नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

 Jacqueline Fernandez Gets Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) से बड़ी राहत मिली है. उन्हें कोर्ट ने मंगलवार (15 नवंबर) को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि अभिनेत्री बिना कोर्ट की इजाजत के देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान अपना नाम सामने आने के बाद जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में आ गई थीं.

एक्ट्रेस को उनसे कई महंगे तोहफे मिले थे. प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ठगी के पैसे की लाभार्थी थीं. जैकलीन ने इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसका प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विरोध किया था, जिसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि जैकलीन जांच से बचने के लिए देश से भाग सकती हैं.

ईडी ने किया था जमानत का विरोध

ईडी ने जैकलीन की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि जैकलीन ने मौज-मस्ती के लिए 7.14 करोड़ रुपये उड़ा दिए. उन्होंने भागने की हर कोशिश की है क्योंकि उनके पास पर्याप्त पैसा है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस को गिरफ्तार नहीं करने का फैसला करने वाली केंद्रीय एजेंसी से सवाल किया था.

विशेष न्यायाधीश ने कहा था, “आपने (ईडी) एलओसी जारी करने के बावजूद जांच के दौरान जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं. आप अलग-अलग मापदंड क्यों रख रहे हैं? आपके पास पिक एंड की चूज की नीति नहीं हो सकती है. एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के कारण होने चाहिए.”

अदालत ने आदेश रखा था सुरक्षित

अदालत के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए, एजेंसी की ओर से पेश अधिवक्ता शैलेश एन पाठक ने कहा था कि अभिनेत्री के खिलाफ पहले से ही एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) खुला था और इसलिए जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी की अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं किया. अभिनेत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गुरुवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

 मध्यप्रदेश। शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही हैं।

सिहोरा से निकली यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक का नाम अंशु कोल (कुडावल निवासी) है। घायलों में से कुछ को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस के कटनी जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पानी भरने आई महिला नहर में गिरी, बचाने आए परिवार के 4 सदस्य भी डूबे; पांचों की मौत

पानी भरने आई महिला नहर में गिरी, बचाने आए परिवार के 4 सदस्य भी डूबे; पांचों की मौत

 गुजरातकच्छ में एक महिला को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडला गांव की है। पुलिस ने घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कच्छ के मुंद्रा के गुंडला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी भरने आई एक महिला नर्मदा नहर में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए आए घर के अन्य चार सदस्य भी डूब गए। नहर में डूबने से पांचों की की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग व मामलातदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक, घरवालों ने दी खौफनाक सजा

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक, घरवालों ने दी खौफनाक सजा

 बिहार। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लाठी डंडे से पीट- पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के प्रेमिका और उसके पति समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।

मूल रूप से शाहपुर के धमवल गांव निवासी रूबी की शादी साल 2018 में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान के साथ हुई थी। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी 25 साल के चंदन तिवारी और रूबी के बीच शादी के पहले से ही प्रेम -प्रसंग चला आ रहा था। बाद में युवती की शादी हो गई थी। हालांकि,शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहते थे। इस दौरान सोमवार की रात भी चंदन अपने प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। लेकिन इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ गई।

सोमवार की देर रात जब चंदन घर के एक कमरे में छिपा मिला था तो रूबी के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बंधकर बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर कृष्णागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने वारदात में शामिल प्रेमिका रूबी, उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर और देवर सूचित को गिरफ्तार किया है।

दिल दहलाने वाली घटना...पिता ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार

दिल दहलाने वाली घटना...पिता ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार

 उत्तरप्रदेश। गोरखपुर के घोषीपुरवा मोहल्ले में एक शख्स और उसकी दो बेटियों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दो साल पहले मृतक की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।

मूल रूप से सिवान (बिहार) जिले के गुठनी निवासी 64 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास्तव शहर के घोषीपुरवा में मकान बनवाकर 15 साल से परिवार के साथ रहते हैं। उनके दोनों बेटों के बीच बंटवारा हो चुका है। सिलाई करने वाले बड़े बेटे जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ओमप्रकाश रहते थे। कैंसर से पीडि़त जितेंद्र की पत्नी की फरवरी 2020 में मृत्यु हो गई। इलाज में ज्यादा धन खर्च होने की वजह से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जितेंद्र सिलाई का काम करते थे और उनके पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। सोमवार की रात में भोजन करने के बाद ओमप्रकाश ड्यूटी पर चले गए।

मंगलवार की सुबह सात बजे लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो अलग-अलग कमरे में बेटा जितेंद और पौत्री 16 वर्षीय मान्या और 14 वर्षीय मानवी का शव फंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। ओप्रकाश ने घटना की जानकारी पड़ोसियों के साथ ही शाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा कर जांच शुरू कर दी है।

 
VIKRAM-S : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट उड़ान भरने को तैयार, लेकिन फिर एक बार किया गया रद्द, जानें वजह

VIKRAM-S : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट उड़ान भरने को तैयार, लेकिन फिर एक बार किया गया रद्द, जानें वजह

 BREAKING NEWS : ISRO VIKRAM-S LAUNCH: भारत का पहला स्वदेशी निजी क्षेत्र के रॉकेट विक्रम-एस (Vikram-S) की लॉन्चिंग को खराब मौसम के कारण टाल दिया गया है। पहले इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाना था। स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने भारत के पहले स्वदेशी रॉकेट विक्रम-एस को विकसित किया है।

हैदराबाद की एयरोस्पेस कंपनी ने बताया है कि विक्रम-एस को अब तकनीकी प्रदर्शन उड़ान (Technological Demonstration Flight) पर तीन पेलोड के साथ 15 से 19 नवंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी अंतिम तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। पहली बार देश में प्राइवेट स्पेस कंपनी का रॉकेट लॉन्च किया जा रहा है. 3 पे-लोड वाला यह खास Vikram S रॉकेट इंडियन स्‍पेस रीसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा.

किसने बनाया है Vikram S रॉकेट

रॉकेट का निर्माण हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने किया है. कंपनी के CEO और सह-संस्थापक पवन कुमार चांदना ने बताया कि रॉकेट का नाम विक्रम-एस (Vikram-S) मशहूर भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है. इस लॉन्च को मिशन प्रारंभ नाम दिया गया है. स्काईरूट कंपनी के मिशन प्रारंभ के मिशन पैच का अनावरण ISRO चीफ डॉ. एस. सोमनाथ ने किया है.

क्‍या हैं Vikram-S की खासियतें?

– विक्रम-एस एक सब-ऑर्बिटल उड़ान भरेगा. यह सिंगल स्टेज का सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है, जो अपने साथ तीन कॉमर्शियल पेलोड्स लेकर जा रहा है

– यह एक तरह की टेस्‍ट फ्लाइट होगी. अगर इसमें सफलता मिलती है तो भारत प्राइवेट स्पेस कंपनी के रॉकेट लॉन्चिंग के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो जाएगा.

– इस रॉकेट से छोटे सैटेलाइट्स को पृथ्‍वी की निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

– स्काईरूट एयरोस्पेस ने 25 नवंबर 2021 को नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्री लिमिटेड की टेस्ट फैसिलिटी में अपने पहले थ्रीडी प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन (First 3D Printed Cryogenic Engine) का सफल टेस्‍ट किया था.

– स्‍काईरूट एयरोस्पेस के बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख शिरीष पल्लीकोंडा ने बताया कि 3D क्रायोजेनिक इंजन आम क्रायोजेनिक इंजन की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद है. साथ ही यह 30 से 40 फीसदी सस्ता भी है.

– सस्ती लॉन्चिंग की वजह इसके ईंधन में बदलाव भी है. इस लॉन्चिंग में आम ईंधन के बजाय LNG यानी लिक्विड नेचुरल गैस और लिक्विड ऑक्सीजन (LoX) का इस्‍तेमाल किया जाएगा. यह किफायती होने के साथ साथ प्रदूषण मुक्त भी है.

– इस क्रायोजेनिक इंजन की टेस्टिंग करने वाली टीम का नाम लिक्विड टीम है. इसमें करीब 15 युवा वैज्ञानिकों ने सेवाएं दी हैं।
पत्थर खदान धंसने से 12 मजदूर फंसे, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पत्थर खदान धंसने से 12 मजदूर फंसे, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 मिजोरम। पत्थर की खदान धंसने से इसमें 12 मजदूर फंस गए। अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं और तीन लोगों के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के रहनेवाले हैं।

हादसा हनाठियाल जिले में हुआ है। अचानक हुए हादसे के कारण वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। SDRF, BSF और असम राइफल्स की टीमें मौके पर राहत और बचाव में जुटी हुईं हैं। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस खदान का ठेका ABCI इंफ़्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पास है और यहां पिछले ढाई साल से खनन का काम जारी था। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मजदूरों को खदान से निकालने का प्रयास जारी है।

एक और टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन, सड़क हादसे में हुई मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

एक और टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन, सड़क हादसे में हुई मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

 Kalyani Kurale Jadhav passed away: एंटरटेनमेंट जगत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया है. इस खबर के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई है. सोशल मीडिया पर लगातार कल्याणी कुराले जाधव के निधन के बाद अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया है. रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी.

ट्रैक्टर से हुआ एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याणी की कार का एक्सीडेंट सांगली-कोल्हापुर हाईवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ. उनकी गाड़ी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टर्स ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया. इसके तुरंत बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू हो चुकी है. अब कल्याणी के निधन के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसके अलावा कई लोग एक्ट्रेस के पुरानी वीडियोज भी इंटरनेट पर शेयर कर रहे है.

गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पैरोल को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पैरोल को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

 पंजाब। रेप और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख की 40 दिन की परोल के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

दरअसल हाई कोर्ट ने याचिक दायर करने पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद खुद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि राम रहीम को पैरोल देते हुए नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसके साथ ही नियमों के तहत राम रहीम को परोल नहीं दी जा सकती थी।

एचसी अरोड़ा ने अपनी याचिक में कहा था कि राम रहीम को परोल दिए जाने की प्रक्रिया में कई नियमो की अनदेखी की गई है, इस प्रक्रिया को चैलेंज किया है। राम रहीम की परोल से पंजाब में शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। परोल दिए जाने से पहले संबंधित जिला उपायुक्त से सुरक्षा को लेकर आकलन किया जाता है किसी कैदी को परोल दिए जाने से शांति व्यवस्था तो भंग नहीं होगी। लेकिन इस मामले में हरियाणा सरकार ने बागपत जिले के डीएम से सुरक्षा को लेकर आकलन करवाया जबकि राम रहीम के परोल से सबसे ज्यादा पंजाब में शांति भंग होने की संभावना है।

मिड-डे मिल में निकले कीड़े, छात्रों ने की शिकायत तो टीचर ने तोड़ दिया हाथ

मिड-डे मिल में निकले कीड़े, छात्रों ने की शिकायत तो टीचर ने तोड़ दिया हाथ

 बिहार। वैशाली जिले के लालगंज अततुल्लाहपुर स्थित एक मिडिल स्कूल में मिड-डे-मील में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। खाने में कीड़े निकले की शिकायत जब छात्रों ने प्रिंसिपल से की तो उन्होंने कहा कि चुपचाप खा लो, कीड़ों में विटामिन होता है। जब छात्रों ने कीड़े वाले खाने में एतराज जताया तो गुरूजी ने छात्रों की पिटाई कर दी। खबर जब अभिवावको तक पहुंची तो स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।

आरोप है कि स्कूल में छात्रों को मिड डे मिल में घटिया खाना खाने को दिया जा रहा था। छात्रों ने जब स्कूल के प्रिंसिपल को चावल के बीच कीड़ा दिखाया तो प्रिंसिपल ने छात्रा को मिड डे मिल वाला नया ज्ञान देकर छात्रों को चुपचाप खाना ख़त्म करने को कहा। लेकिन छात्रों ने कीड़े वाला खाना खाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद एक टीचर ने छात्रों की पिटाई कर दी।

मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंची और मामले की पड़ताल की। लालगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परशुराम सिंह स्कूल पहुंचे और छात्रों से बात करते और छात्रा के टूटे हाथ की मेडिकल रिपोर्ट की जांच की। जांच टीम ने मामले को गंभीर बताया और भरोसा दिया की पूरे मामले की जांच की जायेगी और अगर आरोप सही निकला तो कार्रवाई भी होगी।

शेल्टर होम से 9 बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस

शेल्टर होम से 9 बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस

 केरल कोट्टायम में स्थित एक शेल्टर होम से 9 बच्चे लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे सुबह से ही लापता है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक यह एक निजी NGO है। जो कि महिला समाख्या योजना के तहत संचालित किया जाता है। ये आश्रय गृह बाल कल्याण समिति के अधीन काम कर रहा था।

बच्चे कोट्टायम के मंगनम में एक निजी आश्रय गृह से लापता हुए है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब आश्रय गृह के लोग बच्चों को जगाने गए, तो बच्चे गायब मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। कोट्टायम के ईस्ट पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी 9 बच्चे विभिन्न मामलों में इस आश्रय गृह में रखे गए थे। बच्चे कहां और क्यों गए। इसकी जांच विशेष जांच टीम कर रही है।

सरकारी दुकानों से राशन लेने के बदल रहे हैं नियम, जानिए नए प्रावधान वरना रद्द हो जाएगा

सरकारी दुकानों से राशन लेने के बदल रहे हैं नियम, जानिए नए प्रावधान वरना रद्द हो जाएगा

  राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने मुफ्त राशन की अवधि बढ़ा दी है। इस बीच खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है।

सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों के लिए निर्धारित मानकों में बदलाव किया गया है। नए मानक का मसौदा अब लगभग तैयार है। इतना ही नहीं इस संबंध में राज्य सरकारों के साथ कई दौर की बैठक भी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि नए प्रावधान में क्या होगा।

इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा कि मानकों में बदलाव को लेकर राज्यों के साथ बैठक की जा रही है। राज्यों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए पात्रों के लिए नए मानक तैयार किए जा रहे हैं।

जल्द ही इन मानकों को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए मानक के लागू होने के बाद पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, अपात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाएगा। यह बदलाव जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ लागू की गई है। एनएफएसए के तहत आने वाले करोड़ों लाभार्थी यानी 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ उठा रही है। हर महीने करीब 1.5 करोड़ लोग एक जगह से दूसरी जगह जाकर इसका फायदा उठा रहे हैं।

रीति-रिवाज से हुई दो कुत्तों की शादी, सात फेरों में स्वीटी का हो गया शेरू

रीति-रिवाज से हुई दो कुत्तों की शादी, सात फेरों में स्वीटी का हो गया शेरू

 गुरुग्रामगुरुग्राम में कुत्तों की शादी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक कपल ने भारतीय रीति-रिवाजों से अपने पालतू कुत्ते शेरू की शादी पड़ोस के कुत्ते स्वीटी से करा दी। शादी में कपल के निमंत्रण पर करीब 100 लोग बारात में शामिल हुए। आंखों में काजल लगाए स्वीटी ने लाल लहंगा पहना हुआ था। दोनों के सात फेरे भी कराये गए।

कपल का कहना है कि उन्होंने स्वीटी और शेरू को कभी कुत्ता नहीं समझा। वे उन्हें अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। क्योंकि, उनकी कोई संतान नहीं है इसलिए आज अपने पालतू जानवरों की शादी करवाकर उन्हें बहुत खुशी मिल रही है। शेरू (नर कुत्ता) और स्वीटी (मादा कुत्ता) के मालिकों ने भारतीय परंपराओं के तहत दोनों की शादी कराई।

 

 
 

पालतू जानवरों के मालिकों के अनुसार, शादी के लिए 100 निमंत्रण पत्र पालम विहार एक्सटेंशन के जिले सिंह कॉलोनी के पड़ोस में भेजे गए थे, क्योंकि वे विवाह समारोह में ‘बाराती’ के रूप में शामिल हुए थे।

 

 

आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कर शव के किये टुकड़े, 5 महीने बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा

आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कर शव के किये टुकड़े, 5 महीने बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा

 नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 5 महीने पहले यानी मई 2022 में हुए एक कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी को मुम्बई से दिल्ली लेकर आ गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया। घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

विकास मदान वाकर ने आठ नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई। जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।

श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि विरोध करने पर बेटी और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। बाद में मालूम हुआ कि वे महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी। उन्हें फेसबुक पर अपलोड की गई फोटो से यह भी पता लगा कि श्रद्धा हिमाचल प्रदेश घूमने भी गई है, लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं मिली। फिर फोन नंबर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी नहीं मिला। फिर अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ नवंबर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गए जहां बेटी किराये पर रहती थी। वहां पर ताला बंद होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को शनिवार को ढूंढ निकाला। आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था, इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को चापड़ से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग भागों में फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने आफताब के बयान पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के बयान के आधार पर शव के टुकड़े ढूंढने की कोशिश कर रही है।

चलती बस में लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

चलती बस में लगी भीषण आग, 17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

 उत्तर प्रदेश। इटावा में रविवार देर रात चलती बस में अचानक से आग लग गई। हादसे में 17 मजदूर बाल-बाल बचे। घटना उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है।

जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से नेपाल जा रही थी, तभी रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास बस में आग लग गई। जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा सभी मजदूर बस से बाहर कूद गए और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी है। फिलहाल असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शर्मनाक : 60 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

शर्मनाक : 60 साल के बुजुर्ग ने 7 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

 उत्तरप्रदेश। बांदा के बिसंडा से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को 7 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ की और गलत नीयत से उसके कपड़े उतार दिए। बच्ची रोने लगी तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। वह उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा तो बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। जिससे वह हड़बड़ा गया और इसी दौरान बच्ची वहां से भाग निकली।

घर पहुंचते ही बच्ची ने परिवार वालों को मामले के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया।

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती

 पंजाबअमृतसर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। सोमवार तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके से अमृतसर की धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉली के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर अंदर तक थी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इसके पहले 3.4 तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड में शनिवार शाम चार बजकर 15 मिनट पर आया था जिसका अधिकेंद्र पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड-नेपाल सीमा से सटे हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग तीव्रता के कम से कम 8 भूकंप आए हैं। थौरागढ़ आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महार ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र नेपाल के सिलांग कस्बे से तीन किलोमीटर दूर था, लेकिन इसके झटके भारत, चीन और नेपाल में महसूस किए गए।

अमिताभ बच्चन को हिट बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर का निधन, भावुक होकर बिग बी ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन को हिट बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर का निधन, भावुक होकर बिग बी ने कही ये बात

 मुंबई। दिग्गज निर्देशक राकेश कुमार का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने 10 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वो कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे थे और उसकी वजह से पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थे। राकेश कुमार डायरेक्टर होने के साथ-साथ स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी थे। मुंबई के अंधेरी में रविवार शाम उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई है। राकेश कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में राकेश कुमार के साथ बिताए कुछ पलों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे राकेश कुमार छोटी शुरुआत से शिखर तक पहुंचे थे। ब्लॉग में राकेश कुमार के लिए भावुक पोस्ट लिख बिग बी ने बताया कि वह सबसे दयालु व्यक्ति थे। उनके साथ बिग बी की कुछ मीठी यादें हैं और उसी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शायद अपने दोस्त के अंतिम संस्कार में जाने से भी हिचकिचाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने दिवंगत राकेश कुमार के लिए ब्लॉग में भावुक कर देने वाली कुछ बातें लिखीं। उन्होंने लिखा, ‘एक-एक कर सब चले जाते हैं। लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ लोग ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे भूलना या मिटा पाना मुश्किल होता है। फिल्मों को डायरेक्ट करने का उनका सेंस, स्क्रीनप्ले और लेखन की जानकारी और तुरंत किसी भी बदलाव पर काम करने की कला अद्भुत थी। ‘नट्टू’ और ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान की गई मस्ती, अपने काम में पूरा विश्वास रखना और बड़ी सहजता के साथ हमें ऑड डे पर शूटिंग से ब्रेक देना, जिससे कि हम रिलेक्स रहते थे।’

WhatsApp का खास Do not Disturb मोड, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp का खास Do not Disturb मोड, जानें कैसे करेगा काम

 WhatsApp Do not Disturb Mode: Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। पिछले कुछ सालों में कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऐप में नए फीचर्स जोड़ रही है। अब WhatsApp मिस्ड कॉल के लिए Do not Disturb मोड सपोर्ट जारी कर रहा है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध व्हाट्सएप बीटा के जरिए रोल आउट किया जा रहा है।

 
 

ये हैं नए फीचर्स

 
 

व्हाट्सएप कई नई सर्विस शुरू करने पर काम कर रहा है। इन नए फीचर्स में बड़े ग्रुप के चैट को म्यूट करने का ऑप्शन भी होगा। आप अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट से चैट लिस्ट को खोल पाएंगे। आप लिंक प्रिव्यू को स्टेटस के जरिये शेयर कर पाएंगे।

 
 

ये फीचर भी किये गए हैं एड

 
 
 
 
 

कम्युनिटीज फीचर का ऐलान भी इसी साल किया गया था। इस फीचर का मकसद ग्रुप में होने वाली चैट को पहले से बेहतर बनाना है। फीचर की मदद से एडमिन को ग्रुप मैनेज करने में बहुत मदद मिलेगी। WhatsApp ने Communites को Directory of groups के तौर पर बताया है और हर कोई प्लेटफॉर्म पर अपनी एक कम्युनिटी बना सकेगा। उसे जॉइन करने के लिए मल्टीपल ग्रुप को इनवाइट कर सकते हैं। हालांकि, इन ग्रुप को एडमिन की ओर से इनवाइट स्वीकार करने के बाद ही कम्युनिटी में ऐड किया जा सकेगा। इस फीचर की मदद से अब एक समय में 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं।

 

इस गांव में मर्दो की एंट्री पर है बैन, फिर भी जवान लड़कियां हो रहीं प्रेग्नेंट...जाने क्या है इसका रहस्य

इस गांव में मर्दो की एंट्री पर है बैन, फिर भी जवान लड़कियां हो रहीं प्रेग्नेंट...जाने क्या है इसका रहस्य

 दिल्ली Ajab-Gajab वैसे तो दुनिया में कई अजब गजब मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। लेकिन क्या आपने सुना हैं कि एक गांव में बिना मर्द भी महिलाएँ प्रेग्नेंट हो रही हैं। आप सोच रहे होंगे भला कैसे कोई औरत प्रेग्नेंट हो सकती है? यह एक बड़ा सवाल हो सकता है। लेकिन साउथ अफ्रीका में एक ऐसा गांव है जहां 30 साल से महिलाएं बिना मर्दों के रह रही हैं। लेकिन फिर भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं।

 

गांव में मर्दों के प्रवेश पर है रोक

साउथ अफ्रीका के इस गांव का नाम उमोजा है, यहां सिर्फ महिलाएं और उनके बच्चों को रहने की अनुमति है। 30 साल से इस गांव में एक भी मर्द ने प्रवेश नहीं किया है। यहां मर्दों की एंट्री पर बैन है। इस गांव में खेल कूद रहे बच्चों को पता नहीं होता है कि उनका पिता कौन है। इस गांव की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। वो अकेले अपने बच्चों की देखभाल करती हैं। मेहनत करके अपना घर चलाती हैं।

 

दुष्कर्म की शिकार महिलाओं ने बसाया गांव

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में करीब ढाई सौ महिलाएं रहती हैं। जंगल के बीच बसे इस गांव की महिलाओं को अकेले रहने में डर नहीं लगता। इस गांव को महिलाओं ने ही बसाया है। कहा जाता है कि सालों पहले ब्रिटिश सैनिक आए थे। आदिवासी महिलाएं जब बकरियां और भेड़ चरा रही थी तभी उन्होंने उनका रेप कर दिया था। रेप की शिकार 15 महिलाओं को पुरूषों से घृणा हो गई। वो पुरुषों से अलग होकर अपनी एक दुनिया बसा लीं। अब इस गांव में 250 महिलाएं हैं। अब बिना मर्द के उनकी संख्या में कैसे इजाफा हुआ।

 

बता दें कि यहां कोई चमत्कार नहीं हो रहा हैं। ये प्रकृति का नियम है कि बिना पुरूष कोई भी महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। दरअसल, रात के अंधेरे में मर्द जंगल में चोरी-छिपे आते हैं। गांव की युवा लड़कियां जंगल में उनके पास आती हैं और तब तक शारीरिक संबंध बनाती है जबतक की वो प्रेग्नेंट ना हो जाए। गर्भवती होने पर वो उनसे रिश्ता खत्म कर लेती है। बच्चे को जन्म देती हैं और उसकी देखभाल करती हैं। वो उसके पिता के बारे में कुछ नहीं बताती हैं। इसके अलावा इस गांव में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं, बाल विवाह से बची लड़कियां, और रेप की शिकार औरतें भी आकर रहने लगती हैं।