BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

 नई दिल्ली। रेलवे में यात्रियों से हवाई यात्रा की तरह अतिरिक्त सामान पर किराया वसूलने की खबरों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे में सामान को लेकर दशकों से नियम मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को निश्चित वजन तक सामान ले जाने की छूट हमेशा से है। इसका यह अर्थ नहीं है कि यदि तय सीमा से अधिक वजन हुआ तो तुरंत ही एयरलाइंस की तरह अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा।

क्या थी चर्चा?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेलवे, हवाई यात्रा की तरह लगेज पॉलिसी को सख्ती से लागू करने जा रही है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सामान ले जाने की अधिकतम सीमा तय की गई है। साथ ही, फर्स्ट क्लास AC में 70 किलो तक, AC टू टियर में 50 किलो तक, थर्ड AC और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक और जनरल क्लास में 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है।

बताया गया था कि इससे अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा और इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें भी लगाई जाएंगी।

रेल मंत्री का स्पष्टीकरण

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामान की यह सीमा पहले से मौजूद है, लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी प्री-बुकिंग प्रक्रिया, बैग का वजन या साइज चेकिंग जैसी व्यवस्था से नहीं गुजरना होगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत देना है, न कि अतिरिक्त बोझ डालना।

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

  दिल्ली : देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आईएएस सुशिल कुमार लोहानी और डी आनंदन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

 नई दिल्ली। अगर आप भी कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने एक बार 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि, 14 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। जिससे की लाखों रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल के कमीशन के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग काम किया जाना है। जिसके चलते ब्लॉक किया गया है।

बता दें कि, उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए कार्य शुरू हो गया है जिसके चलते 18 से 21 अगस्त तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुल 14 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट की है।

डायवर्ट की गई ट्रेनें

गोमतीनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15078 डाउन गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा। वहीं कटिहार से 18 अगस्त को खुलने वाली 15707 अप कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

Train Cancelled: ये ट्रेने हुई रद्द

रद्द की गई ट्रेनों में लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। 19 अगस्त को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ- पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस और गोरखपुर-सीतापुर सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।इसके अलावा भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू, गोरखपुर- बहराइच- गोरखपुर एक्सप्रेस और नकहा-नीतनवा-नकहा सवारी गाड़ी भी रद्द रहेंगी। गोरखपुर-गोंडा ट्रेनें 18 और 19 अगस्त को नहीं चलेंगी। गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 और 20 अगस्त को रद्द रहेगी। सीतापुर सिटी-गोंडा और सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित होगा। गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी और गोंडा-गोरखपुर ट्रेन 20 और 21 अगस्त को रद्द रहेंगी।

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

 दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक इमारत के गिरने से करीब तीन लोगों की मौत गई है। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही डीडीएमए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

बता दें कि, घटना दरियागंज इलाके के सद्भावना पार्क के पास की बताई जा रही है। यहां एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पीएम के लिए भेजा। जिनकी पहचान जुबैर, गुलसागर, तौफीक के तौर पर हुई है। शवों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना दोपहर 12.14 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जहाँ भूतल और दो मंजिलों वाली एक इमारत ढह गई।

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

  वाराणसी।  यूपी के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रहवासी इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाको में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 युवतियां भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए।

दरअसल, पुलिस को वाराणसी के महमूरगंज के तुलसीपुर में शीलनगर स्थित निवासी कुंदन सिंह के मकान में भदोही के गोपीगंज निवासी टिंकू शर्मा के मकान में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कमरे में युवती के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने संचालक, मकान मालिक, ग्राहक और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे से 14,492 रुपये नगद, आठ मोबाइल फोन, अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और गैंग के सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है।

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

 SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। रीगा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए एक बाइक पर सवार तीन गवाहों को अपनी कार से कुचल दिया। इस हमले में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, लेकिन पिस्टल किच होने से तीनों की जान बच गई।
घटना रीगा के परसौनी रोड में खरसान और पकड़ी चौक के बीच हुई। घायल हुए तीनों शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत मोहनपुर गाँव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान उमेश राय, राम दरेश राय और लालबाबू राय के रूप में हुई है। ये सभी एक पुराने केस में गवाही देने के बाद डुमरा सिविल कोर्ट से वापस लौट रहे थे।
घायलों के अनुसार, परसौनी की तरफ से आ रही एक फोर्ड इकोस्पॉट कार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी। तीनों ने कार में सवार हमलावरों की पहचान अपने गाँव के सुखी लाल राय, कमलेश राय और मनोज राय के रूप में की है। उन्होंने बताया कि कार सवार एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली किच कर जाने से वे सुरक्षित बच गए।
हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
रीगा सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों द्वारा गोली चलने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 पटना। बिहार में चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, इनमें कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के तौर पर पदस्थापन किया गया है।

 बता दें कि, ये सभी अधिकारी 2020 और 2023 बैच के हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों का यह फेरबदल चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

यहां देखें किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

1. अनिरुद्ध पांडेय- एसडीओ, मोहनिया

2. कृतिका मिश्रा- एसडीओ, पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण

3. आकांक्षा आनंद- अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार

4. प्रद्युम्न सिंह यादव- अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, खगड़िया

5. अंजली शर्मा- विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग

6. रोहित कर्दम- अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा

7. शिप्रा विजय कुमार चौधरी- विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग

8. नेहा कुमारी- विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

 
Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

 मुंबई।  लगातार हो रही बारिश की वजह से मायानगरी मुंबई पूरी तरह से डुब गई है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। वहीं लगातार हो बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि, मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त महीने में अब तक 610 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 560.6 मिमी से ज्यादा है। इस दौरान मुंबई महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

Crime News : मेरठ हत्याकांड जैसा मामला, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Crime News : मेरठ हत्याकांड जैसा मामला, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 राजस्थान।  उत्तर प्रदेश के मेरठ हत्या कांड की तरह ही राजस्थान से भी नीले ड्रम हत्याकांड जैसा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को मारकर नीले ड्रम में डालकर नमक डाल दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है। बताया गया कि, युवक किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 का है। जहां घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक व्यक्ति का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में किचन में रखे नीले ड्रम में मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब ड्रम से दुर्गंध लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम को बुलाया और किचन से ड्रम को बाहर निकलवाया। जिसे देखकर उनके भी होश उड़ गए।

पत्नी और तीनों बच्चे गायब

पुलिस ने बताया कि, ड्रम के अंदर शव डालकर उसके ऊपर नमक डाल दिया गया था, ताकि शव जल्दी सड़े ओर दुर्गंध न आए। वहीं बताया गया कि, घटना के समय मकान मालिक और उसके दोनों बेटे घर से बाहर थे। हैरानी की बात तो ये है कि, घटना के बाद से ही मकान मालिक , मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है।

4 बच्चों को कुएं में फेंक कर पति ने खुद भी लगाई छलांग, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

4 बच्चों को कुएं में फेंक कर पति ने खुद भी लगाई छलांग, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

 मुंबई।  महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही 4 बच्चों को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी और खुद भी उसी कुएं में छलांग लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा ।

दरअसल, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोरहाले गांव की है। यहां अरुण काले नाम व्यक्ति श्रीगोंडा तालुका के चिखली गांव का रहने वाला था। जिसकी पत्नि शिल्पा पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर नासिक अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने की बात से काफी परेशान था। इसके बाद काले अपने बच्चों को आश्रम स्कूल से लेकर पत्नी को वापस लेने उसके पास पहुंचा।

वहीं कोरहाले गांव पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने अपने चारों बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया और खुद भी उसी कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

father killed her children: बता दें कि, ग्रामीणों की सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को कुएं से बाहर निकाला। जिनकी पहचान अरुण सुनील काले (30), उनकी बेटी शिवानी (9) और बेटे प्रेम (7), वीर (6) और कबीर (5) के रूप में की है। मामले में पुलिस ने इसके पीछे की वजह पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसे सूनकर लोगों के पैरोंतले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 वर्षीय बेटे ने अपनी ही मां से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मं सनसनी फैल गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला दिल्ली के हौज काजी इलाके का है। जहां 25 जुलाई को एक महिला अपने पति और बेटी के साथ हज करने सऊदी अरब गई हुई थी। वहीं यात्रा से लौटने के बाद महिला के बेटे ने उस पर खराब चरित्र का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़िता कुछ दिनों के लिए अपनी बेटी के ससुराल चली गई थी। 1 अगस्त को महिला के वापस घर लौटते ही बेटे ने मां को एक कमरे में बंद कर चाकू की नोक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि, आरोपी बेटा बार-बार पिता को फोन करके मां पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता रहा कि, वह पिता पर दबाव डाल रहा था कि तुरंत दिल्ली लौटकर मां को तलाक दे दें। वहीं 14 अगस्त को आरोपी बेटे ने फिर महिला से दुष्कर्म किया। पहले तो महिला डर की वजह से किसी से कुछ कह नहीं पाई, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

son raped his mother: वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज करते हुए बताया कि, आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में हुई है जो कि, ग्रेजुएट है लेकिन बेरोजगार है। बेटे की इस घिनौनी करतूत के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अब स्कूलों में ही बनेंगे आधार कार्ड, 2 महीने तक चलाए जाएंगे विशेष अभियान

अब स्कूलों में ही बनेंगे आधार कार्ड, 2 महीने तक चलाए जाएंगे विशेष अभियान

 Aadhar Card Update: आज के समय में किसी भी कार्य के लिए आधार कार्ड का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाना हो या फिर बैंक से लोन लेना हो। हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। जो की छोटे से लेकर बड़े आदमी तक के लिए उसका पहचान पत्र है। वहीं इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां आधार कार्ड नया बनवाना हो या उसमें कुछ अपडेट करवाना हो सब जिले के नजदीकी स्कूल में होगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला किया है जिसके तहत अब स्कूलों में ही छात्रों के आधार कार्ड अपडेट होंगे और कार्ड भी बनाएं जाएंगे। ये फैसला मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है। स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र ने यूआईडीएआई से समन्वय किया है कि, कल यानी 18 अगस्त से ही जिले के स्कूलों में आधारा कार्ड का काम शुरू किया जाएगा।

 बता दें कि, अभियान का पहला चरण मध्यप्रदेश के 40 जिलों में एक साथ शुरू होगा। इसके तहत सरकारी स्कूलों में शिविर लगाएं जाएंगे। करीब 2 महीने तक ये अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देशय बच्चों को परीक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और डीबीटी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जाएगा, जिसमें उनके अंगुलियों के निशान, आइस स्कैन और फोटो अपडेट किया जाएगा।

मातम में बदला कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न, दही हांडी उत्सव के दौरान 2 की मौत

मातम में बदला कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न, दही हांडी उत्सव के दौरान 2 की मौत

 मुंबई। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का उत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह दही हांडी का आयोजन किया गया है। वहीं इस बीच मुंबई से एक खबर सामने आई है जहां दही हांडी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है जबकि, दो सौ से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव में मशहूर हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस बीच मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई। जिसकी पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी (32) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य 14 साल के गोविंदा की भी मौत हुई है।

 पुलिस ने बताया कि मुंबई में दही हांडी के दौरान पिरामिड बनाते समय चोट लगने से गोविंदाएं घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ नेता भी इस उत्सव में शामिल हुए।

जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत, तो किसी ने खोई आंख की रोशनी, मचा हड़कंप

जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत, तो किसी ने खोई आंख की रोशनी, मचा हड़कंप

  कुवैत। death due to poisonous liquor: कुवैत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई तो किसी के आंखों की रोशनी चल गई है तो कई लोगों की हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है।

वहीं कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 63 लोगों ने इस जहरीली शराब का सेवन किया था जो कि अस्पताल में भर्ती है। जिनमें से 51 मरीजों को डायलिसिस की ज रूरत पड़ी तो वहीं 31 मरीजों को वेंटिलेटर में रखा गया। जबकि 13 मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 21 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

इस मामले में अधिकारियों ने बताया गय कि, शराब में मौजूद मिथेनॉल ने पीड़ितों के अंगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। आपको को बता दें कि, कुवैत में शराब बनाने, बेचने या आयात करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस वजह से वहां के लोग चोरी-छुपे अवैध तरीक़े से शराब बनाते हैं जहां साफ-सफाई का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है और इन्हीं कारणों की वजह से शराब में जहरीले केमिकल बन जाते हैं।

death due to poisonous liquor: हालांकि, कुवैत सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पीड़ितों की राष्ट्रीयता नहीं बताई है। वहीं मृतकों में कुछ मलयाली और तमिल मूल के लोग भी हो सकते हैं। नेपाल और अन्य देशों के लोग भी शामिल है।

 
कार में संदिग्ध हालत में मिली सगे भाई-बहन की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कार में संदिग्ध हालत में मिली सगे भाई-बहन की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में एक कार में एक लड़का और एक लड़की की संदिग्ध हालत में लाश मिली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मामले में बताया गया कि, दोनों मृतक सगे भाई बहन थे। जो कोचिंग पढ़ने गए थे।

दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र इलाके में इंद्रपुरी रोड नंबर 12 पर खड़ी एक कार से एक लड़के और एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई।जिसके बाद आसपास के एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव की पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों की उम्र पांच से दस साल के बीच बताई गई।

परिवार वालों के मुताबिक, वे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटने पर उन्होंने कोचिंग टीचर से बात की जिसपर उन्होंने कहा कि, बच्चें कब का घर जा चुकें है। लेकिन काफी देर तक बच्चों के ना मिलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कराई।

Patna Crime News: गौरतलब है कि, यह कार कई दिनों से उसी जगह पर खड़ी थी। ऐसे में सवाल ये उठता है की आखिर कैसे बच्चों की लाश कार में मिली। जिसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस और FSL की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

WhatsApp पर नया फ्रॉड – Screen Mirroring से मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

WhatsApp पर नया फ्रॉड – Screen Mirroring से मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

 ALERT NEWS: डिजिटल ठगी का नया तरीका सामने आया है। OneCard ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि हाल ही में WhatsApp Screen Mirroring Fraud नामक एक खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है। इस ठगी में शिकार बनने पर आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है और आपकी निजी जानकारी भी चोरी हो सकती है।

WhatsApp Screen Mirroring Fraud कैसे काम करता है?

OneCard की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्रॉड में स्कैमर खुद को बैंक या किसी फाइनेंशियल कंपनी का कर्मचारी बताकर भरोसा जीतता है। फिर वह बहाने से यूजर को WhatsApp पर स्क्रीन-शेयरिंग ऑन करने के लिए कहता है।

जैसे ही स्क्रीन शेयरिंग चालू होती है –

  • ठग आपके OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और मैसेज लाइव देख सकता है।

  • वह किसी ट्रांजैक्शन को “वेरिफिकेशन” बताकर आपसे OTP या PIN डलवा देता है।

  • जानकारी सीधे स्कैमर के पास चली जाती है और तुरंत अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं।

दूसरा तरीका – Malware App & Keyboard Logger

कुछ मामलों में स्कैमर यूजर को मालवेयर ऐप इंस्टॉल करा देता है, जिसमें कीबोर्ड लॉगर छुपा होता है। यह आपके फोन में टाइप की गई हर चीज रिकॉर्ड कर लेता है। इसी वजह से बैंक वेबसाइट्स पर On-Screen Keyboard की सुविधा दी जाती है ताकि लॉगर आपकी टाइपिंग पकड़ न पाए।

चोरी की जानकारी का इस्तेमाल

एक बार डेटा हाथ लगते ही ठग:

  • बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है।

  • अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर सकता है।

  • आपकी पहचान का इस्तेमाल कर अन्य वित्तीय धोखाधड़ी कर सकता है।

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

 किसी भी हालत में WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग न करें।
 बैंक कभी भी आपसे WhatsApp पर OTP या स्क्रीन शेयरिंग नहीं मांगता।
 अनजान ऐप्स या लिंक इंस्टॉल करने से बचें।
 हमेशा फोन और बैंकिंग ऐप्स को अपडेट रखें।

पीएम मोदी 17 अगस्त को दिल्ली में करेंगे ₹11,000 करोड़ की दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी 17 अगस्त को दिल्ली में करेंगे ₹11,000 करोड़ की दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

 NEW DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त, 2025 को दिल्ली में ₹11,000 करोड़ की लागत से बनी दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) शामिल है, जिनका उद्देश्य दिल्ली और एनसीआर में यातायात को सुगम बनाना है।

भीड़भाड़ से मुक्ति: एक नया रोडमैप
यह पहल दिल्ली को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा है। इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा, यात्रा का समय कम होगा और यातायात की समस्या में कमी आएगी। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा’ बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो नागरिकों के जीवन को आसान बनाता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड
लागत: लगभग ₹5,360 करोड़।

लंबाई: 10.1 किलोमीटर।

कनेक्टिविटी: यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
इस खंड में शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 तक 5.9 किलोमीटर और द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन पीएम मोदी ने मार्च 2024 में ही कर दिया था।

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II)
लागत: लगभग ₹5,580 करोड़।

यह बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए एक नया संपर्क मार्ग प्रदान करेगा। इससे दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड, मुकरबा चौक और धौला कुआँ जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम होगा। यह एनसीआर में औद्योगिक संपर्क और माल की आवाजाही को भी तेज करेगा। प्रधानमंत्री रोहिणी में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

बिहार में वोटर लिस्ट बदलाव: खूब हंगामा, जनता और नेताओं की जबरदस्त भागीदारी

बिहार में वोटर लिस्ट बदलाव: खूब हंगामा, जनता और नेताओं की जबरदस्त भागीदारी

 PATNA. बिहार में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से चल रहा है और इस बार इसमें जनता, राजनीतिक दल और उनके बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) की भागीदारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुरुआत में नेताओं की सुस्ती दिखी, मगर जनता के बढ़ते उत्साह ने सभी को सक्रिय कर दिया। राज्य चुनाव आयोग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कुल 1,60,813 दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही, नए मतदाताओं, खासकर युवाओं की भारी भागीदारी ने लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जागरूकता को उजागर किया है।

 

राष्ट्रीय दल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 53,338 दावे और आपत्तियां दाखिल कीं।
कांग्रेस ने 17,549 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 74 आवेदन जमा किए।

क्षेत्रीय दल
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 47,506 और जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) ने 36,550 दावे-आपत्तियां दर्ज कीं।
अन्य छोटे दलों ने भी सैकड़ों आवेदन भेजे।

आम जनता का जोश:
आम लोगों ने भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 23,557 दावे और 741 अपात्रता के मामले दर्ज किए गए। शुरुआत में भागीदारी कम थी, मगर जागरूकता बढ़ने के बाद यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा।
नए वोटरों का उत्साह
18 साल या उससे ज्यादा उम्र के युवाओं ने इस बार रिकॉर्ड 87,966 Form 6 + Declaration जमा किए, जिनमें से छह फॉर्म BLAs के जरिए आए। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है और दिखाता है कि बिहार का युवा अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से ले रहा है।
आयोग की गारंटी
100% पारदर्शिताचुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने से पहले इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) या असिस्टेंट इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) पूरी जांच करेंगे। नाम हटाने के लिए पहले नोटिस जारी होगा, सुनवाई होगी और फिर ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ (लिखित फैसला) दिया जाएगा। आयोग ने यह भी सुविधा दी है कि मतदाता अपनी वोटर डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विवाद और सुप्रीम कोर्ट की नजर
कुछ विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि खास समुदायों और गरीबों के नाम जानबूझकर सूची से हटाए जा सकते हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल दिया है और चुनाव आयोग को पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि बिना उचित प्रक्रिया के कोई नाम नहीं हटेगा।

बिहार की सड़कों का डिजिटल बही-खाता, रंगीन मैपिंग से होगा विकास

बिहार की सड़कों का डिजिटल बही-खाता, रंगीन मैपिंग से होगा विकास

 PATNA: बिहार की सड़कों का अब डिजिटल अवतार होगा! नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में सड़कों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने के लिए एक अनूठा कदम उठाया है। सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को 20 अगस्त 2025 तक अपने क्षेत्र की सड़कों की विस्तृत मैपिंग कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। खास बात यह है कि सड़कों को निर्माण एजेंसी के आधार पर रंगों से चिह्नित किया जाएगा, ताकि उनकी पहचान आसान हो और शहरी विकास की योजना को नया आयाम मिले।
इस पहल के तहत सड़कों को अलग-अलग रंगों से रेखांकित किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) को लाल, राज्य राजमार्ग (स्टेट हाइवे) को हरा, ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों को काला, नगर निकाय की सड़कों को पीला, जिला परिषद की सड़कों को ब्लू-गुलाबी, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन की सड़कों को नीला और अन्य विभागों की सड़कों को बैंगनी रंग से दर्शाया जाएगा। यह रंग-आधारित वर्गीकरण सड़क नेटवर्क को समझने और प्रबंधन को पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।
नगर निकायों को सड़कों की लंबाई, चौड़ाई, निर्माण तिथि, प्राक्कलित लागत और वर्तमान स्थिति सहित विस्तृत जानकारी एक निर्धारित प्रपत्र में जमा करनी होगी। यह डिजिटल रिकॉर्ड न केवल सड़कों के रखरखाव को आसान बनाएगा, बल्कि भविष्य की शहरी योजनाओं को भी गति देगा। विभाग ने सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं को भी इस निर्देश की प्रति भेजकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
यह कदम ऐसे समय में आया है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 अगस्त 2025 को ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’ के तहत 16 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से डिजिटल संवाद किया। इस योजना में 1.89 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे शहरी परिवारों को 700 रुपये और ग्रामीण परिवारों को 500 रुपये की मासिक बचत हो रही है।
नगर विकास विभाग का यह निर्देश बिहार के शहरी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को व्यवस्थित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। रंग-आधारित मैपिंग और डिजिटल रिकॉर्ड से न केवल सड़कों का प्रबंधन आसान होगा, बल्कि रखरखाव और नई परियोजनाओं की योजना भी पारदर्शी होगी। यह पहल बिहार को डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और कदम है।