CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG मौसम अलर्ट : प्रदेश के इस क्षेत्र में तापमान में आएगा 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जारी हुआ अपडेट

CG मौसम अलर्ट : प्रदेश के इस क्षेत्र में तापमान में आएगा 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जारी हुआ अपडेट

रायपुर | छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहा। वहीं शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

स्थानीय मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन जारी है इसके कारण प्रदेश के मध्य और उत्तर भारत में गिरावट होगी लेकिन बस्तर संभाग में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
 
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किये खाद्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहाँ से करे प्रवेश पत्र डाउनलोड

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किये खाद्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहाँ से करे प्रवेश पत्र डाउनलोड

रायपुर | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु भर्ती परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है| परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेब साईट में जा कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है | 

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

देखें आदेश

रायपुर : राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने की कार्यवाही

रायपुर : राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने की कार्यवाही

रायपुर | सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग को बिना सूचना कार्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही इस नोटिस का जवाब 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि श्रीमती गर्ग का 5 अक्टूबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक 90 दिनों का संतान पालन अवकाश स्वीकृत किया गया था। इस अवकाश की अवधि 2 जनवरी 2022 को समाप्त होने के पश्चात भी वर्तमान दिनांक तक उनके द्वारा न कार्यालय में उपस्थिति दर्ज की गई न ही उनके द्वारा कोई सूचना प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार श्रीमती गर्ग कार्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। जारी पत्र के अनुसार यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के अनुरूप न होकर कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है तथा कदाचरण का स्पष्ट द्योतक है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम-1966 के अधीन दण्डनीय है। शासन द्वारा 15 दिवस के भीतर पत्र का जवाब प्राप्त न होने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। 

बड़ी खबर दुर्ग : इंजिनियर के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, तहकीकात में 500 से अधिक लोगों से की पूछताछ, ये निकले आरोपी

बड़ी खबर दुर्ग : इंजिनियर के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, तहकीकात में 500 से अधिक लोगों से की पूछताछ, ये निकले आरोपी

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिले में 2 माह पूर्व इंजीनियर शिवांग चंद्राकर के अपहरण और हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है | पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि इंजीनियर शिवांग चंद्राकर की हत्या 30 लाख की फिरौती के चक्कर में की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी चंदखुरी गांव के पूर्व पंच सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ने इंजीनियर की अपहरण के बाद हत्या गला दबाकर कर दी थी और घटना के बाद उसके शव को उसी के खेत में बने गड्ढे में छुपा दिया था। आज इस सनसनीखेज मामले का खुलासा दुर्ग आईजी ओपी पाल और एसएसपी बीएन मीणा ने किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी चंदखुरी पुलगांव के रहने वाले है।
आपको बता दें की ये पूरा मामला थाना पुलगांव क्षेत्र के विद्युत नगर पदनाभपुर का है। 6 दिसम्बर की शाम साढ़े 7 बजे इंजीनियर शिवांग चंद्राकर चंदखुरी स्थित अपने फार्म हाउस से अपने घर मरौद जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। देर रात होने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा तो उसके मामा ने इसकी शिकायत 7 दिसम्बर 2021 को थाना पुलगांव में दर्ज कराई थी। इंजीनियर के गुम होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने दुर्ग एसएसपी को जांच के निर्देश दिए थे। मामले में पुलिस ने गुमशुदा के परिजनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चंदखुरी निवासी अशोक देशमुख, जो पूर्व में पंच था और वर्तमान में भी पंच का चुनाव लड़ा था उसके बारे में कुछ क्लू मिला।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि, अशोक पूर्व में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसमे वो हार गया था। इस हार का कारण वो मृतक शिवांग के परिजनों को समझता था। साथ ही पिछले दिनों रेघा में अशोक को 13 एकड़ जमीन मिली थी, जो अब उसके पास नहीं थी, उस जमीन में अब शिवांग चंद्राकर का परिवार खेती करता है। इस बात को लेकर अशोका का मृतक के बड़े भाई से हाथापाई भी हुई थी।
इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेही के आधार पर अशोक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो अशोक टालमटोल करता रहा। बार-बार कहता कि घटना वाले दिन वो अपने घर मे बैठकर शराब पी रहा था। पूछताछ में संदेही पुलिस को गुमराह करता रहा, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वो पुलिस के सवाल जवाब में उलझ गया और शिवांग चंद्राकर की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि, घटना से 15 दिन पहले ही उसने चंदखुरी के विक्की देशमुख और बसंत साहू के साथ मिलकर शिवांग चंद्रकार अपहरण और हत्या के बाद उसके परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
योजना के तहत ही 6 दिसम्बर 2021 को जब शिवांग अपनी फार्म हॉउस से मोटरसाइकिल से शाम में घर जाने के लिए निकला तो फार्म हाउस से कुछ दूरी पर खड़े अशोक ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट मिलने के बाद बाइक के पीछे बैठकर अशोक ने शिवांग को जकड़ लिया। इसके बाद वहीं छुपे हुए विक्की और बसन्त को भी बुला लिया। तभी बसंत ने नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के फार्म हाउस में हार्वेस्टर के चक्के से बने गड्ढे में ही उसके शव को गाड़ दिया। साथ ही शव को पैरा और पत्थर से ढंक कर मृतक की घड़ी, हेलमेट, चप्पल और मोबाइल को डोंगिया तालाब में फेंक दिया। मृतक की बाइक को नदी रोड परिया में खड़ी कर तीनों आरोपी अपने-अपने घर चले गए थे।
घर जाने के बाद तीनों पुलिस की सक्रियता को देखते हुए मृतक के परिजनों को 30 लाख की फिरौती के लिए फोन नहीं कर पाए थे। साथ ही हत्या की इस घटना के बाद से ही तीनों काफी डरे हुए थे, जिस वजह से पकड़े जाने के डर से एक दूसरे से कुछ दिनों तक को संपर्क करना भी छोड़ दिया था।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक देशमुख 31 वर्ष, विक्की देशमुख 20 वर्ष और बसन्त साहू 24 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें इस मामले को सुलझाने में पुलिस को 60 दिन, 6 टीमें, 500 लोगों से पूछताछ और 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी आईजी ओपी पाल ने पत्रकारों को दी है।

 

रायपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी का हुआ पदस्थापना

रायपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी का हुआ पदस्थापना

रायपुर, राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमृत विकास टोपनो, उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन विभाग को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

शर्मनाक घटना : कलयुगी मामा ने क्राइम पेट्रोल देख कर नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार...

शर्मनाक घटना : कलयुगी मामा ने क्राइम पेट्रोल देख कर नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार...

कांकेर : कांकेर शहर में रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। यहां सगे मामा ने अपनी 15 साल की नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष मेश्राम दिव्यांग बताया जा रहा है। 30 जनवरी की शाम आरोपी मनीष मेश्राम अपनी 15 साल की भांजी के साथ मोबाइल पर टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' देख रहा था। उल्लेखनीय है कि सीरियल में ज्यादातर यौन अपराधों को फिल्माकर दिखाया जाता है। एक ही मोबाइल पर मामा और भांजी इसी सीरियल को देख रहे थे।

सीरियल के किसी सीन से उत्तेजित होकर मामा की नीयत अपनी ही सगी भांजी पर बिगड़ गई और उसने घर में किसी और के नहीं होने का फायदा उठाकर भांजी को अपनी हवश का शिकार बना डाला। पीडि़ता की नानी घटना के दौरान घर में नहीं थी। पीडि़ता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था जिसके बाद पीडि़ता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने मामले को बाल कल्याण समिति तक पहुचाया जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुचा। पीडि़ता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता के माता पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी तबसे वह अपनी नानी के घर मे ही रह रही थी, लेकिन उसे इस बात का तनिक भी अंदाजा नही था कि माता पिता की मौत के बाद जिसे उसने अपना परिजन माना था वही उसके साथ इतनी घिनौनी हरकत करेगा। 

बड़ी खबर : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की सक में युवक की गला रेत कर की हत्या

बड़ी खबर : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की सक में युवक की गला रेत कर की हत्या

दंतेवाड़ा : जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया है। 10 फरवरी की देर रात करीब 8 से 10 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों की दहशत की वजह से परिजन इसकी जानकारी पुलिस को देने से डर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, जिले के टेटम गांव के रहने वाले ग्रामीण मंगलू मरकाम की नक्सलियों ने हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मंगलू अपने घर में सोया हुआ था। 10 फरवरी की रात 10 बजे 8-10 सशस्त्र नक्सली मंगलू के घर पहुंचे। घर से उसे उठाकर ले गए और कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या की। हत्या करने के बाद शव गांव में ही फेंक दिया। घटना की जानकारी 11 फरवरी को पुलिस को मिली।एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कटे कल्याण थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच जा रही है। 

प्रेमी-प्रेमिका ने आपसी रजामंदी से गर्भ मे पल रहे चार माह के भूण का टेबलेट खाकर करा दिया गर्भपात

प्रेमी-प्रेमिका ने आपसी रजामंदी से गर्भ मे पल रहे चार माह के भूण का टेबलेट खाकर करा दिया गर्भपात

जशपुर : जशपुर से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। मामला जशपुर जिले के कोतबा चौंकी क्षेत्र की है। प्रेमी-प्रेमिका ने आपसी रजामंदी से गर्भ में पल रहे चार माह के भु्रण का टेबलेट खाकर गर्भपात करा दिया। सूचना पर कोतबा पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 (34) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है। आपको बता दे उक्त धारा के तहत अपराध प्रमाणित हो जाने पर दस साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले मे प्रेमी-प्रेमिका की जल्द गिरफ्तारी होगी।


घटना के संबंध मे पत्थलगांव एसडीओपी अब्दुल अलीम खान ने बताया कि मामला कोतबा चौंकी का है। उन्होंने बताया कि साक्ष्य के रूप मे भ्रूण का डी.एन.ए. टेस्ट कराया जाना है। इसी बीच प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी होगी। एसडीओपी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका दोनो ने यह स्वीकार किया है कि वे आपसी रजामंदी से गर्भ मे पल रहे बच्चे का टेबलेट खाकर गर्भपात कराये हैं।


प्रेमिका कु.पुजा यादव उम्र 22 वर्ष के गर्भपात कराने से भ्रुण करीब 4 माह का शिशु मृत होने पर पुलिस द्वारा जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया । उक्त मर्ग डायरी संपूर्ण जांच कार्यवाही व क्करू रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पाया कि कु. पुजा यादव ग्राम सुरंगपानी और शिव प्रसाद ऊर्फ सोमारू ग्राम सहसपुर थाना फरसाबहार के बीच माह सितम्बर 2021 से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच शारिरीक संबंध होने से कु. पुजा यादव के पेट में करीब 4 माह का गर्भ ठहर गया तथा पुजा यादव और शिव प्रसाद ऊर्फ सोमारू पैंकरा उक्त दोनों के रजामंदी से शिव प्रसाद उर्फ सोमारू पैंकरा द्वारा गर्भपात कराने वाले टेबलेट कु. पुजा यादव को दिया गया तथा कु. पुजा यादव के द्वारा गर्भपात टेबलेट का सेवन करने पर दिनांक 31.01.2022 को करीब 04 माह का भ्रुण गर्भपात हो गया।

पुलिस की पंचनामा कार्यवाही के दौरान कु. पुजा यादव और शिव प्रसाद ऊर्फ सोमारू पैंकरा दोनों के रजामंदी से गर्भपात भ्रुण हत्या कराना स्वीकार किया गया है । धनसिंह सिदार पिता स्व. बुधियार साय उम्र 55 वर्ष निवासी सुरंगपानी चौकी कोतबा थाना बागबहार के द्वारा कोतबा पुलिस को सूचना दी गई थी।
 

मंदिरों में तोडफ़ोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा...

मंदिरों में तोडफ़ोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा...

जांजगीर : हनुमान मंदिरों में तोडफ़ोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 10 फरवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक फरार है। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने तोडफ़ोड़ की थी। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात दो मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी।

दरअसल, नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड और दुरबा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में बुधवार देर रात तोडफ़ोड़ हुई थी। ताला तोड़कर घुसे असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास के ही नहर से बरामद किया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सामने आए हुलिए के आधार पर साइबर सेल की मदद से आरोपियों केसला निवासी मनीष साहू 19 वर्ष और संजू पटेल 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीसरे आरोपी राजेश साहू को पुलिस तलाश कर रही है। वह अभी तक फरार है। 

CG NEWS : बिजली के तार की चपेट में आने से बालक बुरी तरह झुलसा...

CG NEWS : बिजली के तार की चपेट में आने से बालक बुरी तरह झुलसा...

कांकेर : जिला मुख्यालय के कंकालिन पारा वार्ड में 11 वर्षीय कंकालिन पारा वार्ड निवासी दुर्गेश अपने मित्रों के साथ मोहल्ले में पतंग उड़ा रहा था। एक कटी पतंग घर कि छत के ऊपर लटका हुआ था, जिसे निकालने के लिए दुर्गेश छत में चढने के दौरान बच्चा बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया, जहां बच्चे का उपचार जारी है। 

CG NEWS : नकली अधिकारी बनकर करते थे ठगी, तीन गिरफ्तार

CG NEWS : नकली अधिकारी बनकर करते थे ठगी, तीन गिरफ्तार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक 3 ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे. और ढाबा संचालकों को धौंस दिखाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि जिले में लगातार इस तरह की वारदाते हो रही थी. जिस पर लगाम लगाने टीम बनाई गई. पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में युवराज साहू समेत 3 आरोपी शामिल है. सभी से पूछताछ जारी हैं।  

दर्दनाक सड़क  हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी ठोकर, मौके पर एक की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी ठोकर, मौके पर एक की हुई मौत

धमतरी : अर्जुनी थाना क्षेत्र के कोलियारी में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं बाईक चालक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया।


सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस ने शव और घायल को पिकअप में जिला अस्पताल भेजा। मौके पर यातायात पुलिस डीएसपी एमएस चंद्रा भी स्टाफ के साथ पहुंच गए। घटना के बाद चालाक ट्रक के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे भोयना मोड़ के पास पकड़ लिया गया।


जानकारी के मुताबिक घायल हरी राम साहू (56) बारना ने बताया कि वह अपने गांव के पुनाराम साहू (60) पिता हीरालाल साहू के साथ कोर्ट आया हुआ था। बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे तभी कोलियारी मोड़ के पास ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। पुनाराम साहू सडक़ की ओर गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। वाह बाएं तरफ गिर गया जिससे शरीर में चोट आई है।
 

मंत्री का करीबी बता नौकरी लगाने का झांसा देकर किया लाखों की ठगी,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस...

मंत्री का करीबी बता नौकरी लगाने का झांसा देकर किया लाखों की ठगी,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस...

रायपुर : प्रदेश के एक मंत्री का करीबी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर 40 से अधिक युवकों से करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पांच युवकों ने आरोपी हुसैन रिजवी ऊर्फ हसन खान के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


धमतरी जिले के सुपेला निवासी अनिल देवांगन ने बताया कि भिलाई चरोदा निवासी हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान ने स्वंय को मंत्री का करीबी बताकर पुलिस, वन और लोकनिर्माण विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से अलग-अलग राशि वसूल किया है। पीडि़तों को फरवरी और अप्रैल-2021 में ट्रेनिंग के नाम पर जगदलपुर और सारंगढ़ ले जाया गया था।

सारंगढ़ में नागपुर से ट्रेनिंग देने के लिए कर्मचारी भी बुलाया गया थ,। जिससे पीडि़त आसानी से उसके झांसे में आकर पैसा दे दिए थे। आरोपित हुसैन रिजवी ऊर्फ हसन खान स्वंय को कांग्रेस पार्टी का अहिवारा विधानसभा का उपाध्यक्ष बताता था। अनिल देवांगन से आरक्षक के नाम पर 2 लाख रुपये, अहिवारी दुर्ग निवासी लवकुश देवांगन को लोक निर्माण विभाग में भृत्य के लिए एक लाख 25 हजार, सेमरा धमतरी निवासी रवि सिन्हा से लोक निर्माण विभाग में सहायक ग्रेड के लिए तीन लाख 70 हजार, भटगांव रूद्री निवासी उमेश ध्रुव से आरक्षक के लिए दो लाख 50 हजार और भखारा निवासी टेमन लाल साहू को विधानसभा में सहायक ग्रेड तीन के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये वसूला गया है। पुलिस के अनुसार पीडि़तों की संख्या बढ़ सकती है।


पीडि़त अनिल देवांगन ने बताया कि आरोपित रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित करसन चैंबर में दफ्तर खोला था। इसी दफ्तर में बैठकर वह बेरोजगार युवकों को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपये की लेन-देन करता था। कई महीने बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीडि़त आरोपी से रुपयों वापस मांगने लगे तो वह टालमटोल करने लगा। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब उसने पैसा नहीं लौटाया तो पीडि़तों ने देवेन्द्र नगर पुलिस में अपराध दर्ज कराया है।
 

RAIPUR NEWS : कार चालक की लापरवाही से नर्स हुई घायल, मामला दर्ज

RAIPUR NEWS : कार चालक की लापरवाही से नर्स हुई घायल, मामला दर्ज

रायपुर : कार चालक के लापरवाही की वजह से स्कूटी सवार नर्स घायल हो गई। मामले की रिपोर्ट सिविललाइन्स थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक लोधीपारा रायपुर निवासी आकांक्षा नंद 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मेकाहारा में स्टाप नर्स है, गुरुवार को ड्यूटी पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर जा रही थी, करीबन शाम 07.30 बजे आर्चिड बार पंडरी के पास पहुंची थी तभी सामने खड़ी कर कार क्रं सीजी 04 एमआर 7775 का चालक अपने कार के दरवाजा को लापरवाही पूर्वक खोल दिया जिससे वह कार के दरवाजे से टकरा कर गिर गई व चोट लगी है

तथा उसका स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर ली है।
 

CG NEWS: राज्य सरकार ने इन तिथियों को किया स्थानीय अवकाश घोषित,जानिए कब-कब रहेगी छुट्टियां

CG NEWS: राज्य सरकार ने इन तिथियों को किया स्थानीय अवकाश घोषित,जानिए कब-कब रहेगी छुट्टियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानीय अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों / संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए 3 तिथियों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक / कोषालय / उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा। गणेश चतुर्थी, महानवमी और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, 2022 बुधवार, महानवमी 04 अक्टूबर, 2022 मंगलवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25 अक्टूबर, 2022 मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।  

ब्रेकिंग: रायपुर कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश: सार्वजनिक गतिविधियों, मॉल, जिम, सिनेमाघर को लेकर ये रहेगा आदेश

ब्रेकिंग: रायपुर कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश: सार्वजनिक गतिविधियों, मॉल, जिम, सिनेमाघर को लेकर ये रहेगा आदेश

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर सौरभ कुमार ने 10 फरवरी को नया आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आईट्म, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य संबंधी प्रतिष्ठान अधिकतम रात्रि 12 बजे तक संचालित होंगे। नगर निगम एवं अन्य नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा मुख्य सडक मार्ग में स्थित ढाबे रात्रि 12 बजे के बाद भी ट्रक, बस एवं अन्य परिवहन वाहनों के लिए संचालित हो सकेंगे। रायपुर जिला अंतर्गत समस्त प्रकार के धरना, रैली एवं जुलूस आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम (विवाह एवं दशगात्र इत्यादि) में छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के अनुसार कार्यक्रम स्थलों पर अधिकतम क्षमता के 50 प्रतिशत की अनुमति होगी। 100 से 200 व्यक्तियो के सम्मिलित होने की स्थिति में एक दिन पूर्व निकटतम थाना/जोन कार्यालय/नगरीय निकाय को सूचना दिया जाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति होने की दशा में जिला कलेक्टर की लिखित पूर्वानुमति अनिवार्य होगी। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा। उक्त निर्देश का पालन करने के लिएतहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर निगम, थाना अधिकृत होंगे। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर जिले अंतर्गत सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाईब्ररी, स्वीमिंग पूल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। रायपुर रेल्वे स्टेशन, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड एवं एयरपोर्ट पर राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों की ओर से कोविड के दोना डोज के टिकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाए जाने पर 72 घंटे पूर्व का कोरोना टेस्ट आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता को समाप्त की गई है।

यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसुस नहीं होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वांरटाइन रहना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होम आइसोलेशन के लिए अनुमति प्रदान किए जाने पर अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पाई जाती है तो उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। विदेश से आने वाले नागरिक आगमन की सूचना निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र, जिला कंट्रोल रूम राजस्व अधिकारी एवं संबधित निकाय को आवश्यक रूप से देंगे तथा इस संबंध में राज्य शासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक, कर्मचारी एवं ग्राहकों को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा। सभी व्यवसायियों को अपने दुकान, संस्थान में विक्रय के लिए मास्क/सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीदारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/वितरण किया जावे एवं तत्पश्चात् अन्य वस्तुओं, सेवाओं का विक्रय किया जाए। उल्लघंन किए जाने पर नगरीय निकाय के अधिकारी पुलिस विभाग के सहयोग से चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
 

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी ऑफलाइन, 12वीं की 2 और 10वीं की 3 मार्च से होगी प्रारंभ, बनाये गए इतने नये केन्द्र ...

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी ऑफलाइन, 12वीं की 2 और 10वीं की 3 मार्च से होगी प्रारंभ, बनाये गए इतने नये केन्द्र ...

सरकार ने तय कर दिया है कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होगी। केंद्रों में जाकर परीक्षा देनी होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा रही है।


इन केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था हो सकती है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया, “इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय सारिणी के हिसाब से कराई जाएंगी। यह परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा कितने केंद्रों पर कराई जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्धारण की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाएगी।’


बताया जा रहा है, 2021 में 10वीं-12वीं बोर्ड के लिए 4 हजार 519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तब परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस साल इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार 600 किया जा रहा है। बताया जा रहा है, इस बार परीक्षा स्व-केंद्रीय कराने की कोशिश है। यानी जो विद्यार्थी जहां पढ़ाई कर रहा है, वहीं परीक्षा देगा।


इससे पहले बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। प्राचार्यों को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे स्कूल से ही एक परीक्षक नियुक्त कर प्रायोगिक परीक्षाएं करा लें। प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन अधिक कोरोना संक्रमण वाले जिलों को बाद में भी कराने की छूट मिली थी।


कोरोना संक्रमित के लिए  होगी अलग  से व्यवस्था

माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी के लिए अलग व्यवस्था पर विचार कर रहा है। बताया गया, संक्रमण की स्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र प्रभारी को सूचना देनी हाेगी। उसके बाद उस विद्यार्थी के लिए अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस कक्ष में निरीक्षक आदि पीपीई किट पहनकर जाएंगे।


दो मार्च से शुरू होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी।


11 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 10वीं-12वीं में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। 12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या करीब 6 लाख 83 हजार है। वहीं 10वीं में 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।
 

CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी दोस्त की हत्या, जांच में मामला आया सामने

CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी दोस्त की हत्या, जांच में मामला आया सामने

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा और सकरी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग ही अपने दोस्त के हत्यारे निकले।


दरअसल, 11वीं कक्षा का छात्र एक सप्ताह से गायब था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी जंगल में अधजली लाश मिली। उसके पास पड़े चप्पल और ऊनी टोपी से मरने वाले की पहचान लापता छात्र के रुप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके दो नाबालिग दोस्तों से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब के नशे में विवाद होने पर छात्र की हत्या कर दी थी। कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के जंगल में वनकर्मी ने बुधवार दोपहर 12 बजे अधजली लाश देखी, तब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

टीआई दिनेश चंद्रा और एसडीओपी आशीष अरोरा ने घटनास्थल और आसपास जांच की, तब घटनास्थल पर ऊनी टोपी और चप्पल के साथ ही शराब की बोतल मिली। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई। साथ ही ऊनी टोपी और चप्पल को पुलिस के वाटसऐप ग्रुप में शेयर किया गया। तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से दो फरवरी से गायब 12वीं छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू 17 वर्ष के पिता अजय रात्रे ने टोपी को पहचान लिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए नाबालिगों में एक छात्र 16 साल का है और 11वीं कक्षा में पढ़ता है। दूसरा 17 साल का है और गांव में ही रहता है।
 

बड़ी खबर : चिटफंड कंपनी का डारेक्टर गिरफ्तार, निवेशकों का रुपये लेकर हुआ था फरार

बड़ी खबर : चिटफंड कंपनी का डारेक्टर गिरफ्तार, निवेशकों का रुपये लेकर हुआ था फरार

धमतरी : चिटफंड के गोरखधंधे में अपनी गाढी कमाये डूबा चुके निवेशकों के रूपये वापस दिलाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा लंबित चिटफंड मामलों को लेकर काफी गंभीर है, वे स्वयं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल को दिगर प्रांत पुलिस टीम भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है । थाना प्रभारियों द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार पतासाजी कर जानकारी जुटाई जा रही है ।


इसी क्रम में जिले के कई निवेशकों के लाखों रूपये चिटफंड कम्पनी में जमा कराकर फ रार हुये है, जिसमें शुष्क इंडिया सेल्स प्रा0लि0 कम्पनी के डायरेक्टर- महेन्द्र नरवरिया पिता लखन लाल नरवरिया को धमतरी पुलिस द्वारा उज्जैन (म.प्र.)से कोतवाली पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली के अप.क्र. 130/2018 धारा 420, 120बी,467,468,आईपीसी एवंं प्राइज चीटस एण्ड मनी सरकुलेशन स्कीमस (बेनिंग) एक्ट, 1978 की धारा 4,5,6 तथा छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6,10 में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चिटफंड को लेकर थाना कोतवाली में आवेदक रघुराम यादव पिता स्व.झल्लू राम यादव उम्र 47 वर्ष निवासी डोंगाडुला द्वारा द्वारा वर्ष 2018 को लिखित शिकायत दिया गया था जिसमें शुष्क इंडिया सेल्स प्रा.लि. चिटफंड कम्पनी को एक लाख दस हजार रूपये निवेश किया गया था। इसमें कुल 11 आरोपी हैं जिसमें पूर्व में मेन डायरेक्टर सहित दो आरोपी भी पकड़े जा चूके हैं ये तीसरा आरोपी पकड़ा गया है । पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन पर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।गिरफ्तारी में सहा0उप निरीक्षक अमित सिंह,प्र0आर0 दिनेश तुरकाने, आर0 राजेन्द्र कतलम,आर0 योगेश बाघमारे की अहम भूमिका रही
 

बड़ा हादसा : बाइक व पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक की हुई  मौत, 1 गंभीर रूपसे घायल....

बड़ा हादसा : बाइक व पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक की हुई मौत, 1 गंभीर रूपसे घायल....

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा हाई स्कूल के पास मोटर साइकिल और छोटे हाथी पिकअप वाहन में आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवडोगर निवासी अमृत और वासुदेव दोनों बासनवाही से वापस अपने घर देवडोगर जा रहे थे, इसी दौरान दुधावा हाई स्कूल के पास दुधावा से बासनवाही की ओर जा रही छोटे हाथी वाहन के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई भिड़ंत में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बाइक चालक अमृत की मौत हो गई वही दूसरा युवक वासुदेव के पैर में गंभीर चोट आई है जिसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद छोटा हाथी चालक वाहन के साथ फरार हो गया है। पुलिस आरोपी वाहन और वाहन चालक की तलाश कर रही है।
 

कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए : कलेक्टर

कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए : कलेक्टर

महासमुंद : जिले में वैक्सीनेशन एवं अन्य सामाजिक व्यवहार परिवर्तन को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला पंचायत में आयोजित वालंटियर मीट में कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक उपस्थित थे। कोरोना वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हम सभी को कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाना है, हाथों को बार-बार साबुन से धोना चाहिए। सैनिटाइजर के नियमित इस्तेमाल के साथ ही घर से बाहर निकलने पर शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दोनों डोज लगने के बाद ही आपका कोविड टीकाकरण पूर्ण माना जाएगा। बुस्टर डोज यानि कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए जब आपकी बारी आए तो इसे भी लगवाएं। स्वयं जागरूक रहें, सुरक्षित रहें, कोविड अनुरूप व्यवहारों का कड़ाई से पालन करें, वैक्सीन लगवाएं और लोगों को जागरूक करें। आगामी समय में छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन द्वारा जिले में रोको अऊ टोको अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित वॉलंटियर के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन की जि़ला समन्वक मनप्रीत बग्गा यूनिसेफ इंडिया से राहिल सूबेदार, नेहा सिंह और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

RAIPUR NEWS : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, महिला की गला दबाकर की गई हत्या

RAIPUR NEWS : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, महिला की गला दबाकर की गई हत्या

रायपुर : मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के खुटेरी के जंगल में मंगलवार को एक महिला का शव मिला था, जिसमें पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।


मृतिका की शिनाख्ती धनवंती बाई धीवर 47 वर्ष ग्राम लखोली के रूप में हुई है। मृतिका अपने बेटे के साथ कुरूद गांव में रहती थी। मंगलवार को धनवंती मोखला जाने वाली थी, जिससे उसका बेटा उसे मंदिरहसौद बस स्टेण्ड में छोड़ा था। जिसके बाद उसका शव खुटेरी के जंगल में मिला। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में एसटीएफ जवान की हुई मौत....

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में एसटीएफ जवान की हुई मौत....

भिलाई : भिलाई के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक एसटीएफ के जवान की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार साईं नगर स्थित अपना निर्माणाधीन मकान देखकर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही चिखली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार आई 20 कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल एस आर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश दुबे (42 वर्ष) एसटीएफ में नौकरी करता है और बघेरा में पदस्थ है। उसका साईं नगर में निर्माणधीन मकान को देखने गया था उसके देखने के बाद देर शाम को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्ग से धमधा की ओर जा रही तेज रफ्तार आई 20 कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।जेवरा सिरसा पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच में जुट गई है पुलिस ने आई 20 कार के मालिक की पतासाजी कर रही है।
 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

बेमेतरा : बेमेतरा जिले की नांदघाट पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की रिपोर्ट पीडि़ता ने पांच फरवरी को दर्ज कराई थी। उसके अनुसार 16 जनवरी को चरण गायकवाड़ ने सुबह 11 बजे नाबालिक के घर पहुंचा और पंथी गीत की रिकार्डिंग के लिए बाहर जाने के बात कहकर अपने साथ अपनी मोपेड सुपर एक्सल में ले गया। दूसरे दिन लड़की वापस नहीं आई तब चरण के मोबाइल पर काल किया गया तो बंद मिला।

फिर 19 जनवरी को लड़की घर लौटी और डरी सहमी रहने लगी। बार-बार पूछने पर बताया कि तीन जनवरी को जब घर के लोग नया ट्रैक्टर की पूजा करने चटुवा धाम गए थे तब वह घर पर अकेली थी। शाम छह बजे चरण पंथी गाना सिखाने घर आया और डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है।

फिर 16 जनवरी को अपनी मोपेड में बैठाकर रायपुर अमलीडीह के एक कच्चे मकान में ले जाकर रखा और 18 जनवरी तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 19 जनवरी को चरण के घर के बाहर जाने पर वह अमलीडीह रायपुर से भागकर बस से नांदघाट आई और लिफ्ट लेकर घर पहुंची। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर नांदघाट पुलिस ने आरोपी चरण कुमार गायकवाड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता को गोली मारकर कर दी हत्या

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता को गोली मारकर कर दी हत्या

बीजापुर : बीजापुर जिले में बुधवार की शाम नक्सलियों ने ग्राम पंचायत अड़ावली की सरपंच के पति और कांग्रेस नेता घनश्याम मंडावी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। घनश्याम पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।


मिली जानकारी के अनुसार अड़ावली के शिविरपारा निवासी घनश्याम शाम को रिश्तेदार वाचम परिवार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सात किमी दूर ताड़मेर गया था। वहां सादे कपड़े में पहुंचे नक्सलियों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बिना कोई पूछताछ किए गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। रिश्तेदारों ने कुटरू थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घनश्याम की पत्नी रीता, अड़ावली की सरपंच हैं। उनके दो बच्चे हैं। एसडीओपी कुटरू अभिनव उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल अंदरूनी गांव होने के कारण पुलिस गुरुवार सुबह वहां जाएगी।