BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
SI, सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का हुआ ऐलान, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, देखें पूरी डिटेल....

SI, सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का हुआ ऐलान, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, देखें पूरी डिटेल....

 रायपुर। पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

पुलिस विभाग में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के अंतर्गत उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका क्रमांक-डब्ल्यूपीएस-4378/2023 में 20-05-24 को पारित आदेश अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु पात्र 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों का चयन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा किया गया था। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा प्रदाय की गयी 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की सूची पुलिस मुख्यालय के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर 11-06-2024 को प्रदर्शित की गयी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 370 उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 09-07-2024 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे, परशुराम चौक, कोटा-रायपुर में सुबह 7 से निर्धारित किया गया तथा वर्षा ऋतु/अपरिहार्य कारणों को देखते हुए 10-07-24 को रिजर्व दिवस के रूप मे रखा गया। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संपादित करायी गयी।

 
CG व्यापम ने लिया बड़ा फैसला, शिकायत के बाद फिर से होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

CG व्यापम ने लिया बड़ा फैसला, शिकायत के बाद फिर से होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

 धमतरी: छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. धमतरी जिले के शासकीय कॉलेज भखारा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिला था. जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर से शिकायत किया था. और मांग किया था कि उन्हें बोनस अंक दिया जाये या फिर परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराया जाए. 

 
जिसको लेकर व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने भखारा के शासकीय कॉलेज में फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है. वहीं परीक्षा 20 जुलाई को होगा. बता दें भखारा कॉलेज में 23 जून को टीईटी की परीक्षा में 288 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं दूसरे पॉली की परीक्षा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका वितरण किया गया था. जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की थी. 
 
बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका को निरस्त माना जाएगा. और उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा. जबकि जो परीक्षार्थी दुबारा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा.
सुनहरा मौका : बैंक में निकली हैं 1500 पदों पर नौकरी, जानिए क्वालिफिकेशन, सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर सबकुछ

सुनहरा मौका : बैंक में निकली हैं 1500 पदों पर नौकरी, जानिए क्वालिफिकेशन, सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर सबकुछ

11 जुलाई 2024 :- इंडियन बैंक ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है (यह “अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961” के तहत है). इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए भारतीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जा सकते हैं.

 

आयु: उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, SC/ ST/ OBC/ PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में डिग्री या सेंट्रल गवर्मेंट द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहिए और 31.03.2020 के बाद पास सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहिए.

 

सेलेक्शन प्रोसेस

 

पहला फेज: ऑनलाइन लिखित परीक्षा – आपको कंप्यूटर पर एक परीक्षा देनी होगी.
दूसरा फेज: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी.
तीसरा फेज: मेडिकल परीक्षा – आपका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
इन तीनों फेज को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन बैंक में अपरेंटिस के रूप में चुना जाएगा.

इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं या सीधे आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

  • लॉगिन सेक्शन के नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें.
    • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें.
    • आवेदन जमा करने से पहले आवेदन फीस का भुगतान करें.
    • आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंट ले लें.
    •  
छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, नगर सैनिक के 2215 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, नगर सैनिक के 2215 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

  CG Govt Job Vacancy 2024 : छत्तीसगढ़ के नगर सेना अग्निशमन एवं आपातलकालीन सेवाएं विभाग ने होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑलाइन आवेदन 10 जुलाई को शुरू होगा. होमगार्ड पद के लिए छत्तीसगढ़ के 10वीं/12वीं पास पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. छत्तसगढ़ के संबंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

 

डिटेल में वैकेंसी की बात करें तो इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला (जनरल ड्यूटी) के लिए 500 और महिला नगर सैनिकों के 1715 रिक्त पद हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार महिला नगर सैनिकों की नियुक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्य योजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में की जाएगी.

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

नगर सैनिक पदों पर भर्ती होने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. जबकि एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं पास है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी योग्यता आठवीं पास व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पांचवीं पास है. इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 19 से 40 साल है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए उम्र सीमा 45 साल है.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 10 जुलाई 2024 से
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 10 अगस्त 2024 तक
  • त्रुटि सुधार हेतुः 17 अगस्त 2024 तक

शारीरिक मापदंड

ऊंचाई- 168 सेमी या इससे अधिक सामान्य वर्ग, एससी और ओबीसी के लिए. राजस्व जिले दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर, कांकेर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर के उम्मीदवारों के लिए 153 सेमी. शेष राजस्व जिलों के एसटी वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेमी है.

सीना बिना फुलाए- 81 सेमी (एसटी के लिए 76 सेमी ) और फुलाने के बाद 86 सेमी (एसटी के लिए 81 सेमी) है. महिला अभ्यर्थियों का सीना नहीं मापा जाएगा.

चयन प्रक्रिया

फिजिकल टेस्ट के 100 अंक, लिखित परीक्षा के 100 अंक व बोनस 20 अंक यानी कुल 220 अंक के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी. फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 100 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद पास करनी होगी. सभी 25-25 अंक के होंगे. महिलाओं को 800 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद पास करनी होगी. इसमें 800 मीटर दौड़ 50 अंक और शेष 25-25 अंक का होगा.

पात्रता और शर्ते

उम्मीदवार को संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए. इसके लिए उम्मीदवारों को मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है.

जरूरी योग्यता 

  • सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए बारहवीं के तहत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है.
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5वीं पास होना आवश्यक है.

उम्र सीमा

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार की आयु भर्ती प्रक्रिया शुरू के दिन 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को नगर सैनिक के पद पर नियुक्ति हेतु समस्त वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती के लिए अनारक्षित या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 200 रुपये देना होगा.
छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
अमीन पारा उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रशांत पाण्डेय अनिल अग्रवाल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रशांत पाण्डेय ने सभी नव प्रवेशी छात्रों समेत पुराने छात्रों का चंदन, टीका लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर बच्चों को किताबें एवं स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया साथ ही स्कूल द्वारा बच्चों के लिए आयोजित न्योता भोज में प्रिंसिपल स्टॉप टीचर के साथ समिलित भी सम्मिलित हुए 

 छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ 5 नक्सलियों के मारे जानें की खबर है. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी. मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है. 

 बता दे, फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया जिसमें उन्हें में 5 नक्सलियों के शव बरामद किये. देर शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों मार गिराया है. सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे.  
CG News : स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने विशेषज्ञ डाक्टरों के 1,235 पद पर जल्‍द होगी भर्ती

CG News : स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने विशेषज्ञ डाक्टरों के 1,235 पद पर जल्‍द होगी भर्ती

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जन, महिला, बाल रोग समेत विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। प्रदेश में वर्तमान में 1,734 विशेषज्ञ डाक्टरों का सेटअप है, जबकि सिर्फ 499 पर नियुक्ति हो पाई है।

 
प्रदेश में काफी लंबे समय से 1,235 पद रिक्त पड़े हुए हैं। दंत चिकित्सा के भी 137 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 31 रिक्त हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राज्य, जिला, विकासखंड और सेवा प्रदाता स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के 21,927 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 15,212 पद रिक्त हैं।
 
प्रदेश में भाजपा की सरकार गठन के बाद पहले विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 5,000 पदों पर डाक्टर और चिकित्सा कर्मियों की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 24 घंटे के अंदर ढाई सौ से अधिक पद एनएचएम के माध्यम से भरे जाने के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री के घोषणा के चार माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक भी पद भरे नहीं जा सके हैं। चिकित्सा कर्मचारियों के भी पद रिक्त पड़े हैं।
 
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त
 
प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद भी खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 20,809 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 13,433 कार्यरत हैं। 7,376 पद रिक्त हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, प्रदेश में डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। पीएससी और व्यापमं के माध्यम से भर्ती होनी है। पीएससी को जानकारी भेजी जा चुकी है। व्यापमं से भर्ती के लिए सूची तैयार कर भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले स्तर पर जो भर्ती होनी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

 

NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम…

NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम…

 दिल्ली/रायपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA 1563 उम्मीदवारों के लिए 23 जून को आयोजित मेडिकल डेंटल आयुष और नर्सिंग स्नातक प्रवेश परीक्षा NEET UG पुनर्परीक्षा के परिणाम NEET UG Re-Exam Result 2024 आज यानी सोमवार 1 जुलाई को करने जा रही है। पुनर्परीक्षा में सिर्फ 813 उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। इससे पहले NTA ने रि-एग्जाम के लिए फाइनल आंसर-की 28 जून को जारी की थी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – यूजी (NEET UG) 2024 की पुनर्परीक्षा (Re-Exam) के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 1 जुलाई को कर दी गई है।

एजेंसी द्वारा रि-एग्जाम के नतीजे 30 जून तक जारी किए जाने थे, लेकिन रविवार को घोषित न होने से माना जा रहा था कि नीट यूजी पुनर्परीक्षा परिणाम (NEET UG Re-Exam Result 2024) अब सोमवार को किसी भी भी समय घोषित कर दिए जाएंगे।

CG JOB: 210 पदों पर होगी भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब है लास्ट तारीख

CG JOB: 210 पदों पर होगी भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब है लास्ट तारीख

 दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 210 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक बेसिक एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के 25, इलेक्ट्रीशियन के 15, लेबर के 15, मेसन के 20, कारपेंटर के 10, बार बेंडर के 15, गैस कटर के 10, स्ट्रक्चर वेल्डर के 10, हेल्पर के 30, असिस्टेंट ऑपरेटर के 10, ग्राईंडर के 15, स्ट्रक्चर फिटर 15, रिगर के 10, स्टोर ऑफिसर के 10, ट्रेनी एक्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती की जाएगी।

 
 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
Breaking : हाई स्कूल मुख्य परीक्षा-2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट

Breaking : हाई स्कूल मुख्य परीक्षा-2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल 709 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 5 हजार 122 आवेदन इस प्रकार कुल 5 हजार 831 आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 125 एवं पुनर्मूल्यांकन के 2 हजार 379 इस प्रकार कुल 2 हजार 504 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

यूजीसी नेट और CSIR-UGC NET की नई डेट घोषित,जानिए कब होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट और CSIR-UGC NET की नई डेट घोषित,जानिए कब होगी परीक्षा?

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने विभिन्‍न परीक्षाओं के लिए नई एग्‍जाम तारीखों (New Exam Dates) का ऐलान कर दिया है. इसके तहत एनटीए ने तीन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है, जिसमें  CSIR-NET, UGC-NET और NCET परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान किया गया है

यूजीसी नेट की परीक्षा इस साल 21 अगस्‍त से 4 सितंबर के बीच आयोजित कराई जाएगी. वहीं CSIR-NET की परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच संपन्‍न होगी. पेपर लीक होने के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट की परीक्षा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है.

10 जुलाई को एनसीईटी की परीक्षा 

इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, एनसीईटी की परीक्षा 10 जुलाई को कराई जाएगी. यह भी कंप्‍यूटर बेस्‍ट टेस्‍ट होगा.

इस बीच, ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2024 पूर्व निर्धारित समयानुसार 06 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाएगा.

एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो, असिस्‍टेंट प्रोफेसर और पीएचडी विद्वानों के चयन के लिए यूजीसी-नेट-2024 परीक्षा 18 जून को देश भर में दो पालियों में आयोजित की गई थी. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकार के यह कहने के बाद कि “परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया है” परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.

शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा को आयोजित होने के एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया था. परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे

इंडियन नेवी ने सेलर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास को मौका, पढ़ें डिटेल्स

इंडियन नेवी ने सेलर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास को मौका, पढ़ें डिटेल्स

 इंडियन नेवी की ओर से स्पोर्ट्स कोटे के तहत सेलर (02/2024 Batch) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2024 है।

  • न्यूनतम आयु : 17 वर्ष

अधिकतम आयु : 25 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • 12वीं पास।
  • उम्मीदवारों ने जूनियर, नेशनल,इंटरनेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभागी के रूप में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आवेदन शुल्क

  • इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

 चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके सिलेक्शन ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। ट्रायल के दौरान उम्मीदवार अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं। इसके बाद शारीरिक जांच/ मेडिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को खाली पदों पर तैनात किया जाएगा।

इंडियन नेवी वेतन

  • ट्रेनिंग के दौरान वेतन 14,600 रुपए प्रतिमाह।

 महत्वपूर्ण तिथिया

  • आवेदन शुरू – 21 जून 2024
  • आवेदन की अंतिम दिनांक – 25 जुलाई 2024

आवेदन प्रक्रिया

इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें :

“इंडियन नेवी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, 7th फ्लोर चाणक्य भवन नवल हेडक्वार्टर

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, नई दिल्ली 110021”

 

आज से खुले स्कूल, मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को दी नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं

आज से खुले स्कूल, मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को दी नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

 मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

Admit Card 2024 : व्यापम ने बीएड, डीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी…इस लिंक से एक क्लिक में डाउनलोड करे एडमिट कार्ड…

Admit Card 2024 : व्यापम ने बीएड, डीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी…इस लिंक से एक क्लिक में डाउनलोड करे एडमिट कार्ड…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा बीएड / डीएड  के प्रवेश पत्र को विभागीय वेबसाइट  https://vyapamonline.cgstate.gov.in/online/ में जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किये थे वे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते है। सीजी प्री बीएड / डीएड की परीक्षा 30 जून 2024 को दो पालियो में आयोजित कराया जायेगा। प्रवेश पत्र में आपका परीक्षा सेंटर और समय दिया गया है। निचे लिंक से आप डायरेक्ट अपना Admit Card को डाउनलोड कर सकते है :-

Official Advertisement for Admit card

CG NEWS: छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता एवं पी.पी.टी प्रवेश परीक्षा आज...दो पालियों में होगी आयोजित...ये चीजें ले जाना न भूलें

CG NEWS: छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता एवं पी.पी.टी प्रवेश परीक्षा आज...दो पालियों में होगी आयोजित...ये चीजें ले जाना न भूलें

 गरियाबंद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 23 जून रविवार को छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटीईटी) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जावेगी। प्रथम पाली की परीक्षा (एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) प्रातः 9.30 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा (छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) दोपहर 02 से 04.15 बजे तक आयोजित की गई है। साथ ही 23 जून को ही प्रथम पाली में प्रातः 09.00 बजे से 12.15 बजे तक पी.पी.टी. 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए गरियाबंद जिले में 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। प्रथम पाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 4164 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 5761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रथम पाली में पीपीटी प्रवेश परीक्षा में 359 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मुका राम नाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रों में एक-एक आब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।

मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित
परीक्षार्थियां के लिए विशेष निर्देश – परीक्षार्थी वर्ष 2024 को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2024 का ही प्रवेश पत्र इंटरनेट से निकालकर लाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें एक परीक्षार्थी के लिए व एक व्यापम की प्रति होती है। परीक्षा हाल में दोनों प्रति साथ लायेंगे। परीक्षार्थी अपना-अपना परीक्षा केन्द्र निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे। परीक्षार्थी स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेस की मूल प्रति साथ लाने के निर्देश दिये है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है।

BREAKING : आज होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

BREAKING : आज होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

 दिल्ली :- NEET पेपरलीक को लेकर चल रहे बवाल के बीच एक और परीक्षा स्थगित हो गई है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. बता दें कि प्रवेश परीक्षा कल यानी 23 जून का आयोजित होनी थी. लेकिन एग्जाम की डेट से ठीक एक दिन पहले NEET-PG प्रवेश परीक्षा को स्थगति कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (National Board of Examination) की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ की पांच यूनिवर्सिटी हुईं डिफाल्टर, यूजीसी ने जारी की लिस्ट

छत्तीसगढ़ की पांच यूनिवर्सिटी हुईं डिफाल्टर, यूजीसी ने जारी की लिस्ट

 रायपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छत्तीसगढ़ की डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है. ये उन यूनिवर्सिटी की सूची है जिन्होंने लोकपाल नियुक्त नहीं किए थे. आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी ने 2023 के नियमानुसार एक लोकपाल नियुक्त करने के लिए कहा था. आयोग ने डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की अपडेटेड लिस्ट जून महीने में जारी की है।

यूजीसी ने लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर जिन विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर की सूची में रखा है. उनमें छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (छत्तीसगढ़) रायपुर, छत्तीसगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय (रायपुर), छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं संकरा वाणीकी विश्वविद्यालय शामिल हैं. ये 5 विश्वविद्यालय भी यूजीसी के डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल हैं.
कुल 108 राज्य विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया

यूजीसी ने कुल 108 राज्य विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने लोकपाल नियुक्त नहीं किया है. इसके अलावा लगभग 47 निजी विश्वविद्यालय और दो डीम्ड विश्वविद्यालय भी डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, बिना परीक्षा दिए ही होगी नियुक्ति, देखें पूरी डिटेल....

छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, बिना परीक्षा दिए ही होगी नियुक्ति, देखें पूरी डिटेल....

 राजनांदगांव। बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 29 जून 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में शेपर्स टैलेंट हायर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2023 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-24 व 2023-24 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ) के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

CGPSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, कुल 242 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, कुल 242 पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी ध्‍यान दें। सीजीपीएससी की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक है। परीक्षा पूर्व में निर्धारित रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग केंद्रों में होगी। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं।24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा।25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

परीक्षा 24 जून से 27 जून तक

मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंहित किया गया है। यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। कुल सात पेपर होंगे।

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33000 हजार शिक्षकों की भर्ती पर बाधा आ रही है। दरअसल, वित्तविभाग की अनुमति नहीं मिलने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। इधर समीक्षा बैठक में भी शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की अनुमति के बाद ही यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पायेगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षामंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय शालाओं को मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।

इसके अलावा जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण, राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।