BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अमूल और मदर डेयरी का दूध आज से हुआ महंगा, अब चुकाना होगा इतना मूल्य

अमूल और मदर डेयरी का दूध आज से हुआ महंगा, अब चुकाना होगा इतना मूल्य

 गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। नई दरें आज यानी 17 अगस्त 2022 से लागू होंगी।

अमूल दूध की कीमतों में की गई यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध के कीमतों में यह वृद्धि 17 अगस्त 2022 से लागू होगी।

अमूल दूध की कीमत बढ़ने की घोषणा के थोड़ी ही देर बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो प्रति लीटर का इजाफा करने की घोषणा कर दी। मदर डेयरी के बढ़े हुए भाव भी 17 अगस्त से ही लागू होंगे। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल दूध के गोल्ड, ताजा व शक्ति ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जीसीएमएमएफ की ओर से बताया गया है कि ये दरें आज से लागू हो जाएंगी।

उत्पादन और संचालन शुल्क बढ़ने के कारण कीमतों में हुआ इजाफा

जीसीएमएमएफ ने कहा है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला दूध के उत्पादन और संचालन शुल्क में बढ़ोतरी के कारण ली गई। जीसीएमएमएफ ने अपने बयान में कहा है कि दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से एमआरपी में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो खाद्य पदार्थों की महंगाई की औसत दर से कम है।

एक वर्ष में पशुचारा पर खर्च लगभग 20% बढ़ा

जीसीएमएमएफ के अनुसार पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए अमूल के मेंबर यूनियनों ने भी किसानों के भाव आठ से नौ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जीसीएमएमएफ ने यह भी कहा है कि अमूल की यह पॉलिसी है कि प्रत्येक एक रुपया जो ग्राहक खर्च करते हैं उसका 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचे। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से हमारे दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी और वे दूध का उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

BREAKING : एक ही घर में मिली 6 लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING : एक ही घर में मिली 6 लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 जम्मू। सिधरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही घर में तीन महिलाओं समेत मिले छह लोगों के शवों ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक ही घर में रह रहे इन दो परिवारों के सभी सदस्यों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस विभाग ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है। सभी शवों को जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि सभी शव पूरी तरह से सड़गल चुके हैं, इसीलिए वह अभी कुछ नहीं कह सकते। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही वह इस संबंध में कुछ स्पष्ट कह पाएंगे।

वहीं पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सैंपल भी उठाएं हैं। प्राथमिक जांच में यह जहरीला पदार्थ निगलने का मामला बताया जा रहा है। मारे गए लोगों में सकीना बेगम पत्नी स्वर्गीय गुलाम हसन, उसका बेटा जफर सलीम और दो बेटियां रुबीना बानो, नसीमा अख्तर के अलावा नूर-उल-हबीब पुत्र हबीब उल्लाह, सज्जाद अहमद पुत्र फारूक अहमद मागरे शामिल हैं। पड़ोसियों का कहना है कि ये मकान नूर उल हबीब का है जबकि सकीना व उसका परिवार घर की देखरेख करता था। ये परिवार डोडा का रहने वाला है जबकि नूर उल हबीब श्रीनगर का रहने वाला था।

राजनीतिक दलों की ओर से मुफ्त सुविधाओं के वादों पर नहीं लगा सकते रोक: सुप्रीम कोर्ट

राजनीतिक दलों की ओर से मुफ्त सुविधाओं के वादों पर नहीं लगा सकते रोक: सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली। राजनीतिक दलों की ओर से मुफ्त सुविधाएं और चीजें देने की स्कीमों के ऐलान पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस पर रोक नहीं लगा सकते। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अगुवाई वाली बेंच ने बुधवार को कहा कि अदालत राजनीतिक दलों को मुफ्त में चीजें देने की स्कीमों का ऐलान करने से नहीं रोक सकती।

चीफ जस्टिस ने कहा कि यह सरकार का काम है कि वह लोगों के लिए वेलफेयर के लिए काम करे। अदालत ने कहा, ‘चिंता की बात यह है कि कैसे जनता के पैसे को खर्च किया जाए। यह मामला काफी जटिल है। इस बात का भी सवाल उठता है कि क्या इस मसले पर कोई फैसला देने का अधिकार अदालत के पास है।’

फुटबॉल मैच में कर दिया दोस्त का सिर कलम, फिर कटा सिर लेकर आरोपी पहुंचा थाने

फुटबॉल मैच में कर दिया दोस्त का सिर कलम, फिर कटा सिर लेकर आरोपी पहुंचा थाने

  असम। असम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फुटबॉल मैच के दौरान दो दोस्तों में इस कदर झगड़ा हुआ कि एक ने दूसरे का सिर कलम कर दिया। इतना ही नहीं वह कटे हुए सिर को लेकर थाने में भी पहुंच गया।

दरअसल, यह घटना असम के सोनितपुर जिले की है। यहां स्थित रंगपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद यह घटना हुई है। इस मैच में दो दोस्तों ने पांच सौ रुपए की शर्त लगाई हुई थी। शर्त में यह था कि जो भी हारेगा उसे पैसे देने पड़ेंगे। तुनीराम एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन तुनीराम ने पैसे नहीं दिए। यह मामला इस कदर बढ़ गया कि तुनीराम ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और उसका सिर काट दिया।

इसके बाद सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। हालांकि तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

बीजेपी युवा मोर्चा ने 24 अगस्त को रायपुर में विरोध प्रदर्शन करने का लिया फैसला

बीजेपी युवा मोर्चा ने 24 अगस्त को रायपुर में विरोध प्रदर्शन करने का लिया फैसला

 रायपुरभारतीय जनता युवा मोर्चा 24 अगस्त को रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक में तय किया गया कि भाजयुमो द्वारा बेरोजगारी विषय पर विगत एक महीने से चल रहे आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। प्रदेश भर से हजारों युवाओं के जुटने के आसार हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश के युवा की ताकत है। हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मना रहे हैं। यह दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को लगातार छला गया, ठगा गया। नशे का काला कारोबार फल फूल रहा हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। माफिया राज चल रहा हैं। युवाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस को हम जवाब देंगे। 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बनकर हल्ला युवा मोर्चा हल्ला बोलेगा। क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजयुमो के कार्यों की समीक्षा की और आगामी आंदोलन को लेकर आवश्यक रणनीतिक दिशानिर्देश दिये। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि हम ना सोएंगे, ना सोने देंगे। युवाओं को छलने और ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की नींद उड़ा देंगे।


बड़ी खबर. रेलवे ने आज से 19 अगस्त तक ये ट्रेनें रद्द की

बड़ी खबर. रेलवे ने आज से 19 अगस्त तक ये ट्रेनें रद्द की

 बिलासपुरट्रेन से आज सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए काम की खबर है। आज यानी 17 अगस्त 2022 को रेलवे ने 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द कर दी है। रेलवे ने 17 से 19 अगस्त तक ये ट्रेनें रद्द की है। रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्क्रधरपुर रेल डिवीजन के सगरा स्टेशन में होने वाले कार्य को देखते हुए टाटा -इतवारी-टाटा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबित चक्क्रधरपुर रेल डिवीजन के सगरा स्टेशन मे तीसरी लाईन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस कारण गाड़ी संख्या 18109 टाटा -इतवारी एक्सप्रेस 17 से 19 अगस्त तक टाटा रद्द रहेगी। वही गाडी संख्या 18110 इतवारी टाटा एक्सप्रेस 17 से 19 अगस्त तक इतवारी से रद्द रहेगी।


नीतीश कैबिनेट में जगह: चर्चा में है कानून मंत्री, दर्ज है अपहरण का केस

नीतीश कैबिनेट में जगह: चर्चा में है कानून मंत्री, दर्ज है अपहरण का केस

 नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. शपथ लेने वाले विधायकों में सबसे ज्यादा आरजेडी के 16 विधायक थे, आरजेडी के इन विधायकों में कार्तिकेय सिंह भी शामिल हैं, जो कानून मंत्री बने हैं. राजद विधायक और अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था. दरअसल कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है, इसी को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट में सरेंडर तो नहीं किया, 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ जरूर ली. नीतीश कैबिनेट में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के 2, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हुए हैं. इनमें राजद से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमानंद यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, समीर कुमार, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शहनवाज आलम, शमीम अहमद शामिल हैं. वहीं जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, संजय झा, मदन सहनी, शीला कुमारी, सुनील कुमार,मोहम्मद जमा खान, जयंत राज शामिल हुए हैं. कांग्रेस से आफाक आलम, मुरारी गौतम, हम से संतोष कुमार और सुमित कुमार सिंह निर्दलीय कैबिनेट में शामिल हुए हैं.


जैकलीन फर्नांडिस को बड़ा झटका ED ने एक्ट्रेस को भी बनाया आरोपी… जानें पूरा मामला

जैकलीन फर्नांडिस को बड़ा झटका ED ने एक्ट्रेस को भी बनाया आरोपी… जानें पूरा मामला

 नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. ED ने जैकलीन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है. वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है. ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी. जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे. ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है. ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे. जैकलीन काफी समय से ED की रडार पर हैं. मामले की जांच के बाद ईडी ने जैकलीन पर अपना शिकंजा कसते हुए उन्हें आरोपी बता दिया है.


शादीशुदा महिला को 'सांड' से हुआ प्यार, रोटी खाने आता था रोज, अब करेगी शादी!

शादीशुदा महिला को 'सांड' से हुआ प्यार, रोटी खाने आता था रोज, अब करेगी शादी!

 महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला को आवासा सांड से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि यह सांड हर दिन घर के गेट पर रोटी खाने आता था।
जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी विजय अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं, पत्नी रोज शाम को रोटी खिलाती थी। पत्नी के अनुसार सांड उसकी हर बात को समझता और सुनता है। 36 वर्षीय महिला को कब सांड से प्यार हुआ यहां पता ही नहीं चला और महिला उसे अपना पति मानने लगी।
पत्नी के मुताबिक सांड अपनी हर बात केवल उसे ही बताता है। अभी सांड की चाहत एक रोजगार पाने की है, जिससे वह अपनी पत्नी का भरण पोषण कर सके। इसके साथ ही उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हो। पति भी अपनी पत्नी की हर इच्छा पूरी करने के लिए तैयार है जिससे वह अच्छी जिंदगी गुजार सकें।

वहीं शादी के बाद पत्नी की इच्छा है कि वे मेडिकल स्टोर सांड के नाम पर कर दें। इस पर पति को कोई आपत्ति नहीं है। महिला को अपने होने वाले पति सांड पर भरोसा है, सांड की हर बात पत्नी आसानी से समझती है। क्यों कि सांड अपनी बात उससे ही करता है। सांड ने अपना नाम राजू बताया है। पत्नी के मुताबिक सांड पति से ज्यादा बातें मानता है, पहले वह सांड के साथ कोर्ट मैरिज करेगी। उसके बाद धूमधाम से शादी करेगी।

राज्य के 121 नगरीय निकायों में 'कृष्ण कुंज' के लिए हुआ स्थल का चयन

राज्य के 121 नगरीय निकायों में 'कृष्ण कुंज' के लिए हुआ स्थल का चयन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में 'कृष्ण कुंज' विकसित किए जाएंगे।कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को 'कृष्ण कुंज' विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक राज्य के 121 स्थलों को 'कृष्ण कुंज' के लिए चिन्हांकित कर लिया गया है। वृक्षारोपण की तैयारी भी बड़ी उत्साह के साथ की जा रही है। इस कृष्ण जन्माष्टमी से पूरे राज्य में 'कृष्ण कुंज' के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण ये पेड़ जैव विविधता और इकोसिस्टम के लिए भी अहम हैं। जहां एक तरफ प्राकृतिक औषधि के रूप में नीम को सर्वाेत्तम माना गया है, तो वहीं बरगद को ऑक्सीजन का खजाना भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पीपल के वृक्ष पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। यानी कि यह कई गुणों से भरपूर है। लेकिन शहरीकरण के दौर में हमारे यह सांस्कृतिक धरोहर कहीं खोते जा रहे हैं। शहरों में पेड़-पौधों को बचाने, बेहतर इकोसिस्टम को विकसित करने और सांस्कृतिक महत्व के इन पेड़ों को फिर से गुलज़ार करने की मुहिम छत्तीसगढ़ में शुरू की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 'कृष्ण-कुंज' योजना के उद्देश्यों को लेकर कहा कि, "वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, अपने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उन्हें विशिष्ट पहचान देने के लिए इसका नाम 'कृष्ण-कुंज' रखा गया है। विगत वर्षों में शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए 'कृष्ण-कुंज' की पहल की जा रही है।"सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए ही यहां के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब 'कृष्ण-कुंज' योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है। जो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर कल की ओर ले जाएगी और एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगी।

सास-बहु की घर पर मिली खून से सनी लाश...आसपास फैली सनसनी

सास-बहु की घर पर मिली खून से सनी लाश...आसपास फैली सनसनी

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार को 70 वर्षीय एक महिला और उसकी बहु अपने घर में मृत पाई गईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान विमला देवी और डोली राय (45) के रूप में की गई है। अधिकारी के मुताबिक, मृतक महिलाओं का परिवार पूजा सामग्री का व्यवसाय करता था। उन्होंने बताया कि डोली के बेटे सार्थक और शशांक दो-तीन दिन के लिए ऋषिकेश और मनाली घूमने गए थे। वापस आने पर उन्होंने मां और दादी का शव देखा तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार, वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र में दोनों महिलाओं की मौत के संबंध में सोमवार शाम चार बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण चाकू से किया गया वार प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है।

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

 मुंबई- हैदराबाद राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से हैदराबाद के एक परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि परिवार कलबुर्गी जिले के प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर में पूजा-अर्चना करके लौट रहा था। हादसा सोमवार की शाम को हुआ। उन्होने बताया कि शवों को हैदराबाद ले जाया गया है।

बड़ा झटका: Amul और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाएं दूध के दाम, नई दरें कल से होंगी लागू

बड़ा झटका: Amul और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाएं दूध के दाम, नई दरें कल से होंगी लागू

नई दिल्ली: देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका लगा है। दरअसल अमूल और मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए है। इस बार कंपनी में अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। यह नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होंगी।

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल में नए दाम लागू होंगे। कंपनी के इस फैसले के बाद 500 ग्राम अमूल गोल्ड की नई कीमत अब 31 रुपये हो जाएगी, जबकि अमूल ताजा की नई कीमत 500 ग्राम 25 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शकित दूध की नई कीमत 500 ग्राम 28 रुपये हो जाएगी। बता दें कि अमूल कंपनी ने यह फैसला परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते लिया है।



इधर अमूल दूध की कीमत बढ़ने की घोषणा के कुछ ही देर बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने की घोषणा कर दी। मदर डेयरी के बढ़े हुए दाम भी 17 अगस्त से ही लागू होंगे।

ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, अमरनाथ यात्रा में थे तैनात

ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, अमरनाथ यात्रा में थे तैनात

 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां जवानों से भरी एक सिविल बस का ब्रेक फेल होने की वजह से वह खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 जवानों की मृत्यु हो गई, वहीं कई जवान घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आईटीबीपी के पीआरओ विवेक कुमार पांडे ने बताया कि जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 40 लोग सवार थे, जिमसें आईटीबीपी के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है।

विवेक कुमार ने कहा कि आईटीबीपी, मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई आईटीबीपी कर्मियों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

वहीं आईटीबीपी के डीजी डॉ सुजॉय लाल थाओसेन ने कहा कि यह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। इसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको एयर लिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई है।

BCCI के पूर्व अधिकारी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, लंबे समय तक थे टीम इंडिया के मैनेजर

BCCI के पूर्व अधिकारी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, लंबे समय तक थे टीम इंडिया के मैनेजर

 झारखंडभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अधिकारी और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी का मंगलवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिशन ने इसकी पुष्टि की है।

अमिताभ चौधरी का झारखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने, रांची में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने में अहम रोल रहा था। उन्होंने लंबे वक्त तक झारखंड क्रिकेट एसोसिएसन का नेतृत्व किया था, इसके अलावा बीसीसीआई में वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रहे थे। अमिताभ चौधरी एक आईपीएस थे, जिन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन लोकसभा का चुनाव हार गए। हालांकि, क्रिकेट को लेकर वह काफी पैशेनट रहे और लंबे वक्त तक इससे जुड़े रहे। अमिताभ चौधरी भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे, जिम्बाब्वे में जब भारतीय टीम ने 2005-06 में दौरा किया था तब वह टीम इंडिया के मैनेजर थे।

 

अमिताभ चौधरी के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड से ही आने वाले बीसीसीआई के अधिकारी अनिरुद्ध चौधरी समेत अन्य बीसीसीआई के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी में आए आरोपी की गोली मारकर हत्या

जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी में आए आरोपी की गोली मारकर हत्या

 उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। जहां पेशी पर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को चार से पांच गोली मारी गई हैं। मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धोलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। बदमाशों की ओर से पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई।

एसपी दीपक भूकर ने मीडिया को बताया कि किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानें आजादी से पहले के पांच भारतीय झंडों की कहानी

जानें आजादी से पहले के पांच भारतीय झंडों की कहानी

 आजादी को 75 वर्ष में पुरे देश में “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। पर इस तिरंगे के पीछे की कहानी बहुत लम्बी और शानदार है। देश में बीते 116 सालों में छह बार हमारे देश का झंडा बदला गया है। और आखिरी बार इसे 1947 में बदला गया था जो कि आज तक वही है।

भारत को आजादी मिलने से 23 दिन पहले संविधान सभा ने देश के आधिकारिक झंडे तिरंगे (National Flag) का अंगीकार किया था। इस तिरंगे को ही देश के आधिकारिक झंडे के रूप में अपनाया गया। हमारे राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा1. पहला राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्‍त 1906 को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) कलकत्ता (अब कोलकाता) में फहराया गया था। इसमें तीन रंग सबसे ऊपर हरे रंग, मध्य में पीले रंग और नीचे लाल लाल रंग की पट्टियां थीं। इसमें ऊपर की पट्टी में आठ कमल के फूल थे, जिनका रंग सफेद था।

बीच की पीली पट्टी में नीले रंग से वन्दे मातरम् लिखा हुआ था। इसके अलावा सबसे नीचे वाली लाल रंग की पट्टी में सफेद रंग से चांद और सूरज भी बने थेअगले ही साल बदला गया झंडा 2.भारत के दूसरे झंडे को पेरिस में मैडम कामा और 1907 में उनके साथ कुछ क्रांतिकारियों की ओर से फहराया गया था। यह ध्‍वज देखने में काफी हद तक पहले जैसा ही था। इसमें केसरिया, पीला और हरे रंग की पट्टियां थी।

बीच में वन्दे मातरम् लिखा था। और सात तारे जो सप्‍तऋषि को दर्शाते हैं। यह ध्‍वज बर्लिन में हुए समाजवादी सम्‍मेलन में भी प्रदर्शित हुआ था। 1917 में एनी बेसेंट और तिलक ने फहराया नया झंडा 3. इसके बाद भारत का तीसरा झंडा 1917 में आया। इसे डॉ. एनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक ने एक नया झंडा फहराया।

इस झंडे में 5 लाल और 4 हरी क्षैतिज पट्टियां के साथ एक और सप्‍तऋषि के सात तारे थे। बाएं तरफ के कोने में यूनियन जैक भी था। 1921 में चौथी बार बदला देश का झंडा 4. काफी रिसर्च करने के बाद 1921 में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सम्‍मेलन में पिंगाली वेंकैया ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में सबसे पहले अपनी संकल्‍पना को पेश किया। यह दो रंगों हरे और लाल रंग का बना हुआ था। लाल और हरा ये क्रमश: हिंदू और मुस्लिम समुदायों का प्रतिनिधित्‍व करते थे।

दूसरे धर्मों के लिए महात्‍मा गांधी ने इसमें सफेद पट्टी को शामिल करने की बात कही इसके साथ ही यह सुझाव भी दिया कि राष्‍ट्र की प्रगति के सूचक के रूप में चरखे को भी इसमें जगह मिलनी चाहिए. एक दशक बाद 1931 में फिर बदला राष्ट्रीय ध्वज 5. भारत का झंडा 1931 में एक बार फिर से बदला गया। इस झंडे को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनाया था। इस झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और अंतिम में हरे रंग की पट्टी बनाई गई। इसमें छोटे आकार पूरा चरखा बीच की सफेद पट्टी रखी गई थी।

सफेद पट्टी में चरखा राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक है। आखिरकार 1947 में देश को मिला तिरंगा6. तमाम प्रयासों के बाद जब 1947 में आखिरकार देश आजाद हुआ तो देश को तिरंगा झंडा मिला। 1931 में बने झंडे को ही एक बदलाव के साथ 22 जुलाई, 1947 में संविधान सभा की बैठक में भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया गया।

इस ध्वज में चरखे की जगह सम्राट अशोक के धर्म चक्र को गहरे नीले रंग में दिखाया गया है। 24 तीलियों वाले चक्र को विधि का चक्र भी कहते हैं। इसे पिंगली वैंकेया ने तैयार किया था। इसमें ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की पट्टी है। तीनों समानुपात में है। इसकी लंबाई – चौड़ाई दो बाय तीन है।

मुकेश अंबानी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार आया कॉल

मुकेश अंबानी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार आया कॉल

 मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। खबर है कि 8 बार कॉल किया गया। कथित तौर पर फोन करने वाले ने कुछ घंटों में बड़ी घटना होने का दावा किया है। फिलहाल, हालात की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क हो गई है। खबर है कि मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास अस्पताल के नंबर पर धमकी भरे कॉल आए थे।

यह दूसरी बार है जब अंबानी के परिवार को मारने की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार विष्णु भूमिक नाम का यह शख्स मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे बोरीवली एमएचबी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की उम्र लगभग 55-57 साल है। शख्स अपने आप को दहिसर का रहने वाला बता रहा हैं। बातचीत में वह सिरफिरा लग रहा है। उसका नाम विष्णु भूमिक है। जांच में सामने आया है कि उसके ऊपर पहले भी कई केस दर्ज हैं। मुंबई पुलिस में रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने अंबनी परिवार को धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है…, 8 माह की गर्भवती महिला को पति ने उतारा मौत के घाट

मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है…, 8 माह की गर्भवती महिला को पति ने उतारा मौत के घाट

 उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी में एक युवक ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपने चचेरे ससुर को फोन करके कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है, आ जाइए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि रविवार को खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया।

टीला मोड़ थानाक्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन निवासी रमेश पाल डेयरी संचालक हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी तन्नू का विवाह 10 जुलाई 2016 को नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी निवासी अंकित पाल के साथ किया था। अंकित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर तन्नू को प्रताड़ित करने लगे थे। रमेश पाल का कहना है कि उनकी बेटी ने पुत्री को जन्म दिया तो उसके बाद से ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या की धमकी देते थे।

रमेश पाल का कहना है कि रविवार रात दामाद अंकित पाल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी बेटी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। अंकित ने खुद ही उनके छोटे भाई को फोन करके घटना की जानकारी दी। तड़के करीब पौने चार बजे सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

रमेश पाल का कहना है कि तन्नू फिलहाल 8 महीने की गर्भवती थी। 13 अगस्त को उनका बेट सिंदारा देने के लिए बेटी के घर गया था। बेटी ने ससुरालियों की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए कहा था कि पापा को भेज देना। वह मुझे यहां से ले जाएंगे। बेटे ने घर आकर इस बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने सोचा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। रमेश पाल ने बिलखते हुए कहा कि काश वह अपनी बेटी की बात मान लेते और उसे ससुराल से ले आते तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति, जेठ-जेठानी और ननद-नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को शानदार तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा DA

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को शानदार तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा DA

 गुजरातमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सरकारी कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद इस संबंध में ऐलान किया। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कल्याण योजनाओं का विस्तार करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के तहत गुजरात सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को 3 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। बढ़ा महंगाई भत्ता 01 जनवरी 2022 से लागू होगा। कर्मचारियों को जनवरी से लेकर जुलाई तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले के अमल में आने से 9.38 लाख सरकारी कर्मचारियों, पंचायत सेवकों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के ऊपर इस फैसले से हर साल करीब 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।