BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चलती बस में लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

चलती बस में लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

 उत्तर प्रदेश। इटावा में रविवार देर रात चलती बस में अचानक से आग लग गई। हादसे में 17 मजदूर बाल-बाल बचे। घटना उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है।

जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से नेपाल जा रही थी, तभी रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास बस में आग लग गई। जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा सभी मजदूर बस से बाहर कूद गए और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी है। फिलहाल असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शर्मनाक : 60 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

शर्मनाक : 60 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

 उत्तरप्रदेश। बांदा के बिसंडा से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को 7 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ की और गलत नीयत से उसके कपड़े उतार दिए। बच्ची रोने लगी तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। वह उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा तो बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। जिससे वह हड़बड़ा गया और इसी दौरान बच्ची वहां से भाग निकली।

घर पहुंचते ही बच्ची ने परिवार वालों को मामले के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया।

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती

 पंजाबअमृतसर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। सोमवार तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके से अमृतसर की धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉली के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर अंदर तक थी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इसके पहले 3.4 तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड में शनिवार शाम चार बजकर 15 मिनट पर आया था जिसका अधिकेंद्र पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड-नेपाल सीमा से सटे हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग तीव्रता के कम से कम 8 भूकंप आए हैं। थौरागढ़ आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महार ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र नेपाल के सिलांग कस्बे से तीन किलोमीटर दूर था, लेकिन इसके झटके भारत, चीन और नेपाल में महसूस किए गए।

अमिताभ बच्चन को हिट बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर का निधन, भावुक होकर बिग बी ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन को हिट बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर का निधन, भावुक होकर बिग बी ने कही ये बात

 मुंबई। दिग्गज निर्देशक राकेश कुमार का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने 10 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वो कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे थे और उसकी वजह से पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थे। राकेश कुमार डायरेक्टर होने के साथ-साथ स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी थे। मुंबई के अंधेरी में रविवार शाम उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई है। राकेश कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में राकेश कुमार के साथ बिताए कुछ पलों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे राकेश कुमार छोटी शुरुआत से शिखर तक पहुंचे थे। ब्लॉग में राकेश कुमार के लिए भावुक पोस्ट लिख बिग बी ने बताया कि वह सबसे दयालु व्यक्ति थे। उनके साथ बिग बी की कुछ मीठी यादें हैं और उसी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शायद अपने दोस्त के अंतिम संस्कार में जाने से भी हिचकिचाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने दिवंगत राकेश कुमार के लिए ब्लॉग में भावुक कर देने वाली कुछ बातें लिखीं। उन्होंने लिखा, ‘एक-एक कर सब चले जाते हैं। लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ लोग ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे भूलना या मिटा पाना मुश्किल होता है। फिल्मों को डायरेक्ट करने का उनका सेंस, स्क्रीनप्ले और लेखन की जानकारी और तुरंत किसी भी बदलाव पर काम करने की कला अद्भुत थी। ‘नट्टू’ और ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान की गई मस्ती, अपने काम में पूरा विश्वास रखना और बड़ी सहजता के साथ हमें ऑड डे पर शूटिंग से ब्रेक देना, जिससे कि हम रिलेक्स रहते थे।’

WhatsApp का खास Do not Disturb मोड, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp का खास Do not Disturb मोड, जानें कैसे करेगा काम

 WhatsApp Do not Disturb Mode: Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। पिछले कुछ सालों में कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऐप में नए फीचर्स जोड़ रही है। अब WhatsApp मिस्ड कॉल के लिए Do not Disturb मोड सपोर्ट जारी कर रहा है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध व्हाट्सएप बीटा के जरिए रोल आउट किया जा रहा है।

 
 

ये हैं नए फीचर्स

 
 

व्हाट्सएप कई नई सर्विस शुरू करने पर काम कर रहा है। इन नए फीचर्स में बड़े ग्रुप के चैट को म्यूट करने का ऑप्शन भी होगा। आप अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट से चैट लिस्ट को खोल पाएंगे। आप लिंक प्रिव्यू को स्टेटस के जरिये शेयर कर पाएंगे।

 
 

ये फीचर भी किये गए हैं एड

 
 
 
 
 

कम्युनिटीज फीचर का ऐलान भी इसी साल किया गया था। इस फीचर का मकसद ग्रुप में होने वाली चैट को पहले से बेहतर बनाना है। फीचर की मदद से एडमिन को ग्रुप मैनेज करने में बहुत मदद मिलेगी। WhatsApp ने Communites को Directory of groups के तौर पर बताया है और हर कोई प्लेटफॉर्म पर अपनी एक कम्युनिटी बना सकेगा। उसे जॉइन करने के लिए मल्टीपल ग्रुप को इनवाइट कर सकते हैं। हालांकि, इन ग्रुप को एडमिन की ओर से इनवाइट स्वीकार करने के बाद ही कम्युनिटी में ऐड किया जा सकेगा। इस फीचर की मदद से अब एक समय में 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं।

 

इस गांव में मर्दो की एंट्री पर है बैन, फिर भी जवान लड़कियां हो रहीं प्रेग्नेंट...जाने क्या है इसका रहस्य

इस गांव में मर्दो की एंट्री पर है बैन, फिर भी जवान लड़कियां हो रहीं प्रेग्नेंट...जाने क्या है इसका रहस्य

 दिल्ली Ajab-Gajab वैसे तो दुनिया में कई अजब गजब मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। लेकिन क्या आपने सुना हैं कि एक गांव में बिना मर्द भी महिलाएँ प्रेग्नेंट हो रही हैं। आप सोच रहे होंगे भला कैसे कोई औरत प्रेग्नेंट हो सकती है? यह एक बड़ा सवाल हो सकता है। लेकिन साउथ अफ्रीका में एक ऐसा गांव है जहां 30 साल से महिलाएं बिना मर्दों के रह रही हैं। लेकिन फिर भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं।

 

गांव में मर्दों के प्रवेश पर है रोक

साउथ अफ्रीका के इस गांव का नाम उमोजा है, यहां सिर्फ महिलाएं और उनके बच्चों को रहने की अनुमति है। 30 साल से इस गांव में एक भी मर्द ने प्रवेश नहीं किया है। यहां मर्दों की एंट्री पर बैन है। इस गांव में खेल कूद रहे बच्चों को पता नहीं होता है कि उनका पिता कौन है। इस गांव की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। वो अकेले अपने बच्चों की देखभाल करती हैं। मेहनत करके अपना घर चलाती हैं।

 

दुष्कर्म की शिकार महिलाओं ने बसाया गांव

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में करीब ढाई सौ महिलाएं रहती हैं। जंगल के बीच बसे इस गांव की महिलाओं को अकेले रहने में डर नहीं लगता। इस गांव को महिलाओं ने ही बसाया है। कहा जाता है कि सालों पहले ब्रिटिश सैनिक आए थे। आदिवासी महिलाएं जब बकरियां और भेड़ चरा रही थी तभी उन्होंने उनका रेप कर दिया था। रेप की शिकार 15 महिलाओं को पुरूषों से घृणा हो गई। वो पुरुषों से अलग होकर अपनी एक दुनिया बसा लीं। अब इस गांव में 250 महिलाएं हैं। अब बिना मर्द के उनकी संख्या में कैसे इजाफा हुआ।

 

बता दें कि यहां कोई चमत्कार नहीं हो रहा हैं। ये प्रकृति का नियम है कि बिना पुरूष कोई भी महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। दरअसल, रात के अंधेरे में मर्द जंगल में चोरी-छिपे आते हैं। गांव की युवा लड़कियां जंगल में उनके पास आती हैं और तब तक शारीरिक संबंध बनाती है जबतक की वो प्रेग्नेंट ना हो जाए। गर्भवती होने पर वो उनसे रिश्ता खत्म कर लेती है। बच्चे को जन्म देती हैं और उसकी देखभाल करती हैं। वो उसके पिता के बारे में कुछ नहीं बताती हैं। इसके अलावा इस गांव में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं, बाल विवाह से बची लड़कियां, और रेप की शिकार औरतें भी आकर रहने लगती हैं।

राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी सूचना, एक महीने में निपटा ले ये काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी सूचना, एक महीने में निपटा ले ये काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

 Ration Card Latest News: राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी सूचना है. केंद्र सरकार ने राशन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी फ्री में राशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो नए नियमों को जरूर जान लें वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है.

ज्ञात हो कि सरकार की ओर से फ्री राशन की सुविधा दी जाती है, जिसका कई अपात्र लोग फायदा उठा रहे हैं. इसी को रोकने के लिए सरकार की ओर से नए नियम बनाए गए हैं. साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि नए निर्देशों का पालन न करने वाले लाभार्थियों का राशन कार्ड रद्द हो जाएगा.
केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ऐसे सभी लोग जो भी फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं वह अपना वेरिफिकेशन करा लें. इसके लिए 30 दिन का समय दिया गया है. अगर आप वेरिफिकेशन में अपात्र पाए जाते हैं तो आपका कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।
 
सरकार तेजी से अपात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड को कैंसिल कर रही है. इस पर तेजी से काम किया जा रहा है. अभी तक लगभग 2 करोड़ 41 लाख कार्ड रद्द हो चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा कार्ड यूपी में रद्द किए गए हैं.
गुजरात चुनाव : भाजपा ने सीएम योगी को बनाया स्टार प्रचारक

गुजरात चुनाव : भाजपा ने सीएम योगी को बनाया स्टार प्रचारक

 लखनऊ । गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच घमाशान शुरू हो गया है। प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी करने के बाद भाजपा ने अब स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें  विकास के नाम पर दूसरी बार सत्ता आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा विकास मिश्रित हिन्दुत्व के एजेंडे को आगे रखकर यूपी जैसी जीत दर्ज करना चाहेगी। इसी कारण योगी अभी-अभी हिमाचल के अपने व्यस्ततम चुनावी कार्यक्रम से वह खाली हुए हैं। इसके तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनको गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल कर लिया।

भाजपा ने गुजरात के लिए कल अपने जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोजपुरी फिल्मों के स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन, हेमा मालिनी, परेश रावल, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, नितिन पटेल आदि के नाम शामिल हैं। दरअसल गुजरात में की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों  में मतदान होने हैं। नतीजे 8 दिसंबर को हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक गिरीश पांडेय बताते हैं कि गुजरात में उत्तर भारतीयों की बड़ी संख्या है। गुजरात में गैर प्रांतों के करीब 42 लाख लोग रह रहे हैं। यहां दो शहरों की करीब 50 फीसद आबादी बाहर के लोगों की है। इन दोनों शहरों में विधानसभा की सीटें भी सर्वधिक हैं।

गुजरात में रहने वाले अन्य राज्यों के लोगों में सर्वाधिक यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के लोगों की संख्या भी ठीकठाक है। मसलन सूरत की आबादी में करीब 32.2 फीसद लोग बाहर के हैं। अहमदाबाद में यह संख्या करीब 12.4 फीसद है। जामनगर, भावनगर, राजकोट और वडोदरा में भी अन्य राज्यों से लोग आये हुए हैं। इन सबमें उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर योगी आदित्यनाथ अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दे चुके हैं। वह सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, नाथपंथ का हेडक्वॉर्टर माने जाने वाले गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं और नाथ पंथ के अनुयायी पूरे देश में हैं।

उन्होने बताया कि रोजी-रोटी की तलाश में वर्षों में पहले जो लोग गुजरात के महानगरों में गये उनमें से अधिकांश वहीं बस गये। उत्तर प्रदेश गुजरात में इस कदर रचा-बसा है कि यहां के कई गांवों में कुछ लोगों के नाम ही गुजराती हैं।

गिरीश पांडेय कहते हैं कि अब भी यह सिलसिला जारी है। प्रवासी होने के बावजूद वह अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। यही वजह है कि एक धर्मगुरु और नेता के रूप में अपनी बात को पूरी दमदारी एवं बेबाकी से रखने की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा अन्य हिंदी भाषी राज्यों के लोगों को योगी प्रभावित करते हैं। पहले भी यह साबित हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के पिछले चुनाव में भी योगी हिट रहे। उन्होंने जिन 29 जिलों की 35 सीटों पर प्रचार किया था उनमें से 20 पर भाजपा को जीत मिली थी। वह भी तब जब उस चुनाव में कांग्रेस से कांटे का मुकाबला था। इस बार आप आदमी पार्टी की जोरदार इंट्री से फिलहाल मुकाबला त्रिकोणीय बनाता दिख रहा है। गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में 182 सीटों में से बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उन चुनावों में योगी आदित्यनाथ की ही सर्वाधिक मांग थी।

चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार हो रहा क्यूआर कोड का इस्तेमाल

चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार हो रहा क्यूआर कोड का इस्तेमाल

 चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार हो रहा क्यूआर कोड का इस्तेमाल

 शिमला।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान की सही  टाइम मानिटरिंग की जाएगी जिससे पहली बार क्यूआर कोड के जरिये मतदाताओं की पहचान होगी। सहायक चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर क्यूआर कोड से मतदाताओं की पहचान होगी। वोटर स्लिप को स्कैन किया जाएगा। इससे मतदान प्रतिशतता का भी सही पता चलेगा।

फर्जी मतदान जैसे मामलों को रोकने में भी मद्द मिलेगी। प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर में एक-एक विधानसभा क्षेत्र में यह प्रक्रिया होगी। फर्जी वोटिंग या अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने पहल की है। मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा वहां मतदान अधिकारी एप के माध्यम से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा। स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी पोलिंग स्टाफ के सामने होगी। इसी से वह मतदाता की उपस्थिति माकर् कर सकेगा। इससे चुनाव करवाने वाले अधिकारियों को मतदाता की पहचान स्थापित करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मद्द मिलेगी।

इससे रीयल टाइम वोटिंग प्रतिशत व बूथ पर हुई वोटिंग का भी पता चल सकेगा। इसके इलावा इंटरनेट सुविधा न होने पर भी यह एप काम करेगी। अगर कोई मतदाता उपस्थिति दर्ज करने के बाद भी मतदान से मना कर देता है तब भी ऐसे मामले को दर्ज किया जा सकता है। मंडी सदर के अलावा हमीरपुर जिले के हमीरपुर, कांगड़ा जिले के धर्मशाला और शिमला जिले के शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग होगा। 

गुजरात चुनाव से पहले 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की छापेमारी, 65 गिरफ्तार

गुजरात चुनाव से पहले 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की छापेमारी, 65 गिरफ्तार

 अहमदाबाद। ATS Raids in Gujarat: गुजरात चुनाव की सरगर्मी के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर टैक्स चोरी और धन के लेन-देन को लेकर की जा रही है।

करोड़ों रुपये के जीएसटी चोरी का मामला

जानकारी के मुताबिक, साजिद अजमल शेख और शहजाद नाम के शख्स एटीएस के रडार पर थे। उनके ऊपर एटीएस की कई दिनों से नजर थी। एटीएस ने शुक्रवार रात सबसे पहले इन्हीं दो लोगों को गिरफ्तार किया।

जांच में पाया गया है कि साजिद और शहजाद कथित तौर पर पूरे राज्य में जीएसटी चोरी का एक बड़ा रैकेट चलाते हैं। मामले में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी बताई जा रही है। आशंका है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के तार पीएफआई और हवाला रैकेट से जुड़े हुए हैं।

गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

 अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने आज  प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने 160 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा और हार्दिक पटेल को भी टिकट दिया गया था।

किसे कहां से मिला टिकट?
भाजपा की ओर से शनिवार को जारी लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इनमें सौराष्ट्र से चार और दक्षिण गुजरात की दो सीटों के नाम शामिल हैं। दरअसल, भाजपा ने धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, डेडियापाड़ा और चौर्यासी सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

10 नवंबर को जारी हुई थी पहली लिस्ट
गौरतलब है कि भाजपा ने 10 नवंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 160 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इस लिस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोढ़िया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 30 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया। इसके अलावा लिस्ट में में 14 महिलाओं को भी जगह दी गई।  

संसद का शीतकालीन सत्र पुराने भवन में 7 से 29 दिसंबर तक होने की संभावना!

संसद का शीतकालीन सत्र पुराने भवन में 7 से 29 दिसंबर तक होने की संभावना!

 नई दिल्ली| संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में पुराने भवन में शुरू होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सात से 29 दिसंबर के बीच सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव है। तारीखों के संबंध में अंतिम और औपचारिक फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी। शीतकालीन सत्र आमतौर पर हर साल नवंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होता है, लेकिन इस बार यह दिसंबर के महीने में शुरू होने जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि सत्र जहां पुराने भवन में होने की संभावना है, वहीं सरकार इस महीने के अंत तक या दिसंबर की शुरुआत में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले नए भवन के प्रतीकात्मक उद्घाटन पर भी विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक 2023 का पहला संसद सत्र यानी बजट सत्र नए भवन में हो सकता है। गुजरात विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। कहा जा रहा है कि चुनाव की तारीखों की वजह से इस बार शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।

घर में चोरी करने घुसे थे चोर, पैसे नहीं मिले तो बिगड़ी नीयत, पति के सामने लूट ली पत्नी की अस्मत

घर में चोरी करने घुसे थे चोर, पैसे नहीं मिले तो बिगड़ी नीयत, पति के सामने लूट ली पत्नी की अस्मत

 सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले के रोहिडा क्षेत्र से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह गैंग रेप महिला के पति के सामने हुआ। दरिदंगी करने वाले चारों आरोपी घर में बुधवार रात को चोरी करने के लिए घुसे थे। लेकिन उन्हें घर में रुपए ही नहीं मिले। इसी बीच घर में पति-पत्नी भी जाग गए। फिर जो हुआ उसने उन दोनो को खौफ से भर दिया। पीड़िता ने दो दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चोरी के लिए रुपए नहीं मिले तो, महिला से कर दी दरिंदगी

चोरी करने आए चारों लुटेरों को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने महिला के पति के कपड़े उतरवा लिए और फिर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 1400 रुपए ले लिए। इसके बाद चोर जाने लगे लेकिन उनकी नियत बिगड़ गई। ऐसे में चारों लुटेरों ने महिला के पति को एक कुर्सी पर बैठा कर नंगे ही बंधक बना दिया। इसके बाद चारों ने महिला के साथ करीब 2 घंटे तक गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इन चारों में गैंगरेप करने के बाद दोनों पति-पत्नी को धमकी दी कि अभी वह चोरी करने के लिए किसी दूसरी जगह जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को इस बारे में नहीं बताए।

डर के चलते घर से नहीं निकले पीड़ित, दो दिन बाद दर्ज कराया केस

घर में हुई इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी इतनी बुरी तरह से डर गए कि वह 24 घंटे तक तो घर के बाहर ही नहीं निकले। इसके बाद गुरुवार शाम को युवक घर के बाहर निकला तो उसने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। आज हिम्मत होने के बाद दोनों पति-पत्नी पुलिस थाने पहुंचे और पूरा मामला पुलिस को बताया । फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना में स्थानीय चोर शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदाताओं में उत्साह, CM बोले – पहले मतदान, फिर जलपान

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदाताओं में उत्साह, CM बोले – पहले मतदान, फिर जलपान

 हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग( voting)  शुरू हो चुकी है वाली है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान।

पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख (55,92,882) मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर( gender voter) हैं।

सुलह सीट पर सबसे ज्यादा वोटर( voter) 

कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,06,976 वोटर और लाहौल स्पीति में सबसे कम 24,744 में सबसे कम वोटर है।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ

कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 1,625 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ हैं। सभी मतदान केंद्र पोलिंग के लिए तैयार कर दिए गए है। 15 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां और 15% EVM रिवर्ज रखी गई है।

जिम्मेदारी समझकर करें मतदान( vote) 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लए मतदान जारी है। तस्वीरें शिमला के मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला की हैं। एक स्थानीय ने कहा, सभी को एक जिम्मेदारी समझनी चाहिए क्योंकि आज की पीढ़ी सोचती है कि वोटिंग क्यों करें। अगर एक अच्छी सरकार आएगी तो सबके लिए अच्छा होगा।

PM Modi : आज तेलंगाना में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, करोड़ों की परियोजनाएं करेंगे समर्पित

PM Modi : आज तेलंगाना में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, करोड़ों की परियोजनाएं करेंगे समर्पित

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना( telangana) के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात ( gujarat)और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। वह आज कर्नाटक( karnatak) की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तीन घंटे में पूरा होगा चेन्नई से बंगलूरू( benglore) तक का सफर

मैसूर से चेन्नई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बंगलूरू से चेन्नई के लिए शताब्दी एक्सप्रेस, बृंदावन एक्सप्रेस और चेन्नई मेल जैसी कई ट्रेनें हैं। हालांकि स्पीड और सुविधाओं के मामले में इस लाइन पर अपने आप में एक अनोखी ट्रेन होगी।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

 नई दिल्ली। एक तरफ जहां दिल्ली में तपामान में हल्की कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है ।  कुछ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है ।  मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है  इसके चलते कई राज्यों में बारिश हो रही है ।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है ।  भारी बारिश की चेतावनी के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में शुक्रवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है ।  इसके अलावा, रायलसीमा और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है ।मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री बना रहेगा ।  

उत्तरप्रदेश में मौसम का हाल
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिलेगी ।  इसके अलावा, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में भी कोहरा रहेगा।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को मिलेगी जेल या बेल, दिल्‍ली कोर्ट अब मंगलवार को सुनाएगी फैसला

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को मिलेगी जेल या बेल, दिल्‍ली कोर्ट अब मंगलवार को सुनाएगी फैसला

 नई दिल्‍ली : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुस्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दे की 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट अब मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी, हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। पहले कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाने वाली थी।

जैकलीन फर्नांडीज की जमानत के मामले पर जज ने कहा कि अभी आदेश पूरा लिखा जाना बाकी है। जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की यह 15 तारीख को आएगा। अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।

ईडी ने कोर्ट से कहा है कि अगर जैकलीन को जमानत दी जाती है तो वह श्रीलंका भाग सकती है। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को यह जानकारी थी कि सुकेश चंद्रशेखर ठग है और इसके बावजूद वह उससे महंगे गिफ्ट लेती रही। ईडी ने कहा कि जैकलीन ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया, बल्कि वह खुद को तब तक अनजान बताती रही जब तक उसके सामने सबूत पेश नहीं किए गए। जब उसके सामने सबूत रखे गए तब वह खुद इनकार नहीं कर सकी और उसने कबूलनामा किया।

BIG BREAKING : राजीव गांधी के हत्यारे होंगे रिहा, नलिनी समेत सभी 6 दोषियों को छोड़ने SC ने दिए आदेश

BIG BREAKING : राजीव गांधी के हत्यारे होंगे रिहा, नलिनी समेत सभी 6 दोषियों को छोड़ने SC ने दिए आदेश

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले में जेल में बंद सभी 6 दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर इन दोषियों पर कोई अन्य मामला नहीं है, तो इन्हें रिहा कर दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि लंबे समय से राज्यपाल ने इस पर कदम नहीं उठाया तो हम उठा रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दोषी करार दिए गए पेरारिवलन की रिहाई का आदेश बाकी दोषियों पर भी लागू होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मई में पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था।

ये 6 दोषी होंगे रिहा

राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस को रिहा करने के आदेश दिया है। पेरारिवलन पहले ही इस मामले में रिहा हो चुका हैं।

31 साल पहले हुई थी राजीव गांधी की हत्या

एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 को तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उन्हें एक महिला ने माला पहनाई थी, इसके बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी। मामले में कुल 41 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 12 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन फरार हो गए थे। बाकी 26 पकड़े गए थे। इसमें श्रीलंकाई और भारतीय नागरिक थे। फरार आरोपियों में प्रभाकरण, पोट्टू ओम्मान और अकीला थे। आरोपियों पर टाडा कानून के तहत कार्रवाई की गई। सात साल तक चली कानूनी कार्यवाही के बाद 28 जनवरी 1998 को टाडा कोर्ट ने हजार पन्नों का फैसला सुनाया। इसमें सभी 26 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई गई।

ज्ञानवापी मामले में आज 3 बजे होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ज्ञानवापी मामले में आज 3 बजे होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 नई दिल्ली। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी रचना को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में 3 बजे सुनवाई होगी। गुरुवार को हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कोर्ट में कहा कि जगह को संरक्षित रखने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश 12 नवंबर तक ही है। ऐसे में CJI धनंजय चंद्रचूड़ ने आश्वासन दिया कि 11 नवंबर को 3 बजे विशेष बेंच का गठन कर सुनवाई की जाएगी।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने कहा था कि 10 नवंबर को यह मामला लिस्ट होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने 10 नवंबर को चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने यह मामला उठाया।

विष्णु जैन ने कोर्ट को बताया कि 12 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुनवाई होगी तो जगह की सुरक्षा को लेकर आदेश नए सिरे से जारी किया जा सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि 7/11 को निचली अदालत ने क्या आदेश दिया? इसपर विष्णु ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि संरक्षण को लेकर नई बेंच बनानी होगी। दोपहर तीन बजे नई बेंच मामले पर सुनवाई करेगी।

बाबा रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि के 5 दवाओं के उत्पादन पर लगी रोक

बाबा रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि के 5 दवाओं के उत्पादन पर लगी रोक

 उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पाँच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञापन’ के आरोप के बाद ये कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के अथॉरिटीज़ ऑफ़ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सर्विसेज़ ने पतंजलि के उत्पाद बनाने वाली दिव्य फ़ार्मेसी को पाँच दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा है। साथ ही कंपनी को मीडिया से इन पाँचों उत्पादों के विज्ञापन भी वापस लेने के लिए कहा गया है। योग गुरु रामदेव की पतंजलि कंपनी के तहत आने वाली इस फार्मेसी को ‘ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडिज़ एक्ट’ का बार-बार उल्लंघन करते पाया गया था।

उत्तराखंड आयुर्वेदिक और यूनानी सर्विसेज़ के लाइसेंस ऑफ़िसर डॉक्टर जी.सी.एस जंगपंगी की ओर से जारी चिट्ठी में फार्मेसी से तत्काल दिव्य मधुग्रिट, दिव्यआईग्रिट गोल्ड, दिव्य थाइरोग्रिट, दिव्य बीपीग्रिट और दिव्य लिपिडोम दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा गया है। इन दवाओं का इस्तेमाल मधुमेह, आंख के इनफ़ेक्शन, थाइरॉइड, रक्तचाप और कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखने के लिए किया जाता है।