नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने – मुख्यमंत्री चौहान

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने – मुख्यमंत्री चौहान

2 नवम्बर को होगा शुभारंभ

भोपाल / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की जाए। राज्य स्तरीय 2 नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें प्रदेश की सभी लाड़ी लक्ष्मियों, 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ के अतिथियों को भी वर्चुअली जोड़ा जाए। कार्यक्रम जिज्ञासा से भरा हो। मुख्यमंत्री चौहान योजना के लांचिंग कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की यात्रा वीडियो फिल्म एवं "17 साल-43 लाख लाड़ली लक्ष्मी" पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी पथ का चयन कर लिया जाए। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी इनका चयन पूरा कर लिया जाए। लाड़लियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को मुख्यमंत्री चौहान, आत्मीय पत्र भेजेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार बेहतर हो और उसे चर्चा का विषय बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल का चयन भी शीघ्र करने को कहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। होर्डिंग एवं पोस्टर ऐसे बनें कि वे आँगनवाड़ियों, पंचायत भवनों में स्थाई रूप से लगे रहें। लाड़ली लक्ष्मी पथ पर लाड़ली लक्ष्मी पर आधारित पेन्टिग बनायी जाये। बताया गया कि महाविद्यालय प्रवेशित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम 2 नवम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 बालिकाओं और 600 अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को लोकार्पित किया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

  Ration Card Rules: मई के महीने में उत्‍तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीड‍िया खूब वायरल हुई. इसमें दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है. वरना सरकार उनके कार्ड रद्द करके अब तक मिले राशन की वसूली करेगी. हालांक‍ि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्‍पष्‍टीकरण द‍िया गया और बताया गया क‍ि यूपी सरकार ने ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया है.

इस कारण नहीं बन सकते नए राशन कार्ड
लेक‍िन अब यूपी सरकार ने प्रदेश में राशन कार्डों का निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू कर द‍िया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपात्र लोगों का राशन कार्ड की ल‍िस्‍ट से नाम काटा जाएगा और अब केवल जरूरतमंदों को ही फ्री राशन का फायदा मिल सकेगा. इसकी शुरुआत यूपी के अलग-अलग ज‍िलों से हो भी चुकी है. दरअसल, साल 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है. ऐसे में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते.

2011 की तुलना में 2022 में शहरी आबादी दोगनुी हुई
नए लोग यद‍ि राशन कार्ड के ल‍िए आवेदन करते हैं तो जांच में अपात्र पाए गए लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है. निरस्त किए गए अपात्र लोगों के कार्ड के स्‍थान पर ही नए जरूरतमंदों को राशन योजना का फायदा द‍िया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में साल 2011 की जनसंख्या अनुपात के आधार पर ही नाम जोड़े जा रहे हैं. आपको बता दें शहर की आबादी 2011 की तुलना में 2022 में दोगुनी हो चुकी है.

2021 में कोरोनो के कारण नहीं हुई जनगणना
कोरोना के मामले बढ़ने पर 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी. इस स्‍थ‍ित‍ि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के ल‍िए जनसंख्या अनुपात को बढ़ाना जरूरी हो गया है. इसी के आधार पर शहरी गरीबों को योजना का लाभ मिल सकेगा. ऐसे में प्रदेश के जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्‍तर के पूर्ति कार्यालय में आने वाले नए राशन कार्ड के आवेदनों को जमा कर ल‍िया जाता है. उसके बाद जांच के आधार पर अपात्रों के राशन कार्ड न‍िरस्‍त कर उनकी जगह पात्रों के राशन कार्ड बनाते हैं.

Railway Update : बेपटरी हुई मालगाड़ी, इन 20 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Railway Update : बेपटरी हुई मालगाड़ी, इन 20 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

 दीपावली के दिन महाराष्ट्र के अमरावती में रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां तिमटाला-मलखेड रेलवे लाइन पर देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जानकारी के मुताबिक करीब 15-20 डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया.

इस घटना के बाद रेल यातायात ठप हो गया है. नागपुर, मुंबई जाने वाली कई ट्रोनों के रूट को नरखेड़ होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है. रेलवे के डिब्बों को पटरी से उतारने का काम जारी है. साथ ही कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यह घटना रेलवे के नागपुर मंडल की है.

इनका बदला गया रूट-
1.     12506 आनंद विहार टर्मि –गुवाहाटी  (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) को पूर्व घोषित  मार्ग परिवर्तन  बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी – दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर डी एफ सी से चलाया जाएगा.
2.     12488 आनंद विहार टर्मि –जोगबनी (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी – दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर डी एफ सी से चलाया जाएगा.

इन गाड़ियो को भी डी एफ सी मार्ग से परिचालित किया जा रहा
अप मार्ग पर 

  • 15483 महानंदा एक्सप्रेस
  • 18309 संभलपुर-जम्मू तवी
  • 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस
  • 22805-भुवनेश्वर- आनंद विहार टर्मि
  • 12487 जोगबनी- आनंद विहार टर्मि
  • 12307 हावड़ा- जोधपुर
  • 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

डाउन मार्ग पर 

  • 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 04076 अमृतसर –पटना
  • 22308 बीकानेर- हावड़ा
  • 12312 कालका- हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
  • 15484 महानंदा एक्सप्रेस
  • 18102 जम्मू तवी टाटा मूरी
  • 12324 बारमेड़ – हावड़ा
  • 04142 उधमपुर –सूबेदारगंज
  • 04058 दिल्ली-भागलपुर
  • 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • 12488 आनंद विहार टर्मि -जोगबनी
    निरस्तीकरण –
    1.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 22441 चित्रकूट धाम कर्वी -कानपुर एक्सप्रेस प्रयागराज –कानपुर के बीच निरस्त रहेगी.
    2.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 22442  कानपुर – चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस कानपुर – प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी.
    3.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 04182 कानपुर – सूबेदारगंज मेमू
    4.दिनांक 24.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं  04181 कानपुर – सूबेदारगंज मेमू
    5.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 14163 प्रयागराज-मेरठ सिटी  संगम
    6.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर

फतेहपुर में भी पटरी से उतरी मालगाड़ी 

उत्तरप्रदेश के कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के पास रमवा स्टेशन के पास भी एक रेल हादसा हुआ है. यहां मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इसके बाद अप-डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई हैं. हालांकि इस हादसे में भी जान-माल की हानि नहीं हुई है. हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. इससे त्योहार के दिन यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

देर रात एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, दो की मौत और 25 लोग गंभीर घायल...राहत बचाव कार्य जारी

देर रात एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, दो की मौत और 25 लोग गंभीर घायल...राहत बचाव कार्य जारी

 आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही स्लीपर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में करीब 30 से 40 लोग सवार हैं। सभी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस में फंस गए। हादसे में दो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय, एसएसपी जेपी सिंह समेत जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत बचाव कार्य जारी है।

एक्सप्रेस-वे

 इटावा में एक्सप्रेस-वे के 103 माइलस्टोन टिमरुआ के पास देर रात करीब 2ः30 बजे लखनऊ से आगरा की ओर जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। बताया जाता है कि टायर फटने से तेज रफ्तार ट्रक  अनियंत्रित हो गया तभी पीछे से आ रही स्लीपर बस उसमें जा घुसी। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार मची तो एक्सप्रेस वे पर चल रहा यातायात जहां का तहां रुक गया। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। घायलों को सैफई पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसएसपी जेपी सिंह ने बताया कि टिमरुआ के पास हुए हादसे में बच्ची समेत दो की मौत हुई है जबकि 25 लोग गंभीर है। सभी को सैफई पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 खाद्य मंत्रालय ने कहा कि एक अप्रैल 2023 तक सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद लगभग 1.13 करोड़ टन गेहूं और 2.36 करोड़ टन चावल उपलब्ध होगा. वहीं मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री (prime minister) कल्याण अन्न योजना ( PMGKAY) को तीन महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफसीआई के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), अन्य योजनाओं और पीएमजीकेएवाई की अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है.’’ मंत्रालय के अनुसार, एफसीआई के पास अब तक केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल है।

Diwali 2022: दीपावली की रात श्‍मशान में होती हैं अघोरी तंत्र साधनाएं, क्‍या-क्‍या होता है इसमें

Diwali 2022: दीपावली की रात श्‍मशान में होती हैं अघोरी तंत्र साधनाएं, क्‍या-क्‍या होता है इसमें

 Diwali 2022: दिवाली का महापर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। जहां दिवाली की रात्रि सभी लोग महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, शहरों से दूर श्मशान में अघोरी तंत्र साधनाओं में लीन होते हैं। इस रात्रि का इंतजार पूरे साल किया जाता है। अघोरी रातभर महाकाली की साधना करते हैं। इस दौरान शैतानी शक्तियों को बुलाया जाता है। तंत्र क्रियाओं से तांत्रिक सिद्धियां हासिल करते हैं।

दिवाली की रात्रि काशी के मणिकर्णिका घाट का नजारा किसी को भी डरा सकता है। यहां बड़े-बड़े साधक और तांत्रिक नरमूंडो के बीच खून से नहाते हैं। जलती चिताओं के बीच एक पैर पर खड़े होकर शव साधना की जाती है। काशी सिर्फ एक ऐसी नगरी है, जहां महादेव खुद औघड़ दानी के रूप में महा शमशान में विराजते हैं। उन्हीं बाबा औघड़ दानी के समक्ष तामसिक क्रिया करने के लिए नरमुंडो में खप्‍पर भरकर 40 मिनट तक आरती की जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा महाकाल की नगरी उज्जैन, झारखंड के जमशेदपुर और बंगाल के कुछ कुछ क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

क्यों की जाती है तंत्र साधना ?

साधारण अर्थ में तंत्र का अर्थ तन से, मंत्र का अर्थ मन से और यंत्र का अर्थ किसी मशीन या वस्तु से होता है। तांत्रिक क्रियाओं द्वारा इन्हीं तीनों को वश में करने का प्रयास किया जाता है। तांत्रिक शव साधना करके भूतलोक की शक्तियों को जागृत करते हैं और अपने काम को उनके द्वारा सिद्ध करवाते हैं। साधक इस दौरान शव के ऊपर बैठकर पूरी रात साधना करता है। ये साधना इतनी शक्तिशाली होती है कि अगर यह सिद्ध हो जाए तो तांत्रिक किसी को भी बर्बाद कर सकता है।

धर्म ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि वेद पुराणों और शास्त्रों में तंत्र साधना ओं को सही नहीं माना गया है रामचरित्र मानस में भी ऐसा ही लिखा है। इसे धर्म के विरुद्ध बताया गया है ऐसा करने पर आपको जिसके दुष्परिणाम निश्चित रूप से भुगतने पड़ते हैं गृहस्थ जीवन में रहने वाले आदमी को इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसा बोला जाता है कि यदि कोई अज्ञानी व्यक्ति इस साधना को करता है तो शव उसकी जान तक ले सकता है।

रौशनी से जगमगा उठी रामनगरी, अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज

रौशनी से जगमगा उठी रामनगरी, अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज

 अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज हो चुका है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा-धजा है। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। दीपोत्सव में इस बार राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है।


इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।



रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है।

अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं।



तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामानंद शुक्ल टेढ़ी बाजार पर दीपोत्सव की भव्यता निहारते मिले। बोले कि- तैयारियां देखकर लगता है कि भगवान राम लंका विजय करके अभी-अभी अयोध्या पहुंच रहे हैं और जनसमुदाय अपने आराध्य की आरती का आध्यात्मिक शुभारंभ करने जा रहा है।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. आनंद उपाध्याय भी मुग्ध नजर आ रहे थे। कहा कि ऐसी भव्यता के लिए अयोध्या ने सदियों तक संघर्ष किया है। ये उत्सव सदियों के संघर्ष का ही प्रतिफल है।

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष दीप को अविवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। (तस्वीर में राम की पैड़ी पर आयोजित लेजर शो।)

23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ के लिए अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने भव्य दीपक तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाला ये दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश विश्लेषित करेगा। फाइन आर्ट्स की शिक्षिका सरिता सिंह व आशीष प्रजापति ने बताया कि इसमें अनुप्रयोज्य सामग्रियां जिसमें लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि का प्रयोग किया गया है। ये दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित 15 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा।

OMG : माँ के साथ दर्शन करने गया था युवक, मंदिर के बाहर ब्लेड से काट लिया अपना गला, तड़प-तड़प कर हुई मौत

OMG : माँ के साथ दर्शन करने गया था युवक, मंदिर के बाहर ब्लेड से काट लिया अपना गला, तड़प-तड़प कर हुई मौत

 OMG : उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर (mirzapur) के हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम (messed up) में अपनी मां के साथ दर्शन करने आये युवक ने मंदिर के बाहर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गर्दन से रक्तस्राव शुरू हो गया और वह तड़पने लगा। आनन फानन में उसकी मां एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आई जंहा पर चिकित्सकों ने युवक की प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इ लाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव निवासी मनोज कुमार (20)  शनिवार को अपनी माता केशरी देवी के साथ अपनी बाइक से दर्शन पूजन करने के लिए आया था। उसकी मां मंदिर में दर्शन करने गई थी। इस दौरान मंदिर के बाहर युवक ने ब्लेड से  अपना गला काट लिया। चीख पुकार सुनकर उसकी मां जब तक मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक को लहूलुहान है। मां ने आनन फानन में एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन लगाकर युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई।
जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.कामेश्वर तिवारी व डा.अभिषेक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। मनोज श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज लालगंज में बीए फाइनल का छात्र है। माता का रो रोकर  हाल बेहाल है। मां केशरी देवी ने बताया कि लगभग 20 दिनों से उसके पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए उसे लेकर मां गड़बड़ा धाम शीतला के यहां मन्नत मांगने आई थी। मनोज अविवाहित है।
Road Accident : बड़ा हादसा, पहाड़ी से उतरते समय ट्रेलर में घुसी बस, 14 की मौत, 40 घायल

Road Accident : बड़ा हादसा, पहाड़ी से उतरते समय ट्रेलर में घुसी बस, 14 की मौत, 40 घायल

 मध्यप्रदेश ( madhyapradesh)के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस ( bus)में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे।

दीपावली( diwali) मनाने अपने घर लौट रहे थे श्रमि​क

ज्यादातर लोग श्रमि​क हैं, जो दीपावली( deepawali)मनाने अपने घर लौट रहे थे। रीवा के जिला अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है।

कार में संबंध बना रहे थे कपल, गाड़ी पैसे सहित कपड़े उड़ा ले गए चोर, सड़क पर छोड़ा....

कार में संबंध बना रहे थे कपल, गाड़ी पैसे सहित कपड़े उड़ा ले गए चोर, सड़क पर छोड़ा....

  OMG  प्यार की फीलिंग्स काफी अच्छी होती है. प्यार में लोग एक-दूसरे में डूब जाते हैं। नए कपल्स तो एक-दूसरे को छुए बिना रह नहीं पाते. लेकिन कपल्स के लिए डिस्टेंस मेंटेन करना बेहद जरुरी है. अगर ऐसा ना हो, तो कपल मुसीबत में पड़ जाता है. बीते दिनों ब्राज़ील (Brazil) में एक कपल के साथ जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. ये कपल कार में रोमांस करते हुए क्रिमिनल्स की नजर में आ गया. उसके बाद चोरों ने ना सिर्फ दोनों के पर्स और मोबाइल चुरा लिए, बल्कि दोनों के कपड़े भी लेकर भाग गए।

मामला 17 अगस्त का बताया जा रहा है. कपल सफ़ेद रंग की कार के अंदर रोमांस कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीसीटीवी फुटेज है, जिसे किसी ने लीक कर दिया। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोगों ने कार में बैठे कपल पर अटैक किया और उसके बाद उनसे पैसे और कपड़े लूट उन्हें नंगा छोड़ दिया। घटना रात को करीब 9 बजकर 12 मिनट पर घटी. एक पार्किंग में खड़ी कार के अंदर कपल को रोमांस करना महंगा पड़ गया.

पहले खटखटाई थी खिड़की

क्रिमिनल्स ने पहले पहले पार्किंग में खड़ी कार की खिड़की खटखटाई. उसके बाद अंदर बिना कपड़ों के बैठे कपल को बाहर खींचा. चोरों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की. साथ ही उन्हें कार से निकालकर चोरों ने कार भी हथिया लिया. लड़की ने चोरों से अपने कपड़े वापस मांगने की भी कोशिश की. चोरों ने बाद में कार स्टार्ट करने के बाद उनके कपड़े सड़क पर फेंक दिए. इसके बाद चोर बड़ी स्पीड से कार लेकर भाग निकले. जिसके बाद कपल ने तुरंत अपने कपड़े उठाकर पहन लिए.

दर्ज हुआ केस

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि पीड़ित कपल कौन था और अपराधी कौन थे. लेकिन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, आपको बता दें कि इस मामले में पीड़ितों को भी सजा मिल सकती है. ब्राजील में पब्लिक प्लेस में सेक्स एक्ट करना इलीगल है. ऐसे में अगर उनकी पहचान हो गई तो उन्हें जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा काटनी पड़ सकती है.

PM Modi आज मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव करेंगे लॉन्च, 10 लाख जॉब देने के वादे की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi आज मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव करेंगे लॉन्च, 10 लाख जॉब देने के वादे की दिशा में बड़ा कदम

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) आज सुबह 11 बजे मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च करेंगे। समारोह के दौरान 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। PM इस दौरान इन युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे।

ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।

केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी

केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी। ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह फैसला इसी साल जून में मंत्रालयों/विभागों में मैन पावर की समीक्षा करने के बाद लिया था।

सरिये के दामों में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले जरूर देखें नए कीमतों की लिस्ट…

सरिये के दामों में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले जरूर देखें नए कीमतों की लिस्ट…

 नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। त्योहारों के सीजन में हर जगह कई तरह के छूट दिए जाते हैं। दिवाली से पहले आम लोगों के लिए के बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन के बीच अगर आप आपके सपनो का घर बनाने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का घर बनाना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में ये समय आप अपने अच्छे आशियाने के लिए इसलिए चुन सकते हैं क्योंकि ऐसे सामान की कीमत में भारी गिरावट आई है, जो आपका घर का सपना साकार करने में बहुत काम आता है।

6 महीनों से लगातार गिरावट

दरअसल, इस फेस्टिव सीजन में बहुत सारी चीजों पर बंपर छूट मिल रहा है। इसी बीच सरिया-स्टील में भी बड़ी गिरावट आई है। दिवाली से ठीक पहले सरिया-स्टील की कीमतों में बड़ी गिरावट से आपके लिए मकान तैयार करने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार स्टील की कीमत में लगातार कमी देखने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते छह महीनों से इसके दाम में 40 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है और यह 57,000 रुपये प्रति टन रह गया है। हालांकि स्टील की कीमतों को सबसे बड़ा असर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में दिखाई देता है। महंगा होने पर कंस्ट्रक्शन का खर्च बढ़ जाता है और सस्ता होने पर आपकी जेब का बोझ कम हो जाता है।

 

पुराने सिक्कों और नोटों को इकठ्ठा करने के है शौकीन, तो पैसो से भर जाएगी आपकी तिजोरी, बस करना होगा ये काम

पुराने सिक्कों और नोटों को इकठ्ठा करने के है शौकीन, तो पैसो से भर जाएगी आपकी तिजोरी, बस करना होगा ये काम

 दिल्ली। Sell Old Notes and Coin अगर आप भी घर बैठ लाखों के मालिक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पुराने करेंसी नोट और सिक्के आपके इस मुराद को पूरा कर सकते हैं। पुरानी करेंसी आपके बैंक बैलेंस में लाखों रुपये का इजाफा करा सकती है। ऐसे में आपको जरूर चेक करना चाहिए कि कहीं आपके पास भी तो ऐसे नोट्स या सिक्के नहीं हैं। अगर हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसे कहाँ और कैसे बेच सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के पास 1, 5, 10, 20, 50, 100 या 2000 रुपये हैं, जिन पर 786 नंबर अंकित है, तो वे आसानी से उन नोटों के बदले में लाखों रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपने घर से बाहर भी निकलने की जरूरत नहीं है। ऐसे नोट या सिक्के ओएलएक्स (Olx), क्विकर (Quikr), ईबे (eBay) जैसी वेबसाइट्स पर खरीदे जाते हैं।

कैसे बेचे

इसके लिए सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं।
होम पेज पर विक्रेता के रूप में रजिस्टर करें।
मुद्रा की एक स्पष्ट तस्वीर लें और इसे वेबसाइट पर अपलोड करें।
आपका विज्ञापन उन लोगों को दिखाई देगा जो ईबे पर पुराने नोट और सिक्के खरीदने में रुचि रखते हैं।

PM मोदी इस दिन करेंगे ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ, 10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती

PM मोदी इस दिन करेंगे ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ, 10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती

 बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( PM narendra modi) 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस ( video conference) माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे । समारोह ( program) दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

बता दे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर( bilaspur), रायपुर( raipur) तथा नागपुर ( nagpur) यह आयोजन किया जाएगा।

रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं

भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में 600 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर( bilaspur) में 288, रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के भी नवनियुक्त कर्मियों को भी नियुक्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

मानवता हुई शर्मसार : भांजी का शव कंधे पर लेकर भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस

मानवता हुई शर्मसार : भांजी का शव कंधे पर लेकर भटकता रहा मामा, नहीं मिली एंबुलेंस

 छतरपुर। मध्य प्रदेश से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां छतरपुर जिला अस्पताल में शव वाहन न मिलने से एक मामा अपनी भांजी का शव कंधे पर उठाकर इधर से उधर भटकता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। जिससे मजबूर होकर मामा को अपनी भांजी का शव यात्री बस में ले जाना पड़ा।

मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है। जहां नदी की मिट्टी धंसने से 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को ले जाने के लिए मृतिका का मामा किशोरी लाल अहिरवार शव वाहन की तलाश में करीब 2 घंटे तक इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे वाहन नहीं मिला और उसे पैदल ही बस स्टॉप पहुंचकर यात्री बस से शव ले जाना पड़ा।जब इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और सफाई देते नजर आए। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि शव वाहन कहीं और गया था, जिससे वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। इतना ही नहीं परिजनों को पैसा देने की बात कहकर अपनी ही पीठ थपथपाते नजर आए।

CRIME NEWS : मटन बनाने के चक्कर में की पड़ोसी की हत्या, जाने पूरा मामला

CRIME NEWS : मटन बनाने के चक्कर में की पड़ोसी की हत्या, जाने पूरा मामला

 मध्य प्रदेश। भोपाल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पड़ोसी की जान ले ली। पूरा मामला मंगलवार के दिन घर पर मटन बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। पड़ोसी जब शोर सुनकर मामला शांत करवाने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई।

दरअसल आरोपी पप्पू अपनी पत्नी कुंती बाई को मार रहा था और वो बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। इस झगड़े को सुलझाने के लिए पड़ोस में रहने वाला युवक बल्लू उनके घर पहुंचा और किसी तरह से मामले को शांत कराया। थोड़ी देर बाद पप्पू डंडा लेकर बल्लू के घर आया और उस पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से बल्लू बुरी तरह घायल हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया।

पप्पू की पत्नी कुंती बाई ने फोन कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया वो मंगलवार को मटन बना रहा था। लेकिन उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामले की जांच जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

कंपनी में कंप्रेसर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत, 3 लोग घायल

कंपनी में कंप्रेसर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत, 3 लोग घायल

 महाराष्ट्र। अलीबाग के रायगढ़ में एक आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम के अंदर कंप्रेसर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना कंट्रोल रूम में चल रहे एयर कंडिशनिंग इंस्टालेशन के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार “शाम 4.45 बजे के आसपास अलीबाग थाना क्षेत्र के आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम में एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने के दौरान एक कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों के नाम दिलशाद आलम (29), फैजान शेख (33) और अंकित शर्मा (27) बताए जा रहे है।

कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि इससे कंपनी में कोई रिसाव नहीं है। संयंत्र और संयंत्र ठीक से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों की पहचान अतींद्र, जितेंद्र और साजिद सिद्दीकी के रूप में हुई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गैंगरेप : दुश्मनी में दरिंदगी का शिकार हुई महिला, आरोपियों ने अगवा कर किया…

गैंगरेप : दुश्मनी में दरिंदगी का शिकार हुई महिला, आरोपियों ने अगवा कर किया…

 उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला को उसके ही पहचान के खुछ लोगों ने अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। जब हवस का खेल खत्म हुआ तो उसे सड़क किनारे फेंक कर चले गए। दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।

दरअसल, 37 साल की पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी इलाके में रहती है। बीती 16 अक्टूबर को गजियाबाद में अपने भाई का जन्मदिन मना कर वापस घर लौट रही थी। उसका भाई उसे वापस जाने के लिए आश्रम रोड के ऑटो स्टैण्ड पर छोड़ आया था।

भाई के मुताबिक उसकी बहन वहां खड़े एक ऑटो में बैठ गई थी, लेकिन ऑटोवाले ने कहा कि जब तक उसका ऑटो पूरा नहीं भर जाता वो नहीं जाएगा। पीड़िता उस ऑटो से उतर कर बाहर खड़ी हो गई और दूसरे ऑटो का इंताजर करने लगी। तभी वहां एक स्कॉर्पियो कार आई, जिसमें 4 लड़के सवार थे, उन्होंने पीड़िता को गाड़ी में बैठाया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां पहले से एक ओर लड़का मौजूद था। उन पांचों लोगों ने वहां उसके साथ बलात्कार किया। ये सिलसिला अगले दिन तक देर रात तक चलता रहा।

18 अक्टूबर की अल सुबह करीब 3 बजे महिला के भाई के पास पुलिस का फोन आया। जिसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर अस्पताल जा पहुंचा। जहां उसकी बहन का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब भाई ने उसको वापस जाने के लिए ऑटो स्टैण्ड पर छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जिन्हें वो पहले से जानती थी। वो लोग उसे किसी अनजान जगह ले गए और उसके साथ सभी ने बलात्कार किया। पुलिस को छानबीन में पता चला कि पीड़ित महिला का आरोपियों के साथ किसी संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इसी के चलते इस संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाले जाने की बात से इनकार कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया हैं, जिनमें दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब शामिल हैं। इनमे से चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

ATS को मिली बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित PFI के चार कार्यकर्ता अरेस्‍ट, जांच जारी

ATS को मिली बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित PFI के चार कार्यकर्ता अरेस्‍ट, जांच जारी

 महाराष्ट्र। आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन की राज्य विस्तार समिति का एक स्थानीय सदस्य, स्थानीय इकाई का एक सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

एटीएस को भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पनवेल में संगठन के दो पदाधिकारियों और कुछ कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर, एटीएस की एक टीम ने मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पनवेल में छापेमारी कर पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद, चारों को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई सहयोगी संगठनों पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में हुई छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया गया था।

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में लगी नेताओं की लाइन, मेयर भी हुए शामिल, शुरू हुआ नया विवाद

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में लगी नेताओं की लाइन, मेयर भी हुए शामिल, शुरू हुआ नया विवाद

 हरियाणा मर्डर और यौन शोषण के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने जेल से पैरोल पर बाहर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। ऑनलाइन सत्संग में करनाल पंचायती चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया, जो अब चर्चा में का विषय बना हुआ है।

गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में करनाल जिले के लोगों ने इकट्ठे होकर सत्संग सुना। इस दौरान जिले के पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी राम रहीम का आशीर्वाद लिया। यहीं नहीं, सत्संग में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए। इनमें नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने राम रहीम को करनाल में आने का न्योता भी दिया।

नेताओं ने राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर दी सफाई

सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि बाबा जी का सत्संग था और हमें साध संगत ने सत्संग में बुलाया था। यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया गया और बुलावे पर पहुंचकर संगत के साथ मिलना जुलना हुआ। मेरे वार्ड के काफी लोग बाबा के साथ जुड़े हुए हैं। हम सामाजिक नाते से कार्यक्रम में पहुंचे थेय़ इसमें भारतीय जनता पार्टी और चुनाव का कोई संबंध नहीं है।