मिला।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पर्यटन से भी राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के नये अवसर बनेंगे। हम जिस वातावरण में पले-बढ़े हैं, उसमें हमारे पुरखों और माता-पिता से हमें धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता के संस्कार मिले हैं। आस्था के कारण हमारे मन में किसी स्थान पर दर्शन हेतु जाने की इच्छा पैदा होती है। आस्था से आत्मबल मजबूत होता है और ऐसे पर्यटन पर होने वाला खर्च लोगों को संतोष देता है इसलिए हमने आस्था स्थलों के विकास की रणनीति अपनाई है। इससे नए-नए स्थानों पर अधोसंरचना का विकास होता है। इसमें जो सामग्री लगती है, उससे स्थानीय स्तर पर उद्योग व्यापार पनपता है। स्थानीय सामग्री का वेल्यू एडीशन होता है। स्थानीय उत्पादों को अच्छा दाम मिलता है। राम वन गमन पथ के अंतर्गत कोरिया से लेकर सुकमा जिले तक 75 स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। प्रथम चरण में 9 स्थानों का विकास किया जा रहा है। चन्दखुरी-जिला रायपुर में माता कौशल्या मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसके कारण यहां बड़े पैमाने पर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। आदिवासी अंचलों में देवगुड़ी तथा घोटुल स्थलों का विकास किया जा रहा है। सतरेंगा, सरोधा दादर, बालाछापर सरना, गंगरेल आदि स्थानों पर नए तरह के पर्यटन की सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे इन स्थानों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पर भी बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़ कलेवा की स्थापना 16 जिलों में कर दी गई है। हमने छत्तीसगढ़ की अपनी फिल्म विकास नीति भी लागू कर दी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमने सिर्फ छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि यहां से गुजरकर दूसरे राज्यों को जाने वाले मजदूरों की भी मदद की है। हमने अपने राज्य के मजदूरों के खाने-पीने, ठहरने, गांवों में क्वारंटाइन होने, जांच और उपचार की व्यवस्था के अलावा उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार दिलाने के उपाय किए थे। हमारे बेहतर प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। उसी समय हमने घोषणा की थी कि प्रवासी श्रमिकों के लिए नीति बनाएंगे। इस तरह हमने छत्तीसगढ़ प्रवासी श्रमिक नीति 2020 को तैयार कर अधिसूचित किया है। इस नीति के तहत वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया। पलायन पंजी के ऑनलाइन संधारण की व्यवस्था की गई है। हम संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं संचालित कर रहे हैं। श्रमिकों के परंपरागत कौशल को नवीन ज्ञान से संवारने हेतु उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। हम छत्तीसगढ़ में ऐसे अवसर पैदा कर रहे हैं कि हमारे प्रदेश के श्रमिकों को अन्य प्रदेशों में जाना ही नहीं पड़े। उनका कौशल और मेहनत राज्य के विकास के काम आए। भारत सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए जो ई-श्रम पोर्टल बनाया गया है। उसमें भी हमने 64 लाख श्रमिकों का पंजीयन करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। हमने कारखाना अधिनियम के तहत कामगारों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। इसके अलावा दो नई योजनाओं की घोषणा 26 जनवरी के अवसर पर की है। प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा विकासखण्ड स्तर पर ‘मुख्यमंत्री श्रमिक संसाधन केन्द्र’ की स्थापना की जाएगी।
श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। विगत तीन वर्षों में एक ओर जहां नक्सलवाद और उसकी हिंसक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है वहीं दूसरी ओर उद्योग, व्यापार और कारोबार में लगे लोगों को यह विश्वास हुआ है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए उत्साहजनक वातावरण निर्मित हुआ है, जिससे हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने अधोसंरचना विकास के लिए बहुस्तरीय रणनीति अपनाई है। प्रदेश में 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए केलो परियोजना, खारंग परियोजना, मनियारी परियोजना, अरपा भैंसाझार परियोजना को इस वर्ष पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा हमने अनेक व्यावहारिक उपाय करते हुए मरम्मत व अन्य तरीकों से वास्तविक सिंचाई क्षमता को दोगुना कर दिया है। हमने विगत तीन वर्षों में डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ की संख्या लगभग दोगुनी कर दी है। विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों से स्थानीय युवाओं को जोड़ने के लिए हमने ई-श्रेणी पंजीयन की व्यवस्था की है, जिसमें विकासखण्ड स्तर पर 5 हजार युवाओं का पंजीयन किया गया है और उन्हें 200 करोड़ रूपए से अधिक लागत के काम सीमित प्रतियोगिता के आधार पर दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के लिए सुराजी गांव योजना संचालित की जा रही है। नरवा, गरुवा, घुरुवा और बारी के विकास से बहुत बड़े पैमाने पर ग्रामीण कारोबार के अवसर बढ़े हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए चार तरह के संसाधनों का सबसे ज्यादा योगदान हो सकता है-पहला खनिज, दूसरा कृषि, तीसरा वानिकी और चौथा मानव संसाधन। खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए पूर्व में अनेक प्रयास हुए हैं लेकिन उनकी अपनी सीमाएं भी हैं। कृषि, वन और मानव संसाधन की भागीदारी को बहुत बड़े पैमाने में बढ़ाने की संभावनाएं हैं, जिस पर पहले गंभीरता से काम नहीं किया गया। दशकों से कृषि के नाम पर धान, वन के नाम पर तेन्दूपत्ता और मानव संसाधन के नाम पर सीमित सरकारी नौकरियों से अधिक की सोच नहीं रखी गई। हमने पूरी रणनीति ही बदल दी है। खनिज आधारित उद्योगों के स्थान पर ऐसे उद्योगों को प्राथमिकता दी गई जिससे पर्यावरण प्रभावित न हो। कृषि और वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। एक ओर धान की खेती करने वाले किसानों का मनोबल बढ़ाया वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक फसलों के प्रति भरपूर जागरुकता पैदा की गई। हम बरसों से यह सुनते आए थे कि धान और गरीबी का चोली-दामन का साथ होता है। हमने इस कहावत को झुठला दिया है। अब हमारे धान उत्पादक किसान भी समृद्ध हैं। यही वजह है कि प्रदेश में धान की उत्पादकता और उत्पादन में रिकार्ड तोड़ वृद्धि हुई है। वहीं हर साल समर्थन मूल्य पर खरीदी का भी नया कीर्तिमान बना है। वर्ष 2017-18 में सिर्फ 15 लाख 77 हजार पंजीकृत किसान थे, जो अब बढ़कर 22 लाख 66 हजार हो गए। इसमें से 21 लाख 77 हजार किसानों ने धान बेचा है। खेती का रकबा 22 लाख से बढ़कर 30 लाख 11 हजार हेक्टेयर हो गया। धान की खरीदी 56 लाख 88 हजार से बढ़कर लगभग 98 लाख मीट्रिक टन हो गई। इसके अलावा मक्का, गन्ना, तिलहन, दलहन, लघु धान्य फसल, उद्यानिकी फसलों का विकास भी तेजी से हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शिक्षित और युवा किसान भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जो नई-नई तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिसके नतीजे आने वाले समय में दिखाई देंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ के खेत अपने आप में उद्यम बन गए हैं। चाय, कॉफी, काजू, फल, फूल की खेती लगातार बढ़ने के साथ ही प्राकृतिक रेशों से धागे बनाने का काम भी हो रहा है। इतना ही नहीं, फूड प्रोसेसिंग को भी नई ऊंचाई पर ले जाने का कौशल हमारे ग्रामीण भाई-बहनों ने दिखाया है। हमारे नेता और सांसद राहुल गांधी जी ने 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान ऐसे नए किसानों और उद्यमियों से भेंट की तथा उनके उत्पादों की दिल खोलकर तारीफ भी की। इसी तरह छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों के हाथों के हुनर ने भी खूब तारीफ बटोरी। राहुल गांधी जी ने खुले मंच से कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्पाद अब देश और दुनिया में भेजे जाने चाहिए। वन संसाधनों की बात करें तो पहले मात्र 7 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाती थी। अब हमने 61 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था कर दी है। ये सारे उत्पाद इशारा करते हैं कि छत्तीसगढ़ के भावी औद्योगिक विकास के लिए ये सभी सबसे अच्छा कच्चा माल साबित होंगे।
जहां तक मानव संसाधन की उद्यमिता का सवाल है तो हमने अब छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन कर दिया है, जिससे 5 वर्ष में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। हमने सरकारी विभागों तथा अर्द्धसरकारी संस्थाओं में लाखों लोगों को नौकरी देकर यह साबित किया है कि यदि सरकार की इच्छा शक्ति मजबूत हो तो नई पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहेगा। यही कारण है कि जब पूरा देश कोरोना और लॉकडाउन के कारण मंदी से परेशान था, तब हमारा छत्तीसगढ़ उद्योग, व्यापार और कारोबार में नई ऊंचाइयां छू रहा था। न्याय योजनाओं के माध्यम से हमने किसानों, पशुपालकों और खेतिहर मजदूरों को आर्थिक संबल दिया। ऐसी कल्याणकारी पहल से 91 हजार करोड़ रुपए की राशि जरूरतमंद लोगों की जेब में डाली गई जिसके कारण खेत-खलिहानों से लेकर उद्योगों तथा बाजारों तक में रौनक बनी रही। सिर्फ उद्योग लगाना ही उद्यमिता नहीं है बल्कि कला, संस्कृति, खेलकूद, शोध, अनुसंधान, शिक्षा- दीक्षा तथा कुछ नया करने का जुनून भी उद्यमिता है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मैं अपने युवा साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी रुचि, अपने समाज, अपने प्रदेश के हित में अपनी आजीविका का जो भी रास्ता चुनें, उस पर डटे रहें। आप में वह क्षमता है कि किसी भी काम को चमका सकते हैं। हमने प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का ऐसा ढांचा खड़ा कर दिया है कि जिस तरह हमारे गौठान स्वावलंबी हो रहे हैं, उसी तरह गांव भी स्वावलंबी हो जाएंगे।

 

दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने किया नमन

दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी । इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। श्री बघेल ने कहा कि दाउ कल्याण सिंह के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय दानी ने दाऊ जी के दिए हुए दान का उल्लेख करते हुए कहा की ऐसे महामानव विरले ही मिलते है हमे गर्व है दाऊ जी पर साथ ही समाज के केन्द्रीय सचिव जयप्रकाश अग्रवाल ने दाऊ जी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, रायपुर इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने दाऊ जी केद्वारा दिए गए दानो का उल्लेख करते हुए शासन से अनुरोध किया की उनकी दान के मंशा अनुरूप कार्य किया जाए|समाज के दान व्यवस्थापन समिति के समन्वयक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि हमे समाज के लोगो द्वारा जनहित में दिए गए दानो को सहेजने की आवश्यकता है |
 

मौसम अलर्ट: छतीसगढ़ शीतलहर के चपेट में, आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम अलर्ट: छतीसगढ़ शीतलहर के चपेट में, आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर, प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। इस बीच आज से मौसम में फिर से बड़े बदलाव के आसार है। दरअसल आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में वृद्धि की संभावना है।
बता दें कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आना जारी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक गिर गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। सामरी पाठ, लहसुन पाठ और जोकापाठ पारा में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते यहां ठंड बढ़ी है।
आज से बदलाव के आसार
प्रदेश में आज से ठंड घटने और पारा बढ़ने के आसार है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले 24 से 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश हुई। वहीं बारिश के थमने और बादल के साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल अब जल्द ही ठंड से राहत मिलने के सकते हैं।

 

CG NEWS: जिले में सोमवार से पुनः संचालित होंगे 6 से 12 तक की ऑफ़लाइन कक्षाएं

CG NEWS: जिले में सोमवार से पुनः संचालित होंगे 6 से 12 तक की ऑफ़लाइन कक्षाएं

अम्बिकापुर, जिले में कोविड संक्रमण की दर कम होते ही कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सोमवार 14 फरवरी से जिले में संचालित समस्त शालाओं के 6 से 12 तक की कक्षाएं पुनः ऑफलाइन संचालित करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

Read Also:- कोरोना अपडेट 12 फरवरी :प्रदेश में नही रुक रहा है मौतों का सिलसिला, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकडे
जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे ने आदेश जारी कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों को जिले में संचालित कक्षा 6 वीं से 12वीं तक की समस्त शालाओं को 14 फरवरी 2022 से कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड़ में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कक्षा पहली से पांचवी तक की शालाआें के ऑफलाइन मोड़ पर संचालन के लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।

Read Also:- रायपुर में चाकुबाजो के हौसले बुलंद, आज पुरानी बस्ती समेत इन क्षेत्रो से पकडाए 5 चाकुबाज
ज्ञातव्य है कि जिले में कोविड-19 एवं इसके नए वेरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण दर के कारण जिले के समस्त शालाओं का संचालन विगत 10 जनवरी से पूर्णतः बंद थे। इससे केवल ऑनलाइन मोड़ में ही कक्षा संचालित हो रही थी।
 

CG मौसम अलर्ट: जाने कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

CG मौसम अलर्ट: जाने कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

रायपुर, प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का बहना जारी है, परंतु हवा की गति कम होने के कारण प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है| कल से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है| प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है| 

रायपुर में चाकुबाजो के हौसले बुलंद, आज पुरानी बस्ती समेत इन क्षेत्रो से पकडाए 5 चाकुबाज

रायपुर में चाकुबाजो के हौसले बुलंद, आज पुरानी बस्ती समेत इन क्षेत्रो से पकडाए 5 चाकुबाज

रायपुर, राजधानी रायपुर में आज पुलिस ने 5 चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी को कटार के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया गया है। यह मामला गोलबाजार, पुरानी बस्ती और आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने कुशालपुर स्थित रिंग रोड़ पास हाथ में कटार लेकर लहराते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार यादव निवासी पहाड़ी चौक गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 46/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

वही थाना गोलबाजार पुलिस की टीम ने लोहार गली स्थित पुराना चीर घर पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी रवि श्रीवास्तव ऊर्फ रवि उम्र 21 वर्ष निवासी भरत नगर गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार किया। थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

और थाना आजाद चौक पुलिस की टीम ने आमापारा सुलभ शौचालय के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी लोकेश यादव निवासी बजरंग नगर गिरफ्तार किया है। वहीं रामकुण्ड में आरोपी अनिल बघेल निवासी गीतानगर उत्कल बस्ती थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चौबे कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास आरोपी सनिल बघेल निवासी गीता नगर उत्कल बस्ती थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरापियों से 3 बटनदार चाकू जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 42, 43 एवं 44/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।
 

छत्तीसगढ़ में भी रंग-बिरंगी फूलगोभी उगाने लगे हैं किसान, पौष्टिकता से भरपूर है रंगीन फूलगोभी

छत्तीसगढ़ में भी रंग-बिरंगी फूलगोभी उगाने लगे हैं किसान, पौष्टिकता से भरपूर है रंगीन फूलगोभी

रायपुर | परंपरागत तौर पर धान की खेती करने वाले छत्तीसगढ़ के किसान अब खेती-किसानी में नित-नये नवाचार करने लगे हैं। धान की आधुनिक खेती के साथ-साथ सुगंधित धान, फोर्टीफाईड धान की खेती की ओर तेजी से अग्रसर राज्य के किसान अब अन्य लाभकारी फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी के क्षेत्र में पूरी सफलता के साथ हाथ आजमाने लगे हैं। धान के बदले अधिक मुनाफा देने वाली फसलों विशेषकर उद्यानिकी फसलों के अंतर्गत फल-फूल, सब्जी, मसाला की खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। उद्यानिकी की खेती में नवाचार कर राज्य के हजारों किसानों ने न सिर्फ अपनी स्थिति में बदलाव लाया है, बल्कि लोगों को पौष्टिक और स्वादिष्ट फल और सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में अहम रोल अदा कर रहे हैं।


बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक के मल्हार की महिला कृषक श्रीमती दिव्या देवी वर्मा ने उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार का जो प्रयोग किया है, वह प्रशंसनीय है। श्रीमती दिव्या देवाी वर्मा अपने पति श्री जदुनंदन प्रसाद वर्मा एवं परिवारजनों के साथ सामान्य बागवानी के अलावा गुणवत्तायुक्त चार प्रकार की रंगीन फूलगोभी की खेती कर अधिक मुनाफा अर्जित करने के साथ ही लोगों की भोजन-थाली को भी पौष्टिकता बना रहे हैं। 
सामान्य खेती के साथ ही कुछ अलग करने की चाह रखने वाले वर्मा दंपत्ति को कोरोना काल में पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त फसल उत्पादन का विचार मन में आया। इसी के चलते कृषक वर्मा दंपत्ति ने रंगीन फूलगोभी के बारे में विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी जुटाई एवं इसका बीज मंगाकर खेती करना शुरू की। रंगीन गोभी के उत्पादन पश्चात कृषक को इसके बाजार की चिंता करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी, क्योंकि खेत से ही तुड़ाई के बाद उसकी हाथों-हाथ बिक्री आसानी से हो रही है। 
वर्मा दंपत्ति द्वारा उत्पादित विभिन्न रंगों की गोभी को देखकर लोग बेहद आकर्षित होने लगे हैं। बीते 3 फरवरी को सांसद श्री राहुल गांधी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान रंग-बिरंगी फूलगोभी देखकर आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता जताई थी। उन्होंने इसकी खेती के बारे में भी वर्मा दंपत्ति से जानकारी लेने के साथ ही उनके नवाचार को सराहा था।
कृषक श्रीमती वर्मा ने बताया की उनके पास दो एकड़ का खेत है, जिसमे उनका परिवार विगत 22 वर्षाे से खेती कर रहा है। धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने से अब उन्हें अधिक लाभ होने लगा है। पहले वह केला की फसल ले रहे थे। इसी बीच उन्होंने रंगीन फूलगोभी की जानकारी प्राप्त की एवं सिंजेंटा कंपनी का बीज मंगाकर सामान्य फूलगोभी की तरह खेती करना प्रारंभ किया। वे पांच रंग की गोभी सफ़ेद, पीला, जमुनी, हल्का हरा रंग एवं हरे रंग में ब्रोक्क्ली का उत्पादन कर रहे हैं। सामान्य सफ़ेद रंग की गोभी से अलग रंगीन गोभी के स्वाद में मीठापन थोड़ा ज्यादा होता है। लगभग पौन एकड़ में 15000 पौधे लगाकर औसतन 8-10 हजार किलो का उत्पादन करने लगे हैं।
कृषक श्री जदुनंदन वर्मा ने बताया कि गोभी की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता को देखते हुए लोग उनके फार्म से सीधे खरीद कर ले जाते है। सामान्य गोभी के मुकाबले बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है। इसकी कीमत बाज़ार में 100 रुपए किलो से ज्यादा है। राज्य में इसकी लोकप्रियता बढ़ते देख हर जगह से इसकी मांग बढ़ गयी है। रंगीन फूलगोभी की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता को देखते हुए अब अन्य कृषक भी इसकी खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 
उद्यानिकी संचालक श्री माथेश्वरन वी. ने बताया की रंगीन गोभियां न केवल देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइटो केमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बीमारी और बॉडी इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होता है। ये वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद भी करता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी खेती के लिए ठंडी एवं आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी काफी उपयुक्त मानी जाती है। इसको लगाने का सही समय सितंबर से अक्टूबर है, शेष अन्य सभी क्रियाएं फूलगोभी की खेती की तरह ही की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उद्यानिकी की नई तकनीक एवं प्रजातियों को किसानों तक पहुंचाने में उद्यानिकी विभाग निरंतर प्रयासरत है, ताकि किसानों की आय को बेहतर किया जा सके।

CGPSC 2021 : छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग की परीक्षा 13 फरवरी रविवार को होने जा रही है आयोजित, 2 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

CGPSC 2021 : छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग की परीक्षा 13 फरवरी रविवार को होने जा रही है आयोजित, 2 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

रायपुर | प्रदेश में रविवार को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों पर परीक्षा आयोजित किया है। इसमें राज्यभर के 1.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इधर राजधानी में परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। राज्य के अन्य सेंटरों पर परीक्षा को लेकर तेैयारी की गई है।

परीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। राजधानी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू समेत अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी मिली है।  उल्लेखनीय है कि इस बार डिप्टी कलेक्टर के 15 और डीएससी के 30 पदों समेत विभिन्न प्रशासनिक 171 पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा की तारीख 13 फरवरी को तय की है। इस दिन दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई को आयोजित की जाएगी। 171 पदों में से डिप्टी कलेक्टर के 15 और डीएसपी के 30 पदों पर परीक्षा होगी। 
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के बजरंग चौक इलाके में देर रात फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी ने युवक पर किया ताबड़तोड़ वार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के बजरंग चौक इलाके में देर रात फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी ने युवक पर किया ताबड़तोड़ वार

रायपुर | राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देररात पूर्व विवाद को लेकर एक युवक की हत्या करने के नियत से चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग चौक रावाभाठा निवासी लेखराम धु्रव 46 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 फरवरी को रात 9.45 बजे प्रार्थी अपने छोटे भाई के साथ काम से वापस लौटा तब उसके मोहल्ले के जय प्रकाश यादव 21 वर्ष पिता बीर सिंह यादव उसके घर पहुंचा व उसके भाई को आवाज देकर बाहर बुलाया व हत्या करने की नियत से उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर भाग गया। जिसके बाद वह अपने भाई को एम्स अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।
छत्तीसगढ़ : अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी ने पति को शकुशल छोडऩे माओवादियो से किया अपील

छत्तीसगढ़ : अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी ने पति को शकुशल छोडऩे माओवादियो से किया अपील

बीजापुर | जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से शुक्रवार 11 फरवरी को माओवादियो ने निजी कम्पनी के इंजीनियर सहित दो का अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार ने अपने पति को शकुशल रिहा करने के लिए माओवादियो से अपील किया है।

अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली पवार ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा है कि मेरे पति रोजी रोटी के लिए काम करने बस्तर आये हुए है, उनके काम करने वाली जगह से कुछ गांव वाले कहिं ले कर चले गए हैं । मेरे दो छोटी छोटी बेटियां भी हैं, हमारे पालन पोषण के लिए ही मेरे पति बस्तर काम करने गए हुए है, मैं आप सभी से अपील करती हूं की मेरे पति को रिहा कर दें, यदि मेरे पति के द्वारा कोई गल्ती भी किया गया होगा तो उन्हें माफ कर दें । 
 
वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर | बिलासपुर  जिले के रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों लाश मिली है। मृतिका का नाम जाम बाई 73 वर्ष बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरव बाबा मंदिर के पास मृतका जाम बाई का क्षतिग्रस्त शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वृद्ध महिला की मौत 2 से 3 दिन पहले हो चुकी है। साथ ही महिला के हाथ में चोट के निशान भी मिले हैं। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि वृद्धा की किसी ने हत्या तो नहीं कर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि महिला की मौत के बाद जीव—जंतुओं ने शव को नोच दिया है। बहरहाल इस मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए मृतिका के शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।

 

 
IPL 2022 : छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी इस बार खेलेंगे IPL में, जाने उनके नाम व ऑक्शन प्राइस

IPL 2022 : छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी इस बार खेलेंगे IPL में, जाने उनके नाम व ऑक्शन प्राइस

रायपुर | आईपीएल-2022 में छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। इनकी भी बोली बैंगलोर में होगी। इस बार का आईपीएल ऑक्शन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इस बार नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है, उनमें छत्तीसगढ़ के भी पांच खिलाड़ियों का नाम शामिल है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार छत्तीसगढ़ के प्लेयर भी बिकेंगे होंगे और आईपीएल में उन्हें मैदान पर देखने का मौका मिलेगा।

छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह का नाम ऑप्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि ऑक्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के लगभग 20 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। लेकिन केवल पांच खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। ऑक्शन में हरप्रीत की बेस्ट प्राइस 40 लाख है, जबकि बाकि खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेंट शाहिद, एक जवान हुआ घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेंट शाहिद, एक जवान हुआ घायल

बीजापुर | छत्तीशगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल के जंगलों में हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंड कमांडेंट शाहिद हो गए हैं, वही एक जवान घायल है । मुठभेड़ अभी थम चुकी है, वहीं घटना स्थल की सर्चिंग जारी है ।

आईजी बस्तर पी सुन्दराज ने बताया कि बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के एफ कम्पनी के जवान रोड सुरक्षा ड्यूटी पर निकले हुए थे, इसी दौरान सुबह 9.30 बजे ग्राम पुतकेल के आगे डोंगल चिंता नाला के पास पहले से घात लगाए अज्ञात माओवादियो ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, पुलिस की जवाबी कार्यवाही से माओवादी भाग खड़े हुए । इस घटना में असिस्टेंड कमांडेंट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए, वही जवान अप्पाराव घायल हो गया है , घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है । इस घटना के बाद घटना स्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स ओहुँच चुकी है । फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, एवं आस पास के इलाके की सर्चिंग किया जा रहा है । 
 
बड़ी खबर : अवैध संबंध से जन्मी बच्ची की मां ने पटक-पटकर कर दी हत्या, जांच के दौरान मामला आया सामने

बड़ी खबर : अवैध संबंध से जन्मी बच्ची की मां ने पटक-पटकर कर दी हत्या, जांच के दौरान मामला आया सामने

बिलासपुर | मां  ने अवैध संबंध से जन्मी बच्ची को जमीन में पटककर मार डाला। इसके बाद लाश को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। 

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह तोरवा के देवरीडीह स्थित नहरपारा में नवजात बालिका का दो टुकड़ों में शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता चला कि बालिका के सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
पूछताछ से पता चला कि मोहल्ले में रहने वाली राधिका यादव 45 वर्षीय गर्भवती थी। उसका बच्चा हो गया है। उसके बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। संदेह पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि महिला का पति काम करने के लिए बाहर गया है। इस बीच उसका मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गया। इस संदेह में पुलिस ने महिला से इस बारे में जानकारी ली तो आरोपित महिला जुर्म कबूल लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।