BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ESI अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

ESI अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थिति ईएसआई अस्पताल में आग लग गई है. ये आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी है. बताया जा रहा है कि आग लगने के तुरंत बाद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. 

कोरोना से इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, CM ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा

कोरोना से इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, CM ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा

जयपुर। कोरोना से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन हो गया। बुधवार की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान पहाड़िया का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्य सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित थे।


प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।'
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।
 

एक और चेतावनी : तौकते अभी थमा नहीं आया एक और चक्रवात...

एक और चेतावनी : तौकते अभी थमा नहीं आया एक और चक्रवात...

नई दिल्ली। तौकते तूफान की तबाही के निशान अभी मिटे भी नहीं हैं कि देश पर एक और चक्रवाती तूफान की आहट सुनाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और बंगाल की खाड़ी कम दबाल का क्षेत्र बन रहा है। यह 22 मई से हरकत में आएगा और चक्रवाती तूफान का रूप धारण करने के बाद 26 मई की शाम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचा सकता है। दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। तौकते तूफान की तबाही देखते हुए इस तूफान को लेकर भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस चक्रवाती तूफान को `यास` नाम दिया गया है। इसे अंडमान भी कहा जा रहा है। इसकी गति अम्फान के बराबर हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में यदि अगले कुछ दिनों में समुद्री तूफान आकार ले लेता है तो उसे यास नाम से जाना जाएगा। यह नाम ओमान ने दिया है। फारसी भाषा में यास का अर्थ जहां चमेली का फूल होता है वहीं उर्दू में निराशावाद कहते हैं। यह साल 2021 का दूसरा चक्रवाती तूफान होगा।
मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के दबाव से 22 मई या उसके बाद जो स्थितियां पैदा होंगी वे अगले 72 घंटों में तूफान का रूप ले सकती हैं। दक्षिण पूर्वी मानसून 21 मई तक दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है। इन दोनों घटनाओं के अलावा मौसम संबंधी कुछ अन्य परिवर्तनों से 22 मई को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में निम्न वायु दाब की स्थिति बन रही है। इसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 से 23 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों बहुत तेज बारिश की संभावना है।
 

सरकार द्वारा खाद सब्सिडी बढ़ाने का ऐतिहासिक, किसान-हितैषी निर्णय, किसानों को DAP का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब  मिलेगा, इतने रूपये में

सरकार द्वारा खाद सब्सिडी बढ़ाने का ऐतिहासिक, किसान-हितैषी निर्णय, किसानों को DAP का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब मिलेगा, इतने रूपये में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खाद कीमतों के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें खाद कीमतों के विषय पर विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

मीटिंग में इस बात चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की बढ़ती कीमतों के कारण खाद की कीमतों में वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को पुरानी दरों पर ही खाद मिलनी चाहिए।

DAP खाद के लिए सब्सिडी 500 रुपये प्रति बैग से, 140% बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति बैग, करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस प्रकार, DAP की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों में वृद्धि के बावजूद, इसे 1200 रुपये के पुराने मूल्य पर ही बेचे जाने का निर्णय लिया गया है, साथ ही मूल्य वृद्धि का सारा अतिभार केंद्र सरकार ने उठाने का फैसला किया है। प्रति बोरी सब्सिडी की राशि कभी भी एक बार में इतनी नहीं बढ़ाई गई है।

 

पिछले साल DAP की वास्तविक कीमत 1,700 रुपये प्रति बोरी थी। जिसमें केंद्र सरकार 500 रुपये प्रति बैग की सब्सिडी दे रही थी। इसलिए कंपनियां किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच रही थीं।

 

हाल ही में DAP में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60% से 70% तक बढ़ गई हैं। इसी कारणवश, एक DAP बैग की वास्तविक कीमत अब 2400 रुपये है, जिसे खाद कंपनियों द्वारा 500 रुपये की सब्सिडी घटा कर 1900 रुपये में बेचा जाता है। आज के फैसले से किसानों को 1200 रुपये में ही DAP का बैग मिलता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेगी कि किसानों को मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव न भुगतना पड़े।

केंद्र सरकार हर साल रासायनिक खादों पर सब्सिडी पर करीब 80,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। DAP में सब्सिडी बढ़ाने के साथ ही खरीफ सीजन में भारत सरकार 14,775 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी|

अक्षय तृतीया के दिन PM-KISAN के तहत किसानों के खाते में 20,667 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करने के बाद, किसानों के हित में यह दूसरा बड़ा फैसला है।

 

टीका लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ: यह ऑफर मिलते ही लगी कतारें, जानिए कहां हो रहा है ऐसा

टीका लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ: यह ऑफर मिलते ही लगी कतारें, जानिए कहां हो रहा है ऐसा

विश्वभर में पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी तेजी से जारी है। जिन देशों में टीकाकरण जितनी तेजी से हो रहा, उतनी तेजी से वहां हालात सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
ऐसा ही लुभावना ऑफर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसर ने दिया है। उन्होंने कहा-वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ। बोसर ने ट्वीट कर बताया कि 21 साल और उससे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद तो टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगने लगी है।
अमेरिका महामारी में नंबर वन तो मात देने में भी
बता दें, अमेरिका महामारी के मामले में नंबर वन है, लेकिन इसके साथ ही वह उसे मात देने वाले देशों में भी अव्वल है। वहां 36 फीसदी से ज्यादा को टीके लगने के बाद मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। देश में अब तेजी से चहल-पहल बढ़ रही है। रेस्टोरेंट, बार, जिम भी खुल गए हैं।
टीके के लिए दिए जा रहे ऐसे अनूठे ऑफर
वॉशिंगटन डीसी में जहां 21 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने के बाद मुफ्त बियर दी जा रही है, वहीं मैरीलैंड की राज्य सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। उधर, डेट्रॉयट में 50 डॉलर दिए जा रहे हैं तो न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन मुफ्त दिया जा रहा है।
दो दिन की छुट्टी व कर में छूट भी
अमेरिका में कुछ कंपनियां टीका लगवाने पर अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टियां दे रही हैं। वहीं कुछ अन्य कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को टैक्स में छूट दे रही हैं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बगैर अल्कोहल युक्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है।


 

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से एंठते थे पैसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से एंठते थे पैसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई के दहिसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते थे, लोगों को मास्क ना पहनने पर करवाई करने का ड्रामा करते थे और फिर उनसे पैसे लेकर फरार हो जाते थे.


गिरफ्तार आरोपियों के नाम संदीप खोत, 32 और रमेश मिश्रा, 45 है दोनों ही आरोपी मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके के रहने वाले हैं और फर्जी पुलिस बनकर लोगों को लूटने का काम करते थे.


जांच के दौरान पता चला कि ये आरोपी पिछले कई दिनों से दहिसर और आसपास के इलाकों में एक्टिव थे और जो कोई भी उनके घर के आसपास भी दिखता या मास्क के बिना दिख जाता था तो ये लोग उस पर एक्शन लेने का दिखावा करते थे और अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते थे.


दहिसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक ओम टोटावार ने बताया कि दहिसर पूर्व में स्थित आनंद नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया था कि वो एक पान की दुकान चलाते हैं और उनकी दुकान और घर एक इमारत में ही है. वो एक दिन दुकान का शटर उठाकर बाहर शौचालय जाने के लिए निकले थे तभी दोनों ने फर्जी क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन उन्हें पकड़ लिया और कहने लगे कि तुमने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है तुमको फाइन भरना पड़ेगा.


आरोपियों ने इसके बाद शिकायतकर्ता के दुकान से करीब 70,000 रुपये के बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला लिया और फिर उसका कॉलर पकड़कर एक प्राइवेट गाड़ी में बिठा लिया. आरोपियों ने उसे बहुत डराया और फिर कुछ दूर फाउंटेन हॉटेल के पास चाकू की नोक पर उसकी जेब से 7000 रुपये कैश निकाल लिए और उसे वहीं उतार दिया और पैदल घर जाने को कहा.


शिकायतकर्ता को शक हुआ कि असली पुलिस वाले ऐसा नही करते जिसके बाद उसने जब आसपास के लोगों से क्राइम ब्रांच में काम करने वाले संदीप खोत नाम के अफसर के बारे में पूछताछ करना शुरू किया और पाया कि ऐसा कोई भी अधिकारी क्राइम ब्रांच में नही है.


फिर उसने इस बात की शिकायत दहिसर पुलिस को की. टोटावार ने बताया कि हमें जानकारी मिलने के बाद हमने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और फिर आरोपी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया. हमें उनके पास से पुलिस मित्र संगठन का आईडी कार्ड, पुलिस का प्लास्टिक का डंडा, महाराष्ट्र पुलिस का मास्क मिला है जिसका इस्तेमाल कर वो अपने आपको पुलिस वाले बताते थे. 

जानिए अगले दो दिनों में “तौकते” मुड़े गा किस ओर, और कहा दिखायेगा अपना बचा-खुचा असर

जानिए अगले दो दिनों में “तौकते” मुड़े गा किस ओर, और कहा दिखायेगा अपना बचा-खुचा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने सूचना दी है कि अत्यधिक तीव्र तूफान “तौकते” कमजोर पड़ जायेगा तथा दक्षिण राजस्थान और पड़ोसी गुजरात के इलाकों पर विक्षोभ में बदल जायेगा। यह सूचना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 मई, 2021 को 0745 बजे जारी की है।

अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान “तौकते” का बचा-खुचा असर गहरे विक्षोभ के रूप में गुजरात के ऊपर कायम रहा और उत्तर-पूर्वी दिशा में सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़कर कमजोर पड़कर विक्षोभ में बदल गया। वह आज 19 मई, 2021 को 0530 बजे दक्षिण राजस्थान और पड़ोसी गुजरात के इलाकों के ऊपर अक्षांश 24.3o उत्तर तथा देशांतर 73.3o पूर्व में स्थित रहा। यह उदयपुर (राजस्थान) से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 60 किलोमीटर तथा डीसा (गुजरात) के पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में 110 किलोमीटर पर मौजूद रहा। अंदेशा है कि यह उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ेगा और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जायेगा। अगले दो दिनों के दौरान तूफान का बचा-खुचा असर पूरे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है।

चेतावनीः

वर्षा
संभावना है कि 19 मई को पूर्वी राजस्थान में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश होगी और छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
पश्चिमी विक्षोभ से जुड़े कम दबाव के कारण पछुआ हवा चलेगी, जिसके कारण उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी और ज्यादातर स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्यप्रदेश और पश्चिम राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।
तेज हवा की चेतावनीः
तेज हवायें चलने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पड़ोसी गुजरात क्षेत्र में 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवायें चलेंगी, जिनकी रफ्तार बढ़कर 65 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
 

‘फेक-बस्टर’ : अब अवैध रूप से वर्चुअल बैठक -वेबिनार से जुड़ने वाले पकडे जाएगे, इस तकनीक से

‘फेक-बस्टर’ : अब अवैध रूप से वर्चुअल बैठक -वेबिनार से जुड़ने वाले पकडे जाएगे, इस तकनीक से

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़, पंजाब और मॉनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के अनुसंधानकर्ताओं ने ‘फेक-बस्टर’नामक एक ऐसा अनोखा डिटेक्टर ईजाद किया है, जो किसी भी ऑनलाइन फरेबी का पता लगा सकता है। विदित हो कि ऐसे फरेबी बिना किसी की जानकारी के वर्चुअल सम्मेलन में घुस जाते हैं। इस तकनीक के जरिये सोशल मीडिया में भी फरेबियों को पकड़ा जा सकता है, जो किसी को बदनाम करने या उसका मजाक उड़ाने के लिये उसके चेहरे की आड़ लेते हैं।
मौजूदा महामारी के दौर में ज्यादातर कामकाज और आधिकारिक बैठकें ऑनलाइन हो रही हैं। इस अनोखी तकनीक से पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति के वीडियो के साथ छेड़-छाड़ की जा रही है या वीडियों कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कौन घुसपैठ कर रहा है। इस तकनीक से पता चल जायेगा कि कौन फरेबी वेबीनार या वर्चुअल बैठक में घुसा है। ऐसी घुसपैठ अक्सर आपके सहकर्मी या वाजिब सदस्य की फोटो के साथ खिलवाड़ करके की जाती है।

‘फेक-बस्टर’विकास करने वाली चार सदस्यीय टीम के डॉ. अभिनव धाल ने कहा, “बारीक कृत्रिम बौद्धिकता तकनीक से मीडिया विषयवस्तु के साथ फेर-बदल करने की घटनाओं में नाटकीय इजाफा हुआ है। ऐसी तकनीकें दिन प्रति दिन विकसित होती जा रही हैं। इसके कारण सही-गलत का पता लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे सुरक्षा पर दूरगामी असर पड़ सकता है।”डॉ. धाल ने भरोसा दिलाया, “इस टूल की सटीकता 90 प्रतिशत से अधिक है।”अन्य तीन सदस्यों में से एसोशियेट प्रोफेसर रामनाथन सुब्रमण्यन और दो छात्र विनीत मेहता तथा पारुल गुप्ता हैं। इस तकनीक पर एक पेपर ‘फेक-बस्टरः ए डीपफेक्स डिटेक्शन टूल फॉर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग सीनेरियोज़’को पिछले महीने अमेरिका में आयोजित इंटेलीजेंट यूजर इंटरफेस के 26वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेश किया गया था।

डॉ. धाल का कहना है कि फेक-न्यूज के प्रसार में मीडिया विषयवस्तु में हेरफेर की जाती है। यही हेरफेर पोर्नोग्राफी और अन्य ऑनलाइन विषयवस्तु के साथ भी की जाती है, जिसका गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का हेरफेर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में भी होने लगा है, जहां घुसपैठ करने वाले उपकरणों के जरिये चेहरे के हावभाव बदलकर घुसपैठ करते हैं। यह फरेब लोगों को सच्चा लगता है, जिसके गंभीर परिणाम होते हैं। वीडियो या विजुअल हेरफेर करने को ‘डीपफेक्स’कहा जाता है। ऑनलाइन परीक्षा या नौकरी के लिये होने वाले साक्षात्कार के दौरान भी इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह सॉफ्टवेयर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग सॉल्यूशन से अलग है और इसे ज़ूम और स्काइप एप्लीकेशन पर परखा जा चुका है।

डीपफेक डिटेक्शन टूल ‘फेक-बस्टर’ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से काम करता है। इसेमौजूदा समय में लैपटॉप और डेस्कटॉप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में एसोशियेट प्रोफेसर सुब्रमण्यन का कहना है,“हमारा उद्देश्य है कि नेटवर्क को छोटा और हल्का रखा जाये, ताकि इसे मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सके।”उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस वक्त फर्जी ऑडियो को पकड़ने की डिवाइस पर भी काम कर रही है।

टीम का दावा है कि ‘फेक-बस्टर’सॉफ्टवेयर ऐसा पहला टूल है, जो डीपफेक डिटेक्शन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके लाइव वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के दौरान फरेबियों को पकड़ता है। इस डिवाइस का परीक्षण हो चुका है और जल्द ही इसे बाजार में उतार दिया जायेगा।

 

 

ससुराल से पति ने लिया था कर्ज, पत्नी ने कहा वापस कर दो तो गोलियों से भूना

ससुराल से पति ने लिया था कर्ज, पत्नी ने कहा वापस कर दो तो गोलियों से भूना

बेगूसराय, सदर अनुमंडल के मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रामदीरी वार्ड नंबर 2 में मंगलवार की रात एक पति ने मामूली विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया.

अमरौर निवासी छाया देवी ने अपनी बेटी संगीता की शादी मटिहानी के रामदीरी निवासी शंकर सिंह से की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. कुछ दिनों पहले शंकर ने अपनी सास से एक लाख रुपया कर्ज लिया था. इसी बीच छाया देवी के पति का देहांत हो गया. इसके बाद छाया देवी ने अपने दामाद से पैसा मांगना शुरू कर दिया.

रुपये को लेकर पति-पत्नी में हुई थी अनबन
इधर, अपनी मां की माली हालत देखकर शंकर की पत्नी संगीता भी पति पर दबाव बनाने लगी. इस दौरान शंकर रुपये वापस करने के नाम पर आनाकानी करने लगा. इसी क्रम में मंगलवार की रात पत्नी से अनबन होने लगी. संगीता रुपये वापस करने के लिए लड़ाई झगड़ा करने लगी. आक्रोशित होकर शंकर सिंह ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.

बुधवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे रामदीरी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी मटिहानी थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर सिंह के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है. फिलहाल शंकर सिंह मौके से फरार है.
 

केजरीवाल ने 'सिंगापुर वेरिएंट' की बात कह कराई फजीहत, राजनयिक तलब, भारत ने कहा- वह बोलने वाले कौन हैं?

केजरीवाल ने 'सिंगापुर वेरिएंट' की बात कह कराई फजीहत, राजनयिक तलब, भारत ने कहा- वह बोलने वाले कौन हैं?

कोरोना वायरस कहर के बीच 'सिंगापुर वेरिएंट' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से अब बवाल बढ़ता दिख रहा है। सिंगापुर वेरिएंट वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के सिंगापुर ने न सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बयान को खारिज किया है, बल्कि सिंगापुर सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर सख्त आपत्ति भी जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने कड़ी आपत्ति जताने के लिए हमारे उच्चायुक्त को तलब किया।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सिंगापुर सरकार ने सिंगापुर वेरिएंट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करने के लिए आज हमारे उच्चायुक्त को बुलाया। इसके बाद उच्चायुक्त ने भारत की ओर से जवाब दिया और स्पष्ट किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पास कोरोना के वेरिएंट या नागरिक उड्डयन नीति पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने ट्वीट कर मंगलवार को मुख्यमंत्री के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंगापुर में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत में संक्रमण की तीसरी लहर ला सकता है। सिंगापुर ने कहा है कि 'B.1.617.2'वैरिएंट हाल में आए कोरोना के कई मामलों में पाया गया है और यह भारत में ही सबसे पहले मिला था।
ट्वीट को किया था खारिज
साथ ही सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भारतीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए एक बयान जारी किया गया और कि इन रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है। बयान के मुताबिक, 'कोई सिंगापुर वेरिएंट नहीं है। कोरोना का B.1.617.2 स्ट्रेन हालिया हफ्तों में कई मामलों में पाया गया है और यह भारत में ही सबसे पहले मिला था।' भारत में सिंगापुर के दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को कोट करते हुए भी यह बयान जारी किया है। इससे पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र से अपील की थी कि वह सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को तुरंत सस्पेंड करे। उन्होंने कहा था कि सिंगापुर में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है जो बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है।
हरदीप पुरी ने भी दिया था केजरीवाल को जवाब
इससे पहले मंगलवार को ही केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं और सिंगापुर के साथ एयर बबल भी नहीं है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा था, 'केजरीवाल जी, मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। सिंगापुर के साथ एयर बबल भी नहीं है। बस कुछ वन्दे भारत उड़ानों से हम वहां फंसे भारतीय लोगों को वापस लाते हैं। ये हमारे अपने ही लोग हैं। फिर भी स्थिति पर हमारी नज़र है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।'

 

बड़ी खबर: मेडिकल कॉलेज से 200 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी, दवाई-रेग्युलेटर भी गायब

बड़ी खबर: मेडिकल कॉलेज से 200 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी, दवाई-रेग्युलेटर भी गायब

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से करीब 200 ऑक्सिजन सिलेंडर चोरी हो गए हैं। चोरी के संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वार्डबॉय सुरेंद्र यादव को ऑक्सीजन बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक दौर में अस्पताल प्रबंधक और चार अन्य से पूछताछ भी की है।
इस पूरे वारदात का खुलासा तब हुआ, जब एक शख्स सिलेंडर भरवाने के लिए डेमोटांड़ स्थित प्लांट में गया। वहां पूछताछ होने पर ये पता चला कि उसे ये सिलेंडर बेचा गया है। साथ ही दवाइयां, इंजेक्शन और रेगुलेटर की भी चोरी होने की बात सामने आई।
सूत्रों का दावा है कि इस चोरी में कुछ कथित समाजसेवियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आपदा के वक्त अपना नाम कमाने के लिए, वाह-वाही लूटने के लिए लोगों में सिलेंडर बांटे। कई और लोगों के नाम इसमें शामिल हैं, जिन्होंने गलत तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीद-बिक्री की।

सवालों के घेरे में है अस्पताल
अब इस पूरे प्रकरण में अस्पताल की क्या भूमिका रही है, यह जाना बहुत ही दिलचस्प रहेगा क्योंकि यह अस्पताल पहले से ही कई कारणों की वजह से सवालों के घेरो में घिरा हुआ है। इसलिए यह बहुत ही जरूरी हो जाता है की अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन इसकी पूरी कार्रवाई करके ठोस कदम उठाए।
 

 शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दागा, धमकी दी- अगर किसी को बताया तो ...

शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दागा, धमकी दी- अगर किसी को बताया तो ...

बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड के चांदपुरा पीसी स्कूल (निजी विद्यालय) के शिक्षकों ने हॉस्टल में रह रहे 10 वर्षीय छात्र प्रेम कुमार के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दाग दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन है।
स्कूल-कॉलेज से लेकर हॉस्टल तक बंद रखने का आदेश है। इसके बावजूद स्कूल संचालक ने कोविड गाइडलाइन व लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए छात्र के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्र की मां सुधा देवी की शिकायत पर नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने स्कूल के शिक्षक राहुल कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चांदपुरा चित्तरंजन टोला निवासी रणवीर सहनी की पत्नरी सुधा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा घर आया। उसे नहाने के लिए ले गया। कपड़ा हटाने पर देखा कि उसके पैखाना के रास्ते के दोनों भाग जले हुए थे और उससे पस निकल रहे थे। उन्होंने अपने बेटा से जलने का सच जाना तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। प्रेम ने अपनी मां को बताया कि हॉस्टल में शिक्षक ने आयरन गर्म कर दाग दिया। जलन से जब वह छटपटाने लगा तो उसका इलाज कराता रहा। साथ ही धमकी दी कि आयरन से जलाने की बात कहेगा तो स्कूल से नाम काट कर हटा देंगे। उसकी बात को सुनने के बाद सुधा देवी ने आसपास के लोगों को भी सूचना दी व नीमाचांदपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीसी स्कूल पहुंच वहां से आरोपित दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर पुलिस हत्थे चढ़े आरोपी शिक्षक राहुल कुमार उर्फ किशन ने बताया कि बच्चे को जानबूझकर उनके वहां रख दिया गया। उसे फंसाया गया है। बच्चा कहीं आग पर गिरकर जल गया है।

 

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तीन युवतियां, पूछताछ में बोलीं- इस कारण कर रही है ये काम

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तीन युवतियां, पूछताछ में बोलीं- इस कारण कर रही है ये काम

नोएडा, दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सेक्टर 122 स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां कथित रूप से चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया है. पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 122 के सी- ब्लॉक में एक मकान में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात वहां पर छापा मारा. अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार अड्डे की कथित संचालिका, दो युवतियों समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं. यह छापेमारी सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर के नेतृत्व में की गई.

बेरोजगारी का बहाना
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवतियों तथा अड्डे की संचालिका ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं. इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गई. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेते थे.
 

पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
दो महीने पहले ही अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं, लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए। अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीते 28 अप्रैल को जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं।
इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए कहा गया, काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना वायरस से निधन हो गया है। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।
 

एक साथ दो बहनों से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक साथ दो बहनों से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के कोलार के उमापति नाम के शख्स ने एक नहीं बल्कि दो महिलाओं से शादी कर ली. शादी कोलार जिले के मुलबगल स्थित कुरुदुमले मंदिर में हुई. यह शादी 7 मई को हुई थी और समारोह का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उमापति ने मूल रूप से ललिता से ही शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने शादी के लिए सहमत होने से पहले एक शर्त रखी. महिला ने उमापति से कहा कि वह उसके साथ तभी शादी करेगी जब वह उसकी गूंगी बहन सुप्रिया से भी शादी करेगा.


दोनों परिवारों ने इस मामले पर गंभीरता से विचार किया. इसके बाद सभी ने तय किया कि दोनों बहनों की शादी उमापति से होगी. 7 मई को उमापति ने सुप्रिया और ललिता दोनों के साथ एक ही स्थान मंडप में शादी कर ली. हालांकि, शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और उमापति को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसकी एक दुल्हन नाबालिग है. यह मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला आया था सामने

साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, दरअसल, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं से शादी की, जो चचेरी बहनें थीं. सभी को चौंकाते हुए इस 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी से दोबारा शादी की और फिर उसी शादी समारोह में पत्नी की चचेरी बहन से शादी की. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था. 

प्राइवेट अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप का आरोप, बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो

प्राइवेट अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला से गैंगरेप का आरोप, बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो

पटना, बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां के एक बड़े अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला से गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जाता है कि अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों ने ही महिला से रेप किया है। महिला के बयान का वीडियो बनाकर बेटी ने फेसबुक पर डाला तो खलबली मच गई। पुलिस ने अभी वारदात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि जांच जारी है।
पटना के पारस हास्पिटल में वारदात को अंजाम दिया गया है। कोरोना संकर्मित महिला कई दिनों से यहां भर्ती है। गंभीर हालत में उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। आरोप है कि महिला से अस्पताल के ही कर्मचारियों ने रेप किया। आईसीयू में महिला से मिलने पहुंची बेटी को मां ने जब लड़खड़ाती जबान में आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। बेटी ने तत्काल अपना मोबाइल निकाला और मां की बातों का वीडियो भी बनाया।
महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया से होते हुए अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक हलके में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले को लेकर शास्त्रीनगर थानेदार ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं कर रही। छानबीन की जा रही है। जांच टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद और झूठा बताया है।
 

 मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला Miss Universe 2020 का खिताब

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला Miss Universe 2020 का खिताब

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता का एलान हो चुका है। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रहीं 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इस समारोह का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया कि अगर आप देश की नेता होतीं तो कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटती? इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा कि, मेरा मानना है कि ऐसी कठिन परिस्थिति को संभालने का कोई एकदम सटीक तरीका नहीं है। हालांकि मैंने स्थिति बिगड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगा दिया होता जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। हम लोगों की जिंदगी इस तरह से बिखरते नहीं देख सकते और इसलिए मैंने शुरूआत से ही स्थिति को संभालने की कोशिश की होती। 
अब शुरू हुआ खेला: ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर छापेमारी, सीबीआई दफ्तर लाए गए 4 नेता

अब शुरू हुआ खेला: ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर छापेमारी, सीबीआई दफ्तर लाए गए 4 नेता

पश्चिम बंगाल में अब खेला शुरू होगया है ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों समेत 4 नेताओं के घर सीबीआई ने नारदा स्कैम के मामले में छापेमारी की है और उन्हें अपने दफ्तर लेकर आई है। इन नेताओं में सीनियर मंत्री फिरहाद हाकिम के अलावा सुब्रत मुखर्जी भी शामिल हैं। इसके अलावा विधायक मदन मित्रा को भी सीबीआई पूछताछ के लिए अपने दफ्तर लाई है। पूर्व मेयर सोवन चटर्जी भी इन लोगों में शामिल हैं। मंत्री फिरहाद हाकिम ने दावा किया है कि सीबीआई ने उन्हें नारदा घोटाले के केस में हिरासत में ले लिया है।
हालांकि एजेंसी ने उनके दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है बल्कि पूछताछ की गई है। इससे पहले राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने एजेंसी को फिरहाद हाकिम समेत सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को मंजूरी दी थी। फिरहाद हाकिम ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि भरोसा है कि उन्हें क्लीन चिट मिलेगी।
फिरहाद हाकिम ने कहा था, 'मैं न्यायापालिका पर विश्वास करता हूं। मुझे भरोसा है कि क्लीन चिट मिलेगी। यह अच्छी बात है कि यह मामला अदालत में जाए। मैं वहां अपना पक्ष रखूंगा और अदालत की ओर से न्याय किया जाएगा।' नारदा घोटाले का मामला 2014 में सामने आया था, जब पत्रकार मैथ्यू सैमुएल ने कोलकाता में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। उस स्टिंग ऑपरेशन के बाद ही नारदा स्कैम उजागर हुआ था। इस वीडियो में टीएमसी के कई मंत्री रकम लेते हुए दिखे थे।
इसके अलावा एक पुलिस अफसर में घूस की रकम लेते हुए दिखा था। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक गवर्नर जगदीप धनखड़ से ममता सरकार के 4 मंत्रियों के खिलाफ एंटी करप्शन ऐक्ट की धारा सेक्शन के तहत चार्जशीट दायर करने की मांग की गई थी। अंत में जगदीप धनखड़ की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है।
 

भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा

भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा

भारत के कुछ राज्यों में तबाही मचा चुका तौकते चक्रवात बहुत तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। तौकते अब एक भीषण तूफान में बदल चुका है और आईएमडी ने कहा है कि वर्तमान में इसकी हवा की गति 180-190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार है और इसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटे की ओर बढ़ रही है। तौकते चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार शाम गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि उसी शाम तौकते तूफान के पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने इसे बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बताया है और कहा है कि यह 155-165 से 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकरा सकता है।

अहमदाबाद के पोरबंदर, अमरेली जूनागढ़, गिर सोमनाथ, बोटाद, भावनगर और तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

इन चीजों को हो सकता है खतरा


छप्पर के मकानों के पूरी तरह नष्ट होने और कच्चे मकानों को व्यापक नुकसान होने की संभावना है। पक्के घरों को कुछ नुकसान, उड़ने वाली वस्तुओं से संभावित खतरा, बिजली और संचार के खंभों को मुड़ या उखड़ सकते हैं; सड़कों को बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ रास्तों में बाढ़ आ सकती है. इसके अलावा खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है, पेड़ गिर सकते हैं, छोटी नांवों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

बता दें कि गुजरात के देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर, राजकोट, मोरबी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, भरूच, नवसारी और आणंद जिलों में भी कुछ नुकसान होने की आशंका है। आईएमडी ने असुरक्षित क्षेत्रों से लोगों को निकालने, मछली पकड़ने के संचालन को पूरी तरह से निलंबित करने की सिफारिश की है। इसके अलावा यह भी कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों घर के अंदर रहें। मोटर वाली नांवों और छोटे जहाजों में आवाजाही असुरक्षित है।


आईएमडी में चक्रवातों की प्रभारी सुनीता देवी ने कहा, "तौकते अपने ट्रैक पर है और यह और तेज हो जाएगा और गुजरात के तटीय इलाकों को 155 से 165 किसी से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा. हम इसके सुपर साइक्लोन बनने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं लेकिन काफी बड़ा और तीव्र है। "

अगले 12 घंटों के दौरान यह इसी तरह समुद्र से ऊर्जा खींचता रहेगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने और मंगलवार की सुबह बहुत जल्दी तट को पार करने की संभावना है। सिस्टम की निगरानी डॉपलर मौसम रडार गोवा द्वारा की जा रही है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान के एक जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान समुद्र से गर्मी और ऊर्जा के कारण तौकता 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हुआ।"


वैक्सीनेशन पर असर

एक तरफ जहां पूरे देश पर कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ अब देश के कुछ राज्यों में चक्रवात तौकते से तबाही मचने का डर भी है।तौकते चक्रवात कुछ राज्यों के लिए घातक साबित हो सकता है। इन राज्यों में गुजरात भी शामिल है और इसीलिए तौकते के मद्देनजर, 17 और 18 मई को गुजरात राज्य में कोई भी कोविड -19 वैक्सीन खुराक नहीं दी जाएगी। राज्य का टीकाकरण अभियान 19 मई तक रोक दिया गया है। 

फेसबुक फ्रेंड ने युवती के साथ की हैवानियत, अपहरण कर 25 लोगों ने किया गैंगरेप

फेसबुक फ्रेंड ने युवती के साथ की हैवानियत, अपहरण कर 25 लोगों ने किया गैंगरेप

पलवल, हरियाणा के पलवल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महिला सुरक्षा के तमाम दावे करने के बावजूद राज्य में महिलाओं के प्रति घिनौने अपराध कम होते नजर नहीं आ रहे हैं. अब राज्य में एक युवती से 25 लोगों के जरिए गैंगरेप करने का मामला सामने आया है.

दरअसल, फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवती अपने दोस्त के बुलाने पर उससे मिलने हरियाणा राज्य में पलवल जिले के होडल पहुंच गई. जहां पीड़िता का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद 25 लोगों ने मिलकर रातभर उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. इसके बाद पीड़िता की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे कार में बदरपुर बॉर्डर पर छोडकर फरार हो गए. मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद और 20-22 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अन्य आरोपी फरार हैं.


खेतों में ले जाया गया

पुलिस ने बताया कि मामला पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र गांव रामगढ़ का है. जहां बदरपुर से एक युवती को होडल बुलाया गया और अपहरण कर रामगढ़ गांव के खेतों में ले जाया गया. जहां 25 लोगों ने मिलकर पीड़िता के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया. हसनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके दोस्त रामगढ़ निवासी सागर ने तीन मई को उसे शादी के लिए अपने परिजनों से मिलाने के लिए होडल बुलाया तो वह होडल आ गई.


पीड़िता ने बताया कि होडल से सागर उसे घर ले जाने की बजाय रामगढ़ गांव के निकट जंगल में एक ट्यूबवैल पर ले गया, जहां उसका भाई और 20-22 युवक और पहुंच गए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक उसे वहां से जबरन जंगल में ले गए और सभी ने पूरी रात उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह होने पर उसे गांव के निकट आकाश कबाड़ी के वहां ले गए, जहां पर आकाश और उसके 5-6 दोस्तों ने भी उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. फिर वह चलने की स्थित में नहीं रही तो सागर और उसके तीन दोस्त गाड़ी में उसे बदरपुर बॉर्डर पर छोड़कर फरार हो गए.


कई आरोपी फरार

युवती ने शिकायत में कहा है कि उसी दिन से वह चारपाई पर पड़ी हुई थी, जब चलने लायक हुई तो 12 मई को इसकी शिकायत हसनपुर थाना पुलिस को दी. हसनपुर पुलिस ने 12 मई की देर रात युवती की शिकायत पर सागर, उसके भाई समुद्र और आकाश सहित 22 अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण और सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.