BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस से हटाया, अब NCB केन्द्रीय टीम करेगी जांच

समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस से हटाया, अब NCB केन्द्रीय टीम करेगी जांच

मुंबई। एक बड़े घटनाक्रम में एनसीबी के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस की जांच से हटा दिया है। हालांकि वानखेड़े मुंबई के झोनल डायरेक्टर बने रहेंगे। वानखेड़े को नवाब मलिक के दामाद समीर खान के मामले की जांच से भी हटा दिया है। इन दोनों मामलों की जांच अब आईजी स्तर का अधिकारी करेगा।
ताजा जानकारी के मुताबिक अब आर्यन खान केस की जांच संजय सिंह के नेतृत्व में एनसीबी की केन्द्रीय टीम द्वारा की जाएगी।

दूसरी ओर, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीलट कर कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। सिस्टम को साफ करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।
उन्होंने लिखा कि समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस समेत 5 मामलों की जांच से हटाया गया है। इस तरह के 26 मामले हैं, जिनमें जांच की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि मलिक समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं। वानखेड़े पर उन्होंने अवैध वसूली से लेकर ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उनकी जाति और धर्म को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
 

चलती गाडी में  अचानक फटाखे फटने से हुई पिता-पुत्र की मौत, देखे विडियो

चलती गाडी में अचानक फटाखे फटने से हुई पिता-पुत्र की मौत, देखे विडियो

पुडुचेरी, देशभर में लोगों ने दीप जला कर और पटाखे फोड़ कर दीपावली का त्योहार मनाया. वहीं पुडुचेरी में पटाखा विस्फोट की घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यहां एक व्यक्ति अपने सात वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर पटाखों की दो बोरी लेकर जा रहा था. इस दौरान पटाखों में विस्फोट होने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. 

माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला, केदारनाथ दौरे पर इस अंदाज में नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी

माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला, केदारनाथ दौरे पर इस अंदाज में नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे. पीएम मोदी ने आदिशंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ केदारनाथ धाम को 130 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा भी दिया. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार केदारनाथ का दौरा कर चुके हैं. शुक्रवार को जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे तो उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती की. बाघंबर वस्त्र चढ़ाए और नंदी की परिक्रमा की. केदारनाथ यात्रा के दौरान पीएम मोदी खास अंदाज में नजर आए.

पीएम मोदी माथे पर त्रिपुंड लगाए, गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर शॉल डाले दिखे. पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, चारधाम सड़क परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं. हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है.
 

12 लाख दीयों से जगमग होगी भगवान राम की नगरी अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

12 लाख दीयों से जगमग होगी भगवान राम की नगरी अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भगवान राम की नगरी अयोध्या आज(बुधवार) 12 लाख दीयों से जगमग होगी. राज्य की योगी सरकार 'दीपोत्सव' पर यहां 12 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी. 12 लाख में से 9 लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे. पिछले वर्ष ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था.
सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी. इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे.
रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा. नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी. जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘दीपोत्सव’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे.
सीएम योगी ने किया ट्वीट
दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, दीप से दीप जलाने और व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ने का पर्व है दीपोत्सव. मेरी अपील है कि सभी मा. जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी व कर्मचारी गण किसी एक वंचित एवं जरूरतमंद परिवार के संग दीपावली पर्व को पूरे उत्साह व आनंद के साथ मनाएं. इसी में पर्व की सार्थकता है'
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि आस्था व आनंद की अलौकिक अभिव्यक्ति 'अयोध्या दीपोत्सव' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आइए, लोक-मंगल एवं लोक-रंजन के भाव को साकार करते हुए सहयोग के दीये में सहकार की बाती को प्रज्वलित कर सम्पूर्ण धरा को प्रेम-प्रकाश से प्रकाशवान करें. जय श्री राम.
 

चुनाव से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

चुनाव से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक शराब पंचायत चुनाव से ठीक पहले रात में बांटी गई थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक नवादा, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान और रोहतास जिलों में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य की आंखों की रोशनी चली गई है.


बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, घटना के बारे जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. यहां महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.


मामले में थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. इधर मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि शराब पीने से संदिग्ध मौत हुई है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है


मृतकों की पहचान महम्मदपुर के संतोष कुमार, छोटेलाल प्रसाद और सारण जिले के पन्नापुर थाने के रसौली गांव के छोटेलाल सोनी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉटम कराने के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है. इधर गंभी र रूप से बीमार लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिले में कराया जा रहा है.

LOCKDOWN 2021: यहाँ लगा लॉकडाउन, हजारो लोग फंसे

LOCKDOWN 2021: यहाँ लगा लॉकडाउन, हजारो लोग फंसे

शंघाई/नई दिल्ली: रविवार को चीन के शंघाई स्थित डिज्नीलैंड पार्क में लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमे हजारों आगंतुक फंस गए। दरअसल एक आगंतुक के कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद अधिकारीयों ने पार्क को तुरंत बंद करवा दिया। इस दौरान पार्क में करीब 30,000 लोग मौजूद थे। इसके बाद सभी आगंतुकों को कोविड परीक्षण कराने के लिए मजबूर किया गया।

शंघाई डिज्नीलैंड पार्क के अधिकारियों ने बाद में घोषणा की कि उन्होंने अन्य प्रांतों और शहरों में महामारी की जांच में सहयोग करने के लिए पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही चीन की सरकार यह दिखाना चाहती है कि वह अपनी महामारी रोकथाम की जीरो टॉलरेंस रणनीति को लागू करने को लेकर कितनी गंभीर है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी का कोविड परीक्षण किया
हांग्जो शहर के एक व्यक्ति के कोविड परीक्षण करने पर वह पॉजिटिव पाया गया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वह व्यक्ति शनिवार को डिज्नीलैंड गया था और रविवार शाम को शंघाई डिज्नीलैंड ने घोषणा की कि अब कुछ समय के लिए किसी भी आगंतुक को पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दे जाएगी। इसके तुरंत बाद, पार्क के दरवाजों को बंद कर दिया गया और शहर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और सभी का कोविड परीक्षण कराया गया।

रविवार रात को घंटों तक जांच का सिलसिला चलता रहा और हजारों की संख्या में दर्शक पार्क में फंसे रहे। उन्होंने नकारात्मक परीक्षण परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया ताकि वे पार्क छोड़ सकें। इस दौरान रात के समय में होने वाला आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ। आगंतुकों ने इसका आनंद लिया और अपना जांच परिणाम आने का इंतजार करते रहे।

जिन लोगों के कोरोना टेस्ट परिणाम नकारात्मक आए, उन्हें अगले 14 दिनों के दौरान फिर से परीक्षण करने के लिए कहा जाएगा। चीन के नेताओं ने देश में इस वायरस को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। इनसे तहत करीब 80 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया गया है और महामारी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

BIG NEWS: डेंगू से इन राज्यों में बिगड़ रहे हालात, 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र ने भेजी टीमें

BIG NEWS: डेंगू से इन राज्यों में बिगड़ रहे हालात, 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र ने भेजी टीमें

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं कि बहुत से राज्यों में डेंगू को काबू करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को रवाना किया है। विशेषज्ञों की यह टीम राज्य की टीम को तकनीकि मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके लिए इन नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को पत्र भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र व मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी शामिल हैं।

इन राज्यों में भेजा गया केंद्रीय दल
केंद्र सरकार ने विशेषज्ञ टीम के लिए ऐसे राज्यों का चुनाव किया है, जहां पर डेंगू काबू से बाहर हो रहा है। इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू व कश्मीर शामिल हैं। इन सभी जगह डेंगू के काफी मामले सामने आ रहे हैं।

दिल्ली में चार साल में सबसे ज्यादा मरीज
देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अभी तक 1530 डेंगू के मामले समाने आए हैं। इसमें से 1200 मामले तो सिर्फ अक्तूबर में ही सामने आए हैं, जो पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा है। इसी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए थे कि जिन राज्यों में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है वहां पर केंद्रीय टीम भेजी जाए।

यहां भी बेकाबू हालात
महाराष्ट्र के पुणे में अक्तूबर में 168 डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं सितंबर में 192 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं चंडीगढ़ में अब तक 33 लोग डेंगू से अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 1000 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है, इसें 68 फीसद मामले अक्तूबर में सामने आए हैं।

84 कोस में सजी रामनगरी: साढ़े सात लाख दीपों से बनेगा नया रिकॉर्ड, यहाँ देखे तस्वीरे

84 कोस में सजी रामनगरी: साढ़े सात लाख दीपों से बनेगा नया रिकॉर्ड, यहाँ देखे तस्वीरे

लखनऊ: इस दीपवाली 84 कोस में सजी रामनगरी में साढ़े सात लाख दीपों से एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है। रावण का संहार कर सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के साथ अयोध्या लौट रहे प्रभु राम के स्वागत की संपूर्ण भावभूमि आकार ले चुकी है। सरयू किनारे रामकथा पार्क में बुधवार दोपहर पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।


इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। यहां लेजर शो, दीपों की माला के साथ रंग-बिरंगी अयोध्या स्वर्ग की भांति दिखेगी। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कीर्तिमान बनाने को नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे। 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव ने हर साल नए कीर्तिमान गढ़े हैं। गिनीज बुक की टीम हर साल बन रहे रिकॉर्ड की साक्षी रही है। इस बार एक नए रिकॉर्ड की साक्षी बनने के लिए गिनीज बुक की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है।

दीपोत्सव का कार्यक्रम
2:30 बजे- भगवान श्रीराम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन।
3.00 बजे- रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन।
3:30 बजे - श्रीराम का राज्याभिषेक।
3:45 बजे- 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास।
4:00 बजे -सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण।
5:20 बजे- सरयू आरती।
6:00 बजे -राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरूआत।
7:40 बजे -राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो।
8:30 बजे - श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला मंचन।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 4 कॉलगर्ल सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 4 कॉलगर्ल सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 कॉलगर्ल सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किय़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में देह व्यापार की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने रेड मारी और मौके से 4 कॉलगर्ल सहित कुल पांच लोगों को ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोड़े ने बताया कि गत दिवस एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिलाएं एवं पुरुष वहां मौजूद हैं। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रंजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गढ़ी इंद्रजीत चौकी प्रतापपुर काशीपुर के अलावा आरोपी महिलाओं जेबा, निशा पांडे, शबाना तथा मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस्मफरोशी का धंधा चलाने में मकान स्वामी दानिश पुत्र तैमूर हुसैन भी शामिल है, वहीं मुख्य आरोपी अफरोज जहां और उसका बेटा दानिश फरार है।

 

पति ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक लगाए कैमरे, फिर पत्नी के साथ किया ये घिनौना काम..........

पति ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक लगाए कैमरे, फिर पत्नी के साथ किया ये घिनौना काम..........

उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक सर्राफा कारोबारी पति ने अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए. उसने घर के बाथरूम से लेकर बेडरूम तक में कैमरे लगाए थे. उसने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर पिटाई की और उसको काफी प्रताड़ित किया. पीड़िता ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है.


पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके गंदे वीडियो वायरल कर दिए और उसके साथ कुकर्म किया. बता दें कि काकादेव निवासी कारोबारी की बेटी की शादी योग टावर में रहने वाले सराफा कारोबारी से हुई थी. युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी तय करते समय तो ससुराल वालों ने उसके परिवार से दहेज नहीं मांगा था. लेकिन शादी से लगभग 15 दिन पहले वह लोग 1 करोड़ रुपए मांगने लगे.
उसके पिता ने ससुराल वालों को 20 लाख नगद और 25 लाख के जेवर दिए. शादी के बाद ससुराल वाले उसे 55 लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. शादी के बाद युवती को पता चला कि उसका पति चरस और अफीम का भी सेवन करता है. जब युवती ने विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा.


पति ने बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगवा दिए और इसकी रिकॉर्डिंग रिश्तेदारों में वायरल कर दी. इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उसकी हालत बिगड़ने पर भी उसी अस्पताल नहीं ले गए.


युवती को ससुराल वालों ने बंधक बनाकर रखा. वह किसी तरह से अपने मायके पहुंच गई. लेकिन जब वापस आई तो उसे फिर से बंधक बनाया गया और उसकी पिटाई की गई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सराफा कारोबारी पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

प्राइवेट पार्ट के चलते इस शख्स को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया, जानिए क्या है वजह

प्राइवेट पार्ट के चलते इस शख्स को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया, जानिए क्या है वजह

अमेरिका से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहाँ इस शख्स ने दावा किया है कि उसका प्राइवेट पार्ट दुनिया में सबसे बड़ा है, जिस वजह से कई बार उसे परेशानी भी झेलनी पड़ती है. टीवी शो में जोनाह फाल्कन ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें एक एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था, जिसकी वजह उनका प्राइवेट पार्ट था.


डेली स्टार की खबर के मुताबिक, जोनाह फाल्कन ने दावा किया कि उनका प्राइवेट पार्ट दुनिया में सबसे बड़ा है. उन्होंने कहा- मेरा प्राइवेट पार्ट 8.5 इंच से लेकर 13.5 इंच तक हो सकता है. यह अच्छा है. लेकिन कई बार इस वजह से मुझे परेशानी उठानी पड़ती है. मेरे साथ ऐसा ही एक वाकया एयरपोर्ट पर हुआ था, जहां सुरक्षाकर्मी मेरे प्राइवेट पार्ट को कोई संदिग्ध वस्तु समझ बैठे और मुझे जांच के लिए चलने के लिए कहा.


लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि सुरक्षाकर्मी उनके प्राइवेट पार्ट को देख कर भ्रमित हो गए थे. उन्हें लग रहा था कि वह पेंट में छुपा कर ले जा रहे हैं. जोनाह फाल्कन ने कहा- ये इकलौती घटना नहीं है. ऐसा मेरे साथ कई बार हो चुका है. मुझे इस वजह से कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. जब लोगों को मेरे प्राइवेट पार्ट के साइज का पता चलता है तो वह हैरान हो जाते हैं. लेकिन यह सच है और मैं इससे खुश हूं.

थाईलैंड ने 60 से अधिक देशों के लिए अपनी सीमाएं खोली

थाईलैंड ने 60 से अधिक देशों के लिए अपनी सीमाएं खोली

बैंकॉक, थाईलैंड सरकार 18 महीने तक कोरोना संबंधी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब 60 से अधिक देशों के पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल रही हैं। ब्रिटेन, चीन, जापान, अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों सहित 60 से अधिक ऐसे देशों को शामिल किया गया है, जहां महामारी का जोखिम कम है। ऐसे देशों से उन पर्यटकों को थाइलैंड में आने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीका लगा रखा है। ऐसे पर्यटकों को यहां पहुंचने के बाद होटल में क्वॉरंटाइन में रहने के नियमों का पालन करना होगा और फिर इन्हें पूरी तरह से देश में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। थाइलैंड में अब प्रतिदिन कोरोना के लगभग 10,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस महामारी ने थाइलैंड की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। यह एक ऐसा देश है, जहां की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर काफी ज्यादा निर्भर है। कोरोना से पहले यहां एक साल में लगभग 40 लाख पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता था। हालांकि महामारी के बाद इस संख्या में 80 फीसदी तक की गिरावट आई है। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या अगले साल 1.5 करोड़ तक बढऩे की संभावना है, जिससे देश के राजस्व में 30 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि होगी।
 

'आंख से काजल चुराना' कहावत हुई पुरानी, यहां तो नसों से खून भी चुरा लिया जाता है, जानिये क्या है पूरा मामला

'आंख से काजल चुराना' कहावत हुई पुरानी, यहां तो नसों से खून भी चुरा लिया जाता है, जानिये क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद, ‘आंख से काजल चुराना’ (Aankh se Kajal Churana) ये कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी आपने नसों से खून चुराने (Blood Stolen) के बारे में सुना है? उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित ने कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ से भरी सिगरेट (Cigarette) दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गया और फिर उसका खून निकाल लिया.
फैजान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह एक साथी के साथ वाहन में सफर करते समय उसे सिगरेट दी गई थी. उसने दावा किया कि उन्हें ब्लड टेस्ट के लिए ले जाया गया और फिर उनका खून निकाला गया.
उनके परिवार ने कहा कि वे पूरे दिन उनका पता नहीं लगा सके. उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की और उसे किसी अंजान व्यक्ति ने उठाया, जिसने फैजान का दोस्त होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि वह रात में लौटा और घर पर गिर पड़ा.
एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि रविवार को पीड़ित परिवार की ओर से अपहरण और अवैध रूप से खून निकालने की शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
(इनपुट – आईएएनएस)
 

गुस्से में थाने पहुंची दुल्हन, बोली-दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया मेरा दूल्हा

गुस्से में थाने पहुंची दुल्हन, बोली-दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया मेरा दूल्हा

मध्य प्रदेश के जोधपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक अपनी शादी से पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया. जब ये बात दुल्हन को पता चली तो उसके तो होश ही उड़ गए. गुस्से में दुल्हन ने पुलिस थाने पहुंच दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि बादल नायक नामक युवक की शादी जवाहर लाल नगर युवती के साथ 14 नवंबर को होने वाली थी. दोनों 6 साल से रिलेशन में थे और एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने अपने परिवार वालों को काफी मनाया था जिसके बाद ये रिश्ता तय हुआ था और दोनों की शादी होने वाली थी. थाने में दुल्हन ने बताया कि हमारी शादी के कार्ड भी छप गए. साथ ही पीले चावल की रस्म भी अदा हो चुकी है. इस रस्म में परिवार ने अपनी मुझे जेवर और कपड़े भी दिए हैं और इस रस्म के दूसरे ही दिन ही वह किसी और लड़की के साथ भाग गया है. जब दूल्हे के किसी और लड़की के साथ भागने की बात दुल्हन को पता चली तो उसने थाने पहुंच धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. दूल्हा अपने ही दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया है और जिस लड़की को लेकर वह भागा है, उसके परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. दोनों परिवार द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने सभी पक्षों को बुलाकर बात की. पुलिस ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका को भी थाने बुलाया. जिसे देखते ही दुल्हन ने दूल्हे को सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया. 

दीपावली के पहले आयकर की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ रुपए की काली कमाई का पता चला

दीपावली के पहले आयकर की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ रुपए की काली कमाई का पता चला

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने हाल ही में बिहार और झारखंड में कार्यरत एक प्रमुख सड़क निर्माण ठेकेदार के खिलाफ छापेमारी के बाद लगभग 100 करोड़ रुपए की काली कमाई का पता लगाया है। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी।
छापेमारी 27 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में की गई थी। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि 5.71 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई है और दस बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। छापेमारी से पता चला कि यह समूह सामग्री की खरीद पर खर्च बढ़ाकर अपने मुनाफे को कम करके दिखा रहा है।सीबीडीटी ने कहा कि समूह ने अन्य व्यावसायिक खर्चों को भी बढ़ाकर दिखाया।

उसने कहा, इन संदिग्ध गतिविधियों में उक्त समूह की सहायता करने वाले कमीशन एजेंटों के परिसरों से हस्तलिखित डायरी जैसे दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। बीडीटी ने कहा, छापेमारी के दौरान बरामद और जब्त किए गए दस्तावेज विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्तियों में निवेश के लिए बेहिसाबी नकदी के लेनदेन और व्यक्तिगत प्रकृति के नकद खर्च का संकेत देते हैं।

सीबीडीटी ने आरोप लगाया, छापेमारी अभियान के दौरान पता चला है कि कमीशन एजेंटों और फर्जी बिलों के आपूर्तिकर्ताओं ने भी करोड़ों रुपए की आय पर कर की चोरी की है। उसने कहा कि छापेमारी से लगभग 100 करोड़ रुपए की बेहिसाबी आय का पता चला।(भाषा)
 

VIDEO: कुत्ते को जबरदस्ती प्रताड़ित कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ..........

VIDEO: कुत्ते को जबरदस्ती प्रताड़ित कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ..........

कुत्तों को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. उसके जितना वफादार कोई नहीं हो सकता. मगर कई इंसान जानवरों से प्यार करना नहीं जानते. उन्हें जानवरों को प्रताड़ित करने में आनंद आता है. हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक निर्दयी शख्स एक कुत्ते को प्रताड़ित करता दिखायी दे रहा है. वो उसे बुरी तरह बरताव करता है कि तभी एक गाय वहां आ जाती है.


ट्विटर पर ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने पोस्ट किया है. वीडियो में शख्स चेक शर्ट और पैंट पहने सड़क पर खड़ा नजर आ रहा है. उसके साथ एक कुत्ता भी खड़ा हुआ है. शख्स कुत्ते को प्रताड़ित करता दिख रहा है. वो उसके सर और कान को बेहद दर्दनाक तरीके से दबाए हुए है जिससे उसे गंभीर पीड़ा भी हो रही है. कुत्ता चीखता हुआ सुनाई दे रहा है मगर उस शख्स पर कोई असर नहीं पड़ रहा. वो जानवर को प्रताड़ित कर ही रहा होता है कि अचानक वहां एक गाय चली आती है. वो अपनी सींघ से कुत्ते को अलग करती है और फिर शख्स पर हल्ला बोल देती है. गाय के हमले में शख्स नीचे गिर जाता है और गाय (Cow Saves Dog Viral Video) उसपर उसी प्रकार हमला कर देती है जैसे वो कुत्ते पर हमला कर रहा था.

सुशांत नंदा ने ये वीडियो कल पोस्ट किया था जिसका कैप्शन था- ‘कर्मा’. जब से वीडियो पोस्ट हुआ है तब से कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिच चुके हैं जबकि 15 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. लोगों ने जहां गाय की तारीफ की वहीं वीडियो बनाने वाले की भी आलोचना कर रहे हैं. एक शख्स ने कहा- “वो गाय वीडियो बनाने वाले शख्स से कहीं बेहतर है.” जबकि एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- “ये समझने की कोशिश कर रहा हूं कि इस वीडियो में जानवर कौन है. माफ करना मगर कोई प्रश्न ही नहीं उठता कि जानवर वो शख्स है.” जबकि इसी कमेंट पर एक अन्य शख्स ने कमेंट किया कि जो शख्स रिकॉर्डिंग कर रहा है वो असली जानवर है. एक युवक ने कमेंट किया कि एक जानवर दूसरे का दर्द समझ सकता है मगर वहां खड़े लोग उस जानवर का दर्द नहीं समझ सकते.
 

CRIME NEWS: पान खाकर थूकने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

CRIME NEWS: पान खाकर थूकने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पटना: बिहार के सीवान जिले में पान खाकर थूकने पर विवाद इतना बढ़ गया की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

सराय थाना अंतर्गत पुरानी किला पोखरा इलाके में रविवार रात करीब 10 बजे कपड़ा विक्रेता की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान शामली के रहने वाले नवाब हसन के रूप में हुई है, जो सीवान जिले का रहने वाला था और रेहड़ी-पटरी लगाता था।


पुलिस ने बताया कि नवाब सुबह घर के अंदर खाना बनाते वक्त पान भी चबा रहा था। तभी नवाब ने खिड़की के बाहर पान थूका, जिससे कुछ छींटे बाहर खड़े व्यक्ति पर गई, जिसके बाद वह कमरे में आया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।


जब नवाब ने इसका विरोध किया तो उस व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। सराय पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एसपी साहू ने बताया कि नवाब के सीने में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।


पड़ोसियों ने नवाब को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर आतंकवाद साजिश मामले में 2 और को किया गिरफ्तार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर आतंकवाद साजिश मामले में 2 और को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर आतंकवाद साजिश मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि दोनों आरोपी श्रीनगर निवासी इशफाक अहमद वानी और सोपोर निवासी उमर भट को गिरफ्तार किया गया।


यह मामला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर में साजिश रचने और उनके सहयोगी जैसे रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेस (पीएएफएफ) और अन्य प्रमुख शहरों में हिंसक आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश से संबंधित है।


एनआईए ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में अब तक 25 आरोपितों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
एनआईए ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादी सहयोगी/ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।


मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद, एनआईए ने कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 20 अक्टूबर को चार और गिरफ्तारियां की गईं और बाद में 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

BIG BREAKING: राजधानी में बेकाबू हो रहा डेंगू, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

BIG BREAKING: राजधानी में बेकाबू हो रहा डेंगू, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में डेंगू के खतरनाक रूप से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक हाईलेवल मीटिंग करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मीटिंग सुबह 10 बजे होगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। मीटिंग के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि केंद्र डेंगू मामलों में वृद्धि को रोकने में कैसे आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की मदद कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े हैं और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया इस स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ चर्चा करेंगे और डेंगू के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने में सहायता करेंगे। मीटिंग में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारी भी शामिल होंगे।


हर साल मॉनसून की शुरुआत के साथ दिल्ली में डेंगू का प्रकोप देखा जाता है, जो आमतौर पर सर्दी का मौसम आते ही समाप्त हो जाता है। हालांकि, इस वर्ष राजधानी में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है जो अब भी जारी है।


डॉक्टरों ने पहले कहा था कि गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम से जुड़े सीरोटाइप-2 डेंगू वायरस के प्रसार के बावजूद अधिकांश लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। डेंगू वायरस बुखार और रक्तस्रावी लक्षणों का कारण बनता है और अधिक गंभीर बीमारियों से जुड़ा होता है।


पिछले सप्ताह जारी एक सिविक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 280 से अधिक मामले पिछले सप्ताह ही दर्ज किए गए हैं। इस सीजन में डेंगू के कुल मामलों में से अकेले इस महीने के पहले 23 दिनों में ही 665 मामले दर्ज किए गए। राजधानी में इस मौसम में 18 अक्टूबर को वेक्टर जनित बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई।

बड़ा हादसा: सड़क हादसे का शिकार हुए यूट्यूबर्स, 5 की मौत व 3 घायल

बड़ा हादसा: सड़क हादसे का शिकार हुए यूट्यूबर्स, 5 की मौत व 3 घायल

गुवाहाटी: असम के दरांग जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर दरांग जिले के डलगांव थाना क्षेत्र के बेसीमारी इलाके में हुई जहां एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दरांग जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कार तेजपुर की ओर से मंगलदोई की ओर आ रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इस दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान फरीदुल इस्लाम, आजाद अली, इब्राहिम अली, मंजुवारा बेगम और सानिया अख्तर के रूप में हुई है और वे दरांग जिले के रहने वाले थे। ये सभी यूट्यूबर्स बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ग्रुप सानिया अख्तर के एक यूट्यूब चैनल के वीडियो शूट के लिए दरांग जिले के रोवटा इलाके में गया था और यह घटना बेसिमारी इलाके में उस समय हो गई जब ग्रुप वापस लौट रहा था। घायल हुए लोगों का पहले मंगलदाई सिविल अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोमती गुरुद्वारा के पास भी हुआ हादसा
इससे पहले रविवार को ही असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के पास टेंपो में आमने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से टेपों में सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई थी। थाना गजरौला कला निवासी रियाज ने बताया कि शनिवार शाम को बहराइच जाने के लिए घर से निकले थे। पूरनपुर जाने के लिए पत्नी सायरा और चार बच्चों के साथ एक टेंपो में सवार हुए। लेकन पूरनपुर से पहले रास्ते में गोमती गुरुद्वारा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साइड से टक्कर मार दी। इससे 35 वर्षीय सायरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।