BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आमने-सामने भिड़े ट्रक-टैंपो ट्रेवलर : 7 की मौत, 12 घायल…

आमने-सामने भिड़े ट्रक-टैंपो ट्रेवलर : 7 की मौत, 12 घायल…

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रविवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। पांच शव को बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हैं।
 

इस राज्य सरकार का बड़ा आदेश: महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं करेंगी काम

इस राज्य सरकार का बड़ा आदेश: महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं करेंगी काम

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौकरी पेशा महिलाओं के लिए बड़ा आदेश जारी किया है. यूपी की योगी सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा, शाम को 7 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले कोई भी महिला कर्मचारी दफ्तर में नहीं होगी. इस आदेश में योगी सरकार ने ये भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में अगर महिला कर्मचारी को रोका गया है तो उसके लिए लिखित परमिशन लेनी होगी. इसके अलावा महिलाओं को कंपनी की ओर से निशुल्क वाहन उपलब्ध करवाना होगा. जिन कंपनियों में महिलाएं काम कर रही हैं उन कंपनियों को महिलाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी करनी होंगी.
योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश में किसी भी महिला को नाइट शिफ्ट में काम पर नहीं बुलाया जा सकता है और न ही देर रात तक ड्यूटी करनी पड़ेगी. यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बात फैसला लिया है. सीएम योगी द्वारा जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है, ये फैसला सरकारी संस्थानों से लेकर प्राइवेट संस्थानों तक सभी पर समान रूप से लागू किया जाएगा.
सरकार की गाइडलाइंस नहीं फॉलो की तो संस्थान पर होगी कार्रवाई
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने आदेश में कहा, अब कोई भी महिला कर्मचारी शाम 7 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले दफ्तर में काम करने के लिए नहीं पहुंचेगी. अगर किसी विशेष परिस्थिति में महिला कर्मचारी को रोकना पड़ जाए तो संस्थान को पहले लिखित में इजाजत लेनी होगी उसके बाद उस महिला को निःशुल्क वाहन उपलब्ध करवाना होगा. अगर कोई सरकारी या निजी संस्थान यूपी सरकार की इन गाइडलाइंस को फॉलो करता हुआ नहीं पाया गया तो सरकार उस पर कार्रवाई करेगी. अगर कोई संस्थान महिला कार्मचारी को शाम 7 बजे के बाद रोकता या फिर सुबह 6 बजे से पहले बुलाता है और महिला कर्मचारी इसके लिए मना करती है तो संस्थान उसे निकाल नहीं सकता है.
महिला कर्मचारी के लिखित सहमति के बाद ही नाइट शिफ्ट में बुला सकते हैं
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि महिला कर्मचारी की लिखित सहमति के बाद ही उसे शाम के 7 बजे के बाद या फिर सुबह 6 बजे से पहले दफ्तर बुलाया जा सकेगा. सरकार की इन गाइडलाइंस के बाद भी काम करना है या नहीं ये महिला कर्मचारी पर निर्भर करेगा ना कि कंपनी की जरूरत पर. लिखित में नाइट शिफ्ट की इजाजत देनी वाली महिलाओं के लिए कंपनी को दोनों तरफ से वाहन देना होगा यानि कि पिक एंड ड्रॉप दोनों कंपनी को निःशुल्क देना होगा. यदि कोई महिला कर्मचारी नाइट शिफ्ट नहीं करना चाहती है और उसे जबरन बुलाया जा रहा है तो कंपनी के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी.

 

मानसून अपडेट- कल केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए कहां-कहां कब बरसेंगे बादल

मानसून अपडेट- कल केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए कहां-कहां कब बरसेंगे बादल

मौसम के बदलते रुख को देखकर अब लग रहा है कि मानसून कहीं आसपास ही है. मौसम विभाग ने भी खुशखबरी दी है कि मानसून अब केरल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही देश में दस्तक दे सकता है. हालांकि विभाग ने पहले कहा था कि 27 मई को मानसून केरल पहुंचने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब मौसम विभाग की ताजा जानकारी की मानें तो, छह दिन रुकने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ रहा है और सब ठीक रहा तो कल मानसून केरल पहुंच जाएगा और उसके बाद देश के बाकी हिस्सो में घूम-घूमकर झूमकर बरसेगा.
श्रीलंका के बाद कल केरल में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. दक्षिण अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं और गहरी हो गई हैं. सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून समय से काफी पहले 16 मई को ही अंडमान और निकोबार पहुंच गया था. यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के एक शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्वीट कर कहा कि खुशखबरी! 6 दिनों तक रुकने के बाद, अरब सागर से उठने वाला मानसून आगे बढ़ा है और अब श्रीलंका पहुंच गया है और अगला पड़ाव केरल होगा.
इन राज्यों में होगी हल्की से मध्यम बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत सहित दक्षिणी राज्यों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिमी हिमालय और दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
कहां-कहां घूम-घूमकर बरसेगा मानसून, जानिए…
10 से 15 जून तक झारखंड और बिहार में.
5 जून को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम में.
10 जून को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र में.
15 जून को छत्तीसगढ़ में.
20 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड में.
25 जून को राजस्थान, हिमाचल में
30 जून को हरियाणा, पंजाब में पहुंचेगा मानसून.

 

डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन्स पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना, जाने क्या है कारण

डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन्स पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना, जाने क्या है कारण

निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस पर आरोप लगा है कि उसने एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया. इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस घटना के बाद से बच्चे के माता पिता ने फ्लाइट में सवार होने से मना कर दिया.
ये घटना 7 मई को रांची एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के दौरान हुई. इस मामले पर सफाई देते हुए इंडिगो एयरलाइन्स ने कहा है कि बच्चा घबराया हुआ था जिसकी वजह से उसे फ्लाइट में जाने से मना कर दिया था.
मामले की संवेदनशीलता और जटिलता को नहीं समझा
तो वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का कहना है कि जांच में पाया गया कि इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकने पर स्थिति को संवेदनशील और जटिल बना दिया.
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का किया गया गठन
मामले की गंभीरता को समझते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद संज्ञान लिया था. दरअसल ये मामला मीडिया में तूल पकड़ने लगा था जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुद मामले में संज्ञान लेना पड़ा. उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया. जांच में इंडिगो के कर्मचारियों को नियमों को उल्लंघन करते हुए पाया गया और बाद में कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था.

 

गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

गैस सिलेंडर फटने से घर की दीवार गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

अनंतपुर : आंध्र प्रदेश में आज रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक 'हॉकरÓ की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

 

पूर्व मंत्री ने की आत्महत्या, बहू ने पोती के यौन शोषण का लगाया था आरोप...

पूर्व मंत्री ने की आत्महत्या, बहू ने पोती के यौन शोषण का लगाया था आरोप...

देहरादून : उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के कुछ दिनों बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बहुगुणा ने पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर खुद को गोली मारी। हल्द्वानी के अंचल अधिकारी (सीओ) भूपिंदर सिंह धोनी ने बताया कि बहुगुणा की बहू ने उन पर अपनी पोती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

धोनी ने बताया कि पड़ोसी सविता की शिकायत पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसने उस पर अपनी सास के साथ चलते वक्त गाली देने, धमकी देने और हमला करने का आरोप लगाया था। आत्महत्या से पहले बहुगुणा ने पुलिस को फोन किया और फिर पानी की टंकी पर चढ़कर पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
पुलिस ने सुसाइड के बाद बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लंबी बातचीत के बाद उन्हें नीचे उतरने के लिए मना लिया। लेकिन फिर उन्होंने अचानक बंदूक ली और खुद को सीने में गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के कई प्रयास किए गए, जो नाकाम रहे।

आत्महत्या के संभावित कारण के बारे में पूछे जाने पर सीओ ने कहा कि कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह केस और आरोपों से परेशान थे। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी बहुगुणा को 2002 में राज्य की पहली निर्वाचित सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।
 

बस पलटी, 25 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर...

बस पलटी, 25 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर...

श्रीनगर : जम्मू के डोडा जिले से आ रही बस के उधमपुर के बट्टल बलियां इलाके में पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और 6 घायलों को जम्मू के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह सड़क हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस टीम दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभवत: ड्राइवर का नींद की वजह से बस पर नियंत्रण नहीं रहा होगा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, दूसरे पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है। घायलों के बेहतर इलाज देने का प्रयास है।

 

सडक हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक और हाइवा में हुई टक्कर, 3 की मौत...

सडक हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक और हाइवा में हुई टक्कर, 3 की मौत...

बिहार : जमुई से सुबह सुबह एक सडक हादसा की घटना की खबर सामने आ रही है जहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक ओर हाइवा की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनो थानाअध्यक्ष अब्दुल हलीम ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग एनएच 333 पर भीटरा गांव के पास घटी है।

मृतकों में दो चालक एवं एक खलासी बताया जाता है, जिसकी पहचान मोहम्मद तस्लीम, सिकन्दरा के तौर पर हुई है। वहीं दो चालकों की पहचान सूरज कुमार और सिंटू कुमार के तौर पर हुई है, जो खैरा इलाके के दाबिल गांव का बताया जाता है।

जानकारी के  अनुसार ट्रक नंबर BR06GD9377 जमुई से चकाई की ओर जा रही थी और हाइवा चकाई से जमुई की ओर आ रही थी। गिट्टी लोडेड हाइवा जैसे ही भीटरा गांव के पास पहुंचा। वहीं सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और हाइवा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई।

 

देश में अब महंगी हुई बिजली, सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

देश में अब महंगी हुई बिजली, सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

इस्लामाबाद/नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की 1992 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कर्ज रिलीज करने के लिए रखी गई शर्त के बाद शहबाज शरीफ की सरकार ने बिजली की कीमतों में 7 रुपये प्रति यूनिट का इजाफा कर दिया है। इससे पहले उसने करीब 30 रुपये प्रति लीटर ईंधन के दाम भी बढ़ा दिए। इस पर पूर्व पीएम इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ कर कहा, पड़ोसी ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन के दाम काबू रखने में सफलता पाई है।

पाकिस्तान में लाभ में चल रही सरकारी बिजली कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनियां 2600 करोड़ रुपये घाटे में हैं। आईएमएफ ने बिजली कंपनियां प्रांतों को सौंपने का भी सुझाव दिया है। ऐसे में बढ़ी हुई बिजली दरें एक जुलाई से प्रभावी हो जाएंगी। ईंधन और बिजली दरों में वृद्धि से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

इस पर इमरान खान ने कहा कि भारत ने अमेरिका से मित्रता निभाते हुए रूस के साथ सस्ते दाम पर तेल खरीदकर ईंधन के दाम 25 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक कम रखने में कामयाबी पाई है। जबकि शहबाज शरीफ सरकार ने पीटीआई द्वारा रूस के साथ 30 फीसदी सस्ता तेल खरीदने के लिए किए गए सौदे को आगे नहीं बढ़ाया।

शरीफ सरकार ‘ठगों के गुट
इमरान खान ने ट्वीट कर शहबाज सरकार को आयातित बताते हुए कहा, यह देश के इतिहास में एक बार में की गई सबसे तेज वृद्धि है। अब आम जनता ‘ठगों के गुट’ के कारण भीषण महंगाई से जूझेगी। कर्ज के लिए सरकार ने लोगों की परवाह किए बिना आईएमएफ के सामने घुटने टेक दिए हैं। इमरान ने कहा, हमारा देश विदेशी आकाओं के सामने सरकार की अधीनता की कीमत चुकाने लगा है।
 

नदी में गिरी जवानों से भरी बस : 7 की गई जान, 19 घायल...

नदी में गिरी जवानों से भरी बस : 7 की गई जान, 19 घायल...

जम्मू : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुए एक बड़े हादसे मेें सेना के सात जवान बलिदान हो गए, जबकि 19 घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को चंडीगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। घायलों में कई की हालत ज्यादा गंभीर है। यह हादसा उस समय हुआ जब जवानों से बस ट्रक श्योक नदी में गिर गई। जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम इलाके की ओर जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे 26 जवानों का एक दल बस में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजित कैंप से आगे जा रहा था। हनीफ सेक्टर की ओर जा रही ट्रक जब थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचा तो अचानक बस चालक से असंतुलित होकर सड़क से करीब 90 फीट नीचे श्योक नदी में फिसल कर गिर गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस व सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया।

इनमें से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी को पहले परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। सेना के पीआरओ ले. कर्नल एमरान मुसाबी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहां सभी का उपचार अब सैन्य अस्पताल में चल रहा है। मृतक जवान और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि नोबरा के लरगयाब पच्छाथांग में दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर जेके10-6245 है। इसे लद्दाख के चांगमार इलाके का रहने वाला अहमद शाह चला रहा था। इस मामले में लेह पुलिस ने नोबरा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सजा..

हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सजा..

बेंगलुरु : कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 25 वर्षीय हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी। हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज और असहमत थे।


विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।


दो लोगों ने हथियार घोंपकर कर दी हत्या: दोस्त

मामले में विजय की मां ने पुलिस की शिकायत में लड़की के पिता और भाई पर उसके बेटे को चाकू मारने का आरोप लगाया है। विजय के दोस्त ने संवाददातों को बताया कि हम बैठे थे और बातचीत कर रहे थे और वे अचानक कहीं से दिखाई दिए। कुछ देर में वो हमारे सामने दो लोग खड़े हो गए। हमें पता नहीं था कि वे कौन हैं। उन्होंने विजय पर हमला किया। उनके पास एक हथियार भी दिया, जिससे उन्होंने विजय पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गए।


पहले भी धमका चुके हैं लड़की के घरवाले

विजय की मां ने कहा कि पहले भी लड़की का भाई विजय को धमका चुका है। उन्होंने बताया,उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ घर आया था और हमें चेतावनी दी थी। उसने हमें चेतावनी दी थी कि मेरे बेटे को लड़की के साथ संबंध खत्म करने के लिए कहें। हमने उससे मेरे बेटे को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध किया और उसे सुनिश्चित किया कि मेरा बेटा इस संबंध को जारी नहीं रखेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मेरा बेटा मुझसे छिन गया।

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण...

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण...

भोपाल : राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रहने वाली महिला की शादी बिहार के युवक से हुई थी। शादी के सात साल बाद दोनों में अनबन शुरू हुई तथा बात तलाक के केस तक जा पहुंची। इस विवाद का फायदा उठाते हुए एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह चार साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया महिला ने बिहार पुलिस को शिकायत की। वहां पर जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने मायके आने के बाद बागसेवनिया थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। यहां पर उसकी मायका है। करीब बारह साल पहले उसकी शादी बिहार के छपरा जिले के एक युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। शादी के बाद कुछ साल तक तो उनके बीच सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में उनके बीच कलह होने लगी। विवाद बढऩे पर दोनों के बीच तलाक लेने की नौबत आ गई। इसी बीच महिला के ससुराल में पड़ोस में रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह नामक युवक ने इस बात का फायदा उठाते हुए मदद के नाम पर महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं।

उसने महिला से कहा कि पति से तलाक के बाद वह उससे शादी कर लेगा। महिला उसके झांसे में आ गई। इसी बात का फायदा उठाकर पुरुषोत्तम ने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह करीब चार साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब महिला ने तलाक हो जाने के बाद शादी की बात की तो पुरुषोत्तम ने स्?पष्?ट इंकार कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस से की, लेकिन वहां पर केाई सुनवाई नहीं हुई। अपने मायके वापस आने के बाद महिला ने बागसेवनिया थाने में दुष्?कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया।

कॉफी के लिए दूध लेने निकला शख्स करोड़पति बनकर लौटा, किस्मत पर नहीं हो रहा यकीन...

कॉफी के लिए दूध लेने निकला शख्स करोड़पति बनकर लौटा, किस्मत पर नहीं हो रहा यकीन...

न्यूयॉर्क : कहते हैं ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसे शख्स को ऐसे ही छप्परफाड़ के पैसा मिला है। इतना पैसा कि उसे समझ ही नहीं आ रहा कि ये सपना है या हकीकत। मामला अमेरिका का है। एक शख्स सुबह उठा और उसा पता चला कि कॉफी बनाने के लिए दूध तो है ही नहीं। वो शख्स घर से दूध लेने पास के फूड लायन स्टोर के लिए निकला। इस बीच उसकी नजर ग्राहक सेवा काउंटर पर पड़ी जहां 14 मई की लॉटरी के लिए पावरबॉल टिकट मिल रहा था।

उसने कुछ देर सोचा और उसे खरीदने का फैसला कर लिया। अगले दिन लॉटरी का रिजल्ट आने के बाद उसने अपनी टिकट से विजेता लॉटरी का नंबर मिलना शुरू किया तो वो खुशी से झूम उठा क्योंकि वो करोड़पति बन चुका था। लॉटरी विजेता ने बताया कि ड्रा में दिए गए पहले पांच नंबर उसकी टिकट पर दिए गए नंबरों से मेल खाते थे लेकिन वो ड्राइंग में पावरबॉल नंबर से चूक गया। एसईईएल से बात करते हुए उसक शख्स ने बताया कि पावरबॉल नंबर मिस होने के बावजूद उसने कैसे करोड़ों रुपये जीते। उसने बताया कि एक डॉलर अतिरिक्त देकर उसने पॉवरप्ले खरीद लिया था जिसमें कई विकल्प मिलते हैं। आखिरकार उस शख्स को 2 मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी यानी उसने एक झटके में करीब 15.52 करोड़ रुपये जीत लिए।


लॉटरी निकालने वाली वेबसाइट के मुताबिक इतनी बड़ी रकम जीतने की संभावना 1,16,88,054 में से 1 है यानी एक करोड़ से ज्यादा लोगों में कोई एक होता है जिसकी इतनी बड़ी लॉटरी लगती है। अमेरिका के उत्तरी केलिफोर्निया में भी एक शख्स की किस्मत ऐसे ही चमकी। इसे किस्मत ही कहेंगे कि उसने दो लॉटरी टिकट खरीदी और दोनों ही टिकट पर उसने जैकपॉट जीता।
 

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल इतने रुपये हुआ महंगा...

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल इतने रुपये हुआ महंगा...

इस्लामाबाद : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बीती रात घड़ी में 12 बजते ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा हो गया। इनके साथ ही केरोसिन तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 30 रुपए तक महंगा हुआ है। ऐसे में यहां एक लीटर पेट्रोल 179.86 रुपए में बिक रहा है।


पाकिस्तान में पहले से महंगाई से हाहाकार है, अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल के बाद दैनिक चीजों के दामों में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की आईएमएफ के साथ वार्ता विफल होने बाद यह फैसला लिया गया है।
वित्त मंत्री ने किया है एलान


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल से वस्तुओं पर सब्सिडी को समाप्त करने की बात कही थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा है कि अगर उसे सहायता राशि चाहिए है तो वह तेल पर दी जा रही सब्सिडी तुरंत हटा दे। इसके बाद पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्माल ने एक ट्वीट कर बताया था कि सरकार ने 27 मई से प्रभावी रूप से पेट्रोल, डीजल, केरोसिन (मिट्टी के तेल) और हल्के डीजल की कीमतों में 30 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
स्थानीय मीडिया की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक पाकिस्तान में अब डीजल पेट्रोल की कीमतें कुछ इस तरह होंगी।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। भारत की प्रशंसा करते हुए इमरान ने ट्विटर पर लिखा है कि देश पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयातित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना शुरू कर रहा है। इतिहास में यह अब तकी की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। रूस से 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने हमारे सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है।


इमरान ने आगे लिखा, इसके विपरीत, भारत, 'अमेरिका का जोकि रणनीतिक सहयोगी है, वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहा है। अब हमारे देश को एक और भारी नुकसान होगा।'


पाकिस्तान में नई कीमतें (प्रति लीटर)

पेट्रोल 179.86 रुपये
डीजल 174.15 रुपये
मिट्टी का तेल 155.56 रुपये
हल्का डीजल 148.31 रुपये
 

कर्नाटक में फिर भड़का हिजाब विवाद, मैंगलोर यूनिवर्सिटी ने हेडस्कार्फ पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध...

कर्नाटक में फिर भड़का हिजाब विवाद, मैंगलोर यूनिवर्सिटी ने हेडस्कार्फ पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध...

मैंगलोर : मौजूदा यूनिफॉर्म नियम में संशोधन करते हुए मंगलौर यूनिवर्सिटी ने परिसर में और कक्षाओं के भीतर हेडस्कार्फ पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। यूनिवर्सिटी के इस फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा है। हेडस्कार्फ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के मंगलौर यूनिवर्सिटी सिंडिकेट के निर्णय को छात्रों और संकाय सदस्यों दोनों के प्रतिरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा है। नया नियम यूनिवर्सिटी के छह संबद्ध कॉलेजों पर लागू होता है, जिसमें यहां यूनिवर्सिटी कॉलेज भी शामिल है।


यूनिफॉर्म की शॉल से सिर ढकने की थी इजाजत

इससे पहले, यूनिवर्सिटी कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों को यूनिफॉर्म की शॉल से अपना सिर ढकने की इजाजत थी। लेकिन अब इसे भी खत्म कर दिया गया है। 16 मई को बेंगलुरु में सिंडिकेट की बैठक के बाद इस नियम को खत्म कर दिया गया था।


जिसके बाद छह कॉलेजों को 17 मई से नए नियम को लागू करने का निर्देश दिया गया था। यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल अनसूया राय ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम लड़कियों को सिंडिकेट के फैसले का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, हमारे कॉलेज की 44 मुस्लिम छात्राओं में से केवल 10 छात्रा नियमित रूप से कक्षा में भाग ले रही हैं। हमने कैंपस लौटने के लिए उनके साथ कई दौर की बातचीत की है।
मुस्लिम लड़कियों ने कहा कि संशोधित नियम पीयू और निचली कक्षाओं तक ही सीमित है, न कि डिग्री या स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए। उन्होंने तर्क दिया कि नियम को एक शैक्षणिक वर्ष के मध्य में लागू नहीं किया जा सकता है जो यथास्थिति को बिगाड़ता है।


हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

कुछ मुस्लिम लड़कियों द्वारा नए नियम का पालन नहीं करने से नाराज, एबीवीपी द्वारा समर्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्र संघ ने गुरुवार को कैंपस में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति पीएस यदापदिथया ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने और निर्णय पर पहुंचने के लिए शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज प्रबंधन की एक आपात बैठक बुलाई गई है।
वरिष्ठ प्रोफेसरों ने कहा कि नियम लागू करने से पहले एमयू सिंडिकेट निकाय को एक समीक्षा समिति का गठन करना चाहिए था। प्रोफेसर ने कहा, एक सप्ताह पहले नियम लागू होने के बाद से परिसर में स्थिति तनावपूर्ण है। कुछ मुस्लिम छात्राएं कक्षाओं के बाहर बैठी थीं और कुछ अनुपस्थित थीं। कॉलेज यूनियन के सदस्यों पर बिना किसी नरमी के नियम को सख्ती से लागू करने का दबाव था।


मुस्लिम छात्राओं पर कक्षा में हिजाब पहनने का आरोप
इससे पहले यहां यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि कुछ मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर कक्षाओं में शामिल हो रही हैं। इन छात्रों ने इसके विरोध में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया जिससे हिजाब का मुद्दा बृहस्पतिवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि 44 छात्राएं कॉलेज जाने के लिए हिजाब पहने हुई थीं और उनमें से कुछ इसे पहनकर कक्षाओं में भी शामिल हो रही हैं।


उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य और अधिकारियों पर एक ''प्रभावशाली, स्थानीय राजनीतिक नेता" के दबाव में अब तक इस मुद्दे को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि छात्र संघ के नेताओं की भी उनके साथ मिलीभगत है। एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, ''हम उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग कर रहे हैं, कॉलेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद, वे इसे लागू नहीं कर रहे थे।" उन्होंने कहा, ''हम विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे थे, इसे देखते हुए अधिकारियों ने अब आदेश को लागू करने का फैसला किया है।" हालांकि, एक मुस्लिम छात्रा ने दावा किया कि हिजाब पहनना उन छात्राओं के लिए वर्दी का हिस्सा है जो इसे पहनती हैं।
 

दर्दनाक सडक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की हुई मौत...

दर्दनाक सडक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की हुई मौत...

उत्तरप्रदेश : मुरादाबाद से एक दर्दनाक सडक हादसा की घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है सडक हादसा में 3 साल की मासूम बेटी और एक महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का पति हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के वक्त महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके से लौट रही थी।हादसा मुरादाबाद में संभल रोड पर स्थित गांगन पुल पर हुआ।

मुरादबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहमत नगर गली नंबर 8 निवासी नाजिर अपनी पत्नी मरयम जहां (35 साल) और बेटी सिदरा (3 साल) के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। मुरादाबाद फेम इंडिया फर्म में सुपरवाइजर नाजिर गुरुवार को अपनी ससुराल मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जफरपुर गए थे।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे नाजिर अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी RTO ऑफिस के पास संभल गांगन पुल पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मरयम और तीन साल की सिदरा बाइक से गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों को ट्रक ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाजिर सड़क पर दूसरी साइड गिरने की वजह से बाल-बाल बच गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते -बिलखते परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बता दें कि गांगन पुल पर आए दिन हादसे हाे रहे हैं। यहां वाहनों की स्पीड निर्धारित करने की तरफ ट्रैफिक पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।
 

राजधानी के दो अस्पतालों में लगी आग, मरीजों-तीमारदारों में मची अफरा-तफरी...

राजधानी के दो अस्पतालों में लगी आग, मरीजों-तीमारदारों में मची अफरा-तफरी...

नई दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में मामूली आग लगी थी, जिसे अस्पताल के स्टाफ ने दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही बुझा ली थी। दमकल विभाग ने बताया कि यहां एक एलीवेटर के स्टेबलाइजर में आग लगी थी, जिस पर समय रहते बुझा लिया गया। यहां सुबह करीब 8.45 बजे आग लगी थी।

सफदरजंग अस्पताल के अलावा आज दिल्ली में गुरु अंगद नगर पूर्व के पास स्थित मक्कड़ सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग का कहना है कि अब आग को बुझा दिया गया है।
दिल्ली के दोनों अस्पतालों में लगी आग की घटनाओं में राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई बहुत नुकसान की खबर सामने आई है। समय रहते ही दोनों जगहों की आग बुझा ली गई थी।

 

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास

अररिया | बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति की डकैती की है. बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के अनुसार, 37 लाख 50 हजार रूपये और 22 पैकेट गोल्ड समेत करीब सवा करोड़ की संपत्ति लूटी गई है. घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे अररिया नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप की है. भीषण बैंक लूट की घटना से एक तरफ जहां लोगों में हडकंप है, वहीं पुलिस महकमे में काफी हलचल देखी जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बताया कि 37 लाख रुपये कैश, 22 पैकेट गोल्ड के पैकेट समेत करीब सवा करोड़ रुपये की लूट हुई है. अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह 9 बजे सफाईकर्मियों के साथ ही अपराधी बैंक में घुस गए थे. जब बैंककर्मी 10 बजे आए तो अपराधियों ने फॉर्म मांगने का बहाना बनाया और तुरंत बंदूक की नोंक पर सभी कर्मियों को बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने बैंक में आए ग्राहकों, मैनेजर सहित सभी स्टाफ को कब्जे में लेते हुए सबको बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया. बदमाशों ने बैंक के गार्ड के बंदूक को तोड़ दिया और इसके बाद डकैती की इस घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने कैशियर से चाबी लेकर चेस्ट खोलते हुए उसमें रखे 37 लाख रुपए निकाल लिए.

अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर अनुसंधान में जुटी है. अपराधियों के हौसले का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि जिस बैंक में लूट हुई है वह अररिया का पॉश इलाके में है. अररिया एसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी है.

बैंक की लापरवाही नजर आ रही
अररिया में बैंक की सबसे बड़ी इस लूट में बैंककर्मियों की भी लापरवाही नजर आ रही है. अपराधी सफाईकर्मियों के साथ सुबह जब 9 बजे बैंक में प्रवेश कर जाते हैं तो उस सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद क्यों नहीं थे. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

नेपाल बॉर्डर पर किया गया अलर्ट
नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होता है. अपराधी घटना को अंजाम देकर नेपाल में प्रवेश कर जाते हैं. नेपाली सूत्रों के हवाले यह खबर आ रही है कि अररिया मे बैंक लूट के बाद नेपाल के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो की टीम के द्वारा नेपाल की खुली सीमा पर अलर्ट किया गया है.

नेपाल में भी अलर्ट पर एजेंसी
मामले की पुष्टि करते हुए नेपाल की केंद्रीय पुलिस कार्यालय धरान के पुलिस प्रवक्ता सह एसपी ने कहा कि हमारी समकक्षी एजेंसी से जानकरी पर ब्यूरो की टीम को सख़्ती से जांच का निर्देश दिया है ताकि अपराधी नेपाल सीमा मे प्रवेश नहीं कर सके.

कोर्ट ने सुनाई एक भेड़ को 3 साल कैद की सजा, इस मामले में चल रहा था भेड़ पर मुक़दमा

कोर्ट ने सुनाई एक भेड़ को 3 साल कैद की सजा, इस मामले में चल रहा था भेड़ पर मुक़दमा

खार्तून/नई दिल्ली | हत्या या किसी अन्य अपराध में आपने आरोपी को सजा पाते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन अब तक सजा इंसानो को ही मिलती थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक मामले में अदालत ने एक जानवर यानी भेड़ को सजा सुनाई है। महिला की हत्या की दोषी भेड़ को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा भी अदालत ने कई तरह की शर्तें रखी हैं।
मामला अफ्रीकी देश सूडान का है। यहां एक भेड़ पर महिला की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने भेड़ को हत्या का दोषी पाया और भेड़ समेत उसके मालिक को भी सजा सुनाई।

सूडान में एक भेड़ ने 40 वर्षीय महिला पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, भेड़ के हमले से महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद भेड़ अपने सींगों से उस पर वार करती रही। भेड़ ने तब तक वार किए जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अदालत का रुख किया।

अदालत ने भेड़ के मालिक को तो जेल की सजा नहीं सुनाई, लेकिन भेड़ को कैंप में भेज दिया। वह वहां तीन साल तक रहेगी, इसके बाद जब वह छूटकर बाहर आएगी तो उसे मृतक महिला के परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा अदालत ने भेड़ के मालिक को पांच गाय खरीदकर मृतक के परिजनों को देने का आदेश दिया है।

बड़ी खबर : सर्राफा कारोबारी के बेटे और पत्नी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : सर्राफा कारोबारी के बेटे और पत्नी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

अलीगढ़ | यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर में सर्राफा कारोबारी की पत्नी व मासूम बेटे की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर व ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची तो जिले के एसएसपी, तीन क्षेत्राधिकारी, कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए. गहनता से घटनास्थल का मौका मुआयना कर मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शिखा की बहन ने मृतक आश्रित फंड के 45 लाख रुपये और नौकरी के लालच में इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिलवाया है. वहीं, घर में लूट की भी आशंका जताई है. गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नकाबपोश युवक भी कैद हुए हैं. जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया है. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर 5 टीमें गठित की गई हैं. जल्दी ही घटना का अनावरण किया जायेगा.

CCTV में कैद हुए दो नकाबपोश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी ललित सर्राफ करीब एक दशक से अधिक समय से यहां सिंघल सदन के सामने वाली गली में मकान बनाकर रह रहे हैं और फूल चौराहे पर उनकी राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है. घर में 37 वर्षीय पत्नी शिखा वर्मा, आठ वर्षीय बेटे दिगवांशु उर्फ गोविंदा के अलावा दो बड़ी बेटियां भी हैं. गुरुवार को बेटियां बुआ के घर मथुरा गई थीं. ललित दुकान पर थे. इस दौरान शाम करीब पौने चार बजे नकाबपोश दो लोग घर में घुसे और दोनों की हत्या कर करीब साढ़े चार बजे निकल गए. जो कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं.

किचन के चाकुओं से गोदकर हत्या
पड़ोस में रहने वाली नीरज नाम की महिला ने बताया है कि शाम करीब 5 बजे से घर का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था. हालांकि इस पर ज्यादा किसी ने गौर नहीं किया. शाम करीब पौने आठ बजे घर में झांकने पर इस वारदात की खबर फैली. सूचना पर खुद ललित यहां पहुंच गए. मृतका के पति ललित ने बताया कि मेरे पास फ़ोन कॉल आया था कि आपकी पत्नी की हत्या कर दी गई है. मैं जब घर आया तो देखा पत्नी घर के दरवाज़े पर ही मृत अवस्था में थी. और बेटा अंदर कमरे में मृत था. किचन के चाकुओं से हत्या की घटना करना लग रहा है. लूट का मामला कम लग रहा है, लेकिन पुरानी रंजिश लग रही है जो चल रही है.

ललित ने छोटी साली और उसके मंगेतर पर लगाया आरोप
ललित ने बताया कि मेरी पत्नी के पिताजी सरकारी नौकरी में थे, उनकी म्रत्यु ड्यूटी के दौरान हो गयी थी. उनके फण्ड से सम्बंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है. ये तीन बहने हैं, इनमें से तीनों को ये तय करना था कि दो बहनें फण्ड के 45 लाख रुपयों को बांट लें और एक बहन को सरकारी नौकरी मिल जाये, क्योंकि मेरे ससुर की मृत्यु नौकरी करते समय हुई थी. लेकिन मृतका की छोटी बहन यानी मेरी छोटी साली को फण्ड और नौकरी दोनों चाहिए थी. वह दोनों की मांग कर रही थी.

हत्या के खुलासे के टीमें गठित
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से किचन में प्रयोग होने वाले 4 चाकू व एक ईंट बरामद की गई है. घटना के बाद स्थानीय सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे गए तो दो संदिग्ध युवकों को आते-जाते देखा गया है. मृतका शिखा वर्मा के पति ललित वर्मा द्वारा मृतका की सगी बहन अंजली वर्मा एवं उसके होने वाले पति सोमेश चौहान से विवाद होना बताते हुए उनके विरुद्ध अंतर्गत धारा आईपीसी 302 हत्या की तहरीर प्रस्तुत की है. जिस पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर 5 टीमें गठित की गई हैं. जल्दी ही घटना का अनावरण किया जायेगा.