BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर

प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्रेमी के भाई को काफी गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए परिवार वाले पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज किया है।
सिकरीगंज के सारी घोंसरी जयपाल पार स्कूल के सामने शनिवार की रात गांव के ही प्रेमी और प्रेमिका को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष दो लोग कहीं जा रहे थे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष से अचानक दयाराम गुप्ता उनके लड़के राजू, धनपत, मुनीम गांव के परशुराम यादव, हरेंद्र यादव सहित कुछ अन्य लोग आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई।
इसमें प्रेमी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे लखनऊ पीजीआई भेजा गया है। एसओ सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्रेमी पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज किया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

BIG BREAKING : इस शहर में आज महसूस किये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने इतनी रही तीव्रता

BIG BREAKING : इस शहर में आज महसूस किये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने इतनी रही तीव्रता

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9:16 मिनट पर कोल्हापुर में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। हालांकि, भूकंप का केंद्र कहां रहा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले, रविवार सुबह मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज 6: 56 बजे मणिपुर के उखरुल में भूकंप से झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी।
 

इस देश ने तीसरे बूस्टर डोज "कोव-बूस्ट" के लिए सात कोरोना वैक्सीनों का परीक्षण किया शुरू

इस देश ने तीसरे बूस्टर डोज "कोव-बूस्ट" के लिए सात कोरोना वैक्सीनों का परीक्षण किया शुरू

वाशिंगटन । ब्रिटेन, रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सात कोविडरोधी टीकों के बूस्टर डोज़ की प्रभावकारिता के आकलन के लिए नया नैदानिक परीक्षण करेगा। यह परीक्षण ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका, फाइजर -बायोएनटेक, मॉर्डना, नोवै-वैक्स, वालनेवा, जैनसेन और क्योरवैक कोविड वैक्सीनों का आकलन करेगा। कोव-बूस्ट नाम के इस परीक्षण के जून में शुरू होने की संभावना है और इसमें सभी आयु वर्ग के 3 हजार उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने दिसंबर या जनवरी में वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इस परीक्षण पर लगभग 1 करो़ड़ 93 लाख पाउंड खर्च होने की आशा है। ब्रिटेन सरकार यह व्यय वहन करेगी। परीक्षण ब्रिटेन के 18 स्थलों पर किया जाएगा और वैक्सीन की आधी डोज़ का भी परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण के निष्कर्षों से वैक्सीन की सलाह देने वालों को ये निर्णय लेने में मदद मिलेगी कि कुछ लोगों को शरद ऋतु यानि सितंबर-अक्तूबर तक फिर से टीका लेने की जरूरत है या नहीं। परीक्षण में शामिल होने वालों को तीसरी डोज़ के बाद किसी साइड इफेक्ट को नोट करने को कहा जाएगा और इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता की एक, तीन और बारह महीने बाद जांच की जाएगी। 

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग की, नवंबर में होंगे चुनाव

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग की, नवंबर में होंगे चुनाव

नेपाल। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग कर दी है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवंबर में चुनाव कराना तय किया है। राष्ट्रपति के आदेश में कहा गया है कि न तो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और न ही विपक्ष के नेता शेर बहादुर देउबा शुक्रवार की तय समय सीमा तक नई सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने में सफल हो सके। कल रात जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा भंग कर दी है और 12 नवंबर को चुनाव का पहला चरण और 19 नवंबर को दूसरा चरण कराने का निर्देश दिया है। वक्तव्य में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की सिफारिशों पर यह निर्णय लिया गया। जिनके निर्णय पर दिसंबर 2020 में संसद भंग किये जाने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया था। ताज़ा घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली हैं। 

इस प्रदेश की सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

इस प्रदेश की सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने म्यूकरमायकोसिस यानि ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि केन्द्र सरकार के आदेश के अनुपालन में महामारी अधिनियम 1897 के तहत ब्लैक फंगस को कोविड की तरह महामारी घोषित किया जाना चाहिये। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण के एक सौ पचास से ज़्यादा रोगी सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उपचार की दवाएं सभी ज़िलों में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इसके उपचार की दवाओं की कालाबाज़ारी या जमाखोरी न हो। अपर सूचना मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार सभी संक्रमितों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह से प्रबंध कर रही है। 

पति की आशिकी से परेशान विदेशी बहू पहुंची थाने, फिर क्या हुआ

पति की आशिकी से परेशान विदेशी बहू पहुंची थाने, फिर क्या हुआ

आगरा, पति की आशिकी से परेशान एक विदेशी बहू शुक्रवार को सदर थाने पहुंची। पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर दी। पुलिस ने पति को बुला लिया। मामला फंसता देख पति झुक गया। उसने पत्नी से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि अब दोबारा गलती नहीं होगी।
पीड़िता उज्बेकिस्तान की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले ताजमहल घूमने आई थी। गाइड से इश्क हो गया। दोनों ने शादी कर ली। उसकी एक बेटी है। कुछ समय पहले अचानक पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। बात-बात पर मारपीट करने लगा। वह हैरान रह गई। वापस नहीं लौट सकती थी इसलिए खामोश रही। पति को समझाने का प्रयास किया। बच्ची का वास्ता दिया। लेकिन पति की आदतें सुधरने के बजाए और बिगड़ती चली गईं। उसने कारण जाना तो हैरान रह गई। पति को किसी और से इश्क हो गया था। अब उसकी आवाज मीठी लगने लगती थी। उससे बात करना अच्छा लगने लगा था। इसलिए वह पति की आंखों में खटकने लगी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति दूसरी महिला के चक्कर में उसका उत्पीड़न करता है। वह कानूनी कार्रवाई चाहती है। ताकि पति को अहसास हो कि वह अकेली नहीं है। पुलिस ने महिला को बताया कि शादी को 15 साल हो चुके हैं। तहरीर पर सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस उसके पति को बंद कर देगी। जेल भी भेज सकती है। सुलह की कोई गुंजाइश हो तो काउंसलिंग भी करा सकती है। पुलिस ने तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पत्नी थाने गई है यह पता चलने पर पति भी आ गया। उसने पत्नी को समझाया। पुलिस के सामने उससे माफी मांगी। भरोसा दिलाया कि अब शिकायत का मौका नहीं देगा। पत्नी के कहने पर पुलिस ने उसके पति को एक मौका दिया। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा शिकायत आई तो उसका जेल जाना तय है।

 

आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है `यास`, ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है `यास`, ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

भुवनेश्वर। तौकते के कहर के बाद अब चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर राज्यों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बता दें कि तौकते ने गुजरात और महाराष्ट्र मंम जमकर कहर बरपाया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है।
ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक के बाद कहा कि अगर चक्रवात ‘यास’ का राज्य पर कोई प्रभाव पड़ता है तो राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हालांकि अबतक मौसम विभाग ने चक्रवात के संभावित, मार्ग, इसकी गति, तट से टकराने का स्थान आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है, फिर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

केंद्र ने राज्यों से स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का भंडार सुनिश्चित करने को कहा

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं तथा संसाधनों का भंडार रखा जाए ताकि यास तूफान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
चक्रवाती तूफान यास इस महीने के आखिर में देश के पूर्वी तटीय क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यास की जानकारी देते हुए कहा था कि 22 मई को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास की पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने जानकारी दी कि इसके अगले 72 घंटों में धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और 26 मई की शाम के आसपास पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान का असर होने के अलावा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और पूर्वी तट के जिलों में तेज बारिश हो सकती है और बाढ़ के हालात भी पैदा हो सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना वायरस महामारी पहले से ही सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौती है जो अस्थायी शिविरों में रहने वाले विस्थापित लोगों में पैदा हो सकने वाली जल, मच्छर और हवा जनित बीमारियों के स्वास्थ्य जोखिम के कारण और जटिल हो सकती हैं।
 

बड़ी खबर: 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, सीएम ने किया एलान

बड़ी खबर: 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, सीएम ने किया एलान

भोपाल, मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस एलान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य मे पॉजिटिविटी रेट घटकर 5 फीसदी से कम हो गई है. 10 मई को जो पॉजिटीविटी रेट 15.79 फीसदी थी उसमें खासी कमी देखने को मिली है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है. सीएम ने कहा कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है और 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है. उन्होंने के कहा कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं. सीएम अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है.

 

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, पुलिस ने दबोचा

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, पुलिस ने दबोचा

मुंबई, घाटकोपर इलाके में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से संबंध बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला को भी पुलिस ने दबोचा है। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में शामिल किया गया। मुंबई की अपराध शाखा पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देह व्यापार के इस गिरोह का भंडाफोड़ अपराध शाखा यूनिट आठ द्वारा एक चौल पर छापा मरने के बाद हुआ। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी की कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया गया ।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में एक 37 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 40 साल का पुरुष है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 

BIG BREAKING : कोरोना काल में मोदी सरकार का डेढ़ करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

BIG BREAKING : कोरोना काल में मोदी सरकार का डेढ़ करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

ऐसे वक्त में जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, केन्द्र के अंतर्गत काम करने वाले करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के वेरिएबल डियरनेस एलाउंस (VDA) यानी परिवर्तनीय महंगाई भत्ता को प्रति महीने 105 से 210 रुपये तक बढ़ाया गया है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया. यह बीते 1 अप्रैल 2021 से ही लागू होगा और इसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय क्षेत्र के कर्मचारियों और श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोत्तरी होगी.


यह केंद्रीय क्षेत्र में अनुसूचित रोजगार के लिए होगा. इसके साथ ही, यह केंद्र सरकार, रेलवे प्रशासन, खानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बंदरगाहों या केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किसी भी निगम के अधिकार के तहत प्रतिष्ठानों पर लागू होगा. दरें कांट्रैक्ट या कैजुअल कर्मचारियों और श्रमिकों पर समान रूप से लागू होंगी.


समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रेल (सीएलसी) डीपीएस नेगी ने कहा- केन्द्रीय क्षेत्र में कम कर रहे श्रमिकों के महंगाई भत्ते में प्रति महीने 105 रुपये से लेकर 210 रुपये तक का इजाफा किया गया है. 

मैन्युप्लेटिड मीडिया: संबित पात्रा की पोस्ट पर टैग से खफा केंद्र सरकार, ट्विटर को नसीहत- जांच में न दो दखल

मैन्युप्लेटिड मीडिया: संबित पात्रा की पोस्ट पर टैग से खफा केंद्र सरकार, ट्विटर को नसीहत- जांच में न दो दखल

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से टूलकिट वाले ट्वीट को मैन्युप्लेटिड मीडिया यानी गुमराह करने वाली पोस्ट करार देने पर केंद्र सरकार ने ट्विटर से नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को पत्र लिखकर उसके इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया है। सरकार ने ट्विटर से साफ तौर पर कहा है कि वह इस तरह के टैग को हटाए, जिन्हें पूर्वाग्रह के तहत लगाया है। समानता और पक्षपात रहित माहौल और अवसर के लिए यह जरूरी है। सरकार की ओर से ट्विटर से कहा गया है कि उसकी भूमिका एक माध्यम के तौर पर है और इसके जरिए उसने फैसला देने का प्रयास किया है, जो गलत है।

आईटी मिनिस्ट्री की ओर से पत्र लिखकर कहा गया है कि टूलकिट के मामले में संबंधित पक्षों की ओर से शिकायतें की गई हैं और कानूनी एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है। ऐसे में इस मामले पर ट्विटर की ओर से कोई फैसला देने गलत है। यही नहीं सरकार ने ट्विटर की इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह, पूर्वानुमान और सोचे-समझी रणनीति का हिस्सा बताया है ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके। मंत्रालय ने ट्विटर को लिखे पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है, 'मंत्रालय ट्विटर के इस कदम को एकतरफा फैसला और जांच की उचित प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला मानता है। यह अपने अधिकार से बाहर जाने जैसा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।'

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अपने पत्र में संबित पात्रा के ट्वीट पर कंपनी के एक्शन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन उसके लेटर से साफ है कि बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट को लेकर ही उसने यह बात कही है। इससे पहले 18 मई को संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहेड था और उसमें यह बताया गया था कि सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी साझा करनी है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वो एक कथित टूलकिट के सहारे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है।


उनका कहना था कि कांग्रेस कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर रही है। उनकी इसी पोस्ट को गुरुवार को ट्विटर ने मैन्युप्लेटिड मीडिया यानी गुमराह करने वाली पोस्ट करार दे दिया था। बता दें कि बीते कई दिनों से बीजेपी की ओर से कथित टूलकिट को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने टूलकिट के आरोपों को फर्जी करार दिया है और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मैन्युप्लेटिड मीडिया के टैग का मतलब
ट्विटर की ओर से ऐसा टैग किसी पोस्ट को तब दिया जाता है, जब वह यह समझता कि संबंधित पोस्ट भ्रमित करने वाली है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के कई ट्वीट्स को भी ट्विटर ने मैनिप्युलेटेड बताया था और बाद में उनका अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। 

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की चेतावनी  21,24,25  मई को इन राज्यों के अलग -अलग स्थान पर होगी भारी वर्षा

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की चेतावनी 21,24,25 मई को इन राज्यों के अलग -अलग स्थान पर होगी भारी वर्षा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन (शुक्रवार,21 मई, 2021 जारी करने का समय-0800 बजे, भारतीय मानक समय)

21 मई (पहला दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 40-50 किमी प्रति घंटे) के बहने, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, असम, मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर, दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तटों, पूर्व मध्य बंगाल और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
22 मई (दूसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा पश्चिम राजस्थान के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली एवं तेज हवा (गति के 40-50 किमी प्रति घंटे) के बहने, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे तथा बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, असम, मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटों, दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तटों, पूर्व मध्य बंगाल बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
23 मई (तीसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली एवं तेज हवा (गति के 50-60 किमी प्रति घंटे) के बहने, पश्चिम राजस्थान और केरल एवं माहे के ऊपर तथा मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
24 मई (चौथा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और केरल एवं माहे के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
25 मई (पांचवां दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और केरल एवं माहे के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

(ग्राफ में विवरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें)

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसमऐप एग्रोमेट परामर्शी के लिए मेघदूतऐप तथा बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाऊनलोड करें और जिला वार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों को विजिट करें।

 

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता का निधन, जानिए इनसे जुड़ी बातें

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता का निधन, जानिए इनसे जुड़ी बातें

21 मई, 2021 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया, वे कोविड-19 से संक्रमित थे। वे 94 वर्ष के थे।

सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna)
सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें चिपको आन्दोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में वनों के संरक्षण के लिए कार्य किया। चिपको आन्दोलन के अलावा टिहरी बाँध के विरुद्ध आन्दोलन किया। उन्हें 1981 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था, परन्तु उन्होंने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था। वर्ष 1986 में उन्हें Right Livelihood Award से सम्मानित किया गया। 1986 में उन्हें जमनालाल बजाज अवार्ड और 2009 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चिपको आन्दोलन (Chipko Movement)
चिपको आन्दोलन भारत में वनों के संरक्षण के लिए शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत 1973 उत्तराखंड में हुई थी। इस आन्दोलन का उद्देश्य वनों को नष्ट होने से बचाना था। इस आन्दोलन में सुंदरलाल बहुगुणा, सुरक्षा देवी, गौरा देवी, सुदेशा देवी, बचनी देवी, चंडी प्रसाद भट्ट, विरुष्का देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आन्दोलन के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा को 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि चंडी प्रसाद भट्ट को 1982 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 

मध्य प्रदेश में फिर गरमाया हनी ट्रैप केस, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- असली सीडी मेरे पास है अगर...

मध्य प्रदेश में फिर गरमाया हनी ट्रैप केस, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- असली सीडी मेरे पास है अगर...

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति में दो साल पहले हंगामा खड़ा करने वाला हनी ट्रैप का मामला फिर गरमाया गया है. इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये कहकर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया है कि हनी ट्रैप की असली सीडी मेरे पास है. यदि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के मामले में राजनीतिक बदले की कार्रवाई की गई तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी. दो साल पहले उठे इस सीडी कांड में आरोप है कि नेता और अफसरों की महिलाओं के साथ की रंगरेलियां मनाती वीडियो हैं, जिस पर कोर्ट की सुनवाई हो रही है.


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों अलग ही मूड में हैं. भोपाल में आज पत्रकारों के साथ हुई पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि दो साल पहले हुए हनी ट्रैप की सीडी उनके पास है, जो पुलिस ने उनको दी थी. नेता प्रतिपक्ष का ये कहने का संदर्भ विधायक उमंग सिंघार का मामला है, जिसमें पुलिस ने उनके घर पर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इससे पूरी कांग्रेस और कमलनाथ तिलमिलाई हुई है.


दरअसल हनी ट्रैप का मामला 2019 का है जब कुछ महिलाओं ने प्रदेश के कुछ राजनेताओं और अफसरों को अपने जाल में घेरकर सीडी बनाई और उनसे पैसे ऐंठे. महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद से इंदौर की कोर्ट में मामले पर सुनवाई चल रही है. मगर बहुत नेता मंत्री और अफसरों के काले कारनामे इस सीडी में हैं, जिसे हनी टेप कहा गया. अब बीजेपी कमलनाथ के इस बयान पर उनको घेर रही है और कह रही है कि कमलनाथ अब सरकार को ब्लैकमेल क्यों कर रहे हैं जो, करना था अपने कार्यकाल में करते. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की कमलनाथ का ये बयान दुर्भग्यपूर्ण है और ऐसा लगता है कि वो ये बयान देकर सरकार को ब्लैकमेल करना चाहते हैं.


दो साल पुराने मामले को उछाल कर कमलनाथ ने सोचा था कि उनको फायदा होगा मगर दांव अब उल्टा पड़ गया है. बीजेपी ने उन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और संवैधानिक तरीके से मामले दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है. इससे कांग्रेस अब बचाव की मुद्रा में आ गयी है.


ये पूरा मामला उमंग सिंघार के प्रकरण से शुरू हुआ है, जिसमें उनके घर में उनकी महिला मित्र की खुदकुशी के बाद उन पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. कमलनाथ और पूरी कांग्रेस अपने विधायक का साथ दे रही है, ये कहकर कि लड़की के परिजन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जिससे उमंग पर मामला दर्ज हो. ये राजनीति से प्रेरित केस है, जिसे वापस लेना चाहिये.

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के बॉडीगार्ड ने ब्यूटिशियन से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के बॉडीगार्ड ने ब्यूटिशियन से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, पुलिस ने बॉलीवुड की एक जानीमानी अभिनेत्री के एक निजी अंगरक्षक के खिलाफ एक ब्यूटिशियन से विवाह का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।
अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला ब्यूटिशियन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर उपनगरीय मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में बुधवार रात में दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह करीब आठ वर्ष पहले आरोपी के सम्पर्क में आयी और गत वर्ष जून में उसने विवाह का प्रस्ताव दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बाद में आरोपी ब्यूटिशियन के फ्लैट में रहने लगा। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कई मौकों पर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये लेकिन विवाह को लेकर उसके द्वारा किये गए अनुरोधों को नजरंदाज किया।
उनहोंने बताया कि 27 अप्रैल को आरोपी ने अपने घर पर कुछ पारिवारिक दिक्कत का हवाला देते हुए ब्यूटिशियन से 50 हजार रुपये लिये और कर्नाटक स्थित अपने पैतृक स्थान चला गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक पहुंचने के बाद आरोपी ने पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया। अधिकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ब्यूटिशियन को एक महिला का फोन आया जिसने खुद को आरोपी की मां बताया।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़िता से कहा कि आरोपी उससे विवाह नहीं कर सकता क्योंकि दोनों अलग अलग आस्थाओं से हैं। महिला ने पीड़िता को यह भी बताया कि उसके परिवार ने आरोपी के लिए एक लड़की खोज ली है।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को पता चला कि आरोपी पांच जून को अपने पैतृक स्थान पर उस लड़की से विवाह करने वाला है जिसके बाद उसने मुंबई में पुलिस से सम्पर्क किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
(भाषा) 
 

रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को मिली पेरोल, जानिये किस वजह से मिला

रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को मिली पेरोल, जानिये किस वजह से मिला

डेरा सच्चा चीफ गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए कोर्ट ने पेरोल पर शुक्रवार को जाने की इजाजत दी है. राम रहीम दो महिला अनुयायियों के साथ रेप के जुर्म में साल साल 2017 से ही 20 साल की जेल में सजा काट रहा है. इससे पहले, हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिये 'आपात पैरोल' मांगी थी.


राम रहीम ने अपनी मां की बीमारी के संबंध में जेल अधिकारियों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किये थे. इससे पहले, जेल अधिकारियों ने कहा कि डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर के मिलने के लिये 21 दिन की पैरोल मांगी थी.
सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने फोन पर समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया था कि, 'आपात पैरोल की अर्जी दाखिल किये जाने के बाद हमने इस संबंध में हरियाणा पुलिस को पत्र लिखकर उनसे एनओसी मांगी थी.'


जेल अधिकारियों ने डेरा प्रमुख की मां की बीमारी से संबंधित दस्तावेज सत्यापन के लिये संबंधित अधिकारियों को भेज दिये थे. गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को अक्टूबर 2020 में अपनी बीमार मां से मिलने के लिये एक दिन की पैरोल दी गई थी.

 

11 दिन बाद इस्राइल-हमास में युद्धविराम, इसने बनाया दबाव

11 दिन बाद इस्राइल-हमास में युद्धविराम, इसने बनाया दबाव

येरुशलम/नई दिल्ली। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा युद्धविराम को मंजूरी दे दी है। इस्राइल मीडिया ने बृहस्पतिवार देर रात यह जानकारी दी।
मडिया में आई खबरों में कहा गया है कि हमलों को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष विराम फैसले से करीब तीन घंटे बाद देर रात दो बजे से लागू हो जाएगा।
नेतन्याहू के कार्यालय ने इन रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की और हमास ने भी इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
वहीं हमास के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल के साथ युद्धविराम शुक्रवार सुबह 2 बजे से लागू होगा। इस्राइली कैबिनेट ने युद्धविराम की पुष्टि की है लेकिन इसके लागू होने का समय नहीं बताया है।
बता दें कि यूरोप ने युद्धविराम के लिए इस्राइल पर दबाव बढ़ाया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तीन दिन में दूसरी बार इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से अगले 24 घंटे में टकराव रोकने की उम्मीद जताई थी। लेकिन नेतन्याहू इसके लिए तैयार नहीं दिखे थे और बृहस्पतिवार को भी गाजा पर हमले जारी रहे।
इस दौरान गाजा के मध्य शहर दीर अल-बाला, दक्षिणी शहर खान यूनिस व गाजा के वाणिज्यिक मार्ग अल-सफ्तावी स्ट्रीट पर भी कई हवाई हमले हुए। इस्राइली सेना ने हमास आतकी कमांडरों के चार घरों को निशाना बनाया। हमलों में अल-खोजंदर में सो रहे 11 लोग घायल हो गए। नेतन्याहू ने बाइडन के समर्थन की सराहना करते हुए इस्राइलियों को सुरक्षा देने के लिए आगे बढ़ने की बात कही।
उधर, राष्ट्रपति बाइडन पर उनकी ही पार्टी के वामपंथियों और यूरोप में मुस्लिम प्रवासियों व आतंकवाद की आशंका के चलते गाजा में संघर्ष विराम को लेकर सियासी दबाव बढ़ गया था। यह भी आशंका थी कि कहीं मध्य-पूर्व के देश भी युद्ध में न कूद पड़ें।
 

बड़ी खबर: वायुसेना का मिग-21 हुआ क्रैश, हादसे में पायलट शहीद

बड़ी खबर: वायुसेना का मिग-21 हुआ क्रैश, हादसे में पायलट शहीद

जयपुर। पंजाब के मोगा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसपी (हेडक्वार्टर) गुरदीप सिंह के अनुसार, हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई। हादसा मोगा से करीब 25 किलोमीटर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई।

Read More:- रायपुर में कल के मुकाबले आज कम हुए मरीज, 443 ने जीती कोरोना से जंग, 13 की हुई मौत 


मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम मौके पर रात करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। रात करीब तीन बजे कड़ी मशक्कत के बाद पायलट का शव बाहर निकाला गया। सूत्रों के अनुसार, गर्दन टूटने से पायलट चौधरी की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय वायुसेना ने बताया है कि दुर्घटना के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

Read More:- SDM को पीटने चप्पल लेकर दौड़ी महिला, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान 


जानकारी के अनुसार, विमान ने हलवारा से राजस्थान के लिए उड़ान भरी थी। विमान राजस्थान के सूरतगढ़ जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव लंगियाना खुर्द में जोरदार धमाका हुआ। दहशत में आए ग्रामीणों के अनुसार, विमान जमीन के अंदर करीब पांच फुट तक धंस गया था। करीब सौ फुट तक विमान के टुकड़े फैले थे। उन्हें विमान के पिछले हिस्से को देखकर पता चला कि यह वायुसेना का विमान है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के अनुसार, विमान में आग लगने के कारण रेस्क्यू में देरी हुई। भारतीय वायु सेना ने पश्चिमी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के एक बाइसन विमान की दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

Read More:- ब्लैक फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है ये फंगस राज्य में दी दस्तक
 

SDM को पीटने चप्पल लेकर दौड़ी महिला, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

SDM को पीटने चप्पल लेकर दौड़ी महिला, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान

अशोकनगर, अशोक नगर जिले की चंदेरी में कोरोना कर्फ्यू के दौरान चालान काटकर गाड़ी की लाइट फोड़ना पुलिस-प्रशासन को महंगा पड़ गया। एक युवक चालान कटवाने के बाद जब घर पहुंचा तो बाइक की लाइट टूटी देख पत्नी ने पूछा तो युवक ने पूरी कहानी बताई। फिर क्या था पत्नी बाजार पहुंच गई जहां उसने जमकर हंगामा मचाया।
दरअसल कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सयुंक्त रूप से कार्रवाई कर रही थी उसी दौरान पवन सोनी नामक युवक वहीं से गुजरा तो पुलिस ने युवक का चालान तो बनाया ही साथ ही साथ उसकी गाड़ी की लाइट भी फोड़ दी।
इस पर युवक ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जब बह घर पहुंचा तो ये सब देख पत्नी सहन नहीं कर पाई और चप्पल लेकर महिला एसडीएम के पीछे गई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया। वहीं SDM साहब को खुद को बचाने के लिए वहां से भागना भी पड़ा।
 

  21 और 24 मई को इन राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान

21 और 24 मई को इन राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन (गुरुवार 20 मई, 2021 जारी करने का समय-0800 बजे, भारतीय मानक समय)

20 मई (पहला दिन): हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, केरल, माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा (गति 30-40 किमी तक) तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल में बिजली गरजने के साथ हवा के बहने का अनुमान।

· उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

· दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

21 मई (दूसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा (गति 40-50 किमी तक) के बहने, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, केरल एवं माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा तथा बिहार, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, असम एवं मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल में बिजली गरजने के साथ हवा (गति 30-40 किमी तक) के बहने का अनुमान।

· पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, असम एवं मेघालय में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान।

· दक्षिण पश्चिम अरब सागर, दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश के तटों, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

22 मई (तीसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा (गति 40-50 किमी तक) के बहने का अनुमान है, पश्चिम राजस्थान, बिहार एवं केरल तथा माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गरजने के साथ तेज हवा (गति 45-55 तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने किमी तक) के बहने का अनुमान है।

· अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

· दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश के तटों, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

23 मई (चौथा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा (गति 40-50 किमी तक) के बहने का अनुमान है, पश्चिम राजस्थान, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (गति 30-40 किमी तक) के बहने का अनुमान है, तथा तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गरजने के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है।

· अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

· दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

24 मई (पांचवां दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा और तेज हवा (गति 40-50 किमी तक) के बहने का अनुमान है, पश्चिम राजस्थान, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (गति 30-40 किमी तक) के बहने का अनुमान है, तथा तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गरजने के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है।

· अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

· दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक बहने का अनुमान और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक बहने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।