नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कल खेला जाएगा टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला, सुबह 9 बजे नहीं…. इस समय फेंकी जाएगी मैच की पहली गेंद

IND vs AUS T20 Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार से कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर होगा। दोनों टीमें इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से मात दी थी, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम इस हार का बदला चुकाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी20 मुकाबला खेला गया है। यह मैच 4 दिसंबर 2020 को हुआ था, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया था। करीब पांच साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी। भारत का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। हाल ही में टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था और अब उसी फॉर्म को बरकरार रखने का लक्ष्य रखेगी।

हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 2023 में उन्होंने 18 पारियों में 156 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। 2024 में उनका स्ट्राइक रेट 151 रहा और उन्होंने 450 से थोड़ा कम रन बनाए। मगर 2025 में अब तक उनका प्रदर्शन फीका रहा है। उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 100 रन बनाए हैं और औसत 11 के आसपास है।

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 29 अक्टूबर, बुधवार को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे।

टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की बिगड़ी तबीयत, ICU में कराया गया भर्ती....जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 Shreyas Iyer In Hospitalized: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान उन्हें पसलियों में चोट लग गई। कैच पकड़ते समय लगी इस चोट की वजह से उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या हो गई, जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि, वे अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

दरअलस, 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग करते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा था। लेकिन इसी दौरान उनकी बाईं पसली में गंभीर चोट लगी और उन्हें तेज दर्द और असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि, इसके पहले भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें कमर में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें सीरीज के बीच में ही बाहर होना पड़ा था। वहीं BCCI से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम के डॉक्टर्स सिडनी में श्रेयस अय्यर के साथ रहेंगे और उनकी प्रोग्रेस पर नजर रखेंगे।

IND vs WI 2nd Test : भारत की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया; राहुल ने जड़ा अर्धशतक

 IND vs WI, 2nd Test : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह भारत ने 2-0 से सीरीज़ अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में यह भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज़ जीत भी है।

शुभमन गिल बने भारत के नए वनडे कप्तान, क्या रोहित-विराट का वनडे करियर खत्म होने की कगार पर?

 नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट में नई कप्तानी की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम की कमान सौंपी गई है, और इसी के साथ सबसे बड़ा सवाल उठने लगा है — क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अब 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे?

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, “हम 2027 विश्व कप के बारे में अभी बात नहीं करना चाहते, लेकिन टीम के भविष्य के लिए लंबे समय के फैसले जरूरी हैं।” अगरकर ने साफ संकेत दिए कि टीम अब बदलाव की दिशा में बढ़ रही है।

उन्होंने कहा — “कभी-कभी आपको आगे देखना होता है कि टीम कहां खड़ी है और उसके हित में क्या है। यह फैसला चाहे अभी हो या छह महीने बाद, इसे लेना ही होगा।”
अगरकर ने यह भी कहा कि “रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ी लंबे समय से टीम के स्तंभ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें ऐसे फॉर्मेट में सीमित किया जा रहा है जो सबसे कम खेला जाता है।”ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा निर्णायक:
अगरकर के इस बयान से यह साफ है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा रोहित और कोहली के वनडे भविष्य का फैसला करेगा।

वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड गॉवर ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा —
“मुझे नहीं लगता कि विराट और रोहित 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। टीम अब गिल जैसे युवा कप्तानों के साथ भविष्य गढ़ेगी। यह उनके लिए भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का शानदार मौका है।”

 भारत की नई वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

 भारत की नई T20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

 

IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, तिलक की ताबड़तोड़ पारी ने दिलाई जीत

 IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया है और अब भारत की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर ट्रॉफी जीतने पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

IND vs BAN : आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा मुकाबला, मैच जीतने वाली टीम को फाइनल में मिलेगी एंट्री! जानें संभावित प्लेइंग-11

 IND vs BAN : एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज एक दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। ऐसे में आज की जीत भारतीय टीम को फाइनल की दहलीज तक पहुँचा सकती है। वहीं, बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं, और अगर वे भारत को हरा देते हैं तो फाइनल की दौड़ में उनकी उम्मीदें और भी प्रबल हो जाएंगी।

भारत का बांग्लादेश पर रहा है दबदबा
टी-20 मुकाबलों के इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत हासिल की है। बांग्लादेश को एकमात्र जीत 2019 में दिल्ली में मिली थी, जब उन्होंने भारत को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद से अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत विजेता रहा है। पिछली बार दोनों टीमें हैदराबाद में भिड़ी थीं, जहाँ भारत ने 133 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

प्लेइंग-11 में बदलाव की उम्मीद कम
भारतीय टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। पाकिस्तान के खिलाफ सफल रही प्लेइंग-11 को ही मैदान में उतारा जा सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के कंधों पर होगी। मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर नजरें रहेंगी। बॉलिंग अटैक की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में रहेगी, जिनका साथ हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे देंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

IND vs BAN : बांग्लादेश कर सकता है एक बदलाव
बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में महंगे साबित हुए शोरिफुल इस्लाम की जगह तेज गेंदबाज तंजिम हसन को मौका मिल सकता है। वहीं कप्तान लिटन दास, जो पिछले मैच में पीठ की परेशानी से जूझ रहे थे, भारत के खिलाफ फिट होकर मैदान में उतर सकते हैं।

हार्दिक के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के पास इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर वह चार विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल वह 97 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 100 विकेटों के साथ पहले नंबर पर हैं। अर्शदीप को एशिया कप में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है।

IND vs BAN : संभावित प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन, मुस्तफिजुर रहमान।

PAK vs UAE : पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 का किया बहिस्कार, UAE के खिलाफ मैच नहीं खेलने का लिया फैसला

  PAK vs UAE : पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 से बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम संयूक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ आज का ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। इससे पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान एशिया कप का बहिष्कार नहीं करेगा, हालांकि मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर उसका ऐतराज बरकरार कायम है। पाकिस्तान के ग्रुप ए में एक जीत और एक हार के बाद 2 अंक थे।

विवाद की शुरूआत भारत पाकिस्तान मैच स हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय टीम ने रविवार को मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नहीं आए। PCB ने इस विवाद के लिए पाइक्रॉफ्ट को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि सूर्यकुमार से हाथ नहीं मिलाए और दोनों कप्तानों को टीम शीट का आदान प्रदान भी नहीं करने दिया।

सूर्यकुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़तों और आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया था। पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों पर खेल भावना का पालन नहीं करने और पाइक्रॉफ्ट पर भेदभाव का आरोप लगाया। इसके बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दी और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

 
 
 
 

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी! सूर्या ब्रिगेड ने दिखाया दम

दुबई। Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का आसान लक्ष्य रखा था।

भारत की बल्लेबाजी का हाल

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरू से ही आक्रामक मोड अपनाया। शुभमन गिल 10 रन पर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 31 रन बनाए, लेकिन चौथे ओवर में सैम अयूब ने उन्हें आउट किया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 56 रनों की साझेदारी बनाई। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन एक छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव टिके रहे और नाबाद 47 रन बनाकर छक्के की मदद से 16वें ओवर में भारत को जीत दिलाई।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हाल

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। हार्दिक पंड्या ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटकाया। बुमराह ने मोहम्मद हारिस को आउट किया। फखर जमां को 17 रन पर अक्षर पटेल ने चलता किया। सलमान आगा 3 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट किया। अंत में फरहान 40 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी।

भारत vs पाकिस्तान हेड टू हेड (T20)

  • कुल मैच: 14

  • भारत जीता: 10

  • पाकिस्तान जीता: 3

  • टाई: 1

प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

भारत का विकेट पतन: 22-1 (शुभमन गिल, 1.6), 41-2 (अभिषेक शर्मा, 3.4), 97-3 (तिलक वर्मा, 12.2)

IND vs PAK : कितने बजे खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग

 Asia Cup 2025, IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप में आज टीम इंडिया और पकिस्तान के बीच महामुकाबला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा. भारत ने पिछले मैच में यूएई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान ने भी ओमान को बड़े अंतर से हराया. जानिए आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस-किस ऐप पर होगी.

कितने बजे से शुरू होगा मैच ?

दुबई में ये मैच शाम को 6:30 बजे से शुरू होगा, भारत में इस समय रात के 8 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस शाम को 7:30 बजे होगा.

IND vs PAK Live Streaming: किन चैनलों पर लाइव आएगा?

  • सोनी स्पोर्ट्स 1

  • सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी)

  • सोनी स्पोर्ट्स 4

  • सोनी स्पोर्ट्स 5

IND vs PAK Live Streaming- मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

IND vs PAK Live Streaming- इस ऐप पर भी होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सोनी लिव के आलावा फैनकोड ऐप पर भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस वेबसाइट के मुताबिक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूजर्स को 49 रुपये का सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी.

BCCI: क्या सचिन तेंदुलकर बनेंगे BCCI अध्यक्ष? चुनाव से पहले खुद दी बड़ी सफाई

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस जारी है। रोजर बिन्नी के 70 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर नए बीसीसीआई प्रेसिडेंट बन सकते हैं।हालांकि, इस दावे पर खुद तेंदुलकर की कंपनी SRT स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने कहा—

“हमें उन रिपोर्ट्स और अफवाहों की जानकारी है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर अगले बीसीसीआई अध्यक्ष होंगे। हम साफ करना चाहते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी से अनुरोध है कि ऐसी निराधार अटकलों पर विश्वास न करें।”

बता दें कि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र के बाद अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता। यही वजह रही कि रोजर बिन्नी को पद छोड़ना पड़ा। वह साल 2022 से बीसीसीआई अध्यक्ष थे।

 

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्य कुमार बने कप्तान और शुभमन उपकप्तान

 Asia Cup 2025 : एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल भी यह टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे। उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने पिछली बार जब इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 खेला था तो उसमें शुभमन नहीं थे। शुभमन की इस टीम में वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह पर भी सस्पेंस खत्म हो चुका है। वह भी एशिया कप में खेलते दिखेंगे। इसके अलावा टीम में वही खिलाड़ी हैं जो पहले टीम का हिस्सा रहे हैं। रिंकू सिंह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर की एक बार फिर अनदेखी की गई है। भारतीय टीम में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं, जबकि चार ऑलराउंडर्स हैं। जितेश और सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि तीन विशेषज्ञ पेसर और दो विशेषज्ञ स्पिनर्स हैं।

एशिया कप के लिए स्कॉड घोषित

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
 

IND vs ENG Test : रिपोर्टर के सवाल पर Mohammad Siraj ने कर दी बोलती बंद, जानिए क्या कहा?

 IND vs ENG Test : ओवल टेस्ट के रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. इस मैच के दूसरी पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने पांच विकेट लेकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई, लेकिन जब वह मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो एक सवाल ने माहौल बना दिया। 

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा चौथा टेस्ट, आज किसका साथ देगा मौसम; पिच का कैसा रहेगा बर्ताव? जानिए

आज ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक जंग का मैदान होगा. यहां हर एक गेंद बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी. शुभमन गिल एंड टीम के लिए ये टेस्ट जीतना असंभव सा है, उन्हें इस टेस्ट को ड्रा करना है. लेकिन आज मैनचेस्टर का मौसम किसका साथ देगा, पिच किसके पक्ष में होगी? ये मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.

आज शुभमन गिल (78) और केएल राहुल (87) भारत की पारी (174/2) को आगे बढ़ाएंगे. इंग्लैंड के पास अभी 137 रनों की बढ़त है. इंग्लैंड को जीतने के लिए 8 विकेट और चाहिए, भारत को चौथा टेस्ट ड्रा करने के लिए अपने विकेट बचाए रखना है.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पांचवे दिन कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम?
बीबीसी की वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज मैनचेस्टर में बारिश की संभावना है. मैच भारतीय समयनुसार 3:30 बजे शुरू होगा. पहले सेशन में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है. तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. 70 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी रहेगी. दूसरे और तीसरे सेशन में बारिश होने की संभावना कम है, हालांकि बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी. तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड की पिच किसका देगी साथ?
आज बादलों से घिरे आसमान में ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर हरकत देखने को मिल सकती है. सीम देखने को मिल सकता है, यानी आज भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. पहला सेशन महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यहां गेंद स्विंग भी हो सकती है. भारत के लिए अच्छी बात ये हैं कि मौसम रिपोर्ट के अनुसार पहले सेशन के समय तेज हवाएं नहीं चलेंगी. पहले सेशन में पिच गेंदबाजों को मदद पहुंचा सकती है. लेकिन दूसरे सेशन में धूप खिलने की उम्मीद के बीच पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा सकती है.

मैच में अब तक क्या कुछ हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पंत को पहले दिन पैर की उंगली में चोट लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हुए. दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अर्धशतक लगाया. भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई. बेन स्टोक्स ने 5 विकेट हॉल किया. पंत के आलावा साईं सुदर्शन (61) और यशस्वी जायसवाल (58) ने अर्धशतकीय पारी खेली.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए, जो रुट (150) और बेन स्टोक्स (141) ने शतकीय पारी खेली. इससे पहले बेन डकेट (94) और ज़ैक क्रॉली (84) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल की.

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन को आउट किया, दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद चौथे दिन शुभमन गिल (78) और केएल राहुल (87) ने विकेट बचाए रखा और भारत के लिए संकटमोचक बने. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 174/2 है, भारत 137 रन पीछे हैं. 

IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिलती Playing 11 में जगह? कोच का बड़ा बयान आया सामने

 India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। फिलहाल मैच में इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 186 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। अभी तक इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज भी विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अब एकबार फिर से कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का सवाल उठने लगा है। जबसे इस सीरीज की शुरुआत हुई है लगातार कुलदीप को खिलाने की मांग हो रही है लेकिन अभी तक एक भी मैच में उनको खेलना मौका नहीं मिला है। वहीं कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने को लेकर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कुलदीप को क्यों नहीं मिल रहा मौका?

इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन उनको अभी तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है। वहीं फैंस और पूर्व क्रिकेटर लगातार कुलदीप यादव को खिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि अगर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो हमें ये देखना होगा कि हमारी बल्लेबाजी कितनी मजबूत है? कैसे हम उनक प्लेइंग इलेवन में उतार सकते हैं उसका तरीका हम लगातार खोज रहे हैं। वे एक शानदार गेंदबाज हैं और कमाल की गेंदबाजी करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी के साथ उनका संतुलन बना पाना फिलहाल काफी मुश्किल हो रहा है।

अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करना हमारी मजबूरी

आगे मोर्ने मोर्केल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आपको ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है, जिसके चलते प्लेइंग इलेवन में अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करना हमारी मजबूरी बन जाता है। अगर टॉप-6 बल्लेबाज लगातार रन बनाएंगे तो कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसका बिना उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल है।

इंग्लैंड ने बनाई 186 रनों की बढ़त

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 544 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 150 रन की पारी खेली थी। फिलहाल कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अब टीम इंडिया के ऊपर 186 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

Olympics Schedule 2028 : क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

 Olympics Schedule 2028 : लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक में मेडल मैचों की तारीख और वेन्यू जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले लॉस एंजिल्स से करीब 50 किलोमीटर दूर पोमेना शहर स्थित फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में कराए जाएंगे। क्रिकेट मुकाबलों का आगाज 12 जुलाई 2028 को होगा, जबकि गोल्ड मेडल मुकाबले 20 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे।

ओलंपिक 2028 में मेन्स और वूमेन्स दोनों कैटेगिरी में कुल 6-6 टीमें शिरकत करेंगी। हर टीम 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड घोषित करेगी। कुल 180 खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें, क्रिकेट की ओलंपिक में 128 साल बाद वापसी हो रही है। आखिरी बार साल 1900 पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था।

 

ENG vs IND, 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की हार, इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच

 ENG vs IND, 1st Test: इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था. बेन डकेट की 149 रन की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से बेन डकेट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया. डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाये जबकि जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये थे.

इसके बाद जो रूट ने 53 और जैमी स्मिथ ने 44 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इन दोनों के विकेट गिरने के बाद पिछली पारी के शतकवीर ओली पोप (8 रन) और हैरी ब्रूक (0) का विकेट 253 के स्कोर पर बैक-टू-बैक गिरा. ऐसा लगा कि भारत मैच में वापसी कर सकता है, लेकिन, जो रुट और कप्तान बेन स्टोक्स ने 5वें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. स्टोक्स 33 रन बनाकर 5वें विकेट के रूप में तब आउट हुए जब टीम का स्कोर 302 था.

इसके बाद जो रूट और जेमी स्मिथ ने 71 रन की साझेदारी कर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी. रूट 53 और जेमी स्मिथ 44 पर नाबाद लौटे.

प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए

टीम इंडिया दूसरी पारी में 364 रन पर ही सिमट गई थी. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया था. राहुल ने 137 और पंत ने 118 रन बनाए थे. इंग्लैड की तरफ से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट लिए थे. जबकि, शोएब बशीर ने 2 और क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए थे.

इंग्लैंड अपनी पहली पारी में भारत से छह रन से पिछड़ गई थी. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 465 रन पर सिमटी थी. ओली पोप ने 106 जबकि हैरी ब्रूक ने 99 रन की पारी खेली थी. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और सिराज ने 2 विकेट लिए थे.

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे. कप्तान शुभमन गिल ने 147, उप कप्तान ऋषभ पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए थे.

Test Series : “भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट आज से — शुभमन गिल की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया!”

 लीड्स (इंग्लैंड)। India-England Test Series : भारतीय क्रिकेट टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस सीरीज़ में सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया की कप्तानी इस बार युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल पर क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की नज़रें टिकी हुई हैं।

मैच का आयोजन हेडिंग्ले, लीड्स स्टेडियम में किया जा रहा है। बीसीसीआई ने इस सीरीज़ के लिए गिल के अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

शुभमन गिल ने कप्तानी को लेकर कहा — “मैं देश के लिए कप्तानी करना गर्व की बात मानता हूं। टीम के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का भरपूर समर्थन मिला है। हम इस सीरीज़ में पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।”

इंग्लैंड की टीम भी अपने घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड टीम ने भी दमदार खिलाड़ी उतारे हैं।

मैच टाइमिंग: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से सीधा प्रसारण।

 कहां देखें लाइव

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप

 क्या खास होगा इस टेस्ट में

शुभमन गिल का कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट

बुमराह की फिटनेस पर नज़र

ऋषभ पंत की विकेट के पीछे वापसी

यशस्वी जायसवाल का विदेशी मैदान पर प्रदर्शन

 

Cricketer Nitish Rana के घर गूंजी किलकारी, पत्नी साची ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म

 Cricketer Nitish Rana : टीम इंडिया के बल्लेबाज नितीश राणा के घर किलकारी गूंजी है. उनकी पत्नी साची मारवाह ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. अपने फैंस को इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है.

नितीश राणा और साची मारवाह (Nitish Rana and Sachi Marwah) ने एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 जून को साची ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. साथ उन्होंने बच्चों के हाथ की फोटो भी शेयर की. बता दें कि नितीश ने 18 फरवरी 2019 को साची से शादी की थी. साची एक इंटीरियर डिज़ाइनर थी और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कजिन बहन हैं.

इस ख़ुशी के मौके पर नितीश राणा के साथी खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर, पियूष चावला, राहुल तेवतिया, रमनदीप सिंह ने पिता बनने पर बधाई दी है.

कौन हैं नितीश की पत्नी साची मारवा?

सांची मारवा ने 19 फरवरी 2019 को भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज नितीश राणा से शादी रचाई थी. शादी से पहले कुछ समय तक दोनों डेट करते रहे थे. सांची भी एक आर्किटेक्ट हैं जिन्होंने गुरुग्राम सुशांत स्कूल से आर्ट ऑफ आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है. साथ ही एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. सांची एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नवनीत कौर के साथ एक डिजाइनर स्टूडियो भी खोला था जो अभी भी चल रहा है. साथ ही सांची की मां संगीता मारवा बॉलीवुड स्टार गोविंदा की बहन लगती हैं। इस हिसाब से गोविंदा भी सांची के मामा हुए

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा T20 इंटरनेशनल मुकाबला,बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी करने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने हालिया फैसले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का वेन्यू घोषित किया है। यह मुकाबला 23 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। इस निर्णय से पूरे प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

चौथी बार रायपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी

रायपुर (Raipur Cricket Stadium) में यह चौथी बार है जब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक वनडे मुकाबला 2023 में यहां खेला गया था, जिसमें लो स्कोरिंग के कारण दर्शकों को अपेक्षित रोमांच नहीं मिल पाया था। लेकिन अब जनवरी 2026 में जब टी-20 मैच खेला जाएगा, तो उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबला दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा।

3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले साल जनवरी में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सीरीज खेली जानी है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच अगले साल तीन वनडे और 5 टी-20 मैचों के वेन्यू लिस्ट बीसीसीआई ने जारी कर दी है। इसके अनुसार, पहला वनडे मैच बड़ोदरा, दूसरा राजकोट और तीसरा इंदौर में खेला जाएगा। इसी तरह पहला टी20 नागपुर, दूसरा रायपुर (Raipur Cricket Stadium), तीसरा गुवाहाटी, चौथा विजयवाड़ा और पांचवां त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

देखें भारत-न्यूजीलैंड वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल

BCCI का बड़ा ऐलान: 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मेज़बानी, इन 8 शहरों में खेला जाएगा वनडे और T20 सीरीज़

 रायपुर। BCCI’s big announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी घरेलू सफेद गेंद सीरीज़ के लिए कार्यक्रम और स्थानों को मंजूरी दे दी है। यह बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 2026 की शुरुआत में खेली जाएगी।

वनडे सीरीज़ की मेज़बानी के लिए बड़ौदा, राजकोट और इंदौर को चुना गया है, जहां 11, 14 और 18 जनवरी को मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, टी20 सीरीज़ के मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में 21 से 31 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल की शुरुआत में बेहद रोमांचक सीरीज़ होगी, क्योंकि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम के खिलाफ भिड़ेगी। BCCI के इस ऐलान के बाद देशभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

शहरवार पूरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।