BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा आयोजन सम्बन्धी जारी किया दिशानिर्देश, जाने कैसे होंगी परीक्षाएं

BIG BREAKING : उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा आयोजन सम्बन्धी जारी किया दिशानिर्देश, जाने कैसे होंगी परीक्षाएं

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सारे स्कूल और कॉलेज बंद है | छात्रों की सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी है है | इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि कोविड 19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन, प्रदेश के राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-2021 के स्नातक/स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष/ अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन मोड में एवं अन्य समस्त परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लेंडेड मोड में आयोजित करने की अनुमति प्रदान करता है | 

साथ ही उपरोक्त समस्त परीक्षाओ की प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन/ऑफलाइन सुविधा अनुसार लिया जा सकता है | 

स्वास्थ्य विभाग : विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

स्वास्थ्य विभाग : विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर । मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा जिले में मालिक्यूलर वायरोलॉजी लैब स्थापित कर उसके तत्काल संचालन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल माइक्रोबॉयोलजिस्ट, सीनियर साइंटिस्ट के 01 पद, साइंटिस्ट के 02 पद, लैब टेकनिशियन के 09 पद, लैब अटेन्डेंट के 02 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 02 पद और स्वीपर के 02 पद इस प्रकार कुल 18 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑन लाईन गुगल लिंक के माध्यम से 27 अपै्रल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा विज्ञापन से संबंधित समस्त जानकारी व दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है साथ ही कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
 

16 मई को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा स्थगित

16 मई को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा स्थगित

महासमुन्द । जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 16 मई को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा की आगामी तिथि की सूचना परीक्षा के होने की 15 दिवस पूर्व बताई जाएगी। 

केंद्रिय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, बढ़ते कोरोना के कहर से  यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

केंद्रिय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, बढ़ते कोरोना के कहर से यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यूजीसी नेट मई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. केंद्रिय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”#Covid19outbreak के दौरान उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, मैंने DG NTA को यूजीसी नेट दिसंबर साइकल की परीक्षा को स्थगित करने की सलाह दी है.बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को किया जाना था.

लेकिन अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को एग्जाम से 15 दिन पहले परीक्षा की तारीख बता दी जाएगी. उम्मीदवारों का यह सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें.

क्या है UGC NET Exam?

देश भर के यूनिवर्सिटी और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा साल में दो बार, आमतौर जून और दिसंबर, में होता है.

साल 2020 में कोविड-19 महामारी के चलते जून की परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था. बाद में एनटीए ने परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 18 सितंबर और 21 सितंबर से 25 सितंबर तक किया था. जून परीक्षा की देरी के चलते यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा के आयोजन में भी देरी हुई है. यह परीक्षा अब मई महीने में होनी थी, लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया है.

 

CBSE के बाद अब इस बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षाएं, देखें आदेश

CBSE के बाद अब इस बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षाएं, देखें आदेश

नई दिल्ली। कोरोना के कारण अब सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। पहले बोर्ड के नोटिफिकेशन में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा वैकल्पिक रखी गई थी। कक्षा 10वीं के जो छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, बोर्ड उनके लिए विशेष मूल्यांकन पद्वति से परिणाम तैयार करेगा. वहीं, जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं वे कक्षा 12वीं के छात्रों के साथ परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
सीआईएससीई बोर्ड की ओर से पहले ही 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से कहा गया था कि कक्षा 12 परीक्षा (ऑफलाइन) बाद में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जून में तारीख घोषित की जा सकती है। सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 04 मई से शुरू होने वाली थी। इसका आखिरी पेपर 07 जून को होना था, जबकि 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से जारी थी और इसका समापन 18 जून को होना था।
बता दें कि सीआईएससीई दो बोर्ड्स से मिलकर बना है। इसके तहत 10वीं की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड के और 12वीं की आईएससी बोर्ड के अंतर्गत होती है।
 

विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायपुर । रायपुर जिले में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर/कलेक्टर दर पर माईक्रोबायोलॉजिस्ट के 1 पद, स्टाफ नर्स के 78 पद, लैब टेक्नीशियन के 56 पद, एएनएम के 70 पद एवं एमपीडब्ल्यू के 16 पदों पर अस्थाई नियुक्ति कोविड-19 हेतु आगामी 3 माह के लिये किया जाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने बताया कि पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु जिले की वेबसाईट www.raipur.gov.in में उपलब्ध है। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन 20 अप्रैल तक जमा कर सकते है। इस संबंध में संचालक, स्वास्थ्य सेवायें से स्वीकृति मिली है।
स्टाफ नर्स के लिए आवेदन लिंक है-

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdze1oyTPyJ6wbsA-N3ZHQ6jTUOlnwsQsVUPlDqKfwEiwLbgw/viewform?usp=sf_link
एएनएम ओढ के लिए आवेदन लिंक है- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdvuYhKZnN2OE2I6G8iUigpMkohO23ZiTxlTPnCOmTV0Fm2ig/

viewform?usp=sf_link
एमपीडब्ल्यू पद के लिए लिंक है-https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdcMuR2j7xBoj8XCzG_faRBJjF7GkuKVmnHnER3HfRW1VYP5w/

viewform?usp=sf_link
लैब टेक्निशन पैड के लिए लिंक है- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdIn4Cwn0y_Ml75Qqbc996a_L2Etvd9BLtfXShwWSOj-KbGPw/viewform?usp=sf_link
मिक्रोबियोलॉफिंस्ट पद के लिए लिंक हैं- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfqvav5k9ef30NCSz_HPYheKQXDyr2saflfMcBSBdtE9h_MuQ/

viewform?usp=sf_link
 

बड़ी खबर : जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा में लगा कोरोना का ग्रहण, परीक्षा हुई स्थगित

बड़ी खबर : जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा में लगा कोरोना का ग्रहण, परीक्षा हुई स्थगित

नई दिल्ली | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अप्रैल में होने वाली जेईई मेंस की परीक्षा टाली दी गई। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए दी है। यह परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रैल के लिए निर्धारित किया गया था। बता दें कि इस साल परीक्षा 4 बार आयोजित की जानी है जिसमें पहले 2 सेशन की परीक्षा पूरी हो चुकी है और उनके रिजल्ट भी आ चुके हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रैल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।
आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा को 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन एग्जाम को चार सेशन में आयोजित कर रही है। दो सेशन एजेंसी की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। पहला सेशन 23-26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सेशन 16-18 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। पहले सेशन में कुल 620978 और दूसरे सेशन में 556248 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
 
कल आयोजित होगी नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (1) 2021

कल आयोजित होगी नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (1) 2021

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (1) 2021 परीक्षा आगामी 18 अप्रैल को दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षार्थियों के लिए उनका प्रवेश पत्र एवं उनका पहचान पत्र ही आवगमन के लिए पास माना जायेगा। प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 4.30 बजे तक संचालित की जायेगी। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विधानसभा रोड ओवरब्रिज के पास मोवा रायपुर, सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बिजली ऑफिस के बाजू फूल चौक नयापारा रायपुर, शिशु निकेतन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल डबल्यू आर.एस कालोनी, रायपुर , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना रिंग रोड न. 1, रायपुर, शासकीय हाई स्कूल लालपुर (एम एम आई हास्पिटल के पास.) रायपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबल्यू आर.एस. कालोनी रायपुर, कृति इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग नालेज विलेज ज्ञान गंगा स्कूल के पास विधान सभा रोड ग्राम
नरदहा रायपुर,एवं वामन राव लाखे उच्चतर माध्यामिक विद्यालय गांधी चौक रायपुर शामिल है
अपर कलेक्टर बी.सी. साहू, डिप्टी कलेक्टर पूनम शर्मा ने आज परीक्षा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की । उन्होंने कोविड़ 19 से संबंधित दिशा निदेशों का कडाई से पालन करने का निदेश दिये गये है।
 

संयुक्त अनुभाग अधिकारी/आशुलिपिक की परीक्षा -2015 के परिणाम

संयुक्त अनुभाग अधिकारी/आशुलिपिक की परीक्षा -2015 के परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग ने अक्टूबर, 2015 में संयुक्त अनुभाग अधिकारी/आशुलिपिक(ग्रेड ‘बी’/ग्रेड ’I’), 2015 की सेवा की चयन सूचियों में शामिल करने के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा,2015 का आयोजन किया था। सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन मार्च 2021 में किया गया था। मेरिट के क्रम में उम्मीदवारों की श्रेणी-वार सूची दी गई है। ये वो उम्मीदवार हैं जिन्हें वर्ष 2015 की चयन सूची में नीचे दी गई नौ श्रेणियों में से प्रत्येक के संबंध में शामिल करने की सिफारिश की गई है: -

श्रेणी

सेवा

I

केंद्रीय सचिवालय सेवा का अनुभाग अधिकारी ग्रेड।

II

भारतीय विदेश सेवा, शाखा ’बी’ के जनरल कैडर का अनुभाग अधिकारी ग्रेड (एकीकृत ग्रेड II और III)।

III

रेलवे बोर्ड सचिवालय का अनुभाग अधिकारी ग्रेडसेवा।

IV

केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा का निजी सचिव ग्रेड।

V

भारतीय विदेश सेवा, शाखा ‘बी ’का आशुलिपिक संवर्ग का ग्रेड I’।

VI

ग्रेड 'ए' और 'बी' सशस्त्र सेना मुख्यालय आशुलिपिक सेवा में विलय हो गया

VII

रेलवे बोर्ड सचिवालय आशुलिपिकों की ग्रेड 'बी'सेवा।

VIII

खुफिया ब्यूरो का अनुभाग अधिकारी ग्रेड।

IX

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निजी सचिव ग्रेड।

 

वर्ष 2015 के लिए प्रत्येक 9 श्रेणियों में अनुशंसित उम्मीदवारों की चयन सूची संख्या निम्नानुसार है: -

श्रेणी

कुल उम्मीदवारों की संख्या

I

470

II

16

III

07

IV

73

V

04

VI

17

VII

04

VIII

14

IX

शून्य

श्रेणी- I के तहत 17 उम्मीदवारों के परिणाम को रोक दिया गया है।

श्रेणी- I का परिणाम अनंतिम है और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली में लंबित ओएएस के परिणाम के आधार पर संशोधन के अध्यधीन है।

सघं लोक सेवा आयोग के परिसर में एक 'सुविधा काउंटर' स्थित है। उम्मीदवार, अपने परिणाम से सबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन संख्या 011- 23385271 और 011-23381125 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध होंगे। परिणाम के घोषित होने की तारीख से पंद्रह दिनों के भीतर अंक-पत्र वेबसाइट पर उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे।

 

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीयप्रतियोगी परीक्षा, 2021 के परिणाम

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीयप्रतियोगी परीक्षा, 2021 के परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 14.03.2021 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्‍नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्‍मीदवारों ने शारीरिक मानदंड/ शारीरिक क्षमता परीक्षण और चिकित्‍सा मानदंड परीक्षणों के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्‍त कर ली है। केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानदंड/शारीरिक क्षमता परीक्षणों और चिकित्‍सा मानदंड परीक्षणों की तारीख, समय और परीक्षण-स्‍थल के बारे में उम्‍मीदवारों को सूचित करेगा। यदि कोई उम्‍मीदवार जिसका अनुक्रमांक उक्‍त सूची में शामिल है और उसे इस संबंध में कोई सूचना प्राप्‍त नहीं होती है तो वह केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों से तत्‍काल संपर्क करे। इस परीक्षा के संबंध में अंक तथा अन्‍य विवरण, अंतिम परिणाम के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अर्थात् साक्षात्‍कार के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे और ये अंक 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्‍ध रहेंगे। उम्‍मीदवारों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि यदि उनके पते में कोई परिवर्तन हुआ है तो वे इसकी सूचना केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों को मुख्‍यालय:- महानिदेशक, सीआईएसएफ, ब्‍लाक सं. 13, सीजीओ काम्‍प्‍लेक्‍स, लोदी रोड, नई दिल्‍ली- 110003 को दें। 

NEET PG 2021 Exam Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 18 अप्रैल को होने वाली थी

NEET PG 2021 Exam Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 18 अप्रैल को होने वाली थी

नई दिल्ली, देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार शाम ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. इस बार नीट परीक्षा में करीब 1.7 लाख छात्र शामिल होने थे. इस परीक्षा के जरिए मेडिकल के छात्रों को सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलता है.


स्वास्थ्य मंत्री ने किए ट्वीट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, “ कोविड के बढ़ते मामलों में मद्देनजर भारत सरकार ने #NEETPG2021 परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है. यह परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. परीक्षा की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी. हमारे युवा मेडिकल छात्रों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है.” उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लिए युवा डॉक्टरों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षा की अगली तारीख तय की जाएगी.

 

पुरुष स्वास्थ्यकर्ता के लिए वाक इन इंटरव्यू 16 अप्रैल को

पुरुष स्वास्थ्यकर्ता के लिए वाक इन इंटरव्यू 16 अप्रैल को

दुर्ग । जिले में कोविड-19 के संक्रमण के कारण आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुरुष स्वास्थ्यकर्ता (एम.पी.डब्लू) के पदों पर संविदा भर्ती किया जाना है, जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 16 अप्रैल को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। इसके लिए इच्छुक आवेदक अपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन वाक इन इंटरव्यू के लिए सुबह 10:30 बजे सम्मलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट ूूूण्कनतहण्हवअण्पद का अवलोकन किया जा सकता है। 

तत्काल संचालन विविध पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इन्टरव्यू

तत्काल संचालन विविध पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इन्टरव्यू

दंतेवाड़ा । कोविड़-19 महामारी के रोकथाम के लिए जिले में मालिकूलर वायरोलॉजी लैब स्थापित को तत्काल संचालन विविध पदों की संविदा भर्ती करना है जिसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू किया जाना है।
26 अप्रैल सुबह 11 बजे से पद क्रमांक 1, 2 और 3 और 27 अप्रैल सुबह11 बजे से पद क्रमांक 4, 5, 6,7 का वॉक-इन इन्टरव्यू जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में आयोजित है।
उपरोक्त प्रस्ताव संबंधित संक्षिप्त विज्ञप्ति वाक-इन इन्टरव्यू दस्तावेज व अन्य जानकारी/ अवलोकन जिला दन्तेवाड़ा वेबसाईट www.dantewada.gov.in जिला सूचना और विज्ञान अधिकारी जिला दन्तेवाड़ा और कार्यालय सिविल सर्जन दन्तेवाड़ा में देखा जा सकता है।
 

ISRO Recruitment 2021: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन में कई पदों पर निकली भर्तियां, इस लिंक से करें अप्लाई

ISRO Recruitment 2021: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन में कई पदों पर निकली भर्तियां, इस लिंक से करें अप्लाई

ISRO Recruitment 2021: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. इसरो में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और परचेज एंड स्टोर ऑफिसर के 24 पदों पर भर्तियां निकली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 21 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसरो ने पिछले दिनों इस भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू किए थे. अब तक हजारों लोग इन पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.


भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 21 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है. आप 23 अप्रैल तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


जरूरी शैक्षणिक योग्यता

नोटिफिकेशन के मुताबिक एकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के पास एमबीए, एमकॉम या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उन्हें 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीए की डिग्री और 1 साल का अनुभव होना चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.


ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.isro.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इन भर्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन मिल जाएगा. आवेदन करने से पहले आप पूरी जानकारी हासिल कर लें. आवेदन में गलती होने पर या निरस्त किया जा सकता है.


नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करे
आवेदन करने के लिए क्लिक करे
 

 बड़ी खबर: CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित और 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल

बड़ी खबर: CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित और 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। आज सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है। 12वीं की मई और जून में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया, अब इनकी तारीख एक जून के बाद तय की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परीक्षाओं को रद्द किए जाने की मांग की थी। अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से परीक्षा रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र वायरस के संक्रमण को फैलने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसी बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी केंद्र को पत्र लिखकर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की अपील की थी। 
इंजीनियरी सेवा परीक्षा,2020 के अंतिम परिणाम

इंजीनियरी सेवा परीक्षा,2020 के अंतिम परिणाम

नईदिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अक्टूबर, 2020 में आयोजित इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और मार्च-अप्रिल, 2021 में आयोजित व्‍यक्तित्‍व परीक्षण हेतु लिए गए साक्षात्‍कारों के परिणामों के आधार पर, संबंधित मंत्रालयों/विभागों में विभिन्‍न सेवाओं/पदों पर नियुक्ति के लिए योग्‍यताक्रम में अनुशंसित किए गए उम्‍मीदवारों की सूची निम्‍नानुसार है I

2. विभिन्‍न विषयों के अंतर्गत नियुक्ति हेतु अनुशंसित उम्‍मीदवारों की संख्‍या निम्‍नानुसार है :-

विषय

नियुक्ति हेतु अनुशंसित उम्‍मीदवारों की संख्‍या

कुल

सामान्य

ई डब्ल्यू एस

अन्‍य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

सिविल इंजीनियरी

127

(02 पीडब्ल्यूबीडी-1 और 02 पीडब्ल्यूबीडी-3 उम्‍मीदवारों सहित)

33

13

47

27

07

यांत्रिक इंजीनियरी

38

(02 पीडब्ल्यूबीडी-1 उम्‍मीदवारों सहित )

09

05

14

04

06

वि़द्युत इंजीनियरी

62

(01 पीडब्ल्यूबीडी-1 और 03 पीडब्ल्यूबीडी-3 उम्‍मीदवारों सहित)

18

07

20

11

06

इलेक्‍ट्रॉनिकी और दूरसंचार इंजीनियरी

75

(03 पीडब्ल्यूबीडी-2 उम्‍मीदवारों सहित)

30

10

19

11

05

 

कुल

302

(05 पीडब्ल्यूबीडी-1 , 03 पीडब्ल्यूबीडी-2 और 05 पीडब्ल्यूबीडी-3 उम्‍मीदवारों सहित)

90

35

100

53

24

3. मौजूदा नियमों और रिक्तियों की संख्‍या के अनुसार ही नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्‍न सेवाओं/पदों में उम्‍मीदवारों का आबंटन उनके द्वारा प्राप्‍त रैंक और दी गई वरीयता के अनुसार किया जाएगा।

4. समूह ‘क’/’ख’ सेवाओं/पदों के लिए सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई रिक्तियां, जो भरी जानी हैं, की संख्‍या निम्‍नानुसार है :-

विषय

रिक्तियां

कुल

सामान्य

ई डब्ल्यू एस

अन्‍य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

सिविल इंजीनियरी

147 {पीडब्ल्यूबीडी-उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षित 04 रिक्तियों सहित (02 पीडब्ल्यूबीडी-1 और 02 पीडब्ल्यूबीडी-3)}

53

13

47

27

07

यांत्रिक इंजीनियरी

041 (पीडब्ल्यूबीडी उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षित 02 पीडब्ल्यूबीडी-1 रिक्तियों सहित )

12

05

14

04

06

विद्युत इंजीनियरी

074 { पीडब्ल्यूबीडी उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षित 04 रिक्तियों सहित (01 पीडब्ल्यूबीडी -1 और 03 पीडब्ल्यूबीडी -3)}

30

07

20

11

06

इलेक्‍ट्रॉनिकी और दूरसंचार इंजीनियरी

085 ( पीडब्ल्यूबीडी उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षित 03 पीडब्ल्यूबीडी -2 रिक्तियों सहित )

40

10

19

11

05

 

कुल

347 { पीडब्ल्यूबीडी उम्‍मीदवारों के लिए आरक्षित 13 रिक्तियों सहित (05 पीडब्ल्यूबीडी -1, 03 पीडब्ल्यूबीडी –2 और 05 पीडब्ल्यूबीडी -3)}

135

35

100

53

24


-2-

 

5.1 निम्‍नलिखित अनुक्रमांक वाले 39 अनुशंसित उम्‍मीदवारों की उम्‍मीदवारी अनंतिम है:-

 

सिविल इंजीनियरी (कुल 20)

 

0201020

0800308

0801532

0801841

0803525

0803603

0806504

0807980

0809666

0809669

0810174

0811939

0813908

0814022

1300767

1302333

1502523

1502665

2601482

2602229

 

 

 

 

 

यांत्रिक इंजीनियरी (कुल 03)

 

 

0817845

0821208

1105053

 

 

 

विद्युत इंजीनियरी (कुल 07)

 

0829929

0831167

0833963

0835179

1015548

1108145

5103381

 

इलेक्‍ट्रॉनिकी और दूरसंचार इंजीनियरी (कुल 09)

 

0308043

0839503

0841032

0844224

1020965

1021679

1022237

1023013

2611090

 

 

 

 

 

5.2 उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव, जिनके परिणामों को अनंतिम माना गया है, तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से प्राप्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करा लेता है और उनके परिणामों को अनंतिम स्थिति से मुक्त नहीं कर देता है। इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन माह की अवधि के लिए ही वैध रहेगी [अर्थात् 11/07/2021 तक]। ऐसे अंनतिम उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज केवल आयोग को प्रस्तुत करेंगे। जैसा कि आयोग द्वारा अपेक्षित है, उम्मीदवार द्वारा उपर्युक्त निर्धारित अवधि में अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई और पत्राचार नहीं किया जाएगा।

6. इंजीनियरी सेवा परीक्षा नियमावली, 2020 के नियम 13 (iv) और (v) के अनुसार, आयोग द्वारा प्रत्‍येक विषय के उम्‍मीदवारों की समेकित आरक्षित सूची निम्‍नानुसार तैयार की जाती है :-

 

विषय

आरक्षित सूची में उम्मीदवारों की संख्‍या

सामान्य

ई डब्ल्यू एस

अन्‍य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

कुल

सिविल इंजीनियरी

20

03

17

-

-

40

यांत्रिक इंजीनियरी

03

-

03

-

-

06

विद्युत इंजीनियरी

12

01

10

-

01

24

इलेक्‍ट्रॉनिकी और दूरसंचार इंजीनियरी

10

04

06

-

-

20

कुल

45

08

36

-

01

90

 

 

7. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के निकट एक‘सुविधा काउंटर’स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्‍टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं. 011-23385271 और 011-23381125 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं । परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध होंगे। परिणाम के घोषित होने की तारीख से पंद्रह दिनों के भीतर अंक-पत्र वेबसाइट पर उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे।

 

परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें: 

केन्‍द्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत

केन्‍द्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत

नईदिल्ली।  केन्‍द्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति की केन्द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार को केन्‍द्रीय सहायता के रूप में 39 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि जारी की है। इससे पहले, 12 जून, 2020 को तदार्थ आधार पर मध्‍य प्रदेश सरकार को 20 करोड़ रुपये और 22 सितम्‍बर, 2020 को 19 करोड़ 86 लाख रुपये भी जारी किये गये थे। अत: राज्‍य सरकार के पास 2020-21 में व्‍यय के लिए कुल 79 करोड़ 72 लाख रुपये (अनुमानित आवंटन) की राशि उपलब्‍ध है। सरकार के फैसले के अनुसार चयनित लाभार्थियों (छात्रों) को निर्धारित छात्रवृत्तियों की अदायगी डीबीटी के जरिये की जाएगी। अदायगी का अन्‍य मॉडल चेक से कैश स्‍वीकार्य नहीं होगा।

 बड़ी खबर: 10वीं की बोर्ड परीक्षा हुई स्थगित, देखे आदेश

बड़ी खबर: 10वीं की बोर्ड परीक्षा हुई स्थगित, देखे आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा रद्द किया जायेगा।  की वजह से ये निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की दिनांक 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
देखे आदेश-
 
 छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने निकाली कुल 42 पदों पर भर्तियां, देखे विज्ञापन

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने निकाली कुल 42 पदों पर भर्तियां, देखे विज्ञापन

रायपुर। ज्येष्ठ संपरीक्षक एवं सहायक संपरीक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षक अधीनस्थ लेखा सेवा भर्ती नियम 1969 एवं छत्तीसगढ़ राज्य असम परीक्षा लिपिक वर्गीय सेवा भर्ती नियम 2016 में उल्लेखित शर्तों एवं प्रक्रिया अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी एवं पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की वेबसाइट पर आमंत्रित किए जा रहें हैं. आपको बता दें कि ज्येष्ठ संपरीक्षक के श्रेणी तृतीय में कुल 6 पदों हेतु और सहायक संपरीक्षक श्रेणी तृतीय में 36 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं इस तिथि से हो रही प्रारम्भ

दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं इस तिथि से हो रही प्रारम्भ

धमतरी । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत जिले में 15 अप्रैल से दसवीं और 3 मई से बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा के संचारू संपादन के लिए डिप्टी कलेक्टर एच.एल.गायकवाड़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन ने बताया कि जिले में परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। ज्ञात हो कि जिले में 231 हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। दसवीं की परीक्षा में 16502 और बारहवीं की परीक्षा में 10064 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसी तरह गोपनीय सामग्री सुरक्षित रखने के लिए समन्वयक संस्था शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बताया कि 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से पहले निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय और अन्य सामग्री बांटा जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन ने रूट चार्ट अनुसार निर्धारित थानों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए 6 बस और 3 जीप की व्यवस्था की जा रही है।