BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रोज-रोज की लड़ाई से तंग आ गयी थी, इसलिए कर दिया कत्ल। ‘शराबी’ पति की हत्या कर 10 दिन तक घर में दफन रखा शव

रोज-रोज की लड़ाई से तंग आ गयी थी, इसलिए कर दिया कत्ल। ‘शराबी’ पति की हत्या कर 10 दिन तक घर में दफन रखा शव

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयातान गाँव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक आदिवासी महिला ने कथित तौर पर अपने ‘शराबी’ पति की हत्या कर दी और शव को 10 दिनों से अधिक समय तक घर के अंदर ही दफन कर रखा। पुलिस ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय महिला सुरजी मांझीयैन ने अपने पति सुरेश हंसदा (45) की हत्या कर दी और शव को अपने कच्चे घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब सुरेश हंसदा अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए, जिनका निधन 10 दिन पहले हुआ था। परिजनों को सुरेश की गैरमौजूदगी पर शक हुआ।

ऐसे खुला राज

टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया, “सुरेश हंसदा के परिजन और पड़ोसी लगातार उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरजी मांझीयैन हर बार कोई न कोई बहाना बना देती थी। वह कभी कहती थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां गए हैं, तो कभी कोई और कहानी बताती थी। इसी बीच, पड़ोसियों को घर से एक अजीब सी बदबू आने लगी, जिससे उनका शक गहरा गया।”

शुक्रवार शाम को, कुछ रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने जबरन घर में घुसकर जाँच की। उन्हें एक कमरे से दुर्गंध आती महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सुरजी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

‘रोज़-रोज़ की लड़ाई से तंग आ गई थी’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुरजी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पति से रोज़-रोज़ के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति सुरेश हर दिन शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। इसके अलावा, उसके कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। एक दिन बहस के दौरान, उसने गुस्से में आकर लाठी और हंसिया से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल उन हथियारों को बरामद करने की कोशिश कर रही है, जिनका इस्तेमाल हत्या में किया गया था।

थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि सुरेश के अंतिम संस्कार में शामिल न होने से रिश्तेदारों को शक हुआ था, क्योंकि वह अपने चाचा के बहुत करीब था। पड़ोसियों ने भी उसके व्यवहार को अजीब पाया जब वह अपने पति के बारे में अलग-अलग कहानियाँ बताने लगी।

शव को घर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की नियुक्ति का अनुरोध किया गया है, ताकि उनकी मौजूदगी में शव को घर के अंदर से निकाला जा सके। उन्होंने कहा, “मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही हम शनिवार को शव को बाहर निकालेंगे और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, धनबाद भेजेंगे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही तारीख और समय का पता चल पाएगा।”

पुलिस ने सुरजी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना समाज में घरेलू हिंसा और बढ़ते अपराधों की एक गंभीर तस्वीर पेश करती है, जहाँ लोग अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ हिंसक हो जाते हैं।

अडानी पावर और भूटान मिलकर बनाएंगे 570 मेगावाट का हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट

अडानी पावर और भूटान मिलकर बनाएंगे 570 मेगावाट का हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट

 नई दिल्ली/अहमदाबाद: भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी अडानी पावर और भूटान की सरकारी उत्पादन इकाई ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DGPC) ने हिमालयी देश भूटान में 570 मेगावाट की वांगछू पनबिजली परियोजना स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियों ने शेयरधारक समझौते (SHA) के साथ-साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) और परियोजना के लिए रियायत समझौते (CA) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी की उपस्थिति में हुए इन समझौतों ने अडानी पावर और डीजीपीसी के लिए बूट (Build, Own, Operate, Transfer) मॉडल के तहत वांगछू पनबिजली परियोजना के कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त किया है।

परियोजना और निवेश

यह परियोजना लगभग 60 अरब रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र और संबंधित बुनियादी ढांचा शामिल है। परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट पहले ही तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य 2026 की पहली छमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे पांच साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अडानी पावर के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा, “भूटान सतत विकास में दुनिया के लिए एक आदर्श है, और हम इस नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के माध्यम से देश के प्राकृतिक संसाधनों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाकर बहुत उत्साहित हैं। वांगछू पनबिजली परियोजना भूटान की सर्दियों में बिजली की चरम मांग को पूरा करेगी, जब पनबिजली उत्पादन कम होता है। गर्मियों के महीनों के दौरान, यह भारत को बिजली निर्यात करेगी।”

दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण

डीजीपीसी के एमडी दाशो छवांग रिनजिन ने कहा, “1960 के दशक से ही भूटान और भारत ने भूटान की विशाल पनबिजली क्षमता का उपयोग करने के लिए मिलकर काम किया है। पनबिजली में इस सहयोग से दोनों देशों को बहुत लाभ हुआ है और इसे दोनों देशों के बीच अनुकरणीय और मैत्रीपूर्ण संबंधों की आधारशिला माना जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगले दशक में एक उच्च-आय वाला देश (Gross National Happiness) बनने के भूटान के प्रयासों में, पनबिजली और सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों से विश्वसनीय और सस्ती बिजली तक पहुंच महत्वपूर्ण होगी। भूटान का लक्ष्य 2040 तक पनबिजली में 15,000 मेगावाट और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 5,000 मेगावाट जोड़ना है।

दाशो छवांग रिनजिन ने अडानी समूह के साथ साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तकनीकी और वित्तीय ताकत, साथ ही उनके विशाल अनुभव को देखते हुए, परियोजना का कार्यान्वयन तेजी से होगा और यह अन्य परियोजनाओं के लिए एक मानक स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर न केवल भूटान की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगी, बल्कि भूटान और भारत के बीच ग्रिड कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

यह वांगछू पहली पनबिजली परियोजना है, जिसे मई 2025 में अडानी समूह और डीजीपीसी के बीच भूटान में 5,000 मेगावाट पनबिजली के संयुक्त विकास के लिए हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत शुरू किया गया है। दोनों समूह इस रणनीतिक साझेदारी के तहत भविष्य की अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Shardiya navratri 2025 : इसदिन से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें डेट और टाइम

Shardiya navratri 2025 : इसदिन से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें डेट और टाइम

 Shardiya navratri 2025 : हर साल आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि के त्योहार को उत्साह के साथ के मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

Shardiya navratri 2025- डेट और टाइम

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे।

Shardiya Navratri 2025- घटस्थापना मुहूर्त  Ghatsthapana Muhurat)

शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों ही मुहूर्त में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

Shardiya Navratri 2025- घटस्थापना के नियम (Kalash Sthapana Niyam)

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह स्नान करने के बाद विधिपूर्वक कलश की स्थापना करें और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करें। व्रत का संकल्प लें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घटस्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। ध्यान रखें कि घटस्थापना के लिए तांबे, चांदी या फिर मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए। घटस्थापना करने के बाद मंदिर में श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए।

घटस्थापना के दौरान न करें ये गलतियां

  • घटस्थापना करते समय के किसी के बारे में गलत न सोचें।
  • किसी से वाद-विवाद न करें।
  • भूलकर भी काले रंग के कपड़ें न पहनें।
  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
जमकर छलके जाम… यहां 800 करोड़ से भी ज्यादा की शराब पी गए लोग, बीते साल हुई थी इतने की बिक्री

जमकर छलके जाम… यहां 800 करोड़ से भी ज्यादा की शराब पी गए लोग, बीते साल हुई थी इतने की बिक्री

 केरल। 26 अगस्त को केरल में प्रदेश में ओणम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। दस दिवसीय इस उत्सव के दौरान लोगों ने करीब 800 करोड़ से भी ज्यादा शराब का सेवन किया। केरल राज्य पेय निगम (केएसबीसी) ने अपने विक्रय केंद्रों से 826.38 करोड़ रुपये की शराब बेची।

बता दें कि, केएसबीसी द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त से चार सितंबर तक शराब की बिक्री में पिछले साल के ओणम त्योहार के दौरान की समान अवधि की तुलना में 6.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 776.82 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

 वहीं ओणम से ठीक एक दिन पहले 137.64 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इस दिन 126.01 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। इस तरह, इसमें 9.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

“पंजाब की बाढ़ त्रासदी में अक्षय कुमार बने सहारा, 5 करोड़ की मदद देकर कहा– सेवा है, दान नहीं”

“पंजाब की बाढ़ त्रासदी में अक्षय कुमार बने सहारा, 5 करोड़ की मदद देकर कहा– सेवा है, दान नहीं”

 नई दिल्ली।  पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों परिवारों को संकट में डाल दिया है। राहत और पुनर्वास का काम जारी है, इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक बार फिर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

अक्षय कुमार ने कहा, “मैं अपनी सोच पर कायम हूं। हां, मैंने 5 करोड़ रुपये दिए हैं ताकि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदी जा सके। लेकिन मैं किसी को दान नहीं कर रहा हूं। मेरे लिए यह सेवा है, मेरा छोटा-सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह आपदा जल्द खत्म हो और पंजाब के भाई-बहन फिर से सामान्य जीवन में लौट सकें। रब मेहर करे।”

अक्षय का यह कदम एक बार फिर दिखाता है कि वह केवल पर्दे पर हीरो नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सच्चे हीरो हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने संकट की घड़ी में मदद की हो। इससे पहले भी वे चेन्नई बाढ़, कोविड-19 महामारी और शहीदों के परिवारों के लिए ‘भारत के वीर’ पहल के माध्यम से करोड़ों रुपये का योगदान दे चुके हैं।

उनका कहना कि यह “सेवा है, दान नहीं”, उनकी संवेदनशील सोच और जिम्मेदारी को दर्शाता है। अक्षय का यह योगदान निश्चित तौर पर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

 
भारत में घुसे 14 पाकिस्तानी आतंकी, पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, 34 वाहनों में लगाए गए बम

भारत में घुसे 14 पाकिस्तानी आतंकी, पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, 34 वाहनों में लगाए गए बम

 मुंबई । मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है।

व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रील बनाने के चक्कर में तीन की मौत, नई बाइक पर सवार दो नाबालिग छात्र और एक महिला की गई जान

रील बनाने के चक्कर में तीन की मौत, नई बाइक पर सवार दो नाबालिग छात्र और एक महिला की गई जान

  उत्तर प्रदेश। शुक्रवार की सुबह देवरिया में कसया रोड ओवरब्रिज के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिग छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब तीन नाबालिग छात्र अपनी नई बाइक पर तेज रफ्तार से चलते हुए रील्स बना रहे थे। उनके इस जुनून ने न सिर्फ उनकी जिंदगी को खतरे में डाला, बल्कि सड़क पार कर रही एक महिला को भी मौत के मुँह में धकेल दिया।

यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे हुई। फतुहा क्षेत्र की रहने वाली मुन्नी देवी (40) पानी भरकर सड़क पार कर रही थीं। उसी समय, तीन दोस्त तेज रफ्तार में बाइक पर सवार होकर ओवरब्रिज की तरफ से आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वे अनियंत्रित हो गए और मुन्नी देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरीं।

टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

मौत की नई बाइक और अधूरे सपने
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशन चौहान (17), अनूप कुमार (16) और मुन्नी देवी (40) शामिल हैं। वहीं, तीसरे छात्र राज (16) की हालत बेहद गंभीर है और उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

हादसे ने इन परिवारों की खुशियाँ हमेशा के लिए छीन लीं। किशन चौहान पिड़रा वार्ड-9 का रहने वाला था और बीआरडी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता ने हाईस्कूल की परीक्षा पास करने पर सिर्फ सात दिन पहले ही उसे एक नई अपाचे बाइक गिफ्ट की थी।

अनूप कुमार, रघवापुर वार्ड-1 का निवासी था और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसके दो छोटे भाई हैं। दोनों छात्रों के घरों में मातम छाया हुआ है। किशन के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बार-बार यही कह रहे थे, “अगर मैंने बाइक न दिलाई होती, तो मेरा बेटा आज जिंदा होता।” यह घटना माता-पिता के लिए न सिर्फ बेटे को खोने का दुख है, बल्कि एक पछतावा भी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाली मुन्नी देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों, छह साल की बेटी छोटी और दो साल के बेटे टेलू को छोड़ गई हैं।

पुलिस की कार्रवाई और लापरवाही का सबक
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और सीओ संजय कुमार रेड्डी तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के बढ़ते खतरे और युवाओं में तेज रफ्तार बाइक चलाने के जुनून को उजागर किया है। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उन सभी माता-पिता और युवाओं के लिए एक कड़ा सबक है जो रील बनाने के चक्कर में जिंदगी की परवाह नहीं करते। यह घटना दिखाती है कि एक पल की लापरवाही और रोमांच के जुनून की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भी सख्त जरूरत है।

तो क्या भारत में वापस आ रहा है TikTok? वेबसाइट पर दिखी हलचल, गुरुग्राम में निकलीं नौकरियां!

तो क्या भारत में वापस आ रहा है TikTok? वेबसाइट पर दिखी हलचल, गुरुग्राम में निकलीं नौकरियां!

 नयी दिल्ली: भारत में लगभग पांच सालों से प्रतिबंधित टिकटोक की वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा गर्म हो गई है। हाल ही में टिकटोक की वेबसाइट कुछ हिस्सों में भारत में खोलने लगी है, जिससे इसके वापसी के कयासों को बल मिल रहा है। हालांकि, टिकटोक का मोबाइल ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

पिछले दिनों टिकटोक की पैरेंट कंपनी ByteDance ने गुरुग्राम में नौकरी के दो पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जो इसके भारत में फिर से कदम रखने की संभावना को बढ़ावा दे रही है। इनमें बंगाली भाषा में कंटेंट मॉडरेटर और वेल-बीइंग पार्टनरशिप एंड ऑपरेशंस लीड के पद शामिल हैं। इसके बावजूद, कंपनी ने साफ़ किया है कि वह भारतीय सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है और भारत में ऐप की वापसी अभी नहीं हुई है।

सरकारी सूत्रों ने भी स्पष्ट किया है कि कोई भी अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं हुआ है और टिकटोक पर प्रतिबंध यथावत है। 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद के बाद सुरक्षा कारणों से टिकटोक और 58 अन्य चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद से टिकटोक भारतीय ऐप स्टोर से गायब है।

हालांकि, समय-समय पर कुछ चीनी ऐप्स नामांतरण और कुछ बदलाव के साथ भारत में वापस आ चुके हैं, जैसे कि Xender और SHEIN, लेकिन टिकटोक अभी भी वापसी के लिए सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। भारतीय और चीनी संबंधों में नरमी की संभावनाएं भी इस दिशा में असर डाल सकती हैं।

इस बीच, टिकटोक की वेबसाइट कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए खुली दिख रही है, जो नेटवर्क स्तर पर किसी गलती या अस्थायी ग्लिच की वजह से हो सकता है। कंपनी ने भी कहा है कि वेबसाइट की उपलब्धता के कारण वे नहीं हैं और वे सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं।

इतना साफ है कि टिकटोक की भारत में वापसी फिलहाल आधिकारिक तौर पर निश्चित नहीं है, लेकिन नए कदमों और नौकरी की पोस्टिंग ने बाजार और उपयोगकर्ताओं में उत्सुकता पैदा कर दी है। भविष्य में सरकार की नीति में बदलाव और सुरक्षा संबंधित मामलों के समाधान के बाद ही टिकटोक भारत में पूरी तरह से लौट सकेगा।

संक्षेप में, टिकटोक की वेबसाइट भारत में कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए खुल गई है और ByteDance ने गुरुग्राम में नौकरियां निकाली हैं, जिससे वापसी के कयास बढ़े हैं, परंतु ऐप अभी भी बैन है और सरकार ने किसी भी प्रतिबंध हटाने की घोषणा नहीं की है। टिकटोक वापसी के लिए अभी कई सुरक्षा, कानूनी और राजनयिक मुद्दे समाधान के इंतजार में हैं।

मोबाइल की डिमांड ने रिश्तों में डाली दरार, मना करने पर पत्नी ने पति के साथ किया ये खौफनाक कांड

मोबाइल की डिमांड ने रिश्तों में डाली दरार, मना करने पर पत्नी ने पति के साथ किया ये खौफनाक कांड

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मोबाइल फोन की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। पति ने नया मोबाइल दिलाने से मना तो गुस्साई पत्नी ने पति को छत से धक्का दे दिया। जिससे की उसका पैर टूट गया। वहीं पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्वालियर थाना के ठाकुर मोहल्ले का है। यहां रहने वाले शिवम वंशकार ने पुलिस को बताया कि, वह मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला है और ग्वालियर में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहा है। उसकी शादी 2 साल पहले झांसी की रहने वाली साधना से हुई थी। उसने पत्नी साधना से नया मोबाइल दिलाने का वादा किया था, लेकिन आर्थिक परेसानियों की वजह से वह पत्नी को मोबाइल नहीं दिला पाया।

बता दें कि, पत्नी साधना मोबाइल दिलाने के लिए जिद कर रही थी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, पत्नी साधना ने गुस्से में आकर पहले पति को गालियां देने लगी। जब पति ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी और उसे छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने से उसका पैर फैक्चर हो गया।

 वहीं पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी साधना ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में अब पुलिस ने पति शिवम की शिकायत पर पत्नी साधना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप, इंस्टा, फेसबुक, X, यूट्यूब समेत 26 प्लेटफॉर्म्स बंद, सरकार ने क्यों उठाया ये सख्त कदम?

व्हाट्सएप, इंस्टा, फेसबुक, X, यूट्यूब समेत 26 प्लेटफॉर्म्स बंद, सरकार ने क्यों उठाया ये सख्त कदम?

 Breaking : नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने सख्त कदम उठाया है, उन्होंने फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोबैन करने का फैसला किया। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन की समयसीमा पूरी नहीं की, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

Breaking : नेपाल में व्हाट्सएप, X, फेसबुक, यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन हुए !!
पवन सिंह जाएंगे जेल? अंजली राघव बैड टच मामले में राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

पवन सिंह जाएंगे जेल? अंजली राघव बैड टच मामले में राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

  लखनऊ। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को बैड टच के मामले में पवन सिंह की लगातार आलोचना हो रही है। इसी बीच यूपी राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों अंजलि राघव (Anjali Raghav) और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। वीडियो में पवन सिंह अंजलि राघव की कमर छूते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस विवाद के बढ़ने के बाद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सफाई देते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। हम सब कलाकार हैं।

पवन सिंह ने मांगी थी माफी

वीडियो सामने आने के बाद अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पवन सिंह द्वारा कमर छूने की घटना के दौरान वह खुद असहज महसूस कर रही थीं। अंजलि ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में पवन सिंह के फैंस के सामने कुछ बोलने का सवाल ही नहीं था, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा थी कि अगर वह कुछ बोलतीं तो कोई उनकी बात नहीं सुनता। अंजलि ने कहा, मुझे पवन सिंह की फैन बेस के बीच क्या प्रतिक्रिया मिलेगी, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती थी। अगर मैंने कुछ कहा होता तो क्या मुझे सपोर्ट मिलता?

हरियाणा में पब्लिक खुद जवाब दे देती

अंजलि ने आगे कहा, लखनऊ में जब पवन सिंह ने मुझे स्टेज पर टच किया, तो मुझे बहुत असहज महसूस हुआ। मैंने इस घटना को शांत रहने का निर्णय लिया क्योंकि मुझे लगा कि मामला सुलझ जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे यह विवाद बढ़ा, मुझे अकेलापन महसूस हुआ। अब मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। यदि यह घटना हरियाणा में हुई होती तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। इस घटना के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि अब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।

कौन है अंजिल राघव

अंजलि राघव ने अपनी पहचान हरियाणवी गानों के जरिए बनाई है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी नजर आईं थीं। उनके गाने हाय रे मेरी मोटो ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। अंजलि राघव के कई लाइव शोज होते हैं और वह हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न शहरों में अपने कार्यक्रम करती हैं। हाल ही में उन्होंने पवन गिल के साथ मैडम नाचे नाचे रे तू तो गाने में भी काम किया था, जो काफी हिट हुआ था।

शुद्धता की गारंटी: सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग

शुद्धता की गारंटी: सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग

 नई दिल्ली: सोने के आभूषणों के बाद, अब चांदी के गहनों और कलाकृतियों पर भी हॉलमार्किंग की अनिवार्यता शुरू हो गई है। 1 सितंबर 2025 से चांदी के लिए हॉलमार्किंग यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) प्रणाली लागू होने के साथ ही, ग्राहक सोने और चांदी दोनों की शुद्धता को आसानी से सत्यापित कर सकेंगे। यह नया कदम ग्राहकों के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे वे कम कैरेट या मिलावटी धातु के जोखिम से बच सकते हैं।

सोने और चांदी की हॉलमार्किंग में मुख्य अंतर:

1. लागू होने का समय और प्रक्रिया:
सोना: सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य की गई थी। जून 2021 से इसकी शुरुआत हुई थी और 1 अप्रैल 2023 से 6 अंकों वाला HUID सभी सोने के आभूषणों पर अनिवार्य कर दिया गया।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग 1 सितंबर 2025 से स्वैच्छिक आधार पर शुरू हुई है, जिसमें HUID प्रणाली को अपनाया गया है।

2. हॉलमार्क के घटक:

सोना: सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क के तीन निशान होते हैं: बीआईएस (BIS) का लोगो, शुद्धता का ग्रेड (जैसे 22K916) और 6 अंकों का HUID कोड।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग में भी तीन घटक हैं: बीआईएस स्टैंडर्ड मार्क (जिस पर ‘SILVER’ लिखा हो), शुद्धता ग्रेड, और 6 अंकों का HUID कोड।

3. शुद्धता के ग्रेड (Fineness Grades):
सोना: सोने की शुद्धता को कैरेट और अंकों दोनों में दर्शाया जाता है। भारत में आमतौर पर हॉलमार्क वाले सोने के ग्रेड हैं – 24K (999), 23K (958), 22K (916), 20K (833), 18K (750), 14K (585) और 9K (375)।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग में सात शुद्धता ग्रेड हैं – 800, 835, 925, 958, 970, 990 और 999।

4. शुद्धता की जांच:
दोनों ही मामलों में, ग्राहक बीआईएस केयर ऐप का उपयोग करके आभूषण पर अंकित HUID कोड को स्कैन कर सकते हैं। इससे उन्हें आभूषण से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – ज्वेलर का विवरण, हॉलमार्किंग सेंटर का नाम, और वस्तु की शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाती है। यह प्रणाली भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आभूषण उद्योग में विश्वास और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ग्राहकों को सशक्त बनाती है और उन्हें खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता पर पूर्ण विश्वास दिलाती है।

नई हॉलमार्किंग प्रणाली से आपको क्या-क्या लाभ होंगे:

1. शुद्धता की गारंटी:
हॉलमार्किंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको खरीदी गई चांदी की शुद्धता की 100% गारंटी मिलती है। हॉलमार्क वाले हर आभूषण पर उसकी शुद्धता का ग्रेड (जैसे 925 या 999) लिखा होता है, जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको वही गुणवत्ता मिल रही है जिसके लिए आपने भुगतान किया है।

2. धोखाधड़ी से बचाव:
यह प्रणाली धोखेबाजों से आपकी सुरक्षा करती है। बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों में अक्सर कम गुणवत्ता वाली धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे ग्राहक को नुकसान होता है। HUID-आधारित हॉलमार्किंग यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी ज्वेलर आपको कम कैरेट की चांदी अधिक कीमत पर न बेच पाए।

3. पारदर्शिता और जवाबदेही:
चांदी के गहनों पर मौजूद HUID कोड आपको पूरी पारदर्शिता देता है। आप बीआईएस केयर ऐप पर इस कोड को स्कैन करके आभूषण से जुड़ी सारी जानकारी तुरंत देख सकते हैं, जैसे – यह कब बना, किस हॉलमार्किंग केंद्र ने इसे प्रमाणित किया और किस ज्वेलर ने इसे बेचा। इससे ज्वेलर की जवाबदेही तय होती है।

4. बेहतर रीसेल वैल्यू:
हॉलमार्क वाले आभूषणों की रीसेल वैल्यू बेहतर होती है। जब आप भविष्य में अपनी चांदी को बेचना या बदलना चाहते हैं, तो हॉलमार्क उस वस्तु की शुद्धता का आधिकारिक प्रमाण होता है, जिससे आपको उचित मूल्य मिलता है। यह आपके निवेश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

5. बाजार में बढ़ता विश्वास:
हॉलमार्किंग प्रणाली पूरे आभूषण बाजार में विश्वास को बढ़ावा देती है। जब हर दुकान पर प्रमाणित और विश्वसनीय चांदी मिलती है, तो ग्राहक निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकते हैं। यह चांदी के आभूषण खरीदने के अनुभव को सुरक्षित और सुखद बनाता है।

₹500 की शर्त पड़ी भारी: दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए यमुना में लगाई छलांग, 20 साल के युवक की डूबकर मौत

₹500 की शर्त पड़ी भारी: दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए यमुना में लगाई छलांग, 20 साल के युवक की डूबकर मौत

 बागपत। दोस्तों से 500 रुपये की शर्त जीतने के लिए युवक ने उफनती यमुना नदी में यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल से छलांग लगा दी। वह करीब 600 मीटर तैर पाया, लेकिन बाद में डूब गया। युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर लगे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर के ग्राम नंगला निवासी मुस्तुल्ला का परिवार लंबे समय से ग्राम निवाड़ा में ईदगाह के पास रहता है। उनका बेटा 20 वर्षीय जुनैद अपने तीन-चार दोस्तों के साथ यमुना का जलस्तर देखने के लिए बुधवार दोपहर गांव के निकट पुल पर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक यमुना में तैरने को लेकर आपस में युवक बातचीत करने लगे। शर्त लगी कि तैरकर यमुना पार करने वाले को 500 रुपये मिलेंगे। जुनैद ने शर्त जीतने के लिए यमुना में छलांग लगा दी।

वह करीब 600 मीटर तक तैरता हुआ यमुना के एक छोर के नजदीक पहुंचा, लेकिन अचानक वहां पर डूब गया। अन्य युवकों का शोर सुनकर ग्रामीण व राहगीर दौड़ पड़े। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने स्वजन से जानकारी ली।

उसके भाई जावेद का कहना है कि जुनैद को दो-तीन युवक पुल से यमुना में कूदने के बहाने अपने साथ घर से बुलाकर लाए थे। जुनैद के यमुना में कूदने पर भाग गए। वहीं, पीड़ित स्वजन व ग्रामीण बरसात में भी यमुना पुल व किनारे पर डटे हैं। जुनैद श्रमिक है। वह ट्रक में ईंट भराई का कार्य करता है। उसके पिता की करीब पांच साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी।

युवक का यमुना में कूदते व तैरते का वीडियो वायरल

जुनैद के निवाड़ा पुल से यमुना में कूदने और तैरते हुए का लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें सुनाई दे रहा है, मैं हार गया, मुझे पता है पानी बहुत तेज है। 500 रुपये की शर्त लगाई। पानी से निकलने की शर्त गलत लगाई।

बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने कहा क‍ि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि यमुना पार करने के लिए तीन-चार युवकों ने 500 रुपये की शर्त लगाई। इसके चलते जुनैद ने यमुना में छलांग लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में डूब गया।

नहीं होंगे रामलला के दर्शन: मंदिर ट्रस्ट ने दी सूचना, 7 सितंबर को बंद रहेंगे कपाट, ये है वजह

नहीं होंगे रामलला के दर्शन: मंदिर ट्रस्ट ने दी सूचना, 7 सितंबर को बंद रहेंगे कपाट, ये है वजह

 Chandra grahan 2025. देशभर में 7 सितंबर की रात खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास होगी. इस दिन साल का सबसे लंबा और अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. जो पूरे भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. ग्रहण का समय रात 8:58 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे तक रहेगा. वहीं इससे 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा. जो कि दोपहर 12:57 बजे से शुरु हो जाएगा. सूतक और ग्रहणकाल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. इस दौरान पूजन, मूर्ति स्पर्श आदि वर्जित रहेगा. इसी कड़ी में श्रीराम मंदिर में भी कपाट बंद रहेंगे.

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से एक पोस्ट साझा किया गया है. जिसमें लिखा है कि ‘भारतीय पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर ग्रहण समाप्ति तक लागू रहेगा. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित होगा. पूजन, भोजन और शुभ कार्यों पर पूर्णत: रोक रहेगी.’

ग्रहण काल में भक्तों को मानसिक रूप से जप, ध्यान और स्तुति करनी चाहिए. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और शुद्ध भोजन-पेय ग्रहण करना आवश्यक माना जाता है. बता दें कि इसी दिन पितृपक्ष की भी शुरुआत हो रही है, जिससे ग्रहण का महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस समय किया गया तर्पण, पितरों को शीघ्र तृप्त करता है और परिवार को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

अभिनेता पवन सिंह समेत 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप

अभिनेता पवन सिंह समेत 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप

 वाराणसी: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ वाराणसी में धोखाधड़ी के आरोप में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में अदालत के आदेश पर की गई है। इस मामले में उन पर फिल्म में निवेश के नाम पर एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने सुनवाई के बाद बुधवार को यह मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़ित व्यवसायी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर उनके मुवक्किल के साथ ठगी की गई।

वकील के अनुसार, वर्ष 2017 में विशाल सिंह की मुलाकात मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी। इसके बाद फिल्म के निर्माण को लेकर उनकी कई लोगों से बातचीत हुई। इसी क्रम में विशाल को पवन सिंह से मिलवाया गया, जिन्होंने उन्हें फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया। उन्हें भारी मुनाफे में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का वादा किया गया था। विशाल सिंह ने इस झांसे में आकर अपनी और अपने भाई की कंपनी के खातों से करीब 32.60 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा कराए।

जुलाई 2018 में विशाल को फिल्म का निर्माता घोषित किया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये और लगाए। वकील ने आरोप लगाया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद भी निवेशक को उसका मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया। विशाल सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने अपना हिस्सा मांगा, तो पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित व्यवसायी ने इस मामले की शिकायत पहले कैंट थाने और फिर पुलिस आयुक्त से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट पुलिस को पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर भोजपुरी फिल्म उद्योग में वित्तीय लेनदेन को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 5 कारोबारियों की मौत

Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 5 कारोबारियों की मौत

 पटना।  बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार के परखच्चे उड़ गए। घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, यह पूरा मामला पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार से पटना लौट रहे थे। इस दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

वहीं स्थानीय लोगों ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि, सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे. मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Weather Update:जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

Weather Update:जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में अतिभारी बारिश हुई है। वहीं, रायपुर में भी मौसम सुहाना रहा। बुधवार को 27.7 मिली पानी राजधानी में गिरा है।

 प्रदेश में औसत बारिश 919.1 मिली बारिश हुई है। जबकि, 951.6 मिमी पानी गिरने का अनुमान जताया गया था। वहीं, राजधानी में भी औसत बारिश 757.7 मिमी दर्ज की गई है। जबकि, हर साल 838.8 मिमी बारिश होती है। जो कि सामान्य से 10 फीसदी कम है। जबकि, बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के भीतर 9-9 सेमी पानी बरस गया।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है, जो कि उत्तर तटीय उड़ीसा से दूर है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. इसका गमनपथ उत्तर उड़ीसा और उससे लगे झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ रहने की संभावना है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार हैं.

GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें

GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें

 GST council meeting Update: वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जनता को बड़ी राहत दी गई है। काउंसिल ने 12% और 28% टैक्स स्लैब को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी देश में अब 22 सितंबर 2025 से 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया कि एक स्पेशल स्लैब भी बनाई गई है। इसमें विलासिता की वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में कई बड़े सुधारों पर चर्चा हुई। उपभोक्ताओं को राहत देने वाले फैसले भी लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, बताया कि जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाने के पक्ष में सभी ने सहमति व्यक्त की है। 12% और 28% के स्लैब को समाप्त कर एक नया स्लैब बनाया गया है।

क्या रहेंगे नए स्लैब?

  • 5% टैक्स: ज़रूरी और रोजमर्रा की वस्तुओं पर
  • 18% टैक्स: गैर-ज़रूरी वस्तुओं पर
  • 40% टैक्स (संभावित): तंबाकू और ₹50 लाख से ऊपर की लग्ज़री कारों पर

MSME और निर्यातकों को भी राहत

GST रजिस्ट्रेशन के नियमों बदलाव किया गया है। इसके तहत अब सिर्फ 3 दिनों में जीएसटी का पंजीयन नंबर मिल जाएगा। निर्यातकों को ऑटोमेटिक रिफंड की सुविधा मिलेगी। साथ ही ऑटोमेटिक रिटर्न फाइलिंग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

  1. 2,500 रुपये तक के कपड़े और जूते पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा (पहले 12%)
  2. जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में कटौती की सिफारिश
  3. घी, अचार, मुरब्बा, स्नैक्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, AC, फ्रिज जैसे 175 से ज्यादा प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में अब केवल दो GST स्लैब - 5% और 18% रहेंगे। उन्होंने कहा, ये सुधार आम आदमी और मध्यम वर्ग के हित में किए गए हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर दरों में बड़ी कटौती की गई है। इससे साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथब्रश, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, रोटी, पराठा, पनीर और छेना जैसे खाद्य पदार्थों पर अब शून्य टैक्स लगेगा।

घरेलू और खाने-पीने की चीजें सस्ती

  • नमकीन, चॉकलेट, पास्ता, घी, मक्खन: 12% से घटकर 5%
  • डिशवॉशर, AC, TV (32 इंच से ऊपर): अब 18% GST
  • 33 जीवन रक्षक दवाएं: टैक्स 12% से घटाकर 0%
  • ट्रैक्टर, थ्रेसर, खाद मशीनें: 12% से घटकर 5%
  • प्राकृतिक मेन्थॉल, कीटनाशक, चश्मे, गॉगल्स: टैक्स में भारी कटौती
  • छोटी कारें, मोटरसाइकिल, बसें, ट्रक, ऑटो पार्ट्स: अब 18% टैक्स
  • तिपहिया वाहन और एम्बुलेंस: 28% से घटाकर 18%
  • नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण: अब सिर्फ 5% टैक्स
  • मानव निर्मित रेशा और धागा: 18% और 12% से घटाकर 5%

40% टैक्स केवल इन वस्तुओं पर

पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और शुगर ड्रिंक्स पर अब 40% टैक्स लागू होगा। इसके लिए स्पेशल स्लैब बनाया गया है।

Sex Racket: Oyo होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 12 लड़के और 8 लड़कियां

Sex Racket: Oyo होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 12 लड़के और 8 लड़कियां

 हाथरस। Sex Racket: उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जहां एक साथ करीब 8 लड़कियां ओयो पहुंची। जहां उनका पहले से ही 12 लड़के इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल, यह पूरा मामला हाथरस गेट कोतवाली इलाके के दयानंतपुर का है। जहां बीते कई दिनों से OYO पैराडाइज होटल में गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थी। लोगों ने बताया कि, यहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आज अचानक होटल पर धावा बोल दिया। जब पुलिस ने कमरों के दरवाजे खुलवाए तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरों में 12 लड़के और 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

बता दें कि, पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है। इस सूचना पर महिला फोर्स के साथ हम यहां पर आए है। कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए है। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एनएच-27 पर बड़ा हादसा: जयपुर से कटिहार जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल

एनएच-27 पर बड़ा हादसा: जयपुर से कटिहार जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल

 मोतिहारी (बिहार): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक के पास जयपुर से कटिहार जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें 12 वर्षीय उमर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर करना पड़ा। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के ग्रामीणों के साथ डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और कई घायलों को बस के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिन्हें क्रेन और जेसीबी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। बस को सड़क से हटाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्वेता भारती, डीएसपी जितेश पांडे और कोटवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एनएच-27 पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही, हालांकि प्रशासन की तत्परता से यातायात जल्द बहाल हो गया।

यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बस ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था और वाहन में जरूरत से ज्यादा यात्रियों के साथ भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान भी लदा हुआ था। इसी ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस संचालकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर मुनाफे के लिए माल ढुलाई को प्राथमिकता दी।

हादसे में घायल हुए लोगों को मोतिहारी सदर अस्पताल, आसपास के पीएचसी और निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। घायलों में मनोहर पासवान (मुजफ्फरपुर), कलावती देवी (दरभंगा), राजकिशोर (दरभंगा), मुंशीलाल (सीतामढ़ी), उमर आलम (मधुबनी) समेत कई यात्री शामिल हैं।

सदर एसडीएम श्वेता भारती ने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज पर पूरी नजर रखे हुए है और किसी भी घायल को इलाज की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जाएगी, ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके।

घटना पर पूर्वी चंपारण के डीएम सौरव जोड़वाल ने कहा—
“हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार की जांच कराई जाएगी, और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और लापरवाह बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यात्रियों की जान की कीमत पर सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग का सिलसिला लगातार जारी है, जिस पर प्रशासन को सख्त रोक लगानी चाहिए।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण बस हादसे होते रहते हैं, लेकिन सख्त निगरानी के अभाव में यह प्रवृत्ति जारी रहती है।