BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Good News : अब सरकार की तरफ से आपको मिलेंगे 72 हजार रुपये, जानिए कैसे?

Good News : अब सरकार की तरफ से आपको मिलेंगे 72 हजार रुपये, जानिए कैसे?

 क्या आप साल के 72 हजार रुपये प्राप्‍त करना चाहते है  आज के समय में ज्‍यादातर लोग प्राइवेट सेक्‍टर( private sector)में काम करते हैं. इन लोगों को फ्यूचर की बहुत ही ज्‍यादा चिंता होती है क्‍योंकि रिटायरमेंट के बाद घर खर्च चलाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

केंद्र सरकार की इस स्‍कीम ( schemes)का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है, जिससे लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिलती है. इस स्‍कीम के तहत पेंशनधारक को हर माह, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक या सालाना आधार पर पेंशन की सुविधा दी जाती है. इस स्‍कीम को केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा लाया गया है।

LIC की तरफ से 7.40% का सालाना ब्‍याज

स्‍कीम पर LIC की तरफ से 7.40% का सालाना ब्‍याज दिया जाता है. वहीं अगर आप अर्द्धवार्षिक पेंशन लेना चाहेंगे तो हर छह माह आपको 36 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं इस योजना में मासिक पेंशन( pension) लेने का विकल्‍प भी होता है.

बेटी को विदा कराने गया था पिता, शाम को लाश लेकर आया, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

बेटी को विदा कराने गया था पिता, शाम को लाश लेकर आया, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

 उत्तरप्रदेश। उन्नाव जिले में एक शादीशुदा महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का आरोप है कि पहले भी बेटी के साथ मीरपीट हुई थी, पुलिस को भी सूचना दी गई थी। लेकिन तब मामला रफा-दफा हो गया था। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

मामला उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र रमदेईखेड़ा मोहल्ले का है। उदय भान अवस्थी ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी साल 2017 में सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सौरभ के साथ की थी। प्रियंका के पिता का आरोप है कि, बेटी को लेने के लिए अपने लड़के साथ उसके घर गए थे। लेकिन ससुराल वालों ने उसे ले जाने नहीं दिया। दोपहर बाद जब हम लोग चले आए तो बेटी के साथ मारपीट की और उसे जहर दे दिया। बेटी की तबीयत जब खराब हुई तो ससुराल वाले पहले फरार हो गए इसके बाद फोन कर बताया कि, प्रियंका ने जहर खा लिया है।

पिता ने कहा, ‘जानकारी मिलने के बाद जैसे ही हम पहुंचे तो देखा की वो घर में तड़प रही है। बेहोशी की हालत में उसे कब्बाखेड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’ प्रियंका की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों का भी बयान लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैंसर से हार गया टाइगर किशन, 13 साल तक चले इलाज के बाद मौत

कैंसर से हार गया टाइगर किशन, 13 साल तक चले इलाज के बाद मौत

 उत्तरप्रदेश। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क में नर बाघ ‘किशन’ की कैंसर से मौत हो गई। किशन को 1 मार्च 2009 को किशनपुर टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर लखनऊ के जूलॉजिकल पार्क लाया गया था।

लखनऊ जूलॉजिकल पार्क में प्रारंभिक परीक्षणों से पता चला कि बाघ किशन हिमेंजिओसार्कोनोमा नामक कैंसर से पीड़ित था। यह बाघ के कान और मुंह के पास फैल गया था। गंभीर बीमारी के चलते बाघ जंगली जानवरों का शिकार नहीं कर पाता था। बाघ किशन जूलॉजिकल पार्क लखनऊ में पिछले 13 साल से ज्यादा समय से रह रहा था और इसकी स्वास्थ्य की लगातार देखभाल की जा रही थी।

उम्र बढ़ने और कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी किशन एक समान्य बाघ की तरह व्यवहार करता था। अपने अंतिम कुछ दिनों में किशन ने सामान्य रूप से खाना खाना छोड़ दिया था। साथ ही उसकी चहलकदमी भी कम हो गई थी। 13 साल के बाद कैंसर के चलते शुक्रवार 30 दिसंबर को किशन की मौत हो गई।

बाघिन कजरी को ठंड से बचाने के लिए लगाया गया हीटर

चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान बाघिन काजरी पर है। क्योंकि वो बुजुर्ग हो गई है। हालांकि वो सामान्य दिनों की तरह भोजन कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही उसे ठंड से बचाने के लिए हीटर की व्यवस्था की गई है।

महिला ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

महिला ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

 उत्तर प्रदेश। पीलीभीत में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंढरी गांव का रहने वाला तेजपाल शराब पीने का आदी है। शराब की लत के कारण तेजपाल 17 अट्ठारह बीघा जमीन बीच चुका है। अक्सर शराब की लत के कारण तेजपाल के घर में झगड़ा होता था। शुक्रवार देर रात भी तेजपाल शराब पीकर घर पहुंचा था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। तेजपाल ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी राम कुमारी का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद राम कुमारी व उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर अपने ही पिता को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। युवक की हत्या को अंजाम देने वाली उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जिम मालिक की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां

जिम मालिक की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां

 नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में जिम के अंदर घुसकर जिम के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाथ में पिस्टल लिए और मुंह पर रूमाल बांधकर आरोपी जिम के अंदर घुसे और हत्या कर फरार हो गए।

45 साल के महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम और स्पा के नाम से कई फिटनेस सेंटर चलाते थे। उनका जिम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का भी कारोबार है। प्रीत विहार इलाके के विकास मार्ग पर एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एनर्जी जिम और स्पा का हेडक्वार्टर है। साथ ही बेसमेंट जिम भी है। शुक्रवार देर शाम तकरीबन 8 बजे महेंद्र अग्रवाल अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी हथियारों से लैस बदमाश ऑफिस में दाखिल हुए और एक के बाद एक तीन गोली महेंद्र अग्रवाल पर चला दीं। एक गोली महेंद्र अग्रवाल के सिर पर लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शातिर बदमाश भागते वक्त ऑफिस में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिसमें हाथ में पिस्टल लिए दो अनजान शख्स जिम में घुसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रूमाल से अपना मुंह छिपाया हुआ है। पुलिस अब फुटेज में दिख रहे बदमाशों का हूलिए के आधार पर पता लगाने में जुटी है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने की PM मोदी से मुलाकात, NPS की राशि लौटाने, आरक्षण गतिरोध सहित अहम विकास कार्यों पर हुई चर्चा

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने की PM मोदी से मुलाकात, NPS की राशि लौटाने, आरक्षण गतिरोध सहित अहम विकास कार्यों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना जताई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्य और कई लंबित मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। आपको बतादें बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी। जहां पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

खबर है कि कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण, एनपीएस की राशि, एथेनॉल प्लांट और सेंट्रल पुल में धान जमा कराने को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की गयी है। हालांकि बातचीत की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।
पहली बार किसी मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत तौर पर इतनी लंबी चर्चा हुई है। करीब सवा 12 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के आवास कार्यालय में पहुंचे थे। उसके बाद दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री बघेल को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में हर संभव मदद करेगा।

बड़ा हादसा : बस चलाते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कार से टकराने के बाद 9 लोगों की मौत

बड़ा हादसा : बस चलाते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कार से टकराने के बाद 9 लोगों की मौत

 गुजरात। नवसारी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास फॉर्च्यूनर कार के एक लग्जरी बस से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चलती बस में चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख- पीएम मोदी

गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, ‘नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिया जाएगा।’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा, ‘गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Ajab-Gajab : जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म, एक नार्मल तो दूसरे के नहीं थे सिर और हाथ पैर, लेकिन हार्ट बीट… जानें पूरा मामला…

Ajab-Gajab : जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म, एक नार्मल तो दूसरे के नहीं थे सिर और हाथ पैर, लेकिन हार्ट बीट… जानें पूरा मामला…

 छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो जुड़वा बच्चे होने का मामला सामने आया है, जिनमें से एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा तो वहीं दूसरा बच्चा एबनॉर्मल पैदा हुआ है, जिसका पूरी तरह विकास नहीं हो पाया। उसका सिर और हाथ नहीं है। ।अविकसित बच्चे के पैर और सिर नहीं हैं, उसकी हार्ट बीट भी नहीं चल रही थी। उसका धड़ और पैर भी अविकसित हैं। इस तरह का बच्चा पैदा होने की खबर से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है। जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 9:55 पर 25 वर्षीय कल्पना यादव (पति- ब्रजेन्द्र यादव) जिला अस्पताल रेफर होकर डिलेवरी के लिए आईं, जिसने 9:55 पर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, तो वहीं 1 घंटे बाद तकरीबन 11 बजे दूसरे एबनार्मल बच्चे को जन्म दिया है। जो कि अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वही अस्पताल के डॉ. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को बच्चा समझाइश देकर दिया जाएगा, कि वे कहीं पुरानी विचारधारा और रूढ़िवादिता के चलते घर ले जाकर उसका पूजा-पाठ ना करने लगें। दरअसल अक्सर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में लोग इस तरह के बच्चे पैदा होने पर ईश्वरीय और दैवीय चमत्कार मानकर आडंबर करने लगते हैं, जिससे उन्हें समझाइश दी जाएगी कि यह कोई चमत्कार नहीं है। यह तो केन्जाइटल डिफर्टलीज है जो कि प्रॉपर न्यूट्रिशन और सारी चीजों की वजह से अविकसित ही रहा और अब समय पूरा होने पर ट्विन्स की तरह बच्चे के साथ निकला है।

OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर जो हुआ, पढ़िए हैरान कर देने वाला खबर…

OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर जो हुआ, पढ़िए हैरान कर देने वाला खबर…

 सारण। बिहार के सारण जिले में शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी से शादी कराए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला का शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. बावजूद इसके वो चोरी छुपे अपने प्रेमी से मिला करती थी. पिछलें दिनों महिला ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया था. इस दौरान ससुराल वालों ने उसे बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की फिर ग्रामीणों ने सबक सामने दोनों की शादी करा दी.

 
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी धर्मेंद्र भेल्दी के अरना गांव का रहने वाला है और प्रेमिका पुनिता उर्फ पिंकी की शादी तीन साल पहले परसा थाना क्षेत्र के मारड़ चकसहबाज गांव निवासी अमरेश कुमार से शादी हुई थी. अमरेश काम के सिललिसे से गांव से बाहर रहता है और पिंकी अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती है. पिंकी का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चला रहा था. पिंकी के ससुराल वालों ने बताया कि दोनों पहले घर भाग भी चुके थे. लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस के समझौते से मामले को रफादफा कर दिया गया था. लेकिन फिर से दोनों का एकसाथ पकड़े जाने पर मामला बेहद ही गंभीर हो गया.
 
ग्रामीणों का कहना है कि पिंकी अक्सर अपने प्रेमी धर्मेंद्र को ससुराल और मायके में मिलने के लिए बुलाया करती थी. लेकिन इस बार दोनों बंद कमरे में कड़ा गए. जिसके बाद प्रेमी धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की गई और उसे बंधक बना लिया गया. ससुराल वालों ने दोनों के परिजनों को बुलाया और दोनों की शादी करा दी. पिंकी ने बताया कि उसका धर्मेंद्र से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पिंकी के भाई ने उसकी इस हरकत से नाराज होकर उसे अपनी बहन मानने से ही इंकार कर दिया है. उसका कहना है कि पहले वह मेरी बहन थी, लेकिन इस घिनौनी हरकत के बाद वो मेरी बहन नहीं रही. पुनिता के ससुर ने कहा कि उन्होंने उन दोनों की इच्छा के अनुरूप विवाह करवा दिया है।
नरेन्द्र मोदी की नेताओं से अपील, कहा- अपने कार्यक्रमों को न करें रद्द, यही मां हीराबेन को सच्ची श्रद्धांजलि

नरेन्द्र मोदी की नेताओं से अपील, कहा- अपने कार्यक्रमों को न करें रद्द, यही मां हीराबेन को सच्ची श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। गांधी नगर के सेक्टर 30 की श्मशान भूमि में हीरा बा का अंतिम संस्कार किया जाना है। वहीं, मां हीराबेन के निधन पर गमजदा लोगों से मोदी परिवार ने अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपके आभारी हैं। मोदी परिवार की ओर से कहा गया है कि आप सबसे हमारी विनम्र विनती है, उनकी (हीरा बा) आत्मा को अपनी यादों में जगह दें और अपने सभी पहले से तय कार्यक्रम और योजनाओं को जारी रखें। यही मां हीराबेन के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

प्रधानमंत्री के आज के सभी कार्यक्रम वर्चुयली

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को पहले की तरह ही निर्धारित समय पर करने का फैसला लिया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से पीएम मोदी के आज यानी शुक्रवार के आधिकारिक कार्यक्रमों की लिस्ट जारी की थी। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया था कि पीएम मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में निर्धारित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होंगे।  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम

मां हीराबेन के निधन की जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं।'

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

 PM Modi Mother Death News: पीएम मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की मां का निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हीराबा की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया है।

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
PM मोदी ने अपनी मां हीराबेन को मूल्यों के प्रति समर्पित और निस्वार्थ कर्मयोगी बताया

PM मोदी ने अपनी मां हीराबेन को मूल्यों के प्रति समर्पित और निस्वार्थ कर्मयोगी बताया

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।’’

प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 100 वर्ष की थीं । उन्हें बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था । अस्पताल की ओर से जारी एक बुलेटिन में उनके निधन की सूचना दी गई।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ हीराबेन मोदी ने यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। ’’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया कि जब वह अपनी मां के सौंवें जन्मदिन पर उनसे मिले थे तो उन्होंने उनसे कहा था, ‘‘काम करो बुद्धि से और जीवन जिओ शुद्धि से।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर बाद दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और वहां अस्पताल में अपनी मां से मिलने गए थे । वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहे और डाक्टरों से मां के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की थी। हीराबेन को हीराबा भी कहा जाता था। वह गांधीनगर के समीप रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। प्रधानमंत्री अपने गुजरात दौरों के दौरान नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते थे।

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, जलकर हुई राख, हालत गंभीर

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, जलकर हुई राख, हालत गंभीर

 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया।बता दे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recharge Plan : बस एक रिचार्ज और डेटा की झंझट खत्म, 11 महीने तक लिजिए इंटरनेट का मजा, फ्री कालिंग के साथ और भी बहुत कुछ…

Recharge Plan : बस एक रिचार्ज और डेटा की झंझट खत्म, 11 महीने तक लिजिए इंटरनेट का मजा, फ्री कालिंग के साथ और भी बहुत कुछ…

 नई दिल्ली. देश भर की निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए तमाम तरह के ऑफर्स लेकर आ रहे है. तरह-तरह के रिचार्ज आफर आज बाजार में उपलब्ध है. लेकिन इन सब के बीच डाटा पैक पलक झपकते ही खत्म हो जाते हैं और बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है. कई बार रिचार्ज के लिए भटकना पड़ता है. ऐसे में हम आपकों जियों की बेहद किफायती रिचार्ज प्लान बताने जा रहे है. ​एक बार रिचार्ज कराने के बाद आप 11 महीनों के लिए कई सारे बेनेफिट्स का मजा उठाया सकते हैं. चलिए बिना देर किये इन प्लान्स के बारे में सब कुछ जानते हैं…

जियो का 2121 रुपये का प्लान

11 महीने की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स में ये जियो का सबसे महंगा प्लान है. इसमें जियो ग्राहक को 2121 रुपये के बदले रोज 1.5GB डाटा (यानी कुल 504GB डाटा), किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन के 100 एसएमएस की सुविधा देगा. साथ ही, ग्राहक सभी जियो एप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी पाएंगे.

जियो का 1299 रुपये का प्लान

इस प्रीपेड प्लान में ग्राहक को 11 महीनों यानी 336 दिनों के लिए कुल 24GB डाटा दिया जाता है और वो किसी भी नेटवर्क पर अनलमिटेड कॉलिंग कर सकता है. सभी जियो एप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन तो मिलेगा ही, साथ ही, 3600 एसएमएस भेजने की भी सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान रिलायंस जियो के वैल्यू प्लान का हिस्सा है.

जियो का 749 रुपये का प्लान

यह प्लान जिओ फोन का प्लान है और इसकी वैधता 11 महीनों की है. हर 28 दिनों पर आपको इस प्लान में 2GB डाटा दिया जाएगा यानी इस प्लान में आपको कुल 24GB डाटा मिलेगा. और बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहक को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स करने का मौका मिलेगा, वह हर 28 दिनों में 50 एसएमएस भेज पाएंगे और सभी जियो एप्स के फ्री सब्स्क्रिप्शन का भी मजा उठा सकेंगे.

यादों में मां : प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

यादों में मां : प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं।मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे।

हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू

हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार सुबह 10.30 बजे होगा।

Startup Loan : युवाओं को केंद्र सरकार ने दिया तोहफा, अब स्टार्टअप के लिए इस स्कीम से मिल सकता है फायदा

Startup Loan : युवाओं को केंद्र सरकार ने दिया तोहफा, अब स्टार्टअप के लिए इस स्कीम से मिल सकता है फायदा

 युवाओं को नए साल से पहले मोदी सरकार ने तोहफा दिया है, सरकार ने स्टार्टअप के लिए एक क्रेडिट( credit) गारंटी योजना को अधिसूचित किया है, जिसके तहत एक तय सीमा तक मॉर्गेज फ्री लोन दिया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि योग्य उधारकर्ता 6 अक्टूबर या उसके बाद स्वीकृत ऋण, इस योजना के तहत पात्र होंगे. अधिसूचना के मुताबिक( information), ‘केंद्र सरकार ने स्टार्टअप के लिए योग्य उधारकर्ताओं को वित्तपोषित करने के लिए सदस्य संस्थानों (एमआई) द्वारा दिए गए ऋण को क्रेडिट गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी योजना’ (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है।

अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ ( crore)रुपये से अधिक नहीं होगा

‘प्रति उधारकर्ता अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा. यहां कवर की जा रही क्रेडिट सुविधा किसी अन्य गारंटी योजना के तहत कवर नहीं की जानी चाहिए।

खुशखबरी, सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव का ऐलान

खुशखबरी, सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव का ऐलान

 UAE सरकार ने देश में ट्रेड को बढ़ावा देने के लिहाज से एक बड़ा फैसला किया है।सरकार ने साफ किया है कि जो कर्मचारी बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी( leave) लेंगे, उन्हें इस दौरान आधी सैलरी मिलती रहेगी। लीव देने या न देने का फैसला उस डिपार्टमेंट का चीफ करेगा। इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। लीव अप्लाई करने के लिए एक वेबसाइट( website) पर लॉगिन करना होगा।

वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए

UAE दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है। वर्किंग कैलेंडर 1 जनवरी 2022 से लागू करने का प्लान इसलिए बनाया गया ताकि इसे लागू करने में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।

BREAKING : CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

BREAKING : CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

  CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 10वीं और 12वीं बोर्ड ( board)के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे।

सीबीएसई( CBSE) ने डेटशीट का ऐलान करते हुए एक बयान में कहा, दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट( datesheet) लगभग 40,000 विषय संयोजनों से बचकर तैयार की गई है।

2 जनवरी, 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा( practical exam) आयोजित

2 जनवरी, 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा. सीबीएसई प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त करेगा. बोर्ड पहले प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के सुचारू संचालन।

Doc-1 Max : नोएडा में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत, एक्शन मोड में सरकार

Doc-1 Max : नोएडा में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत, एक्शन मोड में सरकार

 नई दिल्ली: Doc-1 Max : उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत भारतीय फार्मास्यूटिकल फर्म की कफ सीरप के पीने से हो गई l उज्बेकिस्तान ने बच्चों की मृत्यु के लिए एक भारतीय दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरने वाले 18 बच्चों ने कफ सिरप Doc-1 Max का सेवन किया था। यह दवा नोएडा स्थित Marion Biotech द्वारा बनाई जाती है।

जांच के दिए आदेश

मध्य एशियाई राष्ट्र की राज्य सुरक्षा सेवा ने पुष्टि की है कि उसने इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी है। “डॉक्टर -1 मैक्स दवा लेने के परिणामस्वरूप 18 बच्चों की मौत के पर, कुरामैक्स मेडिकल (दवा के आयातक) और राज्य केंद्र के विशेषज्ञों और दवाओं के मानकीकरण के अधिकारियों के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा: “भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उज़्बेक नियामक के संपर्क में हैं। ऐसा लगता है कि यह कंपनी लंबे समय से उज्बेकिस्तान को ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है।”

गाम्बिया ने आरोप लगाया था

अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी टीम ने उत्तर प्रदेश ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी से संपर्क किया है, ताकि दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की जा सके। यह भी पता चला है कि केंद्र और राज्य की ड्रग्स रेगुलेटरी टीमें ज्वाइंट इंक्वायरी करेंगी। बता दें कि अक्टूबर में गाम्बिया ने आरोप लगाया था कि भारत में निर्मित सिरप से उनके यहां 66 बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Crime : बच्चा न होने पर हैवान बना पति, पत्नी से जबरदस्ती बनाने लगा अप्राकृतिक यौन संबंध, प्राइवेट पार्ट में किया ब्लेड से वार…

Crime : बच्चा न होने पर हैवान बना पति, पत्नी से जबरदस्ती बनाने लगा अप्राकृतिक यौन संबंध, प्राइवेट पार्ट में किया ब्लेड से वार…

 लखनऊ : शादी के बाद पति पत्नी का सपना होता है कि उनका खुद का एक बच्चा है लेकिन अगर बच्चा नहीं होता तो दोनों को काफी दुख होता है लेकिन आज के जमाने में बहुत सारी ऐसी इलाज आ चुका है जिससे कि बच्चा होने में मदद मिल सकती है लेकिन कई लोग इसे अपनाने में आज भी डरते हैं.

दरअसल आज हम ऐसे बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे लोगों के होश उड़ गए दरअसल शादी के 6 साल बाद भी दंपत्ति को बच्चा नहीं हुआ जिससे उसका पति हैवान बन गया और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड से भी वार किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल 6 साल बीत जाने पर जब कोई संतान नहीं हुई तब पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इससे परेशान पत्नी मायके चली गई. हालांकि घटना के दिन पति मायके से लेकर घर आ गया और शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. विरोध करने पर महिला को नाजुक अंगों और सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया.

पीड़िता को गंभीर हालत में झलकारी बाई अस्पताल में एडमिट करवाया गया. इस पूरे मामले पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नशे का आदी था और अवसाद का शिकार है.

डीसीपी साउथ जोन राहुल राज के मुताबिक, महिला के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने की बात कही गई थी. शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और इलाज किया जा रहा है.