BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में 57 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में 57 हजार पदों पर होगी भर्ती

 उत्तर प्रदेश: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में विभिन्न श्रेणी के 57 हजार पदों पर भर्ती करने का ये फैसला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। इसमें उन्होंने 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए कल कैबिनेट में मुहर लगाई है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीएम योगी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पिछले पांच वर्षों में युद्ध स्तर पर काम किए हैं।

सरकारी और मेडिकल कॉलेजों में हुई वृद्धि
सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के क्षेत्र में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है. इसी के मद्देनजर एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम किया जा रहा है। योगी 2.0 के सौ दिनों में संभल और महराजगंज जिले में दो मेडिकल कॉलेजों से एमओयू भी किया जा चुका है और जल्द ही दो अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का एमओयू होने जा रहा है।

अगले पांच वर्षों में होगी भर्ती
प्रदेश में बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 57 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने 45,127 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में स्वीकृति दी है, जिस पर विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब पांच हजार पदों पर भर्ती पूरी भी हो चुकी है।

क्या कहना है चिकित्सा शिक्षा प्रमुख का
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में विभिन्न श्रेणी के कुल 57 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 15 हजार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शामिल है। आज कैबिनेट में 10 हजार पदों पर और भर्ती के लिए अनुमति मिली है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

शर्मनाक : पति के सोते ही आधी रात को अपने आशिकों को बुला लेती थी पत्नी, ससुर ने दो मर्दों के साथ गंदा काम करते बहू को पकड़ा, फिर…

शर्मनाक : पति के सोते ही आधी रात को अपने आशिकों को बुला लेती थी पत्नी, ससुर ने दो मर्दों के साथ गंदा काम करते बहू को पकड़ा, फिर…

 एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है. एक औरत की करतूत सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे. आधी रात में पति के सोते ही पत्नी अपने आशिकों को बुला लेती थी. इसके बाद अगल कमरे में जाकर गंदा काम करती थी. एक दिन ससुर ने दो मर्दों के साथ सोते हुए बहू को निर्वस्त्र हालत में देख लिया. इसके बाद महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर ससुर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

 
पूरा मामला राजस्थान के पाली जिले का है. अवैध सबंधों के चलते बहू ने अपने ससुर का कत्ल कर दिया. ससूर ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ निर्वस्त्र पकड़ लिया था. दोनों भागने की कोशिश करने लगे तो ससुर ने दोनो को रोक लिया. फिर तीनों ने मिलकर ससुर को लाठियों से इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने तत्परता दिखाई और उसके बाद आरोपियों को देर रात दबोच लिया. मामले की जांज सोजत पुलिस कर रही है. 
 
पुलिस ने बताया कि विलावास नवोड़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी. उसका दिव्यांग पति चीखता रहा, लेकिन बहू के सिर पर खून सवार था. सोजत पुलिस ने बताया कि दिव्यांग धर्माराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी 25 का काफी समय से कुछ लोगों के साथ अवैध संबध थे. इस बारे में पिता चंपालाल को भी पता था. पिता अक्सर पत्नी को टोकते थे और घर बार संभालने की बात कहते थे, लेकिन वह उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी.
 
पति के सोते ही प्रेमियों को बुलाती थी पत्नी
पति धर्माराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी कुछ दिन मान भी गई थी, लेकिन फिर से उसने गंदा काम किया. मेरे सो जाने के बाद उसने अपने दो परिचितों को घर में बुला लिया और उनके साथ दूसरे कमरे में चली गई. वहां जाने के बाद तीनों गंदा काम करने लगे तो इस बारे में पिता को पता चल गया. वे कमरे में पहंच गए तो तीनों को संदिग्ध हालत में देख लिया. 
 
दोनों लड़के वहां से भागने लगे तो पिता ने शोर मचा दिया. धर्माराम भी जाग गया. जब ससुर ने बहू को दोनों युवकों के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा तो बहू ने दोनों के साथ मिलकर ससुर चंपालाल को डंडो से पीटा. बाद में अधमरी हालात में चंपालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में भूरकी देवी, रमेश और ओटाराम को गिरफ्तार कर लिया है.
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल हुए गौतम अडाणी, इन्हे पछाड़ कर निकले आगे

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल हुए गौतम अडाणी, इन्हे पछाड़ कर निकले आगे

 नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में गौतम अडाणी का नाम भी शामिल है। इस बीच ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल हो गए हैं। अब अडाणी के आगे एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं। टेस्ला के फाउंडर मस्क 251 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि बेजोस 153 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अडाणी 137.4 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय मुद्रा में यह 11 लाख करोड़ है।


मीडिया समूह दैनिक भास्कर के पॉवर प्लांट डीबी पॉवर के अधिग्रहण और एनडीटीवी की हिस्सेदारी खरीदने को लेकर चर्चा में आए अडाणी ने पिछले महीने ही बिल गेट्स को पछाड़ा था। पिछले महीने वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। अडाणी ने 2022 में ही अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।

अडाणी 4 अप्रैल को सेंटी बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए थे। 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को सेंटी बिलियनेयर कहा जाता है। एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडाणी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है। अडाणी ग्रुप की सात पब्लिकली लिस्टेड कंपनीज है

खाने में ठंडी सब्जी देने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला जानकर हर कोई हैरान

खाने में ठंडी सब्जी देने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला जानकर हर कोई हैरान

 पीलीभीत: खाने में ठंडी सब्जी का बहाना लेकर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने भी इसके बाद अपने पति, सास, ननंद-नंदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पूरा मामला पीलीभीत से पूरनपुर थाना क्षेत्र का है।

ससुराल में किया जाता रहा प्रताड़ित
पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव शेरपुर की रहने वाली 19 वर्षीय उमरा ने एसपी दिनेश कुमार पी को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 महीने पहले सलमान खान नाम के लड़के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। विदाई दहेज ज्यादा ना मिलने के कारण 3 महीने बाद हो पाई थी, जब ससुराल वालों का मुंह दहेज से भर दिया गया, इसके बाद भी इस बच्ची को लगातार ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा।

परिवार परामर्श केंद्र में नहीं बनी बात तो पत्नी ने पुलिस को सुनाई आपबीती
12 अप्रैल 2022 को उमरा जब सलमान को खाना देने गई तो उसमें सब्जी ठंडी थी, इस बात से नाराज सलमान ने अपनी पत्नी उमरा को तीन तलाक दे दिया, इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र चला गया, जिसमें किसी तरीके की बात न बनी तो उमरा आकर एसपी दिनेश कुमार पी मिली और अपनी पूरी बात बताई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उमराव का पति सलमान खान उसकी सास अकेला राजा नंद फराह जेटली की ननंद रूबी और नंदोई हामिद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 जिसमें विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा धारा 3 व धारा 4 जो मुस्लिम महिला उत्पीड़न व तीन तलाक को लेकर सरकार द्वारा नया कानून बनाया है इसके अलावा 498 323 354 504 जैसी गंभीर धाराएं भी लगी हैं।

प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक मुस्लिम महिलाओं के अधिकार और तीन तलाक जैसे सामाजिक कलंक को दूर करने को लेकर लगातार काम करनी है। फिर भी कुछ लोग तीन तलाक देकर कानून की धज्जियां उड़ाने को लगे हुए हैं सरकार गंभीर है और इन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम लगातार कर रही है।

31 अगस्त से पहले निपटा लें ये जरुरी तीन काम: नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

31 अगस्त से पहले निपटा लें ये जरुरी तीन काम: नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

 नई दिल्ली: कल अगस्त का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में महीना समाप्त होने से पहले आपको कुछ जरूरी वित्तीय काम निपटा बहुत जरूरी है। इन कामों को समय पर न निपटाने पर आपको बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है। आइए हम आपको 31 अगस्त 2022 से पहले जरूरी वित्तीय काम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप पीएनबी खाताधारक है तो 31 अगस्त तक अपने खाते है केवाईसी को पूरा कर लें। अगर आप इस काम को नहीं निपटाते हैं तो अपने खाते को होल्ड पर रख दिया जाता है।

अगर पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी हैं तो 31 अगस्त 2022 से पहले अपने केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर दें. ऐसा न करने पर आपको 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर विजिट करें।

अगर आपने 1 अगस्त 2022 को आईटीआर फाइल किया है तो इसके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 30 दिन के भीतर कर लें। बता दें कि जिन लोगों ने आईटीआर डेडलाइन से पहले (31 जुलाई 2022 तक) फाइल किया है उन्हें इसके वेरिफिकेशन के लिए 120 दिन का वक्त मिलेगा।

जिन लोगों 1 अगस्त या उसके बाद आईटीआर फाइल किया है उन्हें केवल 30 दिनों के भीतर इसका वेरिफिकेशन करना जरूरी है। वरना अपना आईटीआर फाइलिंग को पूरा नहीं माना जाएगा।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर को तलाश करने पहुंची CBI

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर को तलाश करने पहुंची CBI

 गाजियाबाद: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर्स की जांच शुरु हो गई है। आपको बता दें दिल्ली में नई आबकारी नीति में कथित घाटाले में CBI ने पहले उनके घर पर दबिश दी थी वहीं अब उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी जांच करने पहुंचे।

बताया गया कि सीबीआई की टीम लॉकर के रजिस्टर देखेगी और इसके साथ ही वह मनीष सिसोदिया के बैंक खाते की जानकारी भी इकट्ठा करेगी, ऐसे में इस मामले में वक्त लग सकता है। बता दें यह जांच आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर की जा रही है। वहीं पत्नी के साथ बैंक पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जांच में कुछ नहीं मिलेगा।

घर पर भी छापा मार चुकी है सीबीआई
इससे पहले सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा था. आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों के बाद शुरू हुई जांच में सीबीआई ने अपनी FIR में सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है। सीबीआई की FIR आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है।

इससे पहले सोमवार को सिसोदिया ने कहा था कि कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। CBI का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।

सिसोदिया का नाम उन 15 लोगों में है जिनके खिलाफ दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने के दौरान हुए कथित घोटाले में एफआईआर दर्ज की गई है। सीबीआई ने 19 अगस्त को ही इस मामले में सिसोदिया के घर समेत 31 जगहों पर छापा मारा था।

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित 64 नेताओं का पार्टी से इस्तीफा

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित 64 नेताओं का पार्टी से इस्तीफा

 जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक तगड़ा झटका लगते जा रहा है। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया था। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद सहित जम्मू-कश्मीर के 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। तारा चंद के अलावा, पूर्व मंत्री माजिद वानी, डॉ मनोहर लाल शर्मा, चौधरी घरू राम और पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ हाई प्रोफाइल नाम हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले इन सभी 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होने का फैसला किया है। इन सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र सौंपा है।

कांग्रेस को अभी और झटके लगेंगे- आजाद
जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद समेत कई बड़े नेताओं के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया आई है। आजाद ने कहा, "सभी ने मेरे लिए इस्तीफा दिया है। सभी मेरे साथ हैं। कांग्रेस को अभी और कई झटके लगेंगे। ”

बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

 उत्तरप्रदेश। मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और पांच साल बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं देर रात नींद से जागी पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।

रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा (34 साल) और बेटा रुद्रांश (5 साल) थे। शाम को जब संदीप वापस घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया।

काफी इंतजार करने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने ताला तोड़ा और घर के अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। तलाशने पर बैंक मैनेजर की पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव बेड के अंदर पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
भाजपा नेत्री ने 8 सालों तक घरेलू सहायिका को बनाया बंधक, गर्म तवे से दागा; पुलिस ने किया रेस्क्यू

भाजपा नेत्री ने 8 सालों तक घरेलू सहायिका को बनाया बंधक, गर्म तवे से दागा; पुलिस ने किया रेस्क्यू

  झारखंड। रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर उनकी दिव्यांग घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। अरगोड़ा पुलिस ने घरेलू सहायिका को पात्रा के घर से रेस्क्यू कर लिया है।

वहीं मामले में यह भी सामने आया है कि घरेलू सहायिका सुनीता की मदद सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने की है। आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देती है। बताया जा रहा है कि सुनीता के शरीर पर जख्मों के कई निशान देखने को मिले। उसे कई बार गरम तवे से दागा गया।

आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया को उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया। विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें सुनीता पर हो रहे जुल्मों का पता लगा तो उन्होंने रांची के डीसी को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस की टीम सीमा पात्रा के घर पहुंची तो उन्हें वहां सुनीता मिली, जिसके शरीर पर जख्मों के कई निशान थे। वहीं, इस पूरे मामले पर सीमा ने कहा कि उन्होंने सुनीता के साथ ऐसा कुछ नहीं किया। उनका बेटा आयुष्मान मानसिक रोगी है। उसने उन पर झूठा इल्जाम लगाया है।

पुलिस के अनुसार सुनीता गुमला आदिवासी समुदाय की लड़की है। वह पिछले 8 सालों से सीमा के घर काम कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी हटिया को मामले को इंवेस्टिगेट करने का निर्देश दिया गया है।

जल्द ही निपटा ले अपना काम, सितम्बर महीने में पूरे 2 हप्ते बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

जल्द ही निपटा ले अपना काम, सितम्बर महीने में पूरे 2 हप्ते बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

 नई दिल्ली : 2 दिन बाद सितंबर माह की शुरुआत होने वाली है. और इस महीने छुट्टियों की लम्बी लिस्ट भी तैयार है. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर सितंबर में भी 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.

अगले महीने यानी सितंबर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से लेकर नवरात्र पर्व होने के कारण बैंकों में छुट्टियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार का अवकाश जोड़ लें तो पूरे महीने में कुल 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. ऐसे में अगर आपको बैंक सम्बन्धी किसी जरूरी काम से अगले महीने बैंक जाना है, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

बैंक बंद के तारीख व कारण
1 स‍ितंबर गणेश चतुर्थी-दूसरा दिन (पणजी)
6 स‍ितंबर कर्मा पूजा (रांची-झारखंड)
7-8 स‍ितंबर ओणम (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)
9 स‍ितंबर इंद्रजाता (गंगटोक)
10 स‍ितंबर श्री नरवना गुरु जयंती (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची) (दूसरा शनिवार)
21 स‍ितंबर श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)
26 स‍ितंबर नवरात्र‍ि स्‍थापना (जयपुर-इंफाल)
सितंबर में पड़ने वालीं साप्ताहिक छुट्टियां

बैंक बंद के तारीख व कारण

4 स‍ितंबर रव‍िवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 स‍ितंबर रव‍िवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 स‍ितंबर रव‍िवार अवकाश
24 स‍ितंबर चौथा शन‍िवार
25 स‍ितंबर रव‍िवार (साप्ताहिक अवकाश)

मुकेश अंबानी ने बैठक में किया बड़ा ऐलान: जल्द ही पांच शहरों में शुरू होगी जियो 5G सर्विस

मुकेश अंबानी ने बैठक में किया बड़ा ऐलान: जल्द ही पांच शहरों में शुरू होगी जियो 5G सर्विस

 नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक में एक बड़ा एलान किया है। मुकेश अंबानी ने 5जी नटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ निवेश करने की जानकारी दी। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने बेस्ट कवरेज के लिए सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने वाला जियो अकेला ऑपरेटर है। 5जी के लिए इसे बेहतरीन माना जाता है। Jio 5G के लिए 2 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दिवाली पर लॉन्च होगी जियो की 5जी सर्विस। दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो की 5जी होगी लॉन्च।

जल्द 100 से अधिक शहरों में Jio 5G लॉन्च होगा
इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि आज जियो के ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जियो के ग्राहक हर महीने औसतन 20 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। जियो फाइबर 11,00,000 किलोमीटर एरिया कवर कर रहा है। देश में प्रत्येक तीन में से दो यूजर जियो फाइबर के हैं। Jio 5G के जरिए मोबाइल ब्रॉडबैंड की सर्विस बेस्ट होगा। बहुत ही जल्द 100 से अधिक शहरों में Jio 5G लॉन्च होगा। 100 मिलियन घरों को Jio 5G के जरिए स्मार्ट बनाना है।

इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फाइबर 11,00,000 किलोमीटर एरिया कवर कर रहा है। देश में प्रत्येक तीन में से दो यूजर जियो फाइबर के हैं। Jio 5G के जरिए मोबाइल ब्रॉडबैंड की सर्विस बेस्ट होगा। बहुत ही जल्द 100 से अधिक शहरों में Jio 5G लॉन्च होगा। 100 मिलियन घरों को Jio 5G के जरिए स्मार्ट बनाना है।

अब इस राज्य में CBI के लिए No Entry, किसी तरह की कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति

अब इस राज्य में CBI के लिए No Entry, किसी तरह की कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति

 पटना: बिहार में सरकार ने सीबीआई (CBI) की डायरेक्ट इंट्री पर नकेल कसने का फैसला लिया है.. यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का। उनके मुताबिक रविवार को पटना में जेडीयू कार्यालय में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिना सरकार की अनुमति के सीबीआई आगे से बिहार में कोई कार्रवाई न करे। इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए बिहार सरकार ने सीबीआई को पूर्व में अपनी तरफ से दी गई सहमति शक्ति को वापस ले ली है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी सीबीआई के संबंध में ऐसा ही निर्णय लिया था। पश्चिम बंगाल के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, मेघालय ने भी इस तरह का फैसला पहले से ले रखा है। सीबीआई के विरुद्ध ऐसा निर्णय लेने वाले ज्यादातर राज्य विपक्ष के द्वारा शासित हैं।

देखा जाए तो लालू परिवार के विरुद्ध सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि बहुचर्चित चारा घोटाला के पांच मामलों में लालू यादव सजायाफ्ता हैं और पिछले कई वर्षों से जेल में बंद थे. इसके अलावा, IRCTC घोटाला और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में भी लालू यादव और उनका परिवार आरोपी है।

बड़ा हादसा, शिप में लगी आग...300 लोग थे सवार...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ा हादसा, शिप में लगी आग...300 लोग थे सवार...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 स्वीडन में 300 लोगों को ले जा रही एक शीप में आग लगने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए सेना के 3 हेलिकॉप्टर जुटे हुए हैं। इसके अलावा स्वीडन कोस्ट गार्ड के 7 जहाज भी आग को बुझाने में लगे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया की आग शीप के एक डेक में लगी है। रेस्क्यू चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की अपील

तीन सौ लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी देख स्वीडन में लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खबर की जानकारी के साथ अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक अचानक लगी आग से लोगों में दहशत है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये गए हैं। अधिकाधिक लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। स्वीडिश मेरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता जोनल फ्रेनजेन ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टर और सात नौकाएं बचाव कार्य के लिए भेज दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने या आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

बारिश का कहर: पानी में बह गई जलती हुई चिता...देखें Video

बारिश का कहर: पानी में बह गई जलती हुई चिता...देखें Video

 उत्तराखंड: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हल्द्वानी में भी पिछले कई घंटों से मूसलाधार बरसात हो रही है। इस बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं हल्द्वानी में बारिश के कारण अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव पानी में ही बह गए। दरअसल कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। वहीं गौला नहीं का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है।


जिस कारण अंतिम संस्कार के लिए गौलापार, गेठीया और कठघरिया क्षेत्र से लाए तीन शव जल स्तर से बढ़ने से पानी में बह गए। अचानक ही जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि हर कोई जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगा। बता दें कि गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। साथ ही सभी बांधों के गेट भी खोल दिए गए हैं। काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बड़ा है।

सेक्स रैकेट मामले में मिया-बीवी गिरफ्तार: नौकरी दिलाने के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई महिलाएं

सेक्स रैकेट मामले में मिया-बीवी गिरफ्तार: नौकरी दिलाने के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई महिलाएं

 हरिद्वार: महिलाओं से जिस्मफरोशी कराने के मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाकर जिस्म फरोशी के धंधे में धकेली गई बिहार और दिल्ली की चार महिलाओं को मुक्त कराया। आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस महिलाओं को उनके घर भेजने की तैयारी में जुटी है।

नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दादूपुर गोविंदपुर में महिलाओं से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। सूचना मिलने पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल एवं मानव तस्करी निरोधी दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आस मोहम्मद उर्फ राजू कुरैशी, निवासी दादूपुर गोविंदपुर के मकान में छापा मारा।

पुलिस फोर्स ने मौके पर हत्थे चढ़े रवि कुमार निवासी गांव न्यू पटेल नगर, मैदा मिल खलासी लाइन फाटक कुतुबशेर सहारनपुर और उसकी पत्नी सिमरन को दबोच लिया, जबकि मकान के अंदर चार महिलाएं भी मिली। दिल्ली और बिहार के अलग-अलग जिलों की रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने की बात कहकर यहां लाया गया था, जबकि उनसे जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दंपति ही मकान किराए पर लेकर जिस्मफरोशी करा रहा था, जिन्हें देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक की भूमिका को लेकर भी जांच कर रहे है। उसने सत्यापन कराया था या नहीं इस बात भी जांच कर रहे है।

इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों से फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की स्थिति समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।

बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र तल से 4.5 किमी और 5.8 किमी के बीच चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु के दक्षिणी तट एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 ऊपर फैली हुई है। वहीं एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ आंध्र प्रदेश के तट से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28-30 तारीख के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में कई जगहों पर बिजली गरज के साथ भारी बारिश तो कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

सेक्स लाइफ को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, 700 मर्दों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, लेकिन मैं शर्मिंदा नहीं हूं

सेक्स लाइफ को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, 700 मर्दों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, लेकिन मैं शर्मिंदा नहीं हूं

 ऑस्ट्रेलिया की रियलिटी स्टार बेलिंडा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले है। दरअसल सेक्स लाइव को लेकर बेलिंडा ने बताया कि वह 700 से ज्यादा पुरुषों के साथ सो चुकी हैं। सप्ताह में छह रात उनकी सेक्स के तलाश में गुजरती थी। इसके साथ उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि वह अपनी पूर्व सेक्स की लत के बारे में शर्मिंदा नहीं है।

ऑस्ट्रेलियन शो द बैचलर में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाली बेलिंडा ने रेडियो शो में कहा कि जब तक मैंने इसे ठीक नहीं किया, तब तक मुझे नहीं पता था कि मैं सेक्स एडिक्ट हूं। प्रॉब्लम्स मेरे रिश्तों के साथ थी और मैं पुरुषों को आकर्षित करती रही। हालांकि अब बेलिंडा लव गुरु बन गई हैं। उन्हें ठीक हुए आठ साल हो गए।

इसके साथ वह 15 महीने से किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। सेक्स एडिक्शन के पीछे बेलिंडा की वजह उनका पास्ट रिलेशनशिप रहा जिसने उन्हें काफी दर्द दिया था। वो उस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। हालांकि सेक्स की लत उनके कामकाज को प्रभावित नहीं किया। वो बताती हैं कि मेरा करियर काफी अच्छा रहा। इसने वहां पर मुझे प्रभावित नहीं किया।

हफ्ते में छह रातें बाहर गुजारने वाली एक्ट्रेस को 2017 में द बैचलर ऑस्ट्रेलिया सीरीज से प्रसिद्धि मिलनी शुरू हुई थी। वो उन रातों का जिक्र करते हुए कहती हैं कि पुरुष मुझे यह बताने में बहुत अच्छे थे कि मैं क्या सुनना चाहती हूं। यह सेक्स करने की बजाय प्यार महसूस करने के बारे में था।

एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास अभी भी उच्च सेक्स ड्राइव हैं। लेकिन वो तब तक इंतजार करेंगी जब तक कि उन्हें किसी के साथ प्यार नहीं हो जाता है। हम गलत कारणों के लिए सेक्स का उपयोग करने लगे हैं, जो कि बिलकुल गलत है।

1 सितंबर से बदलने वाले हैं कई नियम, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

1 सितंबर से बदलने वाले हैं कई नियम, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

 नई दिल्ली: दो दिन बाद साल का 9वां महीना यानी सितंबर माह की शुरुआत हो जाएगी। सितंबर में जहां आपको ज्‍यादा टोल टैक्‍स देना होगा, वहीं पंजाब नेशनल बैंक के ऐसे ग्राहकों को अपना अकाउंट मैनेज करने में दिक्‍कत होगी, जिन्‍होंने अपनी केवाईसी नहीं की है। आईए जानते हैं कि 1 सितंबर 2022 से कौन से नियम बदलने वाले हैं।

केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त
पंजाब नेशनल बैंक पिछले कई दिनों से ग्राहकों से केवाईसी अपडेट करने को कह रहा है। केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है। बैंक का कहना है कि जो ग्राहक 31 अगस्‍त तक केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्‍हें 1 सितंबर से अपना अकाउंट यूज करने में कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है।

टोल टैक्‍स में इजाफा
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाल ही में टोल टैक्‍स में इजाफा करने का निर्णय लिया था। बढ़ा हुआ टोल टैक्‍स 1 सितंबर से लागू होगा। अब छोटे वाहन जैसे कि कार के मालिकों को यमुना एक्‍सप्रेस वे से जाने पर प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देने होंगे। वहीं बड़े कमर्शियल गाड़ियों को प्रति किलोमीटर 52 पैसे ज्यादा टोल देना होगा।

बीमा पॉलिसी का प्रीमियम होगा कम
1 सितंबर से आपका बीमा पॉलिसी का प्रीमियम कम हो जाएगा। इसका कारण बीमा नियामक आईआरडीएआई द्वारा जनरल इंश्‍योरेंस के नियमों में बदलाव करना है। अब इंश्योरेंस कमीशन पर एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत ही कमीशन मिलेगा, इससे लोगों के प्रीमियम में कमी आएगी।

मकान और प्‍लाट सहित सभी प्रॉपर्टी खरीदना महंगा
1 सितंबर से उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर, मकान और प्‍लाट सहित सभी प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। सरकार ने गाजियाबाद का सर्किट रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है. सर्किल रेट में 2 से 4 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ सर्किल रेट 1 सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा।

कैदी के पेट में मिले 5 मोबाइल फोन, निगलने के बाद नहीं निकला तो कराहते हुए पहुंचा जेलर के पास

कैदी के पेट में मिले 5 मोबाइल फोन, निगलने के बाद नहीं निकला तो कराहते हुए पहुंचा जेलर के पास

 नई दिल्लीः केंद्रीय कारा तिहाड़ में एक विचाराधीन कैदी के पेट में पांच मोबाइल फोन पड़े हैं। उसने चोरी छिपे मोबाइल को जेल के अंदर लाया और कोशिश करने के बाद पेट से बाहर नहीं निकाल पाया तो कराहते हुए खुद ही जेलर के पास पहुंच गया। सच्चाई जानने के लिए जब उसका एक्सरे किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

लूट और डकैती के मामले में जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले उसे कोर्ट में तारीख पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने 5 मोबाइल फोन किसी तरह निगल लिए। पेशी के बाद जेल में एंट्री के दौरान सुरक्षाकर्मियों की इसकी भनक तक नहीं लगी। कैदी ने मोबाइल को जेल के अंदर मुंहमांगे दाम पर बेचने की योजना बना रखी थी।

जेल के अंदर उसने मोबाइल को हर जतन से पेट से बाहर निकालने की कोशिश की। वह न तो उल्टी के जरिए उसे बाहर निकाल पा रहा था और न ही टूल्स के जरिए निकाल पाया। पेट के अंदर मोबाइल के कारण दर्द बढ़ा तो वह खुद ही जेलर के पास पहुंच गया।

जेल के अधिकारियों को पहले तो यह बात बकवास लगी लेकिन कैदी की हालत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया गया। डॉक्टरों को एक्स-रे में कैदी के पेट में पांच मोबाइल फोन दिखाई दिए।

सूत्रों के अनुसार कैदी के पेट में मोबाइल छोटे आकार के कीपैड वाले हैं। अब डॉक्टर उसे किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल की यह खबर वाकई हैरान करने वाली है।

PAN नंबर अपडेट नहीं कराया तो बंद हो जाएगा आपका SBI अकाउंट... जानिए क्या है सच्चाई

PAN नंबर अपडेट नहीं कराया तो बंद हो जाएगा आपका SBI अकाउंट... जानिए क्या है सच्चाई

 नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। मैसेज में कहा गया है कि अगर ग्राहक पैन नंबर अपडेट नहीं करेगा तो एसबीआई अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैसेज से जुड़ी सच्चाई शेयर की है।


क्या कहा गया है वायरल मैसेज में
वायरल मैसेज में कहा गया है, ‘अगर एसबीआई ग्राहक ने अपना पैन कार्ड अपडेट नहीं करवाया तो उनका एसबीआई योनो अकाउंट आज ही बंद कर दिया जाएगा।’ इसके बाद ये मैसेज ग्राहकों को नीचे दिए गए फर्जी लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड अपडेट करने का कहता है।


PIB ने मैसेज को बताया फर्जी
भारत सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी (PIB) ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इन दावों को फर्जी बताया। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक अकाउंट से ट्वीट कर कहा, ”भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर भेजा रहा रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। एसबीआई मैसेज के जरिए किसी को भी अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट करने को नहीं कहता है। अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज भेजता है तो आप इसकी शिकायत ईमेल आईडी report.phishing@sbi.co.in पर दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1930 नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।”