BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शादी के दिन दहेज में नहीं मिली बाइक तो गुस्से में दुल्हन ने लिया ऐसा बदला

शादी के दिन दहेज में नहीं मिली बाइक तो गुस्से में दुल्हन ने लिया ऐसा बदला

 दहेज प्रथा (Dowry System) को अभिशाप माना जाता है इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने कानून भी बनाया है, लेकिन बावजूद इसके दहेज लोभी अपनी हरकत से बाज नहीं आते. हरदोई में दहेज लोभियों को दुल्हन ने करारा सबक सिखाकर मिसाल पेश की है. दरअसल, दहेज में बाइक ना मिलने पर नाराज दूल्हा दुल्हन (Dulha Dulhan) के लिए ज्वेलरी लेकर नहीं आया.

बात दुल्हन पक्ष को पता चलने पर वाद-विवाद के बाद दहेज लोभी दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलती रही और मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी. अंत में दुल्हन के इनकार के बाद बिना दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौट गयी.

बाइक नहीं मिली तो दूल्हे के घरवालों ने किया ऐसा काम

दहेज लोभियों को दुल्हन के करारा सबक सिखाने का यह मामला हरदोई जिले के कोतवाली हरपालपुर इलाके के एक गांव का है. दरअसल, शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के भडेली गांव निवासी संजीव चौहान पुत्र बदन सिंह की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से तय हुई थी. करीब एक साल पहले तिलक की रस्म अदा हुई थी. तिलक में अपाचे बाइक तय हुई थी, जिसमें कन्या पक्ष गरीबी के चलते अपाचे बाइक नहीं दे पाया. जिसके चलते मंगलवार की शाम आई बारात कन्या पक्ष के यहां पहुंची तो द्वारचार की रस्म पूरी हुई.

दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन के उड़ गए होश

वर पक्ष की ओर से चढ़ावे में जेवर न लाने की बात पता चलते ही कन्या पक्ष के होश उड़ गए. वधू पक्ष ने जब इस बात को वर पक्ष से कहा तो उन्होंने दहेज में बाइक न देने का हवाला दिया और कहा कि दहेज में बाइक न मिलने पर वह ज्वेलरी नहीं लाया. दहेज लोभी दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन के होश उड़ गए. दुल्हन ने इसका विरोध किया और दहेज लोभी दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया. बुधवार को दोनों पक्षों में सुलह समझौते के लिए बातचीत होती रही, मामला थाने तक पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी. दहेज लोभियों की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी न करने का फैसला किया.

अरे गजब! सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा यह फोन...64 MP कैमरा और दमदार बैटरी से है लैस

अरे गजब! सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा यह फोन...64 MP कैमरा और दमदार बैटरी से है लैस

 फ्लिपकार्ट पर अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है क्योंकि रियलमी के धांसू स्मार्टफोन पर आप तगड़ी डील हासिल कर सकते हैं।अगर आप दिवाली ऑफर का लाभ नहीं ले पाए थे तो फ्लिपकार्ट ( flipkart) बार फिर से आपके लिए बंपर डील लेकर आया ह।

कीमत में से ₹29999 है लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इस पर 6 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद राहत स्मार्टफोन को सिर्फ ₹28000 में खरीद सकते हैं।या ऑफर इतना अच्छा है कि ग्राहक इस स्मार्टफोन को जमकर खरीद रहे हैं और यह पूरी तरह से बिक चुका है और आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

अब तक की सबसे भारी बचत

realme GT Master Edition पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है और यह डिस्काउंट इतना ज्यादा है कि आप अब तक की सबसे भारी बचत कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की असल कीमत में से ₹29999 है लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इस पर 6 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद राहत स्मार्टफोन को सिर्फ ₹28000 में खरीद सकते हैं।

खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन  काटकर दी दर्दनाक मौत, जानिये क्या है पूरा मामला

खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत, जानिये क्या है पूरा मामला

 CRIME NEWS:  रोंगटे खड़ा कर देने वाला खबर सामने आया है. जहां खेत में शौच करने के विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

गुस्सा हुई दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर फेंकी माला, दूल्हा रह गया हक्का-बक्का, फिर जो हुआ…

गुस्सा हुई दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर फेंकी माला, दूल्हा रह गया हक्का-बक्का, फिर जो हुआ…

 नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच शादी की काफी वीडियो वायरल हो रही हैं। कोई फनी होती है तो कोई बेहद ही सीरियस। ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियों में दूल्हा अपनी दुल्हन को बड़े ही प्यार से वरमाला पहनाता है।

दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाता है, वैसे ही दुल्हन अचानक गुस्से में आ जाती है। इसके बाद वह वरमाला को दूल्हे के मुंह पर फेंककर स्टेज से सीधा नीचे उतर जाती है। यह देखकर दूल्हा हक्का-बक्का रह जाता है। पास खड़े लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं।दरअसल, अगले ही पल दुल्हन स्टेज पर वापस आ जाती है और बाकी लोग हंसने लगते हैं। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे के साथ एक तरह से प्रैंक किया होता है। इसके पहले शायद ही आपने स्टेज पर इस तरीके का प्रैंक देखा होगा।

BSNL के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, मात्र इतने रूपए में मिलेगा रोज 2GB डेटा समेत कई सब्सक्रिप्शन मुफ्त, जाने डिटेल्स

BSNL के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, मात्र इतने रूपए में मिलेगा रोज 2GB डेटा समेत कई सब्सक्रिप्शन मुफ्त, जाने डिटेल्स

नई दिल्ली। अगर आप भी BSNL के यूजर्स है तो आपके लिए ख़ुशखबरी हैं। दरअसल टेलीकॉम कंपनी BSNL अब 100 रुपये से भी कम कीमत पर OTT प्लेटफॉर्म के साथ प्लान ये शानदार प्लान लेकर आया है। BSNL वैसे तो तमाम तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, लेकिन 98 रुपये से कम में आने वाला यह प्लान खास है। आपको बता दें BSNL के मात्र 98 रुपये का रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है।

इसकी वैलिडिटी 22 दिनों की है। खास बात यह है कि BSNL इस प्लान में Eros Now Entertainment का OTT भी बेनिफिट देता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बात यूजर्स को 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज कर पाएंगे।

इस प्लान में है मिलेंगे ज्यादा लाभ
BSNL 447 रुपये का भी एक प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को 100GB का कुल डेटा मिलता है।

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन डेटा मिलता है। यूजर्स को इसमें BSNL Tune का भी एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में भी यूजर्स को Eros Now Entertainment का ओटीटी एक्सेस मिलता है।

राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत जान लीजिए नए प्रावधान

राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत जान लीजिए नए प्रावधान

 Standards for Ration Card: राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food & Public Distribution) ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला लिया है. दरअसल, विभाग ने सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों (Eligible) के लिए तय किये गए मानक में बदलाव कर रहा है. नए मानक का प्रारूप अब लगभग तैयार हो गया है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में राज्‍य सरकारों के साथ कई दौर की बैठक भी हो चुकी है. आइए जानते हैं क्या होगा नए प्रावधान में?

अपात्र भी ले रहे हैं लाभ 

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्‍योरिटी एक्‍ट (National Food Security Act-NFSA) का लाभ उठा रहे हैं. इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से संपन्‍न हैं. इसे ध्‍यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मानकों में बदलाव करने जा रहा है. दरअसल, अब नए मानक को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो सके.

जानिए क्यों हो रहे हैं बदलाव?

इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने जानकारी दी है कि राशन के मानकों में बदलाव को लेकर पिछले कई महीनों से राज्‍यों के साथ बैठक की जा रही है. राज्‍यों द्वारा दिए गए सुझाव को शामिल करते हुए पात्रों के लिए नए मानक तैयार किए जा रहे हैं. जल्दी ही ये मानक फाइनल कर दिए जाएंगे. नए मानक लागू होने के बाद केवल पात्र व्‍यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, अपात्र लोग लाभ नहीं पा सकेंगे. यह बदलाव जरूरतमंदों को ध्‍यान में रखते हुए किया जा रहा है.

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक अब तक ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड (ONORC) योजना’ दिसंबर 2020 तक 32 राज्‍यों और यूटी में लागू हो चुकी है. करीब 69 करोड़ लाभार्थी यानी एनएफएसए (NFSA) के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है. प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर भी लाभ ले रहे हैं. ऐसे में सरकार अब पत्रों को हरसंभवतः मदद करना चाहती है.

ED का मनीष सिसोदिया के PA के घर पर रेड…देखें मनीष सिसोदिया की ट्वीट

ED का मनीष सिसोदिया के PA के घर पर रेड…देखें मनीष सिसोदिया की ट्वीट

 दिल्ली/ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया कि उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया ने ट्विटर पर बताया कि आज मेरे पीए के घर ईडी ने छापेमारी की, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला।

फिर भी मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ईडी ने बताया कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए को हिरासत में लेकर बयान दर्ज (ED) किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘इन्होंने झूठी एफआईआर कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे पीए के घर पर ईडी की रेड कराई वहां भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ्तार कर के ले गये हैं। भाजपा वालो! चुनाव में हार (ED) का इतना डर।

 

देखे वीडियो...मौत के कुएं में हादसा : स्टंटमैन को बाइक स्टंट दिखाना पड़ा भारी...अचानक गिरा नीचे, फिर…

देखे वीडियो...मौत के कुएं में हादसा : स्टंटमैन को बाइक स्टंट दिखाना पड़ा भारी...अचानक गिरा नीचे, फिर…

 डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा में आयोजित एकादशी मेले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मौत के कुंए में बाइक से स्टंट करने वाला युवक अचानक हादसे का शिकार हो गया. मौत के कुएं में स्टंटमैन को स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल स्टंटमैन मेले में मौत के कुंए में बाइक के साथ स्टंट दिखा रहा था. इस दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और वो सीधे नीचे जा गिरा. जिससे वो घायल हो गया है. स्टंटमैन को इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में स्टंटमैन का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जब यह हादसा हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग टिकट लेकर मनोरंजन देख रहे थे. हादसे का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्लास में टीचर ने दी बच्चों को खड़े होने की सजा, एक छात्रा को आया चक्कर और चली गई जान

क्लास में टीचर ने दी बच्चों को खड़े होने की सजा, एक छात्रा को आया चक्कर और चली गई जान

 कर्नाटक बेंगलुरु में एक स्कूल की टीचर ने प्राइमरी क्लास के छात्रों को खड़े होने की सजा सुनाई। सजा के दौरान एक बच्ची को चक्कर आया और वह वहीं गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला गंगम्मागुडी इलाके का है।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को टीचर ने किसी बात को लेकर क्लास के सभी बच्चों को खड़ा रहकर पढ़ाई करने की सजा दी। इस दौरान एक बच्ची निशिता गंगम्मागुडी को चक्कर आया और वह गिर गई। स्कूल वालों ने निशिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

इस आईपीएस के खिलाफ माही ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें मामला

इस आईपीएस के खिलाफ माही ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें मामला

  पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सट्टेबाजी से संबंधित मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के खिलाफ कथित रूप से टिप्पणी करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना ​​याचिका मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष दायर की है।

धोनी ने मांगा 100 करोड़ का मुआवजा

पूर्व क्रिकेटर ने अपने खिलाफ मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने के लिए अधिकारी से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा। अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

2013 का मामला

कुमार ने 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामलों की जांच की थी। अदालत ने 2014 में संपत कुमार को एमएस धोनी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से रोक दिया था।

धोनी ने 2014 में दायर किया मानहानि का मुकदमा

धोनी ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने 2014 में कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। याचिका में कहा गया है कि तीसरे प्रतिवादी के बयान निंदनीय हैं और न्याय प्रणाली में आम आदमी के विश्वास को झकझोरने में सक्षम हैं।’ यह एक ‘आपराधिक अवमानना ​​का कार्य’ है।

न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप

याचिका में कहा गया है, ‘मैं प्रस्तुत करता हूं कि प्रतिवादी / तीसरे प्रतिवादी के अपने अतिरिक्त लिखित बयान में उनके द्वारा दिए गए बयान न्यायालय के अधिकार को कम करते हैं और न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप और बाधा डालने का प्रभाव भी डालते हैं।’

कुमार ने लगाया आरोप

याचिका में आगे कहा गया है कि कुमार ने शीर्ष अदालत पर ‘कानून के शासन’ पर अपना ध्यान केंद्रित करने और कारणों के लिए सीलबंद लिफाफे में बयान को टालने का आरोप लगाया था। कुमार ने दावा किया था कि धोनी ने आईपीएस अधिकारी को चुप कराने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था।

याचिका में कहा गया है, ‘तीसरे प्रतिवादी ने प्रस्तुत किया कि वादी में एकमात्र ध्यान तीसरे प्रतिवादी को चुप कराने पर था, यही मुख्य कारण है कि उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय को चुना, जबकि अन्य तीन प्रतिवादी या वादी में से कोई भी तमिलनाडु का नहीं है।’ धोनी ने कुमार के खिलाफ कानून के अनुसार प्रक्रिया जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, आखिर बार हिमाचल चुनाव में डाला था वोट

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, आखिर बार हिमाचल चुनाव में डाला था वोट

 स्वतंत्र भारत के पहले वोटर हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले मास्टर श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। श्‍याम सरन नेगी ने दो दिन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में हिस्सा लिया था जो देश का पहला चुनाव था। 106 के जीवन में नेगी ने 34वीं बार मतदान किया था।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, रिटायर्ड स्कूल टीचर श्याम शरण नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में निधन से पहले उन्‍होंने हिमाचल चुनाव में वोट डाला। पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। किन्नौर के कलपा कस्बे के रहने वाले श्‍याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर थे।

दरअसल भारत का पहला चुनाव फरवरी 1952 में हुआ लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुदूर, आदिवासी इलाकों में खराब मौसम के कारण सर्दियों के दौरान मतदान कराना असंभव था। ऐसे में वहां मतदान 23 अक्टूबर 1951 को पांच महीने पहले हो गया। तब श्याम शरण नेगी स्कूल अध्यापक थे और चुनावी ड्यूटी पर थे। इसके कारण वे अपना वोट डालने सुबह सात बजे किन्नौर में कल्पा प्राथमिक स्कूल में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए। श्याम शरण नेगी वहां पहुंच कर मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद उन्‍हें बताया गया कि इलाके में कहीं भी सबसे पहले वोट डालने वाला वे ही हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजाद भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

रेलवे ने रद्द की ट्रेनें, 29 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें ट्रेनों की लिस्ट

रेलवे ने रद्द की ट्रेनें, 29 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें ट्रेनों की लिस्ट

 रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत मालखेड़ी–गुना एवं मालखेड़ी-महादेवखेड़ी जंक्शन सेक्शनों में दोहरीकारण का कार्य दिनांक 15 से 18 नवम्बर, 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 09 से 17 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 11 से 19 नवम्बर, 2022 तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 11 एवं 15 नवम्बर, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 12 एवं 16 नवम्बर, 2022 तक निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उदमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को उदमपुर से चलने वाली 20848 उदमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर स्पेशल रद्द रहेगी।
8. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को अम्बिकापुर से चलने वाली 04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल रद्द रहेगी।
9. दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को संतरागाछी से चलने वाली 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 तक दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14. दिनांक 14 नवम्बर, 2022 तक अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 तक बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16. दिनांक 16 नवम्बर, 2022 तक पूरी से चलने वाली 20472 पूरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17. दिनांक 10 एवं 17 नवम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18. दिनांक 12 एवं 19 नवम्बर, 2022 को भगत की कोठी से चलने वाली 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19. दिनांक 12 नवम्बर, 2022 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20. दिनांक 13 नवम्बर, 2022 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21. दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22. दिनांक 17 नवम्बर, 2022 को जम्मूतवी से चलने वाली 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23. दिनांक 11, 12 एवं 15 नवम्बर, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24. दिनांक 12, 13 एवं 16 नवम्बर, 2022 को अमृतसर से चलने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक कोरबा से चलने चलने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस की रद्द रहेगीm
26. दिनांक 06 से 08 नवम्बर, 2022 तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक इतवारी से चलने 12856 इतवारी-बिलासपुर रद्द रहेगी।
29. दिनांक 07 से 09 नवम्बर, 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

01. दिनांक 10 से 17 नवम्बर, 2022 तक पूरी से चलने वाली 18477 पूरी -योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से न्यू कटनी-कटनी–सतना-ओहन केबिन- झांसी जं होकर चलेगी।
02. दिनांक 11 से 18 नवम्बर, 2022 तक योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से झांसी जं-ओहन केबिन–सतना-कटनी-न्यू कटनी होकर चलेगी।
03. दिनांक 12, 14 एवं 17 नवम्बर, 2022 को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से न्यू कटनी-कटनी–सतना-ओहन केबिन- झांसी जं होकर चलेगी।

बीच में रद्द होने वाली गाड़ी –

01. दिनांक 07 से 09 नवंबर, 2022 को मुंबई से चलने वाली 12205 मुंबई-गोंदिया विदर्भा एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त की जाएगी।

बेटी की हत्या कर पिता ने Instagram पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैने मर्डर कर दिया

बेटी की हत्या कर पिता ने Instagram पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैने मर्डर कर दिया

 आंध्रप्रदेश। विशाखापट्टनम में नाबालिग बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी ने Instagram पर वीडियो शेयर करके इस वारदात की लोगों को जानकारी दी और हत्या कबूल करली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विजाग शहर के वन टाउन थाना क्षेत्र में वारा प्रसाद नाम का शख्स 10वीं में पढ़ने वाली अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहता था। शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे वारा प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह बेटी की मर्डर करने की बात कर रहा था। वारा के जानने वालों को उसका वीडियो मिला तो उन लोगों ने इसकी जानकारीवन टाउन थाना पुलिस को दी गई।

वीडियो की सत्यता जानने के लिए पुलिस जब वारा के घर पहुंची तो उसकी बेटी की लाश घर में पड़ी मिला। साथ ही आरोपी भी घर पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार किया और नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या बेल्ट से गला घोंट कर की गई।

हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम पर पिता ने वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह बोलता नजर आया, ”मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी है, क्योंकि बेटी का मोहल्ले के ही आदमी से लव अफेयर चल रहा था। मैंने उसे कई बार समझाया। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। उसे अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए था ना कि किसी आदमी में। मैंने उसे वो सब दिया जो वह मांगती थी, किताबें, अच्छा स्कूल और दूसरे चीजें। लेकिन वो तब भी नहीं मान रही थी इसलिए मैंने उसे मार दिया।”

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी 13 साल पहले दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी। कुछ साल पहले उसकी बड़ी बेटी भी किसी आदमी के साथ भाग गई थी। उसके बाद वो छोटी बेटी का साथ रह रहा था। छोटी बेटी को भी उसी रास्ते पर जाता देख वो सहन नहीं कर पाया और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

 Himachal Congress Manifesto: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में जनता से कई वायदे किए गए हैं.  घोषणा पत्र में बताया गया कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरियां देने पर फैसला लिया जाएगा. 

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से किए ये वादे-
- कांग्रेस सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक में एक लाख सरकारी नौकरी को मंजूरी दी जाएगी.
- सरकार के सभी विभागों के कार्यात्मक पद पर तीन महीने के अंदर भर्ती होगी.
- हर कैटेगरी के सेब के लिए एक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय की जाएगी.
- भूमि अधिग्रहण कानून लागू कर भू स्वामियों को 4 गुना मुआवजा देने का प्रावधान होगा. 
- कांगड़ा चाय की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुनर्स्थापित किया जाएगा. 
- गांवों में सीवरेज और कचरा प्रबंधन का इंतेजायां किया जाएगा. 
- टैक्सी की पर्मिट की अवधि 10 की जगह 15 साल की जाएगी.
- स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी. 
-  पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी. 
-  युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार दिए जाएंगे. 
- महिलाओं को हर महीने में 1500 रुपये दिए जाएंगे. 
-  वहीं 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. 
- बागवान ही तय करेंगे फलों की कीमत.
- युवाओं के लिए 600 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड शुरू किया जाएगा. 
- हर विधानसभा में खुलेंगे 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल
- मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज किया जाएगा. 
- पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदे जाएंगे. 
- वहीं, 2 रुपये किलों में गोबर खरीदी जाएगी. 

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कार आपस में भिड़ीं, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कार आपस में भिड़ीं, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

 मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 87 पर यह हादसा हुआ। इलाका सुरीर पुलिस थाने का है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया

बता दें कि हाल ही में 12 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल थी. हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल( hospital) में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।

रातों रात बन सकते है लखपति, अगर आपके पास भी है ये सिक्के और नोट

रातों रात बन सकते है लखपति, अगर आपके पास भी है ये सिक्के और नोट

 रायपुर। Selling Old Coins and Notes : आजकल सिक्कों और नोट का चलन है. हर व्यक्ति का कुछ न कुछ शौक रखता है. किसी को गाड़ियों का शौक होता है, तो किसी को पुरानी चीज़े संभालकर रखने का शौक होता है. ऐसे कई लोग दुनिया में है, जिन्हें एंटीक चीज इकट्ठा करने का शौक होता है. अगर आपके पास भी ऐसा 10,20 या 50 पैसे का सिक्का है तो आप भी इनसे लाखों कमा सकते हैं.

दिल दहला देने वाला मामला : भीख मंगवाने के लिए युवक की आंखें फोड़ी, हाथ-पैर तोड़े,कई महीने तक दी यातनाएं

दिल दहला देने वाला मामला : भीख मंगवाने के लिए युवक की आंखें फोड़ी, हाथ-पैर तोड़े,कई महीने तक दी यातनाएं

 उत्तर प्रदेश। कानपुर जिले से मानव तस्करी का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को नौकरी का झांसा देकर भिखारी गैंग के लीडर के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था। युवक के साथ यहीं से शुरू हुआ यातनाओं का वो सिलसिला जो किसी भी इंसान का दिल दहला दे।

नौबास्ता का रहने वाला युवक सुरेश मांझी परिवार को गरीबी से बाहर निकालने के लिए 6 महीने पहले घर से निकला था। पैसा कमाने के सपने लिए वह कानपुर शहर पहुंचा। कानपुर में नौकरी की तालाश कर रहा था। इस दौरान युवक के एक परिचित विजय ने उसे कानपुर के झकरकटी पुल के नीचे बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए उसके हाथ और पैर के पंजे तोड़ दिए। इतना ही नहीं आंखों में केमिकल डालकर अंधा कर दिया। इस दौरान शरीर को कई जगह दागा भी। सुरेश मांझी के परिचित ने उसकी ऐसी हालात इसलिए किया ताकि उससे भीख मंगवा सके और सुरेश उसकी कमाई का एक साधन बन सके।

इसके बाद विजय ने उसे दिल्ली के एक भिखारी गैंग का लीडर राज को 70 हजार रुपये में बेच दिया। यातनाओं का दौर दिल्ली में भी खत्म नहीं हुआ। यहां पर भी उसकी बेहरहमी से पिटाई की जाती थी। इस दौरान सुरेश की तबीयत खराब हो गई। वह भीख नहीं मांग पा रहा था। ऐसे में भिखारी गैंग के लीडर ने उसे दो महीने पहले आरोपी विजय के हाथों कानपुर भेज दिया। दो महीने से आरोपी उससे शहर में ही भूखा-प्यासा रखकर भीख मंगवा रहा था।

बीते रविवार को किदवईनगर चौराहे पर भीख मांग रहे सुरेश पर एक राहगीर की नजर पड़ी। राहगी ने सुरेश से बात की तो उसने पूरी कहानी उसको बताई। इसके बाद राहगीर ने उसे नौबास्ता स्थित उसके घर पहुंचा दिया। इसके बाद मामले की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत शुक्ला को हुई। उन्होंने युवक के परिजनों से नौबस्ता थाने में तहरीर दिलाई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शरीर के लिए बन सकती हैं ‘जहर’

शराब के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शरीर के लिए बन सकती हैं ‘जहर’

 शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है, फिर भीलोग जमकर शराब पीते हैं। आज के समय में कोई भी पार्टी या कार्यक्रम हो बिना शराब के पूरा नहीं होता। लोग शराब के साथ कई चखने के रूप में कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इन चीजों का सेवन शराब के साथ करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है.

शराब के साथ विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करना एसेडिक हो सकता है। खासकर कई लोग शराब के साथ नींबू या फिर ऑरेंज डालकर मॉकटेल्स बनाते हैं। लेकिन यह मॉकटेल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है, क्योंकि इससे गैस बनने के साथ ही आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

नमकीन और चटपटी चीजें शराब के साथ नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है, लेकिन ये आपको डीहाइड्रेट कर सकते हैं और इससे आपको उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है.

बियर या शराब के साथ ब्रेड या इससे बनी चीजें खाना सबसे आम है। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए परेशानी का सबब है। शराब आपके शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना कठिन बना देती है। और ब्रेड और अल्कोहल दोनों में यीस्ट होता है। आपका पेट एक ही समय में इतनी अधिक मात्रा में खमीर को पचा नहीं सकता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

अधिकतर लोग शराब के साथ पनीर के स्नैक्स या चीज खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

अधिकतर लोग शराब के साथ पनीर के स्नैक्स या चीज खाते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

WhatsApp लाया धुआंधार फीचर! Video Call पर बात करने वालों की हो गई मौज; आप भी जानिए

WhatsApp लाया धुआंधार फीचर! Video Call पर बात करने वालों की हो गई मौज; आप भी जानिए

 Meta के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को 32 लोगों के वीडियो कॉलिंग, इन-चैट पोल और 1,024 यूजर्स वाले ग्रुप्स जैसे कई नए फीचर्स के साथ ‘कम्युनिटीज ऑन वॉट्सएप’ की घोषणा की जो कम्युनिटीज के साथ ग्रुप्स के लिए सहायक होंगे. जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि ‘कम्युनिटीज ऑन वॉट्सएप’ ग्लोबली यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगा और अगले कुछ महीनों में सभी के लिए उपलब्ध होगा.

क्या कहा Meta के CEO ने?

मेटा के सीईओ ने कहा, ‘आज हम कम्युनिटीज ऑन वॉट्सएप लॉन्च कर रहे हैं. यह सब-ग्रुप्स, मल्टिपल थ्रेड्स, घोषणा चैनलों आदि को सक्षम करके ग्रुप्स को बेहतर बनाता है. हम पोल भी शुरू कर रहे हैं और 32 व्यक्ति वीडियो कॉलिंग भी कर रहे हैं. सभी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं ताकि आपके संदेश निजी रहें.’

आया बड़ा अपडेट

वॉट्सएप कम्यूनिटीज का निर्माण कर रहा है, यह एक बड़ा अपडेट है कि लोग वॉट्सएप पर उन ग्रुप्स में कैसे जुड़ पाएंगे जो उनके लिए मायने रखते हैं. पड़ोस, स्कूल में माता-पिता और कार्यस्थल जैसे कम्यूनिटी अब वॉट्सएप पर ग्रुप बातचीत आयोजित करने के लिए एक छतरी के नीचे कई ग्रुप्स को एक साथ जोड़ सकते हैं. आरंभ करने के लिए, यूजर एंड्रॉइड पर अपनी चैट के शीर्ष पर और आईओएस पर सबसे नीचे नए कम्युनिटीज टैब पर टैप कर सकते हैं.

वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे 32 लोग

वे एकदम से एक नई कम्युनिटी शुरू करने या मौजूदा ग्रुप्स को जोड़ने में सक्षम होंगे. कम्युनिटीज के साथ, वॉट्सएप ने कहा कि यह इस बात के लिए बार बढ़ाने का लक्ष्य है कि कैसे संगठन गोपनीयता और सुरक्षा के स्तर के साथ संवाद करते हैं जो कहीं और नहीं मिलता है. अन्य सुविधाएं जैसे इन-चैट पोल, 32 व्यक्ति वीडियो कॉलिंग और अधिकतम 1,024 यूजर्स वाले ग्रुप किसी भी समूह में उपयोग किए जा सकते हैं लेकिन कम्युनिटीज के लिए विशेष रूप से सहायक होंगे.

कंपनी 15 देशों में 50 से अधिक संगठनों के साथ काम कर रही है ताकि उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए समुदायों का निर्माण किया जा सके और इस बात से उत्साहित है कि अब तक प्रतिक्रिया यह है कि ये नए उपकरण ऐसे ग्रुप्स को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं

UGC NET Result 2022: यूजीसी ‘नेट’ रिजल्‍ट की तारीख घोषित, इस लिंक से पता करें नतीजा

UGC NET Result 2022: यूजीसी ‘नेट’ रिजल्‍ट की तारीख घोषित, इस लिंक से पता करें नतीजा

 UGC NET Result 2022 Date Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) शनिवार 5 नवंबर को एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी करेगी. इस बार 2022 में परीक्षा दे चुके सभी अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) की जानकारी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकेंगे और रिजल्‍ट देख सकेंगे

आपको बताते चलें कि इस बार भी सभी कैंडिडेट्स को अपनी कैटिगिरी की कटऑफ और फाइनल रिजल्‍ट चेक करने के लिए अधिकृत वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर लॉग इन करना होगा. उम्मीदवार इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (UGC NET Result 2022) चेक कर सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि कुछ अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर ही भूल जाते हैं. ऐसे में उन्हें अंतिम नतीजा देखने में जरूर परेशानी होती है. इसी वजह से फॉर्म भरने यानी आवेदन करते समय ही अभ्यर्थियों को सभी जानकारी कहीं सुरक्षित जगह पर नोट करके रख लेनी चाहिए.

UGC NET Result 2022 LIVE रिजल्‍ट जानने का तरीका

एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. फिर दूसरे चरण में होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें. फिर लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्‍स दर्ज करें. फिर जानकारी सब्मिट करें और रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा. आखिर में आप इसे डाउनलोड कर अपने पास सेव कर लें.

4 चरणों में हुई थी परीक्षा 

NTA ने असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यूजीसी नेट 2022 की परीक्षाएं कई चरणों में आयोजित की थीं. जिसमें से चौथे चरण की परीक्षा 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी. जिसकी आंसर की 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी. फाइनल आंसर की के मुताबिक रिजल्ट (UGC NET Result 2022) तैयार होता है और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर ही आंसर की में परिवर्तन किया जाता है.