रायपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से 3ः15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

रायपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से 3ः15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आने वाले वर्षों में अपने परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव करने का ऐलान किया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है और इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उनकी छिपी हुई क्षमता का विकास करना है। अब CBSE 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो स्तरीय परीक्षा पैटर्न को लागू करने जा रहा है। इसके तहत छात्रों को उनके ज्ञान और क्षमताओं के अनुसार दो अलग-अलग स्तरों पर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यह बदलाव फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।
इस बार के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। खासकर 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए, जहां 50% सवाल योग्यता (ability-based) पर आधारित होंगे। यानी, इन प्रश्नों का उत्तर केवल वे विद्यार्थी दे सकेंगे जो विषय को गहराई से समझते हैं और उनकी समस्या हल करने की क्षमता प्रबल है। बाकी 50% प्रश्न पारंपरिक तरीके से पूछे जाएंगे, जिनमें छात्रों को अपने विवेक से उत्तर देने का अवसर मिलेगा। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों में विश्लेषणात्मक सोच, तर्क और समग्र समझ विकसित करना है।
इस नए पैटर्न को फिलहाल गणित जैसे कुछ विषयों में लागू किया गया है। गणित के लिए यह मॉडल पहले ही 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लागू किया जा चुका है, और इस पर कई विचार-विमर्श और परामर्श बैठकें भी हो चुकी हैं। इसके जरिए, छात्रों की समस्या हल करने की क्षमता और उनकी समझ का सही तरीके से मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह पैटर्न छात्रों को उनके ज्ञान के अनुसार एक उपयुक्त परीक्षा देने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे परीक्षा का कठिनाई स्तर छात्रों की क्षमता के अनुसार तय किया जा सकेगा।
इस नए प्रणाली का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों को उनके ज्ञान और क्षमताओं के अनुसार परीक्षा देने का अवसर मिले। इससे छात्र न केवल अपने ज्ञान को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, बल्कि वे अपनी अध्ययन विधियों को भी दुरुस्त कर सकेंगे। CBSE के सूत्रों ने बताया है कि इस योजना को पहले ही कुछ चरणों में परखा जा चुका है, और अगर यह मॉडल सफल रहता है, तो इसे अन्य विषयों में भी लागू किया जाएगा। विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में भी इसी तरह के बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि छात्रों के लिए अधिक समग्र और समझदार परीक्षा व्यवस्था बनाई जा सके।
इस योजना को सफल बनाने के लिए NCERT (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) को पाठ्यक्रम में भी बदलाव करना होगा। NCERT को अब इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए पाठ्यपुस्तकों में संशोधन करना होगा ताकि दो स्तरीय परीक्षा पैटर्न को सही तरीके से लागू किया जा सके। यह सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यपुस्तकों में ऐसे विषयों और सामग्री का समावेश किया जाएगा, जो दोनों स्तरों के लिए उपयुक्त हो।
यह प्रस्ताव अभी तक CBSE की गवर्निंग बॉडी में प्रस्तुत नहीं किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद, इसे लागू किया जाएगा। हालांकि, CBSE ने इस योजना पर काफी विचार-विमर्श किया है और इसे छात्रों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए इसे पूरी तरह से लागू करने का निर्णय लिया है।
रायपुर। कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है। इसके तहत राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2010-11 में 5 वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा को समाप्त किया गया था। जिसके तहत प्रत्येक बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। जिसके वजह से किसी बच्चों को फेल नहीं किया जाता था। बोर्ड परीक्षा बंद करने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर को देखते हुए एक बार फिर से केंद्रीयकृत परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5 वीं और 8वीं की नियमित परीक्षा ली जाएगी।
दो महीने के भीतर ली जाएगी परीक्षा
यदि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे परीक्षा दिनांक के दो माह के भीतर फिर से परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने तक विद्यालय से निष्कासित नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सभी सरकारी, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएगी और यह जिला स्तर पर ली जाएगी। डीईओ गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्ता युक्त परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी और इसका टाइम- टेबल संचालक लोकशिक्षण सचिवालय जारी करेगा।
रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़ना चाहिए। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की दवा एवंउपकरण क्रेता कंपनी सीजीएमएससी में सीधी भर्तियां निकलने वाली है। राज्य शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसमें मैनेजमेंट, अकाउंट, इंजीनियरिंग व आईटी के लिए भर्तियां निकलेंगी। इसके लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा।जानकारी के अनुसार सीधी भर्तियों के ये पद संविदा के जरिए भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन के सेटअप के तहत सात विभागीय कार्यालयों में कुल 47 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें प्रधान कार्यालय, गोदाम डिवीजन, उपकरण डिवीजन, प्रधान कार्यालय निर्माण, डिवीजन कार्यालय निर्माण, प्रधान कार्यालय वित्त, प्रधान कार्यालय स्थापना और आईटी जैसे विभाग हैं।इन पदों पर सीजीएमएससी में नियुक्तियां निकलीसीधी भर्ती के ये 33 पद – स्टोर और पूर्ति अधिकारी 1, निविदा और खरीद अधिकारी 2, गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी 1, सहायक प्रबंधक (ड्रग स्टोर) 3, निविदा और खरीद अधिकारी 2, सहायक अभियंता 2, उप अभियंता 1, निविदा और खरीद अधिकारी ( प्रधान निर्माण कार्यालय) 1, सहायक अभियंता 1, उप अभियंता 12, सहायक लेखा अधिकारी 1, सहायक लेखा परीक्षा सह लेखाधिकारी 1, लेखा सहायक 2, प्रबंधक प्रशासनिक 1, मानव संसाधन अधिकारी 1, सहायक सिस्टम मैनेजर 1 पद। इसी तरह इन 14 पदों पर प्रमोशन से भर्ती – उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण 1, उप प्रबंधक गुणवत्ता आश्वासन 1, उप प्रबंधक खरीद ऑपरेशन 1, कार्यपालन अभियंता 2, सहायक अभियंता 6, उप प्रबंधक लेखा 1 और सहायक लेखाधिकारी 2 पद।
CGPSC Result 2023: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पीएससी के इंटरव्यू का आज अंतिम दिन था, ऐसे में सुबह से ही रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही थी. कुल 242 पदों के लिए ये भर्ती निकली थी, जिसमें 703 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. जारी हुई लिस्ट के मुताबिक रविशंकर वर्मा पहले स्थान पर रहे.
हुआ था इंटरव्यू
बता दें कि इन स्टूडेंट का 18 नवंबर से इंटरव्यू शुरू हुआ था. आज इंटरव्यू का आखिरी दिन था, ऐसे में लोगों को उम्मीद थी की आज ही रिजल्ट जारी होगा, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे. जिसे लेकर के आयोग के द्वारा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई और रिजल्ट जारी किया गया जिसमें टॅाप 10 में ये स्टूडेंट शामिल रहे.
पहले स्थान पर रविशंकर वर्मा, दूसरे पर मृन्मयी शुक्ला, तीसरे पर आस्था शर्मा, चौथे पर किरण राजपूत, पांचवे पर नंदिनी, छठवें पर सोनल यादव, सातवें पर दिव्यांश सिंह चौहान, आठवें पर शशांक कुमार, नौवें पर पुनित राम और दसवें पर उत्तम कुमार रहे. इन लोगों के परिवार में खुशी का माहौल है. परिजन एक दूसरे के साथ खुशियां मना रहे हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (PCS) का नोटिफिकेशन (Chhattisgarh PCS Notification) जारी कर दिया है। पीसीएस 2024 के जरिए 246 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। ऑनलाइन फॉर्म एक दिसंबर 2024 की दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक भरे जाएंगे।
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार रात को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की है। आमतौर पर, बोर्ड नवंबर के अंत तक या दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में परीक्षा तिथियां घोषित करता है, लेकिन इस बार डेट शीट पहले ही जारी कर दी गई। इस बार बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी, और अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को होगी।






सीबीएसई नहीं करेगा मेरिट सूची और डिवीजन की घोषणा
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में छात्रों की मेरिट सूची और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने पिछले चलन को जारी रखते हुए टॉपर्स की सूची और डिवीजन की घोषणा न करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों के बीच ‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ को रोकना है। छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और उन्हें प्रत्येक विषय में व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
रायपुर : लाईवलीहुड कॉलेज, जोरा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले में निवासरत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी निःशुल्क प्रशिक्षण योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सोलर पम्प तकनीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, रिटेल सेल्स एसोसिएट, सेविंग मशीन ऑपरेटर, डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट, मेकअप आर्टिस्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, कम्प्यूटर स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स और व्यक्तित्व विकास पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता 8वीं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नंबर 0771-2443066 या मोबाइल नंबर 9109321845, 9399791163 पर संपर्क किया जा सकता है।
रायपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं।
इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं। संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति प्राप्त है, उन पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न कराई जाएगी। संविदा के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग तथा व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। उपर्युक्त उल्लेखित संविदा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि 29 नवम्बर 2024 तक शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं।
प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संचालक ने भर्ती समिति का गठन कर दिया है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइटwww.sportsyw.cg.gov.inसे डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विस्तृत विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाइट और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर के लिए वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।
संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति प्राप्त है, उन पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न कराई जाएगी। संविदा के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग तथा व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।
उल्लेखित संविदा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि 29 नवम्बर 2024 तक शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संचालक ने भर्ती समिति का गठन कर दिया है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइटwww.sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विस्तृत विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाइट और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के वन विभाग के विभिन्न वनमण्डलों में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होगी। जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र तकनीकी कारणों से विभागीय वेबसाईट फॉरेस्ट डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.forest.cg.gov.in से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, वे अभ्यर्थी आवेदित वनमण्डल कार्यालय अथवा भर्ती के लिये चयनित नोडल वनमण्डल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही टेक्निकल सपोर्ट हेतु वाट्सअप नंबर 7489986772 में अपनी समस्या वाट्सअप मैसेज भी कर सकते हैं। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नवा रायपुर की ओर से वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है।
UPPSC Exam Date : यूपी लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आयोग ने 22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया है. हालांकि यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी. जिसे रद्द कर दिया है.
इस सम्बन्ध शुक्रवार को आयोग के ओर से एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के अनुसार, अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पहली पाली में परीक्षा ली जाएगी. जबकि दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के मेन्स में सफल 703 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। यह साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। राज्य सेवा संवर्ग के 242 पदों की भर्ती प्रक्रिया के इस अंतिम चरण में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को 17 दस्तावेजों की पूरी फाइल साथ लानी होगी, जिनकी सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।
बता दें कि CGPSC ने प्रारंभिक परीक्षा के बाद जून में मेन्स परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके परिणाम 29 सितंबर को घोषित किए गए। मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले 703 उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह चरण भर्ती प्रक्रिया का सबसे निर्णायक हिस्सा होगा।
CGPSC की परीक्षाएं अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को बैकडोर एंट्री बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इससे पहले भी आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठते रहे हैं, और कई बार अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट का रुख किया है।
इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ 17 दस्तावेज ले जाने होंगे, जिनकी जांच आयोग द्वारा की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को आयोग की निर्देशित समयावधि में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
इस महत्वपूर्ण चरण के बाद, 242 पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवार ही अंतिम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर :- यूपीएससी ने कंबाइंड-जियो साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2024 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज किया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जियो-साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2024 का इंटरव्यू 9 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगे, जो कि 12 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https:// www. upsc.gov.in और https://www.upsconline.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकेंगे। जारी सूचना में आगे यह भी कहा गया है कि, उम्मीदवारों को आवंटित व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, आयोग ने साक्षात्कार/पीटी बोर्ड में भाग लेने के लिए बाहरी उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता भी देगा। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तें माननी होंगी, जिसकी जानकारी कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। अब इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए इंटरव्यू टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर Geo-Scientist (Mains) Examination 2024 Interview Schedule ” पर क्लिक करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी। अब आप शेड्यूल को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
जियो-साइंटिस्ट की प्रीलिम्स परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद, मुख्य परीक्षा 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। 14 अगस्त को कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा, 2024 का परिणाम घोषित किया है।
बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बलरामपुर के केन्द्राध्यक्ष ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 14 से 29 नवम्बर 2024 तक प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक अयोजित होगी। ओपन स्कूल परीक्षा में 10वीं में कुल 86 तथा 12वीं में 94 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी केन्द्राध्यक्ष द्वारा करा ली गई है। परीक्षा के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। राज्य में कुल 17 नोडल वनमण्डलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर) में 16 नवम्बर 2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण प्रारंभ होगा।
शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमण्डलवार, नोडलवार एवं अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाईट www.forest.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी अस्वस्थता या किसी अन्य परीक्षा में शामिल होने के कारण निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहते हैं, उपयुक्त प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होने पर अंतिम दिवस को परीक्षण हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा।
जांजगीर - चांपा । जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।
.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में 242 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जून में हुई थी। इस परीक्षा में 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। आयोग द्वारा संसोधित साक्षात्कार कार्यक्रम 18 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी।
देखें नोटिफिकेशन...

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मापन (पीएमटी) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) के लिए 4 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए हैं.जिन अभ्यर्थियों ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है. वो छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड, परीक्षा विवरण को डाउनलोड कर सकते हैं.
कब होगी शारीरिक परीक्षा : छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से रायपुर, धमतेरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, सूरजगढ़, जादलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कर रहा है. एडमिट कार्ड cgpolice.gov.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपने आवेदन विवरण का उपयोग करके अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
चरण 1: छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट – https:cgpolice.gov.inपर जाएं.
चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक के लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: लिंक पर अपना लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज करें.
चरण 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
चरण 5: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें.
फिजिकल टेस्ट पास करने वालों को मिलेगा अगले चरण में मौका : पुलिस भर्ती के इस चरण में पीएफटी और पीएमटी के जरिए अभ्यर्थियों को भर्ती के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के जरिए इस बार 5967 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने के लिए पहले फिजिकल टेस्ट पास करना होगा.इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर मिलेगा.
कोण्डागांव। युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 4 नवम्बर को जनपद पंचायत फरसगांव, 5 नवम्बर 2024 को जनपद पंचयत माकड़ी 6 नवम्बर जनपद पंचायत केशकाल, 8 नवम्बर 2024 को जनपद पंचायत बडे़राजपुर एवं 11 नवम्बर 2024 को लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में समय पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में एसआईएस एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 300 पदों एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पदों सहित कुल 315 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी।
पात्र एवं इच्छुक युवक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज के छांयाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।