BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भगवान महाकाल पर विवादित विज्ञापन पर बढ़ते गुस्से को देख Zomato ने मांगी माफी

भगवान महाकाल पर विवादित विज्ञापन पर बढ़ते गुस्से को देख Zomato ने मांगी माफी

 उज्जैन। फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने एड पर बढ़ते विवाद को थमता न देख रविवार को ऋतिक रोशन-स्टारर विज्ञापन पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। इसमें ऋतिक रोशन को ‘महाकाल’ से खाना ऑर्डर करते देखा गया था, जब उन्हें ऐसा लगा कि ‘थाली‘, या भोजन की थाली। Zomato ने एक बयान में कहा कि विज्ञापन “महाकाल रेस्तरां’ में ‘थालिस’ को संदर्भित करता है, न कि श्रद्धेय श्री महाकालेश्वर मंदिर।”

गुड़गांव स्थित कंपनी ने कहा कि ‘महाकाल’ थाली विज्ञापन उसके अखिल भारतीय अभियान का हिस्सा था जिसमें प्रत्येक शहर के शीर्ष स्थानीय रेस्तरां और लोकप्रियता के आधार पर उनके शीर्ष व्यंजनों की पहचान की गई थी।

महाकाल रेस्तरां उज्जैन में हमारे उच्च-आदेश-वॉल्यूम रेस्तरां भागीदारों में से एक है और थाली इसके मेनू पर एक अनुशंसित वस्तु है, यह जोड़ा।

“हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का गहरा सम्मान करते हैं, और विचाराधीन विज्ञापन अब नहीं चल रहा है। हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं, क्योंकि यहां इरादा कभी किसी की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।”

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में हर तरह के अभिनय कर देश के करोड़ों दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके अभिनेता ऋतिक रोशन भ्रामक विज्ञापन देकर सुर्ख़ियों में आ गए है और उन पर करोड़ों हिन्दूओं के आस्था के केंद्र भगवान महाकाल मंदिर के अपमान का आरोप लग रहे हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दो पुजारियों ने ऑनलाइन खाद्य वितरण कंपनी जोमैटो’ के बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के विज्ञापन को वापस लेने की मांग की थी साथ ही यह भी कहा कि यह हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। विज्ञापन में रोशन कहते हैं कि उन्हें उज्जैन में एक ‘थाली’ (खाने की थाली) होने का पता चला इसलिए उन्होंने ‘‘महाकाल” से ऑर्डर किया।

उज्जैन में भगवान शिव का महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश भर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के पुजारी महेश और आशीष ने कहा कि जोमैटो को तुरंत यह विज्ञापन वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यहां भक्तों को एक थाली में ‘प्रसाद’ परोसा जाता है और यह विज्ञापन हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।

पुजारियों ने कहा कि उन्होंने उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह से भी संपर्क किया और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि कोई भी फिर से हिंदू धर्म का मजाक न उड़ाए। जिलाधिकारी, महाकाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने विज्ञापन को भ्रामक करार देते हुए कहा कि मंदिर ‘प्रसाद’ के रूप में मुफ्त भोजन थाली प्रदान करता है और इसे बेचा नहीं जाता है। 

कार में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए बीजेपी नेता, पत्नी ने की जमकर धुनाई

कार में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए बीजेपी नेता, पत्नी ने की जमकर धुनाई

 कानपुर: बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष उसके साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बीजेपी नेता कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री बताया जा रहा है। वहीं कार के अंदर पकड़े गए बीजेपी नेता मोहित सोनकर के पत्नी ने कहा कि वह कई दिनों से अपने पति को समझा रही थी, लेकिन शनिवार को उसने अपने पति को कार में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला नेत्री पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी नेता की पत्नी ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का कहना है कि महिला ने उसके पति को फंसाया है। पत्नी का आरोप है कि महिला का कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा है। आरोप है कि महिला ने उसके पति से कहकर उसे घर से भी निकलवा दिया था और पिटवाया था। पत्नी ने बताया कि शनिवार को रात से ही व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रहे थे, इसके बाद मुझे घर में छोड़कर उससे मिलने चले गए। उसके बाद महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

यातायात नियमों में हुआ बड़ा बदलाव: घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें नए नियम

यातायात नियमों में हुआ बड़ा बदलाव: घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें नए नियम

 नई दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए नया कदम उठाया है। अगर आप सभी ने भी अपनी कार या बाइक में प्रेशर हॉर्न और परिवर्तित साइलेंसर लगवाएं हों तो सावधान हो जाइये। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब आपका चालान काट देगी।

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक उसने वाहनों में प्रेशर हॉर्न और परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। आपको बता दें कि यातायात पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस अभियान के संबंध में सूचित किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्वीट करके रोड पर नियम तोड़ने वालों के लिए ये अल्टीमेटम दिया है।

ट्रैफिक विभाग ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली यातायात पुलिस अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न, परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाएगी। दिल्ली में शोर नहीं।’ हालाँकि इस विषय को लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस पहले भी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन अब उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ अधिकारी ने कहा, ‘नियमों का उल्लंघन करके और प्रेशर हॉर्न तथा परिवर्तित साइलेंसर का उपयोग करके ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों का चालान काटा जाएगा।’

अब बढ़ा ‘टोमेटो फ्लू’ का खतरा, इन राज्यों में बच्चे पाए गए संक्रमित, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी, जानें इसके लक्षण

अब बढ़ा ‘टोमेटो फ्लू’ का खतरा, इन राज्यों में बच्चे पाए गए संक्रमित, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी, जानें इसके लक्षण

 Tomato Fever: देश में मंकीपॉक्स के बाद अब टोमेटो फ्लू (Tomato flu) का खतरा बढ़ रहा है। टोमेटो फ्लू को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल में चेतावनी जारी करते हुए ऐहतियाती कदम उठाने को कहा है। ये बुखार बच्चों में फ़ैल रहा है। टोमेटो फीवर बच्चों को लाल छाले छोड़ देता है और बड़े-बड़े दाने भी शरीर पर निकल जाते है। इसी तरह के कुछ लक्षण चिकनगुनिया, डेंगू और मंकीपॉक्स संक्रमण में भी दिखाई देते हैं। शरीर पर लाल फफोले पड़ने की वजह से इसका नाम टोमेटो फ्लू रखा गया है। टोमेटो फ्लू में थकान, उल्टी, दस्त, बुखार, पानी की कमी, जोड़ों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। भारत में टमाटर फ्लू के 82 मामले आ चुके हैं और ये सभी केरल और ओडिशा राज्य में मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

क्या है टोमेटो फीवर?

टोमेटो फीवर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को संक्रमित कर रहा है। इस फीवर में शरीर पर फफोले आ रहे है। इस वजह से विशेषज्ञों ने इस बीमारी की तुलना मंकीपॉक्स और डेंगू, चिकनगुनिया से की है। ये बुखार वायरल इंफेक्शन है। इस बुखार का पहला मामला 6 मई 2022 को केरल में आया था। इस बुखार से शरीर पर लाल रंग के दाने आते है जिसकी वजह से इस बुखार का नाम टोमेटो फीवर रखा गया है। इससे संक्रमित होने पर बच्चे को तेज बुखार, शरीर में पानी की कमी और जोड़ों में बहुत तेज दर्द होता है।

टोमेटो बुखार के लक्षण?

बुखार आने पर शरीर में पानी की कमी, त्‍वचा पर लाल निशान और खुजली होती है। इसके अलावा शुरुआती लक्षण में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, पेट में ऐंठन और दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, खांसी, छींक भी हो सकता है। ये बुखार वायरस के कारण होता है और वयस्कों ( बड़े लोगों ) में इस वायरस से लड़ने की क्षमता होती है।

इन राज्‍यों में फैला वायरस

भारत में सबसे पहले इस वायरस के मामले केरल में मिले थे। हाल ही में केरल के अंचल, अर्यांकवु और नेदुवाथूर में मामले आने के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार को अलर्ट कर दिया है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर में 26 बच्चों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। 20 अगस्‍त 2022 तक केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में इस वायरस के फैलने की खबर है।

एक करोड़ का लोन लेकर की शादी, नहीं जमा कर सके पैसे, अब सलाखों के पीछे, समझिये क्या है मामला

एक करोड़ का लोन लेकर की शादी, नहीं जमा कर सके पैसे, अब सलाखों के पीछे, समझिये क्या है मामला

 बिलासपुर। तारबाहर के लिंक रोड स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी के साथ मिलकर छह लोगों ने फर्जी दस्तावेज जमा कर एक करोड़ रुपये लोन निकलवा लिया। इस पैसे से दो युवकों ने धूमधाम से अपना विवाह किया। जबकि सिर्फ 13 लाख रुपये किस्त जमा की। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपित बैंककर्मी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। अन्य आरोपित फरार हैं। पुलिस को गिरफ्तार आरोपित के कब्जे रकम नहीं मिली है। दोनों आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक साल पहले पेंड्रा की पुराना बस्ती तेंदूपारा के रहने वाले अजय रजक(33) और बलौदा बाजार जिले के ग्राम धनेली साहूपारा के रहने वाला राकेश श्रीवास्तव(33) ने छह अन्य दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। एक बैंककर्मी प्रफुल्ल कुमार बापट के सहयोग से लिंक रोड स्थित छत्तीगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। बैंककर्मी प्रफुल्ल ने एक करोड़ रुपये लोन पास करवाया। उस पैसे को बैंककर्मी समेत सातों ने आपस में बांट लिए। बैंक को 13 लाख 50 हजार रुपये देने के बाद किस्त जमा करना बंद दिया।

बैंक प्रबंधन ने शेष रकम के लिए लोन लेने वाले लोगों से संपर्क किया। तब सभी का मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद बैंक में जमा दस्तावेज पर दिए पते पर स्टाफ जांच करने पहुंचा। पता चला कि उस नाम के कोई भी व्यक्ति नहीं है। इसके बाद बैंक मैनेजर अंकिता दुबे ने तारबाहर थाना में शिकायत की। शनिवार को पुलिस की टीम ने दबिश देकर अजय और राकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित युवकों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपित राकेश और अजय ने बताया कि लोन के पैसे को सात दोस्तों ने आपस में बांट लिया था। अपने हिस्से के पैसे से दोनों ने शादी की। शेष स्र्पये को घरेलू कार्य में खर्च कर दिए।

रेलवे अधिकारी बताकर लोन लिया

पुलिस ने बताया कि आरोपित राकेश ने खुद को रेलवे अधिकारी और अजय ने निजी कंपनी का कर्मचारी बताया था। अन्य साथियों ने भी सरकारी कर्मचारी होने के नियुक्ति प्रमाण पत्र बैंक में जमा किया था। सभी अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। लेकिन अपना पता बिलासपुर का दिए गया था। आरोपित बैंक कर्मी ने लोन निकलवाने में सहयोग किया।

चार लाख परिचित के पास रखवाए

आरोपित अजय ने बताया कि करीब चार लाख रुपये को अपने परिचित के पास रखवाया था। लेकिन उसने स्र्पये नहीं लौटाए। अब पुलिस उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। फरार अन्य आरोपितों की भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

सपने में मीट काट रहा था शख्स, नींद खुली तो अलग हो चुका था प्राइवेट पार्ट

सपने में मीट काट रहा था शख्स, नींद खुली तो अलग हो चुका था प्राइवेट पार्ट

 सपने में मीट काटते देखना एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसने अपने हाथ से ही अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। दरअसल घाना के 47 वर्षीय कोफी अट्टा को उसके कटे हुए प्राइवेट पार्ट्स के साथ अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी की। सर्जरी के बाद उसने इस पूरे मामले की जानकारी दी।
कोफी ने बताया कि वह घर में ही गहरी नींद में सो रहा था, उसने अपने हाथ से ही अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इस घटना को कोफी ने एक न्यूज चैनल के माध्यम से शेयर की है। इंटरव्यू में उसने बताया कि वो कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सो गया था। इस दौरान उसे सपना आया, सपने में वो चेयर पर बैठकर मीट का टुकड़ा काट रहा था। जब वो मीट का टुकड़ा चाकू से काट रहा था, तो अचानक उसे तेज दर्ज हुआ। उसने आंखें खोली तो देखा कि उसके हाथ में सच में चाकू था और उसने मीट का टुकड़ा समझ कर अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला था। जिसके बाद आनन-फानन में उसने अपने पड़ोसियों को कॉल किया, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना से कोफी भी हैरान रह गया, उसे समझ नहीं आया कि आखिर उसके हाथ में चाकू कहां से आया था। जब उसे तेज दर्द हुआ तो उसने अपने पड़ोसियों को बुलायाय़ कोफी के मुताबिक उसकी नींद असल में अस्पताल में टूटी थी। काफी खून बह जाने की वजह से वो बेहोशी की हालत में ही था। डॉक्टर्स ने उसके गहरे घाव का इलाज शुरू किया, लेकिन पूरी तरह ठीक होने के लिए उसे कई सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। फिलहाल कोफी और उसके दोस्त मिलकर सर्जरी के लिए फंड जमा कर रहे हैं।

चाचा ने किया 7 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म.. प्राइवेट पार्ट से हुई ब्लीडिंग 1 घंटे तक रोकने की करता रहा कोशिश

चाचा ने किया 7 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म.. प्राइवेट पार्ट से हुई ब्लीडिंग 1 घंटे तक रोकने की करता रहा कोशिश

 बिहार: मुंगेर में 7 साल की बच्ची के साथ उसके चाचा ने रेप किया। चॉकलेट देने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। वारदात के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी तो वो उसे अपने घर ले आया, जहां पिता के साथ मिलकर ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की। इलाज नहीं कर पाने के बाद उसने बच्ची को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हरकुंडा का है, जहां शुक्रवार की शाम घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही मासूम को चाचा सुमन ने चॉकलेट के बहाने बुलाया। दोनों भाई बहन को फुसलाकर घर से 200 मीटर दूर सुनसान इलाके दामनकोल ले जाकर झाड़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

एक घंटे तक ब्लीडिंग रोकने की कोशिश

इस दौरान मासूम के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकलने लगा। इससे घबराकर आरोपी मासूम भाई-बहन को अपने घर ले आया। घर में सुमन ने अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन बेटे को पुलिस में देने की बजाए उसे बचाने के लिए पिता ने पीड़ित का घर में ही 1 घंटे तक इलाज करना चाहा। जब ब्लीडिंग नहीं रुकी तो सुमन ने पीड़िता को डराया और कहा कि अगर घर में किसी को इस घटना के बारे में बताया तो हम तुम दोनों को जान से मार देंगे। जिसके बाद दोनों भागते हुए घर पहुंचे। 7 साल की बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है।

घर पहुंचने पर भी हो रही थी ब्लीडिंग

घर में भी मासूम के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल ही रहा था। बच्ची की हालत देख पिता ने बच्ची के साथ खेल रहे 7 साल के भतीजे से पूरी बात पूछी। भतीजे ने पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच गए। लेकिन आरोपी ने घटना को बेबुनियाद बताया।

सदर अस्पताल में बच्ची का हो रहा इलाज

मासूम के परिजनों ने हवेली खड़गपुर थाना को वारदात की सूचना दी। घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस ने आरोपी पिता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बच्ची को मेडिकल जांच के सदर इलाज के लिए मुंगेर भेज दिया।

थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित 7 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना होने की बात सामने आई है।आरोपी पुत्र और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

12 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी...देखें लिस्ट

12 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी...देखें लिस्ट

 दिल्लीदिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए. यह आदेश तब आया है, जब सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें जितेंद्र नारायण (एजीएमयूटी: 1990), अनिल कुमार सिंह (एजीएमयूटी: 1995), विवेक पांडे (एजीएमयूटी: 2003), शूरबीर सिंह (एजीएमयूटी: 2004), गरिमा गुप्ता (एजीएमयूटी: 2004), आशीष शामिल हैं। माधराव मोरे (एजीएमयूटी: 2005), उदित प्रकाश राय (एजीएमयूटी: 2007), विजेंद्र सिंह रावत (एजीएमयूटी: 2007), कृष्ण कुमार (एजीएमयूटी: 2010), कल्याण सहाय मीणा (एजीएमयूटी: 2010), सोनल स्वरूप (एजीएमयूटी: 2012) और हेमंत कुमार (एजीएमयूटी: 2013) शामिल हैं. एलजी ने ट्रांसफर का जो आदेश जारी किया है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं. राय 2007 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी हैं. मालूम हो कि एलजी ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में राय के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी. राय को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव के तौर पर स्थानांतरित किया गया है.

पुरुषों से ज्यादा हैं महिलाओं के सेक्स पार्टनर...सर्वे में हुआ खुलासा

पुरुषों से ज्यादा हैं महिलाओं के सेक्स पार्टनर...सर्वे में हुआ खुलासा

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक है।

बता दें कि नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका के अलावा किसी अन्य महिला के साथ यौन संबंध बनाने में आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 4 फीसदी पुरुषों ने गैर महिला से संबंध बनाए, जबकि ऐसा करनी वाली महिलाओं की संख्या 0.5 फीसदी है।

इन राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक

इनमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इस मामले में राजस्थान सबसे आगे है, यहां 100 में से औसतन 2 पुरुष और 100 में से औसतन 3 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके एक से अधिक लाइफ पार्टनर हैं।

इसी तरह मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर, केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर, जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर, हरियाणा में महिलाओं के 1.8 और पुरुषों के 1.5 पार्टनर और असम में महिलाओं के 2.1 और पुरुषों के 1.8 पार्टनर हैं।

सर्वे में यह भी पता चला कि नवविवाहित महिलाओं ने अविवाहित, तलाकशुदा या पति से अलग हुई महिलाओं के तुलना में सर्वे से पहले 12 महीने के दौरान दो या दो से ज्यादा पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाए

पिता ने 11 माह के बेटे को नहर में फेंका.. पत्नी से झूठ बोलकर ले गया पति...पुलिस से बोला- खिलाने को कुछ नहीं था

पिता ने 11 माह के बेटे को नहर में फेंका.. पत्नी से झूठ बोलकर ले गया पति...पुलिस से बोला- खिलाने को कुछ नहीं था

 राजस्थान: आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने अपने 11 महीने के बेटे को नर्मदा नहर में फेंक दिया। आरोपी ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। कोई काम नहीं होने के कारण घर खर्च नहीं चला पा रहा था। ऐसे में उसने बच्चे को मारने का प्लान बनाया और दादा-दादी के पास छोड़ने के बहाने पत्नी-बच्चे को लेकर गुजरात से राजस्थान आ गया।

घटना जालोर के सांचौर की है। करीब 24 घंटे बाद मासूम का शव मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश(24) जूनागढ़ में विशालवाव थाना क्षेत्र के नलोधर गांव का रहने वाला है।

 

सांचोर थाने के एएसआई राजू सिंह ने बताया कि अपने 11 महीने के बेटे के मर्डर से पहले गुरुवार को मुकेश ने सिद्धेश्वर (सांचौर) गांव में रामदेवरा यात्रियों के लिए लगाए गए राम रसोड़े में खाना खाया। फिर पत्नी से कहा, ‘हमारी लव मैरिज के चलते घरवाले नाराज हैं, इसलिए मैं अकेले जाकर बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ आता हूं।’

 

पुलिस के मुताबिक उसने पत्नी को वहीं पर रोका और 200 मीटर दूर जाकर बेटे को नहर में फेंक दिया। वापस आकर उसने पत्नी को बताया कि बच्चे को घर के बाहर छोड़कर आया हूं। घरवालों को फोन करके बता दूंगा। खबर में आगे बढ़ने से पहले नीचे दिए गए पोल में हिस्सा लेकर आप अपनी राय दे सकते हैं।

आरोपी बोला- भीख भी मांग चुका हूं
मुकेश ने पुलिस को बताया कि करीब 2 साल पहले उसने बिहार के मुज्जफरपुर की लड़की से लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में रह रहा था और वहां पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। करीब 7 महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई तो उसे भीख तक भी मांगनी पड़ी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पूरे परिवार के साथ कांकरिया (अहमदाबाद) तालाब में कूदकर सुसाइड करने का प्लान बनाया था, लेकिन वहां लोगों की आवाजाही होने से तब वह ऐसा नहीं कर पाया।

पुलिस ने बताया कि बेटे राजवीर को नहर में फेंकने के बाद वह परिवार को गुमराह करता रहा और पत्नी की बातों का भी उसने सही से जवाब नहीं दिया।

20 किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव
राम रसोड़े में पुलिस मित्र काना राम (43) ने पति-पत्नी को पहले बच्चे के साथ देखा था, लेकिन थोड़ी देर बाद उनके पास बच्चा नहीं था। शक होने पर उसने सांचौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बेरोजगारी के कारण मेरे पास बच्चे को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए नहर में फेंक दिया।

 

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सिद्धेश्वर से 20 किलोमीटर दूर तेतरोल में नहर से बच्चे का शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद नगर पालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार करवाया।

 

बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दो श्रद्धालुओं की मौत

बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दो श्रद्धालुओं की मौत

 वृंदावन: कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय भारी भीड़ के दबाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 घायल बताए गए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।शुक्रवार रात जन्माष्टमी पर 1.55 बजे होने वाली मंगला आरती के लिए हजारों भक्त मंदिर प्रांगण में पहुंच गए। मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक लोग होने के कारण स्थिति बिगड़ने लगी। इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कालोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई।वृंदावन: कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय भारी भीड़ के दबाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 घायल बताए गए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।शुक्रवार रात जन्माष्टमी पर 1.55 बजे होने वाली मंगला आरती के लिए हजारों भक्त मंदिर प्रांगण में पहुंच गए। मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक लोग होने के कारण स्थिति बिगड़ने लगी। इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कालोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई।

 
पाली में दर्दनाक सड़क हादसा : 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल, पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताया दुख

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा : 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल, पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताया दुख

 राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने हादसे पर दुख जताया है।
सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के प्रति शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 



वहीं भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया - राजस्थान के पाली में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने ऐसे किया याद, कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने ऐसे किया याद, कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

 नई दिल्लीः राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने वीर भूमि पर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ पक्ष-विपक्ष के नेताओं और आम लोग भी पूर्व पीएम राहुल गांधी को याद कर रहे हैं। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान श्रीलंकाई संगठन लिट्टे ने एक आत्मघाती हमला कर 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर भावुक ट्वीट किया है।"पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।"



कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि "हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में सम्मानित हैं, यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।"



राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को कई ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है।

• राजीव गांधी ने आईटी क्रांति की नींव को मजबूत किया, जिसने भारत को बदल दिया।
• उन्होंने देश में कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग की शुरुआत की।
• उन्होंने सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी मिशन शुरू किए।
• देश को वैक्सीन उत्पादन में अग्रणी बनाया और देश को पोलियो मुक्त बनाया।
• राजीव गांधी ने 18 साल के बच्चों को वोट देने का अधिकार दिया।
• नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क स्थापित किया और युवाओं को नया भविष्य दिया।
• स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया।
• स्वच्छ गंगा परियोजना और राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास कार्यक्रम शुरू करने का भी श्रेय।
• उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की, जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया।


प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता, इस दिन से खाते में आएगी सैलरी

प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता, इस दिन से खाते में आएगी सैलरी

 भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 31 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाता था। यह राशि 1 जनवरी 2022 से भुगतान किया जाएगा।

 
 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। इस फैसले से वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार पर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। बता दें कि प्रदेश में 6 लाख 40 हजार नियमित और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी हैं।

महंगाई भत्ता बढ़ने से 15500 रु. मासिक वेतन पाने वालों को 465 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15 हजार रुपए पाने वालों को हर महीने 6441 रुपए का फायदा होगा। इनमें अखिल भारतीय सेवा के अफसरों से लेकर राज्य के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इससे सरकार पर सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच 625 करोड़ रु. का अतिरिक्त खर्च आएगा।

मंदिर जा रही लड़की को बदमाशों ने रोका, पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया...ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम

मंदिर जा रही लड़की को बदमाशों ने रोका, पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया...ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम

 झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में मंदिर जा रही एक लड़की को बदमाशों ने जिंदा जला दिया। मंदिर जाने के दौरान कुछ बदमाशों ने लड़की को रोका और फिर हाथपैर बांध दिए, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में 19 अगस्त को सुबह 7 बजे सुखनंदन यादव की बेटी अंजू यादव (20 साल) मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़कर रस्सी से हाथ पैर बांध पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव के कुछ लोग गाय चराने के लिए वहां से गुजरे तो लड़की को आग की लपटों से घिरा देखा। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा और डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दबंग लड़के पर आरोप
अंजू यादव के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की को गांव के ही दबंग लड़कों ने जलाया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतिका का गांव के एक लड़के संदीप के साथ चार साल से अफेयर था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी घरवालों को भी थी लेकिन वे रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।

इसी बीच संदीप के घरवालों ने किसी दूसरी लड़की से उसकी शादी तय कर दी। इस बात का पता अंजू को चला तो वह नाराज हो गई। लड़की की मौत के बाद परिजनों की शिकायत की जानकारी मिलने पर संदीप खुद थाने पहुंच गया और उसने खुद को बेगुनाह बताया।

 
 


पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को हत्या के अलावा दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने इसके पीछे आत्महत्या की आशंका भी जाहिर की है।

राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में सांसद का पीए सहित 4 कांग्रेसी गिरफ्तार

राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में सांसद का पीए सहित 4 कांग्रेसी गिरफ्तार

 वायनाडः राहुल गांधी की ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने राहुल के पीए सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल गांधी के सांसद के निजी सहायक रतीश कुमार, कार्यालय के कर्मचारी राहुल एसआर, कांग्रेस कार्यकर्ता नौशाद और मुजीब को शुक्रवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में एक फोटोग्राफर के फोटोज को भी आधार बनाया। घटना के तुरंत पहले और बाद में वहां केवल कांग्रेस और यूडीएफ के ही कार्यकर्ता मौजूद थे।
पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं पर कार्यालय में तोड़फोड़ और महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

कार के अंदर चल रहा था SEX रैकेट, फोन कॉल से होती थी युवतियों की सप्लाई, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

कार के अंदर चल रहा था SEX रैकेट, फोन कॉल से होती थी युवतियों की सप्लाई, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

 फरीदाबाद पुलिस ने कार के अंदर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार के अंदर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह सेक्स रैकेट फोन कॉल से संचालित किया जा रहा था, कॉल पर लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इस मामले की जानकारी फरीदाबाद पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की कोई एक जगह नहीं है, ये पैसा लेकर किसी भी होटल में चले जाते थे। जब पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर युवक से कॉल पर बात की तो उसने लड़िकयों की तस्वीरें भेजकर पसंद करने को कहा। इसके बाद पुलिस को तय समय के मुताबिक जगह पर बुलाया।

पुलिस ने बताया कि कार में महिला समेत तीन युवतियां आई थी। वहीं पुलिस का इशारा मिलते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवतियां दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी समेत सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दिलदहला देने वाली घटना : सहेली ने दोस्तों से रातभर करवाया नाबालिग फ्रेंड का गैंगरेप..खुद खड़ी होकर देखती रही पूरी वारदात

दिलदहला देने वाली घटना : सहेली ने दोस्तों से रातभर करवाया नाबालिग फ्रेंड का गैंगरेप..खुद खड़ी होकर देखती रही पूरी वारदात

 दिलदहला देने वाली एक घटना में 11 साल की बच्ची से रातभर गैंगरेप किया गया। हद तो ये है कि गैंगरेप के लिए तीन लोगों को उसकी सहेली ने बुलवाया था। इतना ही नहीं वह पूरी वारदात को वहीं खड़ी होकर देखती भी रही।

यह पूरा मामला मुंबई के विरार इलाके का है। करीब 21 साल की एक महिला की दोस्ती 11 साल की नाबालिग लड़की से थी। महिला ने बच्ची को एक मोबाइल रिपेयर की दुकान से सुनसान जगह पर ले गई और वहां तीन पुरुष दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद सभी उसे जबदस्ती गणेश पूजा के लिए बन रहे पंडाल के पीछे ले गए और वहां रातभर गैंगरेप करते रहे।इस दौरान बच्ची के माता-पिता उसकी तलाश करते रहे। बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी मोबाइल रिपेयरिंग कराने के लिए विरार पूर्व मकवाना कॉम्प्लेक्स गई थी। वहां उसे एक सहेली मिली जो उसे साईदत्त नगर झोपड़पट्टी में ले गई। इसके बाद बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बुधवार सुबह बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती मां को सुनाई। बच्ची ने बताया कि उसकी सहेली उसे सुनसान जगह पर ले गई। वहां उसने अपने तीन दोस्तों को फोन करके बुलाया। उसमें से एक ने धमकाया और यौन संबंध बनाने के लिए कहा। विरोध करने पर उसकी सहेली ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद रात डेढ़ बजे तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यह पूरी घटना उसकी सहेली वहीं खड़ी होकर देखती रही। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे चारों उसे घर के पास छोड़ कर चले गए।

3 गिरफ्तार, 1 फरार
विरार पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर सामूहिक बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध का केस आईपीसी और पॉक्सो की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

विरार पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची की सहेली और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी विरार के ही रहने वाले हैं। इसमें एक कॉलेज का छात्र है और दूसरा सब्जी विक्रेता है। तीसरे फरार आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह ड्रग डीलर है। पुलिस फिलहाल ये पता करने की कोशिश कर रही है कि 21 साल की सहेली ने 11 साल की अपनी ही फ्रेंड का गैंगरेप क्यों करवाया।

पत्नी की अदला-बदली कर बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने अदालत में लगाई गुहार

पत्नी की अदला-बदली कर बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने अदालत में लगाई गुहार

 उत्तरप्रदेश /  के मुजफ्फरनगर से पत्नी की अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम की अदालत में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम चली गई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पीड़िता ने बताया कि अगर मैं पत्नियों की अदला-बदली कर यौन संबंध बनाने वाली पार्टियों में जाने से मना करती थी, तो मेरे पति मुझे बुरी तरह पीटते थे और मेरा यौन शोषण करते थे।

पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल को मैंने गुरुग्राम के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन मेरे पति के भाड़े के गुंडों ने मुझे रास्ते में ही रोक लिया और मुझे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

महिला की शिकायत पर न्यू मंडी थाना थाना प्रभारी सुशील कुमार ने उसके पति और देवर के खिलाफ धारा 376, 307, 323, 504 और आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि यह घटना गुरुग्राम में हुई है, इसलिए इस मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर

पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर

 नई दिल्ली: पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। पारले-जी कंपनी ने बिस्कुट के दाम में कटौती का इशारा किया है। आने वाले दिनों में पैकेट का वजन बढ़ सकता है और दाम में भी कमी की जा सकती है। बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए वाकई ये अच्छी खबर है।

पारले प्रोडक्ट्स के अधिकारी मयंक शाह के अनुसार "यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहते हैं और वस्तुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही, तो आने वाले दिनों में बिस्कुटकी कीमतों में 10 से 20 फीसदी की कटौती की जा सकती है। अगर कीमतें कम नहीं होती है, तो बिस्कुट के पैकट के साइज को बढ़ाया जा सकता है।"

इस साल की शुरुआत में अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद प्रमुख कृषि जिंसों के दाम अब घट रहे हैं। गेहूं और तेल की कीमतों में कमी आई है। भारत से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से घरेलू मार्केट में कीमतों में कमी आई है। इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के निर्यात से प्रतिबंध को हटाने से आपूर्ति में सुधार हुआ है।

इससे कंपनी पर दबाव कम हुआ है और अब इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिलना शुरू होगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दैनिक उपभोग वाले पैकज्ड खाद्य पदार्थ फिर से सस्ते हो सकते हैं। पारले प्रोडक्ट्स पारले-जी बिस्कुट के अलावा, क्रैकजैक, मोनाको, हाईड एंड सीक और मैंगो बाइट बनाती है।