BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : शहर के केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, देखें विडियो

BIG BREAKING : शहर के केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, देखें विडियो

वड़ोदरा | गुजरात के वड़ोदरा से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि गुजरात के वडोदरा जिले में नंदेसरी जीआईडीसी इलाके में स्थित केमिकल फैक्ट्री दीपक नाइट्राइट कंपनी में गुरुवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. ऐसा अनुमान है कि यह आग बायलर में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद फैली होगी. आग की चपेट में आने के बाद दो अन्‍य बायलर भी फट गए. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. आसपास की कंपनी परिसरों को खाली कराते हुए बंद कर दिया गया है.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक से अधिक धमाके हुए हैं और इसके बाद तेजी से आग फैल गई. ऐसा बताया गया है कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्‍त दमकलें बुला ली गईं हैं. आग लगने और नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

अधिकारियों ने कहा है कि सबसे पहले आग पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है. इसके बाद तमाम चीजों पर ध्‍यान दिया जाएगा. आग लगने और धमाके होने के पीछे सुरक्षा कारणों में कमी भी हो सकती है, लेकिन उनके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी.

बिना दूल्हे के मंडप में सात फेरे लेंगी ये लड़की, जानिए क्या होती है Sologamy Marriage ?

बिना दूल्हे के मंडप में सात फेरे लेंगी ये लड़की, जानिए क्या होती है Sologamy Marriage ?

शादी करना हर लड़की का सपना होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी एक अच्छे और समझदार इंसान हो. लेकिन कैसा होगा जब कोई लड़की बिनी दुल्हे के शादी कर रही हो. ये सुनने शायद अजीब हो सकता है लेकिन सच है. गुजरात (Gujrat) के वडोदरा (Vadodara) में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिन्दु 11 जून को शादी तो करने वाली है लेकिन किसी लड़के से नहीं बल्कि खुद से. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन तो आपको बता दें कि इसे सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी मैरिज कहा जाता है.

शादी नहीं करना चाहतीं क्षमा

दरअसल भारत मे होने वाली ये पहली सोलोगैमी शादी है. इस शादी को लेकर होने वाली दुल्हन क्षमा का कहना है कि, मैं कभी भी शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनने का सपना मैंने हमेशा से ही देखा है. ऐसे में मैंने दुल्हन बनने के लिए खुद से ही शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने बताया कि, सेल्फ मैरिज खुद से प्यार करने वाली शादी है. जैसे हर कोई किसी ना किसी से प्यार करता है. वैसे ही मैं खुद से प्यार करती हूं. इसलिए ही मैंने इस शादी का फैसला किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि क्षमा ने शादी के बाद हनीमून की भी प्लानिंग कर रखी है. हनीमून के लिए वो गोवा जा रही हैं. क्षमा ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. उनके माता पिथा खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने क्षमा को आशीर्वाद भी दिया है.

जानिए क्या सोलोगैमी मेरिज ?

सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी खुद के साथ ही शादी करना कहलाता है. इसकी शुरुआत करीब दो दशक पहले हुई थी. ये चर्चा में तब आया जब फेमस प्रोटोगोनिस्ट Carrie Bradhshaw ने खुद से शादी करने का ऐलान किया. इसके बाद कई लोगों ने इस शादी को तवज्जो दी. फिर जब करोनाकाल में लोगों घरों में कैद रहने को मजबूर हुए तब भी इस मैरिज की बढ़ोतरी मिली. इसके साथ ही कई मशहूर सितारे अपने पार्टनर से शादी करने से पहले खुद से शादी कर चुके है. लेकिन कानून तौर पर देखा जाए तो इस तरह की शादी को कोई मान्यता नहीं दी जाती.  

 

मासूम ने फिल्मी सीन का रीक्रिएट किया, पहले गुडिय़ा का गला घोंटा फिर कर ली आत्महत्या...

मासूम ने फिल्मी सीन का रीक्रिएट किया, पहले गुडिय़ा का गला घोंटा फिर कर ली आत्महत्या...

पुणे : पुणे में आठ साल के मासूम बच्चे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह मोबाइल पर हिंसक या आत्महत्याएं जैसी फिल्में देखता था। संभवत: सीन को रीक्रिएट करने के लिए उसने जानलेवा कदम उठाया। कथित तौर पर आत्महत्या से पहले उसने गुडिय़ा का रस्सी गला घोंटने का प्रयास किया था, गुडिय़ा को सिर से कपड़े से ढका गया है।

पिंपरी चिंचवाड़ के थेरगांव इलाके में कलेजे के टुकड़े को फंदे से लटकते हुए देखकर मां-बाप की सांसे थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है, उस वक्त उसके मां-बाप काम पर गए थे और भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे के पिता चौकीदारी का काम करते हैं और मां घरेलू सहायिका के तौर कई घरों में काम करती है।
हिंसक फिल्में देखता था

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई। बच्चे के बगल में एक गुडिय़ा थी, ऐसा लग रहा था कि कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले बच्चे ने एक फिल्मी सीन को रीक्रिएट करने के लिए रस्सी से गुडिय़ा घोंटने की कोशिश की। गुडिय़ा के चेहरे पर कपड़ा भी था। घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि वह अक्सर हिंसक और आत्महत्या उकसाने जैसी फिल्में देखता था।

सबसे पहले मां ने देखा
पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवान माने ने बताया कि जब मां काम से लौटी तो उसने बेटे को लटका पाया। बगल में एक गुडिय़ा पड़ी थी। गुडिय़ा की रस्सी से गला घोंटा गया था और उसके सिर को कपड़े से ढका गया था। पुलिस को तब बुलाया गया था।

ज्यादातर वक्त फोन पर वीडियो
इंस्पेक्टर माने ने कहा, अब तक की जांच से पता चलता है कि लड़के ने गुडिय़ा का गला घोंटकर खुदकुशी कर ली होगी। परिवार के सदस्यों ने हमें बताया है कि वह ज्यादातर समय फोन पर वीडियो देखने में ही गुजारता था। परिवार अभी सदमे की स्थिति में है। हम परिवार से और उन लोगों से भी बात करेंगे जो उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।
 

इस लड़की की 11 जून को होने वाली है अजीबोगरीब अनोखी शादी...

इस लड़की की 11 जून को होने वाली है अजीबोगरीब अनोखी शादी...

वड़ोदरा : गुजरात के वड़ोदरा में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की सजधज के मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्ही नहीं होगा। वो खुद से ही शादी करेगी। जी हां, कमाल की बात यह है कि वो सजधज कर मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्हा नहीं होगा। अब आप सोच रहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? आइए बताते हैं पूरा मामला।

दरअसल, गुजरात के वड़ोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदू नाम की इस लड़की की शादी में वो सब कुछ होगा जो सभी शादियों में होता है, लेकिन पूरी शादी में न कोई दूल्हा होगा और न ही कोई बारात। ऐसा कहा जा रहा है कि ये गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह होगा। इस शादी को लेकर क्षमा कहती हैं कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनको दुल्हन बनना था। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘शायद सेल्फ-लव का एक उदाहरण पेश करने वाली मैं पहली लड़की हूं।’ अपनी शादी के लिए क्षमा ने गोत्री का मंदिर चुना है।

इतना ही नहीं, शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। शादी के बाद हनीमून पर जाएंगी क्षमा शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। वो हनीमून पर दो हफ्ते के लिए गोवा जाएंगी. क्षमा ने बताया कि खुद से शादी करने के फैसले के बारे में जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्हें काफी हैरानी हुई, लेकिन समझाने के बाद उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। उनके पेरेंट्स ने उन्हें इस शादी के लिए आशीर्वाद भी दिया है। 

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, एम्बर हर्ड देंगीं 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना....

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, एम्बर हर्ड देंगीं 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना....

लॉस एंजल्स/नई दिल्ली : हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप बीते लंबे समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के लंबी कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसपर आखिरकार फैसला सुना दिया गया है। कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद कई एक हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। बीते छह सप्ताह में 100 घंटे से अधिक समय की गवाही के बाद इस पूरे मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया। मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया और फैसला सुनाया कि जॉनी डेप साबित करने में सक्षम हैं कि उन्हें बदनाम किया गया था। इसके साथ ही जूरी ने एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर के दंडात्मक हर्जाने का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

इसके अलावा जूरी ने जॉनी डेप को भी उनके खिलाफ एम्बर के काउंटर सूट में मानहानि के कुछ मामलों में दोषी पाया है। इस सिलसिले में अभिनेता को मुआवजे में 2 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी के पक्ष में फैसला आते ही कोर्टहाउस के बाहर इकट्ठी भीड़ ने खुशी मनाती नजर आईं।

गौरतलब है कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

 

स्कूल के बाद अब अस्पताल में गोलीबारी, 5 की मौत…

स्कूल के बाद अब अस्पताल में गोलीबारी, 5 की मौत…

वॉशिंगटन/नई दिल्ली : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हो गई। इस बार ओक्लाहोमा के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में गोलीबारी हुई। टुल्सा पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावर ने चार लोगों को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को मार गिराया।

अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। 24 मई को उवाल्डे के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब इस दिशा में कदम उठाने का वक्त आ गया है।

टुल्सा के अस्पताल परिसर में हुई गोलीबारी की सूचना राष्ट्रपति जो बाइडन को भी दी गई। व्हाइट हाउस द्वारा स्थानीय समयानुसार बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि वह हालात पर नजर रखे हुए है। सीएनएन के अनुसार टुल्सा पुलिस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि एक अज्ञात राइफलधारी नैटेली बिल्डिंग में घुस गया और उसने अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार लोगों की जान ले ली।

बाइडन ने न्यूजीलैंड की पीएम से लिया परामर्श
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कल ही देश में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डर्न से परामर्श किया था। बाइडन ने आर्डर्न से इसलिए परामर्श किया क्योंकि 2019 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मुसलमानों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 51 लोगों की मौत के बाद वहां की सरकार ने सख्त कदम उठाए थे। न्यूजीलैंड में सेना जैसी राइफलों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के साथ ही बंदूकों की सरकार द्वारा पुन: खरीदी (buy-back) भी की गई।
 

राजधानी पुलिस ने किया किडनी रैकेट का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार…

राजधानी पुलिस ने किया किडनी रैकेट का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार…

नई दिल्ली : नई दिल्ली की हौजखास थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करने हुए किडनी रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने ओटी टेक्नीशियन, दो डॉक्टर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गोरखधंधे को चला रहे थे। किडनी डोनर्स के नाम से अलग-अलग पेज बनाए हुए थे। आरोपी गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनको चंद रुपये का लालच देकर उनकी किडनी निकाल कर बेच रहे थे। आरोपी अभी तक करीब 20 लोगों की किडनी निकाल चुके हैं।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि हौजखास थाना को 26 मई को सूचना मिली थी कि हौजखास इलाके में किडनी रैकेट चल रहा है। ये गिरोह जरूरतमंद व गरीब लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और चंद रुपये का लालच देकर उनकी किडनी बेच देते हैं। इसके बाद उसे जरूरत मंद को महंगों दामों पर बेच देते हैं।

सूचना के बाद हौजखास थानाध्यक्ष शिवानी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर भरतलाल, इंस्पेक्टर रोहित व एसआई दीपक की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम को पता लगा कि गिरोह के सदस्य एक डोनर को मेडिकल जांच के लिए हौजखास में लैब में लेकर गए हैं। पुलिस ने लैब के पास पिंटू कुमार यादव मिला। उसे सरबजीत और विपिन पेट दर्द के बहाने लेकर आए थे। बाद में जब पिंटू को पता लगा कि उसे किडनी निकाली जाएगी तो वह मौके से चला गया। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

सरबजीत को हिरासत में लिया। इससे पूछताछ के बाद रघुशर्मा नाम का व्यक्ति मिला। रघु ने बताया कि गैंग ने उसकी किडनी निकालकर बेच दी है। रघु की मदद से पुलिस टीम ने पश्चिमी विहार के एक फ्लैट में पहुंची। पुलिस को वहां शैलेष पटेल समेत चार लोग मिले। शैलेष, दिवाकर, सरकार, अश्विनी पांडेय और रिजवान लोगों की किडनी निकालने की औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। यहां कागजात तैयार करने के अलावा मेडिकल जांच करवाए जा रहे थे।

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत जायसवाल(37), मुख्य आरोपी शैलेष पटेल(23), मो. लतिफ(24), बिकास उर्फ विकास(24), रणजीत गुप्ता(43), डॉक्टर सोनू रोहिल्ला (37), डॉक्टर सौरभ मित्तल (37), कुलदीप राय विश्वकर्मा उर्फ केडी (46) ओमप्रकाश शर्मा (48) और मनोज तिवारी(36) को गिरफ्तार कर लिया।

शैलेष पटेल करता था किडनी बेचने वालों की पहचान
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शैलेष पटेल गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान कर उनकी किडनी बेचने के लिए प्रेरित करता था। इसके बाद ये बिकास और विपिन उर्फ अभिषेक के पास लेकर जाता था। पुलिस की पूछताछ में सरबजीत और शैलेष ने बताया कि वह पैसों का लालच देकर गरीब लोगों को अपने जाल में फांसते थे। इसके बदले बिकास उर्फ विकास और एक डॉक्टर 30 से 40 हजार रुपये देते थे। बाद में इन लोगों को किडनी निकाल कर अमीर लोगों को बेच देते थे। किडनी निकालने के बाद विपिन और अभिषेक लोगों से मिलकर पेमेंट कर दिया करते थे।

गोहाना में चल रहा था किडनी ट्रांसप्लांट का अस्पताल
पुलिस की पूछताछ के बाद मो. लतिफ नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हौजखास की एक लैब पर फील्ड ब्वॉय का काम करता था। जिन लोगों को गैंग किडनी निकालने लिए लाता था उनका महत्वपूर्ण डीटीपीए टेस्ट अवैध रूप से लतिफ सी करवाता था। लतिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिकास उर्फ विकास और रणजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बिकास पश्चिमी विहार में किडनी देने वाले लोगों के रहने का इंतजाम करता था।

इसके बाद रणजीत इन लोगों को सोनीपत के गोहाना में बने अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भेज दिया करते थे। वहां डॉक्टर सोनू रोहिल्ला अपने दूसरे साथी डाक्टर सौरभ मित्तल व अन्य की मदद से किडनी ट्रांसप्लॉट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने अस्पताल से ही कुलदीप राय विश्वकर्मा उर्फ केडी, ओमप्रकाश शर्मा और मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग ओटी टेक्नीशियन काम करते थे।

कुलदीप राय विश्वकर्मा गिरोह का मास्टरमाइंड है
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि किडनी रैकेट मामले का मास्टरमाइंड कुलदीप राय विश्वकर्मा है। वह व उसके कई साथी दिल्ली के नामी अस्पताल में नौकरी करते हैं। कुलदीप ने ही किडनी निकालने के लिए पूरा सैटअप तैयार करवाया। इसके कहने पर ही गोहाना में सोनू रोहिल्ला के अस्पताल का चयन किया गया। कुलदीप ही इस पूरे रैकेट के हर सदस्य उसके काम के अनुसार पैसा दे रहा था। आरोपी ने खुलासा किया है कि पिछले छह सात महीनों में ये लोग 20 लोगों की किडनी निकाल चुके हैं। ज्यादातर ये लोग 20 से 30 वर्ष के युवाओं की किडनी ही निकालते थे।

 

आपसी विवाद के चलते दो जवानों ने एक-दूसरे पर चलाई गोली, दोनों की मौत…

आपसी विवाद के चलते दो जवानों ने एक-दूसरे पर चलाई गोली, दोनों की मौत…

गढ़चिरौली : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। यह दोनों एसपीआरएफ (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। घटना उजागर होते ही समूचे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मृत पुलिस जवान के नाम श्रीकांत रायसाहेब बेरड (29) और नाईक पुलिस जवान बंडू बन्सी नवतरे (36) बताए गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सल खोज मुहिम को अधिक तीव्र करने के लिए जिला पुलिस के जवानों के साथ एसआरपीएफ के जवानों को भी जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात किया गया है। मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र में भी इसी तरह का एक दल कार्यरत है।

इस दल में श्रीकांत और बंडू भी कार्यरत थे। बुधवार की शाम 5 बजे के दौरान दोनों जवानों में आपसी कारणों को लेकर जमकर विवाद हुआ। यह विवाद अपने चरम सीमा में पहुंचते ही दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिलते ही उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र के प्रभारी अधिकारी ने पंचनामा कर मामला दर्ज किया है। मामले की अधिक जांच जिमलगट्‌टा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुजीत कुमार क्षीरसागर कर रहें है।
 

फ्लाइट में क्रू को गालियां देने लगा यात्री हुआ गिरफ्तार

फ्लाइट में क्रू को गालियां देने लगा यात्री हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली, एक भारतीय यात्री को दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एयर होस्टेज से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, उस यात्री को काबू करने में काफी वक्त लग गया। घंटो तक यात्री विमान में ही फंसे रहे। किसी तरह क्रू मेंबर्स ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद विमान में अन्य यात्रियों ने चैन की सांस ली।

जानिए, पूरा वाकया...
यह घटना दिल्ली-लंदन विस्तारा फ्लाइट में हुई। जब फ्लाइट यूके 17 दिल्ली के टर्मिनल 3 से लंदन जा रही थी। एयरलाइन क्रू ने यात्री को उड़ान के दौरान देखा और लंदन में अपने ग्राउंड स्टाफ को इसकी सूचना दी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्री घंटों तक विमान में फंसे रहे क्योंकि विमान में यात्री को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि आरोपी यात्री को एक घंटे के भीतर उतार दिया गया था। विस्तारा ने पुष्टि की कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद यात्री को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया और वह अभी भी उनकी हिरासत में है।
क्या हुआ था विमान में
विमान में सवार एक यात्री ने कहा, 'एक यात्री जसपाल सिंह ने एयर होस्टेस को घंटों तक गालियां देकर पूरे एयरलाइन क्रू को परेशान किया। एक अन्य यात्री ने कहा, "यात्री ताली बजा बजाकर चालक दल पर चिल्लाता रहा। उसने गिलास में रखा जूस भी गिराया और चिल्लाया कि उन लोगों (क्रू और अन्य यात्री) का आईक्यू कम है। उसने अन्य यात्रियों को भी गालियां दीं।"
घबरा गए थे सहयात्री
यात्रियों ने यह भी बताया कि उस यात्री की हरकतों और चिल्लाने से सहयात्री घबरा गए थे। इसके अलावा बीच लेन में बैठे बच्चों को उसके इस व्यवहार से खतरा था। इसलिए जब तक उस पर काबू नहीं पा लिया गया, बच्चों को अपनी सीट पर ही बैठे रहने और दूर रहने की सलाह दी गई थी। खासकर बच्चों के पैरेंट्स को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, "हमें घटना की सूचना दे दी गई है। यात्री फिलहाल स्थानीय पुलिस के पास है।"

 

15 से अधिक व्यापारियों के ठिकानों पर आईटी की दबिश

15 से अधिक व्यापारियों के ठिकानों पर आईटी की दबिश

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर में इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने इंदौर के 15 से ज्यादा व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। 40 से ज्यादा अधिकारी इनके ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम को करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स घोटाले और फर्जी कंपनियों द्वारा 700 करोड़ रुपए के लेन देन की शिकायत मिली थी। जिसके बाद आईटी की टीम ने व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने आरोपियों के पास से फर्जी कंपनियों के दस्तावेज, कई मोबाइल, सिम कार्ड, लगभग 300 कंपनियों की फर्जी सील लेटर पैड बरामद किया है।
 

इस राज्य में होगी जातिगत जनगणना, सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पास

इस राज्य में होगी जातिगत जनगणना, सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पास

बिहार में जातीय जनगणना (Caste Based Census) कराई जाएगी. सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में सर्व सम्मति से सभी दलों ने जाति आधारित जनगणना कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूर किया. कैबिनेट से जल्द ही निर्णय लेकर जनगणना कराई जाएगी. इसके लिए फंड का भी इंतजाम कर लिया गया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बताया कि इसका नाम जाति आधारित जनगणना होगा.

सीएम के मुताबिक जनगणना के लिए काम होता रहेगा और सभी दलों को सूचना भेजी जाती रहेगी. बहुत जल्द ही इसको लेकर कैबिनेट से फैसला कर लिया जाएगा. नौ महीने पहले राष्ट्रीय स्तर की जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री के पास गए थे, लेकिन जब बात आ गई कि राज्य स्तर तक करना है तो हम लोग आज बैठे हैं.

सभी लोगों की बन चुकी है राय

बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जातिगत जनगणना को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) पर कहा कि जल्द समय सीमा निर्धारित कर ली जाएगी. इस पर सभी लोगों की राय बन चुकी है. जातिगत जनगणना का मुख्य मकसद लोगों को आगे बढ़ाना है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने हम इसका नाम, जाति आधारित गणना देने जा रहे हैं. इसमें सभी संप्रदाय और सभी जाति की गणना होगी. इससे यह भी पता लगेगा कि कौन गरीब है और कौन अमीर.

सर्वदलीय मीटिंग में मौजूद रहे ये नेता

वहीं जातीय जनगणना के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ,सीपीआई से महबूब आलम सहित चार विधायक, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, एआईएमआईएम से अख्तरुल इमान, जेडीयू से विजेंद्र यादव , विजय कुमार  चौधरी और श्रवण कुमार, हम पार्टी जीतनराम मांझी मौजूद हैं.

 

सड़क दुर्घटना : ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी, दो लोगों की मौत...

सड़क दुर्घटना : ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी, दो लोगों की मौत...

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जावर थाना क्षेत्र में इंदौर भोपाल हाईवे मार्ग पर सोल रिट्रीट के सामने बीती रात इंदौर से भोपाल जा रहे हैं एक अज्ञात ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी।

इस घटना में बुटेल पर सवार उदय सिंह और सुशीला बाई के नीचे गिरने के बाद ट्रक के पहिये की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
 

आयकर विभाग ने देशभर में शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर की छापेमारी...

आयकर विभाग ने देशभर में शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर की छापेमारी...

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने देशभर के शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को देशभर में शराब कारोबारी समेत विभिन्न समूहों के करीब 400 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

आयकर की टीमें हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई, दिल्ली समेत पांच राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। आईटी की टीम बुधवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एम्बेसी ग्रुप के ऑफिस पहुंची। इस दौरान किसी को भी कार्यालय से बाहर जाने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।

एसडीओ ने अपने कार्यालय में लगवाई लादेन की फोटो, नीचे लिखा विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता...

एसडीओ ने अपने कार्यालय में लगवाई लादेन की फोटो, नीचे लिखा विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता...

फर्रुखाबाद : यूपी के फर्रुखाबाद जिले में विद्युत वितरण निगम के एक एसडीओ ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, बाबा भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को छोड़ कर ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई है। कार्यालय परिसर में लगी ओसामा की तस्वीर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। फोटो के नीचे श्रदेय ओसामा बिन लादेन विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता भी लिखा है। इसके नीचे ही एसडीओ रविन्द्र प्रकाश गौतम का नाम है।

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इसको लेकर उन्हें भी जानकारी हुई है। इसकी जांच को कमेटी बनाई है रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नवाबगंज बिजली निगम कार्यालय परिसर के प्रतीक्षालय की दीवार पर लगी ओसामा बिन लादेन की फोटो वायरल हो गई है। दीवार पर लगी फोटो के वायरल होने के बाद इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंची। उसके बाद ही फोटो को हटा लिया गया।
उपखंड अधिकारी रविन्द्र प्रकाश गौतम को फोन किया गया तो उन्होने बताया कि लादेन हमारा गुरु है। फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी। यह फोटो मेरे द्वारा ही लगाई गई। उधर अधीक्षण अभियंता ने इसको लेकर बड़े अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।
 

पूर्व भाजपा विधायक के भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

पूर्व भाजपा विधायक के भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

पटना : बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाने इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की बदमाशों ने हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दोनों भाइयों को गोली मार कर मौत के घाट उतारा है। एक भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरा भाई एक वेब पोर्टल में पत्रकार के तौर पर काम कर रहा था।

वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने इसे गैंग वार बताया है। पुलिस ने कहा कि गैंग वार में हत्या हुई है। दो गैंग के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हत्या हुई है. यह एक पुरानी रंजिश का नतीजा है।
 

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइंस, 24 देशों में फैला संक्रमण...

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइंस, 24 देशों में फैला संक्रमण...

नई दिल्ली : दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। यह वायरस तेजी से लोगों के बीच फ़ैल रहा है। चेचक कहे जाने वाले प्रजाति की ही इस बीमारी का बड़ी संख्या में लोग शिकार हो रहे है। इस बीच बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी की गई गाइडलाइंस के तहत मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की निगरानी पूरे 21 दिन तक की जाएगी।

हालांकि अभी तक राहत वाली बात है कि भारत में इस बीमारी का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार ने एहतियात बरतते हुए रोग के प्रबंधन को लेकर यह गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइंस में इस ओर विशेष ध्यान दिया गया है कि बीमारी के बारे में जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अगर संक्रमण का कोई मामला सामने आ भी जाता है, तो वक्त रहते उसकी पहचान कर उससे दूरी बना ली जाए। जैसे कि बीमार व्यक्ति की किसी भी सामग्री के संपर्क से बचना, संक्रमित रोगी को दूसरों से अलग रखना, हाथ की स्वच्छता और रोगियों की देखभाल करते समय उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का उपयोग करना।

अब तक 24 देशों में फैल चुका मंकीपॉक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया भर में इन दिनों मंकीपॉक्स बीमारी तेजी से फैल रही है। अब तक 24 देशों में इसके मामले उजागर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन देशों में सामने आए केस की संख्या 400 से भी ज्यादा हो गई है।

 

बिहार झारखण्ड समेत इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल...

बिहार झारखण्ड समेत इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल...

नई दिल्ली : गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरु हो सकती है। इससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

पंजाब में तापमान में इजाफा होगा

पंजाब में बुधवार से तापमान में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, हालांकि हवा चलती रहेगी।

हिमाचल में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 

डिवाइडर पार कर वाहनों से टकराई बस, 9 घायल…

डिवाइडर पार कर वाहनों से टकराई बस, 9 घायल…

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार को एक बस के सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर तीन वाहनों से टकरा जाने के कारण हुई दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया घटना पुस्ता रोड पर शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर हुई। क्लस्टर बस संख्या-214 अंतर-राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कश्मीरी गेट की ओर से आ रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाना) और 337 (किसी की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

अधिकारी ने बताया “मौके से फरार हुए आरोपी बस चालक को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।” पुलिस ने कहा कि चालक की पहचान करने और दुर्घटना के क्रम का पता लगाने के लिए मार्ग के सभी सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है। 

बड़ी खबर : चलती ट्रेन के AC कोच में ट्रेन के कर्मचारियों ने युवती के साथ किया सामूहिक बलात्कार, जाने कहाँ की है ये घटना

बड़ी खबर : चलती ट्रेन के AC कोच में ट्रेन के कर्मचारियों ने युवती के साथ किया सामूहिक बलात्कार, जाने कहाँ की है ये घटना

कराची | पाकिस्तान के कराची से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रेलवे कर्मचारियों ने ही चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बहाउद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में सवार दो टिकट चेकर्स और उनके प्रभारी ने कराची की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

कराची सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 27 मई को हुई जब कराची के ओरंगी टाउन की रहने वाली पीड़िता मुल्तान रेलवे स्टेशन से कराची के लिए ट्रेन में सवार हुई। प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला अपने बच्चों से मिलने मुजफ्फरगढ़ में ससुराल गई थी।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला यात्री ने कराची के लिए एक इकोनॉमी क्लास का टिकट खरीदा और जब बहाउद्दीन जकारिया एक्सप्रेस रोहरी स्टेशन पहुंची, तो दो टिकट चेकर्स और उनके प्रभारी ने कथित तौर पर उसे एसी बोगी में सीट देने का लालच दिया।

टिकट चेकर जाहिद और उसके प्रभारी आकिब पीड़िता को एक डिब्बे के एसी डिब्बे में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और मौके से फरार हो गए। कराची रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई और संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

संदिग्ध गिरफ्तार
ममला दर्ज होने के बाद संघीय रेल मंत्री साद रफीक ने घटना का संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रेलवे से रिपोर्ट मांगी। इस बीच, डीएस रेलवे हमद हसन मिर्जा ने दावा किया है कि पुलिस ने कराची की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने मीडिया से कहा, "सामूहिक बलात्कार मामले में नामित संदिग्ध निजी कंपनी के कर्मचारी थे जो बहाउद्दीन जकारिया एक्सप्रेस चला रही है।" उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

राजधानी में तेज आंधी और बारिश का असर, बुरी तरह बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था 2 की मौत...

राजधानी में तेज आंधी और बारिश का असर, बुरी तरह बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था 2 की मौत...

दिल्ली : देश की राजधानी में सोमवार दोपहर बाद मौसम के तेजी से बदलने से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब आधे तक तेज आंधी और बारिश में नई दिल्ली समेत अनेक इलाकों में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। विजय चौक समेत दूसरी चौराहों के ट्रैफिक बूथ उड़ गए। एलआईसी बिल्डिंग समेत दूसरी बहुमंजिला इमारतों से लगे विंडो एसी उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। पेड़ गिरने व विंडो एसी गिरने से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दूसरी तरफ शाम का पीक आवर्स शुरू होने के बाद सड़कों पर आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई। नई दिल्ली इलाके की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा। ट्रैफिक सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस के बारिश में पसीने छूट गए। वहीं, हवाई सेवाएं भी इससे प्रभावित हुई। आठ फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। जबकि 70 फ्लाइ देरी से चली। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी देर रात तक प्रभावित रही। उधर, पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं, वहीं एक मकान का छज्जा गिरने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।



इसी दौरान मुख्य सड़कों समेत इनसे जुड़ी सड़कों पर भी एक के बाद एक पेड़ गिरने लगे। देखते ही देखते ज्यादातर सड़कें पेड़ों से अटी पड़ी रहीं। इससे आवाजाही बाधित हुई। सप्ताह के पहले कार्यदिवस की शाम का पीक आवर्स शुरू होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी लग गई। पेड़ गिरे होने से उद्यान मार्ग समेत कई सड़कें दोनों तरफ से बंद हो गईं। इस दौरान नई दिल्ली इलाके का एक भी मार्ग ऐसा नहीं बचा जिस पर पांच से 10 पेड़ नहीं गिरे हो। इतना ही नहीं, मंत्रियों एवं सांसदों के बंगलों में भी पेड़ गिर गए। अकेले एनडीएमसी इलाके में 101 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि एमसीडी इलाके में 90 पेड़ गिरे।



नई दिल्ली इलाके में कई जगह वाहनों पर पेड़ गिर गए। इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया। गोल मार्केट के पास उद्यान मार्ग समेत कई मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। इसके अलावा कुछ मार्गों पेड़ों के टहने भी टूट गए। आंधी इतनी तेज थी कि कनॉट प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में लगे विंडो एसी भी उसे झेल नहीं सके। यहां कई एसी गिर गए, जबकि कुछ एसी लटक गए, वहीं विजय चौक पर यातायात पुलिस का बूथ भी गिर गया। इस बूथ पर यातायात चलाने के लिए बत्ती भी लगी हुई थी। लिहाजा यहां पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई



राजधानी में सोमवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश में पेड़ गिरने पर अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ, केजी मार्ग, बाराखंबा रोड, सिकंदर रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, मंदिर मार्ग, पंत मार्ग, मिंटो रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड, बाहरी रिंग रोड समेत करीब करीब सभी मार्गों पर यातायात जाम हो गया।

मौसम खराब होने का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने के कारण आइजीआई एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता कम हो गई। इससे आठ विमानों को डाइवर्ट करना पड़ा। वहीं, 70 से ज्यादा देरी से चलीं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि विमानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून की ओर डाइवर्ट किया गया। दूसरी तरफ 40 फ्लाइट देरी से उड़ी और 30 फ्लाइट के आगमन में देरी हुई। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली की ओर आ रहे छह विमानों को डाइवर्ट कर जयपुर व लखनऊ की ओर रुख करने को कहा गया।



नई दिल्ली इलाके में सभी सड़कों पर बड़ी संख्या में गिरे पेड़ों को उठाने एवं काटने में एनडीएमसी को करीब एक सप्ताह लगेगा। दरअसल कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर पेड़ नहीं गिर है। इसके अलावा कई सड़कों पर तो कई-कई पेड़ गिर गए है। बारिश एवं आधी में बड़े-बड़े पेड़ धराशाही हो गए।

मुख्य सड़कों समेत इससे जुड़ी सड़कों व बहुमंजिला इमारतों के आस-पास खड़े वाहन भी आंधी से अछूते नहीं रहे। पेड़ गिरने से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से कई डीटीसी की बसों को भी नुकसान हुआ। पेड़ की चपेट में आने से कुछ कारें पूरी तरह टूट गई।