BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Second Board Exam 2025 : माशिमं ने जारी किया 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम, ऐसे देखें अपना संशोधित रिजल्ट…

Second Board Exam 2025 : माशिमं ने जारी किया 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम, ऐसे देखें अपना संशोधित रिजल्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जिन्होंने अपने मूल परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर रीवैल्यूएशन या रीटोटलिंग के लिए आवेदन किया था, अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाकर अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों को एक और अवसर दिया गया है। जिन छात्रों के नंबरों में बदलाव नहीं हुआ है या फिर जो अब भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, वे द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

CGBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। छात्र सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का एक और मौका देती है, जिससे वे बेहतर अंक प्राप्त कर भविष्य की दिशा तय कर सकें।

CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यापमं ने इस भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड….

CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यापमं ने इस भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं ने हाल में हुई सहायक विस्तार अधिकारी परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया है। सहायक विस्तार अधिकारी के 200 पदों के लिए 3 लाख 10 हजार कैंडिडेट्स आवेदन किए थे, जिसमें 70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब परीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इसका मॉडल आंसर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इससे मिलान कर अपने नंबर का आंकलन कर सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (AVDO) के 200 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें जिसमें रिक्त और बैकलॉग के लिए 193 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, बैकलॉग दिव्यांगजनों के लिए 5 पद शामिल थे। परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 15 जून को राज्यभर के 33 जिला मुख्यालयों में किया गया था।

BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

 दिल्ली :- CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने वाले नियमों को मंजूरी दे दी है. साल 2026 से सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 10th Board Exam) साल में दो बार आयोजित की जाएगी. सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई ने दो बार परीक्षाएं करवाने के मॉडल को मंजूरी दे दी है.

साल में पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई महीने में आयोजित होगी. वहीं, फरवरी में होने वाली परीक्षा के नतीजे अप्रैल और मई में होने वाली परीक्षा के नतीजे जून में जारी किए जाएंगे.

CGPSC Exam : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब होगी एग्जाम

CGPSC Exam : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब होगी एग्जाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 26 जून से 29 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए नवीन ठाकुर को नोडल अधिकारी एवं केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं पारदर्शी रूप से लोक सेवा आयोग के नियमों के अनुसार करें, इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ जारी

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ जारी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा अगस्त-सितम्बर 2025 सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी ओपन परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 03 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

हायर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 03 सितम्बर तक और हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक संपन्न होंगी। परीक्षाएं प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

राज्य ओपन स्कूल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा समय-सारणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर प्राप्त करें अथवा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से डाउनलोड कर लें।

Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

 CG Government jobs: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ फायर फाइटिंग विभाग (CGHGCD) ने साल 2025 के लिए कुल 295 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें स्टेशन ऑफिसर, ड्राइवर, ड्राइवर कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वॉचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन तक मांगी गई है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट शामिल होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपए, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 200 रुपए रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 से लेकर 7 तक सैलरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर हो सकती है।

इस सत्र से रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, AI सहित चार और स्पेशल कोर्स शुरू होंगे

इस सत्र से रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, AI सहित चार और स्पेशल कोर्स शुरू होंगे

 रायुपर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इसी सत्र से पांच नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें दो डिप्लोमा और तीन मास्टर के कोर्स शामिल हैं। यूनिवर्सिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संस्कृत भाषा में डिप्लोमा कोर्स ऑफर करेगी।

सभी कोर्स के लिए एप्लिकेशन 20 जून से ऑफलाइन मंगाए जाएंगे। किसी भी कोर्स के एडमिशन टेस्ट या मेरिट बेस पर काउंसलिंग नहीं होगी। दाखिले पहले आओ-पहले पाओ के फॉर्मूले पर लिए जाएंगे।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन 1 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक की नई खरीदी भी करने जा रहा है। इस राशि में 57.58% पैसे नए सॉफ्टवेयर, 15.93% पुस्तकें और 26.49% फर्नीचर खरीदने में खर्च किया जाएगा।

Raipur City News: 30 जून तक कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

कैंडिडेट इन सभी कोर्स के लिए 30 जून तक आवेदन दे सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बेहतर रोजगार तलाशने में ये कोर्स स्टूडेंट के लिए फायदेमंद होंगे। नए कोर्स को एजुकेशनल, कॉमर्शियल और आर्कियोलोजिकल इन तीन फैक्टर्स को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान में स्टेशन अफसर, उप निरीक्षक, वाहन चालक, ऑपरेटर, फायर मैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वॉच रूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे संविदा पद शामिल हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी:

  • कुल पदों की संख्या: 295
    • सब इंस्पेक्टर: 21
    • वाहन चालक: 14
    • ऑपरेटर: 86
    • फायर मैन: 117
    • स्टोर कीपर: 32
    • मैकेनिक: 2
    • वॉच रूम ऑपरेटर: 19
    • वायरलेस ऑपरेटर: 4

योग्यता:
उम्मीदवारों के पास B.Sc., B.E., 12वीं पास या ITI से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा:
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा (100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • शारीरिक माप परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01 जुलाई 2025
  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
  • त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025

आवेदन प्रक्रिया:

  1. https://cghgcd.gov.in पर जाएं।
  2. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  3. एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
  4. आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी इस भर्ती का लाभ उठाकर सरकारी सेवा में करियर बना सकते हैं।

Govt Job 2025 : छत्तीसगढ़ में उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती, फटाफट यहां से करें आवेदन

Govt Job 2025 : छत्तीसगढ़ में उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती, फटाफट यहां से करें आवेदन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

 
Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

  रायपुर। CG Fire Department Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें बेरोजगार युवाओं के लिए साय सरकार ने एक बार फिर नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार अब अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है। यहां स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पदों पर भर्ती होगी। बता दें आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 31 जुलाई तक रहेगी। आवेदक छग पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट   https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकतें है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर इस भर्ती के संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में साय सरकार करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में पहले भर्ती नियम 2017 लागू था, जिसके अंतर्गत सभी राज्य को लोग आवेदन कर सकते थे। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के लिए इसके नियमों में संशोधन किया गया। अब इस भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

देखें वीडियो

Recruitment 2025 : छ.ग. नगर सेना 295 पदों पर भर्ती लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़े पूरी डिटेल्स

Recruitment 2025 : छ.ग. नगर सेना 295 पदों पर भर्ती लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़े पूरी डिटेल्स

 रायपुर। CG Home Guard New Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ अग्निशामक विभाग अंतर्गत नगर सेना (Home Gaurd) के रिक्त 295 पदों पर भर्ती के लिए विभागीय सूचना जारी कर दी गई है। CG Home Guard 12th Pass Vacancy 2025 इसमें उप निरीक्षक, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर सहित विभिन्न पद शामिल है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलैस ऑपरेटर (संविदा) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि मैनुअल या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

छ.ग. होम गार्ड (पद-295) नई वैकेंसी 2025
» विभाग का नाम नगर सेना, अग्निशामक एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग
» पद का नाम स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, सहित अन्य पद
» पदों की संख्या 295
» आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
» जॉब लेवल राज्य स्तरीय
» नौकरी श्रेणी सरकारी नौकरी
» कैटेगरी Cg Govt Jobs
» नौकरी स्थान छत्तीसगढ़
» कौन आवेदन कर सकता है? छत्तीसगढ़ निवासी
» ऑफिसियल वेबसाइट firenoc.cg.gov.in

 

 

महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)

» ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 01 जुलाई 2025
» ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025
» फॉर्म सुधारने (Correction) की तिथि 10 अगस्त 2025
» लिखित परीक्षा दिनांक बहुत जल्द…
 परीक्षा शुल्क अनारिक्षित वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाती / अनुसूचित जनजाती वर्ग

 300

200

 

न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
» 18 वर्ष » 33 वर्ष

आयु की गणना 01.01.2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छुट OBC-03 वर्ष, SC/ST-05 वर्ष प्रदान की गई है।

CG Nagar Sena 2025 में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निम्नानुसार सैलरी दिया जावेगा।

पद का नाम प्रतिमाह वेतन
» होम गार्ड (सभी पद) ₹25,000/- से अधिक

 

पद डिटेल्स (Vacancy Details)

पदों का नाम पदों की संख्या
★ स्टेशन ऑफिसर (SI) 21
★ वाहन चालक 14
★ वाहन चालक कम ऑपरेटर 86
★ फायर मेन 117
★ स्टोर कीपर 32
★ मैकेनिक 02
★ वाचरूम ऑपरेटर 19
★ वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) 04
कुल पद 295

 

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
स्टेशन ऑफिसर » मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अग्निशमन में बीएससी/ बीई की उपाधि या समकक्ष डिग्री।
वाहन चालक » कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस होना चाहिए ।
वाहन चालक कम ऑपरेटर » कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा भारी मोटर वाहन चालन का लाइसेंस होना चाहिए ।
फायर मैन » आवेदक को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
स्टोर कीपर » आवेदक को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
मैकेनिक » कक्षा 12वीं तथा डीजल मैकेनिक ट्रेड में ITI डिप्लोमा।
वाचरूम ऑपरेटर » कक्षा 12वीं पास तथा प्रशिक्षित नगर सैनिक हो।
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) » कक्षा 12वीं तथा प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर सहित नगर सैनिक होना चाहिए।

Cg Home Guard 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

➲ आवेदक का आधार कार्ड।
➲ आवेदक का कलर फोटो तथा सिग्नेचर।
➲ आवेदक का मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी।
➲ शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, कॉलेज, डिप्लोमा) अंकसूची (पदानुसार)
➲ आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र।
➲ सभी अभ्यर्थियों का निवास प्रमाण पत्र।
➲ अन्य आवश्यक दस्तावेज।
➲ अन्य जानकारी विभागीय विज्ञापन Notification में मिल जाएगी।

 

CG Home Guard 2025 पदों पर चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा।

➲ प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
➲ शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, बीमबार शामिल होंगे
➲ शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी का लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी
➲ लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही चयन सूची Result जारी की जाएगी
सरकारी नौकरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी Notification को अच्छी तरीका से अवलोकन कर लें।

 

शारीरिक अर्हता (Physical)

शारीरिक मापदंड
इवेंट्स पुरुष महिला
ऊंचाई 168 सेंमी 153 सेंमी
सीना 81 – 86 सेंमी
सीना (आरक्षित) 76 – 81 सेंमी

 

शारीरिक दक्षता (PET)
स्टेशन ऑफिसर शारीरिक मापदंड
 
वाहन चालक सहित अन्य पद शारीरिक मापदंड
 
 
लिखित परीक्षा पैटर्न & सिलेबसExam Pattern:- ऑनलाइन आवेदन भरने वाले सभी कैंडिडेट का छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जो निम्नानुसार है
परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे निर्धारित किया गया है।
परीक्षा ऑफलाइन होगा।
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा कुल 100 अंको का होगा।
परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।
NEET Result 2025 : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम

NEET Result 2025 : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम

 NEET Result 2025 OUT : एनटीए ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी neet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है।

इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (नीट यूजी) का रिजल्ट 14 जून 2025 यानी आज तक घोषित कर दिया जाएगा। पिछले साल भी एनटीए ने नीट परिणाम की संभावित तिथि 14 जून बताई थी जबकि नतीजे उससे 10 दिन पहले 4 जून को जारी कर दिए थे। रिजल्ट कभी भी आ सकता है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश एनटीए को दे दिया है। हालांकि, एनटीए की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। इससे पहले नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जून 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 5 जून तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। नीट रिजल्ट से पहले या उसके साथ फाइनल आंसर-की भी आएगी। इसी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा। नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था।

पिछले साल का कटऑफ (NEET UG 2024 Cut Off)

कैटेगरी कटऑफ पर्सेंटाइल क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल 50th 720–162

जनरल-पीएच 45th 161–144

SC/ST/OBC 40th 161–127

SC/OBC-PH 40th 143–127

ST-PH 40th 142–127

BREAKING : 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा की समय सारिणी जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

BREAKING : 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा की समय सारिणी जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) हो गए हैं, पूरक परीक्षा देनी है या अपनी ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं। 12वी की परीक्षा 8 जुलाई 2025 से शुरू होकर 22 जुलाई 2025 को खत्म होगी। वहीं 10वी की परीक्षा 9 जुलाई 2025 से शुरू होकर 21 जुलाई 2025 को खत्म होगी।

निचे देखें पूरी समय सारिणी 

 

 

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून से 30 जून शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पर उपलब्ध है।

12th पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो।

शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 165 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष का सामान्य रूप में सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 152.4 सेमी तय की गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर “कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25)” पर क्लिक करना है।
  • Online Application Form पर क्लिक करने के बाद क्रिएट न्यू प्रोफाइल पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन के साथ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग को 200 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
 
NEET PG 2025 Exam Date : NEET पीजी परीक्षा को SC की मंजूरी, एक ही शिफ्ट में इस दिन होगी परीक्षा

NEET PG 2025 Exam Date : NEET पीजी परीक्षा को SC की मंजूरी, एक ही शिफ्ट में इस दिन होगी परीक्षा

 NEET PG 2025 Exam Date Update : NEET पीजी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2025 परीक्षा को 3 अगस्त को आयोजित करने की अनुमति को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि नीट पीजी 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में 3 अगस्त होगी। 

 
Government Jobs: आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Government Jobs: आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

 रायपुर। Government Jobs: आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25) के ऑनलाइन आवेदन के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। आवेदक व्यापम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Government Jobs: जारी कार्यक्रम के अनुसार आनलाइन आवेदन 04 जून से 27 जून 2025 तक किया जा सकता है। त्रुटि सुधार के लिए 28 और 30 जून निर्धारित किया गया। परीक्षा 27 जुलाई 2025 रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित की जाएगी।

देखें आदेश:-

NEET PG Exam : 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख

NEET PG Exam : 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख

  NEET PG Entrance Exam postponed : राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर कहा, “15 जून 2025 को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को अधिक परीक्षा केंद्रों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए स्थगित कर दिया गया है। नीट-पीजी 2025 के आयोजन की संशोधित तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।”

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 15 जून, 2025 को आयोजित होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। NBEMS ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

NBEMS ने ये फैसला अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया है, ताकि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा सके। NEET PG 2025 के लिए परीक्षा की अगली तारिख जल्द ही घोषित की जाएगी।

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट

 नई दिल्ली/कानपुर। आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इसी के साथ आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सब्जेक्ट वाइज कट आफ भी चेक कर सकते हैं।

इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है। इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की विषयवार कटऑफ में 3% की कमी देखने को मिली है। ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है, जो पिछले साल से लगभग 30% कम है।

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट 2025

1 रजित गुप्ता 332 आईआईटी दिल्ली
2 सक्षम जिंदल 332 आईआईटी दिल्ली
3 माजिद मुजाहिद हुसैन 330 आईआईटी बॉम्बे
4 पार्थ मंदार वर्तक 327 आईआईटी बॉम्बे
5 उज्ज्वल केसरी 324 आईआईटी दिल्ली
6 अक्षत कुमार चौरसिया 321 आईआईटी कानपुर
7 साहिल मुकेश देव 321 आईआईटी बॉम्बे
8 देवेश पंकज भैया 319 आईआईटी दिल्ली
9 अर्णव सिंह 319 आईआईटी हैदराबाद
10 वडलमूड़ी लोकेश 317 आईआईटी हैदराबाद

CG JOB : युवाओं के लिए शानदार मौका, 149 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, इंटरव्यू इस दिन

CG JOB : युवाओं के लिए शानदार मौका, 149 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, इंटरव्यू इस दिन

 CG JOB NEWS : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में शानदार करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिफिक ऑफिसर और जूनियर रिसर्च साइंटिस्ट सहित विभिन्न पदों पर 149 रिक्तियों के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि 

इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 4 जून 2025 को किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को तय तारीख को संबंधित दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुँचना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

1. असिस्टेंट प्रोफेसर – 53 पद
पद की विस्तृत जानकारी और विषयवार संख्या नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

शैक्षणिक योग्यता पद और विषय के अनुसार निर्धारित की गई है।

 2. साइंटिफिक ऑफिसर
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्था से एम.एससी. (रसायन शास्त्र) या एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस, जिसमें स्नातक स्तर पर रसायन शास्त्र अनिवार्य हो।

अनुभव: आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की सहायता से रासायनिक परीक्षण कार्य का अनुभव आवश्यक है।

3. जूनियर रिसर्च साइंटिस्ट
योग्यता का विकल्प 1:

एमबीबीएस या एम.एससी. (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी)

शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था/आईसीएमआर अनुमोदित प्रयोगशाला में 1 वर्ष का शोध/मॉलिक्यूलर लैब कार्यानुभव।

योग्यता का विकल्प 2:

एम.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी)

आईसीएमआर द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला से कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।

मेडिकल कॉलेज या शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में 1 वर्ष का माइक्रोबायोलॉजी/रिसर्च का अनुभव भी मान्य होगा।

चयन प्रक्रिया: परीक्षा नहीं, सिर्फ इंटरव्यू

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रत्यक्ष साक्षात्कार (Walk-In Interview) के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अपनाई गई है।

जरूरी दस्तावेज़

शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित छायाप्रति

अनुभव प्रमाण पत्र

पहचान पत्र (आधार/पैन/वोटर आईडी)

पासपोर्ट साइज फोटो

यह भर्ती प्रदेश के उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए सरकारी नौकरी पाने का यह मौका हाथ से न जाने दें।

अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट या सरकारी पोर्टल देखें।

Government Jobs : जल संसाधन विभाग में इन पदों में होगी भर्तियां, व्यापम लेगा परीक्षा, इस तारीख तक करें आवेदन…

Government Jobs : जल संसाधन विभाग में इन पदों में होगी भर्तियां, व्यापम लेगा परीक्षा, इस तारीख तक करें आवेदन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां

विभाग: जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

पद:

उप अभियंता (सिविल)

उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जून 2025

परीक्षा की निर्धारित तिथि: 20 जुलाई 2025

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करते समय, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यमों (जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि) से करना होगा।छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासियों को परीक्षा में उपस्थित होने पर नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे मूल रूप से शुल्क का भुगतान किया गया था।छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

कैसे करें आवेदन और अधिक जानकारी?

भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने से पहले, आधिकारिक विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

यह भर्ती अभियान राज्य के इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर