BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
50 बच्चों के साथ गन्दी हरकतें कर विदेशों में बेचीं वीडियो, पूर्व इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

50 बच्चों के साथ गन्दी हरकतें कर विदेशों में बेचीं वीडियो, पूर्व इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर और उनकी पत्नी के खिलाफ नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल की. यहां सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिन्हें पिछले साल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत के समक्ष मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
रामभवन को 10 वर्षों में लगभग 50 नाबालिगों का यौन शोषण करने और दुनिया भर में पीडोफाइल के अंधेरे जाल पर अपने यौन कृत्यों की वीडियो क्लिप और तस्वीरें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई के अनुसार, यह मामला पिछले साल एजेंसी के संज्ञान में लाया गया था.
रामभवन यूपी के बांदा जिले से गिरफ्तार किया गया था और तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम ने आठ मोबाइल फोन, लगभग 8 लाख रुपये नकद, सेक्स टॉय, लैपटॉप और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए थे, जिसमें भारी मात्रा में बाल यौन शोषण सामग्री थी.
बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जिलों में नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने एक बयान में कहा, “यह आरोप लगाया गया था कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली इन तस्वीरों और वीडियो फिल्मों को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग करके प्रकाशित और प्रसारित किया गया था. यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बिक्री के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया था.”
 

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड सिस्टम रिफॉर्म को पूरा करने वाला पंजाब 13वां राज्य बना,जाने अब क्या होगा फायदा

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड सिस्टम रिफॉर्म को पूरा करने वाला पंजाब 13वां राज्य बना,जाने अब क्या होगा फायदा

नईदिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत पंजाब 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड सिस्टम' सुधार को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला देश का 13वां राज्य बन गया है। इस प्रकार पंजाब अब ओपन मार्केट से वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए 1516 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने का पात्र हो गया है। इसके लिए व्यय विभाग द्वारा मंजूरी जारी की गई है। पंजाब अब उन अन्य 12 राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जो इस सुधार की प्रक्रिया को पहले ही पूरा कर चुके हैं। इन राज्‍यों में आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्‍टम सुधार के कार्यान्‍वयन को सफलतापूर्वक पूरा किए जाने पर इन 13 राज्यों को व्‍यय विभाग द्वारा 34,956 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

 

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रेडियो एक शानदार माध्यम है, जिससे सामाजिक संपर्क गहरा होता है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएंरेडियो के सभी श्रोताओं को बधाई और हमें उन सभी पर गर्व है जो नवीन सामग्री और संगीत के साथ रेडियो को आकर्षक बनाए हुए हैं। यह एक शानदार माध्यम है, जो सामाजिक संपर्क को गहरा बनाता है। व्यक्तिगत रूप से मन की बात के माध्यम से मैंने खुद इसके सकारात्मक प्रभाव को महसूस किया है। 

अरे वाह... चुनाव से पहले इस राज्य में पेट्रोल-डीजल के साथ शराब भी हुई सस्ती

अरे वाह... चुनाव से पहले इस राज्य में पेट्रोल-डीजल के साथ शराब भी हुई सस्ती

चुनावी राज्य असम की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने वाला एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने आज आधी रात से राज्य में पेट्रोल और डीजल के भाव में 5 रुपये प्रति लीटर जबकि शराब के दाम में 25 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने पिछले साल कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर का सेस लगाया था, जिसे अब हटाने का फैसला किया गया है.
राज्य विधानसभा में लेखानुदान मांगें पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार ने शराब के दाम में भी 25 फीसदी की कटौती का फैसला किया है.
इस साल अप्रैल में असम सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
गौरतलब है कि कोरोना काल में पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों ने असम की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए थे. असम के साथ मेघालय और नगालैंड ने पांच से छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
असम में भाजपा की सरकार है और इस बार के चुनाव को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में 12 विपक्षी दलों ने एक गठबंधन बनाया है. इस कारण वहां भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है.

राज्य सरकार के इस फैसले से पिछले कुछ दिनों ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के भाव को राज्यवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी.
 

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुले प्राचीन गुफा के कपाट

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुले प्राचीन गुफा के कपाट

जम्मू, माता वैष्णो देवी के भक्तों के साल भर का इंतजार खत्म हो गया है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता के दर्शनों के लिए आ रहे सभी श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए हैं. इस खबर के बाद माता के भक्तों में खुशी की लहर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना को देखते हुए कुछ प्रोटोकॉल्स भी जारी किए हैं. श्रद्धालु शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए और मास्क पहनकर प्राचीन गुफा के दर्शन कर सकते हैं. प्राचीन गुफा को तभी खोला जाता है जब श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो. वर्तमान में श्राइन बोर्ड ने केवल 10000 यात्रियों के ही ऊपर जाने की अनुमति दी है.


पौराणिक कथाओं के अनुसार मां वैष्णो देवी जी की प्राचीन गुफा में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है. मान्यता के मुताबिक जब भैरवनाथ माता वैष्णो देवी जी को पकड़ने के लिए उनके पीछे लगे थे, तो भवन पर इसी प्राचीन गुफा के भीतर जाकर माता वैष्णो देवी ने तपस्या की थी. मान्यता है कि भैरवनाथ से बचाने के लिए हनुमान जी गुफा के बाहर पहरा देने लगे थे.


इस दौरान भैरवनाथ गुफा के बाहर आकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हनुमान जी ने उन्हें रोका और इसी बीच माता वैष्णो देवी जी प्रकट हो गई और मां ने भैरवनाथ का वध कर दिया. भैरव नाथ का सर भैरव घाटी में जाकर गिरा और शरीर गुफा के प्रवेश द्वार पर गिर गया. तब से ही माता वैष्णो देवी जी ने भैरवनाथ को वरदान दिया कि जो श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आएगा वह भैरव घाटी के दर्शन जरूर करेगा.

 

 हाई सिक्योरिटी जोन में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: रिसोर्ट में छापा मारकर मौके से चर्चित एजेंट समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

हाई सिक्योरिटी जोन में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: रिसोर्ट में छापा मारकर मौके से चर्चित एजेंट समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

आगरा। एक बार फिर पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। देश-प्रदेश में आय दिन कही न कही से देह व्यपार के धंदे का भंडाफोड़ पुलिस कर रही है अब इसी कड़ी में पर्यटन स्थल ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। ताजगंज पुलिस ने गुरुवार को शुभ रिसोर्ट होटल में छापा मारकर मौके से चर्चित एजेंट भीमा समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों में दो विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की हैं, जिन्हे कांट्रेक्ट पर लाया गया था।

यह इलाका हाई सिक्योरिटी से लैस यह इलाका-
यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस का दावा है कि उसकी मर्जी के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी जोन में स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। धांधूपुरा निवासी चर्चित युवतियों का एजेंट भीमा देशी-विदेशी युवतियों को ठेके पर लेकर आता था। यहां रुकवाता था। उसके बाद यहां ग्राहक भेजे जाते थे।

व्हाट्सएप पर ऐसे होती थी डील-
पुलिस के अनुसार उनकी एक टीम होटल पर पहुंची और उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए एजेंट ने ठेके पर बुलाया था। इनकी फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजी जाती थी। पसंद करने के बाद ग्राहक को युवती के पास भेजा जाता था। भीमा वर्षों से यह काम कर रहा है। होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है भीमा-
पुलिस ने बताया कि पिछले साल भी भीमा को पकड़ा गया था, तब उसके मोबाइल में 500 से अधिक देसी-विदेशी युवतियों के नंबर मिले थे। घरेलू महिलाओं से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक उसके संपर्क में थीं। उसके मोबाइल की फोटो गैलरी में युवतियों के अश्लील फोटोग्राफ मिले थे। यही फोटो ग्राहकों को युवतियां पसंद कराने के लिए भेजे जाते थे। पुलिस ने उस समय भीमा से कई मोबाइल जब्त किए थे। भीमा ने पुलिस को बताया था कि वह कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है। भारत के सभी शहर में युवती सप्लाई कराता है।
एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफास: होटल में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया देह व्यापार गिरोह का पर्दाफास

एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफास: होटल में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया देह व्यापार गिरोह का पर्दाफास

ठाणे। एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। देश-प्रदेश में आय दिन कही न कही से देह व्यपार के धंदे का भंडाफोड़ पुलिस कर रही है अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को बचाया गया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के एक होटल में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई।

पढ़ें : भारतीय रिजर्व बैंक का एक और बड़ा फैसला: अब इस बैंक के अकाउंट से पैसे निकालने पर लगी रोक

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात एक होटल में छापा मारा। कुछ पुलिस कर्मी वहां ग्राहक बनकर गए और इसके बाद वहां देह व्यापार गिरोह चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।’’
 
 
उन्होंने बताया कि वहां से पांच महिलाओं को बचाया भी गया। अधिकारी ने बताया कि डेविड इनास लोबो (41), महेश रामधानी यादव (52) और योगेश्वर कुमार यादव (24) को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पांच राष्‍ट्रों के राजदूतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति को अपने परिचय पत्र पेश किए

पांच राष्‍ट्रों के राजदूतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति को अपने परिचय पत्र पेश किए

नईदिल्ली।  भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज (11 फरवरी, 2021 को) एक आभासी समारोह में अल सल्वाडोरगणराज्य, पनामा, ट्यूनीशिया, यूनाइटेड किंगडम और अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूतों / उच्चायुक्तोंके परिचय पत्रों को स्वीकार किया।जिन लोगों ने अपने परिचय पत्र पेश किए, वे इस प्रकार हैं : -

 

  1. अल सल्वाडोरगणराज्य के राजदूत माननीय श्री गुइलेर्मो रूबियो फनेस
  2. पनामा की राजदूत माननीया श्रीमती यासिल एलिंस बुरिलो रिवेरा
  3. ट्यूनीशिया की राजदूत माननीया श्रीमती हायेत तालबी
  4. यूनाइटेड किंगडम के उच्चायुक्त माननीय श्री एलेक्स एलिस
  5. अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत श्री ह्यूगो जेवियर गोब्बी

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्‍ट्रपति ने इन राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि भारत के इन पांच देशों के साथ गर्मजोशी भरे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमारे रिश्‍ते शांति एवं समृद्धि के समान दृष्टिकोण पर गहराई से आधारित हैं। उन्‍होंने इन राजनयिकों के संबंधित देशों की सरकारों का वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के लिएसंयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अस्‍थायी सीट के लिए भारत की उम्‍मीदवारी का समर्थनकरने के लिए शुक्रिया अदा किया।

 

 

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य सेकोविड -19 के खिलाफ निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया देने के वैश्विक प्रयासों में भारत सबसे आगे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की टीका मैत्री पहल के तहत, भारत में निर्मित अत्यधिक किफायती टीके कई देशों में पहले ही पहुंच चुके हैं, जो "विश्व के औषधालय" के रूप में हमारी प्रतिष्ठा को फिर से मजबूत कर रहे हैं।अपने संबोधनों में,  इन राजनयिकों ने उन मजबूत साझेदारियों को रेखांकित किया जिसे उनके देशों ने भारत के साथ निभायी हैं। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के अपने नेतृत्व की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। इन राजदूतों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कोविड -19 के टीके उपलब्ध कराने के भारत के प्रयासों की भी सराहना की। 

 

आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने  खदेड़ा, किया गिरफ्तार

आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, किया गिरफ्तार

पटना, बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया. वहीं, पुलिस ने मौके से तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया है. दरअसल, राष्ट्रीय छात्र एकता संघ द्वारा 11 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को महाआंदोलन की शुरुआत की गयी थी. लेकिन पटना साइंस कॉलेज से शुरू हुए इस मार्च को प्रशासन ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया. सरकार के सामने रखना चाहते थे मांग . हालांकि, प्रशासन की रोक के बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर डंटे रहे. छात्रों को पीछे नहीं हटते देख प्रशासन ने सख्ती दिखाई और बल प्रयोग करते हए सबको वहां से खदेड़ दिया. वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल तीन छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गिरफ्तारी के वक्तछात्र नेता दिलीप ने कहा कि हम लोकत्रांतिक तरीके से सरकार के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं.


छात्र नेता ने पूछा ये सवाल

उन्होंने कहा कि पुलिस हमें अरेस्ट कर रही है. हम इसके लिए तैयार हैं. लेकिन क्या अब इस देश में लोकतंत्र नहीं बची है? क्या हमें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है? उन्होंने प्रशासन से कहा कि हमें अरेस्ट कर लीजिए. लेकिन हमारी मांगों को पूरा कर दीजिए. छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए.

छात्र क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

बता दें कि आंदोलनकारी छात्रों की मांग थी कि बिहार दारोगा बहाली के पीटी और मुख्य एग्जाम में जो धांधली हुई है, उसकी सीबीआई जांच करवाई जाए. वहीं, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाई जाए. छात्रों का विरोध प्रदर्शन इस बात के लिए भी था कि यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पांच साल में पूरी होती है. जबकि समय अनुसार ये तीन वर्षों में पूरा हो जाना चाहिए.
 
बड़ी खबर : छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, घर में बंद करके पीटा

बड़ी खबर : छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, घर में बंद करके पीटा

शाहजहांपुर | दबंगों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला यहां के शाहजहांपुर में फिर देखने को मिला है। यहां छेड़छाड़ की सूचना पर आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिसकर्मियों को दबंगों ने घर में बंद करके पीटा। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे तो पथराव भी किया, जिसके बाद थाने से पहुंचे अतिरिक्त फोर्स ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद कस्बे में आसपास के थानों का फोर्स भी बुला लिया गया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का पर्दाफास: पुलिस ने होटल में दबिश देकर देह व्यापार का किया पर्दाफास, मामले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

शाहजहांपुर में जागरण के दौरान कलान कस्बे में बीती रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। 
 
 
कलान के एक गल्ला आढ़ती ने परिवार में बालक के जन्म के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन कराया था। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाजार के समीप जागरण का पंडाल लगाया गया। रात करीब 8.30 बजे तक जागरण कलाकार मंच पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन आसपास के घरों के बच्चे बैठ गए थे। उनके साथ आढ़ती परिवार के एक रिश्तेदार की 10 वर्षीय बेटी भी बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और बालिका (आढ़ती के रिश्तेदार की बेटी) से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका चीख पड़ी।
 
 
आवाज सुनकर आढ़ती परिवार के लोग पंडाल में आ गए और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी एक साथ हमलावर हो उठे। मौके पर चीख पुकार मची तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर दरोगा पंकज चौधरी ने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर जागरण के आयोजक परिवार को पीट रहे युवकों को हड़काया तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिसवालों से हाथापाई की। दरोगा को चोटें आई हैं। 
 
 
इस घटना से मौके पर अफरातफरी होने के साथ भय का माहौल बन गया। कलान थाने से इसकी सूचना मिलने पर मिर्जापुर और परौर पुलिस भी कलान पहुंच गई। खुद पर हमले से भन्नाई पुलिस ने पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पांच आरोपियों को अभी पकड़ा गया है। अन्य नाम सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 सेक्स रैकेट का पर्दाफास: पुलिस ने होटल में दबिश देकर देह व्यापार का किया पर्दाफास, मामले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का पर्दाफास: पुलिस ने होटल में दबिश देकर देह व्यापार का किया पर्दाफास, मामले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

नारनौंद (हिसार)। कस्बे के जींद रोड स्थित सेवन डेज होटल पर बुधवार शाम को हांसी की एसपी नितिका गहलोत के कार्यालय की टीम ने दबिश दी। होटल से दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल का मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने होटल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए चारों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

काफी समय से मिल रही थी शिकायत-
टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग ने बताया कि हांसी की एसपी नितिका गहलोत के आदेश पर होटलों पर दबिश दी जा रही है। नारनौंद के सेवन डेज होटल की काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने योजना बनाकर एक बोगस ग्राहक को होटल के अंदर भेजा और जाल बिछाया। बोगस ग्राहक से रुपये लेने के तुरंत बाद ही पुलिस होटल के अंदर बने कमरों में पहुंची। इस दौरान बंद कमरे से एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले और होटल का मैनेजर व एक अन्य युवती को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं देह व्यापार में होटल के मालिक की संलिप्तता बताई गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पकड़ी गई युवतियां एक पंजाब तो एक कैथल जिले की बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए होटल मैनेजर की पहचान राखी खास निवासी रोशन व कमरे के अंदर से मिले युवक की पहचान न्यौली खुर्द निवासी आजाद के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज- छोटा है 56 इंच के सीने में धड़कने वाला दिल

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज- छोटा है 56 इंच के सीने में धड़कने वाला दिल

सहारनपुर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों ने 56 इंच का सीना देख लिया है जिसके अंदर छोटा दिल है जो सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है. प्रियंका ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीनों नये कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह तीनों कृषि कानून राक्षस रूपी हैं जिन का मकसद किसानों को खत्म करना है.


प्रियंका ने कांग्रेस के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर के चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा "पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि गन्ना किसानों को उनका बकाया मिलेगा लेकिन क्या किया उन्होंने?" प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया "उन्होंने अपने लिए 16 हजार करोड़ रुपये से दो हवाई जहाज खरीदे जिससे दुनिया भर में घूम सकते हैं और दिल्ली में संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपए निकाल कर रख लिए. मगर आपके 15,000 करोड़ रुपए का बकाया आज तक आपको नहीं मिला."


पीएम किसानों का दिल नहीं समझ रहे- प्रियंका


प्रियंका ने किसानों से कहा "समझ लीजिए, बहुत देख लिया आपने इनकी बातों को. उनका 56 इंच का सीना देख लिया जिसके अंदर छोटा दिल है जो सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है. वह किसानों का दिल नहीं समझ रहे हैं." उन्होंने कहा "किसानों का दिल इस देश की धरती के लिए धड़कता है क्योंकि इस धरती को वह सींचता है. इस धरती से उसकी जान जुड़ी हुई है. इस धरती से ही किसान ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है. यही किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा करते हुए देश के लिए अपनी जान देता है. उसी किसान का बेटा एक जवान बनकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है मगर हमारे प्रधानमंत्री को उनके दर्द का एहसास नहीं है." उन्होंने आरोप लगाया कि यह तीनों कृषि कानून इस तरह बनाए गए हैं कि मंडियां समाप्त हो जाएं और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य बिल्कुल भी ना मिले. कानून रद्द होने तक उनके पार्टी इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी.


कांग्रेस महासचिव ने सहारनपुर दौरे के दौरान शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और रायपुर खान की दरगाह की जियारत भी की. प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस दौरान प्रियंका ने देश के किसानों के लिए प्रार्थना की. किसान महापंचायत के दौरान प्रियंका को हल भेंट किया गया. इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दल के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया भी मौजूद थे.


प्रियंका का सहारनपुर दौरा छलावा- BJP


इस बीच, प्रियंका के सहारनपुर किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के बारे में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बलिया में कहा कि किसानों के बहाने तमाशा खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में एक गैंग बन गया है और इस गैंग ने अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है. प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है और प्रियंका का सहारनपुर दौरा छलावा मात्र है.

 

कृषि कानून: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अच्छा होता कलर की बजाय कंटेंट पर चर्चा करते

कृषि कानून: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अच्छा होता कलर की बजाय कंटेंट पर चर्चा करते

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कोरोना वायरस के दौरान लड़ी गई लड़ाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ठेले, रेहड़ी वालों को पैसे दिए गए. यह आधार, जनधन के कारण ही संभव हो पाया. उन्होंने कहा कि यहां याद रखना जरूरी है कि किन लोगों ने आधार को रोकने का प्रयास किया था और कोर्ट गए थे.

उन्होंने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि सुधार का सिलसिला महत्वपूर्ण है. हमने इमानदारी से प्रयास किया है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यों ने कानून के कलर्स पर चर्चा जरूर कर रहे थे. अच्छा होता कि उसके कंटेंट पर चर्चा करते. ताकि किसानों तक सही चीज पहुंचती. दादा (कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी) ने भी भाषण दिया. दादा ने बहुत अभ्यास किया होगा हमें उम्मीद थी. दादा बंगाल में हमारे साथी कहां जा रहे हैं यह चर्चा करते रहे.

पीएम मोदी के इस बयान के बाद हंगामा देखने को मिला. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने खड़े होकर हंगामें को शांत कराया.


चर्चा के लिए तैयार हैं-पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसान साथियों की भावना का यह सदन भी और सरकार भी आदर करती है और करती रहेगी. इसलिए सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार उनसे वार्ता करते रहे. चर्चा के दौरान शंकाएं को ढूंढने का प्रयास किया गया. हम मानते हैं कि अगर इसमें कोई कमी है और सच में किसान का नुकसान होता है तो बदलाव करने में कुछ नहीं जाता है. यह देश देशवासियों के लिए है. लेकिन हम अभी भी इंतजार में हैं और बताते हैं कि इसमें बदलाव की जरूरत है तो करेंगे.

बता दें कि पिछले करीब 80 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है. ये किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर इस मुद्दे को जमकर उठाया है और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है.


हंगामे पर पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री ने हंगामे पर कहा कि ये हो-हल्ला और रुकावटें डालने का प्रयास सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है. रणनीति ये है कि जो झूठ फैलाया है उसका पर्दाफाश हो जाएगा. इससे लोगों का आप विश्वास नहीं जीत पाएंगे.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर पीएम मोदी ने कहा कि हां भगवान की ही कृपा है जिसके कारण दुनिया हिल गई और हम बच गए. क्योंकि डॉक्टर और नर्स भगवान का रूप बनकर आए. वो एंबुलेंस का ड्राइवर और सफाई कर्मचारी ही भगवान के रूप में आए.

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''राष्ट्रपति का भाषण भारत के 130 करोड़ भारतीयों की संकल्प शक्ति को प्रदर्शित करता है. विकट और विपरीत काल में भी ये देश किस प्रकार से अपना रास्ता चुनता है, रास्ता तय करता है और रास्ते पर चलते हुए सफलता प्राप्त करता है, ये सब राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कही.'' उन्होंने कहा कि सदन में 15 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई है. सभी सांसदों ने चर्चा को जीवंत बनाया है.


कोरोना वायरस और आत्मनिर्भर भारत

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के समय में भारत ने खुद को संभाला और दुनिया को संभलने में मदद की यह टरनिंग प्वाइंट है. हमें मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरना होगा.

पीएम मोदी ने कहा, ''कोरोना के बाद एक नया वर्ल्ड ऑर्डर नजर आ रहा है. संबंधों का नया वातावरण शेप लेगा. वर्ल्ड वॉर के बाद हम मूकदर्शक बने रहे. यह उस समय की बात थी. आत्मनिर्भर भारत से दुनिया के कल्याण में हम काम आ सकते हैं.''

 

 हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: फाइव स्टार होटल में चल रहे हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट में एक्ट्रेस और मॉडल गिरफ्तार

हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: फाइव स्टार होटल में चल रहे हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट में एक्ट्रेस और मॉडल गिरफ्तार

मुंबई। फाइव स्टार होटल में चल रहे हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफास किया है। और भंडाफोड़ करते हुए एक एक्ट्रेस और एक मॉडल को गिरफ्तार किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मुंबई में पुलिस ने गोरेगांव के एक फाइव स्टार होटल में हाइप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुये दो लोगों को को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक एक्ट्रेस और एक मॉडल है| पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार एक्ट्रेस का नाम अमृता धनोआ है। वह बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता अरहान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। मामले में गिरफ्तार दूसरी महिला का नाम रिचा सिंह है। रिचा स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल है। दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए सप्लाई करने का आरोप है|

अधिकारी ने बताया कि डीएसपी डी एस स्वामी की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। डिंडोशी पुलिस थाने में इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, किसान नेताओं को लेकर कही ये बात

दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, किसान नेताओं को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, 26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक्टर दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने दीप सिद्धू को पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. जहां उससे लाल किले पर हुए हमले की साजिश समेत दंगा भड़काने वाले नेताओं और किसान आंदोलन को मिल रही विदेशी फंडिंग की बाबत भी पूछताछ की जाएगी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने अपनी आरंभिक पूछताछ में 3-4 किसान नेताओं के नाम लेते हुए बताया है कि यह लोग किसानों को लाल किले पर चलने के लिए उकसा रहे थे. लाल किले पर झंडा फहराने की साजिश में दीप सिद्धू ने अपने बयानों में अनेक खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस विस्तार से दीप सिद्धू से जानना चाहती है कि इस पूरी साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और वर्तमान में उनकी लोकेशन कहां है. सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने अपने बयानों में बताया कि लगातार लक्खा सिधाना तथा अन्य लोग उसके संपर्क में थे, लेकिन 26 जनवरी की घटना होने के बाद वह दिल्ली से भाग गया था और उसने अपने तमाम मोबाइल फोन तोड़ कर फेंक दिए थे. दीप ने अपने बयानों में यह भी बताया कि वह जो वीडियो अपलोड करता था. वह अपने दोस्तों के मोबाइल फ़ोन से अपलोड करता था और उसकी सहेली और उसका परिवार अमेरिका में बैठकर उसके नाम पर यह तमाम वीडियो अपलोड करते थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने पूछताछ के दौरान कहा कि जो किसान आंदोलन दिल्ली में चल रहा है, उसमें किसानों का खासकर सरदारों का कोई स्पष्ट नेता नहीं है. सब के अलग-अलग विचार हैं और इस आंदोलन में वामपंथी विचारधारा के ज्यादातर लोग घुस चुके हैं. अपने बयानों में बताया कि फंडिंग में विदेशों से भी पैसा आ रहा है. दीप के बयानों के आधार पर दिल्ली पुलिस जल्दी किसान नेताओं समेत अनेक लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है.
 

 हाईप्रोफाइल SEX RACKET का खुलासा: अपार्टमेंट के फ्लैट में OLX पर जॉब का झांसा देकर इस तरह से चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंदा

हाईप्रोफाइल SEX RACKET का खुलासा: अपार्टमेंट के फ्लैट में OLX पर जॉब का झांसा देकर इस तरह से चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंदा

नागपुर। पुलिस ने छापा मारकर अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफास किया है और फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया है।  अड्डे को चलाने वाले वाले दलाल कृष्ण वर्मा, हिसार, हरियाणा और मो. मोबिन, हैदराबाद निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार, नकदी  व अन्य सामग्री सहित करीब 5 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। दोनों दलालों के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
अंबाझरी थाना क्षेत्र के भरत नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। एक लाख रुपए महीना कमाने के लालच में तीनों युवतियां फरीदाबाद से नागपुर आई थीं और यहां इस हाई प्रोफाइल देह व्यापार अड्डे से जुड़कर कार्य कर रही थीं। तीनों युवतियां सहेलियां है। घर से नौकरी लगने की बात कहकर निकली थीं। पुलिस का मानना है कि, उन्हें नौकरी की नहीं, बल्कि अपने शौक को पूरा करने के लिए नागपुर आई थीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त गजानन राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर नंदनवार  के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते व सहयोगियों ने की।

छापा मारकर देह व्यपार के अड्डे का पर्दाफास-
पुलिस के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, नागपुर-अमरावती रोड पर रविनगर के पास भरत नगर में स्वामी संकेत अपार्टमेंट, पुराणिक ले-आउट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट नं.-202 में देह व्यापार अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिस ने एक पंटर (नकली ग्राहक) भेजकर इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश किया। पंटर को पता चला कि, दलाल कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन ऑनलाइन ग्राहकाें की बुकिंग  करते थे। पुलिस ने उस साइट के बारे में भी पता कर लिया है

ओएलएक्स पर युवतियां चाहिए का विज्ञापन-
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने परिचित व्यक्ति के जरिए फ्लैट किराए पर लिया था। पश्चात दोनों ने ओएलएक्स पर जॉब के लिए युवतियां चाहिए नामक विज्ञापन दिया। उसमें अपना संपर्क नंबर भी दिया। युवतियों में से एक ने उस नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने युवती को बताया कि,जॉब के बदले तुमको 1 लाख रुपए महीना देंगे। वह झांसे में आ गई। उसने यह बात अपनी दो सहेलियों को बताई। वह दोनों भी तैयार हो गईं।

तीनों सहेलियां गत शुक्रवार को हरियाणा से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ट्रेन में नागपुर पहुंची। आरोपी युवतियों को कार से फ्लैट में ले गए और उन्हें देह व्यवसाय के दलदल में झोंक दिया। आरोपी ‘मेघा’ नामक वेबसाइट से बुकिंग करता था। एक ग्राहक से 6 से 7 हजार रुपए लेता था। युवतियों को एक-एक हजार रुपए देता थे। युवतियों के पास एक दिन में 5 से 6 ग्राहक भेजते थे। आरोपी कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन पर अंबाझरी थाने में देह व्यापार प्रतिबंधक  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
VIRAL VIDEO : अजगरों के झुण्ड से गिरा शख्स, जाने फिर आगे क्या हुआ, देखें VIDEO

VIRAL VIDEO : अजगरों के झुण्ड से गिरा शख्स, जाने फिर आगे क्या हुआ, देखें VIDEO

कैलिफोर्निया | जरा सोचिए यदि आपको बड़े बड़े अजगरों के बीच छोड़ दिया जाये और उसी दौरान आपके ऊपर अजगरों का झुण्ड गिर जाये आपकी हालत कैसी होगी ? बेशक ये पल बेहद डरावना होगा और आप क्या कोई भी इस डरावने पल को सपने में भी नहीं सोचेगा |

पढ़ें : बड़ी खबर: बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप

लेकिन हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक आदमी अजगरों से घिरा हुआ है | चौंकाने वाली बात ये है कि उस आदमी को अजगरों से डर नहीं लग रहा है, बल्कि उसे मजा आ रहा है | दरअसल, ये वीडियो कैलिफोर्निया के रेप्टाइल चिड़ियाघर का है |

पढ़ें : पत्नी निकली प्रेमिका: पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को बुलाया मिलने, सहेलियों संग मिलकर की जमकर धुनाई 

इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं उनका नाम जे ब्रेवर है | विडियो में जे ब्रेवर अजगरों के बीच में बैठे दिखाई रहे हैं | इस दौरान उन्होने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि ये मेरा बचपन का सपना था कि मैं इन सांपो के बीच रहकर आनंद लूं और मेरा ये सपना पूरा हो गया | इसके बाद जब वो अपने आप को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया के यूजर्स का धन्यवाद करते हैं तो उसी समय उनके ऊपर अजगरों का झुंड गिर जाता है | झुंड गिरने के बाद भी वो घबराते नहीं हैं, बल्कि और आनंद लेते हुए वाह! कहकर अपना भाषण जारी रखते हैं |

पढ़ें : हैवानो ने की 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जिस व्यक्ति पर सांप गिरता है वह इस चिड़ियाघर के संस्थापक हैं और उनका नाम जे ब्रेवर हैं | जे ब्रो ने इस वीडियो में कहा कि क्या आप 50 डॉलर के लिए यहां पर एक घंटा समय गुजार सकते हैं | तो इस पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई |

पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग प्रेमिका को युवक ने खिलाया गर्भपात की दवा, दवा खाने के बाद हुई नाबालिग की मौत 

एक यूजर्स ने कहा कि मुझे कितने भी रूपये मिले मैं इस डरावने पल के साथ नहीं रह सकता | तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कहा कि वे पैसे के लिए करेंगे, बशर्ते ये अजगर जहरीले और हानिकारक नहीं होने चाहिए | आपकों बता दें कि ये वीडियो 2019 का है | जो कि अब ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है | ट्वीटर पर इस वीडियो को अबतक 2.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है |

VIDEO देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

 बड़े SEX RACKET का खुलासा: मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा मैनेजर समेत 8 गिरफ्तार

बड़े SEX RACKET का खुलासा: मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा मैनेजर समेत 8 गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 में स्थित वेव मॉल में दबिश देकर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने स्पा मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने खुलासा किया कि मॉल में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद स्पा में छापेमारी की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देह व्यापार में शामिल लड़कियों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाएगा, जबकि ग्राहकों और स्पा मालिकों पर के  तहत केस दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा। इससे पहले भी गुरुग्राम में भी पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक स्पा मैनेजर और 7 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। 
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: 15 फरवरी से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज, छात्रों को मिलेगी ये बड़ी छूट

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: 15 फरवरी से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज, छात्रों को मिलेगी ये बड़ी छूट

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी (Colleges Reopen in Maharashtra) 15 फरवरी से खुलेंगे. बता दें कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में अब कम मामले सामने आ रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है.
महाराष्ट्र में 15 फरवरी से यूनिवर्सिटी और कॉलेज फिर से खोलने की इजाजत दे दी गई है. राज्य सरकार ने कहा कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे. महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा, “15 फरवरी से 50% अटेंडेंस के साथ महाराष्ट्र में कॉलेज खोले जाएंगे.” शिक्षा मंत्री के मुताबिक, रोटेशनल बेसिस पर 50 प्रतिशत अटेंडेंस के साथ ये आदेश दिया गया है
साथ ही उन्होंने छात्रों को एक बड़ी राहत देते हुए कहा है कि इस वर्ष के लिए न्यूनतम 75% उपस्थिति के नियम में ढील दी जाएगी. यानी अब इस साल छात्रों को 75% अटेंडेंस के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा.
 

सेक्स रैकेट : शहर के इस VIP इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवक और 2 युवती गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : शहर के इस VIP इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 युवक और 2 युवती गिरफ्तार

बिहार | बिहार के भागलपुर जिले से देह व्यापार कि एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का संचालक बबलू साह उर्फ अनिल साह के अलावा दो ग्राहकों सुरखीकल के राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के मो. शहंशाह कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजेश की तिकलामांझी में मिठाई दुकान होने की सूचना है। शहंशाह मीट कारोबारी है। इसके अलावा पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।
एसएसपी निताशा गुड़िया को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने एएसपी सिटी पूरण झा को छापेमारी के लिए भेजा। एएसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। बड़ा सवाल उठ गया है कि बीच शहर में इतने पॉश इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था? सभी बिंदुओं पर जांच की बात एसएसपी ने कही है।

कटिहार और सोनागाछी की युवतियां हिरासत में
सेक्स रैकट संचालक और ग्राहकों के साथ हिरासत में ली गयी एक युवती कटिहार जिले की रहने वाली है जबकि दूसरी कोलकाता के सोनागाछी की है। एक युवती चार दिन से यहां थी जबकि दूसरी मंगलवार को ही भागलपुर आयी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट संचालक बबलू साह के साथ एक महिला भी शामिल है जो बाहर की लड़कियों से बात करती है और यहां आने के लिए उन्हें तैयार करती है। पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है।

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि बबलू साह उर्फ अनिल साह नवाबबाग कॉलोनी में नौ हजार रुपये पर महीने पर तीन कमरे का फ्लैट किराये पर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। मकान मालिक बाहर रहते हैं, जिसका फायदा संचालक उठा रहा था। मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे छापेमारी के लिए जैसे ही पुलिस पहुंची बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। नवाबबाग कॉलोनी पॉश कॉलोनी है और कई वीआईपी लोग रहते हैं। उस कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की बात सुन सभी आश्चर्य में थे। भीड़ को देखते हुए सेक्स रैकेट संचालक और ग्राहकों को वहां से निकालना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी।

पहले भी पकड़ा जा चुका है बबलू साह
बबलू साह शहर के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट चलाते हुए पहले भी पकड़ा गया है। इशाकचक और जोगसर में भी सेक्स रैकेट के खुलासे में उसका नाम आया था। वह बंगाल और दूसरे जिलों से एक लड़की को एक बार में 10 दिन के कांट्रैक्ट पर लाता है। पिछली बार पकड़ी गयी लड़की ने बताया था कि उन्हें 10 दिन का 20 हजार मिलता है और वे वापस चली जाती हैं। फिर बुलाने पर आती हैं। इस बार पकड़े जाने पर बबलू साह ने पुलिस को बताया कि युवती और महिला को प्रत्येक दिन पांच सौ रुपये के हिसाब से रख रहा था। ग्राहक से एक दिन का एक हजार तक लेने की बात उसने कही है। एएसपी सिटी पूरण झा ने बताया कि बबलू पहले भी ऐसे कांड में शामिल रहा है, इसलिए अब उसके जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जायेगी।

गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एएसपी सिटी को छापेमारी के लिए भेजा तो वे सभी पकड़े गये। इतने व्यस्त इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था, इसमें किनकी संलिप्तता है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।