रायपुर। गत वर्ष इसी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर का शुभारंभ किया गया। मान. स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के सफल निर्देशन में कार्यक्रम संचालित किया गया। एक वो दिन था और एक आज का दिन। इस एक साल में भले ही दुनिया के चारों ओर कोरोना पर हाहाकार मचा है, पर दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में कई परचम लहराये जो, शिक्षण क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मठ अधिकारीगण तथा शिक्षकों की मेहनत से ही संभव हो पाया है। छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत के अन्य राज्यों में भी इसकी तारीफ की जा रही है। हाल ही में इस योजना को ई-गवर्नेंस अवार्ड कम्प्यूटर सोसायटी आॅफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि 25 मार्च 2020 से कोविड महामारी की वजह से स्कूलों को बंद किया गया था जिससे बच्चांे के सीखने की सतत प्रक्रिया बहुत अधिक प्रभावित हुई। कोविड-19 के चलते प्रदेश में लाॅकडाउन में सबसे बड़ी चुनौति थी की बच्चों को सीखने की सतत प्रक्रिया के अवसर बराबर जारी रहें, एवं सुनिश्चित करना की विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों के सीखने के स्तर में गिरावट नही आएं तथा ड्रापआॅउट अनुपात न बढ़ें।
यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री मान. डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देशन पर इस कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कार्यालयों के बंद होने की स्थिति में अपने निवास पर एन.आई.सी. और विभाग की टीम के साथ बहुत ही कम लागत में बिना किसी बाहरी एजेंसी की सहायता लिए पूरी तरह विभागीय संसाधनों से सीजीस्कूल डाॅट.इन पोर्टल का निर्माण किया। वालेंटियर शिक्षक द्वारा नई व्यवस्था में छात्रों को जागरूक एवं साथ लेते हुए इस पोर्टल में एक माह के भीतर 2.2 मिलियन छात्र पंजीकृत किये गए एवं मिशन मोड पर कैम्पन चलाया गया। पोर्टल में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम व विषयवस्तु से संबंधित छात्रों के लिए उच्च कोटि शिक्षण सामग्री निर्माण कर पोर्टल में अपलोड किया गया, जो न ही प्रासंगिक था अपितु जिसमें रोचकता का भी समावेश था।
इस परिपेक्ष्य में जुगाड़ स्टूडियों द्वारा 30 हजार विडियों, आडियों, वर्कशीट एवं डिजीटल रिसोर्ससेस का निर्माण कर जीरों बजट में घर से ही शिक्षकों द्वारा स्मार्ट फोन का इस्तमाल कर पाॅवर पाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अतुलनीय सीखने की प्रक्रिया को सतत जारी रखा गया है। इसी कड़ी में शिक्षकों द्वारा सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, बच्चों तक अपनी बात पाठ्यक्रम अनुसार पहुंचाना, कक्षागत प्रबंधन कर वर्चुअल मोड में भी निरंतर सीखने की प्रक्रिया को जारी रखा गया।
ज्ञातव्य है कि एससीईआरटी एवं सीजीबीएसई द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 12 वीं तक शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए 46,639 वर्चुअल स्कूल का सृजन कर इंटरक्टीव आॅनलाइन क्लासेस ली गई। होमवर्क, आंकलन व उपचारात्मक शिक्षण सामग्री भी वर्चुअल स्कूल के माध्यम से बच्चों को वन-टु-वन शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई। बच्चें शिक्षकों से विषयवस्तु संबंधी शंका का समाधान करना तथा शिक्षार्थियों को होमवर्क अपलोड कर शिक्षकों द्वारा आंकलन किया गया। शिक्षकों ने सीखने की प्रतिफल के आधार पर 50 हजार प्रश्नों को तैयार कर क्वीज भी अपलोड किया गया।
विदित हो कि हमारा प्रदेश वनांचल दुरस्त व दुर्गम पहाडीयों से घीरा हुआ है। इन स्थानों पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न होने पर भी प्रदेश द्वारा डिजीटल कंटेंट का निर्माण किया गया। जिससे बच्चे आॅफलाइन एनराॅइड एप के माध्यम से देख सकते हैं, सुन सकते है व सीख सकते हैं। इस आॅफलाइन एनराॅइड एप में ई-बुक्स, विडियोज, आडियोज, क्वीजेज एवं शैक्षिक विषयवस्तु ब्लूटूथ के माध्यम से शिक्षकों द्वारा ई-पाठ्य सामग्रीयों का साझा बच्चों के साथ किया गया। प्रमुखता इस बात है कि गुगल प्ले स्टोर में सीजीस्कूल एप आसानी से डाॅउनलोड कर शिक्षण सामग्री प्राप्त की जा सकती है। गुगल प्ले स्टोर में बुल्टू के बोल एप में हर विषय के आॅडियों कंटेंट भी है जिसे किसी भी समय सुना जा सकता है। जिन बच्चों के पास इंटरनेट व मोबाईल की सुविधा नहीं है उनका भी भरपुर ध्यान पढ़ई तुंहर दुआर में रखा गया है।
यह पोर्टल अपने आप में खास व लाभदायक तो है कि साथ ही इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली हमारे छत्तीसगढ़ के शिक्षको के नवाचारों ने बनाया है। कोरोना अब अपने दुसरे वर्ष में भी जारी है और पढ़ई तुंहर दुआर योजना की भी दुसरी पारी की शुरूआत हो रही है। इस दुसरी पारी में छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग पुरी तरह से तैयार है और प्रदेश में बच्चों की पढ़ाई बिना रूके पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से जारी रहेगी।
धमतरी । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कक्षा 10वीं-12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर ने यह निर्देश दिया है कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित ना हो, इसे लेकर शासन-प्रशासन गम्भीर है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के प्रवेश-पत्र (हाल टिकट) के साथ परीक्षा केन्द्र तक आ-जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापस आने के लिए परीक्षार्थी के साथ सिर्फ एक अभिभावक की अनुमति होगी। किन्तु परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र रखना जरूरी है। प्रवेश पत्र ही उनका व उनके वाहन के जाने-आने का पास होगा और उन्हें रोका नहीं जाएगा।

रायपुर । कोरोना संक्रमण के बावजूद इस बार बीएड, डीएड में बिना प्रवेश परीक्षा पास किये एडमिशन नहीं होगा। पिछली बार कोरोना की वजह से व्यापम ने तमाम परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद तमाम प्रवेश पाठ्यक्रमों में अंकों के आधार पर कालेजों में दाखिला दिया गया था। व्यापम ने इस साल प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है। बीएड की परीक्षा 11 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए 20 मई से आवेदन प्रारंभ होगा, वहीं 13 जून तक परीक्षार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 14 जून से 18 जून तक का वक्त दिया गया है।
PFCL Recruitment 2021: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
PFCL Recruitment 2021: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFCL) ने नोटिफिकेशन जारी कर असिस्टेंट ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, डिप्टी ऑफिसर समेत तमाम पदों पर भर्तियां निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 4 से 7 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे. आइये इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
कंपनी के नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट ऑफिसर के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 55 फ़ीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा लीगल डिप्टी ऑफिसर के लिए एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है.
उम्र सीमा
असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए. असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 साल, डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए 34 साल, डिप्टी ऑफिसर के पदों के लिए 32 साल, मैनेजर के पदों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और डिप्टी मैनेजर के लिए अधिकतम उम्र 34 साल होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pfcindia.com पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. इसके अलावा ऑफिशल नोटिफिकेशन व अन्य जानकारी यहां उपलब्ध है. फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें.
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7 अप्रैल, 2021 को सायं 7 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर दुनियाभर के छात्रों, शिक्षकों एवं माता-पिता से परस्पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "एक नया प्रारूप, विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प प्रश्न और हमारे बहादुर #ExamWarriors, माता-पिता और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा। 7 अप्रैल को 7 बजे सायं ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखें….
कोरिया । जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 की गोपनीय सामाग्रियों का वितरण 9 अप्रैल को समय सुबह 10 बजे से समन्वयक संस्था शा.बहु. कन्या उ.मा.वि. बैकुन्ठपुर में होना है। जिसके लिए उन्होंने खंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे संबंधित क्षेत्र के मुख्य परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य को उक्त तिथि में समन्वयक संस्था शा.बहु. कन्या उ.मा.वि. बैकुन्ठपुर में गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए 2 अतिरिक्त पेटी (2 कुन्दा का) के साथ उपस्थित कराते हुए संबंधित वाहन में वाहन प्रभारी के रुप में उपस्थित रहकर वाहन को यथोचित मार्ग से संलग्न रुट चार्ट के अनुसार कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अचूक रुप से पहुंचाएं और संबंधित थानों में गोपनीय सामग्री जमा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2021, जिले के 524 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर यशवंत कुमार की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को ’दोपहर-12 बजे‘ जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल परीक्षा 15 अप्रेल से और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होगी। बैठक में सभी एसडीएम, जिला अधिकारी, परीक्षा केंद्राध्यक्ष और संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
रायपुर, शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक स्कूल फ़ीस समिति गठन कर फ़ीस निर्धारित नहीं किया गया है तो उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
लोक शिक्षण संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अशासकीय विद्यालयों के लिए अशासकीय विद्यालय फ़ीस विनियमन अधिनियम 24 सितंबर 2020 को लागू किया गया है। अधिनियम लागू होने के एक माह के भीतर राज्य के सभी अशासकीय विद्यालय द्वारा फ़ीस समिति गठन संबंधी समस्त कार्रवाई की जानी थी। परंतु आज तक इस समिति का गठन की कार्रवाई नहीं की गई है।
इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि जिन विद्यालयों द्वारा विद्यालय की फ़ीस निर्धारित नहीं की गई है, ऐसे विद्यालयों को अधिनियम की धारा 12 के तहत नोटिस जारी करें। यदि विद्यालय 31 मार्च तक फ़ीस निर्धारित नहीं करता है तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए विधिवत जानकारी प्रेषित करें ताकि उन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जा सके।
नईदिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय अपनी स्वायत्त संस्था नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के माध्यम से देश के 17 राज्यों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में शिक्षकों के रिक्त 3,479 पदों को भरेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने की पहली तारीख से प्रारंभ होगी। इससे ईएमआरएस में गुणवत्ता सम्पन्न मानव संसाधन तैनात किया जा सकेगा और शैक्षिक मानकों में सुधार होगा। प्राचार्य, उप-प्राचार्य पीजीटी तथा टीजीटी के चार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। उसके बाद संबंधित राज्यों द्वारा साक्षात्कार (टीजीटी को छोड़कर) लिया जाएगा। नीचे दी गई राज्य विशेष रिक्तता के आधार पर राज्यवार भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया संबंधित राज्यों के साथ संयुक्त रूप से प्रारंभ की गई है ताकि पहले से कार्यरत स्कूलों और इस वर्ष से काम करने वाले स्कूलों में स्पष्ट रिक्तियों के लिए शिक्षकों की मांग पूरी की जाए। रिक्तियों की गणना वर्तमान में नियमित तथा तदर्थ/संविदा स्टाफ द्वारा भरे गए पदों को छोड़कर की गई है। वर्तमान तदर्थ/संविदा स्टाफ के लिए तौर तरीके विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करके बाद में तय किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोटर्ल 01.04.2021 से 30.04.2021 तक खुला रहेगा। परीक्षा जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। पोटर्ल के ब्यौरे तथा अंतिम तिथियों के लिए recruitment.https://nta.ac.in and https://tribal.nic.in देखें। ईएमआरएस योजना देश के जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्ता सम्पन्न शिक्षा प्रदान करने का जनजातीय कार्य मंत्रालय का अग्रणी कार्यक्रम है। यह योजना 1998 में प्रारंभ हुई और वर्ष 2018-19 में इसमें व्यापक परिवर्तन किए गए ताकि 50 प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी के प्रत्येक ब्लॉक तक भौगोलिक दृष्टि से स्कूलों की पहुंच में सुधार किया जा सके। परिवर्तित योजना के अंतर्गत वर्तमान 288 स्कूलों के अतिरिक्त 452 नए स्कूल खोले जाएंगे और इस तरह आने वाले वर्षों में स्कूलों की कुल संख्या 740 हो जाएगी। इनमें से एक सौ स्कूल खोलने के लिए राज्यों के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है और वहां शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। ईएमआरएस दूर-दराज के जनजातीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जनजातीय बच्चों को आकर्षित करने वाला उत्कृष्टा का द्वीप बन गया है। इस योजना के अंतर्गत फोकस, अध्ययन और अन्य गतिविधियों में विद्यार्थिंयों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। रिक्त पदों को भरे जाने से और आने वाले दिनों में उठाए जाने वाले कदमों से ईएमआरएस केवल जनजातीय क्षेत्र के आदर्श विद्यालय नहीं रह जाएंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रतिष्ठित संस्थान बनेंगे। शिक्षक क्षमता सृजन, प्राचार्यों का नेतृत्व विकास, स्कूलों की सीबीएसई मान्यता, स्कूलों में ऑनलाइन तथा डिजिटल शिक्षा प्रारंभ करने और अटल टिंकरिंग लैब्स, एनआईएसएचटीए जैसे विभिन्न वर्तमान कार्यक्रमों के अंतर्गत संसाधनों को लाने के लिए बाहरी हितधारकों से साझेदारी के माध्यम से अनेक कदम उठाए गए हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे ने पदों की भर्ती के लिए all india Employment News जारी किया है। railway Vacancy हेतु निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को SCR Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।
SCR Recruitment: पद डिटेल
स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 – 28 पद
जूनियर इंजीनियर – 50 पद
जूनियर अनुवादक (हिंदी) – 18 पद
कुल पदों की संख्या- 96 पद
वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण
वेतनमान :- 9300 – 34,800/-/-
आयुसीमा :- 21 से 42 वर्ष के बीच
योग्यता :- 12वीं/ डिप्लोमा/ मास्टर डिग्री,
आरक्षण :- नियमानुसार
SCR Recruitment पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को SCR online Application Form भरना होगा। इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट में जाकर SCR Recruitment Portal पर प्रदर्शित होने वाले आवेदन फार्म में समस्त जानकारी भरनी होगी। तत्पश्चात वांछित दस्ता्वेज के साथ SCR Application Form को विभाग को online माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारंभ तिथि :- 22-03-2021
आवेदन अंतिम तिथि :- 14-04-2021
नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 07 फरवरी, 2021 को आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2021 के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले 6552 उम्मीदवारों ने (i) भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले 152वें पाठ्यक्रम (ii) भारतीय नौसेना अकादमी, इझीमाला, केरल में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रम (iii) वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (211(एफ)पी) (iv) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल, 2022 में प्रारंभ होने वाले 115वें एसएससी (पुरुषों के लिए) (एनटी) पाठ्यक्रम और (v) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल, 2022 में महिलाओं के लिए प्रारंभ होने वाले 29वें एसएससी (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
जिन उम्मीदवारों के अनुक्रमांक निम्नलिखित सूचियों में दर्शाए गए हैं, उन सभी की उम्मीदवारी अनंतिम है। उक्त परीक्षा हेतु प्रवेश की शर्तों के अनुसार, उन्हें आयु (जन्म की तारीख), शैक्षणिक योग्यताओं, एनसीसी (सी) (सेना स्कंध/सीनियर डिवीजन वायु सेना स्कंध /नौसेना स्कंध) आदि के दावे के समर्थन में अपने मूल प्रमाण पत्र, आईएमए/एसएससी को प्रथम विकल्प के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय(सेना)/ आरटीजी महानिदेशालय (आरटीजी ‘ए’) एसएससी पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीडीएसई एन्ट्री अनुभाग तथा महिला उम्मीदवारों के लिए एसएससी एन्ट्री अनुभाग, वेस्ट ब्लॉक III, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066 को, नौसेना को अपने प्रथम विकल्प के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), डीएमपीआर(ओआई एंड आर अनुभाग), कमरा सं. 204, सी-स्कंध, सेना भवन, नई दिल्ली-110011 को तथा वायु सेना को प्रथम विकल्प के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को पीओ3 (ए)/ वायु सेना मुख्यालय, ‘जे’ ब्लॉक, कमरा नं. 17, वायु भवन के सामने, मोती लाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली-110106 को निम्नलिखित तिथियों तक प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा करने में विफल रहने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। मूल प्रमाण-पत्र, भारतीय सैन्य अकादमी तथा भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश के मामले में 01 जनवरी, 2022 तक, वायु सेना अकादमी में प्रवेश के मामले में 13 नवंबर, 2021 तक तथा केवल एसएससी पाठ्यक्रम के मामले में 01 अप्रैल, 2022 तक भेजने होंगे। उम्मीदवार, अपने मूल प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग को कदापि न भेजें।
लिखित परीक्षा में अर्हक हुए वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने सेना (भारतीय सैन्य अकादमी/अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) को अपने प्रथम विकल्प के तौर पर चुना है, उनसे अनुरोध है कि वे भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर स्वयं को ऑनलाइन पंजीकृत करें ताकि उन्हें एसएसबी साक्षात्कार की सूचना प्राप्त हो सके। जिन उम्मीदवारों ने स्वयं को भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही पंजीकृत कर लिया है, उन्हें पुन: ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उनके पते में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ हो तो इसकी सूचना, सीधे सेना मुख्यालय/नौसेना मुख्यालय/वायु सेना मुख्यालय, जैसा भी मामला हो, को तुरंत दें।
संघ लोक सेवा आयोग का, अपने परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार इस सुविधा केन्द्र से इस परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक स्वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23381125 तथा 011-23098543 से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार, अपने परीक्षा परिणाम आदि से संबंधित जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनके अंक-पत्रक, ओटीए के अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिन के अंदर (एसएसबी साक्षात्कारों के आयोजन के बाद) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और 30 दिन की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2021 से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी, इनके सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता आदि के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त दस्तावेज तैयार रखें। अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व./ईडब्ल्यूएस/बेंचमार्क विकलांगजन/पूर्व-सैन्य कर्मियों के लिए उपलब्ध आरक्षण/रियायत का लाभ उठाने के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मूल प्रमाणपत्र, सिविल सेवा(प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख अर्थात् 03.03.2020 से पहले जारी हुए होने चाहिए।
इन उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) शीघ्र ही प्रारंभ होगा। व्यक्तित्व परीक्षण, संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 के कार्यालय में आयोजित होगा। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) हेतु ई-समन पत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in तथा https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ऐसे उम्मीदवार, जिन्हें व्यक्तित्व परीक्षण हेतु ई-समन पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो, वे आयोग कार्यालय से पत्र द्वारा या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 या फैक्स नं. 011-23387310, 011-23384472 पर या ई-मेल (csm-upsc@nic.in) के माध्यम से तत्काल संपर्क करें। आयोग द्वारा व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) हेतु कोई कागजी समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
सामान्यत:, उम्मीदवारों को सूचित की गई व्यक्तित्व परीक्षण(साक्षात्कार) की तारीख तथा समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त सभी उम्मीदवारों को, सार्वजनिक प्रकटन योजना के अंतर्गत अपने अंकों को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने (ऑप्ट इन) या नहीं करने (ऑप्ट आउट) में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पत्र सं. 39020/1/2016-स्था.(ख) दिनांक 21.06.2016, 19.07.2017 तथा “पोर्टल के माध्यम से सार्वजनिक प्रकटन के प्रयोजन से उन उम्मीदवारों के अंकों की घोषणा, जिन्हें आयोग द्वारा परीक्षा के परिणाम के आधार पर अनुशंसित नहीं किया गया है” संबंधी आयोग के नोट का अवलोकन करें। उम्मीदवार यह नोट कर लें कि ऑप्ट इन/ऑप्ट आउट का विकल्प प्रस्तुत करने के बाद ही वे अपना ई-समन पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवार यह नोट कर लें कि इस संबंध में, बाद में, किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विस्तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) के संदर्भ में, सिविल सेवा परीक्षा, 2020 की नियमावली में निम्नलिखित प्रावधान किए गए हैं:
“(2) उम्मीदवारों को परीक्षा हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आरंभ होने से पहले अपने ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) में, अनिवार्य रूप से, संबंधित वर्ष के लिए सिविल सेवा परीक्षा की प्रतिभागी सेवाओं में से उन सेवाओं के लिए अपने वरीयता क्रम का उल्लेख करना होगा, जिन सेवाओं के अंतर्गत वह आबंटन का इच्छुक है। इस डीएएफ के साथ उम्मीदवारों को उच्चतर शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों, सेवा अनुभव, अ.पि.व. अनुबंध (केवल अ.पि.व. श्रेणी के लिए), ईडब्ल्यूएस अनुबंध (केवल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए) आदि संबंधी दस्तावेज/प्रमाण-पत्र भी अपलोड करने होंगे।
(3) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेवा आबंटन हेतु अनुशंसा किए जाने की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार को, अन्य शर्तों के पूरा होने के अध्यधीन, सरकार द्वारा केवल वही सेवाएं आबंटित करने पर विचार किया जाएगा, जिसके लिए उसने अपनी वरीयता का उल्लेख किया है। उम्मीदवारों द्वारा सेवाओं के संबंध में एक बार वरीयताओं का उल्लेख कर दिए जाने के बाद इसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
(4) ऐसे उम्मीदवार जो भारतीय प्रशासनिक सेवा या भारतीय पुलिस सेवा हेतु विचार किए जाने के इच्छुक हों, उन्हें अपने ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र-II में भारतीय प्रशासनिक सेवा या भारतीय पुलिस सेवा हेतु विभिन्न जोनों तथा संवर्गों की अपनी वरीयता के क्रम का उल्लेख करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा जोन तथा संवर्ग के संबंध में एक बार इंगित कर दिए गए वरीयता क्रम में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।”
अतः, परीक्षा नियमों के पूर्वोक्त प्रावधानों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को डीएएफ-II केवल ऑनलाइन माध्यम से भरना और सब्मिट करना है। यह डीएएफ-II संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://upsconline.nic.in) पर 25 मार्च, 2021 से 05 अप्रैल, 2021 सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध होगा।
सेवा/संवर्ग आबंटन के संबंध में डीएएफ-II में एक बार ऑनलाइन चुन ली गई और सबमिट कर दी गई वरीयताओं को बाद में संशोधित अथवा परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। अत: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सेवाओं और जोनों (उनके अंतर्गत आने वाले संवर्गों) के संबंध में अपनी वरीयताएं भरते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। यदि कोई उम्मीदवार, निर्धारित अंतिम तारीख/समय तक डीएएफ-II को सब्मिट करने में विफल रहता है, तो यह मान लिया जाएगा कि सेवाओं तथा जोनों/संवर्गों के संबंध में उसे कोई वरीयता प्रदान नहीं करनी है और उसे उच्चतर शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों, सेवा अनुभव, अ.पि.व. अनुबंध (केवल अ.पि.व. श्रेणी के लिए), ईडब्ल्यूएस अनुबंध (केवल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए) आदि संबंधी दस्तावेज/प्रमाण-पत्र भी अपलोड नहीं करने हैं। इस संबंध में किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
डीएएफ-I तथा डीएएफ-II में पहले प्रदान की गई सूचना में किसी भी प्रकार का परिवर्तन/संशोधन करने के किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। तथापि, जहां कहीं आवश्यक हो, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके पते/ संपर्क संबंधी विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन होने पर, इस प्रेस नोट के प्रकाशन के 7 दिनों के भीतर पत्र, ई-मेल (csm-upsc@nic.in)अथवा पैराग्राफ 3 में उल्लिखित नंबरों पर फैक्स द्वारा सूचना तत्काल भेजी जाए।
अर्हता प्राप्त सभी उम्मीदवारों को साक्ष्यांकन प्रपत्र ऑनलाइन भरकर उसे ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। साक्ष्यांकन प्रपत्र, व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) प्रारंभ होने की तारीख से व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के पूरा होने तक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट पर, https://cseplus.nic.in/Account/Login लिंक पर उपलब्ध कराया जाएगा। अत:, व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त सभी उम्मीदवारों को इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही ऑनलाइन भरने की सलाह दी जाती है। साक्ष्यांकन प्रपत्र के संदर्भ में किसी प्रकार के प्रश्न/ स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से उनकी ई-मेल आईडी doais1@nic.in, usais-dopt@nic.in, या टेलीफोन नंबर 011-23092695/ 23040335/23040332 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनके अंक-पत्र, अंतिम परिणाम (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) के प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे तथा वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रायपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन के जारी निर्देश के अनुसार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने आगामी आदेश आने तक समस्त शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस दौरान छात्रावास भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों के लिए विश्वविद्यलय कार्यालय खुला रहेगा। उक्त आदेश कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने जारी किया है।


पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में 19 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू की गई थी। कुल सचिव गिरीश कांत पांडेय ने आदेश जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शासन ने जारी किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2021 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 की लिखित परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2020 के मॉडल उत्तर दिनांक 15 फरवरी 2021 को आयोग की वेबसाइट में जारी करते हुए ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी तथा आयोग कार्यालय में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च तक निर्धारित थी । इसी क्रम में इस परीक्षा के मॉडल उत्तर के संदर्भ में प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण और निराकरण विषय विशेषज्ञों के समिति द्वारा करवाया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है । www.psc.cg.gov.in











