BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Eco क्लब भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महािद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित 5 दिवसीय स्वच्छता अभियान का समापन

Eco क्लब भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महािद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित 5 दिवसीय स्वच्छता अभियान का समापन

Eco क्लब भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महािद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में नरैया तालाब गार्डेन, टिकरापारा, रायपुर में गहन स्वच्छता अभियान जो 27/1/2020से 31/1/2020 इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन केअवसर पर आज दिनांक 31 जनवरी 2020 को नरैया तालाब गार्डेन में रायपुर नगर के महापौर माननीय श्री एजाज ढेबर जी , आयुक्त श्रीमान सौरभ कुमार जी, पर्यावरण एवं उद्यानिकी से श्री सुरेश चन्नावार, राज्य के प्रमुख एनएसएस अधिकारी श्री समरेंद्र सिंग जी ,डॉ पूर्णिमा शुक्ला विभागाध्यक्ष भूगोल दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, श्रीमती सुनीता चंसोरिया कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय रायपुर ,डॉ स्वप्निल कर्महे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना दुधाधारी बजरंग महिला महा विद्यालय,श्री अनिल चंसोरिया जी , डॉ संजीव प्रामाणिक,श्री भूपेन्द्र दुबे एवम नगर निगम की टीम तथा दोनों महाविद्यालय के के 100 से अधिक विद्यार्थी ,एनएसएस स्वयं सेवक उपस्थित थे। नरैया गार्डन में यह स्वच्छता अभियान सन दो हजार सत्रह अट्ठारह से आरंभ किया गया है। 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ काव्य पाठ

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ काव्य पाठ

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में बसंत पंचमी के उपलक्ष में बसंत उत्सव अपना-अपना बसंत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जायसवाल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल थी ।कार्यक्रम के संयोजक डॉ रंजना तिवारी एवं डॉ नरेश पुरी थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सरस्वती पूजा पूरे महाविद्यालय परिवार में पूरे विधि विधान एवं हर्षोल्लास के साथ की। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ उषा के अग्रवाल ने सुंदरकांड की मनोवैज्ञानिक व्याख्या बढ़े ही ज्ञानवर्धक एवं रोचक तरीके से की।

उन्होंने दोहे और चौपाई के साथ मनोवैज्ञानिक कैटल तथा एरिक्सन के द्वारा बताए गए व्यक्तित्व शील गुणों को जोड़कर हनुमान जी राम जी सीता मां के चरित्र का वर्णन किया। उसे साथ ही साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य के साथ जोड़कर छात्राओं की भूमिका किस प्रकार होनी चाहिए इसका भी वर्णन किया। अपना-अपना बसंत कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने काव्य पाठ किया सर्वप्रथम बी ए की छात्रा नौशीन बानो के द्वारा वीरों का कैसा हो वसंत काव्य पाठ किया गया। अपर्णा विश्वकर्मा ने मैथिलीशरण गुप्त की 'नर हो न निराश करो मन को' का पाठ किया। संगीता मेरी ने हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित बसंत आ गया का पाठ किया। सहोदरा साहू ने छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ किया ।लक्ष्मी बरिहा ने सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित' बार बार आती है मुझे मधुर याद बचपन तेरी 'का पाठ किया। गितेश्वरी ने पुष्प की अभिलाषा का पाठ किया। बीकॉम की छात्रा फयका खान ने जगदीश चंद्र माथुर की एकांकी रीड की हड्डी बहुत ही रोचक तरीके से आज के परिपेक्ष में समझाया। वंदना साहू ने कविता पाठ किया।सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती के अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा तिवारी के द्वारा निराला जी के व्यक्तित्व तथा उनकी कविताओं पर संक्षिप्त ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। उन्होंने बसंत पंचमी पर निराला जी के द्वारा अपने जन्मदिन मनाए जाने की कहानी भी बताइ। आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ कविता शर्मा ने भी मां शारदे पर काव्य पाठ किया। इसी कड़ी में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संध्या वर्मा अपने स्वर्गीय पिता के द्वारा रचित कविता ,'राष्ट्रीय अस्मिता' शीर्षक पर काव्य पाठ किया। साथ ही पृथ्वीराज चौहान के बलिदान दिवस की भी चर्चा की । भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता :ऋतु बसंत' का पठन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ रंजना तिवारी ने प्रेमचंद की बाल मनोविज्ञान पर आधारित कहानी ईदगाह की चर्चा की। समाजशास्त्र विभाग की रंजना पूजा यादव ने अपनी स्वरचित कविता ,,'बेटियां 'का पठन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ नरेश पुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुषमा तिवारी एवं डॉ आशा दुबे का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ उषा किरण अग्रवाल, डॉ संध्या वर्मा, उषा अग्रवाल,डॉ प्रीति पांडे ,डॉ शीला दुबे डॉ कविता शर्मा, डॉ रवि शर्मा डॉ कल्पना झा डॉ प्रभा वर्मा,डॉ चित्रा देशपांडे उपस्थित रहे। 

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में का प्रोफेसर संजय जे धोबले के व्याख्यान का आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में का प्रोफेसर संजय जे धोबले के व्याख्यान का आयोजन

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 31 जनवरी को आतंरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ ए के जायसवाल के निर्देशन में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया , जिसमे आर टी ऍम यूनिवर्सिटी नागपुर के प्रोफेसर संजय जे धोबले विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे! सर्वप्रथम आतंरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा ने आयोजन की जानकारी दी, डॉ प्रकाश ठाकुर द्वारा डॉ धोबले का स्वागत किया गया।

डॉ रवि शर्मा द्वारा प्रमुख वक्ता का परिचय दिया गया डॉ धोबले अपने शोध के माध्यम से विभिन्न देशो में ख्याति प्राप्त कर चुके है! डॉ धोबले ने LED की महत्ता पर व्याख्यान दिया उन्होंने अपने शोध के द्वारा बहुत ही सरलता से LED का विभिन्न क्षेत्रो में उपयोग के बारे में बताया ! आज पर्यावरण को बचाना कितना जरुरी है और LED के द्वारा हम कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते है! लगभग १५० छात्रों ने इसमें भाग लिया एवं व्याख्यान से लाभान्वित हुई ! प्रोफेसरउषा किरण अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया! बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे और शोध की बारीकियों पर जानकारी हासिल किये ! प्रमुख रूप से डॉ प्रीति पांडेय , डॉ शीला दुबे, डॉ रंजना तिवारी, डॉ शैल जैस, डॉ ऐस दानी, डॉ माधुरी श्रीवास्तव, डॉ मिनी गुप्ता, डॉ चित्रा देशपांडेय, डॉ नरेश पूरी, डॉ सिरिल डेनिएल, डॉ मनीषा गर्ग, डॉ अंजना पुरोहित, डॉ कल्पना झा, डॉ प्रभा वर्मा आदि उपस्थित रहे 

बृजमोहन अग्रवाल लक्ष्मी नारायण विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए और विद्यार्थियों से कहा माता पिता के सपनों को साकार करने खूब पढ़े और आगे बढ़े

बृजमोहन अग्रवाल लक्ष्मी नारायण विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए और विद्यार्थियों से कहा माता पिता के सपनों को साकार करने खूब पढ़े और आगे बढ़े

रायपुर,विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल सुभाष नगर स्थित लक्ष्मीनारायण विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए उपयोगी हैं।अच्छी शिक्षा से बेहतर रोजगार मिलता की राह आसान हो जाती है साथ ही अच्छा समझदार नागरिक भी व्यक्ति बनता है। साथ ही कहा कि पढाई के साथ-साथ अच्छी बाते जहा मिले उसे आत्मसात करें।
उन्होंने बच्चों से कहा कि माता-पिता सदैव अपने बच्चों की खुशियों का ध्यान रखते है। जिसके लिए वे कई तरह के त्याग करते है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उसकी संतान खूब पढ़े और आगे बढ़े। सभी विद्यार्थी इन बातों को ध्यान में रखे और अपने पालकों के सपने को साकार करने लगन के साथ पढ़ाई करें।
स्कूल के विषय में बृजमोहन ने कहा कि वर्षों से श्रमिक बस्ती में चल रहा यह स्कूल गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर नरेंद्र यादव,स्कूल संचालक नरेंद्र निहाल,पार्षद सरिता वर्मा,श्रीमती उमा निहाल, डीपी तिवारी,रमेश पूरी गोश्वामी,उर्मिला गोश्वामी,प्रकाश सेन,प्रशांत पांडे आदि मौजूद थे।
 

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण वर्ष भर की स्पर्धाओं सहित उमंग-2020 के विजेताओं को मिले पुरस्कार

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण वर्ष भर की स्पर्धाओं सहित उमंग-2020 के विजेताओं को मिले पुरस्कार

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज वार्षिक उत्सव “उमंग-2020” सहित वर्ष भर में हुई गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. गिरीशकान्त पाण्डेय ने विजेताओं को ट्राफी, पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सचिव डा जे.पी. अग्रवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी एवं उमेश अग्रवाल जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि डा. गिरीशकान्त पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ खेल-कूद और अन्य गतिविधियों को भी पर्याप्त महत्व देने से विद्यार्थी के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है. उन्होंने कहा कि यदि अभी शिक्षा प्राप्त करने के समय मेहनत कर लेंगे, तो आगे श्रेष्ठ करियर मिलने से जीवन भर आराम मिलेगा. समारोह में आमंत्रित अन्य अतिथियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की. वर्ष भर में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में सफल प्रदर्शन के बाद पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने महाविद्यालय कि त्रैमासिक पत्रिका अग्रसेन टाइम्स के नए अंक का विमोचन भी किया


अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय में अकादमिक कार्यों के साथ-साथ खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिये विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उभारने का प्रयास किया जाता है. आभार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा युलेंद्र कुमार राजपूत ने महाविद्यालय की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों का अभिनन्दन किया और उनकी उपस्थिति के लिए साधुवाद दिया. वहीँ महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी विजेताओं को उनके सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं. कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि को डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस आयोजन का संचालन पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो विभाष कुमार झा, प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल एवं समाज कार्य संकाय की समन्वयक प्रो कविता अग्रवाल ने किया.

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्याथियों के नाम इस प्रकार हैं-

मेहंदी स्पर्धा- विनिशा पाटकर- प्रथम, अंजलि साहू- द्वितीय; व्यंजन स्पर्धा (मीठा)- ऋचा गुप्ता- प्रथम, मानसी श्रीवास- द्वितीय; तीज-उत्सव के अंतर्गत- व्यंजन स्पर्धा (नमकीन)- ऋचा गुप्ता- प्रथम, मधुमिता- द्वितीय; आरती थाली सजाओ स्पर्धा – रिमझिम अग्रवाल- प्रथम, ऋचा गुप्ता- द्वितीय; नारा लेखन स्पर्धा- रेणुका वर्मा- प्रथम, वन्दिता अग्रवाल-द्वितीय; अंतर-विवि खेल स्पर्धा- इंदु मोहिनी सेन (तीरंदाजी), हेमपुष्पा- (हैंडबाल); त्रि-टंग दौड़ (पुरुष)- हरिओम तत्सत त्रिपाठी-अभिषेक श्रीवास्तव प्रथम, अंशु भाजीपाले- वेदान्त शर्मा- द्वितीय; त्रि-टंग दौड़- (महिला)- स्वाति साहू- मानसी श्रीवास- प्रथम, प्रेरणा सेन – ज्योति चंद्राकर- द्वितीय; सौ मीटर दौड़ (पुरुष)- पुष्कर ध्रुव- प्रथम, अभिषेक देव साहू- द्वितीय; सौ मीटर दौड़ (महिला)- लक्ष्मी साहू- प्रथम, श्रुति सोनी- द्वितीय; कुर्सी दौड़ (पुरुष)- खिलेश यादव- प्रथम, भगत सिंह ध्रुव- द्वितीय; कुर्सी दौड़ (महिला)- स्वाति लवभुरे- प्रथम, उर्वशी शम्भवानी- द्वितीय; गोला फेंक (पुरुष)- सागर रहांगडाले- प्रथम, वेदान्त शर्मा- द्वितीय; गोला फेंक (महिला)- लक्ष्मी साहू- प्रथम, हेमपुष्पा- द्वितीय; बैडमिन्टन (पुरुष)- पुष्कर ध्रुव- प्रथम, ऋषभ शर्मा- द्वितीय, बैडमिन्टन (महिला)- जान्हवी रौतेला- प्रथम, पूजा दुबे- द्वितीय; शतरंज (पुरुष)- शतरंज (महिला)- शिखा कुशवाहा- प्रथम, शिवानी राजपूत- द्वितीय, रस्सी खींच स्पर्धा (पुरुष)— वाणिज्य समूह– प्रथम, बीए-जेएमसी समूह द्वितीय; रस्सी खींच स्पर्धा (महिला)— योग समूह – प्रथम, पीजी-डीसीए समूह द्वितीय; भाला फेंक (पुरुष)- सागर रहांगडाले- प्रथम, वेदान्त शर्मा- द्वितीय; भाला फेंक- (महिला)- योगिता गिरी गोस्वामी- प्रथम, ललिता साहू- द्वितीय; वार्षिक उत्सव के अंतर्गत- व्यंजन स्पर्धा (मीठा)- ऋचा गुप्ता प्रथम- शिवानी प्रजापति द्वितीय; व्यंजन स्पर्धा (नमकीन)- ऋचा सार्वा प्रथम, पल्लवी साहू- द्वितीय; तात्कालिक भाषण- योगिता गिरी गोस्वामी-प्रथम, सत्यम ठाकुर- द्वितीय; बेस्ट आउट आफ वेस्ट – ऋचा गुप्ता- प्रथम, निशा विश्वकर्मा- द्वितीय; रंगोली- पल्लवी साहू- प्रथम, गरिमा चंद्राकर- द्वितीय; फेस पेंटिंग- संत फरिकार- प्रथम, ऋषभ शर्मा- द्वितीय; मेहंदी स्पर्धा- ऐश्वर्या राजपूत- प्रथम, देविका परमार- द्वितीय;

“उमंग-2020”

एकल नृत्य-कौशल सेन-प्रथम, ऋषभ शर्मा-द्वितीय; युगल नृत्य- अभिषेक-आलोक की जोड़ी –प्रथम, युगल नृत्य (महिला)- प्रेरणा-ऋचा- प्रथम, अमीषा-वर्षा की जोड़ी- द्वितीय, समूह नृत्य- पीजीडीसीए ग्रुप- प्रथम, योग ग्रुप-द्वितीय; एकल गायन- तेजप्रकाश- प्रथम, संत फरिकार- द्वितीय; युगल गीत- तेज प्रकाश-पुष्पा की जोड़ी विजेता रही.
 

अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को दी गई श्रद्धांजलि

अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय में शहीद दिवस पर आज राष्ट्रपपिता महात्मा गाँधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गाँधी के योगदान का स्मरण किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये.

इस अवसर पर अपने सन्देश में महाविद्यालय के डायरेक्टर डा व्ही.के. अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गाँधी ने बैरिस्टर के रूप में धन-संपत्ति से समृद्ध करियर को त्यागकर देश की स्वाधीनता के लिए आंदोलन चलाया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है. महाविद्यालय के प्राचार्य डा युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि राष्ट्रपिता के महान विचारों से देश की आने वाली पीढ़ी हमेशा लाभान्वित होती रहेगी. एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने महात्मा गाँधी रायपुर आगमन और ख़ास तौर पर अग्रसेन महाविद्यालय  से जुड़े हुए जैतूसाव मठ परिसर में महात्मा गाँधी के ठहरने और महत्वूर्ण बैठकें लेने के प्रसंगों का उल्लेख किया. पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा ने महात्मा गाँधी और रायपुर निवासी बालक तुलेन्द्र वर्मा (जिन्हें संन्यास-जीवन में स्वामी आत्मानन्द के नाम से जाना गया) से जुड़े प्रसंग सुनाए. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र संत फरिकार ने महात्मा गाँधी के प्रिय भजन- “वैष्णव जन तो तेने कहिये...”  प्रस्तुत किया.

अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में वार्षिकोत्सव—उमंग 2020 का हुआ रंगारंग कार्यक्रम

अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में वार्षिकोत्सव—उमंग 2020 का हुआ रंगारंग कार्यक्रम

युगल गायन में पुष्पा-तेजप्रकाश व एकल गायन में तेजप्रकाश प्रथम रहे,“छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी” पर केन्द्रित डाकुमेंट्री का हुआ विमोचन
समूह नृत्य में घूमर, युगल नृत्य में अभिषेक-आलोक एवं एकल नृत्य में कौशल रहे विजेता; देश के विकास में योगदान करें युवा: डॉ. शिव डहरिया

रायपुर,अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में वार्षिकोत्सव—उमंग 2020 के तहत आज सदाबहार फ़िल्मी गीतों सहित एकल और समूह नृत्य में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. साल भर के इस सबसे बड़े उत्सव में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की भरपूर सराहना हासिल की.
कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रायपुर) के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.एल. वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. वहीँ, अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सचिव डा जे.पी. अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी उमेश अग्रवाल, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी-गण कन्हैया अग्रवाल एवं मंगलमूर्ति अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. महाविद्यालय की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया.


इस मौके पर मुख्य अतिथि ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की सम्पूर्ण प्रगति एवं विकास में युवाओं की भूमिका ही सबसे महत्वपूर्ण होती है. इसके लिए उन्हें उच्च शिक्षा के समय का श्रेष्ठ उपयोग करना चाहिए. कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. अपने संबोधन में कुलपति प्रो (डॉ) के.एल. वर्मा ने युवाओं का आह्वान किया कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पूरी शक्ति से प्रयास करें. अपने स्वागत में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था साधन-विहीन विद्यार्थियों को शिक्षित करने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है. संस्था का प्रतिवेदन पेश करते हुए प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय ने अध्ययन- अध्यापन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधियों से अपनी विशेष पहचान कायम की है.
समारोह में मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “संकल्प” का विमोचन किया गया. साथ ही पत्रकारिता विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा-गरवा- घुरवा-बाड़ी”- विषय पर तैयार की गई डाकुमेंट्री “छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी”- का भी विमोचन किया गया. इसमें मार्गदर्शन महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल तथा प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत का था. विशेष सहयोग श्री शंकरहरि अग्रवाल, श्री अजय दानी, श्री अनुराग अग्रवाल एवं श्री रविकांत अग्रवाल का था. परिकल्पना एडमिनिस्ट्रेटर श्री अमित अग्रवाल की थी. संपादन पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा, छायांकन प्रो. कनिष्क दुबे, प्रो. बोंबी राजपूत एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने किया. आलेख प्रो. अनिल कुमार शर्मा का था. स्वर- गीता शर्मा, अनिल शर्मा, संगीत संयोजन एवं गायन- नैना सपरू, गीत-चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, संकलन प्रो अनिल कुमार शर्मा तथा प्रो. प्रशांत दुबे ने किया.


आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत गायन और नृत्य स्पर्धा के लिए सर्वश्री संजय कश्यप, किरण सराफ और कुणाल सोनी निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे. इन्होने सभी प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के बाद अपना निर्णय दिया. इसके तहत प्रस्तुति की श्रेष्ठता के आधार पर एकल नृत्य में कौशल सेन प्रथम और ऋषभ शर्मा द्वितीय रहे. युगल नृत्य में अभिषेक-आलोक की जोड़ी प्रथम और प्रेरणा-ऋचा अमीषा-वर्षा की जोड़ी द्वितीय रही. वहीँ, समूह नृत्य में पीजीडीसीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत घूमर डांस ग्रुप को पहला तथा योग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “मां” की थीम पर केन्द्रित डांस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. एकल गायन में तेजप्रकाश प्रथम तथा संत फरिकार दूसरे स्थान पर रहे. जबकि युगल गीत में तेज प्रकाश और पुष्पा की जोड़ी विजेता रही. इस मौके पर सभी निर्णायकगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए.
आज का थीम डांस “छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं संगीत” पर केन्द्रित था, जिसमें प्रदेश के विविध लोक नृत्यों को एक सूत्र में पिरोकर पेश किया गया. इस थीम डांस की मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने भरपूर प्रशंसा की.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने पिछले वर्ष विभिन्न संकायों की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को दाऊ यदुवंशीलाल सौमित्र लाल स्मृति पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. इनमें गरिमा द्विवेदी- (एम्.एस.डब्ल्यू), प्रियंका धुरंधर (बीए-जे.एम.सी.), सुरभि अग्रवाल- (बी.सी.ए.), लवीना शम्भवानी (एम.काम.), मुस्कान अग्रवाल (बी.काम.) शामिल रहीं. साथ ही शिवानी शर्मा (पीजीडीसीए), प्राची तिवारी (पीजीडीजे) एवं अर्चना पाणिग्राही (पीजीडी-योग) को प्रमाण पत्र दिये गए.
कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर डा वी के अग्रवाल ने आगामी 31 जनवरी को होने वाले एक विशेष समारोह में उमंग-2019 की समस्त प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की. आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापकगण प्रो विभाष कुमार झा, प्रो दीपिका अवधिया एवं प्रो अभिनव अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम के सफल संयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों अन्य सभी स्टाफ ने सक्रिय सहयोग किया.

 

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में दो दिवसीय INTERNAL HACKATHON CODE CARNIVAL का शुभारम्भ

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में दो दिवसीय INTERNAL HACKATHON CODE CARNIVAL का शुभारम्भ

रायपुर,शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में महाविद्यालयीन स्तर पर आज दिनाँक 27/01/2020 से दो दिवसीय INTERNALHACKATHON (CODE CARNIVAL)का शुभारम्भ हुआ Iयहप्रतियोगिता 24 घंटे की लगातार कोडिंग करने की प्रतियोगिता है Iभारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दिशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 14 टीम ने पंजीकृत किया, जिसमें से पहले राउंड के लिए 4 टीम का चयन हार्डवेयर डोमेन में एवं 06 टीम का चयन सॉफ्टवेयर डोमेन में हुआ, इस प्रकार कुल 10 टीमों का चयन प्रतियोगिता में आगे भाग लेने के लिए हुआI

तकनीकी शिक्षा से जुड़े इस रोमांचक प्रतियोगिता के निर्णायकगण के रूप में विशिष्ट अतिथिडॉ अर्ज़द आलम खेरानी, सह प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस विभाग, आई.आई.टी.भिलाई,श्री अबीर भट्टाचार्या, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर आई.आई.टी.भिलाई एवं डॉ प्रदीप सिंह, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग,राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुरमहाविद्यालय प्रांगण में उपस्थितथेI कल की प्रतियोगिता के निर्णय हेतु, श्री सरजू रवि दास, इंजिनियर केन्द्रीय अनुसंधान एवं विकास विभाग, श्री डी.एन.बेहेरा, संयुक्त निदेशक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पावर्स ऑफ़ इंडिया भिलाई, एवं सुश्री प्रिया शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे I इस प्रतियोगिता के द्वारा विजयी दो हार्डवेयर डोमेन की टीमों को तथा पांच सॉफ्टवेयर डोमेन की टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित SMART INDIA HACKATHON 2020 (SIH) में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा I यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख, प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुरके मार्गदर्शन,प्रो. डॉ आर.एच.तलवेकर, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन के निर्देशन एवंडॉ अजय कुमार कुशवाहा, सहायक प्राध्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है 

अग्रसेन महाविद्यालय में  “उमंग-2020” के तहत इंटर-स्कूल डांस लोकप्रिय धुनों पर स्कूली बच्चों के नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

अग्रसेन महाविद्यालय में “उमंग-2020” के तहत इंटर-स्कूल डांस लोकप्रिय धुनों पर स्कूली बच्चों के नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

कुंवरबाई विद्यालय ने विजेता होने के साथ जीती रनिंग ट्राफी ; एकल नृत्य में प्रेरणा रही विजेता
रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में “उमंग-2020” के तहत आज इंटर-स्कूल डांस कम्पीटिशन में विभिन्न शालाओं के प्रतिभागियों ने फ़िल्मी और पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ-साथ आधुनिक नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुति दी. खूबसूरत पोशाकों में सजे इन प्रतिभागियों ने समूह नृत्य के जरिये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी.

प्रतियोगिता में राजधानी की सुपरिचित नृत्य प्रशिक्षक डा राजश्री नामदेव और एकता पंसारी निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे. इन सभी ने नृत्य की प्रस्तुति, ताल और संयोजन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन किया. श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एकल वर्ग में शहीद संजय यादव विद्यालय की प्रेरणा को प्रथम और कृष्णा पब्लिक स्कूल के सन्नी को उपविजेता चुना गया. इस वर्ग में छत्रपति शिवाजी विद्यालय की ख़ुशी अग्रवाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वहीँ समूह नृत्य में कुंवर बाई विद्यालय के रिंकी एंड ग्रुप को विजेता होने का गौरव मिला तथा पटेल विद्या मंदिर की टीम को उपविजेता चुना गया. वहीँ जे के दानी स्कूल के आयुषी एंड ग्रुप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इस बार श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुंवर बाई विद्यालय को प्रदान की गई. कार्यक्रम के आरम्भ में अग्रसेन महाविद्यालय के द्यार्थियों द्वारा गणपति वंदना की विशेष प्रस्तुति को भी उपस्थित दर्शकों ने खुले दिल से सराहा.

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

साथ ही अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल एवं समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी विशेष रूप से मौजूद थे. महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया. इन अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी प्रस्तुति के लिए सराहना की. सभी अतिथियों ने कहा कि अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा रचनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता बढाने में ऐसे आयोजन प्रेरक की भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के अंत में श्री जीतेन्द्र अग्रवाल जी पार्षद महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड एवं एम आई सी  मेम्बर  द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए.

इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के.अग्रवाल एवं एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल ने आयोजन में अपनी प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की मुक्त-कंठ से सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. आभार प्रदर्शन अक्र्ते हुए प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी पर्याप्त महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा सके. इस आयोजन का संचालन प्राध्यापिका डा डाली पाण्डेय और प्रो कविता अग्रवाल ने किया. इस आयोजन के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपने-अपने दायित्वों की को निभाते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. उमंग-2020” के इस आयोजन में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने अंत तक भरपूर आनंद लिया.

 

नियमो को ताक में रखकर किया जा रहा शिक्षक भर्ती वेरिफिकेशन,अभ्यर्थियों ने इसके विरुद्ध लोक शिक्षण संचालनालय में सौंपा ज्ञापन

नियमो को ताक में रखकर किया जा रहा शिक्षक भर्ती वेरिफिकेशन,अभ्यर्थियों ने इसके विरुद्ध लोक शिक्षण संचालनालय में सौंपा ज्ञापन

रायपुर,वर्तमान में हो रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अंग्रेजी शिक्षक के प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य दिनांक 21 से 23 जनवरी 2020 तक आयोजित किया गया। इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह बात संज्ञान में आया कि एक साथ डिग्री एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन कर्ताओं द्वारा चिन्हांकित कर अपात्र किया जा रहा है जबकि यूजीसी के नियमानुसार एक ही सत्र में डिग्री एवं डिप्लोमा किया जा सकता है।
यह मामला तब संज्ञान में आया जब सत्यापनकर्ता द्वारा अभ्यर्थी को जांच के दौरान डिग्री व डिप्लोमा एक ही साथ होने के कारण अपात्र किया गया। उन्होंने जब इस पर आपत्ति जताई , तो सत्यापनकर्ता ने कुछ भी बताने से साफ इंकार करते हुए बात को नजरअंदाज कर दिया। वर्मा जी ने मामले की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए सत्यापन नियंत्रक भारद्वाज व सत्यापन प्रमुख अग्रवाल के पास पहुंचकर पूछा गया कि किस आधार पर डिग्री व डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों को अपात्र किया जा रहा है, तो उनके द्वारा जवाब में बताया गया कि यूजीसी को पत्र लिखकर डिग्री एवं डिप्लोमा के संबंध में जानकारी प्राप्त करके पात्र एवं अपात्र सूची जारी की जाएगी।

डिग्री एवं डिप्लोमा को अमान्य किये जाने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित अभ्यर्थियों को जैसे ही संबंधित यह मामला सामने आया इस श्रेणी में आने वाले सभी अभ्यर्थियों ने मिलकर इसके विरुद्ध दिनांक 24 जनवरी 2020 को सत्यापन स्थल पर जानकारी लेने पहुंचे। जब सत्यापन नियंत्रक अग्रवाल से पूछा गया कि किस आधार पर अपात्र किया जा रहा है तब सत्यापन नियंत्रक के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया कि हमें जो निर्देश प्राप्त हुआ है उसके अनुसार हम सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। आप सभी जाकर के संचालक से अपनी बात रख सकते हैं। लेकिन उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया के निर्देश की प्रति दिखाने व उसके बारे में बताने से इनकार कर दिया।

इस गोलमोल जवाब से नाराज अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचलनालय के संचालक की ओर रुख लिया। संचालक के अनुपस्थिति में सहायक संचालक काबरा सर से अपनी बात रखते हुए अभ्यर्थी मिलन साहू और पुणेश्वर साहू ने पूरी घटना की जानकारी सहायक संचालक को दी। काबरा सर ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग व UGC से हम जानकारी प्राप्त करेंगे और जो भी नियम के अनुरूप होगा उसके अनुसार सत्यापन प्रक्रिया के आगे की कार्यवाही की जाएगी।
और अब जीव विज्ञान तथा गणित का सत्यापन शुरू होने पर भावी शिक्षको को भी इसी कारण से अपात्र किया जा रहा है।।
जो बिल्कुल गलत है

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बी.एड. व डी.एड. संघ के बैनर तले आयोजित इस ज्ञापन मुहिम के नेतृत्वकर्ता सुशांत धराई ने अभ्यर्थियों से अपील की है अगर समय रहते संचनालय से सकारात्मक पहल वह निर्णय नहीं लिया जाता तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अभ्यर्थियों ने अपनी अपनी सहमति जताई। 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जेके दानी हायर सेकेंडरी स्कूल पुरानी बस्ती के वार्षिकोत्सव में बृजमोहन ने कहा, राष्ट्रहित को रखे सर्वोपरि,शिक्षा जीवन के लिए , जीवन वतन के लिए

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जेके दानी हायर सेकेंडरी स्कूल पुरानी बस्ती के वार्षिकोत्सव में बृजमोहन ने कहा, राष्ट्रहित को रखे सर्वोपरि,शिक्षा जीवन के लिए , जीवन वतन के लिए

रायपुर | वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूली बच्चों से कहा कि शिक्षा का महत्व जीवन के लिए होता है। परंतु हमारा यह जीवन किसी का ऋणी है तो वह अपनी मातृभूमि का। इसलिए जीवन में आप जितनी भी ऊंचाइयों पर चले जाएं पर अपनी मातृभूमि के प्रति निष्ठा व समर्पण का भाव सदैव मन में बनाये रखे। उन्होंने यह बात जेके दानी हायर सेकेंडरी स्कूल एवं अग्रसेन पब्लिक स्कूल पुरानी बस्ती के वार्षिकोत्सव में कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।


अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के अलावा जिस विधा में बच्चों की रुचि है उस क्षेत्र में उन्हंम आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। साथ ही पालकों व शिक्षकों से उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाने की आवश्यकता है। बेहतर शिक्षा अगर जीवन के लिए उपयोगी है तो अच्छे संस्कार भी श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं।
उन्होंने कहा कि कल हम गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है।आप स्कूली बच्चों को इतिहास पढ़ना चाहिए और यह जानना चाहिए कि हमारे आपस के मतभेदों के कारण ही अंग्रेजों ने वर्षों तक देश में राज किया था। देश को आजाद कराने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया था। तब जाकर आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें आज कुर्बानी देने की आवश्यकता नहीं है पर देश के लिए जीने की आवश्यकता है। शिक्षा हम जीवन के लिए ले पर जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जिये।


श्री अग्रवाल ने जेके दानी हायर सेकेंडरी स्कूल व अग्रसेन पब्लिक स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में सामाजिक संस्था द्वारा संचालित इस स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सर्वश्री वीके अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल, प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित शिक्षक व पालकगण मौजूद थे।
 

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'जय जवान गीत,' अंतर महाविद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'जय जवान गीत,' अंतर महाविद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रायपुर, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'जय जवान गीत,' अंतर महाविद्यालय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जायसवाल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं जय जवान गीत कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत डॉ उषा किरण अग्रवाल ने अपना उद्बोधन दिया ।डॉक्टर राम प्रसाद बिस्मिल मुंशी प्रेमचंद बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की देशभक्ति की पंक्तियों के साथ कवि प्रदीप के गीतों का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आइक्यूएसी की संयोजक डॉ कविता शर्मा ने कार्यक्रम की नियमावली बताइ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र नगर के पार्षद श्री बंटी होरा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।इस प्रतियोगिता में राज्य की विभिन्न महाविद्यालयों से 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के निर्णायक शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय से डॉक्टर श्रद्धा गिरोल कर शासकीय दू.ब महाविद्यालय से ग्रंथपाल शीलू पटनायक शासकीय मिनीमाता महाविद्यालय बलौदा बाजार से गृह विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर वर्षा वर्मा रही। इस श्रृंखला में सर्वप्रथम शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय से विनीता सिन्हा ने फिल्म केसरी का गीत प्रस्तुत किया शासकीय कला एवं वाणिज्य देवेंद्र नगर महाविद्यालय फिजा, स्वाति और निकिता ने मेरे वतन आबाद रहे मैं जहां रहूं गीत प्रस्तुत किया शासकीय संस्कृत महाविद्यालय से समीक्षा आस्था एवं चंचल ने देशभक्ति पर आधारित रीमिक्स गीतों को प्रस्तुत किया पुनः शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय नेहा आंचल ने मेरी जमीन महफूज़ रहे गीत प्रस्तुत किया महाविद्यालय विक्रांत साहू ने ए मेरे प्यारे वतन गीत प्रस्तुत किया छत्तीसगढ़ महाविद्यालय केसरी फिल्म का का गीत प्रस्तुत किया शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय से सोफिया बानो ने ए मेरी जमीन में महफूज रहे गीत प्रस्तुत किया। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से दीक्षा पांडे ने ए मेरे प्यारे वतन गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति फूलचंद महाविद्यालय दीपेश से यादव ने मिट्टी में मिल जावा गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का निर्णय इस प्रकार रहा प्रथम स्थान पर दीपेश यादव फूलचंद महाविद्यालय राजिम, द्वितीय स्थान पर दीक्षा पांडे शासकीय कला एवं वाणिज् महाविद्यालय देवेंद्र नगर, तृत विक्रांत साहू फूलचंद महाविद्यालय राजिम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी संयोजक डॉ कविता शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन डॉक्टर गोदावरी नागबानी ने किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के निर्णायक गण ने भी कुछ देशभक्ति गीत गुनगुनाए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ उषा किरण अग्रवाल डॉक्टर संध्या वर्मा डॉ रवि शर्मा, डॉ शीला दुबे, डॉ मीना पाठक , डॉ सुषमा तिवारी, डॉ रंजना तिवारी, डॉ चित्रा देशपांडे अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित थी। 

शासकीय कला और वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का समापन

शासकीय कला और वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का समापन

रायपुर, शास. आर्ट्स एवं कामर्स महिला महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में छत्तीसगढ़ इंड्रस्ट्रीयल एवं टेक्निकल कन्सल्टेंसी सेंटर (सिटकॉन) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का समापन आज दिनांक 21 जनवरी 2020 को हुआ । समापन से पहले महाविद्यालय के 75 प्रशिक्षनार्थियों को औद्योगिक भ्रमण में राँवभाठा स्थित केलेस्टि आइस्क्रीम इंड्रस्ट्री ले जाया गया था जिसमे छात्रायें छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी उद्योगों से संबंधित जानकारियाँ ले पाई औद्योगिक भ्रमण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ एवं छात्रओं को सिटकॉन की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय से डॉक्टर प्रीति पाण्डेय, डॉक्टर नरेश पूरी, डॉक्टर कविता शर्मा. एवं सिटकॉन से कार्यक्रम समन्वयक शैलेन्द्र साहू उपस्थित थे । यह उद्यमिता जागरूकता शिविर प्राचार्य डॉक्टर ए के जायसवाल सर के मार्गदर्शन से सम्पूर्ण हुआ। इस पूरे तीन दिवसीय आयोजन में डॉक्टर ऊषाकिरण अग्रवाल एवं डॉक्टर रवि शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। विज्ञान की छात्राओं ने बताया की इस प्रकार के आयोजन से उद्योगों की ओर भी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और प्रतियोगिता के इस युग में यह जानकारी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। 

अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा  हुआ सेमिनार का आयोजन्

अग्रसेन महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा हुआ सेमिनार का आयोजन्

“बड़ी सप्लाई चेन और आनलाइन शापिंग से बदल रही उपभोक्ताओं की प्रवृत्तियां”
रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा 18 जनवरी को “व्यवसाय की नवीन प्रवृत्तियों का उपभोक्ता व्यवहार में परिवर्तन”- विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें विषय- विशेषग्य के रूप में प्रो. आर के ब्रह्मे, वरिष्ठ समाजसेवी उमेश अग्रवाल तथा चार्टर्ड एकाउंटेन्ट अरविन्द अग्रवाल ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये. सभी अमंरित वक्ताओं का कहना था कि व्यवसाय में नवीन प्रवृत्तियों और नए मानकों को अपनाए बिना सफलता अधूरी रहेगी.
वर्तमान समय में बदलते उपभोक्ता व्यवहार की चर्चा करते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में अर्थशास्त्र संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. ब्रह्मे ने कहा कि आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों का व्यापक सप्लाई चेन और मोबाइल फोन के जरिये आनलाइन बुकिंग भी उपभोक्ता की प्रवृत्तियों और व्यव्हार को प्रभावित तथा नियंत्रित कर रहे है. उन्होंने कहा कि आज के समय में कृषि उत्पादों कि खरीदी कम हो रही है, और सेवा क्षेत्र का उयोग अधिक हो रहा है. यह उपभोक्ता व्यवहार में बड़ा बदलाव है.


वरिष्ठ समाजसेवी उमेश अग्रवाल ने कहा कि पुराने समय में वस्तु विनिमय प्रणाली प्रचलित थी. तब कारोबार का आकार छोटा था. इसलिए लोग घरों से ही व्यवसाय किया करते थे. लेकिन तब भी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता था. चार्टर्ड एकाउंटेन्ट अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि कोई भी सामान सीधे दुकान से खरीदने के बदले नई पीढ़ी के लोग आनलाईन खरीदी पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. इसमें उनका समय बच रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आज समय की मांग के अनुसार बीमा, बैंकिंग, और सेवा क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं के नए व्यवहार देखे जा रहे हैं.
कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि आज की पूरी अर्थ व्यवस्था उपभोक्ता ककेन्द्रित हो गई है. साथ ही टेक्नालाजी के कारण नवीन प्रवृत्तियां सामने आ रही हैं.
एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस सेमीनार में आमंत्रित वक्ताओं के विचारों को नए उद्यमियों और वाणिज्य के विद्यार्थियों के ल्लिये बेहद उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि युवाओं को उपभोक्ताओं के नयी प्रवृत्तियों के प्रति जागरूक होने की जरुरत है. अंत में प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डा शोभा अग्रवाल के संगोष्ठी का सारांश प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक प्रो. अभिनव अग्रवाल ने किया. इस आयोजन में वाणिज्य और प्रबंध संकाय के समस्त विद्यार्थी पूरी सक्रियता से शामिल हुए.
 

देवेन्द्र नगर शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय में अभिपोषण योजना के तहत बाटे गए हेल्थ पैकेट

देवेन्द्र नगर शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय में अभिपोषण योजना के तहत बाटे गए हेल्थ पैकेट

रायपुर,अभिपोषण योजना के तहत आज छात्राओं को Nutra Health के packets वितरित किये गये लगभग 80 छात्राओं ने इसका लाभ लिया।यह योजना महाविद्यालय में छात्राओं के बीच काफ़ी प्रशंसित/ बहुचर्चित है। इस योजना को प्रारम्भ करने का श्रेय मनोविज्ञान विभाग की विभाग प्रमुख डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल मैडम को जाता है उनकी अनुभवी सोच ने इस योजना को प्रारम्भ किया। इस योजना की समन्वयक प्राणी शास्त्र विभाग प्रमुख डॉक्टर शीला दूबे हैं एवं सदस्य के रूप में डॉक्टर प्रीति पांडेय, डॉक्टर मीना पाठक, डॉक्टर कविता शर्मा एवं श्रीमती रंजना पूजा यादव अपना सहयोग प्रदान करते हैं। सभी कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर ए के जायसवाल सर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 

तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज से प्रारम्भ

तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज से प्रारम्भ

रायपुर,आज शिविर के प्रथम दिवस में छतीसगढ़ इंड्रस्टीयल एन्ड टेक्निकल कंसल्टेंसी सेंटर सिटकॉन की ओर से आयोजित उद्यमिता शिविर में सिटकॉन की ओर से प्रो. अनिल श्री राम कालेले का सम्प्रेषण कला पर व्याख्यान हुआ

कल दिनाँक 20 जनवरी को सिटकॉन से सिविल इंजीनियर योगेश शर्मा का सफलता उद्यमी पर व्याख्यान होगा कार्यक्रम के अंतिम दिवस में औद्योगिक भ्रमण छात्रों को कराया जाएगा एवं सिटकॉन की छात्र छत्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा । यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. ए के जयसवाल सर तथा प्रो. डॉ उषा किरण अग्रवाल मैडम के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रेरणा श्रोत डॉक्टर रवि शर्मा सर थे . कार्यक्रम में आज महाविद्यालय से प्रो. कविता शर्मा , सिटकॉन से कार्यक्रम समन्वयक शैलेन्द्र साहू उपस्थित थे। बहुत ही रोचक अन्दाज़ में डॉक्टर कालेले ने अपना वक्तव्य दिया । छात्राओं ने ज्ञानवर्धक जानकारी रुचि पूर्वक हासिल की। बीच बीच में छात्राओं से प्रश्न पूछे जाने पर छात्रायें रोमांचित होती रहीं । इस कार्यक्रम में लगभग 75 छात्रायें लाभान्वित हो रही हैं 

अग्रसेन महाविद्यालय में “बाल अधिकार और बाल हिंसा” विषय पर विचार-गोष्ठी, जाने पूरी खबर

अग्रसेन महाविद्यालय में “बाल अधिकार और बाल हिंसा” विषय पर विचार-गोष्ठी, जाने पूरी खबर

“उचित मार्गदर्शन से ही रुकेंगे बाल-अपराध और हिंसा”

रायपुर | अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में आज “बाल अधिकार और बाल हिंसा” विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के समाज-कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में महिला हेल्प लाइन (181) कि केंद्र प्रबंधक श्रीमती मनीषा दत्ता तिवारी ने बाल अधिकार के विषय में अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अठारह वर्ष से कम आयु के लड़के या लड़की को कानून की भाषा में वयस्क नहीं माना जाता. इसलिए ऐसे लड़के और लड़कियां “बाल अधिकार” के दायरे में आते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा अपराध होने पर उनके साथ वयस्क अपराधी की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता. यह कानून के विरूद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में बाल-अधिकार और बाल-हिंसा के विषय पर लोगों में जागरूकता की कमी देखने को मिलती है. इस स्थिति को बदलना बेहद जरुरी है.

डा राधाबाई कन्या महाविद्यालय रायपुर कि प्राध्यापक डा प्रीता लाल ने कहा कि सन 1860 में बाल अपराध के निषेध के लिए कानून बनाया गया था. उन्होंने कहा कि बाल अपराध के कई कारण हो सकते हैं. इसमें परिवार का वातावरण, संगति, इच्छाओं की पूर्ति में कमी, गरीबी, भुखमरी जैसे कारण प्रमुख हैं. वहीँ,धनाड्य वर्ग के बच्चों में भी उचित निगरानी और मार्गदर्शन के अभाव में अपराध की घटनाएं देखने को मिलती हैं.

इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि बाल अपराध को रोकने में परिवार के संस्कार सबसे प्रमुख कारक हो सकते हैं. साथ ही समय-समय पर बच्चों से संवाद भी जरुरी है. प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि बाल अपराध को रोकने की दिशा में समय रहते ध्यान देना आवश्यक है, वरना यही बच्चे बड़े होकर गंभीर अपराध में लिप्त हो सकते हैं. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी इस आयोजन को उद्देश्यपूर्ण बताया. कार्यक्रम में अंत में समाज कार्य विभाग की समन्वयक प्रो. कविता अग्रवाल ने सभी वक्ताओं के विचारों के सारांश प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक प्रो. दीपिका अवधिया ने किया. इसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने पूरी सक्रियता से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में हुई भूतपूर्व छात्राओं की बैठक

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में हुई भूतपूर्व छात्राओं की बैठक

रायपुर | शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज दिनांक 6 जनवरी को महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं की एक बैठक रखी गई। जिसमें महाविद्यालय कि चारों संकाय कि लगभग सौ छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह बैठक महाविद्यालय की आइक्यूएसी संयोजक डॉ कविता शर्मा के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जायसवाल के निर्देशन में बुलाई गई। इस कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष उषा किरण अग्रवाल थी। इस कार्यक्रम में समिति का गठन पंजीयन संबंधी चर्चा की गई। व्हाट सप तथा फेसबुक के द्वारा सभी छात्राओं को एक मंच पर लाने की बात की गई। चारों संकाय से भूतपूर्व छात्राओं की समिति में पद आवंटित किए गए।

अध्यक्ष मनोविज्ञान से डॉ किरण छाव छा रिया उपाध्यक्ष गृह विज्ञान से डॉ ज्योति भट्ट, रुबिया अंजुम सचिव  वाणिज्य से लवीना छबलानी, विभाषा कर मिश्रा, सह सचिव डॉ सीमा साहू कोषाध्यक्ष डॉ अंबा सेठी, प्रचार-प्रसार गौरी हालदार कोष विस्तार समिति आदित्य प्रताप सिंह, डॉक्टर अल्पना देशपांडे,, आसमा वर्मा तथा विशेष मार्गदर्शक के रूप में मनोविज्ञान से डॉक्टर वर्षा वर वंडकर तकनीकी विशेषज्ञ में शकुंतला दुल्हानी का नाम चयनित किया गया। छात्राओं ने कॉलेज के अपने अनुभव साझा किए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। गौरी हालदार ने मधुर गीत तथा प्रज्ञा श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुत किया।इस बैठक में इस समिति की संयोजक डॉ लक्ष्मी देवनानी सहित अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संध्या वर्मा डॉ मीना पाठक डॉ रंजना तिवारी , डॉ शीला दुबे ,माधुरी श्रीवास्तव डॉ सुषमा तिवारी ,अंजना पुरोहित ,डॉ प्रभा वर्मा डॉ कल्पना झा ,आशा दुबे उपस्थित रहे।

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर  द्वारा तीन दिवसीय कजरी कत्थक कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर द्वारा तीन दिवसीय कजरी कत्थक कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तीन दिवसीय कजरी कत्थक कार्यशाला का आयोजन 28 से 30 दिसम्बर तक किया गया। इस कार्यशाला में प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका एवं कत्थक नृत्यांगना डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव ने 21 छात्राओं को कत्थक का प्रशिक्षण दिया। डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव रायगढ़ घराने की नृत्यांगना है इन्होंने विशाखापट्टनम तथा मैसूर में अपनी प्रस्तुति दी है उन्होंने अनेक नृत्य स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वर्तमान में यह व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी कार्यशाला में कत्थक की अनेक बारीकियां सिखाई 16 थाप पर प्रणाम से लेकर कथक की अनेक मुद्राओं को सिखाया । इस कार्यशाला में इन्होंने अनेक ताल ,मुद्राएं, तत्कर, हस्तक, कवित्त, के बारे में जानकारी दी और अभ्यास कराया। साथ ही साथ इन्होंने असंयुक्त हस्त मुद्राएं, संयुक्त हस्त मुद्राएं पताका, त्री पताका, अर्ध पताका , कर्तरी मुख, मयूरी, अर्धचंद्र, शुक तुंड, की जानकारी दी। इन्होंने एक नृत्य जिसके बोल मोहे छोड़ छोड़ माधव माधव माधव पर छात्राओं को सुंदर नृत्य सिखाया।इनके निर्देशन में छात्राओं ने केदारनाथ सॉन्ग पर भी अत्यंत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की संयोजक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ एक जायसवाल थे।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में डॉ मनीषा गर्ग,डॉआशा दुबे के द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ उषा किरण अग्रवाल, डॉ संध्या वर्मा, डॉ शीला दुबे ,डॉ मीना पाठक,डॉ प्रीति पांडे, डॉ कल्पना झा डॉ कविता शर्मा डॉ सुषमा तिवारी, डॉ सिरिल डेनियल, डॉ आर डी शर्मा, डॉ रवि शर्मा, डॉ अंजना पुरोहित उपस्थित थे 

बस्तर की ये पहली आदिवासी महिला जिन्होंने एक नहीं बल्कि पुरे आठ विषयों पर की है पीएचडी,पढ़े पूरी खबर

बस्तर की ये पहली आदिवासी महिला जिन्होंने एक नहीं बल्कि पुरे आठ विषयों पर की है पीएचडी,पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर, बस्तर के धुर नक्सल प्रभावी दंतेवाड़ा जिले के वनग्राम कारली निवासी पहली आदिवासी महिला है डॉ. जयमति कश्यप, जिन्होंने 8 विषयों पर डाक्टरेट की उपाधि हासिल कर बस्तर का मान बढ़ाया है। वे बस्तर की लोक भाषा एवं बोली गोंडी पर व्याकरण भी लिख रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी जयमति के अपने जीवन में सैकड़ों महिलाओं को मानव तस्करी के घिनौने दलदल से बाहर निकाला है।

वे आदिवासी महिलाओं की अस्मिता की रक्षा के लिए विगत कई सालों से प्राणप्रण से जुटी हुयी हैं। बस्तर में जहां नक्सलवाद रूपी दैत्य अपने खूनी पंजे पसारकर, यहां के बुनियादी विकास में रोड़ा बना हुआ है, वहां जयमति कश्यप जैसी संघर्षशील, जुझारू महिला अंधेरे में प्रकाश की किरण बिखेर कर महिलाओं को निरंतर जागृत कर रही हैं, जयमति बस्तर में महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं।

जयमति कश्यप के सिर से बचपन में ही मां-बाप का साया उठ गया था। बाल्यकाल में उन्होंने गाय चराते हुए गांव के बच्चों को डे्रस में स्कूल में पढ़ते देखा, तो उनके मन में भी शिक्षा ग्रहण करने की ललक जागृत हुयी, कि काश मैं भी शिक्षा ग्रहण कर पाती और उन्होंने दृढ़ निश्चय से अपने सपने को साकार कर लिया। पहले पहल गुमरगुंडा आश्रम में बाद में कल्याण आश्रम में रहकर प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने अपनी काबिलियत और साहस के बल पर न केवल स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की, बल्कि इतिहास, हिंदी, राजनीति, समाज शास्त्र, ग्रामीण जनजीवन, भूगोल एवं लोक प्रशासन जैसे 08 विषयों पर पीएचडी कर एक सर्वोच्च मुकाम हासिल कर लिया। वर्तमान में कोंडागांव जिले में महिला बाल विकास सुपरवाईजर के पद सेवारत जयमति कश्यप का मानना है कि यदि व्यक्ति लगन एवं निष्ठा से परिश्रम करे तो जीवन में कभी असफल नहीं होगा।

जयमति कश्यप कहती हैं कि अब तो मैंने किताबों को ही अपना जीवन साथी बना लिया है और अपनी विलुप्त हो रही बोली-भाषा गोंडी के संरक्षण-संवद्र्धन के लिए सतत् कार्य कर रही हूं। जब तक सांस है तब तक आदिवासी समाज की सभ्यता व संस्कृति को बचाने का पुरजोर प्रयास करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर के आदिवासी समाज की व्यवस्थाएं परगनाओं पर संचालित होती है, इसीलिए मैंने बस्तर के परगनाओं पर गहन शोध किया है, जिसमें आदिवासी समाज की जीवन शैली के अतिरिक्त लोकनृत्यों एवं लोक गीतों की विस्तृत मीमांसा है। उन्होंने बताया कि मुझे कई दफा नक्सलियों ने बुलाया और नक्सलवाद अपनाने का दबाव डाला, किंतु मैंने उनके आदेश को ठुकरा दिया. उनका मानना है कि बस्तर में अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए नक्सलियों ने आदिवासी जनजीवन में अनावश्यक दखलंदाजी, विघ्र बाधाएं डालकर उनके समग्र विकास और कल्याण की राह में रोड़ा खड़ा कर दिया है।