BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
VIRAL VEDIO :विधायक ने टोल प्लाजाकर्मी को जडा तमाचा, हुआ भरी हगामा

VIRAL VEDIO :विधायक ने टोल प्लाजाकर्मी को जडा तमाचा, हुआ भरी हगामा

 VIRAL VEDIO :  झारखंड के हजारीबाग जिले का एक वीडियो वायरल  हुआ है, जहां पर बरही से कांग्रेसी विधायक उमाशंकर यादव अकेला टोल प्लाजाकर्मी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फिलहाल मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। विधायक उमाशंकर दबंग छवी वाले नेता हैं। इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया, कि वे विधायक से बात करेंगे, किन परिस्थितियों में उन्हें ऐसा करना पड़ा।

वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा, कि सत्तारूढ़ दल के विधायक सत्ता के हनक में रहते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जानी चाहिए। कुछ लोगों का कहना है, कि टोलकर्मियों की रंगदारी भी कई बार सामने आ चुकी है। इससे पहले मांडर में एक थाना प्रभारी से गलत व्यवहार का मामला सामने आया था। वहां थाना प्रभारी को बार-बार टोलकर्मी आईकार्ड दिखाने को कह रहे थे। टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी समेत कई लोगों की सूची होने के बावजूद टोलकर्मी आम लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं।

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जाने कितनी हुई कीमत

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जाने कितनी हुई कीमत

  दिवाली से पहले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी की गई है और आज से इसके दाम 265 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. लेकिन फिलहाल राहत की बात ये है कि आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि 6 अक्टूबर को ही घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ाए गए थे. वहीं, एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर में  19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. लेकिन आज कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की बढोत्तरी की गई है।

आज सिलेंडर के दाम में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है. इससे पहले यह 1733 रुपये में मिल रहा था. मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा तो वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज नहीं बढ़े हैं दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज  कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है. बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे. कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है. लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं और यह 1000 रुपये के पार चला जाएगा.

‘तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं…’, शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

‘तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं…’, शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

 हरियाणा। सोनीपत के मयूर विहार में शादी से इंकार करने पर एक युवती ने युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की बुआ के बयान पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मयूर विहार की रहने वाली अनीता ने बताया कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी उसके भाई-भाभी की काफी साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में अपने भतीजे श्याम सिंह (25) को उसने बचपन से अपने पास रखकर उसका पालन-पोषण किया है। वह अब एक कंपनी में काम करता है। श्याम के पास सदर थाना गोहाना के गांव की युवती फोन करने लगी थी। बाद में वह अपनी मां के साथ उसके भतीजे के लिए रिश्ता लेकर उनके घर भी आई थी। उसने उनसे कुछ समय मांगा था।

बाद में उसे पता लगा कि युवती की पहले शादी हो चुकी है और वह पति से अलग रह रही है। ऐसे में उसने अपने भतीजे की शादी उसके साथ करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद भी युवती उसके भतीजे के पास कॉल करने लगी थी। युवती श्याम को लगातार धमका रही थी कि यदि तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं होने दूंगी। जिसके बाद श्याम बुधवार शाम को मयूर विहार की गली नंबर 24 में दूध लेने गया तो अचानक वह महिला हाथ में तेजाब से भरी केन लेकर आई और उसपर तेजाब फेंक दिया। युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे आईसीयू में रखकर उपचार दिया जा रहा है। तेजाब डालने से उसके हाथ-पैर, मुंह, गर्दन व कमर झुलस गई है।

युवक की बुआ का आरोप है कि अगर कोई युवक किसी युवती पर तेजाब डाल दे तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर युवक के परिजनों को पकड़ लेती है, लेकिन युवती की तरफ तेजाब डालने के 24 घंटे बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

महिला की पीट – पीटकर हत्या करने के आरोप में 33 लोग गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

महिला की पीट – पीटकर हत्या करने के आरोप में 33 लोग गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

 ओडिशा। गंजम जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति की ओर से पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है।युधिष्ठिर नायक ने बटु नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला कर दिया। इससे पहले भी जादू टोना के शक में ग्रामीणों ने युधिष्टिर के परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बेटे उनके साथ अस्पताल में ही थे। हालांकि, जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को मृत हालत में पाया। महिला के शव पर मारपीट के कई निशान हैं।

गांव में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। महिला की हत्या मामले में 20 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बुधवार रात के हमले का जादू-टोना करने के आरोप से कोई संबंध नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, जानें सूर्य अर्घ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और कथा

Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, जानें सूर्य अर्घ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और कथा

 छठ पूजा की शुरुआत आज यानी 28 अक्टूबर शुक्रवार से हो रही है। 29 अक्टूबर को खरना है। 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, उसके अगले दिन सुबह यानी 31 अक्टूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा ( chhath )का समापन होगा।

छठ पूजा( chhath puja) में पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं( women) और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं। इस दिन से घर में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है, और लहसुन-प्याज़ बनाने की मनाही हो जाती है।

व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत( fast) शुरू

खरना” के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन का उपवास रखती हैं। खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर( kheer) का प्रसाद बना कर व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद अपने दिन भर का उपवास खोलती हैं। फिर इस प्रसाद को सभी में बाँट दिया जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।

संध्या अर्घ्य में करते है, सूर्य की उपासना

तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसकी वजह से इसे “संध्या अर्ध्य“ कहा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं) women)भोर में सूर्य निकलने से पहले रात को रखा मिश्री-पानी पीती हैं। उसके बाद अगले दिन अंतिम अर्घ्य देने के बाद ही पानी पीना होता है। संध्या अर्घ्य के दिन विशेष प्रकार का पकवान “ठेकुवा” और मौसमी फल सूर्य देव को चढ़ाए जाते हैं, और उन्हें दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है।

Road Accident : दो गाड़ियों में टक्कर, तीन भारतीय स्टूडेंट्स की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident : दो गाड़ियों में टक्कर, तीन भारतीय स्टूडेंट्स की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

 अमेरिका( america) के मैसाचुसेट्स में भीषण सड़क हादसे में तीन भारतीय छात्रों की मौत हो गई। मीडिया( media reports) रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों छात्र जिस कार में मौजूद थे, वे एक पिकअप ट्रक से टकरा गई। तीनों छात्र दक्षिण भारत के रहने वाले हैं।

मीडिया के मुताबिक घटना शुक्रवार( friday) सुबह साढ़े पांच (भारतीय समय अनुसार) बजे की है। कार में कुल 7 लोग, इनमें से चार से बर्कशायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मनोज रेड्डी (23 साल), श्रीधर रेड्डी (22), विजित रेड्डी (23), हिमा ईश्वर्या (22) के रूप में हुई है।

न्यूयॉर्क ( newyork) कॉन्सुलेट जनरल को भी सूचना दी गई

मैसाचुसेट्स पुलिस घटना में शामिल दो गाड़ियों की टक्कर के मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ितों के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में कॉन्सुलेट जनरल को भी सूचना दी गई है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, 1 महीने की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस, आदेश जारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, 1 महीने की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस, आदेश जारी

 Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र के कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (ad-hoc Bonus) दिया जाएगा. इसमें केंद्र सरकार के ग्रुप C और ग्रुप B कैटेगरी के कर्मचारी शामिल हैं.

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस के अनुसार, ग्रुप B और ग्रुप C में आने वाले केंद्र सरकार के उन non-gazetted employees को भी बोनस दिया जाएगा. आपको बता दें कि ये वो कर्मचारी हैं, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में नहीं आते. इतना ही नहीं, ad-hoc Bonus का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (paramilitary forces) के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा. इसके अलावा अस्थाई कर्मचारियों (Temporary workers) को भी इसका लाभ मिलेगा.

कैसे तय होगा एड-हॉकबोनस?

गौरतलब है कि कर्मचारियों की ऐवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर बोनस जोड़ा जाता है. यानी कर्मचारियों का 30 दिनों का मासिक बोनस करीब एक महीने की सैलरी के बराबर होगा. आइये उदाहरण से समझते हैं कि र्कामचारियों के बोनस को कैसे जोड़ा जाएगा. अगर किसी कर्मचारी को 7000 रुपये मिल रहे हैं, तो कैलकुलेशन के हिसाब से 7000*30/30.4= 6907.89 रुपये (6908 रुपये) बनेगा.

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

– सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इसका फायदा बस केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को ही मिलेगा, जो 31 मार्च 2021 को सर्विस में रहे हैं.
– साल 2020-21 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है.
– एडहॉक बेस पर नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों को भी ये बोनस मिलेगा, लेकिन इस बीच सर्विस में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए.
– ऐसे कर्मचारी जो, 31 मार्च 2022 को या उससे पहले सेवा से बाहर हो गए, उन्होंने त्यागपत्र दे दिया हो या सेवानिवृत हुए हों, उसे स्पेशल केस माना जाएगा.
– जो अमान्य तरीके से मेडिकल आधार पर 31 मार्च से पहले रिटायर हो गए या दिवंगत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने वित्तीय वर्ष में छह माह तक नियमित ड्यूटी की हैं उन्हें एड-हॉक बोनस मिलेगा.
– संबंधित कर्मचारी की नियमित सेवा की निकटवर्ती संख्या को आधार बनाकर ‘प्रो राटा बेसिस’ पर बोनस तय होगा.

LPG गैस सिलेंडर पर मिल रही भारी छूट, फटाफट करें चेक…

LPG गैस सिलेंडर पर मिल रही भारी छूट, फटाफट करें चेक…

 दिल्ली। LPG gas cylinder subsidy अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ एक बार फिर सब्सिडी का पैसा account में भेज दिया गया है। ऐसे में अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदते हैं और सब्सिडी का पैसा आपके खाते में नहीं आता है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं । LPG gas cylinder subsidy अब एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये से लेकर 237.78 रुपये प्रति सिलेंडर तक की सब्सिडी दी जा रही है ।

कई LPG gas cylinder उपभोक्ताओं ने दावा किया है कि उन्हें सब्सिडी के रूप 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है । LPG gas cylinder subsidy हालांकि इनमें से कुछ को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है । ऐसे में उनके बीच सही – सही राशि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उन्हें कितनी रकम मिलनी चाहिए । हालांकि , आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं , इसे आप आसान प्रक्रिया से जांच सकते हैं ।

ऐसे कर सकते हैं चेक
इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर जाएं
अब Subsidy Status and Proceed पर क्लिक करें
सब्सिडी संबंधी ( पहल ) के विकल्प पर क्लिक करें और सब्सिडी नहीं मिली पर क्लिक करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी दर्ज करें।
इसे वेरीफाई करके सबमिट कर दें ।
अब आपको अगले पेज पर पूरी जानकारी मिल जाएगी ।

नोट : खास बात यह है कि अगर आपकी Subsidy नहीं आई है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सब्सिडी क्यों रुकी है। LPG gas cylinder subsidy इसका सबसे बड़ा कारण आपका आधार नंबर एलपीजी कनेक्शन से लिंक न होना हो सकता है। जिन लोगों की सालाना आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है, उन्हें कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है ।

Chhath Puja 2022 : आज नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत, जानें शुभ योग और अर्घ्य टाइमिंग

Chhath Puja 2022 : आज नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत, जानें शुभ योग और अर्घ्य टाइमिंग

 नई दिल्ली। Chhath Puja 2022 : देशभर में आज यानी 28 अक्टूबर से मुख्य तौर से बिहारियों का त्योहार छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। भगवान सूर्य व छठी माता को समर्पित छठ पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को चार दिन तक मनाया जाता है। इस साल ये 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता व दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं।

28 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत-

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाए खाए किया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर को है। ऐसे में छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से होगी। नहाए खाए के दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं। घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनता है। इस भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है।

29 अक्टूबर को खरना-

छठ पर्व का दूसरा दिन खरना का होता है। इस साल खरना 29 अक्टूबर को होगा। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं और रात को ग्रहण करती हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

छठ पूजा का पहला अर्घ्य-

छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। व्रती महिलाएं या पुरुष पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 37 मिनट है।

छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य-

चौथे दिन व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद छठ पूजा का समापन होता है। फिर व्रत पारण किया जाता है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 31 मिनट है।

OMG : बॉलीवुड के एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने अपनी पत्नी के ऊपर चढ़ा दी कार, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

OMG : बॉलीवुड के एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने अपनी पत्नी के ऊपर चढ़ा दी कार, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

  OMG : बॉलीवुड के एक जाने-माने प्रोड्यूसर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है. इसके पीछे जो वजह है, वो एक वीडियो में कैद हो गई है; इस वीडियो को देखने में आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं. खबरों के हिसाब से इस प्रोड्यूसर की पत्नी का दावा है कि उनके पति ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी है और इसी कारण से उनके सिर पर गहरी चोटें लगी हैं. पुलिस इन्वेस्टिगेशन भी जारी है. आइए जानते हैं कि ये प्रोड्यूसर कौन है, पूरा मामला क्या है और रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है..

इस फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ाई कार

अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां बॉलीवुड के किस प्रोड्यूसर की बात कर रहे हैं तो आइए आपको सबकुछ डिटेल में बताते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम यहां प्रोड्यूसर कमाल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) की बात कर रहे हैं जिनपर अंबोली में IPC की धारा 279 और 338 के तहत केस रजिस्टर कर दिया गया है. यह केस इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.

देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

बता दें कि ये मोमेंट एक सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है. कमाल किशोर मिश्रा का यह दावा है कि उनके पति ने उनपर इस तरह गाड़ी चढ़ाई कि उनके सिर पर कई गहरी चोटें आई हैं. अंबोली पुलिस का यह कहना है कि वो प्रोड्यूसर को ढूंढ रहे हैं और आगे की जांच-पड़ताल भी जारी है. ANI के जरिए इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसे देखकर बड़े-बड़ों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर का निधन...62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर का निधन...62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार थे। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही बॉलीवुड की गलियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम फिल्मी सितारे और फैंस फिल्म मेकर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस्माइल ने प्रमुख निर्देशक के रूप में ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सूर्या’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। इस्माइल श्रॉफ ने अपनी हिट फिल्म ‘थोड़ी सी बेवफाई’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी थी।

ईटाइम्स के मुताबिक, संपर्क करने पर गीतकार समीर ने कहा, इस्माइल सालों से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। इस बीच, फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने कहा, उन्हें निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस्माइल श्रॉफ के साथ ‘थोड़ी सी वेबफाई’ और ‘आहिस्ता आहिस्ता’ में काम किया। इस्माइल के निधन पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

बड़े सितारों के साथ किया काम
अपने फिल्मी सफर के दौरान इस्माइल श्रॉफ ने राजकुमार, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक कई बड़े सितारों को निर्देशित किया था। इस्माइल ने आखिरी फिल्म साल 2004 में थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम बनाई थी। इस्माइल श्रॉफ ने साल 1977 से लेकर 2004 तक कई फिल्में बनाईं। बता दें कि 29 अगस्त को इस्माइल श्रॉफ को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके चलते उनके शरीर का दायां हिस्सा पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गया था और वो चलने-फिरने में असमर्थ हो गये थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया गठन, सोनिया-राहुल समेत इन 47 लोगों को मिली जगह

मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया गठन, सोनिया-राहुल समेत इन 47 लोगों को मिली जगह

 नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पद संभालने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह पर काम करेगी। इस कमेटी में गांधी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कुल 47 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है।

कांग्रेस वर्किंग केमेटी के सदस्यों ने बुधवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, एआईसीसी के महासचिव और इनचार्ज ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

 

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण पर सोनिया गांधी ने आज कहा कि उन्हें “राहत” महसूस हुई है, इस पद पर उन्होंने लगभग 23 वर्षों तक कार्य किया है। सोनिया गांधी ने कहा, “मैंने अपनी पूरी क्षमता से अपना कर्तव्य निभाया। आज, मैं इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाऊंगा। मेरे कंधे से एक भार उतर गया है। मुझे राहत की अनुभूति हो रही है।” उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी, अब जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खरगे पर है।”

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आवश्यक सूचना, सरकार ने बदला बड़ा नियम, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्‍युटी!

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आवश्यक सूचना, सरकार ने बदला बड़ा नियम, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्‍युटी!

 केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और बोनस देने के बाद अब सरकार ने एक बड़े नियम को बदल दिया है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक सख्‍त चेतावनी भी जारी की है।

नए नियम एक अनुसार, रिटायरमेंट के बाद उसके पेंशन व ग्रेच्‍युटी रोकने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू रहेगा, लेकिन आगे जाकर इस पर राज्‍य भी अमल कर सकते हैं।

सरकार ने जारी किया आदेश ( notice) 

केंद्र सरकार ने हाल में सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल 2021 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में ही सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के रूल 8 में बदलाव किया था, जिसमें नए प्रावधान जोड़े गए हैं.इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर केंद्रीय कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान किसी गंभीर अपराध या लापरवाही में दोषी पाए जाएंगे तो रिटायरमेंट( retirement) के बाद उनकी ग्रेच्‍युटी और पेंशन रोक दी जाएगी।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने दिलाई शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने दिलाई शपथ

 लंदन भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद ऋषि सुनक ने ब्रिटिश महाराज के हाथों को चुमा। इस कार्यक्रम को बकिंघम पैलेस में आयोजित किया गया है। इस मौके पर कुछ सार्वजनिक तस्वीरों के बाद महाराज चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच एक गुप्त बैठक भी हुई। इस बैठक का कोई भी रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

ऋषि सुनक को लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था। लिज ट्रस ने अपनी आर्थिक नीतियों और कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर आलोचना झेल रही थीं। ऋषि सुनक एक साल के अंदर तीसरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। सुनक के प्रधानमंत्री पद पर शपथग्रहण के बाद सबकी नजर उनके कैबिनेट पर टिकी हुई हैं। कुछ ही घंटों में सुनक अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, AICC हेडक्वार्टर में लेंगे शपथ, सोनिया और राहुल रहेंगे मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, AICC हेडक्वार्टर में लेंगे शपथ, सोनिया और राहुल रहेंगे मौजूद

 मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली( delhi) में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह AICC हेडक्वार्टर में सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले खड़गे दूसरे दलित नेता हैं।

बात दे कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोट( vote) से हराया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सूबे के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सूबे के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि खरगे के शपथ लेने के बाद राजस्थान में एक बार फिर सियासी हलचल शुरू होगी। शपथ लेते ही खरगे की पहली प्राथमिकता राजस्थान रहेगी। वजह यह है कि यहां कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से बवाल मचा है. अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, रसूखदारों पर लगा आरोप

दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, रसूखदारों पर लगा आरोप

 मध्य प्रदेशदमोह जिले में दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं एक घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोली चलाने का आरोप गांव के रसूखदार पटेलों पर है।

दमोह के देवरान गांव में कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मंगलवार सुबह आरोपियों ने 60 साल के घमंडी अहिरवार, उनकी पत्नी राजप्यारी और उनके बेटे 30 साल के मानक अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। मानक के भाई को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 6 आरोपी फरार हैं।

सारी सुविधाएं होने के बाद भी यहां के लोग नहीं पहनते कपड़े

सारी सुविधाएं होने के बाद भी यहां के लोग नहीं पहनते कपड़े

 ब्रिटेन। Ajab-gajab कोई भी त्यौहार हो लोग रंग बिरंगे कपड़े खरीदने की प्लानिंग पहले से ही कर लेते हैं। कई लोग तो कपड़े खरीदने के इतने शौकीन होते हैं कि आलमारी तक में भी जगह नहीं बन पाता। लेकिन अगर हम आपको कहें कि एक ऐसा गांव हैं जहाँ पूरे का पूरे गांव कपड़े नहीं पहनते। जी हां हम कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि यह बिलकुल सत्य हैं। दुनिया में ऐसा भी एक गांव है, जहां के रहने वाले लोग कभी कपड़ा नहीं पहनते हैं।

आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि कहीं गरीबी की वजह से तो ऐसा नहीं है। ऐसे में आपको यह बता दें कि यहां के लोगों के पास धन -दौलत की किसी तरह की कोई कमी नहीं है, इसके बाद भी यहां के लोग ऐसा ही करते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कहानी हैं

ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में स्थित इस गांव का नाम स्पीलप्लाट्ज हैं। करीब 85 सालों से यहां के लोग बिना कपड़ों के ही रहते हैं। इस गांव के लोग शिक्षित हैं। धन-दौलत की भी कमी नही है लेकिन, इसके बावजूद भी बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और पुरुष सभी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। बड़ी बात यह हैं कि ऐसा करने में किसी को भी असहज नहीं लगता हैं।

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, गांव में दो बेडरूम वाले बंगले भी हैं, जिनकी कीमत £85,000 या इससे भी अधिक है। गांव के लोगों के पास मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन परंपरा और मान्यताओं को मानने वाले लोग बिना कपड़े के ही रहते हैं। हर्टफोर्डशायर के स्पीलप्लाट्ज गांव में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे भी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। स्पीलप्लाट्ज, जिसका जर्मन में मतलब खेल का मैदान है। इस गांव में पब, स्वीमिंग पूल से लेकर क्लब की भी व्यवस्था हैं। इतना ही नहीं जो भी लोग इस गांव को देखने आते हैं उन्हें भी इन नियमों का पालन करने पड़ते है।

ये हैं कारण
यहाँ के लोगो का मानना हैं कि प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहने वाले लोगों के बीच कोई अंतर नहीं है। इस पर दुनियाभर में लोगों ने कई डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म भी बना चुके हैं।

 
बंदर सैलून में जाकर बना स्मार्ट, करवा कर रहा शेविंग और दाढ़ी

बंदर सैलून में जाकर बना स्मार्ट, करवा कर रहा शेविंग और दाढ़ी

 नई दिल्ली। बंदर बेहद ही चालाक जानवर होते हैं, वे बिल्कुल इंसानों की तरह ही हरकत करते हैं। बंदरों की शैतानियां मथुरा में बाकेबिहारी मंदिर और राजस्थान में जयपुर के हनुमान मंदिरों में देखने को मिलती है। उनकी ऐसी शैतानियां दिखाई देती हैं की लोग हंस-हंस कर लोट हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर बंदरों की कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया पर एक बंदर का मजेदार वीडियो (Monkey Funny Video) सामने आया है, जिसमें बंदर सैलून पहुंचकर मज़े से शेव करवा रहा है। उसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि वो बंदर है, उसे देखकर लग रहा है मानो कोई शख्स ही शेव बनवा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, अब लग रहे स्मार्ट, ब्यूटी पार्लर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैलून में एक बंदर बड़े आराम से कुर्सी पर बैठा है और एक शख्स हाथ में ट्रिमर लेकर उसकी शेव बना रहा है।

ED raid aamir khan house : नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

ED raid aamir khan house : नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

 कोलकाता : ईडी ने शनिवार को मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता में कारोबारी के कई ठिकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी में कारोबारी के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। यह वसूली व्यवसायी निसार खान और उनके छोटे बेटे आमिर के गार्डेनरीच स्थित ट्रांसपोर्ट के घर से यह रुपये मिले। से की गई। ED ने यह कार्यवाही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता की एक मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद 17.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. जांच एजेंसी की तलाशी शनिवार सुबह शुरू हुई और नकदी की गिनती देर रात तक चलती रही। ईडी की तलाशी टीम के साथ बैंक अधिकारी और केंद्रीय बल भी मौजूद था.

सूत्रों ने कहा कि नोटों के ढेर ज्यादातर 500 रुपये के मूल्यवर्ग के थे। हालांकि, 2,000 रुपये और 200 रुपये के नोट भी थे।छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई थी। फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पिछले साल 15 फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

ईडी ने कहा कि आमिर खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिसे जनता को धोखा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था।प्रारंभिक अवधि के दौरान, एजेंसी ने कहा, उपयोगकर्ताओं को कमीशन के साथ पुरस्कृत किया गया था और वॉलेट में शेष राशि को परेशानी से मुक्त किया जा सकता था। जांच एजेंसी ने कहा, “इससे उपयोगकर्ताओं में शुरुआती विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक प्रतिशत कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।”

अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है तबीयत

अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है तबीयत

 Amitabh Bachchan Hospitalise: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट जाने के बाद उन्हें हाल ही में एक अस्पताल पहुंचना पड़ा था. इस साल 80 वर्ष के हुए बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी और कहा कि रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए उनके पैर में टांके लगे हैं.

ब्लॉग में लिखी ये बात

घटना के बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं.’’

आराम की सलाह

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें पैर पर दबाव न डालने, चलने या ट्रेडमिल तक पर भी नहीं चलने की सलाह दी थी. उन्होंने लिखा, ‘‘चिकित्सकों ने खड़े न होने, हिलने-डुलने, ट्रेडमिल पर चलने, घाव पर दबाव नहीं डालने को कहा!! कभी-कभी चरम की संतुष्टि अस्तित्व संबंधी सुख या दुख ला सकती है….’’