BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ECI का बड़ा फैसला! मतगणना प्रक्रिया में होगा बदलाव, जानिए क्या हैं नया नियम ?

ECI का बड़ा फैसला! मतगणना प्रक्रिया में होगा बदलाव, जानिए क्या हैं नया नियम ?

  चुनाव आयोग (EC) ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। आयोग ने डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया को नया स्वरूप देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अब अंतिम चरण की ईवीएम गिनती तभी शुरू होगी, जब डाक मतपत्रों की गिनती पूरी तरह संपन्न हो जाएगी।

अब तक व्यवस्था यह थी कि मतगणना के दिन सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती और 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू हो जाती थी। ऐसे में कई बार ईवीएम की गिनती डाक मतपत्रों से पहले ही पूरी हो जाती थी। नई व्यवस्था के अनुसार यह स्थिति अब नहीं रहेगी।

इस बदलाव का पहला प्रयोग नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। आयोग का मानना है कि इससे मतगणना प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व भरोसेमंद बनेगी। साथ ही, उम्मीदवारों और मतदाताओं के बीच किसी भी तरह के संदेह की गुंजाइश नहीं बचेगी।

आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां डाक मतपत्रों की संख्या अधिक होगी, वहां पर्याप्त संख्या में गिनती टेबल और कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि मतगणना समय पर और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

डाक मतपत्रों की संख्या में हाल के दिनों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका कारण दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना है। ऐसे में आयोग का मानना है कि नई व्यवस्था न केवल प्रक्रिया को व्यवस्थित करेगी बल्कि जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।

Breaking : लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले, पी.एम. कश्यप संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

Breaking : लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले, पी.एम. कश्यप संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

  नई दिल्ली। इनकम टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम डेट को बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक कर दी है। अभी तक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी। यह फैसला करदाताओं को राहत देगा और उन्हें ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिक समय मिलेगा।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने यह निर्देश भीलवाड़ा और जोधपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दायर एक संयुक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। दोनों टैक्स बार एसोसिएशनों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएँ दायर कर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग की थी। इन याचिकों पर अमल करते हुए हाई कोर्ट ने ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम डेट बढ़ाने का निर्देश दिया था।

इनकम टैक्स ने अपने एक्स हैंडल के जरिए से इसकी जानकारी दी। विभाग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में निर्दिष्ट करदाताओं के लिए पिछले वर्ष 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की निर्दिष्ट तिथि को 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 करने का निर्णय लिया है।

 
अब अडानी की होगी सहारा की सभी संपत्तियां, कल सुप्रीम कोर्ट की लगेगी मुहर

अब अडानी की होगी सहारा की सभी संपत्तियां, कल सुप्रीम कोर्ट की लगेगी मुहर

 नई दिल्ली। सहारा समूह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें सहारा की सभी संपत्तियों का सौादा अडानी समूह हो गया है। इसे लेकर सहारा की प्रॉपर्टी सूची 14 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जमा हुई है। जिसपर कल यानी 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में मुहर लग सकती है। जिसके बाद सहारा की सभी 88 कंपनियां अडानी को सौंपी जाएगी। जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 43 हजार करोड़ है।

दरअसल, सहारा ग्रुप और सेबी का विवाद वर्षो से जारी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए कई बार निर्देश दिए। अदालत ने समूह से बिना बंधक वाली संपत्तियों की सूची मांगी, ताकि उन्हें बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके। इस मामले को लेकर बीत 6 सितंबर 2025 को सहारा और अडानी के बीच एक डील हुई जिसमें प्रस्ताव रखा गया कि, सूचीबद्ध सभी संपत्तियां और कुछ अतिरिक्त संपत्तियां अडानी समूह को ट्रांसफर की जाएं। इसके लिए अदालत से औपचारिक मंजूरी मांगी गई है।

 बता दें कि, इसमें साफ तौर से कहा गया कि, इन संपत्तियों पर किसी तरह की कोई जांच, कार्रवाई केस ना हो और न ही ईडी, इनकम टैक्स का असर पड़े। साथ ही इसमें सहारा या किसी तीसरे पक्ष की कोई दावा या आपत्ति आती है, तो उसका निपटारा सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही करेगी। इसमें अदालतों, ट्रिब्यूनलों या रेगुलेटरी अथॉरिटीज़ को इन संपत्तियों से जुड़े मामलों में कोई हस्तक्षेप का अधिकार न हो।

हर भारतीय का ‘स्वदेशी’ से जुड़ाव, पुर्जे-पुर्जे पर होनी चाहिए मेड इन इंडिया की छाप : पीएम मोदी

हर भारतीय का ‘स्वदेशी’ से जुड़ाव, पुर्जे-पुर्जे पर होनी चाहिए मेड इन इंडिया की छाप : पीएम मोदी

 उत्तर प्रदेश - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करते हुए एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दोहराया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही देश की आर्थिक विकास की मजबूत नींव है और भारत को अब किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं। उन्होंने सरकार की नीतियों और सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और कई सरकारी नियमों को हटाकर विकास के रास्ते साफ किए जा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 के उद्घाटन पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प पर जोर देते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर वो चीज देश में बननी चाहिए जो यहां संभव है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास यात्रा शानदार है।

‘प्लेटफॉर्म फॉर ऑल, प्रोग्रेस फॉर ऑल’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए हैं जो सभी को अवसर देते हैं, जैसे यूपीआई, आधार, डिजी लॉकर और ओएनडीसी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्लेटफॉर्म ‘सबके लिए मंच, सबकी प्रगति’ के सिद्धांत पर काम करते हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि आज एक चाय बेचने वाला भी यूपीआई का उपयोग कर रहा है और सरकार की जीईएम (GeM) पोर्टल पर छोटे व्यापारी भी सीधे अपने उत्पाद बेच पा रहे हैं।

‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर:

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र ही हमारा मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, “हर वो प्रोडक्ट जो भारत में बन सकता है, उसे भारत में ही बनना चाहिए।” उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों और नवोन्मेषकों से भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाले बिजनेस मॉडल बनाने का आग्रह किया।

रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’:

प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा रक्षा इकोसिस्टम बना रहे हैं, जहां हर एक पुर्जे पर ‘मेड इन इंडिया’ का निशान होगा। उन्होंने बताया कि रूस के सहयोग से बनाई गई AK-203 राइफल का उत्पादन जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने यूपी में बन रहे रक्षा गलियारे का भी उल्लेख किया, जहां ब्रह्मोस मिसाइल जैसे हथियार बनाए जा रहे हैं।

जीएसटी सुधारों से जनता को लाभ:

प्रधानमंत्री ने जीएसटी में हाल ही में हुए सुधारों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नए नियम भारत की विकास गाथा को नई गति देंगे। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले 1000 रुपये की शर्ट पर करीब 170 रुपये टैक्स लगता था, जो अब घटकर सिर्फ 35 रुपये रह गया है। इसी तरह, आम उपयोग की वस्तुओं पर भी टैक्स काफी कम हुआ है, जिससे आम परिवारों को हजारों रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स कम कर लोगों की आय और बचत को बढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश की प्रगति:

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या बढ़ी है, जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी भारत में मोबाइल फोन उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभा रहा है, जो देश के कुल उत्पादन का करीब 55% है। उन्होंने कहा कि यूपी जल्द ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।

Instagram ने बनाया नया रिकॉर्ड, पार किया 3 बिलियन मंथली यूजर्स का आंकड़ा, इस देश से है सबसे ज्यादा यूजरबेस

Instagram ने बनाया नया रिकॉर्ड, पार किया 3 बिलियन मंथली यूजर्स का आंकड़ा, इस देश से है सबसे ज्यादा यूजरबेस

  Instagram ने अपने एक्टिव यूज़र्स में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। अब हर महीने लगभग 3 बिलियन यानी 3 अरब लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे भारत अब इस प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा यूज़रबेस बन गया है। मेटा के CEO मार्क ज़करबर्ग ने इस उपलब्धि की जानकारी खुद साझा की।इंस्टाग्राम को मेटा ने 2012 में एक फोटो-शेयरिंग ऐप के रूप में खरीदा था, लेकिन अब यह दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। फेसबुक और व्हाट्सएप पहले ही 3 अरब यूजर्स क्लब में शामिल थे, और अब इंस्टाग्राम भी उसी सूची में शामिल हो गया है।

इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि इस ग्रोथ में मैसेजिंग, रील्स और रिकमेंडेशन फीचर्स का बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में इंस्टाग्राम इन फीचर्स को और बेहतर तरीके से व्यवस्थित करेगा। साथ ही, एक नया फीचर टेस्ट किया जाएगा जिससे यूज़र्स अपने फीड पर ज्यादा कंट्रोल पा सकेंगे और अपने इंटरेस्ट के हिसाब से टॉपिक्स जोड़ या हटाकर एल्गोरिदम को ट्यून कर सकेंगे।

इस ग्रोथ में सबसे बड़ा रोल इंस्टाग्राम रील्स का रहा है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। रील्स ने विशेष रूप से भारत में टिक टॉक के बैन के बाद बड़ी लोकप्रियता हासिल की। भारत के करोड़ों यूज़र्स ने रील्स देखना और बनाना शुरू किया, जिससे इंस्टाग्राम का यूज़र बेस और क्रिएटर्स की संख्या दोनों बढ़ी।

इस बदलाव के चलते इंस्टाग्राम अब सिर्फ सोशल मीडिया ऐप नहीं, बल्कि एक पूरा वीडियो एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है। वहीं, टिक टॉक कई देशों में प्रतिबंधों का सामना कर रहा है, जिससे यूज़र्स और क्रिएटर्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। अमेरिका में टिक टॉक की वापसी के लिए हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच एक डील भी हुई है।

CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, अब 2 बार संचालित की जाएंगी परीक्षा !

CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, अब 2 बार संचालित की जाएंगी परीक्षा !

 CBSE Exam 2026 : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह खबर बेहद अहम है। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े बदलावों की घोषणा की है।

साल में 2 बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

CBSE ने इतिहास में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा को 2 चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य छात्रों पर कम दबाव डालना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरा मौका देना है। 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई, 2026 तक जारी रहेंगी।

परीक्षा की तारीखें

  • पहला चरण : 17 फरवरी से 9 मार्च 2026
  • दूसरा चरण : 15 मई से 1 जून 2026

इसका मतलब यह हुआ कि यदि छात्र पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो उन्हें दूसरे प्रयास में बेहतर करने का मौका मिलेगा। परीक्षा का बेहतर स्कोर ही फाइनल माना जाएगा।

12वीं की परीक्षा की तारीख भी तय

  • 12वीं की परीक्षा : 17 फरवरी से 15 अप्रैल 2026 तक।
  • परीक्षा का समय : सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 या 1:30 बजे तक।

इस बदलाव से छात्रों को सुबह के शांत वातावरण में परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे फोकस और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।

45 लाख छात्र होंगे परीक्षा में शामिल

इस बार लगभग 45 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। पूरे देश में भारत के साथ-साथ 26 अन्य देशों के विद्यार्थी भी शामिल हैं।

जल्द घोषित होगा नतीजे

CBSE ने स्पष्ट किया है कि, परीक्षा समाप्त होने के 10 दिन बाद ही कॉपी की जांच शुरू हो जाएगी। 12 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने की योजना बनाई गई है। इससे बोर्ड को नतीजे जल्दी घोषित करने में मदद मिलेगी।

ध्यान रखने योग्य बातें

CBSE Exam 2026 : ये सभी तारीखें अभी संभावित हैं। फाइनल डेटशीट स्कूलों द्वारा छात्रों की अंतिम सूची जमा करने के बाद जारी की जाएगी। छात्र और अभिभावक नियमित रूप से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट देख सकते हैं।

इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा 78 दिनों का बोनस

इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा 78 दिनों का बोनस

  दिल्ली - दिवाली और छठ पूजा से पहले देशभर के रेलवे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (Productivity Linked Bonus - PLB) की मंजूरी दी गई है।

इस बोनस से 10.91 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार इसके लिए कुल 1865.68 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बोनस का भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जाएगा, ताकि कर्मचारी त्योहारों को खुशी और राहत के साथ मना सकें। 

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस 
इस पैसों का भुगतान रेलवे कर्मचारी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप के कर्मचारियों को किया जाएगा।

70 साल बाद बना महासंयोग, इस बार 10 दिन की होगी ‘शारदीय नवरात्रि’, जानिए इसके पीछे का रहस्य

70 साल बाद बना महासंयोग, इस बार 10 दिन की होगी ‘शारदीय नवरात्रि’, जानिए इसके पीछे का रहस्य

 Sharadiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार 22 सितंबर से हो गया है। आमतौर पर यह पर्व 9 दिनों तक चलता है, लेकिन इस बार 70 साल बाद विशेष महासंयोग बना है। ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि तिथियों के विशेष संयोग के चलते इस बार नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी। 25 और 26 सितंबर दोनों दिन चतुर्थी तिथि पड़ने से नवरात्रि का अंतिम दिन एक और बढ़ गया है।

इस बार 10 दिन का नवरात्रि क्यों है?

यह 10 दिन का संयोग चंद्र कैलेंडर में एक दुर्लभ खगोलीय संरेखण (lunar alignment) के कारण बना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ रही है, जिसके कारण नवरात्र की अवधि एक दिन बढ़ गई है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिथियों की वृद्धि अत्यंत शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। शास्त्रों में वर्णित है कि देवी की पूजा जितने अधिक दिनों तक की जाए, उतना ही अधिक फल प्राप्त होता है। इस बार 10 दिनों तक माता की उपासना से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य और मनोकामनाओं की पूर्ति का अवसर मिलेगा। पंडितों का कहना है कि यह महासंयोग बहुत ही दुर्लभ है और लंबे समय बाद इसके दर्शन हो रहे हैं।

हाथी पर सवार होकर आई माता रानी 

खास बात यह है कि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आई हैं, जो समृद्धि और शांति का प्रतीक है। सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण इसे व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए धनवृद्धि का कारक भी माना जा रहा है।

सिविल जज भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, पुराने नियमों से होगी भर्ती

सिविल जज भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, पुराने नियमों से होगी भर्ती

 भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में सिविल जज (जूनियर डिवीजन, प्रवेश स्तर) भर्ती 2022-23 से संबंधित हाईकोर्ट के 13 जून 2024 के फैसले पर रोक लगा दी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार पूरी की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कटऑफ अंक और पात्रता मानदंड अलग-अलग विषय हैं, और केवल आशंका के आधार पर रिव्यू अधिकार का उपयोग नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के 13 जून 2024 के आदेश को रद्द करते हुए पुनर्विचार याचिका 620/2024 को खारिज कर दिया। कोर्ट ने 17 नवंबर 2023 की अधिसूचना के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का आदेश दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 13 जून 2024 को आदेश जारी कर सिविल जज भर्ती के लिए नए नियम लागू किए थे। इनमें उम्मीदवारों के लिए 3 साल का वकालत अनुभव या उत्कृष्ट लॉ ग्रेजुएट होना, सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 70% अंक और एससी/एसटी के लिए 50% अंक अनिवार्य किए गए थे। इन नियमों को कई याचिकाओं में चुनौती दी गई।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर 2023 को आदेश दिया था कि पुराने नियमों के तहत भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला याचिका पर निर्भर होगा। 10 मार्च 2024 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसमें याचिकाकर्ताओं को 112 और 108 अंक मिले, जबकि कटऑफ 113 था। 7 मई 2024 को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी, क्योंकि वे कटऑफ से नीचे थे।

25 मई 2024 को याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 13 जून 2024 को आदेश दिया कि अयोग्य उम्मीदवारों को हटाकर नया कटऑफ तय किया जाए और 113 के बीच के योग्य उम्मीदवारों के लिए नई मुख्य परीक्षा आयोजित की जाए। तब तक भर्ती प्रक्रिया रोकने का आदेश दिया गया। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर भर्ती प्रक्रिया को पुराने नियमों के तहत आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

UIDAI ला रहा नया Aadhar App ! QR कोड से पकड़ में आएंगे फेक आधार, मोबाइल नंबर अपडेट्स ?

UIDAI ला रहा नया Aadhar App ! QR कोड से पकड़ में आएंगे फेक आधार, मोबाइल नंबर अपडेट्स ?

 New Aadhar App : आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अब तकनीक के क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। UIDAI जल्द ही एक नया और अत्याधुनिक आधार ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की पुष्टि खुद UIDAI के CEO भुवनेश्वर कुमार ने की है।

नया Aadhar App में क्या खास ?

UIDAI प्रमुख ने बताया कि नया App पूरी तरह तैयार है और इसकी टेस्टिंग और डेमो प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। App को अगले 2-3 महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इस नए App में आइडेंटिटी शेयरिंग फीचर मिलेगा जिससे आधार डिटेल्स शेयर करना बिल्कुल आसान हो जाएगा। यूजर परमिशन बेस्ड डेटा शेयरिंग मिलेगा इससे कोई भी जानकारी बिना आधार होल्डर की अनुमति के शेयर नहीं होगी। डिजिटल इंटरफेस- फोटोकॉपी की जरूरत खत्म, सारी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी।

मैनुअल ही रहेगा मोबाइल नंबर अपडेट

UIDAI के CEO ने साफ किया कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कराना ऑनलाइन संभव नहीं है। यह एक संवेदनशील प्रक्रिया है और इसे केवल आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

नंबर अपडेट करने के तरीके

  • नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराएं
  • नया मोबाइल नंबर अपडेट कराएं

फेक आधार कार्ड की होगी तुरंत पहचान

UIDAI ने फर्जी आधार कार्ड पर भी सख्ती बरती है। हर आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड के जरिए उसकी सत्यता की जांच की जा सकती है। स्कैन करने पर कार्डधारक की असली जानकारी सामने आ जाती है। इससे फेक कार्ड्स की पहचान आसान हो जाएगी।

New Aadhar App : UIDAI की इस नई पहल से आधार कार्ड की सुरक्षा और उपयोगिता दोनों में इजाफा होगा। डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी और यूजर्स को अपने पहचान पत्र को इस्तेमाल करने में अधिक सुविधा व नियंत्रण मिलेगा।

दर्दनाक हादसा… कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

दर्दनाक हादसा… कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

  अलीगढ़।  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हादसे की एक खौफनाक घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, एटा की ओर से आ रही कार व मिनी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और सभी पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया गया कि, आग इतनी तेज थी कि, शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन से लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के परिवारों वालों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे कि हाईवे पर जाम न लगे।

GTS 2.0 आज से लागू, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, जानें क्या-क्या हुआ सस्ता, देखें लिस्ट…!!

GTS 2.0 आज से लागू, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, जानें क्या-क्या हुआ सस्ता, देखें लिस्ट…!!

  Cheaper Products : भारत के इनडायरेक्ट टैक्सेशन सिस्टम में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव लागू हो गया है। यह बदलाव गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) सुधार के रूप में सामने आया है। GST काउंसिल ने सितंबर की शुरुआत में इस सुधार को मंजूरी दी थी। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाना, उपभोग को बढ़ावा देना और दरों का तार्किकरण करना है। इस बदलाव से अब आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है।

क्या है नया बदलाव ?

  • सिर्फ 2 मुख्य स्लैब
    अब GST को सरल करते हुए सिर्फ 2 प्रमुख दरें तय की गई हैं, जिनमें 5% और 18% का GST स्लैब निर्धारित किया गया है।
  • विशेष स्लैब
    Sin Products जैसे तंबाकू, शराब, एरेटेड ड्रिंक्स इत्यादि पर 40% GST लगू होगा।

अब लोगों के लिए कौन सी चीजें सस्ती ?

  • रोजमर्रा का सामान

वो घरेलू सामान जिन पर अब तक 12% GST लगता था, अब उन्हें 5% GST स्लैब में लाया गया है।

  1. टूथपेस्ट, साबुन और शैम्पू
  2. पैकेज्ड फूड जैसे बिस्किट, स्नैक्स और जूस
  3. डेयरी उत्पाद जैसे घी और कंडेंस्ड मिल्क
  4. साइकिल और स्टेशनरी
  5. निश्चित कीमत तक के कपड़े और जूते
  • घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स
जिन वस्तुओं पर अब तक 28% टैक्स लगता था, उन पर अब टैक्स घटाकर 18% किया गया है। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतें लगभग 7–8% तक कम होंगी।
  1. एयर कंडीशनर
  2. रेफ्रिजरेटर और डिशवॉशर
  3. बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन
  4. सीमेंट
  • ऑटोमोबाइल

ऑटो सेक्टर को भी इस बदलाव से बड़ा फायदा मिलने वाला है।

  1. छोटे कार (1,200cc से कम इंजन वाली) पर GST 28% से घटकर 18% होगा।
  2. टू-व्हीलर को भी लोआर टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है।
  3. बड़ी लग्जरी कार और SUV पर ऊंचा टैक्स जारी रहेगा।
  • बीमा और वित्तीय सेवाएं

अब तक बीमा प्रीमियम पर 18% GST लगता था, GST 2.0 में इसे निचले स्लैब में लाया गया है या कुछ मामलों में पूरी तरह छूट भी दी जाएगी। बीमा सस्ता होने से मिडिल इनकम परिवारों में कवरेज बढ़ेगा, जिससे वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य/जीवन से जुड़े जोखिमों में कमी आएगी।

कौन सी चीजें हुई महंगी ?

GST 2.0 के बाद भी सब कुछ सस्ता नहीं हुआ है। सरकार ने साफ कर दिया है कि कुछ वस्तुओं पर 40% ‘Sin Tax’ लागू रहेगा।

  • तंबाकू उत्पाद, शराब और पान मसाला
  • ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म
  • पेट्रोलियम उत्पाद अभी भी GST के दायरे से बाहर हैं, इसलिए ईंधन की कीमतों में कोई राहत नहीं मिलेगी।
  • लग्जरी सामान जैसे हीरे और कीमती रत्नों पर भी ऊंचा टैक्स जारी रहेगा।
देखें 135 सस्ते हुए सामानों की लिस्ट
  1.  

 

क्रमांक रोज इस्तेमाल होने वाला सामान GST पहले (%) GST अब (%)
1 अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध 5% Nil
2 मक्खन, घी, मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड 12% 5%
3 पनीर (चीज़) 12% 5%
4 छेना या पनीर (प्री-पैकेज्ड और लेबल्ड) 5% Nil
5 रोटी, चपाती, खाखरा 5% Nil
6 स्टील के बर्तन (पतीला, बेलन, लोटा, हांडी) 12% 5%
7 नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड) 12% 5%
8 सॉस, मसाले, सीज़निंग 12% 5%
9 चाय, कॉफी अर्क, चिकोरी 12–18% 5%
10 पास्ता, नूडल्स 12% 5%
11 जैम, जेली, मार्मलेड 12% 5%
12 नारियल पानी (पैकेज्ड) 12% 5%
13 गाढ़ा दूध 12% 5%
14 टूथब्रश, डेंटल-प्लेट ब्रश सहित 18% 5%
15 टूथपेस्ट 18% 5%
16 टूथ पाउडर 12% 5%
17 टॉयलेट साबुन (औद्योगिक साबुन को छोड़कर) 18% 5%
18 शैम्पू, हेयर ऑयल 18% 5%
19 शेविंग क्रीम, शेविंग लोशन, आफ्टरशेव 18% 5%
20 नैपकिन 12% 5%
21 पिज्जा ब्रेड 5% Nil
22 पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड 18% Nil
23 मिट्टी के बर्तन (कुल्हड़, मटका, दीया, टेराकोटा) 12% 5%
24 सिरेमिक टेबलवेयर, किचनवेयर (हस्तनिर्मित, सजावटी) 12% 5%
25 सूखे मेवे (बादाम, हेज़लनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स ) 12% 5%
26 खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, आम (सूखे) 12% 5%
27 खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम, सूखे) 12% 5%
28 अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर) 12% 5%
29 ब्राज़ील नट्स (सूखे) 12% 5%
30 शुगर कन्फेक्शनरी 12–18% 5%
31 चॉकलेट 18% 5%
32 पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर 18% 5%
33 कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं, FRK 18% 5%
34 आइसक्रीम, खाद्य बर्फ 18% 5%
35 सूप और शोरबा 18% 5%
36 टमाटर और मशरूम संरक्षित 12% 5%
37 सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां 12% 5%
38 खमीर, बेकिंग पाउडर 12% 5%
39 टेक्सचराइज़्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बड़ी), दालों से बनी बड़ी जैसे मूंगोड़ी और बैटर 12% 5%
40 एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद 12% 5%
41 माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां 18% 5%
42 कोकोआ मक्खन, तेल 18% 5%
43 कोकोआ पाउडर 18% 5%
44 माल्ट-जौ (भुना हुआ या बिना भुना हुआ) 18% 5%
45 सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ 18% 5%
46 स्टार्च, इनुलिन 12% 5%
47 रेफ्रिजरेटर 28% 18%
48 वॉशिंग मशीन 28% 18%
49 टेलीविजन सेट (सभी आकार) 28% 18%
50 एयर-कंडीशनर 28% 18%
51 माइक्रोवेव ओवन 28% 18%
52 इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण (इंडक्शन कुकर, राइस कुकर, हीटर) 28% 18%
53 खाद्य ग्राइंडर, मिक्सर, जूसर 28% 18%
54 सिलाई मशीन 12% 5%
55 वैक्यूम क्लीनर 28% 18%
56 इलेक्ट्रिक इस्त्री 28% 18%
57 हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, इलेक्ट्रिक शेवर 28% 18%
58 प्रकाश फिटिंग और फिक्सचर (सजावटी, घरेलू, वाणिज्यिक) 28% 18%
59 फुटवियर (₹2,500 तक की कीमत) 12% 5%
60 कालीन और अन्य वस्त्र फर्श कवरिंग, गांठदार, बनाए गए या नहीं 12% 5%
61 बांस का फर्नीचर (हस्तकला) 12% 5%
62 लकड़ी का फर्नीचर (हस्तकला, गैर-चैप्टर 94) 12% 5%
63 प्लास्टिक मोल्डेड फर्नीचर (हस्तनिर्मित/हस्तकला, बुने हुए कुर्सियां, स्टूल) 12% 5%
64 बेंत और रतन का फर्नीचर 12% 5%
65 धातु का फर्नीचर (हस्तकला, सजावटी, गैर-मास-प्रोड्यूस्ड) 12% 5%
66 कांच की चूड़ियां (सोना/चांदी के बिना) 12% Nil
67 हस्तनिर्मित मोमबत्तियां 12% 5%
68 छतरियां 12% 5%
69 हस्तकला हैंडबैग, पाउच, पर्स, आभूषण बक्से 12% 5%
70 हैंडबैग और शॉपिंग बैग (कपास, जूट) 12% 5%
71 हस्तनिर्मित/हाथ से कढ़ाई वाले शॉल 12% 5%
72 टोपी (बुना हुआ/क्रोशिया) 12% 5%
73 पेंसिल, क्रेयॉन, पेस्टल, चॉक 12% Nil
74 इरेज़र 5% Nil
75 रबर बैंड 12% 5%
76 खिलौने जैसे ट्राइसाइकिल, स्कूटर, पेडल कार, गुड़िया 12% 5%
77 ताश के पत्ते, शतरंज बोर्ड, कैरम बोर्ड और अन्य बोर्ड गेम 12% 5%
78 शैक्षिक खिलौने (गैर-इलेक्ट्रॉनिक, हस्तनिर्मित) 12% 5%
79 हस्तकला खेल और पहेलियां (लकड़ी, मिट्टी, धातु, कपड़ा) 12% 5%
80 गुड़िया और कठपुतली हस्तकला 12% 5%
81 पारंपरिक हथकरघा-निर्मित या हस्तकला खिलौने (लकड़ी, कपड़ा, मिट्टी, धातु) 12% 5%
82 गणित बॉक्स, ज्यामिति बॉक्स और रंग बॉक्स 12% 5%
83 बिना कोटेड कागज और पेपरबोर्ड (एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लैब नोटबुक और नोटबुक के लिए) 12% Nil
84 पेपर सैक्स/बैग और बायोडिग्रेडेबल बैग 18% 5%
85 व्यक्तिगत उपयोग के लिए सभी दवाएं और औषधियां 12% 5%
86 सभी डायग्नोस्टिक किट और रीजेंट्स 12% 5%
87 फीडिंग बोतलें, प्लास्टिक मोती 12% 5%
88 फीडिंग बोतलों के निपल्स 12% 5%
89 सर्जिकल रबर दस्ताने/मेडिकल परीक्षा दस्ताने 12% 5%
90 कॉन्टैक्ट लेंस; चश्मा लेंस, चश्मा 12% 5%
91 डेंटल फ्लॉस 18% 5%
92 टैल्कम पाउडर, फेस पाउडर 18% 5%
93 एल्यूमिनियम, तांबा, पीतल, कांस्य के बर्तन (पारंपरिक भारतीय) 12% 5%
94 तांबे की हस्तकला (बोतलें, गिलास, ट्रे, सजावटी कला) 12% 5%
95 पीतल की हस्तकला (उर्ली, लैंप, सजावटी दीया, घंटियां) 12% 5%
96 लोहे और स्टील की हस्तकला आइटम (लालटेन, स्टैंड, सजावटी हैंगिंग) 12% 5%
97 हस्तकला धातु टेबलवेयर, किचनवेयर, पूजा सामग्री 12% 5%
98 बांस, बेंत, लकड़ी के हस्तकला आइटम (टेबल, रैक, अलमारी, स्टूल, विभाजन, पालने, झूले, बेबी चेयर) 12% 5%
99 सिरेमिक मूर्तियां और अन्य सजावटी सिरेमिक लेख 12% 5%
100 रंगीन कांच हस्तकला 12% 5%
101 कांच के मोती, नकली मोती (हस्तनिर्मित) 12% 5%
102 घरेलू, सजावट, इनडोर आभूषण के लिए कांच के बर्तन 18% 5%
103 दर्पण कार्य हस्तकला (फ्रेम के साथ या बिना) 12% 5%
104 लकड़ी, पत्थर (मार्बल सहित), धातु (कीमती को छोड़कर) की मूर्तियां 12% 5%
105 हस्तकला लकड़ी के फ्रेम (पेंटिंग, दर्पण, फोटो के लिए) 12% 5%
106 हस्तकला नक्काशीदार लकड़ी उत्पाद, सजावटी जड़ाई, बैरल, वाट्स 12% 5%
107 लकड़ी का ऊन, लकड़ी का आटा 12% 5%
108 हूपवुड, स्प्लिट पोल्स, स्टेक्स, हैंडल/छतरियों के लिए लकड़ी की छड़ें 12% 5%
109 सीमेंट, जूट, चावल की भूसी, जिप्सम, सिसल, बगास, कपास के डंठल, कृषि अवशेषों से बने बोर्ड 12% 5%
110 सिरेमिक बिल्डिंग ईंटें, ब्लॉक, टाइल्स (हस्तनिर्मित) 12% 5%
111 मिट्टी के बर्तन (अनग्लेज़्ड) हस्तकला आइटम 12% 5%
112 संगीत वाद्ययंत्र (तबला, मृदंगम, वीणा, सितार, बांसुरी, शहनाई, ढोलक आदि) 12% 5%
113 साइकिल 12% 5%
114 डिशवॉशर 28% 18%
115 मोटरसाइकिल (350cc तक) 28% 18%
116 स्कूटर और मोपेड 28% 18%
117 थ्री-व्हीलर (ऑटो, ई-रिक्शा) 28% 18%
118 कारें (छोटी और मध्यम आकार) 28% 18%
119 इलेक्ट्रिक वाहन (2W, 3W, 4W) 12% 5%
120 एंबुलेंस 28% 18%
121 बसें और ट्रक 28% 18%
122 टायर, ट्रैक्टर पार्ट्स, और अन्य ऑटो पार्ट्स 18-28% 5-18%
123 नए न्यूमेटिक टायर (साइकिल/विमान/ट्रैक्टर रियर को छोड़कर) 28% 18%
124 ट्रैक्टर टायर और ट्यूब 18% 5%
125 रियर ट्रैक्टर टायर और ट्यूब 18% 5%
126 लेटेक्स रबर धागा 12% 5%
127 सिलिकॉन वेफर्स 12% 5%
128 जैव-कीटनाशक (बैसिलस थुरिंगिएंसिस, ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस, नीम-आधारित) 12% 5%
129 बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता) 18% 5%
130 भारतीय कत्था 18% 5%
131 पैकिंग केस, बक्से, ड्रम, पैलेट्स, कॉलर (लकड़ी) 12% 5%
132 विनियरिंग, प्लाईवुड, माचिस की तीलियां (≤6 मिमी मोटी) के लिए शीट्स 12% 5%
133 माचिस की तीलियां 12% 5%
134 खेलों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए दस्ताने 12% 5%
135 100 वर्ष से अधिक पुरानी प्राचीन वस्तुएं 12% 5%

 

आज से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

आज से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

 Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। तो चलिए जानते हैं इस साल नवरात्रि की शुरूआत कब से हो रही है।

तिथि और शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट पर हो रही है। जिसका समापन 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी और इसी दिन घटस्थापना की जाएगी।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:08 से सुबह 08:06 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 तक रहेगा।

Shardiya Navratri 2025: कब है नवमी

वहीं 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 06 मिनट पर नवमी तिथि की शुरुआत होगी जिसका समापन अगले दिन 01 अक्टूबर को रात 7 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार 01 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन विधिपूर्वक कन्या पूजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन: जीएसटी सुधारों और नवरात्रि पर अपील की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन: जीएसटी सुधारों और नवरात्रि पर अपील की उम्मीद

 नई दिल्ली, 21 सितंबर 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। यह घोषणा होते ही सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। पीएमओ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, संबोधन टीवी, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित होगा। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय अभी गोपनीय रखा गया है, लेकिन विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स के कयासों के मुताबिक, यह जीएसटी में होने वाले महत्वपूर्ण सुधारों, नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील, और अमेरिका के साथ चल रहे एच1बी वीजा विवाद पर केंद्रित हो सकता है।

सोमवार यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने वाली हैं, जिसमें कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में कटौती की गई है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस संबोधन में इन सुधारों का जिक्र कर महंगाई से राहत की बात करेंगे और आम नागरिकों को स्वदेशी सामान खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, “पिछले संबोधनों की तरह, इस बार भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, जैसे कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को नया आयाम देना।” नवरात्रि की शुरुआत कल से हो रही है, इसलिए धार्मिक उत्साह के बीच यह संदेश और भी प्रासंगिक माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला सुबह से ही चल रहा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर #PMModi और #ModiSambodhan जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आज शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन! GST, आत्मनिर्भर और स्वदेशी पर फोकस?” वहीं, कुछ यूजर्स ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संबोधन राजनीतिक माहौल को शांत करने का प्रयास हो सकता है। दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबारों ने भी इसे प्रमुखता से कवर किया है, जिसमें कहा गया है कि संबोधन अमेरिका-भारत व्यापार तनाव के बीच महत्वपूर्ण होगा।

 
 
Surya Grahan 2025: आज रात लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में होगा इसका असर?

Surya Grahan 2025: आज रात लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में होगा इसका असर?

 साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 10:59 बजे शुरू होगा, रात 1:11 बजे चरम पर होगा और 22 सितंबर को सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी। यह सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है, और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, सूतक काल भी नहीं

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारतीय पंचांग के अनुसार इसका कोई धार्मिक या ज्योतिषीय महत्व नहीं होगा। सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत में लोग बिना किसी चिंता के अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं।

कहां दिखेगा ग्रहण?

यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, क्राइस्टचर्च और वेलिंग्टन में दिखाई देगा।

ज्योतिषीय प्रभाव

हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह कुछ राशियों पर प्रभाव डाल सकता है। सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग होगा, कुछ के लिए शुभ तो कुछ के लिए नकारात्मक परिणाम संभव हैं।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां नियमों का पालन जरूरी नहीं। हालांकि, जहां ग्रहण दिखेगा, वहां ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार निम्नलिखित सुझाव हैं:

क्या करें?

ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करें।

मंत्र जाप और पूजा-पाठ करें।

ध्यान और योग से मन को शांत रखें।

ग्रहण के बाद गरीबों को दान करें।

क्या न करें?

ग्रहण के समय भोजन न बनाएं या खाएं।

बाहर जाने से, खासकर गर्भवती महिलाओं को, बचें।

चाकू, कैंची जैसी धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।

विवाह या अन्य शुभ कार्य शुरू न करें।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। इसे सुरक्षित देखने के लिए विशेष सौर चश्मे का उपयोग करें।

बिजली सस्ती: नवरात्रि से पहले 22 पैसे प्रति यूनिट की कमी, 25 लाख उपभोक्ताओं को राहत

बिजली सस्ती: नवरात्रि से पहले 22 पैसे प्रति यूनिट की कमी, 25 लाख उपभोक्ताओं को राहत

 भोपाल: मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। नवरात्रि से पहले बिजली 22 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी, जिससे 25 लाख लोगों को फायदा होगा। इससे 300 यूनिट की खपत पर हर महीने 66 रुपये की बचत होगी। केंद्र सरकार के जीएसटी-2 फैसले के चलते यह राहत मिली है।

पहले कोयले पर 5 प्रतिशत जीएसटी और 400 रुपये प्रति टन कंपनसेशन सेस लगता था। केंद्र सरकार ने कोयले पर जीएसटी को 5 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया, लेकिन कंपनसेशन सेस हटा दिया। इससे टैरिफ स्लैब में बदलाव नहीं होगा, लेकिन फ्यूल चार्ज में कमी आएगी, जिससे बिजली की कीमतें कम होंगी।

 
राम नगरी में गंदा काम, गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 12 युवतियों को किया गिरफ्तार

राम नगरी में गंदा काम, गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 12 युवतियों को किया गिरफ्तार

  अयोध्या। राम नगरी अयोध्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जहां पुलिस ने देर रात एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, अयोध्या में फतेहगंज मोहल्ले के रानी सती गेस्ट हाउस से पुलिस को सूचना मिली थी की यहां लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान 12 युवतियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 बता दें कि, यह गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद, पुलिस को इतने लंबे समय तक इस गैरकानूनी गतिविधि की भनक तक नहीं लगी। वहीं अब इस मामले में पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन युवतियों को कब और किसके कहने पर अयोध्या लाया गया था और इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Rain Alert: अगले 24 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

Rain Alert: अगले 24 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

 मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश में मानसून ने जोरदार वापसी की है। बीते 24 घंटों में चंबल, शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई। इंदौर संभाग के कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

भारी होंगे अगले 24 घंटे

मौसम विभाग ने बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना है।

भोपाल और आसपास के जिलों में मौसम खराब

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी गरज-चमक और बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

श्योपुरकलां और रीवा संभाग में भी चेतावनी

मौसम विभाग ने श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी घटाई अपने सामान की कीमत, जानें किस पर कितनी होगी बचत

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी घटाई अपने सामान की कीमत, जानें किस पर कितनी होगी बचत

  दिल्ली - अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने शनिवार को उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। कंपनी ने घी, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पादों की खुदरा कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। यह कदम जीएसटी दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी।

किन उत्पादों पर कितनी होगी बचत?
GCMMF ने अपने बयान में कहा, "हमने 700 से अधिक उत्पाद पैकों की कीमतों में संशोधन किया है, ताकि जीएसटी कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके।" इस कटौती का असर मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट-आधारित पेय जैसे उत्पादों पर दिखेगा।

मक्खन (100 ग्राम): MRP 62 रुपये से घटकर 58 रुपये।

घी (1 लीटर): कीमत 40 रुपये कम होकर 610 रुपये।

प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक (1 किलो): MRP 30 रुपये घटकर 545 रुपये।

फ्रोजन पनीर (200 ग्राम): कीमत 99 रुपये से घटकर 95 रुपये।

कीमतों में कमी से बढ़ेगी खपत
GCMMF ने कहा कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत में बढ़ोतरी होगी। बयान में कहा गया, "भारत में प्रति व्यक्ति डेयरी खपत अभी भी कम है, और यह कदम खपत को बढ़ावा देगा, जिससे विकास के नए अवसर बनेंगे।" 36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली GCMMF का मानना है कि कीमतों में कमी से न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि कंपनी के कारोबार में भी वृद्धि होगी।

मदर डेयरी के बाद अमूल की पहल
अमूल से पहले, मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी। दोनों कंपनियों के इस कदम से डेयरी उद्योग में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे। यह कदम सरकार की जीएसटी दरों में कमी के बाद डेयरी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है।

करोड़ों कर्मचारियों को राहत: EPFO ने लॉन्च किया Passbook Lite फीचर, PF बैलेंस चेक करना हुआ बेहद आसान

करोड़ों कर्मचारियों को राहत: EPFO ने लॉन्च किया Passbook Lite फीचर, PF बैलेंस चेक करना हुआ बेहद आसान

 देश में नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ी राहत दी है। अक्सर पीएफ पासबुक चेक करने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों से अब छुटकारा मिलेगा। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को Passbook Lite फीचर लॉन्च किया, जिसके जरिए कर्मचारी अब आसानी से अपने PF बैलेंस और ट्रांजेक्शन की जानकारी देख सकेंगे।

पहले PF पासबुक देखने के लिए अलग पोर्टल पर लॉगिन करना पड़ता था, जो कई बार सर्वर समस्या और मैसेज न आने जैसी परेशानियों की वजह से मुश्किल साबित होता था। लेकिन अब Passbook Lite से सदस्य सीधे EPFO पोर्टल पर जाकर कुछ स्टेप्स में पूरी डिटेल देख सकेंगे।

क्या है Passbook Lite?
यह फीचर PF बैलेंस और लेन-देन की जानकारी देखने का आसान विकल्प है। इसमें सदस्य अपना कंट्रीब्यूशन, निकासी और बाकी बैलेंस तुरंत देख सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in
 पर जाएं।
Passbook Lite विकल्प चुनें।

अपना UAN नंबर डालें।

मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें।

स्क्रीन पर आपकी पासबुक खुल जाएगी, जिसमें बैलेंस और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी होगी।

इसके साथ ही EPFO ने कर्मचारियों को एक और सुविधा दी है। अब Annexure K (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) भी मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध होगा। नौकरी बदलने पर कर्मचारी इसे खुद PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे PF ट्रांसफर पारदर्शी होगा और यह सुनिश्चित होगा कि बैलेंस व सर्विस पीरियड सही तरीके से नए खाते में जुड़ गया है।