BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

 CGPSC Prelims 2024 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रिलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 246 पदों पर भर्ती होनी है। प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 3737 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। मेंस परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जून 2024 तक था।

महत्वपूर्ण जानकारी

– परीक्षा: CGPSC प्रिलिम्स 2024
– कुल पद: 246
– मेंस के लिए चयनित अभ्यर्थी: 3737
– मेंस परीक्षा तिथि: 26 से 29 जून 2024

अभ्यर्थी अपना परिणाम CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CGPSC Prelims 2024 : CGPSC प्रिलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment 2025 : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर : भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इच्छुक युवा 12 मार्च से अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। इच्छुक युवा सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।

अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा सीईई के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा सीईई जून 2025 मे होने की संभावना है।

किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए युवा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांॅसे में न आए।

CGPSC Exam : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल

CGPSC Exam : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टीम इंस्पेक्टर की परीक्षा 4 मई को होगी, जबकि सिविल जज परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी।

PSC के अनुसार, वाष्पयंत्र निरीक्षक परीक्षा केवल रायपुर में आयोजित की जाएगी, जबकि सिविल जज परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले PSC की आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे।

 दोनों परीक्षाओं की डिटेल  

स्टीम इंस्पेक्टर एग्जाम (4 May 2025) वाणिज्य और उद्योग विभाग के तहत आयोजित परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा में दो पार्ट होंगे परीक्षा केंद्र केवल रायपुर में

सिविल जज एग्जाम (18 May 2025) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्र: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी

सिलेबस भी जारी

CGPSC ने दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। इसमें संबंधित विषय के अलावा छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया है, जिससे लोकल जॉब मार्केट और राज्य प्रशासन को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की योग्यता को परखा जा सके। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से, 3 मार्च से 10वीं की परीक्षा, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम

 रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा शनिवार 01 मार्च से शुरू हो गई। 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में नकल रोकने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे

12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे। वही 3 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश से कुल 3,28,450 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है, गोपनील सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थाने में रखा गया है।

12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2397 केंद्र

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2397 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र अध्यक्ष को दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है।

 
CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी 10 वीं- 12वीं की परीक्षा

CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी 10 वीं- 12वीं की परीक्षा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च को अंतिम पेपर होगा। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक चलेंगी।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में 2500 के ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 2523 केंद्रों में होगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में 5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। दरअसल,10वीं की बोर्ड परीक्षा 328522 विद्यार्थी देंगे। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 240356 परीक्षार्थी बैठेंगे।

परीक्षाओं में सुरक्षा को लेकर सीजी बोर्ड चेयरमैन रेणु पिल्ले ने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखा है।

कलेक्टर को पत्र

आपको ज्ञात होगा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी परीक्षाएं दिनांक 01 मार्च से 28 मार्च 2025 तक एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं दिनांक 03 मार्च से 24 मार्च 2025 तक मण्डल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में प्रातः 09 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जायेगी। आपको विदित है कि परीक्षार्थियो की संख्या की दृष्टि से, राज्य स्तर पर संचालित की जाने ये सबसे बड़ी परीक्षाएं हैं। राज्य भर में इन परीक्षाओं में इस वर्ष हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा में लगभग 5,72,000 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इन परीक्षाओं के सम्पादन हेतु पूर्व में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग, माध्यमिक शिक्षा मण्डल को मिला है मैं आशा करती हूं कि इस वर्ष 2025 की परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संपादन हेतु भी आपका सहयोग प्राप्त होगा। इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहूँगी

01. जिले के परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण

परीक्षा कार्यक्रम अनुसार संबंधित केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदाय की जावेगी। गोपनीय

सामग्री की प्रविष्टि अभिरक्षा पंजी में अनिवार्य रूप से की जावेगी। केन्द्र सूची संलग्न है।

02. आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था

परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ते गठित किये गये हैं इसे और सुदृढ़ करने हेतु आपसे अनुरोध है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारियों एवं तहसीलदारों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी केन्द्र निरीक्षण संबंधी कार्य में लगाएं जिससे परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग न हो सके एवं परीक्षाएँ सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण दलों में महिला निरीक्षक भी नियुक्त किये जावें ताकि महिला परीक्षार्थियों की तलाशी में कठिनाई न हो। आपके द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर इन्हें निरीक्षण हेतु अलग-अलग क्षेत्र आबंटन की योजना बनाना आवश्यक होगा। कृपया बनायी गयी योजना से मण्डल कार्यालय को अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

आपके जिले की गोपनीय सामग्री मण्डल मुख्यालय रायपुर से रवाना करने हेतु, संबंधित जिले से 1-4 पुलिस बल, रवानगी तिथि को आपके द्वारा गठित किये गये दल के साथ भेजने की व्यवस्था करेंगें जिनकी सुरक्षा में गोपनीय सामग्री रवाना की जा सके।

(II) आपके जिले में गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रों को जिन पुलिस थानों / चौकियों में रखा जायेगा उनकी सूची प्राप्त कर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश, संबंधित थाना / चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रसारित करवाने का कष्ट करेंगे।

(111) गोपनीय सामग्री रवानगी दिनाक 19 एवं 20.02.2025 को मण्डल मुख्यालय रायपुर से रागस्त जिले में सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में पहुंचाया जायेगा। जिला मुख्यालय में स्थित रामन्वय केन्द्र से आपके द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रश्न-पत्रों को परीक्षा केन्द्रों के लिये निर्धारित समीपस्थ पुलिस थाना/चौकी तक सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में पहुंचाया जायेगा। आपके द्वारा इस व्यवस्था की समीक्षा पुलिस अधीक्षक के साथ किया जाना उचित होगा।

(IV) परीक्षा के दौरान पुलिस थाना/चौकी से प्रतिदिन केन्द्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा कार्यकम के अनुसार प्रश्न पत्र निकाले जायेंगे। केन्द्राध्यक्ष द्वारा पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्र ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को रागुबित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे।

(V) ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिका के बण्डल निकटस्थ पुलिस थाने में जमा किये जायेंगे, जहां से परीक्षा समाप्ति उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिकायें संकलित कर जिला मुख्यालय स्थित समन्वय / संबंधित केन्द्राध्यक्ष स्ट्रांग रूम में एकत्रित करने की व्यवस्था की जावेगी। संबंधित पुलिस थाना/चौकी में व जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में इन उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

(VI) उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय निर्धारित मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा हेतु भी 1-4 सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश देने का कष्ट करेंगे।

(VII) प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट का बाक्स समीपस्थ पुलिस स्टेशन / चौकी में रखा जाना अनिवार्य है।

(VIII) परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के समय केन्द्र पर रखी अभिरक्षा पंजी कमांक-2 में पुलिस थाने/चौकी से निकालते समय प्रश्न-पत्रों के पैकेट्स की प्रविष्टि प्रतिदिन की जा रही हैं या नहीं एवं पुलिस थाने / चौकी में रखी अभिरक्षा पंजी कमांक-1 में प्रविष्टि हो रही है अथवा नहीं, इसका भी निरीक्षण करवाया जायें। समय-समय पर गोपनीय सामग्री का भौतिक सत्यापन भी करवाया जायें।

(IX) प्रत्येक केन्द्र के लिये आप एक अधिकारी/कर्मचारी को नामांकित करें, जो प्रश्न पत्र निकालते समय पुलिस थाना/चौकी में उपस्थित रहें और यह सुनिश्चित करें कि जिस दिन जिस विषय का प्रश्न पत्र नियत है केन्द्राध्यक्ष द्वारा उसी प्रश्न पत्र के पैकेट बाक्स से बाहर निकाले जा रहे है। यह व्यवस्था प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये अत्यन्त आवश्यक है। कृपया ध्यान रखें कि आपके द्वारा नामांकित किया गया व्यक्ति स्कूल शिक्षा विभाग का अधिकारी/कर्मचारी न हो।

(X) पुलिस थाने/चौकी से केन्द्र में तैनात पुलिस बल तथा आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति प्रश्न पत्र के साथ थाने/चौकी से केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र तक जावेगा।

(XI) प्रश्न पत्रों की सुरक्षा संबंधी विषय पर जिला पुलिस अधीक्षकों को भी पृथक रो पत्र लिखा गया है आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही की समीक्षा पुलिस अधीक्षकों के साथ कर लेंवें।

असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही

परीक्षा केन्द्रों पर उद्दण्डता के प्रकरण ज्ञात होने पर, उद्दण्ड तत्वों के विरूद्ध, प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल गिरेगा।

मानदेय के संबंध मे

मण्डल द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न निरीक्षण दल के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को मण्डल द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जायेगा एवं परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों के साथ यदि कोई अनहोनी घटना होती है तो मण्डल द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति दी जावेगी।

6. निर्धारित प्रपत्र

केन्द्र निरीक्षण गठित दल के लिये परिचय पत्र, परीक्षा कार्यक्रम, निरीक्षण रिपार्ट, केन्द्र सूची, अनुचित साधन के नियम अनुचित साधन प्रकरण प्रपत्र की प्रतियां संलग्न है।

मुझे पूरा विश्वास हैं कि केन्द्र निरीक्षण के इस कार्य में आपकी ओर से छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल को पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस संबंध में किसी भी समस्या, चर्चा, सुझाव के लिये मैं और

मण्डल के सचिव तथा मण्डल के प्रथम श्रेणी अधिकारी निम्न दूरभाष / मोबाईल पर उपलब्ध रहेंगे…नीचे PDF भी देखें…

एसपी को पत्र

वर्ष 2024 में मण्डल की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों एवं लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में आपका सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 की परीक्षा हेतु पूर्ववत सहयोग प्राप्त होगा, ऐसा विश्वास है।

वर्ष 2025 की परीक्षा की समय-सारणी, परीक्षा केन्द्रों की सूची तथा मूल्यांकन केन्द्रों की सूची की प्रति संलग्न प्रेषित है। कृपया परीक्षाओं के संचालन एवं मूल्यांकन के दौरान आवश्यक सुरक्षा हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगी :-

(1) प्रश्न पत्रों का वितरण

(i) हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण गतवर्ष की भांति जिला मुख्यालय में समन्वय केन्द्रों से किया जावेगा। प्रश्न पत्र वितरण हेतु गठित दल जिले के समन्वय / वितरण केन्द्र पर पहुंचने के दिनांक से एक दिन पूर्व 1-4 सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जावे तथा प्रश्न पत्र वितरण होने के उपरांत कार्यमुक्त किये जावे। केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदाय की जावेगी। केन्द्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त की गई गोपनीय सामग्री की प्रविष्टि अभिरक्षा पंजी में अनिवार्य रूप से की जावेगी।

(ii) मुख्यालय रायपुर से पार्टी की रवानगी तथा केन्द्राध्यक्षों को प्रश्न पत्र वितरण का कार्यकम संलग्न हैं। इसी कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त केन्द्राध्यक्ष प्रश्न पत्र लेने हेतु उपस्थित होंगे।

(2) पुलिस बल की व्यवस्था

गतवर्षानुसार इस वर्ष भी हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालयों पर किये जाने हेतु केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा है। यह व्यवस्था की जा रही है कि जिला मुख्यालयों पर गोपनीय सामग्री का वितरण हो जाने के पश्चात् वितरण केन्द्र से जिला के परीक्षा केन्द्रों के समीपस्थ पुलिस थाने / चौकी पर गोपनीय सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित जिलाधीश के माध्यम से रूट चार्ट बनाकर की जावेगी।

अता जिला के परीक्षा केन्द्रों के समस्त केन्द्राध्यक्षों को परिवहन के लिये स्थानीय थाने से आरक्षक देने की आवश्यकता नहीं है अपितु संबंधित जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ऐसे परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था रूट बनाकर करेंगे तथा पुलिस थाने / चौकी तक पंहुचाने हेतु पुलिस बल की आवश्यक व्यवस्था करेंगे।

(3) प्रश्न पत्रों की सुरक्षा

(1) केन्द्राध्यक्षों द्वारा प्रश्न पत्रों के बीक्ला में दी ताले लगाकर निकटस्थ थाने में रखी व्हावेगे। बॉक्स को बंद करने के उपरांत दोनों कोनों पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा कागज की दो पदिष्टयां लगाई जायेगी। प्रत्येक प‌ट्टी के चारो कोनी पर केन्द्राध्यक्षा को हारताक्षर एवं सील रहेगी। चीक्ला केवल परीक्षा कार्यकम के अनुसार ही केन्द्राध्यक्षों की उपस्थिति में ही खोले जायेगें दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा प्रारंभहोने के लगभग आधे घंटे पूर्व (आने से परीक्षा केन्द्र की दूरी अनुसार आधे से एक घण्टा पूर्व) ही उस दिन संपादित होने वाली परीक्षा के ठी प्रश्न पत्र बॉक्स से निकाले जायेगें। अन्य दिनों की परीक्षा से संबंधित प्रान पत्र किसी भी स्थिति में निर्धारित समय के पूर्व बॉक्स से नहीं निकाले जावे।

(ii) केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से प्रश्न पात्र निकालते सनम, पहुंचने का समय, दिनांक, आदि टीप अभिरक्षा पंजी में आवश्यक रूप से अंकित करेंगे, गोन्द्राध्यक्ष द्वारा ऐसी टीप अकिना कसते समय थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी स्वयं भी यह सत्यापित करें कि यही प्रश्न पत्र केन्द्रक्रया द्वारा बॉक्स से निकाले गये है जिसकी परीक्षा उस दिन है। ऐशी स्पष्ट टीप अभिच्या पंजी में भी अंकित की जायें। थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी ष्था केन्द्राध्यक्ष द्वारा अभिरक्षा पंजी में प्रतिदिन प्रविष्टि करणा अनिवार्य है।

(iii) इस ओर विशेष ध्यान दिया जाये कि केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रश्न पत्रों को पैकेट्स लेने हेतु उपस्थित न हो और न ही मानस को खोलें।

परीक्षा काल में समुमित व्यवस्था

परीक्षा का संचालन संलग्न कार्यक्रमानुसार होगा। केन्द्राध्यक्षों को निर्देश है कि वे अपने केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा तथा उसने बैठने वाले छात्रों की संख्या की जानकारी प्रतिदिन निकटवर्ती थाने में दें। आपसे अनुरोध है कि केन्द्र पर शांति, व्यवस्था बनाये रखने, केन्द्र के आस-पास अवांछनीय तत्वों को न आने देने। परीक्षा कक्ष/ हॉल में परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग नहीं किया जाये एवं परीक्षा के दौरान कोई घटना होने पर सक्षम कार्यवाही करने हेतु कृपया आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये जाये। इस हेतु परीक्षा केन्द्र एवं उपर्युक्त स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यकतानुसार पुलिस बल लगाने हेतु अधीनस्थ पुलिस थाने को समुचित निर्देश देने का कष्ट करें।

(5) उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी एवं सुरक्षा

उत्तर पुस्तिकाओं का केन्द्रीय मूल्याकंन जिला/संभागीय मुख्यालयों में गतवर्षानुसार निर्धारित किये गये मूल्यांकन केन्द्रों पर किया जावेगा ।

गतवर्षानुसार इस वर्ष भी शहरी क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन जिला मुख्यालय पर स्थित समन्वय संस्था के स्ट्रांग रूम में किया जावेगा, जहां पर उत्तर पुस्तिकाये 1-4 के सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में एकत्रित की जावेगी, परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षो द्वारा प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के उपरांत लिखित उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित पुलिस थाने में जमा की जावेगी, बाद में उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय स्थित समन्वय संस्थाओं / संकलन केन्द्र के स्ट्राग रूम में एकत्रित करने की व्यवस्था की जावेगी। यदि किसी थाने में पर्याप्त स्थान समस्त परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिये न हो तो स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से केन्द्राध्यक्ष द्वारा उत्तर पुस्तिका जिलो के समन्वय/संकलन केन्द्र के स्ट्रांग रूम में जमा की जावे। कृपया इस सबंध में आवश्यक व्यवस्था करने हेतु संबंधितों को आदेश देने का कष्ट करें।

परीक्षा प्रांरभ होने की दिनांक से ही संकलन / मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकासी की सुरक्षा हेतु 1-4 सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था गतवर्षानुसार की जावे। यह पुलिस बल परीक्षा प्रारम होने के दिनांक से मूल्यांकन समाप्त होने तक मूल्यांकन केन्द्र पर तैनात रहेंगे। अवांछनीय एवं अनाधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन केन्द्र में प्रवेश न कर सके एवं लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता किसी प्रकार भग न हो पाये, इस हेतु विशेष रूप से सचेत रहने के निर्देश पुलिस सुरक्षा बल की देना आवश्यक है। संकलन केन्द्रों/मूल्यांकन केन्द्रों की सूची पृथक से आपकी ओर भेजी जावेगी ।

उपरोक्त बिन्दुओं के अलावा परिस्थिति को अनुसार आप सभी संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगें, जिसके लिये मण्डल आपका आभारी रहेगा ।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक व्यवस्था हेतु निवेदन किया जा चुका है।

CG- बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी लापरवाही, परीक्षा केंद्रों को बांट दी पिछले साल की आंसर सीट

CG- बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी लापरवाही, परीक्षा केंद्रों को बांट दी पिछले साल की आंसर सीट

 CG Board Exam: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही बड़ी लापरवाही सामने आयी है। परीक्षार्थियों के लिखने के लिए 2025 के बजाय 2024 की उत्तर पुस्तिका वितरित की गयी है। मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही का है, जहां मामला उजागर होने के बाद अब पिछले साल की उत्तर पुस्तिका वापस मंगायी गयी है। वहीं इस गंभीर लापरवाही को लेकर जांच शुरू हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला पेंड्रा मरवाही में बोर्ड परीक्षाओं में केंद्राध्यक्ष की बड़ी त्रुटि सामने आयी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 10वीं 12वी की बोर्ड परीक्षा में 2025  के बजाय परीक्षा केंद्रों को वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिका बांट दी गयी।  केंद्रों में उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान ये गंभीर त्रुटी सामने आयी है। इधर मामले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में तीन केंद्रों से 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं मंगायी गयी है। गलती से सैंकड़ों परीक्षार्थियों के भविष्य पर ग्रहण लग सकता था। पिछले साल की उत्तर पुस्तिका में लिखे आंसर को मान्य नहीं किया जाता। जानकारी के मुताबिक मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य एल पी डाहिरे की तरफ से ये गलती की गयी है।

बताया जा रहा है कि मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य, जो बोर्ड परीक्षाओं के समन्वय केंद्र प्रभारी भी हैं, गंभीर चूक करते हुए वर्तमान वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की जगह बीते वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी। यह उत्तर पुस्तिकाएं टीकर हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला, गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला एवं सेमरदर्री हायर सेकेंडरी स्कूल मरवाही को बांट दी गयी।

इन तीनों केंद्रों में 1000-1000 उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गयी। इन केन्द्रों में जब कॉपियों की जांच की गई तो पता चला कि ये सभी साल 2024 की आंसर सीट है। जिसके बाद इसकी जानकारी समन्वय केंद्र प्रभारी को दी गई ,जिसके बाद उन्होंने आदेश निकालकर संबंधित स्कूलों से तुरंत कॉपी जमा करने को कहा। वहीं  आदेश का परिपालन करते हुए इन सभी स्कूलों से आनन -फानन में कॉपियां वापस जमा की गई।

यदि समय रहते इस त्रुटि का पता नहीं चलता तो छात्रों के भविष्य ग्रहण लग सकता था। अगर भूल से 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं में 2025 की बोर्ड परीक्षा का आंसर लिखा जाता, तो उसे मान्य नहीं किया जाता। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो जाता। मामले में प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रभारी बनाए गए संयुक्त कलेक्टर जिम्मेदारी तय करने की बात कह रहे हैं। समन्वय प्रभारी एवं केंद्र प्रभारी दोनों के खिलाफ मामले में कार्रवाई हो सकती है।

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को लेकर बड़ा फैसला, अब इन परीक्षार्थियों को भी मिलेंगे बोनस अंक

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को लेकर बड़ा फैसला, अब इन परीक्षार्थियों को भी मिलेंगे बोनस अंक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र छात्रों की सूची निर्धारित समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजें, ताकि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

छ त्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च 2025 तक मांगी गई है।

इस योजना के तहत केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे। इसके अलावा, एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना और थल सेना कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स को भी अंक दिए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

CG Board Exam 2025: 5वीं- 8वीं परीक्षा के समय में बदलाव, नोट करें नया टाइम टेबल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है। मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

वहीं 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शनिवार से हेल्पलाइन नंबर जारी होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू करेगी। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या समस्याओं को दूर किया जाएगा। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10:30 से शाम 5:00 तक चालू रहेगी।

27 फ़रवरी तक जारी रहेगी सुविधा
हेल्पलाइन सुविधा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगी। शिक्षक और विद्यार्थी मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर ले सकते हैं। इस दौरान वे परीक्षा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ले सकते हैं।

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

CG : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद अब इनकी जगह 2613 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की प्राविधिक चयन सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर लॉगिन कर यह सूची देख सकते हैं।

CG NEWS : बीएड धारक 2855 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त, डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

हाईकोर्ट के आदेश पर बीएड धारकों की सेवा समाप्त

शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 12,489 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से 6285 पद सहायक शिक्षकों के लिए थे। परीक्षा और चार चरण की काउंसलिंग के बाद 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें 2855 बीएड धारक सहायक शिक्षक भी शामिल थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एनसीटीई 2018 के गजट को खारिज कर दिया था। इसके बाद बिलासपुर उच्च न्यायालय ने डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षा के लिए योग्य मानते हुए बीएड धारक सहायक शिक्षकों को हटाने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

बीएड धारक शिक्षकों के समायोजन के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

राज्य सरकार ने बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन और उनके लिए अन्य संभावनाओं पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय टीम गठित की है। इस समिति में प्रमुख सचिव विधि विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति बीएड सहायक शिक्षकों के अभ्यावेदन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब सभी की निगाहें समिति की रिपोर्ट और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी...यहां से चेक करें रिजल्ट..!!

 JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 की फाइनल आंसर-की 10 फरवरी को जारी कर दी है। देश भर के आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है. जिसमें रायपुर के शौर्य अग्रवाल ने टॉप किया है। 99.99 पर्सेंटाइल के साथ शौर्य स्टेट टॉपर बन गए हैं।

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट,10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई,देखे डिटेल…

 CG Gramin Dak Sevak Bharti 2025 भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 21413 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरे भारत के 23 राज्यों के लिए यह विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 638 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। जो उम्मीदवार 10वी पास है वे इस रोजगार में आवेदन के पात्र है और वह 03 मार्च 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म साइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर प्रस्तुत कर सकते है।

पदों की जानकारी –

पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवक ( BPM और ABPM ) ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर

कुल पदों की संख्या – 21413

छत्तीसगढ़ के लिए – 638 पद

शैक्षणिक योग्यता –

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण।

उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होनी चाहिए।

साइकिल चलाना आना चाहिए।

वेतनमान –

चयनित उम्मीदवारों को 10000/- से 29000/- रूपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

आयु सीमा-

न्यूनतम आयु – 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा।

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया –

योग्य और इक्षुक उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें सबसे पहले पंजीयन करना होगा उसे बाद अपने पंजीयन क्रमांक से पुनः लॉगिन करके पूरा ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते है। फीस पेमेंट करके अपना पूरा फॉर्म को भर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि- 10/02/2025

अंतिम तिथि – 03/03/2025

त्रुटि सुधार – 06 मार्च से 08 मार्च 2025 तक

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

Board Exam 2025 Time Table : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, ये है नया टाइम टेबल

 Rajasthan Board Exam 2025 Time Table : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2025 की परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है. जहां पहले कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जानी थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक होनी थी.

लेकिन अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि 10 वीं की 1 अप्रैल को होने वाली परीक्षा थर्ड लेंग्वेज संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. वहीं 12 वीं की 4 अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रैल को होगी.

Rajasthan Board Exam 2025 Time Table नया टाइम टेबल

मंगलवार 11 मार्च- ऑटोमोटिव/सौंदर्य एंव स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौधोगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री/टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी/निजी सुरक्षा/ अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम/ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस/ कंस्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग

बुधवार 12 मार्च 2025- हिंदी

सोमवार 17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान

शुक्रवार 21 मार्च 2025- विज्ञान

बुधवार 26 मार्च 2025- गणित

शनिवार 29 मार्च 2025- संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र)

4 अप्रैल 2025- तृतीय भाषा, संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र

इसी तरह से 12 वीं की डेटशीट को भी बोर्ड ने नई तारीखों के साथ अप़ेट किया है जिसे आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

CG Board Time Table : 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

CG Board Time Table : 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों क्लास की परीक्षाएं केन्द्रिय स्तर पर होगी। 17मार्च से 5वीं की तो 18 मार्च से 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। इधर परीक्षा लेने जिला स्तर पर डीईओ की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए एक बार फिर 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा की शुरुआत की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेंगे। वहीं सरकार के फैसले के अनुसार परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है।

जारी किए गए दिशा-निर्देश

सीजी पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। 5वीं और 8वीं में किसी विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी की पूरक परीक्षा ली जाएगी। विद्यार्थी को उस कक्षा में रोका नहीं जाएगा। बल्कि अगली कक्षा अर्थात छठवीं और नवमीं में कक्षोन्नत किया जाएगा।

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन 88 पदों में निकली भर्ती,28 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन 88 पदों में निकली भर्ती,28 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

 बलौदाबाजार,जनवरी 2025/ जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर  दीपक सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार करने तथा अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।बताया गया कि 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रन्थपाल आदि पदों पर भर्ती हेतु 17 जनवरी से 28 फ़रवरी 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। संविदा भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी : सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर निकली भर्ती,जारी हुआ विज्ञापन,देखे डिटेल…

सरकारी नौकरी : सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर निकली भर्ती,जारी हुआ विज्ञापन,देखे डिटेल…

 रायपुर। राज्य सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कुल 200 पदों पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम- सहायक विकास विस्तार अधिकारी

वेतनमान- लेवल-6, ग्रेड वेतन 2400 छग शासन द्वारा समय समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाइ्र भत्ते एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

कुल पदों की संख्याः 200

CGPSC Exam Date 2025: विष्णु सरकार में 246 पदों पर पहली बार प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, आएं लाखों आवेदन

CGPSC Exam Date 2025: विष्णु सरकार में 246 पदों पर पहली बार प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, आएं लाखों आवेदन

 CGPSC Exam Date 2025: प्रतीक चौहान.  रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2025 (CGPSC Exam Date 2025) को होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन गत 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच मंगाए गए. 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार हुआ. पीएससी सूत्रों का कहना है कि 246 पदों के लिए अब तक लाखों की संख्या में आवेदन मिले हैं.

डी.एल.एड. परीक्षा 2024-25 : आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू

डी.एल.एड. परीक्षा 2024-25 : आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) नामांकन और परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी हैं। डी.एल.एड. के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अपने आवेदन ऑनलाइन भरने होंगे। मंडल ने प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की सूची जारी की है।

प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ग्राह्यता/नामांकन के लिए ऑनलाइन 10 से 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी 03 से 18 फरवरी 2025 तक मंडल में नामांकन फार्म की हार्ड कॉपी जमा कर सकेंगे। प्रथम और द्वितीय वर्ष के मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 03 से 20 मार्च 2025 तक आवेदन किया जाएगा और आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी 21 से 28 मार्च 2025 तक मण्डल में जमा कर सकेंगे। विलंब से परीक्षा की हार्ड कॉपी जमा करने पर विलंब शुल्क 1540 रूपए प्रति परीक्षा की दर से आवेदन 01 से 09 अप्रैल 2025 तक जमा किया जा सकता है।

CG: बीकॉम और CA की परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

CG: बीकॉम और CA की परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

 रायपुर  : रायपुर के रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में बीकॉम के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। उसी अवधि में चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा भी 15 से 21 जनवरी के बीच आयोजन किया जा रहा है। बीकॉम के कई परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के बाद सीए की इंट्रेस एग्जाम में शामिल होते हैं। लेकिन दोनों परीक्षाएं एक साथ होने के बीच परीक्षार्थी असमंजस में हैं। बीकॉम की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक होगी। इसके बाद सीएकी परीक्षा दोपहर 2 बजे है। ऐसे में परीक्षार्थियों को एक परीक्षा देकर दूसरी परीक्षा में शामिल होने में बड़ी कठिनाई होगी।

उल्लेखनीय है कि कई परीक्षार्थी शहर के आसपास के इलाकों से आते हैं। उन्हें ज्यादा परेशानी होगी। बहुत से विद्यार्थी रायपुर के आसपास के जिलों में रहते हैं और वहां से वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा हेतु निर्धारित केंद्र में परीक्षा देने आने वाले हैं। प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद वह अपने निवास से चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा जो दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी।

ऐसे तो एक घंटा पूर्व केंद्र में पहुंचना होता है इतने कम समय में उन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल है उस पर से चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी मुश्किल परीक्षा जिसके लिए छात्र का दिमाग पूरी तरह से स्थिर होना चाहिए रविशंकर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की भविष्य की परवाह न करते हुए ऐसी समय सारणी बनाई है जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हैं।

असमंजस की स्थिति में विद्यार्थी
ऐसे में वे अपनी फरियाद किसे सुनाएं ऐसा समय सारणी बनाई है कि विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किसी परीक्षा को देना चाहिए और किसे छोड़ना चाहिए। रविशंकर यूनिवर्सिटी को या तो चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षा ले लेनी चाहिए थी या फिर इस परीक्षा के 21 तारीख को खत्म होने के बाद परीक्षा लेना चाहिए था।

इससे विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में नहीं रहते रविशंकर यूनिवर्सिटी को यह बात अच्छे से मालूम है कि बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और उनकी समय सारणी भी बहुत पहले जारी हो जाती है, फिर भी उन्होंने बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर 1 की समय सारणी में उन्ही तिथियां का चयन किया है।

देखें List

CG Exam 2025

CG Exam 2025

CG : डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते है रिजल्ट

CG : डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते है रिजल्ट

  रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

जारी परिणाम में प्रथम वर्ष में कुल 1 हजार 22 परीक्षार्थी (502 बालक एवं 520 बालिका) परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें सफलता का प्रतिशत 41.09 प्रतिशत रहा। वहीं द्वितीय वर्ष में कुल 1 हजार 312 परीक्षार्थी (539 बालक एवं 773 बालिका) शामिल हुए, जिसमें परीक्षाफल 43.82 प्रतिशत रहा।

BREAKING : डीएड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश जारी

BREAKING : डीएड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट (High Court) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेशों का पालन करते हुए  शिक्षा विभाग को सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है. इसके तहत लगभग 2900 डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया हैं. वहीं अब बीएड अभ्यर्थियों की नौकरी जा सकती है.