BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आधार कार्ड के नियमों में बदलाव, आपके Aadhaar को बने 10 साल गया तो तुरंत कर लें ये काम

आधार कार्ड के नियमों में बदलाव, आपके Aadhaar को बने 10 साल गया तो तुरंत कर लें ये काम

  नई दिल्ली। जिन लोगों ने 10 साल पहले आधार नंबर के लिए एनरोल कराया था, उन्‍हें पहचान और पते का सबूत जमा करने को कहा गया है। फिलहाल सरकार इस पूरी कवायद को आपकी मर्जी पर छोड़ रही है। मतलब नए दस्‍तावेज देना या ना देना आपके ऊपर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कुछ महीने पहले 40 जिलों में पायलट शुरू किया था। अब इसे देशभर में लॉन्‍च किया जा रहा है। आधार सेवा केंद्रों या कैम्‍पों में जाकर आधार में अपडेट करा सकते हैं।

सरकार के अनुसार, अबतक 134 करोड़ आधार जारी किए जा चुके हैं। इनमें से बहुतों के पते व अन्‍य जानकारियां, मोबाइल नंबर इत्‍यादि बदल चुके हैं। अगर 10 साल पहले आधार बनवाते समय कोई 14-15 साल का रहा हो तो उसके हुलिए में काफी बदलाव आ चुका होगा।

आधार कार्ड में अपडेट कैसे करा सकते हैं?

आधार में अपडेट कराने के दो तरीके हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन।

इस कवायद के लिए UIDAI की तरफ से जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा आधार सेवा केंद्रों पर भी जा सकते हैं। अगर ऑनलाइन प्रोसेस फॉलो करना चाहें तो my Aadhaar पोर्टल और ऐप पर जा सकते हैं।

आधार में अपडेट का कितना चार्ज लगता है?

आधार में किसी तरह का अपडेट कराने पर चार्ज लगता है। अगर ऑफलाइन अपडेट करा रहे हैं तो 50 रुपये का शुल्‍क देना होता है। आधार में ऑनलाइन अपडेट कर आप 25 रुपये बचा सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट रिक्‍वेस्‍ट का चार्ज 25 रुपये है। अगर आपको बायोमीट्रिक डेटा में चेंज कराना है तो आधार सेवा केंद्र ही जाना होगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर में बदलाव के लिए भी आधार सेंटर जाना पड़ेगा।

देश को आज मिलेगी 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और करेंगे शिलान्यास

देश को आज मिलेगी 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और करेंगे शिलान्यास

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  आज कर्नाटक( karnatak) और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे।

सुबह लगभग 9:45 बजे संत कवि  कनक दास की प्रतिमाओं और बेंगलुरु के विधान सौध में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10:20 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन( railway station) पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट( tweet) कर अपने दौरे के बारे में जानकारी दी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मैं कल, 11 नवंबर को बेंगलुरू में रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

शराब के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शरीर के लिए बन सकती हैं ‘जहर’

शराब के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शरीर के लिए बन सकती हैं ‘जहर’

 शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है, फिर भीलोग जमकर शराब पीते हैं। आज के समय में कोई भी पार्टी या कार्यक्रम हो बिना शराब के पूरा नहीं होता। लोग शराब के साथ कई चखने के रूप में कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इन चीजों का सेवन शराब के साथ करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है.

शराब के साथ विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करना एसेडिक हो सकता है। खासकर कई लोग शराब के साथ नींबू या फिर ऑरेंज डालकर मॉकटेल्स बनाते हैं। लेकिन यह मॉकटेल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है, क्योंकि इससे गैस बनने के साथ ही आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

नमकीन और चटपटी चीजें शराब के साथ नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है, लेकिन ये आपको डीहाइड्रेट कर सकते हैं और इससे आपको उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है.

बियर या शराब के साथ ब्रेड या इससे बनी चीजें खाना सबसे आम है। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए परेशानी का सबब है। शराब आपके शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना कठिन बना देती है। और ब्रेड और अल्कोहल दोनों में यीस्ट होता है। आपका पेट एक ही समय में इतनी अधिक मात्रा में खमीर को पचा नहीं सकता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

अधिकतर लोग शराब के साथ पनीर के स्नैक्स या चीज खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

अधिकतर लोग शराब के साथ पनीर के स्नैक्स या चीज खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

Currency News : आपकी जेब में भी है 2,000 रुपये का नोट, तो जान ले ये ज़रूरी बात, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Currency News : आपकी जेब में भी है 2,000 रुपये का नोट, तो जान ले ये ज़रूरी बात, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

 देशभर में डिजिटल पेमेंट ( काफी तेजी से बढ़ गया है. इस बीच 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है कि मार्केट में एक बार फिर से ये नोट काफी कम दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर रिजर्व बैंक की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है।

बता दें पिछले तीन साल से 2,000 रुपये का एक भी नोट छापा ही नहीं गया है. ऐसे में यह नोट (2000 rupee note) सर्कुलेशन में नहीं के बराबार है।

31 मार्च 2022 तक देशभर में सर्कुलेशन में 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी सिर्फ 13.8 फीसदी

नए नोटों को जारी करने का उद्देश्य यह था कि जल्द-जल्द देशभर में नए नोट फैल जाएं, लेकिए अब इस समय मार्केट में 2000 रुपये के नोट काफी कम दिखाई दे रहे हैं. आरबीआई की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च 2022 तक देशभर में सर्कुलेशन( circulation) में 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी सिर्फ 13.8 फीसदी रह गई है।

Ajab Gajab News: ये है दुनिया का सबसे मनहूस गाना, सुनते ही लोग कर लेते थे आत्महत्या, 62 साल के लिए लगा दिया गया था बैन

Ajab Gajab News: ये है दुनिया का सबसे मनहूस गाना, सुनते ही लोग कर लेते थे आत्महत्या, 62 साल के लिए लगा दिया गया था बैन

 गाने तो हम सब सुनते है चाहे हंसने-हंसाने वाले- रोने-रुलाने वाले लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर लोग आत्महत्या (Suicide) कर लेते थे. इस गाने को दुनिया के सबसे मनहूस गाने (The Hungarian Suicide Song) की उपाधि दी गई है।

62 साल तक यह पाबंदी जारी रही थी. इस गाने को हंगरी के संगीतकार रेजसो सेरेज (Rezso Seress) ने बनाया था। रेजसो ने साल 1933 में ‘ग्लूमी संडे’ (Gloomy Sunday) या ‘सैड संडे’ (Sad Sunday) के नाम से इस गाने को बनाया था. उन्होंने इस गाने को मोहब्बत से जोड़कर बनाया था. लेकिन इस गाने में इतना दर्द डाल दिया था कि इसे सुनने वाले को अपने आप रोना आ जाता था।

गाने को सुनकर इतना दु:ख हुआ था कि उसने खुद को गोली मार ली

ग्लूमी संडे गाने को सुनकर सबसे पहला आत्महत्या का मामला बर्लिन में सामने आया था। यहां एक लड़के को गाना सुनने के बाद इतना दु:ख हुआ था कि उसने खुद को गोली मार ली थी। वहीं न्यूयार्क में एक बुजुर्ग ने गाने को सुनकर 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।इसके अलावा हंगरी में 17 साल की एक लड़की ने गाने को सुनकर पानी में कूदकर सुसाइड कर लिया था।

यूट्यूब पर मौजूद है गाना( song) 

साल 2003 में जब इस गाने से बैन हटा तो इसे रीकम्पोज़ किया गया जिसके बाद एक बार फिर से इस गाने को जारी किया गया, जो यूट्यूब पर अभी भी है।

बड़ी खबर : IAS विश्नोई सहित कारोबारियों को नहीं मिली जमानत, सूर्यकांत एक दिन की न्यायिक रिमांड पर, कल होगी सुनवाई

बड़ी खबर : IAS विश्नोई सहित कारोबारियों को नहीं मिली जमानत, सूर्यकांत एक दिन की न्यायिक रिमांड पर, कल होगी सुनवाई

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने रिमांड पर देने की मांग की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। सूर्यकांत को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जिसपर कल यानी शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।

ईडी ने स्पेशल कोर्ट से सूर्यकांत तिवारी की 2 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने एक दिन की ही मंजूरी दी। मामले में कल फिर सुनवाई होगी। इसमें ईडी अपना जवाब पेश करेगी।

सूर्यकांत तिवारी
सूर्यकांत तिवारी

वहीं कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से पहले गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। तीनों की जमानत के लिए आवेदन पर बहस के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया। तीनों को फिर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

बता दें कि सूर्यकांत तिवारी की रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ पूर्व में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। 27 अक्टूबर को विश्नोई सहित तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, सूर्यकांत ने 29 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड मांगी थी। स्पेशल कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड मंजूर की थी।

महिला ने प्लास्टिक की गुड़िया को दिया जन्म !, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली कहानी

महिला ने प्लास्टिक की गुड़िया को दिया जन्म !, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली कहानी

 उत्तर प्रदेश। इटावा में एक महिला के प्रसव का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के 18 साल बाद महिला खुद को प्रग्नेंट बताकर हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों को बताया कि मेरा घर पर ही अबार्शन हो गया है, जबकि डॉक्टर का कहना है कि महिला प्रेग्नेंट ही नहीं थी क्योंकि जिस भ्रूण को दिखाकर वह अबॉर्शन की बात कह रही है वह एक प्लास्टिक की गुड़िया जैसा है, जिसे रंगा गया है। प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन की बात झूठी है। मामला बढ़पुरा CHC का है।

गांव रामिकावर की रहने वाली सीमा देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह की शादी को 18 वर्ष हो चुके हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह सास के साश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़पुरा पहुंची और डॉक्टर को अबॉर्शन की बात बातकर भर्ती हो गई। सीमा के साथ आई उसकी सास उषा देवी ने एक प्लास्टिक के खिलौने जैसे दिखने वाले को भ्रूण बताकर कहा कि कि ये उनकी बहू सीमा देवी का नवजात बच्चा है। यहां तैनात डॉक्टर और स्टाफ नर्स बच्चे के स्थान पर प्लास्टिक की गुड़िया देखकर भौचक्के रह गए। डॉक्टर ने जब महिला से जानकारी मांगी तो वह दिखा नहीं सकी। उसने पेट के संक्रमण के कागज दिखाए।

धर्म बदलने वाले दलितों को न मिले अनुसूचित जाति का दर्जा, सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा

धर्म बदलने वाले दलितों को न मिले अनुसूचित जाति का दर्जा, सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने वाली याचिकाओं का विरोध करते हुए। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें सरकार ने कहा है कि ईसाई और मुस्लिम समुदाय में जातीय आधार पर छुआछूत नहीं है। रंगनाथ कमीशन ने जमीनी हकीकत का अध्ययन किए बिना ही धर्मान्तरण करने वाले सभी दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की सिफारिश की थी। इसलिए सरकार ने उस सिफारिश को स्वीकार नहीं किया था।

हलफनामे में राष्ट्रीय धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक आयोग के नोट का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक ईसाई और मुस्लिम के मूलतः विदेशी धर्म होने के चलते उनमें जाति व्यवस्था इतनी हावी नहीं है और इनमे तब्दील हुए दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देना वहां भी जाति व्यवस्था को जन्म देगा। सरकार का कहना है कि इस मामले की संजीदगी को देखते हुए पूर्व चीफ जस्टिस केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन भी किया है जो धर्म परिवर्तन करने वाले दलितों को अनुसूचित जाति के दर्जे पर विचार करेगा। अभी सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा और उसके मुताबिक आरक्षण का लाभ मिलता है। इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को ये दर्जा हासिल नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेते ही एक्शन में आए चंद्रचूड़, केंद्र को लगाई फटकार

मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेते ही एक्शन में आए चंद्रचूड़, केंद्र को लगाई फटकार

 नई दिल्ली: देश के नए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ लेते ही सफाई कर्मियों के मामले में केंद्र को फटकार लगाई है। उन्होंने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एक सफाई कर्मी के खिलाफ अपील करने यहाँ तक आयी है।बताते चलें, सीजेआई चंद्रचूड़ इलाहबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रह चुके है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB की। उनका नाम 1998 में सीनियर एडवोकेट के रूप में बॉम्बे हाईकोर्ट में चयनित हुआ था। इसके साथ ही वे सबरीमाला , समलैंगिंकता , और अयोध्या जैसे बहुचर्चित मामलो की सुनवाई में शामिल रहे है।

बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीवाई चंद्रचूड़ को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आम जनता की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य है, इसके बाद मैं नहीं मेरा काम बोलेगा।

2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज भी रहे

सीजेआई धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवम्बर 1959 को हुआ था, इनकी माता प्रभा शास्त्रीय संगीतज्ञ है, LLB में स्नातक से पहले सीजेआई चंद्रचूड़ ने सेंट स्टीफन कालेज नयी दिल्ली से अर्थशास्त्र और गणित विषय में स्नातक की उपाधि ली थी.

कार्यकाल पर एक नजर

सीजेआई चंद्रचूड़ इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर अक्टूबर 31, 2013 से मई 12, 2016 तक बने रहे. इसके बाद 13 मई 2016 से 8 नवम्बर 2022 तक उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश,के पद पर रहे, वहीँ 9 नवम्बर 2022 को चीफ जस्टिस आफ इंडिया के पद पर नियुक्त किया गया.

BIG BREAKING: राजधानी की इस ईमारत में लगी भीषण आग! 10 लोगों की जलकर मौत, हर तरफ मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING: राजधानी की इस ईमारत में लगी भीषण आग! 10 लोगों की जलकर मौत, हर तरफ मची अफरा-तफरी

Huge fire:  माले: मालदीव की राजधानी माले की एक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है, जिनमें नौ भारतीय शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार गैराज में भीषण आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ऊपरी मंजिल पर 10 लोगों के शव मिले, जिनमें नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी है। 

लालू यादव को किडनी डोनेट करेंगी बेटी रोहिणी, सिंगापुर में पूरी होगी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया

लालू यादव को किडनी डोनेट करेंगी बेटी रोहिणी, सिंगापुर में पूरी होगी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया

 बिहार आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान करने का फैसला किया है। बता दें बीते कई सालों से लालू किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी। पता चला है कि लालू यादव पहले रोहिणी के किडनी डोनेट करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में रोहिणी और परिवार के अन्य लोगों के दबाव के बाद लालू मान गए। लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20-24 नवंबर के बीच फिर सिंगापुर जा सकते हैं। इसी दौरान उनका ऑपरेशन होने की संभावना है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट

 गुजरात। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में 160 नाम हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट दिया गया है। वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है।182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे।

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी।

प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा), जीतू चौधरी (कपराडा) को बीजेपी से टिकट दिया गया है। ये सभी नेता कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं।

WhatsApp का नया फीचर, जिसे चाहेंगे उसे ही दिखेंगे ऑनलाइन, ऐसे करें एक्टिवेट…

WhatsApp का नया फीचर, जिसे चाहेंगे उसे ही दिखेंगे ऑनलाइन, ऐसे करें एक्टिवेट…

 WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी करता रहता है. कंपनी ने प्राइवेसी को लेकर एक फीचर जारी किया है. इससे आपका ऑनलाइन स्टेटस हाइड हो जाएगा. इससे दूसरे यूजर्स को पता नहीं चलेगा कि आप ऑनलाइन है या नहीं.

कर्ज ने निगल लिया पूरा घर : एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

कर्ज ने निगल लिया पूरा घर : एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

 नवादा. बिहार के नवादा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है. दरअसल इन सारी मौत की वजह कर्ज से परशानी बताई जा रही है. कर्ज तले पूरा परिवार दबकर खत्म हो गया.बताया जा रहा है कि कर्ज के बोझ में दबे नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत जहर खा लिया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे डॉक्टरों ने पावापुरी विंस रेफर कर दिया है. मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी, एवं गुड़िया कुमारी शामिल है.

Alert : बैंक एकाउंट में गलती से आ जाए पैसे, आप न करें ये काम, होगी 3 साल की जेल

Alert : बैंक एकाउंट में गलती से आ जाए पैसे, आप न करें ये काम, होगी 3 साल की जेल

 कई बार ऐसा होता है कि हम अपने पैसे किसी दूसरे अकाउंट में गलती से ट्रांसफर कर देते हैं, लेकिन क्या हो जब करोड़ों रुपए किसी अनजान शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं और वह उस पैसे को उड़ा दे।

याद रखें कि जो पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, हो सकता है वो किसी का गैरकानूनी फंड हो या फिर देश विरोधी एक्टिविटी के लिए भेजे जाने वाले पैसे हों। ऐसी सिचुएशन में आप पर भी शक का कांटा घूम सकता है। इसलिए पुलिस को इस बात की जानकारी देना जरूरी है।

IPC की धारा 406 के तहत लिया जाता है एक्शन( action) 

अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की प्रॉपर्टी ( पproperty) किसी भी प्रकार के पैसे पर थोड़े समय के लिए अधिकार मिलने पर उसका गलत इस्तेमाल करे, उस प्रॉपर्टी या पैसे को खर्च करे या किसी फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ले। तब उस पर IPC की धारा 406 के तहत एक्शन लिया जाता है।

Patra Chawl Land Scam : कोर्ट से बड़ी राहत, संजय राउत को मिली जमानत

Patra Chawl Land Scam : कोर्ट से बड़ी राहत, संजय राउत को मिली जमानत

 मुंबई/ शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं। 

राउत एक अगस्त से है कस्टडी में

राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 अगस्त को मुंबई (Patra Chawl Land Scam) में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ईडी की जांच उपनगरीय गोरेगांव में चॉल या घरों के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और कथित रूप से उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से संबंधित है।

पात्रा चॉल मामला

पात्रा चॉल के नाम से पहचाने जाने वाला सिद्धार्थ नगर उपनगरीय गोरेगांव में 47 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 672 किरायेदार परिवार हैं। 2008 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की एक सहयोगी कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (जीएसीपीएल) को चॉल के लिए एक पुनर्विकास अनुबंध सौंपा था। जीएसीपीएल को किरायेदारों के लिए 672 फ्लैट बनाने और म्हाडा को कुछ फ्लैट देने थे। हाती जमीन निजी डेवलपर्स को बेचने के लिए स्वतंत्र था।

हालांकि, ईडी के अनुसार पिछले 14 वर्षों में किरायेदारों (Patra Chawl Land Scam) को एक भी फ्लैट नहीं मिला, क्योंकि कंपनी ने पात्रा चॉल का पुनर्विकास नहीं किया। उसने 1,034 करोड़ रुपये में यह जमीन पार्सल और फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) को बेच दी। 

चिनाब नदी में गिरी कार, चार युवक लापता, तलाश जारी

चिनाब नदी में गिरी कार, चार युवक लापता, तलाश जारी

 जम्मू-कश्मीर। डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेम नगर के पास एक कार चिनाब नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक लापता हो गए हैं। एक राजस्थान के जोधपुर और तीन डोडा जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात साढ़े 10 बजे के करीब प्रेमनगर के पास कार अनियंत्रित हो कर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और अन्य अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। लापता युवकों की पहचान रोहन मंगोत्रा पुत्र साधु राम नाएडांगरी, अदित्य कोतवाल पुत्र राकेश कुमार निवासी पारयोटे, विशाल चंदेल पुत्र जगदीश निवासी शिवा सुहांडा और सुरजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद गुलाम नवी आजाद और पूर्व मंत्री जीएम सरूरी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया है

Supreme Court: आज देश के 50वें CJI बने जस्टिस चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Supreme Court: आज देश के 50वें CJI बने जस्टिस चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

 सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार ग्रहण किया। बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण कराई।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब सात साल रहा। यह किसी सीजेआई( CJI) का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बने हैं।

फैसले में 497 को खारिज करते हुए कहा था ‘व्याभिचार कानून महिलाओं का पक्षधर

1985 में तत्कालीन सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ की पीठ ने सौमित्र विष्णु मामले में भादंवि की धारा 497 को कायम रखते हुए कहा था कि संबंध बनाने के लिए फुसलाने वाला पुरुष होता है न कि महिला। वहीं, डीवाई चंद्रचूड ने 2018 के फैसले में 497 को खारिज करते हुए कहा था ‘व्याभिचार कानून महिलाओं का पक्षधर लगता है लेकिन असल में यह महिला विरोधी है।

इतने रुपए सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, LPG ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जल्द शुरु हो सकती है ये सेवा..

इतने रुपए सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, LPG ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जल्द शुरु हो सकती है ये सेवा..

 नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से रसोई गैस पर subsidy नहीं आने की शिकायतें मिल रही है। देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग बैंक खाते में subsidy की रकम नहीं आने की बात कह रहे है। लेकिन अब खातों में subsidy की राशि आनी शुरु हो गई है। भारत सरकार के मुताबिक इस समय झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य,Chhattisgarh, Madhya Pradesh के जनजातीय इलाके, झारखंड और अंडमान में kitchen gas पर subsidy दी जा रही है।

 केंद्र सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी फिर से बहाल करने पर विचार कर रही है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पास इस बारे में एक प्रस्ताव आया है जिस पर अभी चर्चा की जा सकती है। केंद्र सरकार के मुताबिक जल्द ही पूरे देश में रसोई गैस पर सब्सिडी फिर से बहाल हो सकती है। आयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से गैस डीलर्स को मिले संकेत के अनुसार, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार 303 रुपये तक की छूट दे सकती है। ऐसे में अभी 900 रुपये के भाव पर मिल रहा सिलेंडर आपको 587 रुपये तक का मिल सकता है। आखिरी बार रसोई गैस पर सब्सिडी साल 2020 के अप्रैल में 147.67 रुपये की मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 731 रुपये थे जो सब्सिडी के बाद 583.33 रुपये का मिल रहा था। उस वक्त से घरेलू गैस सिलेंडर 205.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 655 रुपये तक महंगा हुआ है।
वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…आनन फानन में नवनिर्वाचित महिला सरपंच गिरफ्तार

वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…आनन फानन में नवनिर्वाचित महिला सरपंच गिरफ्तार

 हरियाणा : नूंह में दो नवंबर को हुए पंचायत चुनाव में बूथ कब्जाने में संलिप्तता के आरोप में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान रशीदा के रूप में हुई है। आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर को मतदान के दौरान मनौता गांव में भीड़ ने कथित तौर पर मतदान केंद्र संख्या 77 और 78 पर हमला किया था।

इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी और पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।पुलिस ने कहा कि नतीजे चार नवंबर को घोषित किए गए और रशीदा ने जीत हासिल की। हालांकि, जब वह और उनके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे, तब सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियो अपलोड हुए, जिसमें बूथ कब्जाने में उनकी कथित संलिप्तता सामने आई।

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “एफआईआर दर्ज करने के बाद, हमने जांच की और नवनिर्वाचित सरपंच रशीदा की संलिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। हम अन्य लोगों की भूमिका की भी पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”