BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला, फेंकी स्याही,जमकर चलीं कुर्सियां...

बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला, फेंकी स्याही,जमकर चलीं कुर्सियां...

बेंगलुरु : बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर कुछ लोगों ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान हमला कर दिया। टिकैत पर पहले एक शख्स ने माइक से हमला किया गया जिसके बाद दूसरे शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग स्थानीय किसान नेता के. चंद्रशेखर के समर्थक थे। इस दौरान टिकैत समर्थकों ने दोनों लोगों को पकड़ा। इस दौरान जमकर कुर्सियां भी चलीं।


दरअसल, यहां स्थानीय मीडिया ने हाल ही में के. चंद्रशेखर को लेकर स्टिंग किया था। इस वीडियो में चंद्रशेखर ने बस स्ट्राइक के बदले पैसे की मांग की थी। जब सम्मेलन में राकेश टिकैत से चंद्रशेखर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनका चंद्रशेखर से उनका कोई वास्ता नहीं है। टिकैत ने कहा कि चंद्रशेखर फ्रॉड है, बस इसके बाद ही अचानक से चंद्रशेखर के समर्थकों में से एक ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी। घटना से टिकैत समर्थक गुस्से में आ गये। उन्होंने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए और कुर्सियां चलीं।
 

बड़ी खबर : पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश के 2 आतंकवादी ढेर...

बड़ी खबर : पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश के 2 आतंकवादी ढेर...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार रात बताया था कि कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिर गए हैं। कांस्टेबल रियाज अहमद की 13 मई को पुलवामा में हत्या कर दी गई थी। 

राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में उभरे असंतोष के स्वर...

राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में उभरे असंतोष के स्वर...

नई दिल्ली : कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। अभिनेत्री और महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा ने सोमवार को कहा कि उनसे उच्च सदन में भेजे जाने का वादा 18 साल पहले किया गया था, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हुआ।


उन्होंने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और शायर इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के वास्ते रविवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। पी चिदंबरम को तमिलनाडु से, जयराम रमेश को कर्नाटक से, अजय माकन को हरियाणा से और रणदीप सुरजेवाला को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से, विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश से, राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से तथा इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने परोक्ष रूप से अपनी नाखुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।


खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नगमा ने कहा, हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान (प्रतापगढ़ी) भाई के आगे । नगमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने 2003-04 में मुझसे उस वक्त राज्यसभा भेजने का वादा किया था जब मैं पार्टी में शामिल हुई थी। उस वक्त हम लोग सत्ता में नहीं थे। इसके बाद 18 साल हो गए और उन्हें मुझे राज्यसभा भेजने का मौका नहीं मिला, इमरान के लिए मौका मिल गया। मैं यह पूछना चाहती हूं कि क्या मैं कम हकदार हूं?


कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर अपना असंतोष प्रकट किया। उन्होंने खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, प्रतिभाओं का ‘दमन’ करना पार्टी के लिये ‘आत्मघाती’ क़दम है। कृष्णम ने नगमा की 18 साल की तपस्या वाली टिप्पणी को लेकर कहा, सलमान ख़ुर्शीद, तारिक अनवर और (गुलाम नबी) आज़ाद साहब की तपस्या तो 40 साल की है, वे भी शहीद हो गए।
राजस्थान के सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने प्रदेश से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के राजस्थान से बाहर के होने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं ?
 

चाचा को था अपनी ही भतीजी से प्यार, शादी को राजी नही हुआ परिवार तो दोनों ने कर ली आत्महत्या...

चाचा को था अपनी ही भतीजी से प्यार, शादी को राजी नही हुआ परिवार तो दोनों ने कर ली आत्महत्या...

उत्तरप्रदेश : फतेहपुर जिले से एक हैंरान करने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ चाचा को अपनी ही भतीजी से प्यार हो गया। परिवार वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

यह मामला ललौली क्षेत्र के मुत्तौर गांव का है, इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जहां पर जीने मरने की कसम खाकर चाचा और भतीजी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि दूर के रिश्ते के चाचा- भतीजी के बीच लंबे समय में प्रेम संबंध चल रहा था, दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।

कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों ने अकेले में मिलना बंद नहीं किया तो एक बार लड़की को घरवालों ने मारपीट भी की थी परिजनों के दबाव के बाद चाचा सूरत चला गया और कुछ समय बाद उसे अपनी शादी के तय होने की बात पता चली तो वह वापस गांव आ गया, फिर उसने अपनी प्रेमिका से साथ कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
 

लाइव धार्मिक कार्यक्रम में चला कपल का रोमांस मीटिंग के बाद भूल गए कैमरा ऑफ करना...

लाइव धार्मिक कार्यक्रम में चला कपल का रोमांस मीटिंग के बाद भूल गए कैमरा ऑफ करना...

नई दिल्ली : आजकल इन दिनों में ऑनलाइन मीटिंग का प्रचलन बढ़ा गया है, जहां लोगो में वर्चुअली एक दूसरे से कनेक्ट होते रहते है पर एक कपल से ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा।

दरअसल, कपल Zoom कॉल के जरिए यहूदियों के एक धार्मिक कार्यक्रम (Bat Mitzvah of Temple Beth El ) में शिरकत कर रहे थे, इस कार्यक्रम में कई और लोग भी जुड़े हुए थे, कपल के अलावा सबने अपने कैमरे और स्पीकर ऑन कर रखे थे, कपल को लगा वो म्यूट पर हैं और उनका वीडियो भी ऑफ है।
 

इमारत की पार्किंग में लगी आग, 52 लोगों को बचाया गया, 5 हुए घायल, 10 वाहन जलकर राख...

इमारत की पार्किंग में लगी आग, 52 लोगों को बचाया गया, 5 हुए घायल, 10 वाहन जलकर राख...

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में मेन मटियाला रोड स्थित एक रिहायशी इमारत के बेसमेंट में बनी पार्किंग में आग लग जाने से पांच लोग मामूली रूप से जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घायलों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, इस आग में 10 वाहन जलकर खाक हो गए।

दमकल सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात डेढ़ बजे फोन पर द्वारका की एक इमारत के पार्किंग स्थल में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाडिय़ों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग सबसे पहले पार्किंग स्थल में रखे इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी, जिससे वहां मौजूद मोटरसाइकिल समेत 10 वाहन जल गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मामूली रूप से जले पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग से उठे धुएं के कारण इमारत में फंसे सभी 52 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 26 फ्लैट वाली इस इमारत में 24 महिलाएं, 24 पुरुष और चार बच्चे रहते हैं। लगभग 400 वर्ग गज में बनी इस इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं।
 

भीषण सड़क हादसा : मिनीवैन और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत,10 घायल...

भीषण सड़क हादसा : मिनीवैन और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत,10 घायल...

पलनाडु : आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंटाचिंटाला गांव में सोमवार को एक ट्रक के खड़ी मिनी वैन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय मिनीवैन में 39 यात्री सवार थे। गुरजाला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जयराम ने कहा कि मिनीवैन श्रीशैलम से आ रही थी।

घायलों को गुरजाला सरकारी अस्पताल और नरसरावपेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

डीएसपी ने कहा, पलनाडु जिले में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। एक ट्रक खड़ी मिनीवैन से ट्रक टकरा गया और पलट गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई। अन्य 10 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर, पुलिस मौके पर गई और बचाव कार्य किया।

 

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की हुई मौत...

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की हुई मौत...

सतना : मध्यप्रदेश के सतना-मैहर बाईपास मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र के सतना-मैहर बाईपास पर बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से बाइक लेकर पैदल आ रहे लोगों से टकरा गई। 

इस हादसे में बाइक के साथ पैदल चल रहे दीपू सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति चंडाल खान की मौत हो गई।
इस घटना के मामले में प्रकरण दर्ज जांच में लिया है।

 

तारा एयरलाइन हादसा : विमान में सवार 22 यात्रियों में से 14 के शव बरामद…

तारा एयरलाइन हादसा : विमान में सवार 22 यात्रियों में से 14 के शव बरामद…

काठमांडू : नेपाल की सेना ने सोमवार को उस स्थान का पता लगा लिया है, जहां रविवार को एक नेपाली निजी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। नेपाली सेना के अनुसार 14 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं, हालांकि कुछ लोगों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। बता दें कि तारा एयर का 9 NAET जुड़वां इंजन वाला विमान, जिसमें चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे, रविवार की सुबह पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मस्टैंग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

शवों की नहीं हो रही पहचान

पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के कुछ शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। फिलहाल, पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।
सोमवार सुबह फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान

इससे पहले आज नेपाल की सेना ने बताया कि तारा एयर के विमान की तलाश के लिए बचाव प्रयास फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मस्टैंग जिले में बर्फबारी के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान की तलाश में तैनात सभी हेलीकाप्टरों को बंद कर दिया गया था।

चार भारतीय भी थे विमान में सवार
स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 19 सीटर के इस विमान में 4 भारतीय, 3 विदेशी और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। सूत्रों के अनुसार, सेना के अधिकारियों को दूर से धुआं उठते हुए दिखा, जिसके बाद विमान का सुराग लगा।

खराब मौसम के चलते रेस्क्यू करने में हुई परेशानी

सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल की सेना को खराब मौसम के चलते रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही थी।

रविवार सुबह विमान ने भरी थी उड़ान

नेपाल में तारा एयर के एक विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, तारा एयर के डबल इंजन विमान ने सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। आखिरी बार विमान से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विमान केवल 15 मिनट की उड़ान के लिए गया था और इसमें 22 यात्री सवार थे। विमान के 5 घंटे के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर क्रैश होने की आशंका जताई गई थी। 

केरल में मानसून की एंट्री के बाद इन राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना....

केरल में मानसून की एंट्री के बाद इन राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना....

नई दिल्ली : मानसून की राह देख रहे लोगों को भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। वहीं, अब कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो आज, 30 मई को राजधानी में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।


दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के बाद हुई वर्षा

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी रही। जबकि शाम को धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में अचानक आई इस तब्दीली से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह गर्मी और तापमान परेशान करेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन जून और चार जून को मौसम साफ रहेगा।

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। रविवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, बहराइच, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आज बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में आंधी-पानी की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वर्तमान समय में प्री मानसून बिहार में सक्रीय है। अगले 48 घंटों में भी बिहार के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी की आशंका जताई है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक सुपौल, मोतिहारी, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा के क्षेत्रों सहित बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश होगी। अन्य भागों में कुछ कम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हो सकती बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जयपुर और भरतपुर संभाग के अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर, सीकर, सवाई माधोपुर और झुंझुनूं में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 

आइइडी विस्फोट में एक की मौत, पांच घायल…

आइइडी विस्फोट में एक की मौत, पांच घायल…

इंफाल : मणिपुर के खोंगजोम के सपम मयाई लेइकाई में एक कम्युनिटी हाल के अंदर आइइडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में थौबल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थौबल पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक निरीक्षण के लिए घटनास्थल वाली जगह की घेराबंदी कर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, जांच जारी है। 

शादी के दिन लड़की वालों ने दुल्हे को पीटा, शादी के दूसरे दिन दुल्हे ने दुल्हन से ऐसे लिया बदला कि दुल्हन पहुंची अस्पताल

शादी के दिन लड़की वालों ने दुल्हे को पीटा, शादी के दूसरे दिन दुल्हे ने दुल्हन से ऐसे लिया बदला कि दुल्हन पहुंची अस्पताल

हरदोई | उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे द्वारा दुल्हन के साथ मारपीट करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल शादी के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें दूल्हा भी घायल हुआ था. विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर सुलह-समझौते का दौर चला. अंत में समझौते के बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और बारात विदा हो गई. घर पहुंचकर अगले ही दिन दूल्हे ने खुद के साथ हुई मारपीट का प्रतिशोध लेने के लिए कथित रूप से दुल्हन की लात घूंसों से पिटाई कर दी और फिर हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. मायके पक्ष को जानकारी होने पर परिजन नवविवाहिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसे भर्ती कराया. वहीं ससुरालीजन मौके से फरार हो गए.

मामला हरदोई जिले के थाना पिहानी इलाके के मंसूरनगर गांव का है. यहां रहने वाले रामस्वरूप के बेटे राजवीर की शादी थाना सांडी के जटपुरा निवासी रामभजन की बेटी अनीता के साथ तय हुई थी. परसों यानी 26 मई को जटपुरा गांव में बारात आई थी, गांव में दूल्हे पक्ष के लोगों के शराब पीने और गाली गलौज को लेकर वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई. इस मारपीट में दूल्हा राजवीर भी घायल हो गया.

इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया तो दूसरे दिन 27 मई को काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के लिए बातचीत चलती रही. अंत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और बारात दुल्हन को साथ लेकर लौट गई.

नवविवाहिता अनीता के मुताबिक, उसके पति राजवीर ने शादी में हुई मारपीट को लेकर उससे नाराजगी जाहिर की और फिर लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी. हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों ने उसे पिहानी कस्बे में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और परिजनों को तबीयत खराब होने की खबर दी. मामले की जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और अस्पताल से बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है.

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

महामारी के दौरान भारत, अमेरिका ने एक दूसरे का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: संधू

महामारी के दौरान भारत, अमेरिका ने एक दूसरे का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: संधू

वाशिंगटन : अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत और अमेरिका ने एक दूसरे का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंडियानापोलिस में ‘इंडियाना इकोनॉमिक समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण एक जबरदस्त चुनौती रही है और अमेरिका की तरह, भारत भी इससे प्रभावित हुआ है।


संधू ने इस सप्ताह कहा, हालांकि सही नीतियों और अपनी क्षमताओं के पुनर्निर्माण पर पूरा ध्यान देने के कारण वे महामारी से भी मजबूती से उभरने में सफल रहे हैं। भारतीय राजदूत ने कहा, इस अवधि के दौरान भारत और अमेरिका ने एक दूसरे का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संधू ने कहा कि यह सहयोग विशेष रूप से स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में था, जहां भारत ने 2020 में अमेरिका को जरूरी दवाओं और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति की थी।


उन्होंने कहा, हमने फिलाडेल्फिया को लगभग 20 लाख मास्क की आपूर्ति की। अमेरिका ने 2021 में भारत में संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान टीकों ,औषधि तत्वों के साथ सहायता की। भारत ने दिखाया कि वह कठिन परिस्थितियों में भी अमेरिका के लिए एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भागीदार बना रहा।
 

गरीबरथ, संपर्क क्रांति-समेत इस रूट की 48 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी की लिस्ट...

गरीबरथ, संपर्क क्रांति-समेत इस रूट की 48 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी की लिस्ट...

 नई दिल्ली : भारतीय रेल्वे ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से आने-जाने वाली 48 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है।

रेलवे रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी यहां देखिए
पाटलीपुत्र जं. से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28, 30, 31 मई और 01, 03, 04, 06, 07, 08 जून, 2022 को रद्द रहेगी.
07 जून 2022 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 08 जून तक रद्द रहेगी.
07 जून 22 तक ग्वालियर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल रद्द रहेगी.
08 जून 22 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल रद्द रहेगी.
अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 29 ,31 मई और 02, 03, 05, 07 जून को रद्द रहेगी.
जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 02, 04, 06, 08 और 09 जून को रद्द रहेगी.
04 और 06 जून, 2022 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
31 मई और 05 व 07 जून, 2022 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून 22 से 07 जून तक कटिहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 जून 22 से 10 जून तक अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
31 जून 22 से 08 जून तक रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 जून से 09 जून तक आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15274 आनंद विहार -रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 01, 04, 06 और 08 जून, 2022 को रद्द रहेगी.
दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मई, 02, 04, 06 जून को रद्द रहेगी.
02 जून 2022 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
04 जून 22 को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02, 05, 06 और 09 जून को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01, 04, 05 और 08 जून को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
08.जून 2022 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जून 22 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जून 22 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8 जून 22 को माता वैष्णो देवी कटरा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15656 माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03जून 22 को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जून 2022 को जम्मू तवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12492 जम्मू तवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 जून 2022 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 जून 2022 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
04 जून 22 को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
6 जून 22 को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जून को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06 जून 2022 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
31 व 05 मई और 07 जून को बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 मई, 04 और 06 जून को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
07 जून को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
07 जून को काठगोदाम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
08 जून को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जून 22 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जून 2022 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
07 जून 22 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 मई और 03 जून को गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर होली डे स्पेशल रद्द रहेगी.
30 मई और 06 जून को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर- गांधीधाम होलीडे स्पेशल रद्द रहेगी.
03 जून 2022 को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.
01 जून 22 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.
29 मई 22 से 08 जून तक सहरसा से खुलने वाली गाड़ी 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.
30 मई 22 से 09 जून तक नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.
29 मई 22 से 08 जून तक दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.
30 मई 22 से 09 जून 22 तक नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी.

आधार कार्ड के दुरुपयोग को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को दी यह चेतावनी....

आधार कार्ड के दुरुपयोग को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को दी यह चेतावनी....

नई दिल्ली : आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को दी चेतावनी, लोगों को किसी भी संगठन के साथ अपना आधार की फोटोकॉपी साझा न करने की बात कही है , UIDAI ने आधार कार्ड का फोटोकॉपी देने के बजाय 'मास्क्ड आधार' का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. मास्क्ड आधार में आधार संख्या के केवल अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं. इसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है.


https://myaadhaar.uidai.gov.in/ verifyAadhaar पर सत्यापित किया जा सकता है. प्रधाकरण के मुताबिक, ऑफ़लाइन सत्यापित करने के लिए, आप एमआधार मोबाइल एप्लिकेशन में क्यूआर कोड स्कैनर का उपयोग करके ई-आधार या आधार पत्र या आधार पीवीसी कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं.

 

 

UIDAI की विज्ञप्ति में कहा गया है, "कृपया ई-आधार डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट कैफे/कियोस्क में सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग करने से बचें. हालांकि, यदि आप ऐसा करते हैं, तो कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि आप ई-आधार की सभी डाउनलोड की गई प्रतियों को उस कंप्यूटर से स्थायी रूप से हटा दें."

विज्ञप्ति में कहा गया है, "केवल वही संगठन जिन्होंने यूआईडीएआई से उपयोगकर्ता लाइसेंस प्राप्त किया है, किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं. होटल या फिल्म हॉल जैसी बिना लाइसेंस वाली निजी संस्थाओं को आधार कार्ड की प्रतियां एकत्र करने या रखने की अनुमति नहीं है. यह आधार अधिनियम 2016 के तहत एक अपराध है
 

बड़ी खबर : बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत...

बड़ी खबर : बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत...

पटना : बिहार के भागलपुर जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर डावरी गांव में हुई, जब एक पिता-पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई।


पीडि़तों की पहचान जनार्दन पासवान (40) और उनके बेटे लक्ष्मण पासवान (12) के रूप में हुई है। जब बिजली गिरी, उस समय वह तालाब में मछली पकड़ रहा था। वह पानी में रहते करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दूसरी घटना कजरैली थाना अंतर्गत गोड्डी गांव में उस समय हुई, जब सड़क पर चल रही 20 वर्षीय युवती बिजली की चपेट में आ गई।
तीसरी घटना भुवलपुर गांव की है, जहां पंचू यादव नामक एक किसान अपनी कृषि भूमि पर काम कर रहा था, तभी बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


चौथी घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है, जब 18 वर्षीय राहुल कुमार स्थानीय बाजार की ओर जा रहा था।
स्थानीय प्रशासन ने शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


बिहार के मौसम विभाग ने एक दिन पहले भागलपुर जिले में आंधी के साथ रेल गिरने और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की थी और साथ ही येलो अलर्ट भी घोषित किया था, ताकि लोग कंक्रीट के घरों के अंदर रहें।


मानसून सत्र के दौरान बिजली गिरना बहुत आम है। जब भी मौसम विभाग राज्य में बारिश की भविष्यवाणी करता है, तो अधिकारी लोगों से एहतियात बरतने और पेड़ों के नीचे, या खुले क्षेत्रों, झीलों, तालाबों और नदियों में जाने से बचने की अपील करते हैं। वे हमेशा लोगों से बारिश पड़ते ही घर के अंदर रहने के लिए कहते हैं।
 

इस राज्य सरकार ने वाहन चालकों को दी बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स...

इस राज्य सरकार ने वाहन चालकों को दी बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स...

भोपाल : परिवाहन चालकों के लिए अच्छी अच्छी खबर, अब टोल टैक्स से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दरअसल मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार धीरे-धीरे टोल टैक्स का बोझ जनता से खत्म करते जा रही है।


चौपहिया वाहन मालिकों को घर से बाहर आने के बाद पेट्रोल के खर्च से ज्यादा टोल टैक्स की चिंता रहती थी। अब यह चिंता भी जल्द ही खत्म जायेगी। शिवराज सरकार के इस फैसले से इन 13 सड़कों पर आम जनता को Toll Tax चुकाना नहीं पड़ेगा।

   टोल टैक्स नहीं लगेगा
– होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग 70 किमी
– होशंगाबाद-तिमारनी मार्ग 72.40 किमी
– हरदा-आशापुर-खंडवा मार्ग 113.20 किमी
– सिवनी-बालाघाट मार्ग 87 किमी
– रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग 101.50 किमी
– पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग 161 किमी
– देवास-उज्जैन-बड़नगर-बदनावर मार्ग 98.25 किमी
– रीवा – ब्यूहारी मार्ग 80 किमी
– ब्यूहारी-शाडोल मार्ग 85 किमी
– रतलाम-झाबुआ मार्ग 102 किमी
– गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग 45 किमी
– मलेहारा-लौंडी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग 60 किमी
– चंदला-सरवाई-गौरीहार-मटौंड मार्ग 43.70 किमी

एसिड अटैक पीडि़ता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती...

एसिड अटैक पीडि़ता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती...

बेंगलुरु : तेजाब हमले की 23 वर्षीय पीडि़ता की सर्जरी के बाद हालत बिगड़ गई, जिससे महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने रविवार को दी। 28 अप्रैल को एक तरफा प्यार में एक लड़के ने उसपर हमला कर दिया। तब से वह अस्पताल में है और उसका शरीर 36 प्रतिशत जल गया। युवती की पांचवीं सर्जरी की गई, लेकिन उसकी हालत बिगडऩे पर उसे आईसीयू में रखा गया है।
डॉक्टरों ने कहा, युवती के गले और चेहरे का ज्यादा तर हिस्सा जल गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल में कम से कम एक महीने और बिताना है। हालांकि, युवती ने इस दौरान खाना-पीना शुरू कर दिया है।


28 अप्रैल को हमलावार नागेश बेंगलुरु के सुनकदकट्टे में युवती के इंतजार में एक ऑटो में बैठा था। उसके बाद हमलावर ने उसका पीछा कर उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एसएसएलसी (कक्षा 10) में पढ़ता था।


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अस्पताल में एसिड अटैक पीडि़ता से मुलाकात कर मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनके ठीक होने के बाद सरकार उन्हें एक उपयुक्त नौकरी प्रदान करेगी।


हमलावर युवक तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अपना रुप बदलकर रह रहा था, जहां पुलिस उसे 13 मई को पकड़कर बेंगलुरु वापस ले आई। लेकिन वापस आने के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, जिससे पुलिस को मजबूरन उसके पैर में गोली चलानी पड़ी। आगे की जांच जारी है।
 

राहुल बन छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म...

राहुल बन छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म...

सिराली : एक धर्म विशेष के युवक ने राहुल गुर्जर बनकर एक कॉलेज की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद धर्म बदलने के लिए इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई।

इसके बाद छात्रा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म, लव जिहाद एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हरदा निवासी शहबाद अली ने अपना नाम राहुल गुर्जर बताकर युवती से पहचान बढ़ाई। 

विमान का एयरपोर्ट से टूटा संपर्क, फ्लाइट में 4 भारतीय समेत 22 यात्री है सवार, अनहोनी की आशंका...

विमान का एयरपोर्ट से टूटा संपर्क, फ्लाइट में 4 भारतीय समेत 22 यात्री है सवार, अनहोनी की आशंका...

नई दिल्ली : नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़े विमान हादसे की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में चालक दल सहित कुल 22 यात्री सवार हैं। इनमे से 4 भारतीय नागरिक है। ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी।

नेपाली मीडिया के मुताबिक इस विमान ने आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था। लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि ये ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है। फ़िलहाल विमान से संपर्क साधने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन विमान का कहीं पता नहीं चल सका है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक है। वहीं बाकी लोग नेपाल के ही बताए जा रहे हैं।