BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG ACCIDENT : बस और टवेरा में हुई भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

BIG ACCIDENT : बस और टवेरा में हुई भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश। बैतूल में बस और टवेरा में हुई भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गुदगांव और भैसदेही के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि रात लगभग दो बजे यह हादसा हुआ। जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार टवेरा कार एक बस से टकरा गई। मौके पर ही 5 पुरुष, 4 महिलाएं व दो बच्चों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग अमरावती से अपने घर की ओर लौट रहे थे। कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गयी और वह कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सामने से आर रही बस से टकरा गई।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें, मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

आधार कार्ड न होने पर गर्भवती को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, घर में जुडवां बच्चों को जन्म देते समय मौत

आधार कार्ड न होने पर गर्भवती को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, घर में जुडवां बच्चों को जन्म देते समय मौत

 कर्नाटक। कर्नाटक में डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक महिला व उसके दो जुडवां नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना तुमकुरू जिले की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम कस्तूरी था। उसके पास कथित तौर पर आधार या मातृत्व कार्ड न होने के कारण अस्पताल प्रशासन से उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिससे प्रसव के दौरान महिला व उसके दो नवजातों की मौत हो गई।

बताया गया कि बुधवार शाम महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो पड़ोसी उसे एक ऑटोरिक्शा से तुमकुरू जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने आधार व मातृत्व कार्ड न होने पर महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया और उसे वापस घर भेज दिया। घर लौटने के बाद कस्तूरी की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, दूसरे बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के कुछ देर बाद उसके पहले बच्चे की भी मौत हो गई। कस्तूरी की एक छह साल की बेटी भी है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंजूनाथ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा, यह कर्तव्य की अवहेलना है। मैं निलंबन का आदेश नहीं दे सकता, इसलिए तुमकुरू जिला उपायुक्त से डॉक्टर के निलंबन की सिफारिश की गई है।

राजधानी के इस अस्पताल में चपरासी ने नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के इस अस्पताल में चपरासी ने नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक कमरे में चपरासी द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस को गुरुवार को जीटीबी एंक्लेव थाने में फोन आया कि गाजियाबाद के लोनी निवासी नाबालिग लड़की के साथ राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक कमरे में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। लड़की ने बताया कि उसके पड़ोसी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने खुद ही आरोपी को फोन किया था और उससे मिलने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी अस्पताल में चपरासी का काम करता है, वो उसे एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई है और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

BREAKING : कांग्रेस के 2 विधायकों के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

BREAKING : कांग्रेस के 2 विधायकों के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

झारखंड। झारखंड में कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) की रेड जारी है। बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के घर आईटी की छापेमारी आज यानी शुक्रवार को अहले सुबह से शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर आईटी का छापा पड़ा है। ये छापा उनके रांची स्थित आवास पर पड़ा है। साथ ही इनके गोड्डा स्थित आवास पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Dev uthani ekadashi 2022: आज देवउठनी एकादशी के दिन गलती से भी ना करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते है नाराज़…

Dev uthani ekadashi 2022: आज देवउठनी एकादशी के दिन गलती से भी ना करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते है नाराज़…

 नई दिल्ली। आज के दिन देवउठान एकादशी है। हिन्दू मान्यताओं में आज के दिन तुलसी विवाह (Tulsi vivah 2022) कराने की परंपरा है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे का श्रृंगार दुल्हन की तरह किया जाता हैं। कहा जाता हैं कि तुलसी विवाह करने से भक्तों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी विवाह किस विधि से कराया जाए।

इस तरह करें तुलसी का विवाह

सबसे पहले तुलसी विवाह के लिए पौधे को खुली जगह पर रखें। विवाह के लिए मंडप सजाएं। फिर तुलसी जी को लाल चुनरी ओढाएं। साथ ही पूरे श्रृंगार की चीजें उन्हें अर्पित करें। इतना करने के बाद आपको भगवान विष्णु के स्वरुप यानी की शालिग्राम को रखें और फिर उसपर तिल चढ़ाएं। अब शालिग्राम और तुलसी जी को दूध और हल्दी चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी माता को नारियल आर्पित करें। अब भगवान शालिग्राम का सिंहासन हाथ में लेकर तुलसी के पौधे के चारों तरफ सात फरे लें। आखिर में दोनों की आरती उतारें और विवाह संपन्न करें।

कन्यादान के बराबर मिलता है पुण्य

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के दिन जो भी तुलसी का विवाह करवाता है और कन्यादान करता है उसे वेटी के जितना कन्यादान करने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन सुहागनों को ये विवाद जरुर करवाना चाहिए। ऐसे करने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ती होती है।

क्यों किया जाता है तुलसी विवाह

तुलसी को वृंदा नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, तुलसी ने भगवान विष्णु को श्राप दिया था। जिस वजह से वो काले पड़ गए थे। तभी से शालीग्राम रुप में उन्हे तुलसी के चरणों में रखा जाता है। तभी से भगवान विष्णु की पूजा को तुलसी के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी मनुष्य देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करवाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

एकादशी व्रत और पूजा विधि

-एकादशी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें और व्रत का संकल्प लें.
-इसके बाद भगवान विष्णु की अराधना करें.
-भगवान विष्णु के सामने दीप-धूप जलाएं. फिर उन्हें फल, फूल और भोग अर्पित करें.
-मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी जरूर अर्पित करनी चाहिए.
-शाम को विष्णु जी की अराधना करते हुए विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें.
-एकादशी के दिन पूर्व संध्या को व्रती को सिर्फ सात्विक भोजन करना चाहिए.
-एकादशी के दिन व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है.
-एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित है.
-एकादशी का व्रत खोलने के बाद ब्राहम्णों को दान-दक्षिणा जरूर दें.

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

 राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।

अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।

दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है

सीएम ने दी ED को चुनौती, ED के सामने नहीं हुए पेश, कहा – हिम्मत है तो आओ और गिरफ्तार करो, पूछताछ क्यों?

सीएम ने दी ED को चुनौती, ED के सामने नहीं हुए पेश, कहा – हिम्मत है तो आओ और गिरफ्तार करो, पूछताछ क्यों?

 रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने संकेत दिए कि वे केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED द्वारा भेजे गए समन को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

इसी क्रम में अवैध खनन मामले में वे गुरुवार को ED के सामने पेश नहीं हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाए।

बता दें कि अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार 11.20 में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के रांची में भारी जुटान के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने राज्य में कुछ बाहरी गैंग की पहचान की है जो राज्य के आदिवासियों को उनके पैरों पर खड़ा नहीं होने दे रहे हैं। हेमंत ने चुनौती देते हुए हुए कहा कि इस राज्य में झारखंडियों का शासन चलेगा बाहरी ताकतों का नहीं।

यहां 2 दिवसीय आदिवासी दिवस मनाया गया। आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी महोत्सव है, लेकिन आज ही ED ने बुलाया है। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो, सीधा गिरफ्तार करो, पूछताछ क्यों?

डराने का काम कर रहे हैं। ED और BJP ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अभी तो कुछ किया भी नहीं है. आने वाले समय मे सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।

बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय जबरन एक झारखण्डी मुख्यमंत्री को बदनाम कर रहा है। इस साजिश के खिलाफ झारखंड की जनता सड़क पर उतर आई

जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, उहापोह की स्थिति पैदा करने और सरकार को अस्थिर करने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा था। कई बार षड्यंत्रकारी प्रयास को कामयाब करने की कोशिश हुई,

लेकिन बार-बार मुंहकी खानी पड़ी। सरकार जनता का अधिकार उन तक पहुंचा रही है इसको लेकर विपक्ष में खलबली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, बड़ी विचित्र बात है देश में, भ्र्ष्टाचार को लेकर छाती पीट रहे हैं, लेकिन 20 साल तक सिर्फ शोषण किया है. किसान से लेकर मजदूर तक जवाब देंगे। जेएमएम आंदोलनकारी पार्टी है।

आदिवासी से लेकर पिछड़ों को बदनाम किया जा रहा है। ये सामंती सोच वाले लोग हैं। आज जब समाज बढ़ रहा है तो CBI और ED का सहारा लेते हैं।

जेएमएम नेता ने कहा, गैंग की पहचान हो चुकी है। यहां बाहरियों का नहीं, झारखंडियों का राज होगा। रोज इनकी सरकार बनती है, लेकिन सच यही है कि 4 उपचुनाव हार चुके हैं। इनका सूपड़ा साफ होगा।

गांव-गांव जाकर इसका संदेश दीजिये कि कैसे सरकार को बदनाम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इनको झंडा ढोने वाला नहीं मिलेगा।

अगर जनता का आशीर्वाद है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार है. CBI और ED कितना स्वतंत्र है ये सबको पता है। बीजेपी में जाने वाला दूध का धुला हो जाता है और तप कर हम निकलेंगे. लड़ने की और ताकत मिलती है।

हेमंत सोरेन ने कहा, हम उपद्रव नहीं करते, पर जो अधिकार लेगा उसको छोड़ेंगे नहीं। राजनीतिक रोटी जल जाएगॉ। गुजरात में आदिवासी सीट बीजेपी को नहीं जाए, इसके लिये संभल जाइये। डबल इंजन सरकार का एक इंजन उतर गया है,

दूसरे की तैयारी है। 15 को स्थापना दिवस है और ये सरकार 5 साल पूरा करेगी. कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। गवर्नर का लिफाफा आज तक खुला नहीं. जब नीयत साफ हो तो ऊपरवाला साथ देता है। तैयार रहिए लड़ाई के लिए।

पूर्व PM को लगी गोली VIDEO: इमरान खान पर कातिलाना हमला...ताबड़तोड़ फायरिंग...मचा हड़कंप, देखें वीडियो.....

पूर्व PM को लगी गोली VIDEO: इमरान खान पर कातिलाना हमला...ताबड़तोड़ फायरिंग...मचा हड़कंप, देखें वीडियो.....

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं। हमले में इमरान खान बाल-बाल बचे हैं लेकिन उन्हें चोटें आई हैं। इमरान खान को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इमरान खान को पैर में गोली लगी है।

पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फायरिंग में इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में जख्मी हुए हैं।

इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली।

Good News : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, जानें अपडेट…

Good News : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, जानें अपडेट…

 बीसीसीएल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का 48वां स्थापना दिवस 1 नवंबर को बड़े धूमधाम से मनाया गया और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। खबर है कि बीसीसीएल ने करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की पदोन्नति की सूची तैयार की है, जिसकी कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर मंगलवार को घोषणा की गई । अनुमान है कि लगभग 1700 कर्मियों को प्रमोशन दिया जाएगा।

सीसीएल के दरभंगा हाउस मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। स्‍थापना दिवस पर सीसीएल में कार्यरत 858 कामगारों को सामूहिक प्रोन्‍नति दी गई। बेरमो में 48 कर्मचारियों को प्रमोशन पत्र दिया गया ।धनबाद में कोल इंडिया के 48वां व बीसीसीएल के 50 वां स्थापना दिवस पर कुसुंडा एरिया 6 में 101 कर्मचारियों को प्रमोशन ऑर्डर सौंपा गया। इसमें ए डी आई सी के 60 कर्मचारियों, एरिया ऑफिसर के 25, गोंन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी के 6, ईस्ट बसुरिया कोलियरी के 7 व न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के 3 कर्मचारियों को प्रमोशन ऑर्डर दिया गया।

बता दे कि बीसीसीएल में गैर-अधिकारियों को कोल इंडिया स्थापना दिवस पर ही पदोन्नति दी जाती है। पहले कोल इंडिया स्थापना दिवस पर बीसीसीएल में एकमुश्त तीन हजार से अधिक कोयला कर्मचारियों को प्रमोशन मिलता था, लेकिन वर्तमान दौर में मैनपावर में कमी एवं सरप्लस मैनपावर के कारण प्रमोशन पाने वाले कर्मियों की संख्या घट रही है।बीसीसीएल में वर्तमान में मैनपावर बजट के अनुसार लगभग 8 हजार कोयलाकर्मी सरप्लस हैं। वही कुसुंडा एरिया 6 में कार्यरत 10 कोल कर्मियों की सेवा निवृत्ति पर उन्हें फूल माला और मिठाई खिलाकर विदाई दी गई।

WhatsApp ने जारी किया अब तक का सबसे जबरदस्त फीचर, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं …

WhatsApp ने जारी किया अब तक का सबसे जबरदस्त फीचर, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं …

 WhatsApp के Communities फीचर के बारे में कंपनी ने इस साल की शुरुआत में घोषणा किया था. कंपनी इसे कई जोन में टेस्ट कर रही थी. इसमें एक जबरदस्त फीचर भी सामने आया है. इस फीचर से यूजर्स ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे. ये ग्रुप के अंदर ग्रुप है. यानी ग्रुप में आप सेलेक्टेड लोगों का सब-ग्रुप बना कर उन्हें कोई मैसेज सेंड कर सकते हैं. WhatsApp Communities फीचर से कंपनी पड़ोसी, स्कूल और वर्कप्लेस में पैरेंट्स को टारगेट करेगी. यूजर्स एक बड़े ग्रुप में भी मल्टीपल ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे. कंपनी इसके लिए 50 से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशन के साथ 15 देशों में काम कर रही है. 

कैसे इस्तेमाल करें Community?

बता दें कि यूजर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल में चैट के टॉप पर जबकि आईओएस में बॉटम में Communities टैब पर क्लिक कर सकते हैं. वहां से यूजर Community को नए ग्रुप या पहले ऐडड ग्रुप से स्टार्ट कर सकते हैं. Community में यूजर आसानी से ग्रुप में भी स्विच कर सकते हैं. एडमिन जरूरी जानकारी Community के सभी मेंबर्स को सेंड कर सकते हैं.

कंपनी ने दावा किया है कि इससे यूजर्स को हाई-लेवल की सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलेगी. इस फीचर से यूजर को अलग-अलग ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही एक मैसेज को अलग-अलग ग्रुप में सेंड करने की. कंपनी ने ये भी बताया है कि ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल जारी रखेगी. 

इससे यूजर्स के डेटा का एक्सेस कंपनी के पास भी नहीं होगा. Communities के अलावा कंपनी तीन और नए फीचर्स को भी जारी किया है. अब यूजर्स 32-लोगों के साथ वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा ग्रुप साइज को भी 512 मेंबर्स से बढ़ाकर 1024 कर दिया गया है. वॉट्सऐप ग्रुर में इन-चैट पोल्स का भी आयोजन किया जा सकता है. इससे ग्रुप मेंबर्स किसी मुद्दे पर अपना वोट दे सकते हैं.

दो बार कैंसर को मात दे चुकी ये एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर भर्ती, स्ट्रोक से बिगड़ी तबीयत

दो बार कैंसर को मात दे चुकी ये एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर भर्ती, स्ट्रोक से बिगड़ी तबीयत

मनोरंजन जगत से फिर एक बुरी खबर सामने आई है। दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी मशहूर बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एंड्रिला शर्मा हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें अचानक ही स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक बनी हुई हैं। डॉक्टर्स ने अभिनेत्री को वेंटिलेटर पर रखा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक हैं।

बता दें कि एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। अभिनेत्री ने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था। एंड्रिया शर्मा एक्टिंग में अपना कमबैक भी कर चुकी थीं लेकिन अब अभिनेत्री की तबीयत फिर बिगड़ गईं। ऐसे में उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा दुखी हैं।

राजभवन परिसर में चोरी, चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर; FIR दर्ज

राजभवन परिसर में चोरी, चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर; FIR दर्ज

 ओडिशा राजधानी भुवनेश्वर में कड़ी सुरक्षा वाले राजभवन परिसर में खड़े चंदन के वृक्ष को कथित रूप से चोरी छुपे काट लिया गया। मंगलवार को इस पेड़ को काट दिया गया। राजभवन की ओर से कैपिटल थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है लेकिन चोरों के आने का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। कुछ संदिग्धों पर पुलिस की नजर है और शीघ्र ही असली अपराधी पकड़ा जाएगा। बता दें चंदन की लकड़ी को काटने एवं अन्यत्र ले जाने के लिए वन विभाग से मंजूरी लेना जरूरी होता है। इस लकड़ी का उपयोग मुख्य तौर पर चंदन का तेल निकालने के लिए किया जाता है।

बड़ी खबर : गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, दो चरणों होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

बड़ी खबर : गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, दो चरणों होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

 Gujarat Elections: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को होगी वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की जानकारी दी। इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई थी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव की मतगणना होगी। गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें से 3,24,422 नए वोटर हैं.

दो चरणों में मतदान

गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को 2 चरणों में वोटिंग होगी। वहीं 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात के भी नतीजे आएंगे।

कोरोना मरीज घर से कर सकेंगे वोट

चुनाव के दौरान अगर कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो कोरोना मरीज को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

LPG Booking : यहां पर 50 रुपये सस्‍ता मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें कैसे करनी होगी बुक‍िंग?

LPG Booking : यहां पर 50 रुपये सस्‍ता मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें कैसे करनी होगी बुक‍िंग?

 कोरोना महामारी के बीच महंगाई ने कमर तोड़ रखी है. इस बीच रसोई गैस स‍िलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतें आसमान छू रही हैं. लेक‍िन यद‍ि आप सस्‍ता गैस स‍िलेंडर लेना चाहते हैं तो आपके ल‍िए एक ऑफर आया है. यह ऑफर द‍िया जा रहा है ड‍िज‍िटल पेमेंट की सुव‍िधा देने वाले पॉकेट्स एप (Pockets App) की तरफ से. इस एप से गैस स‍िलेंडर की बुक‍िंग करने पर आपको कैशबैक (Cashback offer) म‍िलता है.

क‍ितना म‍िलता है कैशबैक

यद‍ि आप भी पॉकेट्स एप (Pockets App) के जर‍िये गैस बुक‍िंग कराते हैं तो आपको 10 फीसदी कैशबैक (अध‍िकतम 50 रुपये) म‍िलता है. इस एप को आईसीआईसीआई (ICICI Bank) बैंक की तरफ से संचाल‍ित क‍िया जाता है.

यहां भी म‍िलेगा फायदा

पॉकेट्स एप के जर‍िये आप गैस बुक‍िंग के अलावा अन्‍य तरह का 200 या इससे ज्‍यादा रुपये का ब‍िल पे करते हैं तब भी आपको कैशबैक द‍िया जाएगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के ल‍िए क‍िसी प्रकार के प्रोमोकोड का यूज नहीं करना होगा.

ऐसे मिलेगा कैशबैक?

– सबसे पहले मोबाइल में Pockets वॉलेट ऐप को डाउनलोड करके ओपन करें.
– यहां Recharge and Pay Bills सेक्शन में Pay Bills पर क्लिक करें.
– यहां आपको Choose Billers में More का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
– अब आपको LPG का ऑप्शन द‍िखाई देगा. यहां सर्विस प्रोवाइडर को स‍िलेक्‍ट करें.
– यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करें.
– ट्रांजेक्शन के बाद 10 प्रत‍िशत (अधिकतम 50 रुपये) कैशबैक वाला रिवार्डस मिलेगा.
– रिवार्डस ओपन करते ही कैशबैक आपके पॉकेट्स वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा.

बड़ा हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जलकर मौत

बड़ा हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जलकर मौत

 उत्तर प्रदेश। मथुरा में गुरुवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई है। वहीं दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निकट वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद होटल में भगदड़ मच गई। आग में दो कर्मचारी फंस गए। इस अग्निकांड में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से 2 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किन कारणों से लगी? यह ज्ञात नहीं हो सका है। आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Election Commission : 12 बजे चुनाव आयोग की PC, गुजरात चुनाव के लिए आज होगा तरीखों का ऐलान

Election Commission : 12 बजे चुनाव आयोग की PC, गुजरात चुनाव के लिए आज होगा तरीखों का ऐलान

 गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान होगा। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस( Press conference) करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में चुनाव दो चरणों में हो सकता है।

गुजरात ( gujarat)में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे।

दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है

सूत्रों की मानें तो गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयेाग आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि आयोग आज ही गुजरात चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा और दिसंबर( december) तक चुनाव संपन्न करा देगा।बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें कहां कैसा मुकाबला

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानें कहां कैसा मुकाबला

 छह राज्यों( six states) की सात विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। आपको बता दें कि आज 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं।

हरियाणा में बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। मतदान करने के बाद कुलदीप विश्नोई ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है

इन सीटों( seats) पर हो रहे उपचुनाव

बिहार में मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्व), हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर में आज मतदान होना है।

महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा के सभी सीटों पर भाजपा का कांग्रेस या स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला

भाजपा के लिए दबदबा कायम रखने की बड़ी चुनौती है क्योंकि महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा के सभी सीटों पर भाजपा का कांग्रेस या स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला है। उत्तर प्रदेश के एकमात्र सीट गोला गोकर्णनाथ पर उपचुनाव हो रहा हैे। यहां भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन की वजह से सीट खाली हुई है।

Digital Rupee: अब कैश का झंझट खत्म! आ रहा भारत का अपना Digital Rupee, जानिए क्या है RBI की प्लानिंग?

Digital Rupee: अब कैश का झंझट खत्म! आ रहा भारत का अपना Digital Rupee, जानिए क्या है RBI की प्लानिंग?

 Digital Rupee को लेकर आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा( announce) कर दी है।शक्तिकांत दास ने कहा कि आम लोगों के लिए इसी महीने ई-रुपये (E-rupee) में लेनदेन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।फिलहाल Digital Currency का पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी ट्रायल किया जा रहा है और इसमें केवल 9 बैंक शामिल किए गए हैं।

RBI के गवर्नर का कहना है कि अभी डिजिटल रुपी को केवल 9 बैंकों के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही आम लोग भी डिजिटल रुपए का फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही ई-रुपये की सुविधा आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।इसके साथ रही डिजिटल रुपये( digital) की पारदर्शिता को बरकरार रखने पर भी काम चल रहा है और जल्द ही देशभर में इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।

बिजनेस सेक्टर में दिखेगा बड़ा बदलाव( business sector) 

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल रुपये को लांच करने को लेकर हम कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। इसे आम ग्राहकों को उपलब्ध कराने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लेना चाहते हैं। इस करेंसी (currency) आने के बाद बिजनेस सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से मना करने पर 17 साल के लड़के की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से मना करने पर 17 साल के लड़के की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 मुंबईनवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है जहां मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं बताने पर 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने हत्या की मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला नवी मुंबई के पनवेल इलाके के कामोठे सेक्टर 4 का है। बताया जा रहा है कि मृतक विशाल राजकुमार मौर्या देर रात घर के पास एक पान टपरी पर गया था। जहां आरोपी रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था। रविन्द्र अटवाल ने विशाल से मोबाइल के हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा लेकिन विशाल ने देने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए रविन्द्र ने गाली गलौज शुरू कर दी और दोनों के हाथापाई हो गई। इसी दौरान आरोपी इतना भड़क गया कि उसने विशाल को चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल हिम्मत करके खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

 

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो आरोपियों को रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी के साथ उसके एक दोस्त संतोष वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के इलाके के आस-पास ही रहते थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पिता ने अपने ही मासूम बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, दोनों अस्पताल में भर्ती

पिता ने अपने ही मासूम बच्चों पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, दोनों अस्पताल में भर्ती

 उत्तर प्रदेश। बिजनौर से दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बच्चों पर पेट्रोल डाल कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

थाना कोतवाली बिजनौर के गांव गोपालपुर मौजी की वंदना ने मंगलवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। वंदना ने अपनी शिकायत में ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। सोमवार रात को उसके पति अरुण ने झगड़ा करने के बाद उसके और बच्‍चों आरव(4) और उर्वशी (2) के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शिकायत के मुताबिक वंदना तो बच गई लेकिन उसके दोनों बच्चे आग की लपटों से झुलस गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर अरुण के अलावा दीपक, अजय और कुंतेश देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।