BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रेलवे के इन पदों के लिए 13 अक्टूबर तक ही कर सकेंगे आवदेन, इस बार सीबीटी मोड पर होगा EXAM

रेलवे के इन पदों के लिए 13 अक्टूबर तक ही कर सकेंगे आवदेन, इस बार सीबीटी मोड पर होगा EXAM

 रायपुर:- बेरोजगार युवाओं के लिए रेलवे ने बंपर वैकेंसी निकाली है। रेलवे में गुड्स ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए पिछले महीने वैकेंसी निकली ​है। कुल 8113 पदों पर भर्ती होगी। किसी भी संकाय से स्नातक पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पद हैं। स्टेशन मास्टर के 994, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पद हैं।

इसी तरह जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट के लिए 1507 और सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के 732 पोस्ट हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर व गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष है। जबकि जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन या समक्षक। इसके अलावा अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग भी आवश्यक है।

इन पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 36 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। एग्जाम फीस सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए हैं। महिला व एससी, एसटी समेत अन्य के लिए फीस 250 रुपए। इस भर्ती के तहत सीबीटी मोड में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथ्स और जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।

पहले चरण की परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण की परीक्षा के लिए होगा। यह परीक्षा 120 अकों की होगी। इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग है। इन पदों के लिए 13 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। इनकी परीक्षा नवंबर महीने में होने की संभावना है।

CGPSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें सूची

CGPSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें सूची

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 703 परीक्षार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है।

छत्तीसगढ़ में खुले सरकारी नौकरियों के द्वार, कई विभागों में 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ में खुले सरकारी नौकरियों के द्वार, कई विभागों में 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।

 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।
 

इन पदों पर होगी भर्ती 

मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है।

इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 1,069 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।

अब इस दिन होगी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि

अब इस दिन होगी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि

 रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की लिखित परीक्षा अब 06 अक्टूबर 2024 को ली जाएगी। पूर्व में इस लिखित परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर 06 अक्टूबर कर दिया गया है। उक्त परीक्षा 06 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में अपरान्ह 2 से 4.15 बजे तक होगी।

 
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अगस्त 2024 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। 12वीं की परीक्षा में कुल 5926 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, और कुल परिणाम 45.48 प्रतिशत रहा। वहीं, 10वीं की परीक्षा में 4315 परीक्षार्थियों ने सफलता पाई, और यहां कुल परिणाम 27.65 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

 
12वीं कक्षा का परिणाम:
12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 15687 छात्रों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 14673 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में 1642 छात्र RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए, जबकि 2 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। कुल 13029 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें से 5926 परीक्षार्थी सफल हुए। कुल परिणाम 45.48 प्रतिशत रहा।
 
10वीं कक्षा का परिणाम:
10वीं कक्षा में कुल 17039 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 15603 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में कुल 4315 परीक्षार्थी सफल हुए, और परिणाम 27.65 प्रतिशत रहा।
 
परीक्षार्थी अपने परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करके रोल नंबर दर्ज कर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
10वीं पास पा सकते हैं सीआरपीएफ में नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, पढ़ें डिटेल्स

10वीं पास पा सकते हैं सीआरपीएफ में नौकरी, 50 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, पढ़ें डिटेल्स

 CRPF यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। CRPF में कांस्टेबल के पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। SSC के जरिए सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जा रही है।SSC की आधिकारिक वेबसाइट से ssc.gov.in आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो 14 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए
योग्यता की बात करें इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और
अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ में कुल 11541 पदों पर बहाली की जाने वाली है। आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क लगेंगे। तो वहीं एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को इस आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

महिलाओं के लिए 242 सीट आरक्षित

कुल 1541 उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती से करना है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या 11299 और महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या 242 रखी गई है। जिस भी उम्मीदवार का इस आवेदन के बाद चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच दिया जाएगा।

CG 10th Board Result : 10वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें रिजल्ट

CG 10th Board Result : 10वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें रिजल्ट

 रायपुर : 12वीं के बाद अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा  का भी परिणाम जारी कर दिया है। वर्ष 2024 में 15.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से बालिकाओं का प्रतिशत 17.74 तथा बालकों का प्रतिशत 12.80 है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 45,850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

इनमें से 43,722 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 22,581 बालक तथा 21,141 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 43,713 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6,642 है अर्थात् कुल 15.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए

इस लिंक पर क्लिक कर देखें परिणाम  https://vidia.cgbse.nic.in/result/Chance/Hs_Chance_24.aspx

 

भगवान श्री गणेश के दर्शन करने गोल बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय

भगवान श्री गणेश के दर्शन करने गोल बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रात्रि 8 बजे राजधानी रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर के समीप  बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती है। यहां विराजित की जाने वाली गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण न सिर्फ गोल बाजार बल्कि पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है। गोल बाजार पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा ढोल-नंगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यहां समिति ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया। गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय पास ही स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

 
 
युवाओं के लिए अच्छी खबर...इसरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 19 सितंबर से करें आवेदन

युवाओं के लिए अच्छी खबर...इसरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 19 सितंबर से करें आवेदन

 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 103 पदों पर भर्ती निकाली है।

मेडिकल ऑफिसर : 02 कुल पद।
2. मेडिकल ऑफिसर : 01 कुल पद।
3. साइंटिस्ट/इंजीनियर : 10 कुल पद।
4. टेक्निकल असिस्टेंट : 28 कुल पद।
5. साइंटिफिक असिस्टेंट : 01 कुल पद।
6. टेक्नीशियन बी : 43 कुल पद।
7. ड्रॉक्ट्समैन-बी : 13 कुल पद।
8. असिस्टेंट (राजभाषा) : 05 कुल पद।
कुल पद : 103

योग्यता

– चिकित्सा अधिकारी एस.डी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एमडी की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 60 फीसदी अंक के साथ पास होना आवश्यक है।
– चिकित्सा अधिकारी एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 60 फीसदी अंकों के साथ एमडी की डिग्री होनी चाहिए।

– वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में एमई या एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।

– तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड/ शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

– वैज्ञानिक सहायक के लिए विज्ञान में स्नातक डिग्री, प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित ट्रेड में बीएससी होना आवश्यक है।
– तकनीशियन बी और ड्राफ्ट्समैन – बी पद के लिए मैट्रिक परीक्षा के साथ संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
– सहायक (राजभाषा) के लिए किसी भी स्ट्रीम में 60 फीसदी अंको के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग निर्धारिक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। अधिसूचना में आवेदन शुल्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
रेलवे में निकली 1300+ पदों पर नई भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम

रेलवे में निकली 1300+ पदों पर नई भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम

 रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल भर्ती का आधिकारिक नोटिफकेशन जारी कर दिया है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू होगी।

इस दौरान उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपने रीजन के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

इस सरकारी नौकरी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-21 साल और अधिकतम उम्र 33-43 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए । भर्ती से संबंधित अन्य योग्यता उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

रेलवे की यह भर्ती नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्पीच थेरेपी, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्नीशियन, डायटीशियन से लेकर विभिन्न पदों पर निकाली गई है। किस पद के लिए कितनी वैकेंसी हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं।

चयन

रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम के जरिए लिया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये होना चाहिए।

CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहां ऐसे देखें रिजल्ट

CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहां ऐसे देखें रिजल्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए है। माशिमं की वेबसाइट में छात्र परिणाम देख सकते हैं। साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 33.47 तथा बालकों का प्रतिशत 31.75 है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 37,578 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये थे। इनमें से 35,616 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 18,250 बालक तथा 17,366 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 35,615 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 11,609 है अर्थात् कुल 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

यहां क्लिक करें - https://vidia.cgbse.nic.in/result/Chance/Hr_Chance_24.aspx

छग पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती की अनुमति का आदेश जारी, 278 SI होंगे नियुक्त, जल्दी करें आवेदन

छग पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती की अनुमति का आदेश जारी, 278 SI होंगे नियुक्त, जल्दी करें आवेदन

 रायपुर : छत्तीसगढ पुलिस में वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। जिसका आदेश गृह विभाग से जारी कर दिया गया है।

स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।
 

इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

BREAKING : जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा, यहाँ पढ़िए गाइडलाइन

BREAKING : जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा, यहाँ पढ़िए गाइडलाइन

 मोहला : 15 सितंबर 2024 को व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सभी 19 केन्द्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में 11 सितंबर 2024 को प्रशिक्षण देकर आवश्यक परीक्षा सामग्री प्रदान की गयी। जिला नोडल डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मौसम का ध्यान रखते हुए परीक्षा में कोई त्रुटि किये बिना एवं पूरी दक्षता से कार्य करने हेतु तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वनाँचल के 19 केन्द्रों में कुल 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों को बिना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में फोटो प्रिंट नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में जाना होगा। परीक्षा समय 12:00 बजे से 2:15 तक है। 12:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केन्द्र में आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा एवं आपात स्थिति को छोड़कर परीक्षा समाप्ति तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों का पूर्व से ही निरीक्षण कर लें तथा परीक्षा के दिन मौसम को देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 02 घंटे पूर्व पहुंचे ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।

विगत दिनो भारी वर्षा के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बालोद-दल्ली राजहरा से मानपुर का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।इस बार परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसलिए जिले में व्यापम के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। परीक्षार्थी +91-8319066934 या +91-9755122337 इन नम्बरों पर संपर्क कर सकेंगे।

प्रशिक्षण में व्यापम के जिला समन्वयक पुरुषोत्तम लाल साहू, मास्टर ट्रेनर सईद कुरैशी तथा भूपेंद्र मिश्रा ने व्यापम के दिशानिर्देशों को अक्षरश: पालन करने तथा सभी आवश्यक सावधानी रखते हुए परीक्षा कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का शानदार मौका, 250 पदों के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स

इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का शानदार मौका, 250 पदों के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स

 भारतीय नौसेना ज्वॉइन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 250 अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं

इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन अभी नहीं शुरू हुए हैं. अप्लाई करने के लिए लिंक खुलेगा 14 सितंबर 2024 के दिन और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है 29 सितंबर 2024. इस समय सीमा के अंदर ही बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.

केवल ऑनलाइन करना है अप्लाई

भारतीय नौसेना, शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकले इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – joinindiannavy.gov.in. इस वेबसाइट से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन भर्तियों के बारे में डिटेल भी जान सकते हैं और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए या एमबीए की डिग्री ली हो. इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट के 10वीं और 12वीं में इंग्लिश में कम से कम 60% मार्क्स हों. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग डिग्री चाहिए होगी, जिसका डिटेल आपको वेबसाइट पर देखना पड़ेगा. आयु सीमा भी पद के मुताबिक अलग है जैसे पायलट पद के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल रखी गई है.

“शिक्षक ही श्रेष्ठ समाज की नींव रखता है”,अग्रसेन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

“शिक्षक ही श्रेष्ठ समाज की नींव रखता है”,अग्रसेन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों तथा गैर शिक्षकीय स्टाफ को सम्मानित किया गया. इस वर्ष महाविद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सहायक ग्रंथपाल देवेंद्र यादव एवं सहायक ग्रंथपाल षष्ठीरानी पांडेय को गौरवशाली शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया. वहीँ महाविद्यालय के विविध दायित्वों को बेहतर ढंग से सम्पादित करने वाले शिक्षक के रूप में डॉ डॉली पांडेय को भी पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक, अध्यापन कार्य के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रयास करते हैं. उनका यह योगदान भी अनुकरणीय उदाहरण की तरह है. उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने जीवन में वे जिनसे भी कुछ सीखते हैं, उनके प्रति अनुग्रह की भावना रखें. महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है इसलिए वह सबसे ऊपर होता है, क्योंकि वह नई पीढ़ी को गढ़ता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि समाज में गुरु और शिक्षक के बिना किसी भी आदर्श को स्थापित नहीं किया जा सकता. महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव तथा महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि एक श्रेष्ठ शिक्षक सिर्फ अध्यापन तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि उसका योगदान इससे बहुत अधिक होता है. कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रामदास अग्रवाल, एन आई टी के पूर्व डायरेक्टर डा. केके सुगंधी, शिक्षाविद डॉ रविन्द्र अग्रवाल एवं कृषि अभियंता सुनील अग्रवाल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आज के विशेष दिन के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का सफल संचालन रूपाली अग्रवाल, सौरभ वर्मा तथा प्रिया राजपूत ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विभिन्न संकायों के विद्यार्थी पूरी सक्रियता से शामिल हुए.  

रेलवे में नौकरी का बेहतरीन मौका, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

रेलवे में नौकरी का बेहतरीन मौका, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

 Railway Jobs 2024: 10वीं पास युवाओं को रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है, कोंकण रेलवे की तरफ 190 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती अभियान कोंकण रेलवे में इंजीनियर, टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती करेगा. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2024 है.

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10th/ SSLC/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि पास होना जरूरी है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल से लेकर 36 साल के मध्य होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन एवं महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.

सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार वेतन दिया जाएगा. अभ्यर्थी को 18 हजार रुपये से लेकर 44 हजार 900 रुपये का वेतन दिया जाएगा.

ये हैं जरूरी डेट्स

  • भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की डेट: 16 अगस्त 2024
  • भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 16 सितम्बर 2024
  • अभियान के लिए पंजीकरण करने की आखिरी डेट: 06 अक्टूबर 2024

कैसे कर सकते हैं आवेदन  

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाना होगा.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उम्मीदवार मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
  • स्टेप 6: इसके बाद अभ्यर्थी सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 7: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 8: अंत में अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें.
 यूनियन बैंक में 500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यूनियन बैंक में 500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिसशिप करने का मौका है. बैंक ने अपरेंटिसशिप की 500 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो गया है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है. यूनियन बैंक ने अपरेंटिसशिप की भर्ती आंध्र प्रदेश, गुजरात, यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में निकाली है.

यूनियन बैंक की अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल है. हालांकि अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी. जबकि दिव्यांग उम्मीदवारें को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी.

योग्यता

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम और विषय से किया होना चाहिए. यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी.

स्टाइपेंड

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के दौरान एक साल तक हर महीने 15000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा कोई और भत्ता और सुविधा नहीं मिलेगी.

यूनियन बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया

अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्म से होगा. इसमें 100 अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. ये प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयनेस, जनरल इंग्लिश, क्वॉन्टिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड व कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित होंगे. प्रत्येक सेक्शन में 25 अंक के 50 प्रश्न होंगे.

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी- 800 रुपये
महिला उम्मीदवार- 600 रुपये
एससी/एसटी-600 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार-400 रुपये

कैसे करना है आवेदन

-सबसे पहले नेशनल अपरेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in और नैट्स पोर्टल https://nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
-इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.
-बैंक की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना है.
-यहां अपरेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिलेगा.
-अब यहां जरूरी जानकारियां भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
– सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें.

Recruitment 2024: बीईएमएल में आईटीआई एवं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती,जानिए तारीख

Recruitment 2024: बीईएमएल में आईटीआई एवं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती,जानिए तारीख

 सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की ओर से आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 4 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।

भर्ती में आईटीआई ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस/ सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए और साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 32/ 35/ 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 4 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में Current Recruitments में जाना है।
  • अब यहां भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, हाई कोर्ट में निकली बंपर जॉब्स, जानें डिटेल्स

8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, हाई कोर्ट में निकली बंपर जॉब्स, जानें डिटेल्स

 High Court Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है, दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2024 है.

  • नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी.
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम आठवीं पास और अधिकतम 10+2 पास होना चाहिए.
  • अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी.
  • आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्यों के एससी/एसटी/बीसी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा.
BREAKING: पॉवर कंपनी में 41 एई की होगी भर्ती...अधिसूचना जारी..!!

BREAKING: पॉवर कंपनी में 41 एई की होगी भर्ती...अधिसूचना जारी..!!

 रायपुर। पॉवर कंपनी में 41 एई की विभागीय भर्ती होगी।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 41 असिस्टेंट इंजीनयिर ट्रेनी (सहायक अभियंता-प्रशिक्षु) के पदों पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पॉवर कंपनी के नियमित पद पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) पात्र होंगे। वे अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पारेषण एवं वितरण कंपनी के अंतर्गत कनिष्‍ठ अभियंता के नियमित पद पर कार्यरत कार्मिकों की सहायक अभियंता - प्रशिक्षु (पारेषण में 08 एवं वितरण में 33) के कुल 41 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा हेतु परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र एवं आवेदन का प्रारूप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड की अधिकारिक विभागीय वेबसाइट ऊर्जानेट (Urjainet) पर उपलब्ध है।परिपत्र की शर्तों के अनुसार आवेदनकर्ता कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) को यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई.से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स/इलेक्ट्रिकल एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में चार वर्षीय बी.ई./बी.टेक./बी.एससी. (इंजीनियरिंग) का योग्यताधारी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 30 अगस्त 2024 की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि को छोड़कर नियमितीकरण के दिनांक से कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण-वितरण) के पद पर न्यूनतम पॉंच वर्षों की नियमित अर्हकारी सेवा पूर्ण होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के इच्छुक कनिष्‍ठ अभियंता (पारेषण एवं वितरण) परिपत्र की विस्तृत शर्तों का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक तक अपने नियंत्रणकर्ता कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।