BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को, जिले में 28 केंद्र, देखें क्या हैं इंस्ट्रक्शन

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को, जिले में 28 केंद्र, देखें क्या हैं इंस्ट्रक्शन

 रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई को होगा। इसके लिए जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा जांच सहित अन्य चीजों को लेकर कड़ाई बरतने के साथ ही परीक्षार्थियों के प्रसाधन प्रयोग को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थी अंतिम के 30 मिनट में वॉशरुम नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा एक साथ दो परीक्षार्थियों को वॉशरूम जाने की अनुमति भी कक्ष नियंत्रक द्वारा नहीं दी जाएगी। इसके लिए उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यूपीएससी ऑब्जर्वर प्रियंका शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी परीक्षा के संबंध में बैठक ली। इस दौरान केंद्राध्यक्षों को नियमों की जानकारी देते हुए सख्ती से इनके पालन के लिए निर्देशित किया गया। अभ्यर्थी केवल काले कलर की बॉल पेन ही उपयोग कर सकेंगे।

UPSC preliminary exam on 25 May: पहली पाली में सुबह 9 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखने कहा गया है। प्रतिबंधित गतिविधियां होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

UPSC preliminary exam on 25 May: 24 घंटे पहले लगाए जाएंगे जैमर

रायपुर के जिन 28 केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी, वहां 24 घंटे पहले जैमर लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र पहुंच जाएं। अभ्यर्थी पानी की पारदर्शी बोतल ला सकते हैं। उस पर किसी भी प्रकार का स्टीकर नहीं होना चाहिए।

UPSC preliminary exam on 25 May: ई-एडमिट कार्ड मान्य नहीं

मोबाइल पर ई-एडमिट कार्ड की तस्वीर दिखाने से परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। कैंडिडेट्स को वही फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उनके परीक्षा फॉर्म में दर्ज है।

UPSC preliminary exam on 25 May: मोबाइल एप पर जानकारी भरते समय सतर्क रहने, निरीक्षण के दौरान मोबाइल केंद्राध्यक्ष के पास जमा करने, परीक्षा संबंधित घोषणाएं पब्लिक एनाउंस्मेंट सिस्टम के माध्यम से अभ्यर्थियों एवं उनके पालकों तक पहुंचाने सहित अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Placement Camp : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 150 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी जानकारी

Placement Camp : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 150 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी जानकारी

 सूरजपुर  :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा 26 मई को जनपद पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चेन्नई की प्रतिष्ठित निजी कंपनी राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा. लि. सूरजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।

यह प्लेसमेंट कैंप आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और बीई/बीटेक डिग्रीधारी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है। कंपनी द्वारा तीन प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी—

* तकनीशियन: 50 पद

* जूनियर इंजीनियर: 50 पद

* इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 50 पद

कुल 150 रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में इस कैंप में भाग लें और रोजगार प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारें। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है, और स्थान पर किसी भी प्रकार का शुल्क लिए जाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इच्छुक आवेदक 26 मई को निर्धारित स्थान पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट..…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट..…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने आज परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.17 प्रतिशत और 12वीं का परीक्षा परिणाम 69.73 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि घोषित परिणाम में बालिकाओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। 10वीं में बालकों का परीक्षा परिणाम रहा 58.61% रहा, जबकि बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 59.94% रहा।

वहीं 12वीं में बालकों का परीक्षा परिणाम 68.89% रहा, जबकि बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 70.66% रहा।

इतने परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

राज्य ओपन स्कूल के मुताबिक, 10वीं में कुल 37,589 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 35,579 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 10 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से फिलहाल रोका गया है।

वहीं 12वीं कक्षा में 43,898 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 42137 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 31 विद्यार्थियों का रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है।

यहां देखें अपना परिणाम

छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट www.result.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

CG Job Alert : नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून को, इस तारीख तक आवेदन आमंत्रित, देखें डिटेल….

CG Job Alert : नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून को, इस तारीख तक आवेदन आमंत्रित, देखें डिटेल….

 गरियाबंद। होमगार्ड विभाग में 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वर्ष 2024 में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा 04 संभागीय केद्रों-रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की गई थी। जिसमें पात्र कुल 20 हजार 137 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिये चयनित किया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु छ.ग. व्यापम वेबसाईट के लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2025 है। लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम)द्वारा राज्य के चार जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की जायेगी।

जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि विभाग द्वारा आबंटित एप्लीकेशन आईडी एवं जन्म तिथि डालकर अभ्यर्थी छ.ग.व्यापम की वेबसाईट पर लिखित परीक्षा हेतु आवेदन करेंगे। व्यापम द्वारा पंजीयन नंबर पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। जिन पात्र अभ्यर्थी द्वारा छ.ग. व्यापम के वेबसाईट में जाकर पंजीयन एवं आवेदन सबमिट नहीं किया जायेगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा होमगार्ड विभाग के वेबसाईट पर पूर्व में जमा किये गये ऑनलाईन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी। व्यापम की वेबसाईट पर आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल : प्री बी.एड. और प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल : प्री बी.एड. और प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को

  रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा प्री.बी.एड. (B.Ed-25) और प्री.डी.एल.एड. (D.El.Ed-25) प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 22 मई 2025 (गुरुवार) को किया जाएगा। प्री बी.एड. परीक्षा पूर्वान्ह और प्री डी.एल.एड. परीक्षा अपरान्ह में होगी।

अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट पर अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यूआरएल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।

परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि मूल पहचान पत्र के सत्यापन के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा सके। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या स्कूल/कॉलेज का फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् का परीक्षा परिणाम घोषित: 10वीं में 53.49% और 12वीं में 71.01% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् का परीक्षा परिणाम घोषित: 10वीं में 53.49% और 12वीं में 71.01% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

 रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने आज कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 10वीं का परिणाम 53.49% और कक्षा 12वीं का परिणाम 71.01% रहा है। परीक्षा मंडलम् के सचिव राजेश पांडे ने यह परिणाम जारी किए।

3058 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

वर्ष 2025 की परीक्षा में कुल 3058 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के 36 परीक्षा केंद्रों में किया गया। इस संबंध में जानकारी सहायक संचालक (परीक्षा) द्वारा दी गई।

पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम में आई गिरावट

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2024 में संस्कृत विद्यामंडलम् की परीक्षा में कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.48% और कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.43% रहा था।

  • 10वीं में कुल 777 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 470 प्रथम, 284 द्वितीय और 23 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।
    चंद्रभागा कश्यप (जांजगीर-चांपा) ने इस वर्ग में टॉप किया था।
  • 12वीं में 565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें 462 प्रथम, 96 द्वितीय और 7 तृतीय स्थान पर रहे।
    इस परीक्षा में यामिनी भगत (बलरामपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इस वर्ष के परिणामों में पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट देखने को मिली है, जो विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा प्रणाली के दृष्टिकोण से विचारणीय विषय बन गया है।

CG: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ सकते हैं आपके नंबर, इस तारीख तक करना होगा ये काम, नोट कर ले

CG: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ सकते हैं आपके नंबर, इस तारीख तक करना होगा ये काम, नोट कर ले

 रायपुर 15 मई 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वर्ष 2025 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के वे सभी विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2025 में पंजीकृत हुए थे।

मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा उन छात्रों के लिए अवसर है जो पूरक, अनुत्तीर्ण या उत्तीर्ण होकर अंक सुधार करना चाहते हैं। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अनुशंसा के अनुरूप है, जिसके तहत छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

आवेदन की तिथियाँ:

  • सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई 2025 से 10 जून 2025 तक

छत्तीसगढ़ माशिमं ने की D.P.Ed-25 परीक्षा परिणाम की घोषणा, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माशिमं ने की D.P.Ed-25 परीक्षा परिणाम की घोषणा, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (D.P.Ed-25) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में प्रथम वर्ष के 54 और द्वितीय वर्ष के 48 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। नतीजे मंडल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in/ में अपलोड कर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड में मारी बाजी, 98.5% के साथ बनी राज्य की टॉपर

छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने CBSE 12वीं बोर्ड में मारी बाजी, 98.5% के साथ बनी राज्य की टॉपर

 रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की प्रगति अग्रवाल ने राज्य में टॉप करते हुए 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रगति ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।

टॉप 5 में बेटियों का दबदबा

टॉप 5 में 4 बेटियां और एक छात्र शामिल हैं। काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं। कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं। वहीं भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं। वहीं महासमुंद के चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू को 90 परसेंट से ज्यादा अंक मिले हैं। दोनों जुड़वां भाई हैं।

CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम

CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम

 CBSE Board 12th Result 2025: ​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. 2024 में पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है. यानी इस बार 0.41% की बढ़त देखने को मिली है.

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2025

  • ​छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
  • ​अब छात्र “Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें
  • ​इसके बाद सबमिट ​बटन पर क्लिक करें
  • ​अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं
रविवि ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी में बदलाव

रविवि ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी में बदलाव

 रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा मई-जून 2025 की समय-सारणी को निरस्त करते हुए नई समय सारिणी जारी की है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा 3 जून से होगी। समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तय किया गया है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार रविवि ने स्नातक स्तर के बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम, बी.एस.सी. (होम साइंस), बी.बी.ए., बी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर (नियमित, स्वाधयायी) (एनईपी) एवं स्नातकोत्तर स्तर-द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम, अष्टम, दशम (नियमित, भूतपूर्व, एटीकेटी) एवं बी.ए.एलएल.बी., एलएल.बी., एलएल.एम. एवं बी. फार्मेसी -प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम एवं नवम सेमेस्टर (एटीकेटी, भूतपूर्व) की संशोधित समय सारिणी जारी की है।


ICAI CA परीक्षा स्थगित; भारत-पाक तनाव के चलते ICAI का बड़ा फैसला, नई तारीखें जल्द जारी होंगी

ICAI CA परीक्षा स्थगित; भारत-पाक तनाव के चलते ICAI का बड़ा फैसला, नई तारीखें जल्द जारी होंगी

 ICAI CA Exam: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते तनाव को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए CA मई 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला मौजूदा सुरक्षा हालात और संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ICAI ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

ICAI की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा (INTT AT) के वे पेपर जो 9 से 14 मई 2025 के बीच होने थे, अब स्थगित कर दिए गए हैं।

नई परीक्षा तिथियाँ हालात सामान्य होने के बाद जल्द घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ही अपडेट्स चेक करें और किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें।

ये थीं पहले घोषित तिथियां

  • CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1: 3, 5 और 7 मई 2025
  • ग्रुप 2: 9, 11 और 14 मई 2025
  • CA फाइनल ग्रुप 1: 2, 4 और 6 मई 2025
  • ग्रुप 2: 8, 10 और 13 मई 2025

अब इन शेष परीक्षाओं की नई तारीखें देश में हालात सामान्य होने के बाद घोषित की जाएंगी।

CG Board 10th-12th Toppers List 2025 : 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची…

CG Board 10th-12th Toppers List 2025 : 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की। बता दें कि इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में इशिका बाला तो वहीं, 12वीं में अखिल सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
New-Doc-05-07-2025-15-59a
New-Doc-05-07-2025-16-08

 CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें अपना परिणाम

CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें अपना परिणाम

 रायपुर।  CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर तीन बजे घोषित कर दिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री सचिवालय से मंत्रालय से छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 568878 छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

रायपुर।  CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर तीन बजे घोषित कर दिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री सचिवालय से मंत्रालय से छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 568878 छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यहां क्लिक कर देखें परिणाम 

cgbse.nic.in या results.cg.nic.in

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया रिजल्ट 

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र टॉपर्स लिस्ट के साथ ही यहां से रिजल्ट की जांच भी कर सकते है। स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे

5.68 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड से कुल 568878 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थीं और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थीं।

10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया। वहीं, परीक्षा के दौरान 16 नकल के सामने आए। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। इस तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत

वहीं कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है. पच्चीस नकल प्रकरण बना है और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं. इस तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है

रिजल्ट का स्ट्रेस ना लें
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज आने वाला है। दोपहर 3 बजे के बाद आप अपना CGBSE वेबसाइट से सीजी बोर्ड हायर सेकेंडरी 12वीं का रिजल्ट मोबाइल, लैपटॉप आदि से चेक कर पाएंगे। रिजल्ट कैसा आएगा? मार्क्स अच्छे आएंगे या नहीं? कितनी परसेंटेज बनेगी?ग्रैंड न्यूज़ ने अपील की है कि ये बातें सोचकर ज्यादा स्ट्रेस ना लें। और किसी भी प्रकार का गलत कदम ना उठाए।

पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जशपुर की सिमरन ने टॉप किया है। इन्हें 99.5 फीसदी अंक मिले हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। इसके बाद प्रीती ने दूसरा स्थान और आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। CGBSE द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पिछले साल हाई स्कूल की परीक्षाओं में 75.61 फीसदी और हायर सेकेंडरी में 80.78 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से एक क्लिक में डायरेक्ट देखें नतीजे

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से एक क्लिक में डायरेक्ट देखें नतीजे

 CUET PG 2025 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज CUET PG परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

आपको बता दें इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2025 तक तीन शिफ्टों में किया गया था. कुल 157 विषयों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

CUET PG Final Answer Key 2025 यहाँ से डाउनलोड करें

  • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं.
  • “CUET PG Final Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब क्लिक करते ही एक नया PDF पेज खुलेगा.
  • उम्मीदवार अपनी विषय के अनुसार आंसर की चेक करें.
CG Board Result 2025 : इस तारीख को जारी हो सकते है 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम

CG Board Result 2025 : इस तारीख को जारी हो सकते है 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम

 रायपुर। CG Board Result 2025 : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 7 मई को जारी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 7 मई को जारी हो सकते हैं। प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परिणाम की घोषणा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के पांच लाख से ज्यादा छात्रों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है।

मार्च महीने में खत्म हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में खत्म हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च को, जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मार्च को खत्म हो चुकी है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पांच लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

CG Vyapam 2025: 8 मई को होगी PET-PPHT प्रवेश परीक्षा…एडमिट कार्ड जारी

CG Vyapam 2025: 8 मई को होगी PET-PPHT प्रवेश परीक्षा…एडमिट कार्ड जारी

 CG Vyapam 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। व्यापमं की ओर से प्रवेश परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी।

CG Vyapam 2025: एडमिट कार्ड जारी…

अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर प्रोफाइल के लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा के संबंध में कठिनाई होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
Board Result 2025: 10वीं -12वीं के नतीजे घोषित, यहां से फटाफट चेक करें रिजल्ट

Board Result 2025: 10वीं -12वीं के नतीजे घोषित, यहां से फटाफट चेक करें रिजल्ट

 CISCE ISC ICSE Board Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अब अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपनी क्लास सेलेक्ट करने के बाद यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर डालकर सबमिट करना होगा.

CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ऐसे चेक अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले cisce.org वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर या यूनिक आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
जॉब अलर्ट : बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका,इतने पदों पर मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल

जॉब अलर्ट : बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका,इतने पदों पर मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल

 दुर्ग, 29 अप्रैल 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 02 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड के 30 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सक्युटि के 10 पर एवं फील्ड रिप्रेसेंटेटिव के 20 है। उक्त सभी पदों हेतु मासिक वेतन 15000 से 20000 प्लस इन्सेंटिव होगी। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

CG – मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया…

CG – मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया…

 जगदलपुर। मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा जिनका नतीजा निराशा जनक है वे निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत करें और आगे बढ़े। सफल प्रतिभागियों को उन्होंने बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य इंद्राणी नंदी, जवॉइंट सेक्रेटरी डीपी बराल, स्कूल सेक्रेटरी संजीव शील, जनरल सेक्रेटरी सुनील शाहा, शिक्षिका रंजीता कौर, निहारिका साव, खुशबू साहू, शोभा धर, तोशिका बोरकर, ऋतुराज सिंह, राखी चौधरी, विवेक जैन सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

sa