BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 परीक्षार्थी ध्यान दे : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने कल जारी की वार्षिक परीक्षा 2021 की समय सारणी में किया आंशिक संशोधन

परीक्षार्थी ध्यान दे : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने कल जारी की वार्षिक परीक्षा 2021 की समय सारणी में किया आंशिक संशोधन

रायपुर। कल दिनांक 24,05,2021 पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रेषित विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा-2021 की समय सरणी जारी की थी। जिसमे टिप बिंदु क्रमांक-01 में परीक्षार्थी के दिशा निर्देश के अधिसूचना क्रमांक 2631,2632/परीक्षा/2021 रायपुर दिनांक 08,06,2021 के स्थान पर दिनांक 08,05,2021 पढ़ा जावे। साथ ही बी एस सी होम -साइंस भाग-एक, दो (नया एवं पाठ्यक्रम) टिप बिंदु क्रमांक-03 एवं बी ए,, बी एस सी,, बी कॉम , बी सी ए , भाग- एक, दो (नया एवं पाठ्यक्रम) तथा बी लिब एवं बी पि ई, के टिप बिंदु क्रमांक-04 को विलोपित किया जाता है। 
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा 2021 की समय सारणी की घोषित, देखे टाइम टेबल

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा 2021 की समय सारणी की घोषित, देखे टाइम टेबल

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा 2021 में आयोजित होने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं के लिए समय सारणी कोविड-19 के वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार घोषित की है, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय सारणी विश्वविद्यालय वेबसाइट में भी उपलब्ध है जहां से अवलोकन एवं प्रिंट किया जा सकता है आपको बता दें उक्त घोषित समय सारणी की परीक्षा है ऑनलाइन मोड पर ही होगी, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 जून से चालू हो रही है और अलग-अलग तिथियों पर संपन्न होगी पूर्व की भांति तीन पालियो में परीक्षा ना होकर सभी परीक्षाएं प्रातः 11:00 बजे से है चालू होंगी|
टाइम टेबल के लिए इसे क्लिक करे
 

 

Finance Ministry Recruitment 2021: वित्त मंत्रालय में बिना एग्जाम के बन सकते हैं ऑफिसर, जल्द करें आवेदन, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

Finance Ministry Recruitment 2021: वित्त मंत्रालय में बिना एग्जाम के बन सकते हैं ऑफिसर, जल्द करें आवेदन, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

Finance Ministry Recruitment 2021: वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इसके लिए Finance Ministry ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार और अन्य 53 पदों पर भर्ती (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Finance Ministry की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 और 30 जून 2021 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://financialservices.gov.in/vacancy पर क्लिक करके भी इन पदों (Finance Ministry Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://financialservices.gov.in/sites/default और https://financialservices.gov.in/sites/default/files/circular.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (Finance Ministry Recruitment 2021) भी देख सकते हैं. इस भर्ती (Finance Ministry Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों को भरा जाएगा.
Finance Ministry Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 और 30 जून 2021
inance Ministry Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 53
रजिस्ट्रार- 10 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 17 पद
रिकवरी ऑफिसर- 26 पद
Finance Ministry Recruitment 2021 के लिए वेतन
रजिस्ट्रार- रु. 78800-रु. 209200 प्रति माह.
असिस्टेंट रजिस्ट्रार- रु. 67700-रु. 208700 प्रति माह.
रिकवरी ऑफिसर- रु. 67700-रु. 208700 प्रति माह.

 

CBSE 12वीं परीक्षा पर हाइलेवल मीटिंग खत्म, ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे एग्ज़ाम, दिल्ली को छोड़ सभी राज्य तैयार

CBSE 12वीं परीक्षा पर हाइलेवल मीटिंग खत्म, ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे एग्ज़ाम, दिल्ली को छोड़ सभी राज्य तैयार

नई दिल्ली, 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रियों के साथ जारी बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा अब्जेक्टिव टाइप पेपर के जरिए होगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार दिखे. सूत्रों ने बताया कि परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि पासवर्ड प्रटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा. बैठक में सीबीएसई ने कहा कि वो जून के आख़िरी हफ़्ते में परीक्षा करवा सकते हैं. बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही डेट का एलान किया जाएगा.


12वीं की परीक्षा को लेकर मौजूद असमंजस की स्थिति के बीच यह हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी. केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त बैठक में परीक्षा को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की गई. जिसके बाद ये तय किया जाएगा की 12वीं की परीक्षा होगी. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे.


परीक्षा को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान


वहीं परीक्षा को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा कि छात्रों को टीका लगाने से पहले 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कराना बहुत बड़ी गलती साबित होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र को 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण के संबंध में फाइजर से बात करनी चाहिए.


मनीष सिसोदिया ने कहा कि 12वीं कक्षा के 95 प्रतिशत छात्र 17.5 साल से अधिक की आयु के हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र को विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें कोविशील्ड, कोवैक्सीन टीका लगाया जा सकता है.


कोरोना के कारण कई परिक्षाएं स्थगित


बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. साथ ही एनटीए समेत राष्ट्रीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी परीक्षाएं स्थगित की हुई हैं. 

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा हेतु गाइड लाइन हुआ जारी जानिए कैसे होंगी परीक्षाएं देखें पूरा दिशा निर्देश

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा हेतु गाइड लाइन हुआ जारी जानिए कैसे होंगी परीक्षाएं देखें पूरा दिशा निर्देश

रायपुर। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020-2021 का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया है। माशिम ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपने चुने गए केंद्रों से 1 से 5 जून के बीच प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते है। पुस्तिका प्राप्त होने के 5 दिवस के अंदर छात्रों को इसे भरकर अपने केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 5 दिनों के बाद पुस्तिका जमा करता है तो उसे अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं के द्वारा लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी यथा रोल नं. विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है।
 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग: साइकोलॉजिकल काउंसलिंग ड्यूरिंग एंड पोस्ट कोविड विषय पर वेबीनार आयोजित

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग: साइकोलॉजिकल काउंसलिंग ड्यूरिंग एंड पोस्ट कोविड विषय पर वेबीनार आयोजित

रायपुर।  आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में महाविद्यालय की आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता प्रकोष्ठ के द्वारा मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग: साइकोलॉजिकल काउंसलिंग ड्यूरिंग एंड पोस्ट कोविड विषय पर एक वेबीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ मीना पाठक तथा सह संयोजक डॉ अंजना पुरोहित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ शीला दुबे के द्वारा पूर्व में हुए जैव विविधता कार्यक्रम की सेल्फी के परिणामों के साथ हुआ। आज के कार्यक्रम के विषय का परिचय डॉ उषा किरण अग्रवाल विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान शासकीय दु ब स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय ने किया। उन्होंने बताया कि आज के वक्तव्य में मुख्य रूप से देखेंगे कि, वर्तमान महामारी में जहा सामाजिक एकाकीपन, सामाजिक अलगाव का सामना किया तो वर्क फ्रॉम होम का कल्चर भी हमने सीखा। महामारी के कारण सुरक्षा साधनों के अभाव में भय का वातावरण रहा। नकारात्मक विचारों से हम अपने आप को किस प्रकार बचा पाएंगे। कोरोना महामारी का सामना करने के बाद जो पत्रकार ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तथा सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। आज का युवा अनिद्रा मनोदशा विकृति चिंता विकृति का शिकार हो रहा है।
सामाजिक एकांतवास होने से तनाव के लक्षण बढ़ रहे हैं, तनाव सहनशीलता कम हो गई है, साथ ही महामारी में कुछ परिवार में मृत्यु के कारण नवजात शिशु की पालन पोषण की समस्या भी आ रही है, बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। आज के वक्तव्य में हम यह देखेंगे कि किस प्रकार से वर्तमान समय में भी आशावादीता का संचार किया जा सकता है जिससे हमारे बच्चों की खुशियां वापस आ सके।
आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रतिभा जे मिश्रा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष "सोशल वर्क" गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर थी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान महामारी के समय किस प्रकार हम अनेक सामाजिक समस्याओं को देख रहे हैंl कालाबाजारी, भ्रष्टाचार आदि की समस्याओं के कारण लोक अपना मानसिक संतुलन खो दिए जा रहे हैं। तो हमें यह ध्यान रखना है कि हम किस प्रकार अपने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं। निराशा को कम करें। छोटे-छोटे बदलावों से बड़े बदलाव होते हैं। वर्तमान महामारी के समय हमें सभी नियमों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा बनाए रखनी है। भ्रामक सूचनाओं से बचें। नकारात्मक सूचनाओं से स्वयं तथा परिवार ,समाज को बचाएं। स्वयं को खुश रखेंगे तो दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य उन्नत करने के अनेक उपायों की चर्चा की। साथ ही व्यायाम ,प्राणायाम तथा संतुलित आहार , स्वस्थ दिनचर्या,की चर्चा की। उन्होंने बताया परिवार से जुड़कर ही सकारात्मकता बनी रह सकती है जिससे हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे। सामाजिक दूरी सामाजिक अकेलापन नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी ने आज के कार्यक्रम में अपने पक्ष रखें। उन्होंने बताया कि आज के समय में हम सभी तनाव महसूस कर रहे हैं। भ्रामक सूचनाओं से नकारात्मकता भी बढ़ रही है। उन्होंने आज की समस्या में मुख्य रूप से आर्थिक पक्ष की भी चर्चा की कि हम वर्तमान समय में अनेक प्रकार की सहायता कर सकते हैं जिस प्रकार से जितनी मदद की जा सकती है अवश्य करें। उन्होंने बताया कि सकारात्मक अभिवृत्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा चिकित्सक की सलाह से उन्होंने स्वयं इस बीमारी को हराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आशावादीता को मैक्सिमम तथा नकारात्मकता को मिनिमम रखें तभी अवसाद और मानसिक विकार से बच पाएंगे।
सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें, मौसमी फल ,संतुलित आहार ले तथा विश्वास रखें कि हम इसे शीघ्र ही बाहर आएंगे। अच्छे दिन अवश्य और शीघ्र आएंगे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रंजना पूजा यादव ने किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्राध्यापक उषा अग्रवाल डॉ संध्या वर्मा, डॉ प्रीति पांडे, डॉ रंजना तिवारी, डॉ सुषमा तिवारी सहित अन्य महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रेनू माहेश्वरी, डॉक्टर एम बी ठाकुर डॉ कविता दास आदि उपस्थित रहे। 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर बीकॉम बीए बीएससी इत्यादि परीक्षाओं में पूरक  से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी जो 22 तारीख तक फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं उनके लिए अब 30 तारीख तक एक और मौका मिल रहा है, इसमें ऐसे छात्र भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं जिनके रोके गए परिणाम दिनांक 21 मई 2021 के द्वारा घोषित हुए हैं अथवा सुपर सप्लीमेंट्री के छात्र जो किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें भी यह मौका मिल रहा है देखें आदेश की कॉपी - 

 

 

प्री बीएड प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित

प्री बीएड प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री बीएड प्री डी एल एड प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2021 से प्रारंभ किया जाना था जिसकी अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई थी कोविड के संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उक्त प्रवेश परीक्षाओं  के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है कोविड-19 के संक्रमण में कमी होने और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की सूचना व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी 

 

 

पशुपालन विभाग में पशु-चिकित्सक व चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के लिए आवेदन 20 जून तक

पशुपालन विभाग में पशु-चिकित्सक व चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के लिए आवेदन 20 जून तक

दंतेवाड़ा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के स्थापनान्र्तत शासन स्वीकृत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (06 पद) और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी (्रङ्कस्नह्र) के 17 रिक्त पदों पर संविदा के भर्ती के लिए आवेदन पत्र मूल प्रमाण पत्र सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 20 जून 2021 तक आमंत्रित किये गए हैं। पशु चिकित्सा सहायक शलयज्ञ के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् अधिनियम 1984 के अधीन पंजीकृत हो। पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्राधिकारी (ङ्क्रस्) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से 10+12 बायोलाजी विषय से उत्तीर्ण और वेटनरी पॉलीटेक्निक का दो वर्षिय डिप्लोमा आवश्यक है।
उक्त पदों पर 1 वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी और निर्धारित मानदेय मासिक देय होगा। कृत्रिम गर्भाधान कार्य में दक्षता और दंतेवाड़ा जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में योग्य उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में क्रमश संभाग व राज्य के अन्य जिलों की उम्मीदवारों के आवेदनों पर विचार किया जा सकेगा। जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन अनिवार्य होगा। शैक्षणिक योग्यता, कौशल परीक्षा व अनुभव साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थान में ही निवासरत होकर सेवा प्रदान किया जाना अनिवार्य है। उक्त नियुक्तियॉ कलेक्टर जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा, शासकीय नियंत्रण जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला दंतेवाड़ा होंगे।
नियुक्ति शर्तो में शिथलीकरण का अधिकार जिला समिति को होगा। आवेदन के लिए आवेदन पत्र के साथ 5 रुपए का टिकट सहित 2 लिफाफा एवं समस्त दस्तावेजों को अच्छी तरह से नस्तीबंद्ध किया जाएं तथा पृष्ठ क्रमांक भी अंकित करें, आवेदन पत्र निर्धारित क्रम में ही व्यवस्थित रखें जैसे-(आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, लिफाफा)।
आवेदन पत्र के ऊपर आवेदित पद का पदनाम/जाति वर्ग और स्वयं का पता स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र और उच्च स्तरीय छानबीन समिति की ओर से सत्यापित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यार्थी को आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो राजपत्रित अधिकारी स्वयं के द्वारा सत्यापित कर चिपकाना होगा। एवं आवश्यक प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करें। शासकीय/अर्धशासकीय संस्था एवं निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को उन संस्थाओं के नियोक्ता की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा, अन्यथा आवेदन विचारणीय नहीं होगा। 4 अप्रैल 2021 के इस स्थिति में न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए, शासन की ओर से समय-समय पर आयु सीमा में दी गई छूट का प्रावधान होगा।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान होने विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय लेने का सर्व अधिकार अध्यक्ष, चयन समिति जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का होगा। संविदा भर्ती पूर्णत: अस्थाई है। संविदा भर्ती के पदों के विरुद्ध यदि शासन संचालक प.ची.से. द्वारा नियमित भारतीय अन्य माध्यम से नियमित पदस्थापना की जाती है, तो संविदा भर्ती स्वयं समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के वेबसाइट www.dantewada.nic.in में अवलोकन किया जा सकता है।
 

 संविदा भर्ती के लिए अंतिम पात्रता सूची जारी

संविदा भर्ती के लिए अंतिम पात्रता सूची जारी

बीजापुर। कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास बीजापुर में विकास सहायक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर 13 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गयी थी। जिसके तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण पश्चात पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गयी है। उक्त सूची अवलोकन के लिए कार्यालय कलेक्टर बीजापुर तथा जिला पंचायत बीजापुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। इसके साथ उक्त सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।  

बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक

बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक

बीजापुर । बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर की मुख्य परीक्षा 2020-21 में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। जिसके तहत ऐसे परीक्षार्थी 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुलसचिव बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर से संबंध महाविद्यालयों में स्नात्तक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं की मुख्य परीक्षा सत्र 2020-21 में शामिल होने वाले नियमित, अमहाविद्यालयीन, भूतपूर्व या पूरक कक्षाओं के जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म के लिए ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे विश्वविद्यालय के वेबसाईट बीव्हीव्हीजेडीपीईक्जाम डॉट इन के माध्यम से निर्धारित विलम्ब शुल्क के साथ 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क एवं आवश्यक निर्देश 26 मार्च 2021 को जारी अधिसूचना क्रमांक 1064 के अनुसार यथावत रहेंगी।
 

बड़ी खबर: विश्वविद्यालय की 25 मई से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख से होंगे एग्जाम

बड़ी खबर: विश्वविद्यालय की 25 मई से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख से होंगे एग्जाम

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में 25 मई से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय ने संशोधित अधिसूचना जारी की है।


विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब 1 जून से परीक्षाएं प्रारंभ होंगी ।
इससे पहले 25 मई से परीक्षाएं आयोजित होने वाली थी। प्रदेश में कोरोना और लॉकडाउन की स्थिति को देखते परीक्षी की तिथियों में बदलाव किया गया है।


 

छत्तीसगढ़ रिजल्ट ब्रे़किंग : स्कूल शिक्षा मंत्री ने जारी किए 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, यहां देखें रिजल्टश

छत्तीसगढ़ रिजल्ट ब्रे़किंग : स्कूल शिक्षा मंत्री ने जारी किए 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, यहां देखें रिजल्टश

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुबह 11 बजे वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। इस बार कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इंटरनल मार्किंग के आधार पर छात्रों का रिजल्‍ट तैयार किया गया है। मार्किंग स्‍कीम पिछले सप्‍ताह जारी की गई थी। 10वीं के सभी छात्र अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर सकेंगे और अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।
छात्र इन साइट्स पर लॉगिन कर देख सकते है अपने परिणाम-

cgbse.nic.in
results.cg.nic.in

छ.ग 10वीं बोर्ड रिजल्ट ब्रेकिंग : कल जारी होगा 10वीं बोर्ड का परिणाम

छ.ग 10वीं बोर्ड रिजल्ट ब्रेकिंग : कल जारी होगा 10वीं बोर्ड का परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10वीं बोर्ड का परिणाम कल सुबह जारी हो जायेगा। सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ऑनलाइन जारी करेंगे। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पायी है, लिहाजा बोर्ड ने परिणाम जारी करने केलिए असाइनमेंट को आधार बनाया है। 

बता दें कि बिना परीक्षा दिए असाइंमेंट के बेस पर छात्रों को पास किए जाएंगे। उल्लेखीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को ​रद्द कर दिया है। वहीं अब छात्रों को असाइंमेंट के आधार पर पास करेगी। रिजल्ट को लेकर छात्र इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से होनी थीं, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन्हें स्थगित करने का फैसला लिया गया। वहीं संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए शिक्षा मंडल ने परीक्षा को रद्द कर दिया। ​वहीं अब असाइंमेंट के आधार पर छात्रों का पास किए जाएंगे।
 
 रविवि ने जारी की स्थगित सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी 2020-21 की संशोधित समय सारणी

रविवि ने जारी की स्थगित सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी 2020-21 की संशोधित समय सारणी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर द्वारा दिसंबर-जनवरी 2020-2021 की सेमेस्टर परीक्षाओं के घोषित समय सारणी में कुछ संसोधन कर नया समय सारणी घोषित किया है।


आपको बता दे कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश के अनुसार ही परीक्षाओं का आयजन किया जा रहा है

देखे समय सारणी-

 

पंडित रविवि ने जारी की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ का प्रारूप, आप भी ऐसे प्राप्त कर सकते है

पंडित रविवि ने जारी की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ का प्रारूप, आप भी ऐसे प्राप्त कर सकते है

रायपुर, विश्विद्यालय के कुलसचिव प्रो. गिरीश कांत पांडेय जी ने बताया कि सेमेस्टर तीन की परीक्षा की तिथि, "यथावत" रहेगी एवं पूर्व की भांति संचालित होगी। इसमें किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं है। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका का मुखपृष्ठ" का प्रारूप प्रेषित किया है। उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ का प्रारूप विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। और कॉलेजो को भी निर्देशित किया गया है कि इस प्रारूप को सभी छात्रो तक उचित माध्यम से पहुचाये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो|
देखे प्रारूप

डाउनलोड करे
 

 रविवि पूरक परीक्षा में पास हुए छात्रों को दे रही है एक और मौका, जाने कब से कब तक भर सकते है फॉर्म

रविवि पूरक परीक्षा में पास हुए छात्रों को दे रही है एक और मौका, जाने कब से कब तक भर सकते है फॉर्म

रायपुर। वार्षिक परीक्षा बी ए, बी एस सी, बी कॉम , बी सी ए , बी एच एच सी, बी पी ई, जिनके पूरक परीक्षा 2020 के परिणाम वर्तमान में घोषित हुए है , ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने हेतु ऑनलाइन पोर्टल दिनांक 2020 18 05 2021 से 22 05 2021 तक खोली जा रही है। जो नियमित शुल्क के साथ फॉर्म भरेंगे, साथ ही स्नातक (वार्षिक परीक्षा के केवल नियमित छात्र)/डिप्लोमा/पी जी डिप्लोमा एवं सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम , तृतीय, पंचम , एवं सप्तम  नवम कक्षाओं के नियमित/एटीकेटी विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवस परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है वे विलम्ब शुल्क 1500/ के साथ परीक्षा फॉर्म दिनांक 22 05 2021 तक भर सकते है। 
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं में प्रवेश के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं में प्रवेश के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं में प्रवेश के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। कोरोना के कारण इस साल ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
प्रदेश के कुल 172 अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बता दें कि इस सत्र में 119 और अंग्रेजी स्कूलों की शुरुआत हो रही है। पिछले साल सिर्फ 52 स्कूलों में इसकी शुरुआत हुई थी। कक्षा पहली से 12वीं तक खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कक्षा दूसरी से 12वीं तक प्रवेश में अंग्रेजी माध्यम वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं अधिक आवेदन होने पर लाॅटरी से निकाली जाएगी। आवेदन 15 मई से 10 जून तक किया जा सकेगा।
वहीं पहली लाॅटरी 11 जून से 14 जून के बीच होगी। प्रवेश के लिए आवश्यक कार्रवाई 15 से 20 जून तक की जाएगी। आवेदक पालक सीजी स्कूल डाॅट इन में जाकर एडमिशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या विद्यालय देवेंद्र नगर में कोएक्जिस्टिंग विथ कोविड-19 विषय पर वेबिनार संपन्न

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या विद्यालय देवेंद्र नगर में कोएक्जिस्टिंग विथ कोविड-19 विषय पर वेबिनार संपन्न

रायपुर।  आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या विद्यालय देवेंद्र नगर में कोएक्जिस्टिंग विथ कोविड-19 विषय पर महाविद्यालय की आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ श्रीमती उषा अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन के द्वारा हुआ। तत्पश्चात डा रवि शर्मा के द्वारा" इतनी शक्ति हमें देना दाता" प्रार्थना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। डॉ लक्ष्मी देवनानी आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वी वाई हॉस्पिटल के चेस्ट फिजियन डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनवार जी का परिचय दिया। डॉक्टर सिद्धार्थ ने सुरक्षा ही बचाव है इन लाइनों से अपना वक्तव्य प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि आम जनता को दो पर्तों वाला सूती कपड़े का मास्क , जो नाक और मुंह को अच्छे से कवर करता हो, जिसमें कहीं पर भी गैप ना हो, ऐसा मास्क पहनना चाहिए। मास्क का कपड़ा कड़क नहीं होना चाहिए। आम जनता एक्सलेशन वाल्व वाला मास्क ना पहने। N95 मास्क भी सिर्फ डॉक्टर तथा हेल्थ केयर वर्कर्स को पहनना चाहिए। इस समय 6 फीट की दूरी अवश्य बनाकर रखें। साथ ही डॉक्टर पाटनवार जी ने आरटीपीसीआर, सी टी काउंट, पल्स ऑक्सीमीटर के सही उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने बताया हर कोरोना के पेशेंट को सीटी स्कैन कराना जरूरी नहीं है। रोग की गंभीरता तथा चिकित्सक की सलाह पर ही कराना चाहिए। उन्होंने सी टी स्कोर की भी जानकारी दी। पाटन वार जी ने बताया कि रेमदेसीविर इंजेक्शन कोरोना के लिए मिरेकल ड्रग नहीं है। चिकित्सक की सलाह से ही इसका उपयोग किया जाना चाहिए। घर में बिना चिकित्सक की देखरेख में रेमदेसीविर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने प्लाजमा थेरेपी की विस्तृत जानकारी दी। तथा कौन प्लाज्मा डोनेट कर सकता है इसके बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कोरोना होने परऑक्सीजन यदि 94% है, थोड़ा बुखार, सुखा कफ और थोड़ा चेस्ट पेन हो, तो घर में ही इसका उपचार किया जा सकता है, लेकिन ऑक्सीजन 90 से कम, सांस बहुत तेज चल रही हो, बात नहीं कर पा रहे हो, चलने से ऑक्सीजन कम हो रहा हो तो डॉक्टर के पास जाएं। अस्पताल से घर आने के बाद 1 महीने और 3 महीने के अंतराल में फॉलोअप कराना चाहिए।
कोविड़ वैक्सीनेशन की भी डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनवार जी ने विस्तृत जानकारी दी। वैक्सीनेशन एकदम सुरक्षित है और सभी को करवाना चाहिए। यदि कोरोना हो गया है तो भी वैक्सीन नए स्टेन से फाइट करने में मदद करेगा। जो भी वैक्सीन उपलब्ध हो लगवा सकते हैं। वैक्सीन की पहली डोज के 6 से 8 सप्ताह के बीच दूसरी डोज लगाना चाहिए। दोनों वैक्सीन के बाद भी यदि कोरोना हुआ, तो उसकी गंभीरता काफी कम रहती है इंफेक्शन भी बहुत कम रहता है। दूसरी डोज के 2 से 3 हफ्ते के बीच एंटीबॉडीज बनती है। वैक्सीन के बाद थोड़ा बुखार दर्द या जॉइंट पेन होना सामान्य है। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागियों के द्वारा प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के दौरान कोविड से ठीक हुई डॉ रंजना तिवारी ने अपने अनुभव बताए तथा बताया कि इससे मनुष्यता प्रभावित हो रही पर मानवता प्रभावित नहीं हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी ने कार्यक्रम के वक्ता डॉ सिद्धार्थ पाटन वार जी का धन्यवाद किया तथा बताया कि कोरोना के प्रति ग्रामीण परिवेश में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में डॉ रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर संध्या वर्मा, डॉ शीला दुबे, डॉ मीना पाठक, डॉ प्रीति पांडे, डॉ सुषमा तिवारी, डॉ माधुरी श्रीवास्तव, डा अंजना पुरोहित सहित अन्य महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एम पी ठाकुर, डॉ रेनू माहेश्वरी, डॉ सुनीता पात्रा उपस्थित थे। 

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम बीएससी बीए सहित अन्य  कक्षाओं के पूरक परीक्षाओं के परिणाम आज जारी

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम बीएससी बीए सहित अन्य कक्षाओं के पूरक परीक्षाओं के परिणाम आज जारी

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा पूरक परीक्षाओं के परिणाम आज जारी हो गए हैं जिसमें बीकॉम बीएससी बीसीए आदि कक्षाओं के पूरक परीक्षाओं के परिणाम आए हैं  देखें सूची -