हरियाणा :- आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोर आजमाइश तेज हो गई है। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को लोग मतदान करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. वही दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर तंज कसा है, हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था, नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता.
वही इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी विनेश फोगाट को लेकर कहा था कि विनेश को जल्द यह समझ में आ जाएगा कि कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है. क्या विनेश फोगाट 370 लगाना चाहती हैं, दलितों पर अत्याचार करना चाहती हैं? इसलिए यह थोड़ी देर की बात है, सबको वक्त पर समझ में आ जाएगा.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J-K assembly elections) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा को भी शामिल किया है। लोकसभा चुनाव में शर्मा की जीत के बाद पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया है।

दिल्ली :- हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करेंगे।
सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बता दे की जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
वही हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
रीवा : रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। दरसअल शहर के स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कई जोड़ो को गिरफ्तार किया हैं। रीवा पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना कई दिनों से स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा हैं। यह कार्रवाई रीवा सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में हुई हैं।
Teachers’ Day : हमारे देश में टीचर्स को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को Teachers’ Day के लिए रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व भर में शिक्षक दिवस को 5 अक्टूबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में इस दिन को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है।
डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा एजुकेशन क्षेत्र में किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को मनाये जाने का फैसला किया गया।कहा जाता है कि डॉ. राधाकृष्णन के स्टूडेंट्स और अन्य मित्रों में मिलकर उनके जन्मदिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए कहा। लेकिन वह इसके पक्षधर नहीं थे और उन्होंने इसे मनाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन अगर सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाना चाहिए न कि मुझ अकेले को। इसके बाद से उनकी जयंती को देश में नेशनल टीचर्स डे के रूप में घोषित कर दिया गया। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।
शिक्षक दिवस का महत्व
अध्यापक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला सिखाते हैं। वे जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
4 सितंबर 2024 Ganesh Chaturthi :- गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गणेशजी बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं। सच्चे मन और श्रृद्धा से उनकी पूजा करने पर वह शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि यदि गणेशजी की पूजा में हम कुछ गलतियां कर देते हैं तो न ही हमारी पूजा स्वीकार होती है और न ही हमें हमें उस पूजा का फल मिलता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणपतिजी की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी का पत्ता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के साथ ही उनके पुत्र गणेशजी की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश ने तुलसी को शाप दिया था कि उनकी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसलिए ध्यान रखें कि गणेशजी की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूलकर भी न करें। भगवान की पूजा में दूर्वा का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है।
चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं वर्जित
गणेशजी और चंद्र देव के संबंध अच्छे नहीं माने जाते। कहते हैं कि एक बार चंद्रमा ने गणेशजी के गज स्वरूप का उपहास किया था, इस वजह से गणेशजी ने चंद्रमा का शाप को दिया था कि उनका सौंदर्य खत्म हो जाएगा, इसलिए गणेशजी की पूजा में भी कोई भी सफेद वस्तु नहीं चढ़ाई जाती। सफेद चंदन के स्थान पर पीले चंदन, सफेद वस्त्र के स्थान पर पीले वस्त्र और पीले जनेऊ का प्रयोग करें। इसलिए हर चतुर्थी तिथि को चंद्र दर्शन करने के लिए भी शास्त्रों में मना किया गया है।

पूजा में ऐसे चावल का प्रयोग न करें
चावल को अक्षत भी कहते हैं और इसका अर्थ है कि जिसका क्षय न हुआ हो, यानी कि वह अक्षत हो। गणेशजी की पूजा में भूलकर भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। बल्कि इसके स्थान पर साबुत चावलों का प्रयोग करें, जो कि कहीं से भी टूटे न हों। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गणेश पूजन में गीले चावलों का प्रयोग किया जाता है।

केतकी के फूल
भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेशजी की पूजा में भी केतकी के फूल का प्रयोग करना मना है। शिवजी ने केतकी के फूल को शाप दिया था। इसलिए इनके पुत्र गणेशजी को भी यह फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं।

भूलकर भी न चढ़ाएं बासे फूल

नई दिल्ली: क्या आप भी कमजोर दृष्टि के कारण टीवी देखने या समाचारपत्र पढ़ते समय चश्मा लगाए बिना असहाय महसूस करते हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब एक नई आई-ड्रॉप आई है, जो 15 मिनट में आपकी दृष्टि को अस्थायी रूप से सुधार सकती है। दवा नियामक, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने भारत की पहली आई-ड्रॉप को मंजूरी दे दी है, जो पढ़ने के चश्मे की जरूरत को समाप्त कर सकती है।मुंबई स्थित एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स ने मंगलवार को "प्रेस्वू" नामक आई-ड्रॉप लॉन्च की है, जो पिलोकार्पाइन का उपयोग करके बनाई गई है। यह दवा आंख की पुतलियों के आकार को कम करके ‘प्रेसबायोपिया’ का इलाज करती है, जिससे करीब की चीजों को देखने में मदद मिलती है। प्रेसबायोपिया उम्र से संबंधित एक स्थिति है जिसमें पास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आंखों की क्षमता कम हो जाती है।
मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के पिता पूनम चंद यादव ( Poonam Chand Yadav ) के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार को उज्जैन में निकाली जाएगी।
इस दुखद अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और अन्य बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।
कई प्रमुख नेता पहुंचेंगे श्रद्धांजलि देने
बुधवार को उज्जैन में वीवीआईपी (VVIP) और वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के कारण शहर में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण से स्कूलों में छुट्टी का भी निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि अंतिम यात्रा के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं और स्कूल वाहनों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूनम चंद यादव ने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक पिछले आठ दिनों से उज्जैन में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गहरा शोक पहुंचा है। बीजेपी (BJP) में भी शोक की लहर दौड़ गई है और राज्य में बीजेपी के सभी बड़े कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
दिल्ली : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं का नाम शामिल है। इनमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह कोराम और भिलाई से मोहम्मद शाहिद हैं। दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं
देशभर से 7 नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं, जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।
हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।
शशि को राजनीति विरासत में मिली
इनके पिता दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में शशि सिंह कांग्रेस के उन 100 युवाओं में शामिल थीं। जिन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी के साथ पूरी की।
राहुल गांधी की करीबी होने की वजह से ही उन्हें सरगुजा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया गया और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी उनका समर्थन किया था। भले ही शशि चुनाव हार गईं हो लेकिन अंतर काफी कम था और उनका वोट परसेंट भी अच्छा था। इसके बाद भी शशि सिंह को गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।
आदिवासी चेहरे की तलाश में कांग्रेस नेतृत्व
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।
Cabinet Decision : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों से जुड़ीं 7 योजनाओं को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसानों की जिंदगी में सुधार और उनकी इनकम बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने सोमवार को 7 बड़े फैसले किए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित इन 7 कार्यक्रमों के लिए करीब 14,000 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है.
अश्वनी वैष्णव ने बताया, पहला डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन है, यह कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए है. 2817 करोड़ के इंवेस्टमेंट से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन तैयार होगा।
किसानों को मोदी सरकार ने दीं ये सौगा
1- उन्होंने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य, पोषण के फसल विज्ञान के लिए समर्पित 3,979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
2- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2,817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी.
3- उन्होंने बताया, मंत्रिमंडल ने कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने के लिए 2,292 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले कार्यक्रम को स्वीकृति दी.
4- सरकार ने टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
5- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है.
6- कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी.
7- प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1,115 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी है.
कैबिनेट बैठक में इन फैसलों को भी मिली मंजूरी
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए केनेस सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. प्रस्तावित इकाई 3,300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी. इस इकाई की क्षमता प्रतिदिन 60 लाख चिप होगी.
– इस इकाई में उत्पादित चिप विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों को पूरा करेंगे, जिसमें औद्योगिक, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, मोबाइल फोन आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
कैबिनेट ने 309 किलोमीटर लंबी नई लाइन परियोजना को मंजूरी दी: दो प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए.
– स्वीकृत परियोजना वाणिज्यिक केंद्रों मुंबई और इंदौर को सबसे छोटे रेल मार्ग से जोड़ने के अलावा, महाराष्ट्र के 2 जिलों और मध्य प्रदेश के 4 जिलों से गुज़रते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के असंबद्ध क्षेत्रों को भी जोड़ेगी. परियोजना की कुल लागत 18,036 करोड़ रुपये है और इसे 2028-29 तक पूरा किया जाएगा. निर्माण के दौरान परियोजना से लगभग 102 लाख मानव दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होगा.
ऑनलाइन पेमेंट को आसान बनाने वाला गूगल पे के नए फीचर्स कमाल के हैं। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में Google ने UPI सर्कल, UPI वाउचर्स, क्लिकपे क्यूआर जैसे नए फीचर्स का ऐलान किया है। इसे दिसंबर 2024 तक लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत में ऑनलाइन पेमेंट पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
यह फीचर परिवार या किसी दोस्त को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने की सुविधा देगा। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनके पास यूपीआई सर्विस मौजूद नहीं है। UPI सर्कल के साथ Google Pay अपने यूपीआई से अकाउंट से दो तरह से यूजर्स को जोड़ पाएगा।
इसमें प्राइमरी यूपीआई यूजर्स के पास लेनदेन का पूरा कंट्रोल रहेगा। सेकेंड्री यूजर्स केवल पेमेंट रिक्वेस्ट कर पाएगा। इसमें प्राइमरी यूजर्स एक मंथली लिमिट जैसे 15,000 रुपये सेट कर सकता है। इसके बाद सेकेंड्री यूजर्स उस लिमिट तक एक माह में भुगतान कर सकता है।
बता दें कि ये फीचर्स उपयोगकर्ताओं के भुगतान और वित्तीय साधनों के साथ बातचीत करने के तरीके में आसानी, सुविधा और सरलता लाएंगे. UPI Circle NPCI का एक नया फीचर है, जो UPI खाताधारकों को विश्वसनीय लोगों को डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है।
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेला पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। आरोपी ने पत्नी को नींद की गोली देकर सुला दिया था। उसके बाद 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है।
मां को नींद की गोली देकर की दरिंदगी
13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। उसने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया कि आरोपी ने मां को नींद की गोलियां देकर सुला दिया था। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। हमारे कई बार कोशिश करने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। मैंने अपने भाई की बेटी को गोद ले लिया था। मेरी भतीजी ही अब मेरी बेटी है। वह एक दिन स्कूल से आकर मुझसे चुपट कर बुरी तरह रोने लगी। मैंने उससे कारण पूछा तो वह बता नहीं पा रही थी। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि पापा गंदे हैं। वह मेरे साथ गंदा काम करते हैं। उसने फिर मुझे पूरा घटनाक्रम बताया।
पीड़ित बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत
पीड़िता ने जानकारी दी कि सौतेला बाप उसके बाद दो बार गलत काम कर चुका है। उसने विरोध करने की कोशिश की, तो जान से मारने की धमकी दी। वह उससे डर गई थी।
पत्नी ने कराई एफआईआर
महिला ने सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को बुलाया। उनको सारी बात बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के लिए लड़की के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने सौतेले बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ प्रीता ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिहार : बिहार से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में 16 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है. संतोष मल्ल जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए. हरजोत कौर बने समाज कल्याण के ACS. लोकेश कुमार सिंह बने वित्त विभाग के सचिव. प्रेमचंद मीणा बनाए गए मगध प्रमंडल के आयुक्त. प्रतिमा सतीश वर्मा बनी विज्ञान प्रौद्योगिकी की सचिव बनाई गईं. पंकज कुमार पाल को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है. दया निधि पांडेय को कला संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि आशिमा जैन परिवहन विभाग की सचिव बनी हैं. वीरेंद्र प्रसाद यादव बनाए को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है।





दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई है। ये तीनों नई वंदे भारत ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी। इनमें से पहली वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,’वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से जहां भी ये ट्रेनें चलती हैं, वहां के पर्यटन में उछाल आया है। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई देता हूं।’
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है। वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों को अपने कारोबार, रोजगार और अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा मिलता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेल सेवाएं चल रही हैं।
पीएम ने कहा, ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा, अपार संसाधन और अवसर मौजूद हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’
झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) बीजेपी में शामिल हो गए. चंपाई सोरेन के स्वागत के लिए रांची के शाखा मैदान में अभिनंदन व मिलन कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान मंच पर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी समेत झारखंड बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे. इस मंच पर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद रहे.
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का JMM से अलग होना इस बात का नतीजा है कि पार्टी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से बहाल कर दिया, जब उन्हें पांच महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई थी. पार्टी के इस फैसले से चंपाई सोरेन को सीएम का पद छोड़ना पड़ा.ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या चंपाई सोरेन के दम पर बीजेपी को झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM और उसके सहयोगियों को हराने में मदद मिलेगी?
Bank Holiday List: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और तीन दिन बाद सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह September 2024 में भी कई बड़े बदलाव (Rule Change) देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी. अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अगले महीने में आधे दिन तो बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी यानी कोई बैंकिंग काम-काज नहीं होगा. आइए देखते हैं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की Bank Holiday लिस्ट में किस-किस दिन छुट्टी घोषित है.
छुट्टी के साथ हो रही सितंबर की शुरुआत
सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ होने वाली है. दरअसल, 1 सितंबर 2024 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा अगले महीने कई राज्यों में प्रमुख त्योहार भी हैं, जिनके चलते संबंधित राज्यों में Bank Holiday घोषित किया गया है. इसमें प्रमुख तौर पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), First Onam और बारावफात शामिल हैं.
RBI वेबसाइट पर देखें पूरी लिस्ट
बैंकों में घोषित की गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है, या फिर आप (https://rbi.org.in/Scripts/ HolidayMatrixDisplay.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. सितंबर में पड़ रहे इन 15 बैंकिंग हॉलिडेज में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं. केंद्रीय बैंक द्वारा ये घोषित अवकाश विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि विभिन्न राज्यों में होने वाले आयोजनों या पर्वों के आधार पर ये हॉलिडे लिस्ट तैयार की जाती है.
ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम
बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.

दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव/संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।




आंध्र प्रदेश। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
छात्राओं ने न्याय की मांग की है। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।
ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार 28 अगस्त को बस एंड कार ऑपरेटर्स कांफ्रेंडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI) द्वारा आयोजित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संबंधित राष्ट्रीय उत्सव Prawas 4.0 का शुभारंभ हुआ । इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत से बस मालिक और बस व्यापार से जुड़े व्यापारी शामिल हुए और उन्होंने अपने व्यापार से संबंधित अत्याधुनिक जानकारी साझा की।
बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ यूनियन के महासचिव भावेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कांकेर रोडवेज, महेंद्र ट्रेवल्स, दुबे ट्रेवल्स, पायल ट्रेवल्स, रायपुर बस सर्विस, नविन ट्रांसपोर्ट, राजधानी ट्रांसपोर्ट, झूलेलाल बस ट्रांसपोर्ट, दादा ट्रांसपोर्ट, और रिलायंस ट्रेवल्स के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलेगा।
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसमें श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।











.jpg)












