नई दिल्लीः केंद्रीय कारा तिहाड़ में एक विचाराधीन कैदी के पेट में पांच मोबाइल फोन पड़े हैं। उसने चोरी छिपे मोबाइल को जेल के अंदर लाया और कोशिश करने के बाद पेट से बाहर नहीं निकाल पाया तो कराहते हुए खुद ही जेलर के पास पहुंच गया। सच्चाई जानने के लिए जब उसका एक्सरे किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।
लूट और डकैती के मामले में जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले उसे कोर्ट में तारीख पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने 5 मोबाइल फोन किसी तरह निगल लिए। पेशी के बाद जेल में एंट्री के दौरान सुरक्षाकर्मियों की इसकी भनक तक नहीं लगी। कैदी ने मोबाइल को जेल के अंदर मुंहमांगे दाम पर बेचने की योजना बना रखी थी।
जेल के अंदर उसने मोबाइल को हर जतन से पेट से बाहर निकालने की कोशिश की। वह न तो उल्टी के जरिए उसे बाहर निकाल पा रहा था और न ही टूल्स के जरिए निकाल पाया। पेट के अंदर मोबाइल के कारण दर्द बढ़ा तो वह खुद ही जेलर के पास पहुंच गया।
जेल के अधिकारियों को पहले तो यह बात बकवास लगी लेकिन कैदी की हालत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया गया। डॉक्टरों को एक्स-रे में कैदी के पेट में पांच मोबाइल फोन दिखाई दिए।
सूत्रों के अनुसार कैदी के पेट में मोबाइल छोटे आकार के कीपैड वाले हैं। अब डॉक्टर उसे किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल की यह खबर वाकई हैरान करने वाली है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। मैसेज में कहा गया है कि अगर ग्राहक पैन नंबर अपडेट नहीं करेगा तो एसबीआई अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैसेज से जुड़ी सच्चाई शेयर की है।
क्या कहा गया है वायरल मैसेज में
वायरल मैसेज में कहा गया है, ‘अगर एसबीआई ग्राहक ने अपना पैन कार्ड अपडेट नहीं करवाया तो उनका एसबीआई योनो अकाउंट आज ही बंद कर दिया जाएगा।’ इसके बाद ये मैसेज ग्राहकों को नीचे दिए गए फर्जी लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड अपडेट करने का कहता है।
PIB ने मैसेज को बताया फर्जी
भारत सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी (PIB) ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इन दावों को फर्जी बताया। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक अकाउंट से ट्वीट कर कहा, ”भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर भेजा रहा रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। एसबीआई मैसेज के जरिए किसी को भी अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट करने को नहीं कहता है। अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज भेजता है तो आप इसकी शिकायत ईमेल आईडी report.phishing@sbi.co.in पर दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1930 नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।”
बिहार: स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने हेल्थ विभाग में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सिर्फ 5 दिन का समय बचे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे BTSC की आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in या btsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनालाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार में फीमेल हेल्थ वर्कर यानी एएनएम के पदों पर निकाली गई है, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,709 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद – 10,709
अनारक्षित पद - 3539
इडब्लूएस पद - 868
एससी पद - 2188
एसटी पद - 82
अति पिछड़ा वर्ग पद - 2403
पिछड़ा वर्ग पद - 1191
पिछड़ा वर्ग की महिला पद – 438
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख- 2 अगस्त 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 1 सितंबर 2022
शैक्षणिक योग्यता
12वीं पास के साथ एएनएम डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स जरूर पढ़ें।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष निर्धारित है. इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस
जनरल / ओबीसी/ ईडब्लूएस - 200 रुपये
एसी/एसटी -50 रुपये
दिव्यांग / महिला- 50 रुपये
जानें सैलरी डिटेल्स
उम्मीदवारों को ग्रेड पे 2400 के तहत 52100 से लेकर 20200 रुपए सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर सेलेक्शन बीटीएससी द्वारा तैयार मेरिट के आधार पर होगा।
नई दिल्ली:10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए देश के विभिन्न विभागों में भर्तियां जारी हैं, इनमें से 20,000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इसमें 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अब तक आवेदन नहीं किए हैं वह जल्द से जल्द संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर लें। नीचे वैकेंसी उसके लिए योग्यता और ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी गई है।
दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती 2022
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से एसआई के 4300 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को बंद हो जाएगा. अप्लाई करने के लिए वेबसाइट-ssc.nic.in पर जाएं।
यूपीपीएससी एमओ भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस वैकेंसी के जरिए 611 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर, 2022 है।
बिहार बीटीएससी भर्ती 2022
बिहार टेक्नीकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12,771 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए वेबसाइट- pariksha.nic.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर 2022 तक जारी है।
बिहार सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2022
बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के स्वास्थ्य विभाग में कुल 1511 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो BCECE Bihar की वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया है।
डीआरडीओ भर्ती 2022
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से टेक्निकल कैडर के पदों पर वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी के माध्यम से 1,901 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 सितंबर 2022 से शुरू होगी और सभी को 23 सितंबर तक का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से दी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा, इसमें नामाकंन के लिए 24 सितंबर और अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और क्लीन एनर्जी विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिक के राज्य कैलिफोर्निया में साल 2035 से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री नहीं होगी। इस फैसले के साथ यहां की सरकार दुनिया में कहीं भी ऐसा कदम उठाने वाली पहली सरकार बन गई है।
एडवांस क्लीन कार योजना को मंजूरी देने के लिए किया मतदान
अमेरिकी राज्य के पर्यावरण पर नजर रखने वाले विभाग कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड ने सर्वसम्मति से एडवांस क्लीन कार योजना को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जो 2035 से केवल इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के लिए अनिवार्य है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष लियान रैंडोल्फ ने कहा, “कैलिफोर्निया के लिए, हमारे सहयोगी राज्यों के लिए और दुनिया के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमने शून्य उत्सर्जन भविष्य की दिशा में यह रास्ता तय किया है।”
कम हो रहीं इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ज्यादा कीमत और इनकी कम रेंज अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। हालांकि, इनकी लागत धीरे-धीरे कम हो रही है और बुनियादी ढांचे की बढ़ोतरी से ऐसे वाहनों को जल्दी और सुविधाजनक स्थानों पर चार्ज करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, कैलिफोर्निया के केवल ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के निर्णय से अन्य अमेरिकी राज्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है, जो बुनियादी ढांचे के विकास को गति दे सकता है।
अमेरिकी सरकार की मंजूरी बाकी
केवल क्लीन एनर्जी वाहनों की बिक्री की अनुमति देने का यह फैसला टेस्ला और रिवियन जैसे ईवी निर्माताओं के लिए एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही यह उन ऑटो निर्माताओं को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर प्रोत्साहित करेगा, जो पहले से ही ईवी की ओर रुख कर चुके हैं। कैलिफोर्निया में सर्वसम्मति से फैसला होने के बाद यह फैसला तभी लागू होगा, जब अमेरिका की जो बाइडेन सरकार इसे मंजूरी देगी।
राजस्थान सरकार नें आज एक बड़ा ऐलान करते हुए बहुप्रतीक्षित जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के ऑफीशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट हुए लिखा कि “मंत्रिमंडल ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 के क्रम में 4000 अभ्यर्थियों को नियमित नियुक्ति देने का बड़ा निर्णय लिया है। जिला परिषदों द्वारा राजस्थान पंचायती राज के प्रावधानों के अनुसार भर्ती आयोजित की गई थी। वर्ष 2017 में बंद भर्ती प्रक्रिया को अब फिर से शुरू किया जा रहा है।”सीएम ने यह जानकारी देते हुए आम जन मानस के लिए एक और बड़ी खबर दी है ।
EWS को आयु सीमाओ में मिलेगी छूट
गहलोत सरकार नें EWS के सीमाओ में छूट देते हुए कहा कि “मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यार्थियों को राहत प्रदान की है। आवेदन की अधिकतम आयु सीमा छूट में शेष रहे 4 सेवा नियमों को भी शामिल करने पर मोहर लगाई है। इससे निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को आयु सीमा में लाभ मिलेगा।” सरकार नें यह भर्ती के लिए फैसला पूरे 5 साल के बाद सुनाया है।
मेनोफिया: प्यार में पागल एक प्रेमी ने अपनी ग्रलफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के फेल होने पर कुछ ऐसा किया कि पुलिस ने उसे जेल पहुंचा दिया। इस शख्स की करतूत से लोग हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल शख्स की शादी जिस लड़की से होने वाली है वह परीक्षा में फेल हो गई। इसके बाद लड़के ने सोचा कि मंगेतर से उसकी शादी दूट जाएगी जिसके डर से उसने स्कूल को फूंक दिया। इस हादसे में स्कूल के कई जरूरी कागजात जलक गए।
मिस्र के मेनोफिया प्रदेश की यह पूरी घटना है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हर आशिक चाहता है कि उसकी प्रेमिका से शादी हो और आरोपी लड़के की भी प्रेमिका से सगाई हो गई।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाली आरोपी लड़के की प्रेमिका परीक्षा में फेल हो गई। इसके बाद प्रेमी लड़के को अपनी प्रेमिका से शादी टूटने का डर सताने लगा जिसके बाद उसने स्कूल को फूंक दिया। सबसे हैरान वाली बात यह है कि लड़का और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अगर लड़की के फेल हो जाने के बाद दोनों की क्लास हो जाती। लड़के को डर सता रहा था कि कहीं घर वाले शादी से मना न कर दें जिसके डर से उसने स्कूल को आग के हवाले कर दिया। आग की वजह से स्कूल के कागजात और कंट्रोल रूम जलकर खाक हो गए।
लेकिन प्रेमी के स्कूल में आग लगाने के बाद होश ठिकाने आ गए और बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है।
मुंगेर: सोशल मीडिया पारर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ युवक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि यह वीडियो बिहार के मुंगेर का है। जहां, एक प्रेमी जोड़े के साथ बदमाश युवकों ने ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि अंगुली कटवा कर लड़की की मांग तक भरवा दी। घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। प्रेमी जोड़ा हवेली खड़गपुर झील घूमने के लिए आया था। दोनों को एक साथ देखने के बाद अज्ञात लोगों ने लड़के से कहा कि वह पत्थर से अंगुली काटे और अपनी प्रेमिका की मांग भरे। प्रेमी की ओर से यह करने के बाद बदमाशों ने ताली भी बजाई।
इस संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि दो महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वीडियो में दिख रहा लड़का बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि लड़की शामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कहा जा रहा है कि दोनों नाबालिग हैं। 21 अगस्त को दोनों झील घूमने गए थे, इसके बाद झील पर पहले से मौजूद छह अज्ञात युवकों ने लड़की और लड़के को पकड़ लिया और बैठाकर पूछताछ करने लगे। इसके बाद गलत आरोप लगाकर बदसलूकी करने लगे, फिर लड़के से कहा कि वह पत्थर से अंगुली काटे और लड़की की मांग भरे।
वीडियो वायरल होने के बाद घर को चला पता
इस मामले में लड़के के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा 21 अगस्त को झील पर गया था। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब उसने पूरी बात घर वालों को बताई। आज शनिवार की सुबह पुलिस भी आई थी। हम लोगों से जानकारी लेकर गई है। मेरा भतीजे ने बताया कि एक स्वजातीय लड़की के साथ ही वह झील घूमने गया था. वहीं इस तरह की घटना हुई है।
लड़के के अनुसार दो महीने पहले ही उसकी दोस्ती उस लड़की से हुई है। चाचा ने कहा कि लड़की वालों से संपर्क कर उन्हें बुलाया और शादी करने की इच्छा जाहिर की है। लड़की पक्ष के लोगों ने भी सहमति जताई है। शुभ घड़ी देखकर दोनों की शादी करा दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से झील पर हजारों लोग रोज घूमने जाते हैं अगर इस तरह की घटना होती है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
नई दिल्ली: पति के अवैध संबंध के शक में एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, महिला ने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिस वक्त उसने इस वारदात को अंजाम दिया पति नींद में था। ये मामला जाम्बिया का है, जहां चार अगस्त को महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया था। केस में इसी हफ्ते कोर्ट ने महिला को सजा दी है।
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जाम्बिया के कपिरी मपोषी की है। यहां गिवेन चिलुफया नाम की महिला ने अपने पति जिमी नगलूबे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। चिलुफया ने पति से कहा कि तुम्हारा दूसरी महिला संग अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों में खूब झगड़ा हुआ। झगड़ा करने के बाद दोनों सोने चले गए. लेकिन जब नगलूबे सो गया तो पत्नी चिलुफया ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
नगलूबे ने देखा कि उसके ठीक सामने उसकी पत्नी एक चाकू लेकर खड़ी है। दर्द से कराहते हुए नगलूबे ने अपने भाई को कॉल किया, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके कटे हुए पार्ट को सर्जरी कर वापस से जोड़ दिया।
इस हमले को लेकर नगलूबे ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने चिलुफया को अरेस्ट कर लिया। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने चिलुफया को दोषी करार दिया। उसे 26 अगस्त को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई।
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों इस्तीफों का दौर जारी है। दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के एक दिन बाद तेलंगाना के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने भी इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना के एम ए खान ने राहुल गांधी पर आरोप मढ़ते हुए शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस में इस घटनाक्रम पर हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आई हैं। एमए खान ने पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यवहार सही नहीं है। उनके काम करने की अलग ही प्रक्रिया है जिसके बारे में कोई नहीं जानता।
जिस तरह से गुलाम नबी आजाद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों में लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी की बचकानी हरकतों को पार्टी के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उसी तरह से एमएलए एमए खान ने भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि ['जब से राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बने हैं तब से पार्टी का लगातार पतन हो रहा है।' एमए खान ने कहा, “राहुल गांधी की अपनी एक अलग विचार प्रक्रिया है, जो ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किसी भी सदस्य से मेल नहीं खाती। पार्टी ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां दशकों से पार्टी के लिए जी जान लगाने वाले वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी को नहीं पता कि वरिष्ठ नेताओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। एमए खान ने कहा कि मेरे पास पार्टी के संचालन में भाग नहीं लेने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है।'
नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों के बाद अब कुछ मैदानी राज्यों में बारिश का दौर जारी है. उत्तर भारत की बात करें तो यूपी के कई शहरों में बाढ़ के हालात हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी कई जिले भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिले पड़ोसी राज्यों से पानी छोड़े जाने की वजह से बाढ़ के पानी से घिर हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली,यूपी, पंजाब, हरियाणा में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण के राज्यों में बादल बरसेंगे. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने हुए कम दबाव के क्षेत्र से, बीकानेर, बहराइच, गया, बांकुरा, दीघा और पूर्वी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर होकर गुजर रही है. दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है.
Crime news: अमेरिका के फ्लोरिडा में हनीमून पर गए एक दूल्हे (Bridegroom) को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वो अपनी नई नवेली दुल्हन (Bride) को धोखा देने की फिराक में था. इस पति (Husband) पर ये आरोप लगा कि वो अपनी पत्नी को छोड़कर एक सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाने की फिरा में था. इस मामले में सबसे अजीब बात ये रही कि मोबाइल पर जिस विज्ञापन को देखकर वह एक खूबसूरत महिला के साथ संबंध बनाने की तैयारी में था, उसे पुलिस ने अपना अंडरकवर एजेंट बनाकर भेजा था।
हवालात में बीती पहली रात
द वीकली मेल’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा में हनीमून पर गए इस युवक को सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाने का लालच इतना भारी पड़ गया कि न सिर्फ उसे जेल की हवा खानी पड़ी बल्कि वो अपनी बीबी की नजरों में भी गिर गया. आपको बताते चलें कि आरोपी पति को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह फ्लोरिडा में चल रहे प्रोस्टिट्यूशन स्टिंग की चपेट में आ गया. जिसके बाद पुलिस के ट्रैप में फंसे पति को हनीमून में पत्नी को समय देने की जगह पुलिस कस्टडी में बैठना पड़ गया।
यूं आगे बढ़ा मामला
आरोपी पति की उम्र 34 साल है, वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर था. इस दौरान उसके मोबाइल फोन पर स्टिंग कर रहे अंडर कवर डिटेक्टिव की ओर से भेजा गया वो मैसेज पहुंचा, जिसमें प्रोस्टिट्यूशन की जानकारी दी गई थी. जब उसकी नई नवेली पत्नी ज्यादा थकी होने की वजह से सो गई थी तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए उस विज्ञापन वाले टेक्स्ट मैसेज का जवाब दिया. दूसरी ओर से फौरन एड्रेस के साथ बुलावा आने पर वो बीबी को होटल के कमरे में सोता छोड़कर विज्ञापन में दिए पते पर पहुंचा और पकड़ लिया गया. आपको बताते चलें कि सेक्स क्राइम को रोकने के लिए पुलिस की ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग अपने स्टिंग ऑपरेशन में 176 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी साल अप्रैल से शुरू हुई ये मुहिम अभी तक जारी है.
चेन्नई। चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब अज्ञात कॉल के आधार पर फ्लाइट के अंदर जांच शुरू की तो यह फर्जी कॉल निकला। पुलिस ने उस आरोपी शख्स की पहचान कर ली है।
पुलिस के अनुसार शख्स अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहते थे और इसलिए उसने शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी दी। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को इंडिगो की उड़ान के अंदर तलाशी करनी पड़ी।
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में अज्ञात कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो विमान में सही में कोई विस्फोटक रखा गया था। हालांकि, विमान में ऐसा कोई सामान नहीं मिला। जिसके बाद अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। उड़ान में लगभग 170 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। फोन करने वाले का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
गोवाः टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। सोनाली को मौत से पहले क्लब में पार्टी करते देखा गया था और जांच में सिंथेटिक ड्रग्स देने का खुलासा हुआ है।
सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोनाली के सहयोगियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गोवा आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई के अनुसार सोनाली फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक क्लब में उनके साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रिंक पिलाई थी, जिसमें सिंथेटिक ड्रग्स था।
बता दें कि सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में कहा गया कि हार्ट अटैक के चलते सोनाली फोगाट की मौत हुई है। लेकिन उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।
पटना/किशनगंजः बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस छापेमारी में करीब सवा 5 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। इंजीनियर संजय कुमार राय अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता था।
नई दिल्ली: गेमिंग उद्योग में हो रही कर चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल आयकर विभाग के प्रयासों के बीच ऑनलाइन गेम के विजेताओं को अब बिना किसी छूट के ब्याज के साथ कुल 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। इसके साथ ही उन्हें टैक्स और ब्याज पर अतिरिक्त 25-30 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन गेम के विजेता अगर निर्धारित समय तक टैक्स नहीं चुकाते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि गेमिंग उद्योग में हो रही टैक्स चोरी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर है। ऑनलाइन गेम के विजेताओं को अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ अपनी आय का खुलासा करना होगा और लागू टैक्स का भुगतान करना होगा। नहीं तो ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सामान्य रूप से आईटीआर-यू भरने की अंतिम तिथि संबंधित आकलन वर्ष के खत्म होने के 24 महीने बाद होती है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आईटीआर-यू भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेमिंग पोर्टल के खेलों के विजेताओं को आईटीआर-यू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें जुर्माने से बचने के लिए आगे आने और टैक्स चुकाने का प्रावधान है।
वहीं सीबीडीटी विभिन्न पक्षों और खासकर बैंकों के लिए नए टीडीएस प्रावधानों के लागू होने की प्रक्रियाओं पर जल्द स्पष्टीकरण जारी करेगा। ये टीडीएस प्रावधान किसी व्यवसाय या पेशे में मिले लाभ या पूर्व शर्तों से जुड़े हैं। नितिन गुप्ता ने कहा कि बोर्ड इस विषय पर एक आधिकारिक परिपत्र जारी करेगा। इसमें एकमुश्त निपटान जैसे मुद्दे शामिल हैं, जिनका सामना बैंक कर रहे हैं।
नई दिल्लीः आपके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कितना बैलेंस है, ये जानना बेहद आसान हो गया है। एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए हेल्प डेस्क नंबर, एसएमएस, मोबाइल एप और वेबसाइट की सुविधा दे रखी है।
पीएफ खाते में बैलेंस और ब्याज की रकम जानने के लिए आप ईपीएफओ के टोल फ्री नंबर 1800118005 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्प डेस्क का नंबर भी है। यानी यहां आप अपने पीएफ से संबंधित दूसरे सवालों का जवाब भी पा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन नंबर 011 -22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस जान सकते हैं।
इसी तरह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर एसएमएस करने से भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस पता किया जा सकता है। आप ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर से उमंग मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
इन का पांच आसान तरीकों से आप कहीं भी और कभी भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और यूएएन नंबर होना चाहिए।
बता दें कि प्रोविडेंट फंड एक प्रकार का सोशल सिक्योरिटी कवर है। यह मुख्य रूप से रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाता है। किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी हिस्सा काटकर उसे पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है। यह नियम उन कंपनियों में लागू होता है, जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 20 से अधिक होती है।
बोल्विया से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला टीचर पर अपने मेल स्टूडेंट्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप लगाए जाने के बाद टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया और अब उसपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामला बोल्विया के 'जुआना अजुर्डुय डे पाडिला ' नाम स्कूल का है। जहां पढ़ाने वाली शिक्षक मारिया ने अपनी क्लास के छात्रों को स्पर्म से भरा कंडोम लाने का असाइनमेंट दिया था। जैसे ही ये खबर फैली, लोग हैरान रह गए। ऐसा कोई असाइनमेंट स्कूल के सिलेबस में नहीं था। शिक्षक ने यह टास्क खुद ही बच्चों को दिया था।
मारिया स्कूल में सेक्स एजुकेशन की टीचर थी। उसने अपने क्लास के मेल बच्चों को सीमेन से भरा कंडोम लाने का टास्क दिया था। जब पेरेंट्स को इसका पता चला तो वे भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने स्कूल मैनेंजमेंट से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीचर पर एक्शन लिया गया। सबसे पहले तो मारिया को उसकी जॉब से हाथ धोना पड़ा। अब उसपर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।
वहीं मारिया इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने टास्क देने के बाद ये भी साफ कर दिया गया था कि किसी पर इस टास्क को करने की जबरदस्ती नहीं है। अगर वो चाहते हैं तभी इसे कंप्लीट करें। मारिया ने आगे बताया कि उसे जरा भी ये पता नहीं था कि ये इनर को प्रताड़ित करने की श्रेणी में आता है। उसने सिर्फ अपने काम के कारण बच्चों को ये टास्क दिया था।
मारिया ने एक लोकल न्यूज पेपर को दिए साक्षात्कार में बताया कि उसके खुद के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे बच्चों को प्रताड़ित करने का इरादा नहीं था।
नई दिल्ली: ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भारतीय खाद्य निगम में नौकरी करने का एक अच्छा मौका हैं। दरअसल, FCI ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट fci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितम्बर तय की गई है। ये भर्ती नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन में ग्रेड 2 के पद पर होगी। जिसके अनुसार सभी पांच जोन के जनरल, डिपो, मोमेंट, एकाउंट्स, टेक्निकल, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग और हिंदी विभागों में ग्रेड 2 के मैनेजर के कुल 113 पदों पर भर्ती होगी। आवेदकों को पहले छह महीने के लिए मैनेजेंट ट्रेनी के तौर पर कार्य करना होगा, जिसके बाद ही उन्हें मैनेजर के पद नियुक्ति दी जाएगी।
ये है वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के द्वारा एफसीआई में 113 ग्रेड 2 मैनेजमेंट ट्रेनी के पद को भरा जाएगा।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
भारतीय खाद्य निगम के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से 35 साल के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र की गणना 01 अगस्त 2022 से की जाएगी।
ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, विषय सम्बंधित परीक्षा, इंटरव्यू और ट्रेनिंग प्रक्रिया पर आधारित होगा। ऑनलाइन एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरव्यू के लिए चिन्हित उम्मीदवारों को अपने ओरिजनल डाक्यूमेंट्स लेकर आना होगा।
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।
























