BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

रुड़की : बारात जाने से एक दिन पहले ही युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाधारोणा निवासी युवक का रिश्ता झबरेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। पांच फरवरी को युवक की बारात जानी थी। बताया गया है कि युवक का अपने गांव में ही अपनी ही जाति की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया गया है कि बारात जाने से एक दिन पहले शुक्रवार तड़के ही युवक प्रेमिका युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने पर झबरेड़ा क्षेत्र निवासी युवती के परिजन भी गाधारोणा में पहुंच कर बिरादरी के लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

जौनपुर : चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में शुक्रवार को दोपहर बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। लोगों ने मार्ग जाम करते हुए आक्रोश जताया और बेलगाम रफ्तार भरती बसों को लेकर कार्रवाई की मांग की है। चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार राम व सेनापुर गांव निवासी 45 वर्षीय सर्वजीत राम बजरंग नगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे।

बाजार के उत्तरी छोर पर गांव की तरफ घूमते समय वाराणसी से आजमगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर लगते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। रोते- बिलखते स्वजन दुर्घटनास्थल पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को खत्म करने का प्रयास किया तो रास्ता जाम किए लोग मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। 

दर्दनाक सड़क हादसा :  हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

महोबा : कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत के दौरान चपेट में आए आटो पर सवार घायल एक और युवक की बीती रात ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अब हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है। मृतकों में दो लोग रिश्ते में साले-बहनोई थे। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर छानी मोड़ के के पास बीते बुधवार को दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस दौरान ओवरटेक का प्रयास कर रहा आटो भी ट्रकों की चपेट में आ गया था। हादसे में आटो पर सवार हरद्वार छतरपुर मध्यप्रदेश फूल सिंह व रामसेवक, मौदहा निवासी सलाउद्दीन व हमीरपुर के मदारपुर निवासी राजू के पांच वर्षीय पुत्र राज निवासी मदारपुर हमीरपुर की मौत हो गई थी।

नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। बुधवार की रात इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मुरैना मध्यप्रदेश निवासी घायल जीतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है जबकि घायल हरिशंकर, राजू, समा व आलिया की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में मारे गए फूल सिंह व रामसेवक आपस में साले-बहनोई थे। फूल सिंह के भाई गुमान सिंह ने बताया कि रामसेवक बहनोई फूल सिंह के साथ एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जिला हमीरपुर के मझगवां गए थे। साथ में भतीजा शनि भी गया था।

तीनों लोग बुधवार की दोपहर आटो से वापस लौट रहे थे। हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों किसानी करते थे। फूल सिंह की पत्नी शशि व पांच पुत्र रामविशाल, राजकुमार, अनिल, ओमवीर और राजा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रामसेवक की मौत से पत्नी कुसुम व तीन पुत्र जसवंत, कल्लू और भूप सिंह में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। 

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

रीवा : रीवा पुलिस ने नकली बम रखने वाले तीन आरोपितों को गत दिवस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना की कोहडारे घाट चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित प्रयागराज व एक मेरठ जिले का रहने वाला है। आरोपितों से रीवा पुलिस की कई टीमें, मप्र की एटीएस, एसटीएफ, उप्र एटीएस ओर एसटीएफ व प्रयागराज की क्राइम ब्रांच भी पूछताछ कर रही है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपितों ने अब तक कुल 14 घटनाओं को उत्तर प्रदेश में और रीवा में पांच को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बता दें कि रीवा में आरोपितों ने नकली बम के साथ पर्चा चस्पा कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इसे रोक सकते हैं, नहीं तो प्रयागराज में बस ओर ट्रक जलेंगे। 

 दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। संभव है कि ढेर के नीचे कुछ मजदूर फंस गए हों। ढेर को हटाने का काम रात को ही शुरू कर दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

पानीपत : पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार यूपी से कैथल जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 सगे भाई , एक बच्चा और चाचा शामिल है। सेक्टर 29 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

यूपी के बुलंदशहर निवासी दयानंद ने बताया कि वह हाल में सिलापुर, नोएडा में रह रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बिमला की कैथल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। वह रात 2 बजे किराये की इको गाड़ी में सवार होकर अपने बेटे रमेश (28), नवाब (40), राकेश, ममता, नीलम, प्रियांशु (6) और वंशिका के साथ कैथल के लिए रवाना हो गए। जब वह सुबह पांच बजे जीटी रोड पानीपत में पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 मीटर तक आरोपी इक्को को घसीटता ले गया। टक्कर लगते ही गाड़ी में चीख पुकार मच गई।

दयानंद ने बताया कि हादसे में उनके बड़े बेटे नवाब (40) और रमेश (28), भाई राकेश (35) और छह वर्षीय मासूम प्रियांशु की मौत हो गई। वहीं हादसे में ड्राइवर और उसके पास बैठी ममता (35), नीलम (32) और वंशिका (1) बाल बाल बच गईं। प्रियांशु नीलम का इकलौता बेटा था।
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक नशे में धुत्त था। ट्रक के पास शराब की बोतल पड़ी मिली।  

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

मेरठ, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं. वे ओवैसी के काफिले पर गोली चला रहे हैं. काफिले की गाड़ी ने एक हमलावर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश जारी है. ओवैसी ने हमलावरों को नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद करार दिया है.
यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को मेरठ से दिल्ली की ओर निकले. तभी डासना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर दिख रहे हैं. ओवैसी के काफिले की एक गाड़ी के धक्के और उसके टायर से पांव में आई गहरी चोट से गोली चला रहा एक हमलावर वीडियो में गिरता और फिर लंगड़ाते हुए भागता दिख रहा है. माना जा रहा है कि पांव में चोट के कारण ये हमलावर भाग नहीं सका जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे हमलावर की तलाश चल रही है. उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. मेरठ आईजी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.


हमले के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर 4 राउंड फायर किए गए. हमालवर हथियार वहीं छोड़कर भाग गए. हमले के बाद उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई, फिर वे दूसरी कार से निकल गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि गोलीबारी में किसी को चोट नहीं पहुंची.
एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि आखिर ये कौन लोग हैं, जो नफरत पैदा करके हमला कर रहे हैं. ये नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद हैं. ये भाईचारे और कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं. ओवैसी ने कहा कि इस तरह के बूझदिल हमले से वे डरने वाले हैं. ये चुनाव आयोग और योगी एवं मोदी सरकार के लिए चैलेंज है कि नफरत फैलाने वालों को एक्सपोज करें. ये पूरी तरह प्लान किया हुआ हमला है. हमलावरों को पता था कि टोल गेट पर गाड़ी स्लो होगी और फिर उन्होंने करीब से गोलियां चलाईं. ओवैसी ने कहा कि शुक्रवार को वे हमले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे.
 

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देशभर में कोरोना के मामलों में कमी के चलते एक बार फिर राज्यों में जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है. शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह खुले हैं और 9 राज्यों में बंद. इस बीच केंद्र न इसको लेकर नए और संशोधित दिशा-निर्देश और COVID प्रोटोकॉल जारी की हैं. इनका पालन स्कूल, कॉलेज के फिर से खोलने के दौरान किया जाना है.
विस्तृत चर्चा के बाद केंद्र ने स्कूलों के लिए ये दिशा-निर्देश दिए हैं. दिशा-निर्देशों में स्कूलों को फिर से खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीखने की व्यवस्था को डेवलप करने पर जोर दिया गया है. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह देते हुए कहा कि इन COVID SOP और दिशा-निर्देशों को पालन करने के साथ ही स्वयं के दिशा-निर्देश तैयार करें, जो इन नियमों के अनुकूल हों.
स्कूलों के लिए गाइडलाइंस
• स्कूल में उचित सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को सुनिश्चित करना और निगरानी.
• छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना.
• स्टाफ रूम, ऑफिस एरिया, असेंबली हॉल और अन्य कॉमन एरिया में हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन.
• स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी स्कूल कार्यक्रम न करें जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव न हो.
• सभी छात्रों और कर्मचारियों को फेस कवर/मास्क पहनकर स्कूल आना चाहिए और इसे पूरे दिन पहनना चाहिए.
• मिड-डे मील के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाना चाहिए, क्योंकि छात्रों को अपना मास्क उतारना होगा
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और एक्टिव केस भी कम हुए हैं. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी घटा है. पिछले 14 दिनों में केस में लगातार कमी आई है. जिसके चलते एक्टिव केस कम हुए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 21 जनवरी को 17.94% दर्ज किया गया था वो घटकर 10.99% हो गया है.

 

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग की गई. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साझा करते हुए कहा, ''कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए.'' असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.
कार पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का जत्था पहुंचा है. आईजी मेरठ के मुताबिक, टोल प्लाजा पर ओवैसी समर्थकों के साथ कहासुनी की जानकारी हुई है लेकिन फ़िलहाल गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आयी है. जो दावा किया जा रहा है उसको लेकर हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही दावों पर सच्चाई का पता लगेगा.
 

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले की एक प्रेमी जोड़े की खबर सामने आ रही है जहाँ उनके परिजनों की तरफ से दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है। इससे परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा गुहार लगाई है। इससे पहले प्रेमी जोड़े ने उच्च न्यायालय में जान माल की सुरक्षा के लिए याचिका भी दायर की थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान पुलिस दोनों को सुरक्षा नहीं दे रही है।


मिली जानकारी के अनुसार 19 साल की लड़की यूपी के फतेहाबाद तहसील के अंडोआ गांव की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता 45 साल के शख्स के साथ उसकी शादी जबरन कराना चाहते थे। जिसकी वजह से उसे प्रेमी के साथ धौलपुर भागकर आना पड़ा। फिर दोनों ने गुजरात के सूरत शहर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। लकड़ी के परिजनों ने फतेहाबाद थाना में उसके पति के भारत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है।


लड़की के माता-पिता और भाई द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन सब से परेशान होकर प्रेमी युगल ने राजस्थान हाईकोर्ट याचिका का दायर कर जानमाल के बचाव की गुहार लगाई थी। दायर पिटिशन पर राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस डीजीपी एवं एसपी धौलपुर एवं संबंधित थाना प्रभारी को सुरक्षा देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दोनों को अब तक किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली है इसलिए उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है।
 

बड़ी खबर : कार में मिली अवैध शराब विस्फोटक बरामद

बड़ी खबर : कार में मिली अवैध शराब विस्फोटक बरामद

गुना : कैंट थाना पुलिस ने अशोकनगर रोड से एक कार जब्त की है, जिसमें अंग्रेजी शराब की अवैध छह पेटियां बरामद हुई हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक पिस्टल व पांच राउंड बरामद हुए।

हालांकि, दो आरोपित भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पकड़े गए एक व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसके घर से एक शराब की पेटी के आलवा घातक विस्फोटक बरामद किया है। 

पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने दी आजीवन कैद की सजा...

पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने दी आजीवन कैद की सजा...

उज्जैन : चरित्र शंका में पत्नी की गर्दन तलवार से काट कर उसका सिर लेकर घूमने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है। 31 जनवरी 2017 को ग्राम धुरेरी निवासी गोपाल ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह साइकल से अपनी दुकान जा रहा था।

रास्ते में उनके गांव में रहने वाला 24 वर्षीय नारायणसिंह पत्नी का कटा सिर लेकर गांव में घूम रहा था। गोपाल ने जब नारायण से पूछा कि यह क्या है तो उसने बताया कि यह उसकी पत्नी का सिर है, उसने पत्नी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी है, कटा धड़ खेत में पड़ा हुआ है। 

शर्मनाक घटना : युवती का शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से किया इन्कार

शर्मनाक घटना : युवती का शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से किया इन्कार

भोपाल : अरेरा हिल्स इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने पीडि़ता से शादी करने का झांसा दिया और बाद में उसके गर्भवती होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती की दोस्ती घर के पास रहने वाले भूपेंद्र से थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो भूपेंद्र ने युवती को शादी का भरोसा दिलया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

कुछ महीने पहले युवती गर्भवती हुई तो भूपेंद्र ने उससे दूरी बना ली। जब युवती के साथ दुष्कर्म किया और युवती जब गर्भवती हुई तो उसने शादी का कहा तो भूपेंद्र ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने भूपेंद्र के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

शर्मनाक घटना : माँ को नौकरी से निकालने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करते रहे

शर्मनाक घटना : माँ को नौकरी से निकालने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करते रहे

इंदौर : शहर में 16 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाले एक आरेापी आईडीए इंजीनियर हैं। जबकि दूसरा स्टील कंपनी का सीईओ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और ब्लैकमेल करने का दावा किया। नाबालिग ने पुलिस को दोनों के साथ खींचे गए फोटो दिखा दिये। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। लसूडिय़ा टीआई इंद्रमणि के मुताबिक स्टील कंपनी में कार्यरत अनिल सिंघल निवासी इंद्रपुरी कालोनी और आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल निवासी ग्रीन कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इंदौर का दिनेश गोयल अभी फरार है।

माँ ने लसूडिय़ा थाना पहुंचकर गत दिवस दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। तब अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और कहा कि नाबालिग लड़की ब्लैकमेल कर रही है। तब नाबालिग ने दोनों के साथ फोटो भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरेापियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सिंघल एक निजी कंपनी में अहम पद पर है।

वह परित्यक्ता है और बेटी के साथ रहती है। उसकी माँ को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। साथ ही दुष्कर्म की जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बतायवा तो माँ को नौकरी से निकाल देगा और अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद माँ की गैर मौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया। नाबालिग ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वर्ष 2021 में अनिल ने अपने साथ आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल को भी गलत काम करने लगा दिया था। इसके बाद वह घबराई किशोरी ने माँ को इस बारे में बताया। 

BIG NEWS : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार

BIG NEWS : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार

नई दिल्ली : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है। स्वदेशी कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी की सप्लाई शुरू कर दी है। ये वैक्सीन 12 साल और उससे ऊपर के लोगों को दी जाएगी। हालांकि भारत में अभी इसे 18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जाएगी। इस वैक्सीन की खास बात ये है कि इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होगा। यानी ये वैक्सीन निडिल फ्री वैक्सीन है। इसे बिना सुई के ही दिया जाएगा। इसके अलावा ये वैक्सीन तीन डोज वाली है, जो इसे बाकी वैक्सीन से अलग बनाती है।


जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी को केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी। हालांकि, अब तक इस वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं हो पाया था। अभी तक दुनियाभर में जितनी वैक्सीन लगाई जा रही है, वो या तो सिंगल डोज हैं या डबल डोज, लेकिन जायकोव-डी पहली वैक्सीन है जिसकी तीन डोज लगाई जाएगी। इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होगा। इसे जेट इंजेक्टर से लगाया जाएगा। इससे वैक्सीन को हाई प्रेशर से लोगों की स्किन में इंजेक्ट किया जाएगा। इस डिवाइस का आविष्कार 1960 में हुआ था. डब्ल्यूएचओ ने 2013 में इसके इस्तेमाल की अनुमति दी थी।


जायकोव-डी दुनिया की पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन है. अभी तक जितनी भी वैक्सीन हैं, वो एमआरएनए का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये प्लाज्मिड-डीएनए का इस्तेमाल करती है। बाकी वैक्सीन की तुलना में इसका रखरखाव ज्यादा आसान है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी इसे 4 महीने तक रखा जा सकता है। इस वैक्सीन के तीन डोज 28-28 दिन के अंतर से लगाए जाएंगे। पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद और तीसरी डोज 56 दिन बाद लगाई जाएगी।
 

बड़ी खबर : चार बच्चों की अधेड़ माँ ने जवान प्रेमी को मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : चार बच्चों की अधेड़ माँ ने जवान प्रेमी को मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला...

इंदौर : त्रिकोण प्रेम में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 55 साल की महिला ने 23 साल छोटे प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी महिला चार बच्चों की माँ है। पुलिस ने महिला और उसके लिवइन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक और महिला में लिवइन पार्टनर को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ईंट प्रेमी के सिर में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसीपी राजीव त्रिपाठी के मुताबिक केदार नगर में गत रात एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान दीपक (32) उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई थी। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या को लेकर जांच शुरु हुई। टीआई संजय शुक्ला को पता चला था कि दीपक 26 जनवरी से लापता है।

वह डेढ़ महीने पहले ही बाणगंगा की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम पर लगा था। परिवार और दोस्तों से पूछताछ में मंगला नाम की महिला की जानकारी सामने आई। पुलिस ने जब मंगला की जानकारी जुटाई तो हव घर पर नहीं मिली। पुलिस ने उसे रिश्तेदारों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मंगला के चार बच्चे हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह गणेश नाम के युवक के साथ लिवइन में रहने लगी। दोनों मजदूरी करते थे। कुछ समय से वह दीपक के संपर्क में आ गई थी। 

कोरोना का कहर: 43 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने से स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप...

कोरोना का कहर: 43 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने से स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप...

बांदा : जिल में कोरोना कहा कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं तीसरी लहर में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 43 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं।


जानकारी देते हुए डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा बताया गया कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लक्ष्य 1276205 के सापेक्ष प्रथम डोज 1292579 वैक्सीननेशन हो चुका है जो लक्ष्य के सापेक्ष 101.28 प्रतिशत है तथा द्वितीय डोज 985307 वैक्सीनेशन हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 77.21 प्रतिशत है । इसी प्रकार 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य 126203 है जिसमें अभी तक प्रथम डोज वैक्सीनेशन 114197 हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 90.49 प्रतिशत है तथा द्वितीय डोज 110 वैक्सीनेशन हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष 0.09 प्रतिशत है। 4054 हेल्थ केयर वर्कर, 5641 फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 4477 नागरिकों को सतर्कता डोज दी जा चुकी है ।

जनपद में कोविड 19 की आज 2562 जांच की गयी है। अब तक कुल 1355303 जांचे की जा चुकी हैं। जनपद में आज 43 नये पाजिटिव केस आये हैं। जनपद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 295 है । 81 मरीज आज डिस्चार्ज हुये हैं । तीसरी लहर में अब तक कुल 884 मरीज पाजिटिव आये हैं जिसमें से 587 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं तथा अब तक केवल 02 मृत्यु हुयी है ।
 

कोरोना का बाप भी आ जाएगा तो भी बच्चों की पढाई नहीं रूकेगी: योगी

कोरोना का बाप भी आ जाएगा तो भी बच्चों की पढाई नहीं रूकेगी: योगी

मथुरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाईयों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो नोटिस पहुंचता है उनकी सात पीढी भरेंगी। बेटियों पर गलत नजर डालने वालों का दुर्योधन और दुष्यासन जैसा हाल होगा। एक तरह हाइवे और सडक बन रही है तो दूसरी तरफ माफिया के लिए बुल्डोजर भी खडा रहता है। अब तो हमारी सरकार ने तय किया है यूपी के हर नौजवान को स्मार्ट बनाएंगे। एक करोड नौजवानों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दे रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छाता क्षेत्र के गांव तरौली में प्रभावी मतदाताओं से संवाद कर रहे थे।

इस दौरान उन्हों ने अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी ओर विपक्षी दलों पर भी जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ये सपा सरकार की लाल टोपी से लेकर मेताव तक का अपने संबोधन में जिक्र किया। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं वह लोग जीवन को संकट में डाल रहे थे। जब सत्ता में थे कोसीकला का दंगा कराते थे। सपा के समय में सबसे पहला दंगा कोसीकला का हुआ था। दंगों में निर्दोष मारे भी गए। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जालाए भी गए, न्याय की गुहार लगाई तो झूंठे मुकदमों में जेल में बंद कर दिया। मुजफ्फर नगर का दंगा, कोसी का दंगा, राम भक्तों की निर्मम हत्या कराना यही तो यह लोग जीवन भर करते रहे हैं। पिछली सरकारें नौकरी निकालती थीं, सैफई घराना हडप लेता था, नौकरी के नाम पर चाचा भतीजा वसूली के लिए निकल पडते थे। नौकरी के नाम पर ये लोग ठगी करते थे, पैसे की वसूली होती थी। आज तो हर गांव का कोई न कोई नौजवान जरूर भर्ती हुआ है। 1.5 लाख शिक्षक, 1.5 हजार पुलिस में भर्ती हुईं। पांच लाख सरकारी नौकरी दी हैं।

पैगांव के प्रधान की हत्या का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे ही चुनाव प्रारम्भ हुए चुनाव के दौरान दूसरे दलों को लगा कि सरकार सीधे कार्रवाही नहीं कर पाएगी। मेवाती गुण्डों को बुला कर हत्या कराई जा रही है। प्रधान के हत्यारे मेवात से आए थे, ये मेवाती फिर से आकर यहां उपद्रव कर रहे हैं। दस मार्च के बाद इनका उपचार होगा इनकी पूरी गर्मी शांत कर दी जाएगी। यह जो गर्मी दिखा रहे हैं तात्कालिक है कहते हैं जब किसी चींटी पर पंख लगने लगते हैं समझलो इनकी मौत का समय आ गया है। रामवीर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, रामवीर सिंह के हत्यारों को सख्त सजा मिलेगी। कोई किसी निर्दोष को छेडेगा तो हम उसे छोडते भी नहीं हैं।


इस तरह रहा योगी आदित्यनाथ का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मथुरा में व्यस्त कार्यक्रम रहा इस दौरान उन्होंने तीन स्थानों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले छाता क्षेत्र के गांव तरौली में भाजपा प्रत्याशी चैधरी लक्ष्मीनरायण के समर्थन में सभा की। गोवर्धन क्षेत्र बांचे लाला जी का बाडा गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी ठा.मेघश्याम के लिए वोट मांगे। यहां उडकर मथुरा में वेटनरी कॉलेज स्थित हैलीपेड पर उनका हैली काप्टर उतारा और सेठ बी.एन पौद्दार इंटर कालेज मैदान पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का आगरा के लिए प्रस्थान कर गए।
 

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर , मासूम सहित चार लोगों की हुई मौत, मृतक हुए लोगों के परिजनों में मचा चीख पुकार

भीषण सड़क हादसा : ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर , मासूम सहित चार लोगों की हुई मौत, मृतक हुए लोगों के परिजनों में मचा चीख पुकार

महोबा : बुंधवार को एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई और सड़क हादसे में मासूम सहित चार लोग काल के गाल में समां गए। ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर होने के कारण लोगों की जान गई और कई लोग इस सड़क हादसे में घायल हुए। कबरई व महोबा पुलिस के साथ ही सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले मौदहा से सवारियां को बैठाकर आटो महोबा आ रहा था और अभी यह कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरबई गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक की टक्कर से टेंपो हाईवे किनारे पलट गया और यह भीषण हादसा हो गया।

इस दर्दनाक घटना का मंजर देखकर मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और कबरई पुलिस के साथ ही महोबा पुलिस ळभी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी रामप्रवेश राय भी मौके पर पहुचे। इस दर्दनाक घटना में मप्र के मुरैना निवासी 45 वर्षीय जीतेंद्र सिंह उनका पुत्र 6 वर्षीय आर्यन और पुत्री 8 वर्षीय मोना, मदारपुर मौदाहा जनपद हमीरपुर निवासी 30 वर्षीय राजू उनकी पत्नी 22 वर्षीय संगीता, पुत्र 5 वर्षीय राज, पुत्री 2 वर्षीय राधिका, पाटनपुर मौदहा निवासी 42 वर्षीय हरिशंकर, मौदहा निवासी 35 वर्षीय शमा पत्नी सलाउद्दीन उसकी पुत्री 3 वर्षीय आलिया, सिजहरी निवासी 28 वर्षीय मुन्ना, हरद्वार लवकुशनगर जिला छतरपुर निवासी 24 वर्षीय शनी, 55 वर्षीय रामसेवक घायल हो गए। इन्हें महोबा जिला अस्पताल लेकर आया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राज को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया और रामसेवक को झांसी रेफर किया गया था। लेकिन जिला अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर हरद्वार निवासी 55 वर्षीय फूलसिंह और एक अज्ञात की मौत हुई है। इस घटना के बाद से सभी के दिल दहल उठे और इस दिल दहला देने वाली घटना से मृतकों के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 

 शर्मनाक घटना : वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

शर्मनाक घटना : वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास

चित्रकूट : मानिकपुर के एक मोहल्ले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीती रात घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बुधवार को पीडि़त महिला की बहू ने बताया कि मंगलवार की रात घर में मोहल्ले के निवासी लाल ने उसकी 80 साल की बुजुर्ग सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पहले बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू के किसी तरह से छुडाकर बाहर भागने के बाद आरोपी ने सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


सूचना पर डायल 112 के पहुंचने पर युवक फरार हो गया। सवेरे पीडि़त बुजुर्ग महिला बहू को लेकर मानिकपुर थाने पहुंची। तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।