नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में, स्टेडियम में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतज़ाम, पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मुकाबले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब मैच से जुड़ी सभी तकनीकी, प्रसारण और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी टीमें

बता दें कि मैच से पहले दोनों टीमों की रायपुर में आवाजाही को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई गई है। क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ी शहर के एक निजी होटल में ठहरेंगे, जहां वे दो दिनों तक रुकेंगे। होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा। वहीं, 23 जनवरी को मैच के दिन सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ी शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास सत्र कर सकते हैं, जिसके लिए मैदान और पिच को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री लगातार जारी है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद रहे हैं। टिकट टिकटजिनी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं, जहां एक यूज़र अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकता है। टिकटों की कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक तय की गई है। विद्यार्थियों के लिए खास व्यवस्था करते हुए मात्र 800 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए मान्य स्टूडेंट आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। आम दर्शकों और प्रीमियम कैटेगरी के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री

संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं मैच डे यानी 23 जनवरी को टिकट रिडीम नहीं कराए जा सकेंगे।

कालाबाज़ारी और ओवररेटिंग को रोकने के लिए इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। CSCS ने साफ किया है कि टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी, ताकि अधिक कीमत वसूलने की स्थिति में तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा सके। संघ का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्टेडियम के भीतर खाने-पीने के रेट पहले से कर दिए गए तय

स्टेडियम के भीतर दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने की सभी वस्तुओं के रेट पहले से तय कर दिए गए हैं। तय दरों के अनुसार 100 ग्राम समोसा 50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि सिंगल पीस सैंडविच की कीमत 60 रुपये और बर्गर 80 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में मिलेगा। आइसक्रीम और वेफर्स दर्शकों को उनके अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

खाद्य सामग्री की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टेडियम के अंदर फूड स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें स्पष्ट रूप से लिखें। इसके साथ ही पूरे स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उनके निर्धारित दाम भी साफ-साफ प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि दर्शकों से किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली न की जा सके।

मैच के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

मैच को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। CSCS की पुलिस और जिला प्रशासन के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं, जिनमें सुरक्षा रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम में 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे, जबकि क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे समय मौजूद रहेंगे। स्टेडियम के 13 प्रवेश द्वारों पर मजबूत लोहे की रेलिंग लगाई गई है और हर गेट पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और CSCS स्टाफ की तिहरी निगरानी रहेगी। पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त बाउंसर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा नया रायपुर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

स्टेडियम में इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में ले जाने वाले सामान को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली चीजें, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे और किसी भी तरह के हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, पिछले मैचों में खाने-पीने की चीजों के महंगे दामों को लेकर मिली शिकायतों को देखते हुए इस बार खाद्य सामग्री की बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि दर्शकों से मनमानी कीमतें न वसूली जा सकें।

भारत–न्यूज़ीलैंड के बीच यह टी20 मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए भी एक अहम आयोजन साबित होगा।

रायपुर में होने वाले इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के टिकट के दाम जारी, इतने रुपए से शुरू, यहां से कर सकेंगे बुकिंग…..

रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी।

ये रहे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले की टिकट दर

अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई हैं। (Raipur IND-NZ t20 Match Ticket Price) वहीं प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7,500 रुपये, गोल्ड टिकट 10,000 रुपये और प्लैटिनम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के इस बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। मैच को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

23 को मुकाबला

भारत के प्रमुख स्टेडियमों में शुमार रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार है। इसी महीने 23 तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले 3 दिसंबर को भी यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मुकाबला आयोजित हुआ था। 23 जनवरी को होने वाले इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सीरीज पांच मैचों का होगा। रायपुर के अलावा मुकाबले नागपुर, गुवाहाटी, विशाखपट्नम और तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे।

आईपीएल के दो मुकाबले

दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत इस साल मार्च से होगी। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड को लेकर हाल ही में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हालिया घटनाक्रम के बाद फ्रेंचाइजी ने होम ग्राउंड बदलने पर विचार किया था। अब यह तय हो गया है कि RCB के दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। यानी इस सीजन में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का कोई भी मैच नहीं होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मैच रायपुर में होंगे। उन्होंने बताया कि RCB के सीईओ से बातचीत के बाद रायपुर में मैच आयोजन पर सहमति बनी है। यह खबर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

Virat Kohli के लिए फैन ने बनवाया 15 लाख रुपये का सोने का फोन कवर !

 डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। बुधवार (14 जनवरी) को मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला दावा सामने आया, जिसमें बताया गया कि एक फैन विराट कोहली (Virat Kohli) को 15 लाख रुपये की कीमत वाला iPhone का कवर गिफ्ट करना चाहता है।

सोशल मीडिया पर दावे के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैन ने मोबाइल पर एक कवर लगा रखा है। कवर पर विराट कोहली की तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर के नीचे ‘विराट कोहली’ लिखा हुआ है।

iPhone का सबसे महंगा मॉडल 2 लाख 30 हजार का
गौर करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में iPhone का सबसे महंगा मॉडल करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का है। यह iPhone का 17 Pro max 2TB वाला वेरिएंट है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सबसे महंगा मोबाइल ही 2 लाख 30 हजार का है, तो फैन के मोबाइल की कीमत 15 लाख कैसे है?

हालांकि इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि कैसे फैन के iPhone की कीमत 15 लाख तक पहुंची। ये हो सकता है कि उसके मोबाइल में गोल्ड या डायमंड का इस्तेमाल हो सकता है।

पिछले मैच में शतक से चूके थे विराट (Virat Kohli)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 11 जनवरी को खेला गया था। इस मैच में किंग कोहली अपने शतक से चूक गए थे। वह 91 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में फैंस अब दूसरे वनडे में कोहली से शतक की उम्मीद करेंगे।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग पर (Virat Kohli)

गौरतलब है कि राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज करने का फैसला किया है।

रोहित और विराट की धुरंधर जोड़ी होंगी मैदान में न्यूजीलैंड से भारत का पहला मुकाबला यहाँ और इतने बजे से होगा शुरू जानें पढ़े पूरी ख़बर

  न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत करने जा रही है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टक्‍कर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी, वहीं टॉस दोपहर 1 बजे होगा।

दोनों टीमें आखिरी बार चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टकराई थीं। जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब नए साल में कीवी टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेजबान भारतीय टीम का पलड़ा कहीं भारी है।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं न्‍यूजीलैंड टीम ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच टाई और 7 बेनतीजा भी रहे हैं। भारतीय टीम अपने घर में और भी मजबूत हो जाती है। भारतीय जमीं पर मैन इन ब्‍ल्‍यू और ब्‍लैक कैप्‍स के बीच 40 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 31 मुकाबलों में विजय प्राप्‍त की है। वहीं न्‍यूजीलैंड सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने मुंबई में खरीदा लग्जरी फ्लैट, इतने करोड़ में हुई डील

 स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई के पॉश इलाके प्रभादेवी में एक आलीशान सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज़ों के मुताबिक, इस प्रीमियम फ्लैट की कीमत ₹26.30 करोड़ बताई जा रही है।

प्रभादेवी के आहूजा टावर्स में स्थित है लग्ज़री अपार्टमेंट

यह अपार्टमेंट प्रभादेवी स्थित आहूजा टावर्स नामक हाई-एंड रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट में है। फ्लैट का कार्पेट एरिया लगभग 2,760.40 वर्ग फुट है और इसके साथ तीन समर्पित कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं, जो इसे और अधिक खास बनाते हैं।

स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण

दस्तावेज़ों के अनुसार, इस सौदे में ₹1.31 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। यह डील आधिकारिक तौर पर 12 दिसंबर 2025 को रजिस्टर की गई थी।

कौन हैं फ्लैट के विक्रेता?

प्रॉपर्टी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस अपार्टमेंट के विक्रेता अजिंक्य डी.वाई. पाटिल और पूजा अजिंक्य पाटिल हैं। हालांकि, इस सौदे को लेकर रितिका सजदेह या विक्रेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रितिका सजदेह का प्रोफेशनल बैकग्राउंड और अन्य प्रॉपर्टी डील्स

रितिका सजदेह इससे पहले Cornerstone Sport and Entertainment से जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने एक स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर कई नामी खिलाड़ियों के एंडोर्समेंट और ब्रांड डील्स संभाली हैं। जनवरी 2025 में रोहित शर्मा ने मुंबई के लोअर परेल स्थित अपने अपार्टमेंट को ₹2.6 लाख प्रति माह के किराए पर दिया था। यह फ्लैट Lodha Marquise at The Park प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कार्पेट एरिया 1,298 वर्ग फुट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस हैं।

इसके अलावा, जनवरी 2024 में रोहित शर्मा ने बांद्रा वेस्ट में दो अपार्टमेंट तीन साल के लिए लीज़ पर लिए थे। इनका संयुक्त मासिक किराया पहले साल ₹3.1 लाख, दूसरे साल ₹3.25 लाख और तीसरे साल ₹3.41 लाख तय किया गया था।

क्यों खास है प्रभादेवी इलाका?

प्रभादेवी मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सेनापति बापट मार्ग, डॉ. एनी बेसेंट रोड और प्रभादेवी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। साथ ही, बांद्रा-वर्ली सी लिंक के जरिए उत्तर-दक्षिण मुंबई तक आसान पहुंच मिलती है।

पिछले कुछ वर्षों में प्रभादेवी एक प्रमुख लक्ज़री रेज़िडेंशियल और कमर्शियल हब के रूप में उभरा है, जहां हाई-राइज़ टावर, कॉर्पोरेट ऑफिस और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

मैदान पर भी दिखेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अब 11 जनवरी 2026 से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में एक्शन में नजर आएंगे।

मोहम्मद शमी को साबित करनी होगी अपनी नागरिकता, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस

 Election Commission sends notice to Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई बार जीत दिलाई है। खासतौर पर 2023 वर्ल्ड कप में उनकी गेंदबाजी को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत भारत ने अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। मगर अब शमी को चुनाव आयोग से पहले नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें नागरिकता साबित करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी को कोलकाता में SIR (Special Intensive Revision) वेरिफिकेशन सुनवाई के लिए बुलाया गया था।

यह सुनवाई सोमवार को जादवपुर के एक स्कूल में होनी थी, जहां मोहम्मद शमी को अपने भाई मोहम्मद कैफ के साथ पेश होना था। हालांकि, शमी उस दिन हाजिर नहीं हो सके क्योंकि वह इस समय राजकोट में हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने चुनाव आयोग से नई तारीख देने का अनुरोध किया।

Election Commission sends notice to Mohammed Shami

चुनाव आयोग ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई की नई तारीख तय कर दी है। अब मोहम्मद शमी की SIR वेरिफिकेशन प्रोसेस 9 से 11 जनवरी के बीच पूरी की जाएगी। शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं, जो रशीबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

फॉर्म में निकली गड़बड़

Election Commission sends notice to Mohammed Shami

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शमी और उनके भाई द्वारा भरा गया एन्यूमरेशन फॉर्म सही तरीके से नहीं भरा गया था। इसी वजह से दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक सामान्य प्रक्रिया है और फॉर्म से जुड़ी जानकारी स्पष्ट करने के बाद मामला सुलझ जाएगा।

फिलहाल, मोहम्मद शमी क्रिकेट में व्यस्त हैं और नई तारीखों पर चुनाव आयोग के सामने पेश होकर जरूरी दस्तावेजों और जानकारी के जरिए अपनी नागरिकता और मतदाता रिकॉर्ड को लेकर स्थिति साफ करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

(दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें एडेन मार्करम टूर्नामेंट में प्रोटियाज टीम की कप्तानी करेंगे। ICC वेबसाइट के अनुसार टीम में क्विंटन डी कॉक शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस आए हैं और एनरिक नॉर्टजे भी हैं, जो हाल ही में चोट से वापस लौटे हैं। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ को शामिल किया है, जबकि बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जगह नहीं मिली है।

टीम में एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है, जिसमें मार्करम, डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर शामिल हैं जबकि कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत करेंगे। केशव महाराज मुख्य स्पिनर होंगे जिन्हें जॉर्ज लिंडे का साथ मिलेगा, जबकि मार्करम और फरेरा भी गेंदबाजी कर सकते हैं।

सिलेक्शन कन्वीनर पैट्रिक मोरोनी ने कहा, 'हमें कुछ बड़े फैसले लेने पड़े, लेकिन हमें लगता है कि यह ग्रुप सबसे मजबूत है और भारत और श्रीलंका में सफल होने का हर मौका है। हमने खेल के कुछ बेहतरीन और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ बेहतरीन टी20 युवा खिलाड़ियों को मिलाकर एक विश्व स्तरीय टीम बनाई है।' 

दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के ग्रुप D में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा और UAE के साथ है। प्रोटियाज ने कभी भी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे, जहां वे भारत से बहुत कम अंतर से हार गए थे।

टी20 विश्व कप टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम 

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे।

SA20 लीग में रनों की बारिश, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने छह गेंदों पर ठोके 6 छक्के

 स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में खेला गया मुंबई इंडियंस केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला टी20 क्रिकेट के सबसे रोमांचक और विस्फोटक मैचों में दर्ज हो गया। इस मैच में बल्लेबाजों ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में रन बरसाए, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया। खासकर डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच की तस्वीर ही बदल दी और प्रिटोरिया कैपिटल्स को एक यादगार जीत दिलाई। 

आखिरी ओवरों में बदला मैच का रुख

इस मुकाबले का असली रोमांच 18वें और 19वें ओवर में देखने को मिला। 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर डेवाल्ड ब्रेविस ने लगातार दो छक्के जड़कर संकेत दे दिए थे कि आगे कुछ बड़ा होने वाला है। इसके बाद 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने मैदान को अपना निजी अखाड़ा बना लिया। उन्होंने पहली चार गेंदों पर चार लगातार छक्के जड़ दिए और देखते ही देखते मैच पूरी तरह प्रिटोरिया के पक्ष में चला गया।

छह गेंदों पर छह छक्के, गेंदबाज हुए बेबस

लगातार 6 गेंदों पर छह छक्कों की बरसात ने मुंबई इंडियंस केप टाउन के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया। इस ओवर में रन इतनी तेजी से बने कि फील्डिंग साइड को संभलने का मौका ही नहीं मिला। डेवाल्ड ब्रेविस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़े और इसके बाद 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाला और पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। इस तरह लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगे।

ब्रेविस-रदरफोर्ड की विस्फोटक साझेदारी

डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी ने सिर्फ 28 गेंदों में 83 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली। ब्रेविस ने महज 13 गेंदों पर 36 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 270 से ऊपर रहा। उनकी पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल था। वहीं रदरफोर्ड और भी खतरनाक नजर आए। उन्होंने 15 गेंदों पर 47 रन ठोके और 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।

प्रिटोरिया कैपिटल्स का विशाल स्कोर

इन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आखिरी ओवरों में बने ताबड़तोड़ रनों ने इस लक्ष्य को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया। SA20 जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में 220 से ज्यादा का स्कोर हमेशा विपक्षी टीम पर भारी पड़ता है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी मुंबई इंडियंस

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस केप टाउन की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कोई भी बल्लेबाज टिककर बड़ी पारी नहीं खेल सका और रन रेट लगातार बढ़ता चला गया। नतीजतन पूरी टीम 135 रन पर सिमट गई।

85 रनों से एकतरफा जीत

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने यह मुकाबला 85 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज़ से अहम रही, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई पर ले गई। ब्रेविस और रदरफोर्ड की बल्लेबाजी SA20 लीग के इस सीजन की सबसे यादगार झलकियों में से एक बन गई, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।  

ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम का किया एलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी

 T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को घोषित इस टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा है।

टीम में युवा खिलाड़ियों के तौर पर कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमन और ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है। वहीं अनुभव के लिहाज से पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और जोश हेज़लवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जहां स्पिन और कंडीशन बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

Mitchell Marsh (captain), Xavier Bartlett, Cooper Connolly, Pat Cummins, Tim David, Cameron Green, Nathan Ellis, Josh Hazlewood, Travis Head, Josh Inglis, Matthew Kuhnemann, Glenn Maxwell, Matthew Short, Marcus Stoinis, Adam Zampa

 

अश्विन की बड़ी सलाह: टी20I के इस प्रभावशाली बल्लेबाज को जल्द मिले वनडे में मौका

 स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है और उन्हें जल्द से जल्द वनडे टीम में मौका देने की सिफारिश की है। अश्विन का मानना है कि अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज़ी अंदाज़ को पूरी तरह बदल दिया है।

“भारत को मिला अगली पीढ़ी का एक्स-फैक्टर” – अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'यह सिर्फ अभिषेक शर्मा का आगमन नहीं है, बल्कि भारत को अगली पीढ़ी का एक्स-फैक्टर खिलाड़ी मिला है। अगर 2025 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, तो वह अभिषेक हैं। उन्होंने पावरप्ले में भारत की बल्लेबाज़ी को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैं उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी देखना चाहता हूं।'

अश्विन ने यह भी अनुमान जताया कि अभिषेक 2025 के ‘मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ बन सकते हैं।

वनडे डेब्यू का इंतज़ार

हालांकि अभिषेक शर्मा ने अभी तक भारत के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है और उन्होंने सीमित लिस्ट-ए क्रिकेट खेला है। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतरराष्ट्रीय वनडे मंच पर उन्हें मौका कब मिलता है।

2025 में अभिषेक का सफर और आंकड़ें

2025 की शुरुआत में अभिषेक का भारतीय टी20I टीम में स्थान पक्का नहीं था, लेकिन लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर वह टीम के नियमित सदस्य बन गए। उन्होंने एशिया कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई और अब टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शुमार हैं। 21 टी20I मैच, 859 रन (भारत के लिए सबसे ज़्यादा), 1 शतक और 5 अर्धशतक, 193.46 का स्ट्राइक रेट

आगे की चुनौतियां

अभिषेक शर्मा का अगला लक्ष्य न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ है, जो 21 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद उनकी भूमिका T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बेहद अहम रहने वाली है।

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी

इस बीच अभिषेक शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में टीम ने उनके नेतृत्व में एक जीत और एक हार दर्ज की है।

IND vs SL T20I : टीम इंडिया ने 30 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

 india women vs sri lanka women : भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 (IND vs SL T20I) सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 30 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। यह भारत का महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। मंधाना ने 80 रन, शैफाली ने 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने बेहतर शुरुआत की। कप्तान चमारी अटापट्टू और हसिनी परेरा के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। हालांकि अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। अटापट्टू ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।

india women vs sri lanka women भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर मजबूती से बढ़ चुकी है।a

U19 World Cup 2026: BCCI ने घोषित की भारतीय टीम, CSK के उभरते सितारे को मिली कप्तानी

 स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार युवा ब्रिगेड की कमान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े प्रतिभाशाली बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा में नाम है बल्लेबाज़ी के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी का, जिन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी और इस युवा टीम से देश को काफी उम्मीदें हैं।

आयुष म्हात्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आयुष म्हात्रे हाल के महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में रहे हैं। CSK के साथ जुड़ने के बाद उन्हें उच्च स्तर के क्रिकेट का अनुभव मिला है, जिसका फायदा अब अंडर-19 टीम को मिलने की उम्मीद है। उनकी कप्तानी में टीम को संतुलन और आक्रामकता दोनों का मेल देखने को मिल सकता है। उपकप्तान विहान मल्होत्रा भी निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें

टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा बल्लेबाज़ माना जा रहा है। घरेलू और जूनियर स्तर पर लगातार रन बनाने वाले वैभव टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाज़ी की रीढ़ साबित हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और भारत का ग्रुप

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेज़बानी में होगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता तय होगा। भारत को ग्रुप A में न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका के साथ रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ करेगा। इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूज़ीलैंड से भिड़ंत होगी।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले झटका

वर्ल्ड कप से पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलनी है। हालांकि चोट के कारण कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जिससे उन्हें नेतृत्व का अतिरिक्त अनुभव मिलेगा।

भारत की अंडर-19 टीम (साउथ अफ्रीका दौरा)

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

विराट कोहली का शतक, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराया

बेंगलुरु : सिमरजीत सिंह (पांच विकेट) और प्रिंस यादव (तीन विकेट) के बाद विराट कोहली (131) की शतकीय, प्रियांश आर्य (74) और नीतीश राणा (77) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 74 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 37.4 ओवर में छह विकेट पर 300 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अर्पित राणा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रियांश आर्य के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। 13वें ओवर में राजू ने प्रियांश आर्य को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। प्रियांश आर्य ने 44 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के लगाते हुए 74 रनों की पारी खेली। 

दिल्ली का तीसरा विकेट 33वें ओवर में विराट कोहली के रूप में गिरा। विराट कोहली ने 101 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 131 रनों की पारी खेली। चौथे विकेटे रूप में नीतीश राणा को राजू ने बोल्ड आउट किया। नीतीश राणा ने 55 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 77 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत (पांच), आयुष बदोनी (एक) रन बनाकर आउट हुये। हर्ष त्यागी चार और नवदीप सैनी पांच रन बनाकर नाबाद रहे। आंध्रप्रदेश के लिए सत्यनारायण राजू और हेमंत रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। नीतीश कुमार रेड्डी और कालीडिंडी राजू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

इससे पहले आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश को सिमरजीत सिंह और प्रिंस यादव के कहर का सामना करना पड़ा। 32 के स्कोर पर आंध्र प्रदेश को पहला झटका प्रिंस यादव ने अश्विन हेब्बर (10) को आउट कर दिया। 13वें ओवर में सिमरजीत सिंह ने श्रीकर भरत (13) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिकी भुई ने शेख रशीद मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 

दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। 31वें ओवर में प्रिंस यादव ने शेख रशीद (31) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान नीतीश कुमार रेड्डी (23), हेमंत रेड्डी (27), एसडीएनवी प्रसाद (28) रन बनाकर आउट हुए। रिकी भुई ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 105 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 122 रनों की पारी खेली। आंध्र प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। कालीडिंडी राजू 17 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह (पांच विकेट) और प्रिंस यादव (तीन विकेट) लिए। 

एशेज में करारी हार के बाद पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान, रवि शास्त्री को बनाया जाए इंग्लैंड का हेड कोच

 स्पोर्ट्स डेस्क: एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बीच इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बयान सामने आया है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को सुझाव दिया है कि वह रवि शास्त्री को अगला हेड कोच बनाने पर गंभीरता से विचार करे।

एशेज में 0–3 से पिछड़ा इंग्लैंड

पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड शुरुआती तीन टेस्ट हारकर 0–3 से पिछड़ चुका है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसके बाद कोचिंग सेटअप और रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

पनेसर बोले— ऑस्ट्रेलिया को हराना जानते हैं शास्त्री

मोंटी पनेसर ने कहा कि रवि शास्त्री के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का अनुभव, मानसिक समझ और रणनीतिक कौशल है। उन्होंने कहा, 'यह सोचना जरूरी है कि ऑस्ट्रेलिया को हराना कौन जानता है। उनकी मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए— यह रवि शास्त्री बखूबी जानते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड का अगला हेड कोच होना चाहिए।'

ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत शास्त्री की पहचान

रवि शास्त्री के कोच रहते हुए टीम इंडिया ने 2018–19 और 2020–21 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज़ में हराकर बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। यही रिकॉर्ड उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल कोचों में शामिल करता है।

मैकुलम के ‘बैज़बॉल’ पर उठे सवाल

ब्रेंडन मैकुलम की आक्रामक ‘बैज़बॉल’ रणनीति को शुरुआत में सराहना मिली थी, लेकिन हालिया नतीजों के बाद उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 2024 की शुरुआत से इंग्लैंड ने 12 टेस्ट जीते हैं, जबकि 13 में हार का सामना किया है, जिससे निरंतरता की कमी साफ दिखती है।

अपने भविष्य पर मैकुलम भी असमंजस में

कोच के तौर पर अपने भविष्य को लेकर मैकुलम ने कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। यह मेरे ऊपर नहीं है। मैं बस अपना काम करता रहूंगा, गलतियों से सीखूंगा और सुधार की कोशिश करूंगा। बाकी सवाल किसी और से पूछे जाने चाहिए।' एशेज में जारी संघर्ष के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ECB भविष्य को लेकर क्या बड़ा फैसला लेता है।

रोहित-कोहली के बाद अब शुभमन गिल भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, इस बड़े टूर्नामेंट में वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल 2025-26 सीजन के बाकी हिस्से में घरेलू क्रिकेट में व्यस्त नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का बड़ा हिस्सा मिस करने के बाद गिल को पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 टीम में शामिल किया गया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शेष दो मुकाबले भी खेलेंगे।

विजय हजारे के दो मैच, फिर रणजी में वापसी

एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल अगले साल विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेलेंगे—3 जनवरी को सिक्किम और 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ, दोनों मुकाबले जयपुर में होंगे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वहीं, जब भारत टी20I सीरीज खेलेगा, तब गिल पंजाब के लिए सफेद जर्सी में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच खेलते दिखेंगे।

रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल और पंजाब की स्थिति

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फिर से आगाज 22 जनवरी से होगा, जब पंजाब ग्रुप-बी में राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सौराष्ट्र से भिड़ेगा। इसके बाद 29 जनवरी से मल्लनपुर में कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला होगा। फिलहाल पंजाब 5 मैचों में 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और सिर्फ एक जीत दर्ज कर सका है। अगर टीम अपने बचे दोनों मैच जीतती है, तो क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रह सकती है। नॉकआउट चरण 6 फरवरी से शुरू होना है—ऐसे में गिल का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी रणजी खेलना संभव है।

टेस्ट में 2025 के टॉप रन-स्कोरर बनने की दहलीज पर गिल

शुभमन गिल 2025 में टेस्ट क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की ओर बढ़ रहे हैं। 9 टेस्ट में उन्होंने 70.21 की औसत से 983 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल है। कप्तान के तौर पर इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन खास रहा। हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद जो रूट, ट्रैविस हेड, एलेक्स केरी, हैरी ब्रूक और बेन डकेट उनके आंकड़े के करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन फिलहाल बढ़त गिल के पास है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी का टीम से बाहर होना बड़ा नुकसान

 नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयनित टीम में शुभमन गिल की अनुपस्थिति पर विवादित बयान दिया है। कैफ ने कहा कि चयनकर्ताओं का यह निर्णय भारतीय क्रिकेट के लिए नुकसानदेह है और टीम में स्थिरता की कमी नजर आती है।

शुभमन गिल का चयन न होना

कैफ, जो भारत की 2002 एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, ने कहा, 'टी20 फॉर्मेट में गिल से बेहतर खिलाड़ी मौजूद थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया और फिर अंतिम समय पर बाहर कर दिया। अगर दो-तीन महीने पहले ही खिलाड़ियों जैसे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और जीतेश शर्मा में निवेश किया जाता, तो बेहतर विकल्प मिल सकते थे। यह चयनकर्ताओं की गलती है और भारतीय क्रिकेट पिछड़ गई है।

अक्सर पटेल की उपकप्तानी पर नाराजगी

कैफ ने अक्सर पटेल की उपकप्तानी में बार-बार बदलाव को भी टीम के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा, 'एशिया कप 2025 में जब शुभमन टेस्ट में व्यस्त थे, अक्सर को टी20 उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन गिल की नियुक्ति के बाद उनका यह समय बर्बाद हो गया। अगर उन्हें लगातार उपकप्तान रखा गया होता, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर सूर्यकुमार यादव चोटिल होते, तो अक्सर टीम और खिलाड़ियों को बेहतर समझते और नेतृत्व क्षमता में सुधार कर सकते थे। यह अवसर उनसे छीना गया।'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम

टीम का नेतृत्व सुर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि अक्सर पटेल उपकप्तान होंगे। अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्ज़दीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर।

कैफ का निष्कर्ष

कैफ का मानना है कि चयनकर्ताओं के फैसलों ने टीम की तैयारी और स्थिरता को प्रभावित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में संतुलन, योजना और नेतृत्व क्षमता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

U19 Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: ये हैं भारत की हार के 5 बड़े कारण

 स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई में खेले गए U19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। 348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई और 192 रनों से मुकाबला हार गई। जहां एक ओर पाकिस्तान के समीर मिन्हास की रिकॉर्डतोड़ पारी ने मैच का रुख तय कर दिया, वहीं भारत की रणनीति और प्रदर्शन दोनों ही फाइनल की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके।

भारत की हार के 5 बड़े कारण

1. टॉस जीतने के बाद गलत फैसला बना भारी

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो बाद में गलत साबित हुआ। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल थी और पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही इसका फायदा उठाया। शुरुआती ओवरों में विकेट न मिलने से भारतीय गेंदबाज दबाव में आ गए। जैसे-जैसे रन गति बढ़ी, मैच भारत की पकड़ से दूर होता चला गया।

2. गेंदबाज़ी में सही समय पर विकेट नहीं निकाल पाना

भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में साझेदारियां तोड़ने में नाकाम रहे। खासतौर पर मध्य और डेथ ओवर्स में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने खुलकर रन बटोरे। अंतिम ओवरों में रन रोकने की रणनीति पूरी तरह विफल रही, जिसके चलते पाकिस्तान 347 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गया। यही अतिरिक्त रन बाद में भारत पर भारी पड़े।

3. टॉप ऑर्डर का जल्दी ढह जाना

348 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले 10 ओवरों के भीतर ही टीम ने अपने पांच अहम विकेट गंवा दिए। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी जल्दी पवेलियन लौट गए। टॉप ऑर्डर के बिखरते ही रनचेज की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई।

4. बड़े लक्ष्य का मानसिक दबाव नहीं झेल सकी टीम

इतने बड़े लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक खेलने को मजबूर दिखे। सही समय पर संयम बरतने के बजाय जोखिम भरे शॉट्स खेले गए। रन गति बनाए रखने की हड़बड़ी में अहम विकेट गिरते चले गए। बड़े फाइनल में अनुभव की कमी और दबाव का असर साफ तौर पर नजर आया।

5. मैदान पर अनुशासन और संयम की कमी

हाई-वोल्टेज भारत-पाक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों से कुछ मौकों पर संयम की कमी भी देखने को मिली। आउट होने के बाद हुई नोकझोंक और फील्डिंग में छोटी-छोटी गलतियों ने टीम की लय तोड़ दी। ऐसे बड़े मुकाबलों में मानसिक मजबूती बेहद अहम होती है, जिसमें भारत पिछड़ता नजर आया।

समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी ने तय कर दिया मुकाबला

इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 71 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 172 रनों की तूफानी पारी खेली। यह U19 एशिया कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा, जिसने भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार जीता U19 एशिया कप

भारत की बल्लेबाज़ी के पूरी तरह ढहने के बाद पाकिस्तान ने 192 रनों से शानदार जीत दर्ज की और 2012 के बाद पहली बार U19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया, जबकि भारत को फाइनल में करारी निराशा हाथ लगी।

U19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत के लिए कई सबक छोड़ गया। गलत रणनीति, दबाव में बिखरता प्रदर्शन और मौके पर संयम की कमी ने टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। हालांकि युवा खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव भविष्य में मजबूत टीम बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है, लेकिन फाइनल में की गई चूकें लंबे समय तक याद रखी जाएंगी।

युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और कप्तान टॉम लैथम ने ऐसी बल्लेबाज़ी की, जिसने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। दोनों ने न सिर्फ दूसरी पारी में शतक जमाए, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

चौथे दिन सलामी जोड़ी का जलवा 

टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। कॉनवे ने 139 गेंदों में 100 रन पूरे किए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान लैथम ने 130 गेंदों में 101 रन की सधी हुई पारी खेली, जिसमें नौ चौके और दो छक्के लगाए।

पहले विकेट के लिए 192 रनों की अहम साझेदारी 

कॉनवे और लैथम ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 192 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने नई गेंद को संभलकर खेला और मौका मिलने पर रन बटोरते रहे, जिससे वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी।

462 रनों का विशाल लक्ष्य

सलामी जोड़ी के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 306/2 के स्कोर पर घोषित कर दी। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 462 रनों का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा गया। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए। ब्रैंडन किंग 37 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं, जबकि जॉन कैम्पबेल 2 रन पर उनका साथ निभा रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की यह जोड़ी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े हों। इससे पहले पहली पारी में लैथम ने 137 रन और कॉनवे ने शानदार 227 रन बनाए थे। तब दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 323 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जो पहले ही मैच को खास बना चुकी थी।

पहली पारी का पूरा हाल

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 575/8 के विशाल स्कोर पर घोषित की थी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने भी संघर्ष दिखाया और कावेम हॉज के नाबाद 123 रनों की मदद से 420 रन बनाए। हालांकि पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 155 रनों की अहम बढ़त मिल गई थी, जिसने मैच की दिशा तय कर दी।

सीरीज में न्यूजीलैंड की बढ़त

न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट सीरीज़ में 1-0 से आगे है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में हुए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब बे ओवल टेस्ट में भी मेज़बान टीम मज़बूत स्थिति में है और कॉनवे–लैथम की ऐतिहासिक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज के सामने जीत की राह को बेहद मुश्किल बना दिया है।

कुलदीप यादव को लियोनेल मेसी का खास तोहफा, भारतीय स्पिनर हुआ भावुक

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट और विश्व फुटबॉल का अनोखा संगम उस वक्त देखने को मिला, जब टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना जर्सी मिली। यह खास पल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के दौरान राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। इस मुलाकात ने न सिर्फ खेल प्रेमियों का दिल जीता, बल्कि यह दिखाया कि खेल सीमाओं और खेलों से परे एक-दूसरे को जोड़ने की ताकत रखते हैं।

मेसी से खास मुलाकात में मिला यादगार तोहफा

लियोनेल मेसी के भारत दौरे के दौरान कुलदीप यादव को अर्जेंटीना की ऑटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की गई। यह तस्वीर एडिडास इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई, जिसमें कुलदीप के साथ भारत के नामी पैरा एथलीट भी नजर आए। इस खास मौके पर कुलदीप की खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि वह लंबे समय से मेसी और एफसी बार्सिलोना के बड़े प्रशंसक रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के साथ मेसी का खास जुड़ाव

इस आयोजन में सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं, बल्कि भारत के कई दिग्गज एथलीटों को मेसी से मिलने का मौका मिला। दो बार के पैरालंपिक भाला फेंक चैंपियन सुमित अंतिल, पैरा हाई-जंप स्टार निशाद कुमार, बॉक्सिंग की स्टार खिलाड़ी निकहत ज़रीन और महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भी इस यादगार पल का हिस्सा बने। मेसी ने रेणुका के लिए क्रिकेट बॉल और निशाद के लिए अर्जेंटीना जर्सी पर हस्ताक्षर किए, जिससे खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कुलदीप यादव का फुटबॉल प्रेम

कुलदीप यादव सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल के भी बड़े फैन माने जाते हैं। वह कई बार सार्वजनिक रूप से एफसी बार्सिलोना के प्रति अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में क्लब के सबसे बड़े लीजेंड लियोनेल मेसी से साइन की हुई जर्सी मिलना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा रहा। यह तोहफा उनके खेल जीवन की सबसे खास यादों में शामिल हो गया है।

GOAT इंडिया टूर 2025 का सफर

लियोनेल मेसी ने रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज़ के साथ चार शहरों के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत कोलकाता से की। इसके बाद वे हैदराबाद, मुंबई और अंत में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। हर शहर में मेसी का जबरदस्त स्वागत हुआ और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।

दिल्ली में सम्मान और खास मुलाकातें

दिल्ली में मेसी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल से भी खास सम्मान मिला। ICC चेयरमैन जय शाह ने अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को टीम इंडिया की नंबर 10 जर्सी भेंट की, जबकि सुआरेज़ और डी पॉल को क्रमशः नंबर 9 और 7 की जर्सी दी गई। इस दौरान मेसी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली और कई अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की।

भारत दौरे की यादें और विदाई

भारत दौरे के आखिरी पड़ाव में मेसी गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने वंतारा वन्यजीव संरक्षण केंद्र का दौरा किया। इससे पहले वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मिले और हैदराबाद में एक प्रदर्शनी मैच में भी हिस्सा लिया। कुल मिलाकर, मेसी का यह दौरा भारतीय खेल प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार बन गया, जिसमें कुलदीप यादव को मिला यह खास तोहफा एक चमकता हुआ पल रहा।

IND vs SA 5th T20I : भारत ने साउथ अफ्रीका को दी बड़ी मात, 30 रनों से हराकर जीती सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मैच में टीम इंडिया ने 30 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 232 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, लेकिन मेहमान टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। यह भारत की कुल 14वीं टी20 सीरीज जीत रही।


इस जीत के हीरो हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती रहे। हार्दिक ने 63 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ एक विकेट भी झटका। तिलक वर्मा ने 73 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी।

सीरीज की बात करें तो भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर में हुआ, जहां साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से वापसी की। इसके बाद धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की, जबकि लखनऊ में खेला जाने वाला मैच धुंध के कारण रद्द हो गया।

डिकॉक के आउट होते ही लड़खड़ा गई साउथ अफ्रीका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत आक्रामक रही। क्विंटन डिकॉक और रीज हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। वरुण चक्रवर्ती ने हेंड्रिक्स को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद डिकॉक ने ब्रेविस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े और 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डिकॉक ने 35 गेंदों पर 65 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने ब्रेविस (31) को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती ने लगातार गेंदों पर एडेन मार्करम (6) और डोनोवन फरेरा (0) को आउट कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। डेविड मिलर भी 18 रन बनाकर चलते बने और साउथ अफ्रीका की उम्मीदें यहीं टूट गईं।

हार्दिक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से खड़ा हुआ बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 231 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि सैमसन ने 22 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और भारत को 230 के पार पहुंचा दिया, जो आखिरकार जीत की मजबूत नींव साबित हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन