BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, कोर्ट में पेश करने का आदेश, जानें क्या है मामला

सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट, कोर्ट में पेश करने का आदेश, जानें क्या है मामला

 उत्तरप्रदेश। पूरे देश में पॉपुलर हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। सपना के खिलाफ लखनऊ के अडिशनल जूडिशल मैजिस्ट्रेट की तरफ से अरेस्ट वॉरंट इशू किया गया है। कोर्ट ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। सपना चौधरी पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप है।

दरअसल ये मामला साल 2018 का है। 13 अक्टूबर को एक दारोगा ने सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इसी दिन लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी को भी एडवांस रकम दी गई थी लेकिन सपना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो पैसा लिया था वो भी आयोजकों को वापस नहीं किया।

इससे पहले अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया था। अदालत 20-20 हजार के दो मुचलके और इतनी ही रकम के निजी मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी थी। सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

राहुल तैयार नहीं तो सोनिया गांधी बनेगी कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल तैयार नहीं तो सोनिया गांधी बनेगी कांग्रेस अध्यक्ष

 नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच गुलाब नबी आजाद और आनंद शर्मा जैसे नेताओं के इस्तीफों ने पार्टी में फिर से हड़कंप मचा दिया है। उधर पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि देशभर में पीसीसी सदस्यों की सूची तैयार हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय करने के लिए जल्द ही कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी।

पहले बताया गया था कि नए अध्यक्ष का चयन 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली कर रही है, जिसके बाद 7 तारीख से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी।

कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता महंगाई पर हल्ला बोल रैली और भारत जोड़ो यात्रा जैसे बड़े राजनीति कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका नया अध्यक्ष कौन होगा। यदि राहुल गांधी अपना विचार नहीं बदलते है तो फिर कांग्रेस की कमान किसके हाथ में आएगी।

इस बीच पार्टी में गुलाब नबी आजाद और आनंद शर्मा जैसे नेताओं के इस्तीफों को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले आजाद ने जम्मू-कश्मीर के लिए बनी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के लिए बनी चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। यह दोनों ही नेता कांग्रेस के असंतुष्ट जी 23 के मुखिया माने जाते थे, हालांकि 27 जुलाई को इन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पर ईडी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और फिर स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के शांति मार्च में शामिल भी हुए थे।

पार्टी में देखा जाए तो अधिकांश नेता यह मानते हैं कि वर्तमान परिस्थियों में कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी-नेहरूं परिवार में ही रहना चाहिए। उनका यहां तक कहना है कि यदि राहुल कमान संभालने को तैयार नहीं होते हैं, तो सोनिया गांधी ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जाएं। इससे न सिर्फ पार्टी एकजुट होगी बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष का व्यापक गठबंधन तैयार करने में भी आसानी होगी।

10 रुपए तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब और कैसे सस्ता होगा ईंधन?

10 रुपए तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब और कैसे सस्ता होगा ईंधन?

 नई दिल्लीः Petrol-Diesel Price Today 21 August 2022 सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट कर दिया है. आज करीब 3 महीने बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 98.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कच्चे तेल में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है.

Petrol-Diesel Price Today 21 August 2022

Petrol-Diesel Price Today 21 August 2022 आपको बता दें कि 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के पर एक्साइड ड्यूटी कम कर लोगों को बड़ी राहत दी थी, जो अभी तक जारी है. सरकार के इस फैसले के बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र के बाद कई राज्यों ने भी वैट कम किया. इसमें राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र शामिल हैं.

Petrol-Diesel Price Today 21 August 2022 क्या है आपके शहर का दाम?

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर

– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी 12वीं किस्त...लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपये

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी 12वीं किस्त...लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपये

 नई दिल्लीः PM Kisan Yojana: किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि दी जाती है. किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में दिए जाते हैं, जो उनके खातों में तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. किसानों के खातों में अब तक किसान सम्मान निधि की 11 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. अब उन्हें 12वीं किस्त के आने का इंतजार है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किसानों के खाते में 1 से 10 सितंबर के बीच 12वीं किस्त भेजी जा सकती है. यानी जल्द ही किसानों का 12वीं किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है.

पीएम किसान खाते की ईकेवाईसी करा लें

पीएम किसान खाते में 12वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी है कि वो अपने खाते की ईकेवाईसी करा लें, वरना वे अगली किस्त का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं. ऐसे किसानों को बता दें कि पीएम किसान खाते की ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है.

31 अगस्त है ईकेवाईसी कराने की आखिरी तारीख 

PM Kisan Yojana: हालांकि, केंद्र सरकार ने ऐसे किसानों को राहत देते हुए ईकेवाईसी कराने की डेडलाइन बढ़ा दी है. अब 31 अगस्त 2022 तक पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसान ईकेवाईसी करा सकते हैं.

PM Kisan Yojana:

किसान घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं. यदि वे ऑफलाइन माध्यम से ई-केवाईसी कराना चाहते हैं तो नजदीकी नागरिक सेवा केंद्र (CSC) जाकर पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी करा सकते हैं.

घर बैठे ऐसे करें पीएम किसान खाते की ईकेवाईसी

PM Kisan Yojana:  सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट में दाहिने तरफ दिख रहे ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां दिए गए स्थान पर अपना आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा. मैसेज में आए ओटीपी को यहां दर्ज करें. इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें. यह प्रक्रिया पूरी होते ही पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी हो जाएगी.

अध्यापक को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ

अध्यापक को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ

सवाई माधोपुर जिले की खंडार विधानसभा एरिया के तहत आने वाले एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुजी ने इतना गंदा काम कर दिया कि कहते ही न बने।

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले की खंडार एरिया में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक को बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

बता दें, गुरुजी जब छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसी दौरान विद्यालय की कुछ छात्राओं ने घर जाकर गांव वालों का बता दिया। जानकारी लगते ही ग्रामीण विद्यालय में आ गए और गुरुजी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और गुरुजी के खिलाफ तुरंत करवाई की मांग करने लगे। वहीं, बीजेपी प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना से गांव वालों में आक्रोश है।

लचर प्रशासन और कमजोर कानून व्यवस्था के चलते शिक्षा का मंदिर भी बच्चियों के लिए असुरक्षित है। उन्होंने कहा, मामले में यदि प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा। छात्राओं के साथ बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगीI

कुदरत का करिश्मा !...तीन पैर वाले बच्चे का हुआ जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कही ये बात...

कुदरत का करिश्मा !...तीन पैर वाले बच्चे का हुआ जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कही ये बात...

 उत्तरप्रदेश के शामली जिले में एक बच्चे का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यहां चौसाना के गांव भडी भरतपुरी में सनवर के घर 20 अगस्त को एक बच्चे ने जन्म लिया, खास बात यह है कि बच्चे को दो की जगह तीन पैर है। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि बच्चा सामान्य हालात में है। वहां पूरी तरह क्रिया कर रहा है। हालांकि बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से उसका चेकअप कराया गया। फिलहाल बच्चा सामान्य हालात में घर पर ही है। इतना ही नहीं बच्चे का तीसरा पैर पूर्ण रूप से सक्रिय है।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है और उसके अल्ट्रासाउंड में किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। नवजात की मां भी पूरी तरह से स्वस्थ्य है। तीन पैर वाले बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

इससे पहले उत्तरप्रदेश के ही हरदोई जिले में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे ने जन्म लिया था, जिसे लोग कुदरत का करिश्मा कह रहे हैं।

मजाक-मजाक में दोस्तों ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में घुसा दिया स्टील का गिलास... जानिए फिर क्या हुआ

मजाक-मजाक में दोस्तों ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में घुसा दिया स्टील का गिलास... जानिए फिर क्या हुआ

 ब्रह्मपुर: ओडिशा के ब्रह्मपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट के अंदर दोस्तों ने मजाक-मजाक में स्टील का गिलास ही घुसा दिया। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है। दरअसल, यह घटना उड़ीसा के गंजम जिले के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी कर रहा था और इस दौरान लगभग सभी लोग नशे में थे। ठीक इसी दौरान उसके ही दोस्तों ने मजाक-मजाक में उसके गुदा के रास्ते स्टील का गिलास उसके अंदर डाल दिया।

परिवार वालों को बताई सारी बात
उस दिन उसे नशे की वजह से कुछ मालूम नहीं चला लेकिन अगले दिन भयंकर दर्द होने लगा। वह अपने कमरे पर वापस पहुंचा। इसके बाद उसे निचली आंत में दर्द होने लगा। इतना होने के बाद भी उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। जब दर्द असहनीय हो गया तो वह सूरत से अपने घर गंजम वापस आ गया और परिवार वालों को सारी बात बताई।

डॉक्टरों ने आंत काटकर बाहर निकाला स्टील का गिलास
इसके बाद परिवार वालों ने उसे एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों की टीम ने उसका एक्सरे कराया। जब रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ दिख रहा था। इसके बाद एक दुर्लभ सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने आंत को काटकर स्टील का गिलास बाहर निकाल लिया। अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

दुल्हन ने शादी के कार्ड पर छपवाया पोर्न वेबसाइट का लिंक

दुल्हन ने शादी के कार्ड पर छपवाया पोर्न वेबसाइट का लिंक

 शादी के कार्ड में कुछ ऐसा छप गया जिसे देखकर सभी मेहमान हैरान रह गए। दरअसल एक महिला ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड से संबंधित एक कहानी शेयर की है। जिसके बाद महिला के शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि शादी के कार्ड में नाम, पता, टेक्स्ट या प्रिटिंग मिस्टेक होना आम बात है। लेकिन यह मामला बेहद हैरान करने वाला है।

महिला ने बताया कि कैसे उसने गलती से अपने विवाह के मेहमानों को अपनी आधिकारिक शादी की वेबसाइट के बजाय गलती से पॉर्न वेबसाइट का नाम प्रिंट करवाकर भिजवा दिया। दरसअल टिकटॉक पर @squidward.tentacles महिला ने देखा कि निमंत्रण में गलती से वेबसाइट का नाम गलत छप गया, इससे लोग दंग रह गए। उसने अपने वीडियो में कहा कि मुझे आज मेल में मेरी शादी का निमंत्रण मिला - सुपर रोमांचक। लेकिन मैंने एक बहुत बड़ी गलती की है जिसे मैं आप लोगों के साथ साझा करने जा रही हूं ताकि अन्य दुल्हनें ये गलती न करें, क्यों मुझे यकीन है कि यह आम बात है।इसके बाद महिला ने कैमरे को एक आरएसवीपी (RSVP) कार्ड की ओर दिखाती है, जो मेहमानों को पॉर्न वेबसाइट की ओर निर्देशित करता है। महिला ने बताया कि जब तक उन्हें अपने समारोह के लिए सही यूआरएल नहीं मिला, तब तक उन्होंने प्लेसहोल्डर के रूप में ‘फन वेबसाइट’ का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रिंट होने से पहले इसे हटाना भूल गई। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि आरएसपीवी कार्ड में गली वेबसाईट लिखा था।

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दंपत्ति समेत तीन बच्चों ने गंवाई जान

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दंपत्ति समेत तीन बच्चों ने गंवाई जान

 उत्तर प्रदेश। बागपत में दर्दनाक हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में दंपत्ति और उनके तीन बच्चों की जान चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

घटना बालैनी थाना क्षेत्र के मेरठ हाइवे की है। डोला गांव के रहने वाले फतेह मोहम्मद अपने परिवार के साथ बाइक पर मेरठ की तरफ जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार टैंकर ने मेरठ टोल के पास बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 35 वर्षीय फतेह मोहम्मद उनकी पत्नी 32 वर्षीय तबस्सुम, 6 वर्षीय बेटी इकरा, 2 वर्षीय बेटी अमायरा और 8 वर्षीय बेटी इलमा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ACCIDENT : बच्चों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत, सीएम ने जताया शोक

ACCIDENT : बच्चों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत, सीएम ने जताया शोक

 मध्यप्रदेश। उज्जैन के पास नागदा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 11 बच्चे गंभीर घायल हैं।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरीके से पिचक गई। एक वाहन फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के 15 बच्चों को लेकर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टककर मार दी। हादसा नागदा उन्हेल रोड पर झिरनिया फंटके के समीप हुआ। गलत दिशा से आ रही ट्रक ने स्कूली बच्चों की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। 12 बच्चे घायल हो गए हैं।

वहीं दुर्घटना को लेकर स्कूल प्रशासन ने कहा कि अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को वाहन से भेजते थे। वाहन स्कूल का नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उज्जैन की ओर जा रही बसों से घायलों को ले जाया गया। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल तो कुछ गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल बच्चों का इलाज उज्जैन के संजीवनी अस्पताल ऑर्थो हॉस्पिटल, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा के जन्मेजय हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वाहन में सवार सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। यह छठी से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं थे।

मृतकों के नाम

उमा (15 साल) पिता ईश्वर लाल, भाव्याश (16 साल) पिता सतीश जैन, सुमित पिता सुरेश और इनाया पिता रमेश नादेड़ की मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल मासूम

इस दर्दनाक हादसे में अनुष्का, सुमित, दर्शन, वीर, प्रियांशी, हिमांशु, तनीषा पिता राजेश मेहता, एगोशदीप श्रेयांश पिता राजेश मेहता, निहारिका, आदित्य, उमा, पर्व घायल हो गए।

वहीं स्कूल प्रशासन ने हादसे को लेकर लेटर जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सभी छात्र निजी वाहन से स्कूल आ रहे थे। स्कूल प्रशासन ने किसी वाहन से कोई अनुबंध नहीं किया है। अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को वाहन से स्कूल भेजते हैं। हमें दुर्घटना की जानकारी मिली तो विद्यालय प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। स्कूल परिवार घटना से स्तब्ध है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया

 

हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उज्जैन के पास नागदा में स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं सभी घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में बिना परीक्षा के मिल रही नौकरी...जल्दी करें आवेदन

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में बिना परीक्षा के मिल रही नौकरी...जल्दी करें आवेदन

 नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर और मैनेजर के 103 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pnbindia.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 103

ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा) - 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा) - 80 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1003 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के 59 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और अधिकतम अंक 100 है।

दवाई समझकर खा मत लेना...शादी का कार्ड देख चकराया लोगों को सिर, टैबलेट शीट पर दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

दवाई समझकर खा मत लेना...शादी का कार्ड देख चकराया लोगों को सिर, टैबलेट शीट पर दिखाई अनोखी क्रिएटिविटी

 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक शख्स ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उसने शादी के कार्ड के साथ गजब की क्रिएटिवटी दिखाई है। शख्स ने अपनी शादी का कार्ड टैबलेट शीट पर बनवाया है। इंटरनेट पर इस अनोखे शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है।
शख्स ने अपनी शादी का कार्ड 'दवाई के पत्ते' जैसा बनवाया है। पहली नजर में हर किसी को यही लगता है कि यह शादी का कार्ड नहीं बल्कि किसी दवाई की स्ट्रिप है। लेकिन गौर से पढ़ने से पता चलता है कि यह शादी का कार्ड है। कार्ड में शख्स ने अपना और अपनी होने वाली पत्नी का नाम, शादी की तारीख, खाने के समय के साथ-साथ और भी कई इवेंट्स का वर्णन किया है।

शादी के इस अनोखे कार्ड में लिखा है - एजिलारासन वेड्स वसंतकुमारी। शादी की तारीख 5 सितंबर लिखी है। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि सभी दोस्त और रिश्तेदार शादी में आना ना भूलें। कार्ड के मुताबिक यह मामला तमिलनाडु का है और शख्स फार्मेसी से जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस अनोखे कार्ड पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - दवाई समझकर मत खा लेना, यह शादी का कार्ड है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा - इसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कार्ड देखकर ही समझ गए कि फार्मेसी से जुड़े शख्स की शादी है।


अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, आदेश जारी

अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, आदेश जारी

 लखनऊ: कमिश्नर एसबी शिरडकर ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब लखनऊ में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कमिश्नर ने बताया कि विधान भवन, लोकभवन, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, हाईकोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण कोर्ट, वीआईपी ड्यूटी और महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल न करने के आदेश दिए गए हैं।

बनी रहती है वीवीआइपी की सुरक्षा में चूक की आशंका
बीते दिनों ऐसी शिकायत सामने आ रही थी कि वीवीआइपी ड्यूटी में तैनाती के दौरान कुछ पुलिसकर्मी फोटो खींचते हैं, सेल्फी लेते हैं जिससे सुरक्षा में चूक की आशंका बनी रहती है।

आदेश के अनुसार
पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अपना मोबाइल विश्वस्त सहकर्मी के पास जमा करेंगे। ताकि अति आवश्यक मैसेज या कॉल आने पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को सूचना दी जा सके।

ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अनावश्यक मोबाइल का इस्तेमाल करते या गेम खेलते पाए जाते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर देखने को मिला है कि वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी फोटो व सेल्फी लेने में व्यस्त रहते हैं। इससे सुरक्षा में चूक हो सकती है। अब ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के इन 6 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से लिया गया ये फैसला

प्रदेश के इन 6 जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से लिया गया ये फैसला

 भोपाल : All schools closed : मध्यप्रदेश के जिलों में हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन संभाग में आज भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं रीवा,नर्मदापुरम और चंबल संभाग में के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों के स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी किया था और अब DEO ने भी आदेश जारी किए हैं।

CM की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़.. बिना अपॉइंटमेंट ट्रीटमेंट करने से किया था इनकार, पिता ने बेटी के दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी

CM की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़.. बिना अपॉइंटमेंट ट्रीटमेंट करने से किया था इनकार, पिता ने बेटी के दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी

 मिजोरम: CM जोरमथंगा की बेटी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। ये घटना बुधवार को राजधानी आइजोल के एक अस्पताल में हुई।

मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगटे स्किन डॉक्टर के पास बिना अपॉइंटमेंट के चली गईं थीं। तब उन्हें डॉक्टर ने ये कहकर देखने से मना कर दिया था कि वह अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आईं हैं। पहलें अपॉइंटमेंट लेकर आएं, तभी इलाज किया जाएगा। बस इसी बात से नाराज होकर मिलारी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने माफी मांगी है।

 

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
वीडियो वायरल होने के बाद से ही CM जोरमथंगा ​​​​​​​और उनका परिवार सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहा है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टरों ने शनिवार को काली पट्टी लगाकर काम किया।

 

मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
बेटी की इस हरकत पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के साथ उनकी बेटी के दुर्व्यवहार के लिए वह माफी मांग रहे हैं। उसने गलती की है। मैं इस व्यवहार को किसी भी तरह से सही नहीं मानता।

कांग्रेस को बड़ा झटका: हिमाचल प्रदेश में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका: हिमाचल प्रदेश में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा

 हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। उन्होंने लिखा- उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है, क्योंकि उन्हें पार्टी की किसी भी बैठक में सलाह या आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्हें पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

हिमाचल में इस साल होंगे विधानसभा चुनाव
कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है। शर्मा को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में माना जाता है। ऐसे में शर्मा का इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए घाटा साबित हो सकता है। हालांकि, शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।

उच्चस्तरीय बैठक में किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब नहीं कटेंगे

उच्चस्तरीय बैठक में किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब नहीं कटेंगे

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में मानसून और फसल बोआई की स्थिति की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को अतिरिक्त सहायता दिया जाना आवश्यक है। अतः बकाये के कारण किसानों के ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएं। पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बढ़ाई जाए, इस आदेश का तत्काल अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें।


सीएम ने कहा कि अल्प वर्षा के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच एक-एक अन्नदाता किसान का हित सुरक्षित रखा जाएगा। खेती-किसानी की जमीनी स्थिति का सूक्ष्मता से आंकलन करते हुए किसानों को हर संभव मदद मुहैया उपलब्ध कराई जाएगी। कम वर्षा के कारण किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी, इस संबंध में अविलंब सभी विकल्पों को समाहित करते हुए बेहतर राहत कार्ययोजना तैयार की जाए।


उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल की तकनीकी खराबी को हर हाल में 24 से 36 घंटे के भीतर ठीक करा दिया जाए, इसे शीर्ष प्राथमिकता दिया जाना अपेक्षित है। जहां ट्यूबवेल पर निर्भरता ज्यादा है, वहां सौर पैनल लगाया जाना चाहिए। प्रदेश में वर्षा की स्थिति, फसल बोआई की सही स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट अगले तीन दिन के भीतर भारत सरकार को भेजी जाए।।

बता दें कि इस वर्ष 20 अगस्त तक प्रदेश में कुल 284 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो कि वर्ष 2021 में हुई 504.10 मिमी और वर्ष 2020 में हुई 520.3 मिमी वर्षा के सापेक्ष कम है। इस बीच एकमात्र चित्रकूट जनपद ऐसा रहा जहां सामान्य (120% से अधिक) वर्षा हुई. सामान्य वर्षा न होने के कारण खरीफ फसलों की बोआई का कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि 19 जुलाई के बाद हुई बरसात से स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

जानिए सीएम योगी ने अधिकारियों से क्या कहा
1- पम्प कैनालों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहे. संवेदनशील तटबंधों की निगरानी के लिए सतत पेट्रोलिंग की जाए। जिला प्रशासन,सिंचाई विभाग को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराए. बेहतर तालमेल होना चाहिए।

2- अभी कम बारिश हुई है, संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में तेज और अधिक वर्षा हो. ऐसे में हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। कृषि, सिंचाई, राहत, राजस्व आदि सम्बंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें। प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों से सतत संवाद बनाये रखें. उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो।

3- अगस्त के अंतिम सप्ताह तक सभी जिलों एवं कृषि विभाग से फसल की स्थिति, पेयजल की स्थिति एवं पशुओं के लिए चारा की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त की जाए।

4- वर्षा मापन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. हमारी किसान हितैषी नीतियां इसके आंकलन पर निर्भर करती हैं। वर्तमान में तहसील स्तरों पर रेन गेज़ यानी वर्षा मापक यंत्र लगाए गए हैं, इन्हें विकास खंड स्तर पर बढ़ाये जाने की कार्यवाही की जाए। अधिकाधिक वर्षा मापक यंत्रों से वर्षा की और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

5- मौसम का सही अनुमान अलर्ट जनजीवन के व्यापक हित को सुरक्षित करता है। अधिक सटीक अनुमान और तदनुरूप मौसम अलर्ट के लिए कमिश्नरी स्तर पर यंत्र स्थापित किए जाएं. इस कार्य में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सहायता भी ली जाए।

6-आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान की बेहतर प्रणाली का विकास जरूरी है। जनहानि, पशुहानि को न्यूनतम रखने के लिए यह जरूरी है। राजस्व एवं राहत कृषि, राज्य आपदा प्रबन्धन, रिमोट सेन्सिंग प्राधिकरण, भारतीय मौसम विभाग, केन्द्रीय जल आयोग, केन्द्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण से संवाद-संपर्क बनाएं।

7- किसानों को मौसम की सही जानकारी देने के लिए राज्य स्तर पर पोर्टल विकसित किया जाए। इसी प्रकार, फसल बुवाई की विस्तृत जानकारी के लिए डेटा बैंक तैयार किया जाए। किसान की उन्नति के लिए नीति-निर्धारण में यह डेटा बैंक उपयोगी सिद्ध होगा।

8- बाढ़,अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखी जाए। नदियों के जलस्तर की सतत मॉनीटरिंग की जाए. प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी तथा आपदा प्रबंधन टीमों को 24×7 एक्टिव मोड में रहें। आपदा प्रबंधन मित्र, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की आवश्यकतानुसार सहायता ली जानी चाहिए. इन्हें विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाए।

9- नौकाएं, राहत सामग्री आदि के प्रबंध समय से कर लें। बाढ़, अतिवृष्टि से पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो. प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

अवैध संबंध के शक में शादीशुदा महिला और युवक के साथ बर्बरता: बाल काटे, कपड़े उतारकर गांव में घुमाया

अवैध संबंध के शक में शादीशुदा महिला और युवक के साथ बर्बरता: बाल काटे, कपड़े उतारकर गांव में घुमाया

 खगड़िया: बिहार के खगड़िया में अवैध संबंध के शक के चलते एक शादीशुदा महिला और युवक के साथ बर्बरता की गई है। वहीं इस पुरे घटना क्रम का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला और युवक को पहले गांव के बीच बिठाया गया। इसके बाद उनके बाल काटे गए। मारपीट की गई। गालियां दी गई। लड़के के कपड़े उतारकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। दबंगों ने महिला का हाथ तक तोड़ दिया।

मामला 8 जुलाई का है। ये वीडियो भरतखण्ड ओपी थाना क्षेत्र के खजरैठा पंचायत का है। 21 जुलाई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बर्बर अमानवीय कृत्‍य को सभी गांव के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

इस मामले में बाकी आरोपियों अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। महिला ने घटना को लेकर बताया कि उसे दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही। अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहे। वह केस उठाने का धमकी दे रहे। 26 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि 8 जुलाई को पति का दोस्त घर पर किसी काम से आया था। गांव के ही दबंग सूरज कुमार, छोटे शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज शर्मा ने घर मे घुसकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो पति के दोस्त और मेरे साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद सभी दबंगों ने पति के दोस्त को अर्धनग्न व सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया।

इतना से भी उनका मन नहीं भरा तो पति के दोस्त के साथ मारपीट भी किया। उसके बाद दबंगों ने मुझे भी गांव के भगवती स्थान ले गया। जहां अवैध संबंध का आरोप लगाकर चरित्र हनन किया गया। दर्जनों लोगों के समक्ष मेरे सिर का बाल सूरज और छोटे ने काट दिया। जबकि अन्य आरोपियों ने पैर हाथ पकड़ कर रखा था।

इधर, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था। जबकि दूसरे युवक को देर रात गिरफ्तार किया गया है। चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिखने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

सरकार का बड़ा फैसला: 25 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद और धारा 144 लागू

सरकार का बड़ा फैसला: 25 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद और धारा 144 लागू

  असम सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेड- IV के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान संभावित कदाचार को रोकने के लिए असम के 25 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रविवार को चार घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, उन जिलों में भी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है जहां परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने हाल ही में इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए अधिकारियों के साथ में बैठक की थी।

ग्रेड 03 और 04 की परीक्षा
असम सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ग्रेड-3 और ग्रेड-4 परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से करीब 30 हजार पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ग्रेड- IV की परीक्षाएं रविवार को दो पाली में है।

चार घंटे इंटरनेट बंद
निजी दूरसंचार ऑपरेटरों एयरटेल और जियो के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि असम सरकार के निर्देश के अनुसार 25 जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। "प्रिय ग्राहकों, सरकारी निर्देश के अनुसार, आपके क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच और दोपहर 2 से 4 बजे के बीच मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं। इसी तरह के संदेश अन्य ऑपरेटरों द्वारा राज्य भर में अपने ग्राहकों को भेजे गए थे।

संभावित कदाचार से बचने के लिए कदम
17 अगस्त को, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान संभावित कदाचार से बचने के लिए परीक्षा के घंटों के दौरान इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा।

इस बीच, असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सभी तीन दिनों के लिए परीक्षा स्थलों और उसके आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है ताकि परीक्षण "स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से" आयोजित किया जा सके।

लोगों के इकट्ठा होने पर रोक
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों और आचरण और निगरानी के लिए लगे अधिकारियों आदि के अलावा अन्य लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है। गुवाहाटी पुलिस ने एक अलग आदेश में कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत भी गुवाहाटी में सेबा कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जब तक कि उत्तर पुस्तिकाओं को प्राप्त करना, जमा करना और जांचना समाप्त नहीं हो जाता।

पंजाब के कई शहर आतंकी संगठन ISI निशाने पर, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

पंजाब के कई शहर आतंकी संगठन ISI निशाने पर, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

 चंडीगढ़। आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। साजिश में विफल होने के बाद आतंकी संगठनों ने अब पंजाब को अपना ठिकाना बना कर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमले की साजिश रची है । अलर्ट के मुताबिक, आतंकी दोनों ही शहरों में बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं । खतरे से निपटने के लिए खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस, जीआरपी, स्टेट इंटेलिजेंस एजेंसी को आपस में कोर्डिनेशन बनाकर इनपुट पर काम करने के लिए कहा है।

जम्मू-कश्मीर में भी आतंकी हमले का अलर्ट
पंजाब को लेकर अलर्ट जारी करने से तीन दिन पहले खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन टीआरएफ में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था । खुफिया एजेंसियों की इनपुट के मुताबिक, टीआरएफ के आतंकी जम्मू कश्मीर में सरपंच, पंच, मजदूर और यहां बसे गैर स्थानीय नागरिकों को निशाना बना सकते हैं. माना जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा के पूरा होने बाद रिलैक्स हुए सुरक्षाबल का आतंकी फायदा उठाकर बड़े हमले की फिराक में हैं ।