लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है। मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

वहीं 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार से हेल्पलाइन नंबर जारी होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू करेगी। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या समस्याओं को दूर किया जाएगा। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10:30 से शाम 5:00 तक चालू रहेगी।

27 फ़रवरी तक जारी रहेगी सुविधा
हेल्पलाइन सुविधा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगी। शिक्षक और विद्यार्थी मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर ले सकते हैं। इस दौरान वे परीक्षा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ले सकते हैं।

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद अब इनकी जगह 2613 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की प्राविधिक चयन सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर लॉगिन कर यह सूची देख सकते हैं।

CG NEWS : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

हाईकोर्ट के आदेश पर बीएड धारकों की सेवा समाप्त

शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 12,489 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से 6285 पद सहायक शिक्षकों के लिए थे। परीक्षा और चार चरण की काउंसलिंग के बाद 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें 2855 बीएड धारक सहायक शिक्षक भी शामिल थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एनसीटीई 2018 के गजट को खारिज कर दिया था। इसके बाद बिलासपुर उच्च न्यायालय ने डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षा के लिए योग्य मानते हुए बीएड धारक सहायक शिक्षकों को हटाने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

बीएड धारक शिक्षकों के समायोजन के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

राज्य सरकार ने बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन और उनके लिए अन्य संभावनाओं पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय टीम गठित की है। इस समिति में प्रमुख सचिव विधि विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति बीएड सहायक शिक्षकों के अभ्यावेदन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब सभी की निगाहें समिति की रिपोर्ट और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

 JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 की फाइनल आंसर-की 10 फरवरी को जारी कर दी है। देश भर के आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है. जिसमें रायपुर के शौर्य अग्रवाल ने टॉप किया है। 99.99 पर्सेंटाइल के साथ शौर्य स्टेट टॉपर बन गए हैं।

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

 CG Gramin Dak Sevak Bharti 2025 भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 21413 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरे भारत के 23 राज्यों के लिए यह विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 638 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। जो उम्मीदवार 10वी पास है वे इस रोजगार में आवेदन के पात्र है और वह 03 मार्च 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म साइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर प्रस्तुत कर सकते है।

पदों की जानकारी –

पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवक ( BPM और ABPM ) ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर

कुल पदों की संख्या – 21413

छत्तीसगढ़ के लिए – 638 पद

शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण।

उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होनी चाहिए।

साइकिल चलाना आना चाहिए।

वेतनमान –

चयनित उम्मीदवारों को 10000/- से 29000/- रूपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

आयु सीमा-

न्यूनतम आयु – 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा।

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया –

योग्य और इक्षुक उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें सबसे पहले पंजीयन करना होगा उसे बाद अपने पंजीयन क्रमांक से पुनः लॉगिन करके पूरा ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते है। फीस पेमेंट करके अपना पूरा फॉर्म को भर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि- 10/02/2025

अंतिम तिथि – 03/03/2025

त्रुटि सुधार – 06 मार्च से 08 मार्च 2025 तक

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

 Rajasthan Board Exam 2025 Time Table : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2025 की परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है. जहां पहले कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जानी थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक होनी थी.

लेकिन अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि 10 वीं की 1 अप्रैल को होने वाली परीक्षा थर्ड लेंग्वेज संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. वहीं 12 वीं की 4 अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रैल को होगी.

Rajasthan Board Exam 2025 Time Table नया टाइम टेबल

मंगलवार 11 मार्च- ऑटोमोटिव/सौंदर्य एंव स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौधोगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री/टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी/निजी सुरक्षा/ अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम/ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस/ कंस्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग

बुधवार 12 मार्च 2025- हिंदी

सोमवार 17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान

शुक्रवार 21 मार्च 2025- विज्ञान

बुधवार 26 मार्च 2025- गणित

शनिवार 29 मार्च 2025- संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र)

4 अप्रैल 2025- तृतीय भाषा, संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र

इसी तरह से 12 वीं की डेटशीट को भी बोर्ड ने नई तारीखों के साथ अप़ेट किया है जिसे आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

CG Board Time Table : 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

CG Board Time Table : 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों क्लास की परीक्षाएं केन्द्रिय स्तर पर होगी। 17मार्च से 5वीं की तो 18 मार्च से 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। इधर परीक्षा लेने जिला स्तर पर डीईओ की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए एक बार फिर 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा की शुरुआत की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेंगे। वहीं सरकार के फैसले के अनुसार परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है।

जारी किए गए दिशा-निर्देश

सीजी पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। 5वीं और 8वीं में किसी विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी की पूरक परीक्षा ली जाएगी। विद्यार्थी को उस कक्षा में रोका नहीं जाएगा। बल्कि अगली कक्षा अर्थात छठवीं और नवमीं में कक्षोन्नत किया जाएगा।

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन 88 पदों में निकली भर्ती,28 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन 88 पदों में निकली भर्ती,28 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

 बलौदाबाजार,जनवरी 2025/ जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर  दीपक सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार करने तथा अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।बताया गया कि 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रन्थपाल आदि पदों पर भर्ती हेतु 17 जनवरी से 28 फ़रवरी 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। संविदा भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी : सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर निकली भर्ती,जारी हुआ विज्ञापन,देखे डिटेल…

सरकारी नौकरी : सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर निकली भर्ती,जारी हुआ विज्ञापन,देखे डिटेल…

 रायपुर। राज्य सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कुल 200 पदों पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम- सहायक विकास विस्तार अधिकारी

वेतनमान- लेवल-6, ग्रेड वेतन 2400 छग शासन द्वारा समय समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाइ्र भत्ते एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

कुल पदों की संख्याः 200

CGPSC Exam Date 2025: विष्णु सरकार में 246 पदों पर पहली बार प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, आएं लाखों आवेदन

CGPSC Exam Date 2025: विष्णु सरकार में 246 पदों पर पहली बार प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, आएं लाखों आवेदन

 CGPSC Exam Date 2025: प्रतीक चौहान.  रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2025 (CGPSC Exam Date 2025) को होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन गत 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच मंगाए गए. 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार हुआ. पीएससी सूत्रों का कहना है कि 246 पदों के लिए अब तक लाखों की संख्या में आवेदन मिले हैं.

डी.एल.एड. परीक्षा 2024-25 : आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू

डी.एल.एड. परीक्षा 2024-25 : आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) नामांकन और परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी हैं। डी.एल.एड. के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अपने आवेदन ऑनलाइन भरने होंगे। मंडल ने प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की सूची जारी की है।

प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ग्राह्यता/नामांकन के लिए ऑनलाइन 10 से 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी 03 से 18 फरवरी 2025 तक मंडल में नामांकन फार्म की हार्ड कॉपी जमा कर सकेंगे। प्रथम और द्वितीय वर्ष के मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 03 से 20 मार्च 2025 तक आवेदन किया जाएगा और आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी 21 से 28 मार्च 2025 तक मण्डल में जमा कर सकेंगे। विलंब से परीक्षा की हार्ड कॉपी जमा करने पर विलंब शुल्क 1540 रूपए प्रति परीक्षा की दर से आवेदन 01 से 09 अप्रैल 2025 तक जमा किया जा सकता है।

CG: बीकॉम और CA की परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

CG: बीकॉम और CA की परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

 रायपुर  : रायपुर के रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में बीकॉम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। उसी अवधि में चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा भी 15 से 21 जनवरी के बीच आयोजन किया जा रहा है। बीकॉम के कई परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के बाद सीए की इंट्रेस एग्जाम में शामिल होते हैं। लेकिन दोनों परीक्षाएं एक साथ होने के बीच परीक्षार्थी असमंजस में हैं। बीकॉम की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक होगी। इसके बाद सीएकी परीक्षा दोपहर 2 बजे है। ऐसे में परीक्षार्थियों को एक परीक्षा देकर दूसरी परीक्षा में शामिल होने में बड़ी कठिनाई होगी।

उल्लेखनीय है कि कई परीक्षार्थी शहर के आसपास के इलाकों से आते हैं। उन्हें ज्यादा परेशानी होगी। बहुत से विद्यार्थी रायपुर के आसपास के जिलों में रहते हैं और वहां से वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा हेतु निर्धारित केंद्र में परीक्षा देने आने वाले हैं। प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद वह अपने निवास से चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा जो दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी।

ऐसे तो एक घंटा पूर्व केंद्र में पहुंचना होता है इतने कम समय में उन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल है उस पर से चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी मुश्किल परीक्षा जिसके लिए छात्र का दिमाग पूरी तरह से स्थिर होना चाहिए रविशंकर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की भविष्य की परवाह न करते हुए ऐसी समय सारणी बनाई है जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हैं।

असमंजस की स्थिति में विद्यार्थी
ऐसे में वे अपनी फरियाद किसे सुनाएं ऐसा समय सारणी बनाई है कि विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किसी परीक्षा को देना चाहिए और किसे छोड़ना चाहिए। रविशंकर यूनिवर्सिटी को या तो चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षा ले लेनी चाहिए थी या फिर इस परीक्षा के 21 तारीख को खत्म होने के बाद परीक्षा लेना चाहिए था।

इससे विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में नहीं रहते रविशंकर यूनिवर्सिटी को यह बात अच्छे से मालूम है कि बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और उनकी समय सारणी भी बहुत पहले जारी हो जाती है, फिर भी उन्होंने बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर 1 की समय सारणी में उन्ही तिथियां का चयन किया है।

देखें List

CG Exam 2025

CG Exam 2025

CG : डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते है रिजल्ट

CG : डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते है रिजल्ट

  रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

जारी परिणाम में प्रथम वर्ष में कुल 1 हजार 22 परीक्षार्थी (502 बालक एवं 520 बालिका) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें सफलता का प्रतिशत 41.09 प्रतिशत रहा। वहीं द्वितीय वर्ष में कुल 1 हजार 312 परीक्षार्थी (539 बालक एवं 773 बालिका) शामिल हुए, जिसमें परीक्षाफल 43.82 प्रतिशत रहा।

BREAKING : डीएड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश जारी

BREAKING : डीएड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट (High Court) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेशों का पालन करते हुए  शिक्षा विभाग को सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है. इसके तहत लगभग 2900 डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया हैं. वहीं अब बीएड अभ्यर्थियों की नौकरी जा सकती है.

CG JOB: छत्तीसगढ़ में 150 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी ले सकते हैं भाग

CG JOB: छत्तीसगढ़ में 150 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी ले सकते हैं भाग

 Chhattisgarh Job News: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 27 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दसवीं और बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक प्रतिभागी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाणी पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

 
CGPSC Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की उप निरीक्षकों की चयन सूची, यहां देखिए मेरिट लिस्ट

CGPSC Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की उप निरीक्षकों की चयन सूची, यहां देखिए मेरिट लिस्ट

 रायपुर। CGPSC Result : छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची आज साक्षात्कार के उपरांत जारी कर दी गई। परिवहन विभाग के लिए लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 15 अभ्यर्थियों के चयन की मुख्य सूची के साथ ही अनुपूरक सूची भी जारी की है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग में उप निरीक्षक परिवहन (तकनीकी) के 15 विज्ञाप्ति पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया। लोक सेवा आयोग द्वारा आज आयोजित साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी अनर्ह तथा 2 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

42 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी की गई, जिसमें राकेश कुमार रात्रे, अंशुल त्रिपाठी, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार जायसवाल, भूपेन्द्र कुमार, हरीश कुमार वर्मा, वीणा साहू, जयशंकर राजवाड़े, प्रियांशु खटकर, खुशबू सोरी, पंकज कुमार खुंटे, गीतेश कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार, वैभव राज सोरी, ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं। CGPSC Result

नौकरी पाने का अच्छा मौका, 16 दिसंबर को जॉब फेयर का होगा आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल..

नौकरी पाने का अच्छा मौका, 16 दिसंबर को जॉब फेयर का होगा आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल..

 रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रायपुर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 16 दिसंबर को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 

बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हास्पिटल-चिखली (दुर्ग), रूद्रा इंटरप्राईजेस, बसंत मोटर्स एवं जी.एस. ऑटोमोबाइल, रायपुर द्वारा न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए पास आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह, हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.डी.एस., फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

a

ब्रेकिंग: CGPSC ने सिविल जज के परिणाम किये जारी,श्वेता दीवान ने किया टॉप…

ब्रेकिंग: CGPSC ने सिविल जज के परिणाम किये जारी,श्वेता दीवान ने किया टॉप…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप टेन की लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल है।जिसमें श्वेता दीवान पहले नंबर पर हैं।श्वेता बचपन से मेधावी छात्रा रही है । उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बाल्को केंद्रीय विद्यालय से की है । साथ ही स्नातक उन्होंने EE ब्रांच से शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज से की है । उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है ।अपनी कड़ी मेहनत से सिविल जज परीक्षा जिसमें श्वेता दीवान पहले नंबर पर रही।

दूसरे नंबर पर महिमा शर्मा, तीसरे नंबर पर निखिल साहू, चौथे पर प्रिय दर्शन गोस्वामी, पांचवे स्थान पर आयुषी शुक्ला, छठवां स्थान भामिनी राठी, सातवें नंबर पर नंदिनी पटेल, आठवां स्थान आरती ध्रुव, नौंवे स्थान पर अदिति शर्मा और दसवां स्थान द्विज सिंह सेंगर ने हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा-2023 के कुल 49 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद 151 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

 
BREAKING : SI भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू, जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई

BREAKING : SI भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू, जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई

 रायपुर : सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा हेतु आज से ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू कर दिए गए हैं। दरअसल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक में छूट देने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के आधार पर दोबारा छूटे हुए अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे गए हैं। उक्त आधार पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि को समस्त आवेदकों हेतु संशोधित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार उप निरीक्षक प्लाटून कमांडर के 341 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 21 अक्टूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मंगाए थे। आवेदन प्राप्त करने की तिथि 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक थी। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा 10 दिसंबर 2024 को जारी नोटिस के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई एवं सीने के माप में छूट केवल एक बार के लिए दी गई है।

जिसके अनुसार न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तथा सीने का माप बिना बुलाए 78 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 83 सेंटीमीटर केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए की गई है। परीक्षा की समस्त शर्तें एवं कंडिकाएं यथावत रहेगी।

उक्त आधार पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि को समस्त आवेदकों हेतु संशोधित किया गया है। जो अभ्यर्थी पिछली बार आवेदन देने से चूक गए है वे ऑनलाइन आवेदन करने की संशोधित तिथि के आधार पर आज 11 दिसंबर को दोपहर 12:00 से 25 दिसंबर की रात्रि 11:59 तक फिर से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 26 दिसंबर दोपहर 12:00 से 27 दिसंबर रात्रि 11.59 मिनट तक किए जाएंगे। जो आवेदक पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। त्रुटि सुधार अवधि में सभी अभ्यर्थी आवश्यकता होने पर आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

CG SI Recruitment Result : सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमाण्डर का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

CG SI Recruitment Result : सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमाण्डर का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है, व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जारी लिस्ट में 2618 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की पर देख सकते हैं।

बता दें अर्जुन सिंह ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है, अभिषेक पाठक दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर है। विकास केरकेट्टा चौथे, संजय कुमार पांचवे, अनुराग छठवें और महेन्द्र कुमार सातवें स्थान पर है। टॉप टेन कैंडिडेट्स में केवल 1 ही महिला अभ्यर्थी शीलू श्रीवास्तव 8वें नंबर पर हैं। 9वें नंबर पर नीरज तिर्की और 10वें स्थान पर संजय सिंह है।

गौरतलब है, 971 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई 2023 को किया गया था।

CG SI Recruitment Result 2024

 

 

UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहाँ से एक क्लिक में देखें रिजल्ट

UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहाँ से एक क्लिक में देखें रिजल्ट

 UPSC Mains Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।