BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़: इस विभाग में 100 पदों पर होगी भर्ती, व्यापम से आवेदन प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़: इस विभाग में 100 पदों पर होगी भर्ती, व्यापम से आवेदन प्रक्रिया शुरू…

  रायपुर. स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की भर्ती होगी. इसके लिए व्यापमं से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 12 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी. ऑनलाइन आवदेन 24 सितंबर शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के तहत यह भर्ती होगी. इसमें वार्ड ब्वॉय के 50 और वार्ड आया के लिए 50 पद हैं. इस तरह से कुल 100 पदों के लिए यह वैकेंसी है. वार्ड ब्वॉय भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं.

 इसी तरह वार्ड आया के लिए महिला उम्मीदवार पात्र हैं. दोनों पदों के लिए शैक्षणिक अर्हता आठवीं पास मांगी गई है. इसे लेकर बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है. यह वैकेंसी राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर के लिए है. आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है.

Breaking : छात्रों के लिए बड़ी खबर, महाविद्यालयों में एडमिशन की डेट 5 सितंबर तक बढ़ी

Breaking : छात्रों के लिए बड़ी खबर, महाविद्यालयों में एडमिशन की डेट 5 सितंबर तक बढ़ी

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 5 सितंबर तक

गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समयसीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे निर्धारित नई तिथि तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Recruitment 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

Recruitment 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

 नई दिल्ली : बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 3588 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3406 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 182 पद आरक्षित है। इसमें आवदेन की प्रक्रिया कल यानी 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 तक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमें आवेदन के लिए कौन पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास (फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि10वीं पास उम्मीदवार को दसवीं के बाद 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।

आुयसीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। बता दें कि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी

इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवार को 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे साथ ही अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क

इसमें यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए + 59 रुपए सीएससी चार्ज देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला, विभागीय, एक्स सर्विसमैन नि:शुल्क (सीएससी चार्ज लागू) रहेगा।

BSF Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

 
CS जून एग्जाम 2025 के नतीजे घोषित, इस लिंक पर जाकर डायरेक्ट करें चेक

CS जून एग्जाम 2025 के नतीजे घोषित, इस लिंक पर जाकर डायरेक्ट करें चेक

 ICSI CS June Result 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने रविवार, 25 अगस्त को CS जून एग्जाम 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजे दो चरणों में जारी किए गए। पहले चरण में सुबह 11 बजे CS प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट जारी किया गया, जबकि दोपहर 2 बजे CS एग्जीक्यूटिव कोर्स के परिणाम घोषित किए गए। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स सीधे ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ा डायरेक्ट लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

CS प्रोफेशनल रिजल्ट: हार्ड कॉपी मार्क्स स्टेटमेंट

ICSI की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, CS प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद हार्ड कॉपी मार्क्स स्टेटमेंट उनके पते पर भेजी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को यह कॉपी 30 दिनों के भीतर प्राप्त नहीं होती है, तो वे अपनी डिटेल्स के साथ ईमेल (exam@icsi.edu) पर संपर्क कर सकते हैं।

ICSI एग्जीक्यूटिव रिजल्ट – केवल ऑनलाइन

ICSI ने साफ कर दिया है कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 सिलेबस) का रिजल्ट और मार्क्स स्टेटमेंट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी. उम्मीदवारों को खुद ही ऑफिशियल वेबसाइट से ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करना होगा. CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
• होमपेज पर CS प्रोफेशनल/CS एग्जीक्यूटिव जून रिजल्ट लिंक (दोपहर 2 बजे के बाद) पर क्लिक करें.
• अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
• रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
• होमपेज पर CS प्रोफेशनल/CS एग्जीक्यूटिव जून रिजल्ट लिंक (दोपहर 2 बजे के बाद) पर क्लिक करें.
• अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
• रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी, 5967 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर को लिखित परीक्षा – 27 अगस्त तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी, 5967 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर को लिखित परीक्षा – 27 अगस्त तक करें आवेदन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

नेक की रैंकिंग जारी…पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी को मिला A+

नेक की रैंकिंग जारी…पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी को मिला A+

 रायपुर| छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने नैक के द्वारा जारी रैंकिंग में इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए ए प्लस श्रेणी की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के इस प्रदर्शन पर कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन देखा ने खुशी जाहिर की है । साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दी है। राजभवन मे आज रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने राज्यपाल से भेंट कर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त होने का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने इसे पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि राज्य के अन्य शासकीय विश्वविद्यालयों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और वे गुणवत्ता में सुधार लाकर अति उत्तम ग्रेडिंग प्राप्त करेंगे।

रविशंकर विश्वविद्यालय राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय है, जिसे सामान्य विश्वविद्यालय की श्रेणी में ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने विगत एक वर्ष में नियमित रूप से शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें गुणवत्ता में सुधार लाने और नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से रविशंकर विश्वविद्यालयों को यह उपलब्धि हासिल हुई है जिसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संचालक प्रोफेसर आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रोफेसर अंबर व्यास उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: अभ्यर्थी 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: अभ्यर्थी 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से जारी किए जाएंगे। परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी और इसकी तिथि 14 सितंबर 2025 (रविवार) निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का भुगतान किया गया शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/पर जा सकते हैं।

CG government job : सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए निकली भर्ती

CG government job : सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए निकली भर्ती

 बेमेतरा।  जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में नवीन स्वीकृत पद एवं रिक्त पद हेतु आ.बा. सहायिका के पद पर शासन द्वारा निर्धारित निर्देश एवं मानदंडों के अनुसार नियमानुसार नियुक्ति किया जाना हैं। इसके अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना विकासखण्ड बेरला के ग्राम कोदवा आं.बा.केन्द्र कोदवा 01 ग्राम पंचायत कोदवा मे आं.बा. सहायिका के 01 पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया हैं।

CG Fraud : शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा, महिलाओं से 3 लाख से ज्यादा की ठगी…

CG Fraud : शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा, महिलाओं से 3 लाख से ज्यादा की ठगी…

  CG Shikshak Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य में शिक्षक (Teacher) बनने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका जल्द आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कुछ महीने पहले 5000 शिक्षक भर्ती (5000 Shikshak Bharti) का ऐलान किया था, जिसके बाद अब इस दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय (Directorate of Public Instruction) ने इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा सचिव (Secretary, School Education Department) को संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है।

इन विषयों और पदों पर होगी भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कुल 5000 पदों पर भर्ती का उल्लेख किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं:

सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) – 2000 पद

सहायक शिक्षक प्रयोगशाला (Assistant Lab Teacher) – 200 पद

शिक्षक कला संकाय, कृषि, अंग्रेज़ी और संस्कृति विषय (Teacher for Arts, Agriculture, English & Culture Subjects) – 1500 पद

खेल शिक्षक एवं योग शिक्षक (Sports and Yoga Teacher) – 300 पद

व्याख्याता अंग्रेज़ी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर एवं कला समूह (Lecturer for English, Maths, Physics, Chemistry, Biology, Commerce, Sanskrit, Computer & Arts group) – 1000 पद

नोटिफिकेशन के बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद, शिक्षक भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी किया जाएगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकते हैं।

छग व्यापमं ने आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

छग व्यापमं ने आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

 CG constable recruitment exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू,अंतिम तिथि 27 अगस्त

छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां:

  • परीक्षा तिथि: 14 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: 8 सितंबर 2025
  • परीक्षा केंद्र: राज्य के सभी 5 संभाग मुख्यालयों में

एग्जाम फीस:

  • सामान्य वर्ग: ₹350
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: ₹200

दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी

CG Vyapam द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश पत्र में आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जानकारी, परीक्षा केंद्रों का विवरण और अन्य सभी जरूरी नियमों का उल्लेख किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पूरा दिशा-निर्देश पत्र ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की मुख्य बातें:

परीक्षा तिथि घोषित: जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग की लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य: योग्य उम्मीदवारों को व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 है।

एडमिट कार्ड: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र 8 सितंबर तक जारी हो सकता है।

परीक्षा केंद्र: यह परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

फीस:

सामान्य वर्ग: ₹350

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250

अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): ₹200

महत्वपूर्ण लिंक:

आवेदन वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in

निर्देश पत्र (PDF): CG constable recruitment notice

नोट: यह परीक्षा राज्य पुलिस बल में आरक्षक (Constable) बनने का सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर अपनी तैयारी में तेजी लाएं।

FAQ

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक की लिखित परीक्षा 2025 कब होगी?
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा की लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
व्यापम आरक्षक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
व्यापम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
आरक्षक परीक्षा के लिए फीस कितनी है?
सामान्य वर्ग: ₹350 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250 अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): ₹200
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 : इंताजर हुआ खत्म, होम गार्ड भर्ती परीक्षा का रिसल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम..!!

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 : इंताजर हुआ खत्म, होम गार्ड भर्ती परीक्षा का रिसल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम..!!

 रायपुर। जिन अभ्यर्थियों ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा दी थी। उनका इंतज़ार खत्म हो गया है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

व्यापम ने होमगार्ड भर्ती के लिए पिछले साल वैकेंसी निकाली थी। 2215 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके अन्तर्गत नगर सेना, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इस होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट 20 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। जिसके बाद 22-06-2025 को महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSMF25) का किया गया था। लिखित भर्ती परीक्षा में साढ़े 17 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा के बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे थे। जो अब खत्म हो गया है। व्यापम ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। व्यापम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें नाम

आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें नाम

 रायपुर : पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी कर दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के विरुद्ध अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया गया है। इन पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  https://cgpolice.gov.in/ पर प्रकाशित की गई है।

Counselling 2025 : नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया शुरू

Counselling 2025 : नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया शुरू

  रायपुर। नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होगी।

राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा , दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा ( फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा। राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा  (CME), छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है ।

हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 जारी 

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें। किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

राज्य में समस्त शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सीटें उनकी योग्यता और निर्धारित नियमों के अनुरूप राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति , कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा आवंटित की जाएंगी। किसी एजेंट या संस्था के माध्यम से प्रवेश देने के दावे पूर्णतः अस्वीकार्य होंगे। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी, समय-सारणी, सीट मैट्रिक्स और नियमों का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट www.cgdme.in का अवलोकन करते रहें।

Recruitment 2025 : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, एक क्लिक में यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Recruitment 2025 : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, एक क्लिक में यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़,नवा रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया गया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट  https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 21 जुलाई 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यू.आर. एल. को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जावें । प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें।

परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं । परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी प्रूफ जैसे – मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके। परीक्षा केन्द्र में 10:30 बजे के बाद प्रवेश वर्जित है। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएंगे। फुटवियर के रूप में चप्पल पहन के आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है ।

परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

CG : डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

CG : डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अधिकृत वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

डीएलएड प्रथम वर्ष में इस वर्ष 3825 बालक और 3404 बालिकाओं सहित कुल 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 3438 बालक और 3732 बालिकाएं सहित कुल 7170 परीक्षार्थी शामिल हुए।

CG – व्यापम ने Pre.B.Ed प्रवेश परीक्षा संशोधित परिणाम किए जारी, सिंगल क्लिक में ऐसे देखें अपना रिजल्ट….

CG – व्यापम ने Pre.B.Ed प्रवेश परीक्षा संशोधित परिणाम किए जारी, सिंगल क्लिक में ऐसे देखें अपना रिजल्ट….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 22-मई-2025 को प्री.बी.एड. (B.Ed.25) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया तथा 10-जुलाई-2025 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त प्रवेश परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

31 परीक्षार्थियों द्वारा ओ.एम.आर. उत्तरशीट में रोल नंबर गलत भरा गया था।

अतः प्री.बी.एड. (B.Ed.25) प्रवेश परीक्षा का संशोधित परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर 21-07-2025 को जारी किया जा रहा है।

परीक्षार्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

BREAKING : अब बीएड का टेंशन ख़त्म, सीधे ऐसे बन सकेंगे टीचर, जानिए

BREAKING : अब बीएड का टेंशन ख़त्म, सीधे ऐसे बन सकेंगे टीचर, जानिए

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह अब पहले से कहीं आसान हो गई है। अब छात्रों को बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए किसी एंट्रेंस एग्जाम नही देनी होगी। अब छात्र 12वीं के बाद सीधे दाखिला से सकेंगे।

अब चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को बढ़ावा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है और उम्मीद है कि अगस्त माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे छात्रों का एक वर्ष बचेगा और बिना परीक्षा के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। अभी तक शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय बीएड (B.Ed) कोर्स किया जाता था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2024-25 से यह कोर्स पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है। इसकी जगह अब चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (integrated course) को बढ़ावा मिलेगा, जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।

इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के 300 कॉलेजों में कुल 6700 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इन सीटों पर 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट के बाद काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित होंगे।

 
CG: भारतीय वायु सेना में मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन पंजीयन 31 जुलाई तक

CG: भारतीय वायु सेना में मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन पंजीयन 31 जुलाई तक

 रायपुर- भारतीय वायु सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए वेबसाइट 11 से 31 जुलाई 2025 तक खुला रहेगा। इस संबंध में आवश्यक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइटagnipathvayu.cdac.inएवं भारतीय वायु सेना भर्ती मेडिकल असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाइटwww.airmenselection.cdac.inउपयोग कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एंव स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र टीकरकला गौरेला से सर्म्पक कर सकते हैं।

आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक, अग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ या इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ साइंस विषय के अलावा अन्य विषय किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ उतीर्ण आवेदक पात्र होंगे। 

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती, ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती, ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

  रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निशमन विभाग (Fire & Emergency Services) में 295 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

रिक्त पदों का विवरण:

  • कुल पद: 295

  • पदनाम: फायरमैन, ड्राइवर, फायरमेन टेक्निकल आदि
    (सटीक पद विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें)

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: [तारीख जल्द अपडेट होगी]

  • अंतिम तिथि: [तारीख जल्द अपडेट होगी]

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  • इच्छुक उम्मीदवार राज्य के आधिकारिक भर्ती पोर्टल या अग्निशमन विभाग की वेबसाइट https://cghgcd.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं / 12वीं (पद के अनुसार)

  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षण नियमानुसार छूट)

चयन प्रक्रिया:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज़ सत्यापन

व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा?

व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा?

 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत उप अभियंता सिविल एवं उप अभियंता विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 13 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1702 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला कॉलेज शांति नगर जगदलपुर तथा परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1703 शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नम्बर 03 जगदलपुर में किया जाएगा।

उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को सहायक समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।